Breaking

Monday, May 2, 2022

हरियाणा के 300 प्राइवेट स्कूल गरीब बच्चों को देंगे दाखिला:पोर्टल पर 300 स्कूलों ने किया आवेदन; 23875 सीटें रखी रिजर्व

हरियाणा के 300 प्राइवेट स्कूल गरीब बच्चों को देंगे दाखिला:पोर्टल पर 300 स्कूलों ने किया आवेदन; 23875 सीटें रखी रिजर्व

चंडीगढ़ : प्रदेश में 134ए के बदले इंपैनल्ड प्राइवेट स्कूलों में करीब-करीब 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चे दाखिला ले पाएंगे। सरकार द्वारा निर्धारित फीस पर गरीब बच्चों को दाखिला देने में राज्य के 300 स्कूलों ने रूचि दिखाई है। इन स्कूलों ने बच्चों के लिए 23,875 सीटें भी रिजर्व कर दी हैं।
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आरटीई पूरी तरह से लागू कर दिया है। अब नियम 134ए खत्म हो गया है। आरटीई के तहत सरकार प्राइवेट स्कूलों में गरीब व वंचित वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों को नर्सरी या पहली कक्षा में दाखिला दिलाएगी। इसके लिए सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को ऐसे बच्चों को दाखिला देने के लिए अनिवार्य भी किया है। मगर सरकार ने नियम 134ए खत्म होने के बाद दूसरी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को दाखिला देने के लिए नई योजना शुरू की। इसके लिए प्राइवेट स्कूलों को इंपैनल्ड करने के लिए 23 अप्रैल रात से पोर्टल खोला गया। जिस पर प्राइवेट स्कूल 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते थे। इस अवधि के दौरान राज्य के 300 प्राइवेट स्कूलों ने खुद को पोर्टल पर इंपैनल्ड होने के लिए आवेदन किया है। साथ ही अपने-अपने स्कूलों में रिजर्व सीटों की संख्या भी बता दी है।
जिला- स्कूल- कुल सीट- रिजर्व सीट

अंबाला- 09- 2488- 692

भिवानी -14- 4559 -1553

चरखी दादरी- 03-1013- 209

फरीदाबाद- 10- 3659- 707

फतेहाबाद- 13- 5510- 1691

गुरुग्राम- 05 -1107- 386

हिसार- 17- 6035- 1287

झज्जर- 27- 11168-1809

जींद- 13 -5352- 1078

कैथल-19- 6869- 1572

करनाल- 17-5653 -1539

कुरुक्षेत्र- 26- 8342 -1839

महेंद्रगढ़- 15- 4825- 1011

नूह- 07- 2869-865

पलवल- 11- 2535- 617

पानीपत- 28- 8962- 2955

रेवाड़ी -06 -1656- 466

रोहतक -05 -1373- 312

सिरसा- 05 -1696- 536

सोनीपत -20- 4558 -1079

यमुनानगर- 30- 9148- 1672

कुल- 300- 99,377- 23,875

No comments:

Post a Comment