Breaking

Saturday, July 30, 2022

हरियाणा के लाल ने सात समुंदर पार बजाया भारत का डंका

हरियाणा के लाल ने सात समुंदर पार बजाया भारत का डंका,यूके की डरहम यूनिवर्सिटी के पीजी अध्यक्ष बने आदित्य लाठर

- समाजवादी पार्टी नेता संजय लाठर के पुत्र हैं आदित्य

इंग्लैंड में जहां प्रधानमंत्री पद के लिए भारतीय मूल के ऋषि सुनक दौड़ में हैं, वही यूके की तीसरी सबसे बड़ी व पुरानी डरहम यूनिवर्सिटी में हरियाणा के लाल आदित्य लाठर ने अपनी जीत का परचम फहराया है। 
शुक्रवार को जारी परिणाम के अनुसार उन्हें डरहम यूनिवर्सिटी का पीजी अध्यक्ष चुन लिया गया है। आदित्य समाजवादी पार्टी नेता डॉ संजय लाठर के पुत्र हैं।
आदित्य लाठर इस विश्वविद्यालय में छात्र संघ के कई चुनाव लड़ चुके हैं। अपने अध्ययन के प्रथम वर्ष में ही विश्वविद्यालय के स्टीफ़न्सन कॉलेज में इंटरनेशनल ऑफिसर का चुनाव जीता। उसके साथ ही यूनाइटेड किंगडम में छात्र संसद के रूप में विख्यात एनoयूoएसo ( NUS) में डरहम  विश्वविद्यालय की तरफ से डेलिगेट चुने गए।
 द्वितीय वर्ष में डरहम विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लेबर पार्टी की टिकट पर लड़ा, लेकिन थोड़े से वोट से हार गए। लेकिन, डरहम विश्वविद्यालय छात्र संघ इंडियन सोसायटी का अध्यक्ष इन्हें चुन लिया गया। 
अध्ययन के अंतिम वर्ष यानी इसी वर्ष फिर से डरहम विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष का चुनाव लेबर पार्टी की टिकट पर लड़ा। 
प्रथम वरीयता वोट में जीत हासिल की, लेकिन चौथी वरीयता में मामूली सी वोट से हार गए। इसके साथ ही एक बार फिर (NUS) एन यू एस का डेलीगेट चुन लिया गया। 
अभी फिर डरहम विश्वविद्यालय छात्र संघ का महत्वपूर्ण व दूसरे नम्बर का पद पीजी अध्यक्ष का उपचुनाव हुआ, जिसमें उन्होंने फिर भाग्य आजमाया आज निर्णायक मतों से वह चुनाव जीत गए। 40,000 की संख्या वाले इस विश्वविद्यालय में 20,000 से ज्यादा पीजी स्टूडेंट हैं। आदित्य लाठर इस विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव जीतने वाला प्रथम भारतीय नागरिक हैं। आदित्य लाठर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश में नेता विरोधी दल रहे डॉ संजय लाठर के पुत्र हैं।

No comments:

Post a Comment