Breaking

Friday, July 29, 2022

बंद होने की जगह बढ़ गए पानीपत टोल के रेट:छोटे वाहनों के लिए टैक्स में 5 और बड़े व्हीकल्स के 15 रुपए की वृद्धि

बंद होने की जगह बढ़ गए पानीपत टोल के रेट:छोटे वाहनों के लिए टैक्स में 5 और बड़े व्हीकल्स के 15 रुपए की वृद्धि

पानीपत : हरियाणा में पानीपत शहर के एंट्री पाइंट पर बने टोल प्लाजा से गुजरने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। NH-44 पर बने इस टोल पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। यहां छोटे वाहनों के लिए टोल दरों में 5 और बड़े वाहनों के लिए टोल दरों में 15 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मंथली पास बनवाने वालों के लिए टोल दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया।
नई दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे (NH-44) पर पानीपत के दोनों तरफ 60 किलोमीटर के दायरे में 3 टोल प्लाजा हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 22 मार्च 2022 को संसद में कहा था कि अगले तीन महीनों में इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि नेशनल हाईवे पर 60 किलोमीटर के दायरे में एक ही टोल प्लाजा हो। गडकरी के इस बयान को चार महीने हो चुके हैं और पानीपत के लोग एक टोल हटने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन टोल चलाने वाली कंपनी एलएंडटी ने टोल दरें बढ़ाकर उन्हें दोहरा झटका दिया है।

पानीपत टोल प्लाजा से रोजाना लगभग 40 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें सबसे अधिक तादाद कार और गुड्स कैरियर वाहनों की है। पानीपत टोल प्लाजा से औसतन हर घंटे में एक हजार से अधिक कारें और 350 से अधिक बस व अन्य कमर्शियल वाहन क्रॉस होते हैं।
पानीपत जीटी रोड पर बने टोल प्लाजा से गुजरते वाहनों को अब देना पड़ेगा अधिक टैक्स।

*गडकरी ने कही थी 60 किलोमीटर में एक टोल की बात*

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 22 मार्च 2022 को संसद में कहा था कि नेशनल हाईवे पर 60 किलोमीटर के दायरे में एक ही टोल प्लाजा होना चाहिए और वह अगले 3 महीनों में इसे लागू करने की कोशिश करेंगे। गडकरी की ओर से तय की गई 3 महीने की टाइमलाइन 22 जून को पूरी हो गई लेकिन कोई टोल बंद नहीं हुआ।

इस समय पानीपत के चारों तरफ 60 किलोमीटर के दायरे में 5 टोल प्लाजा हैं। पानीपत में बने एलएंडटी कंपनी के टोल से करनाल की तरफ चलें तो 17 किलोमीटर दूर घरौंडा (करनाल) में दूसरा टोल प्लाजा बना है। इसी तरह पानीपत से सोनीपत की तरफ चलें तो मुरथल और डाहर में टोल आते हैं। अब सनौली की तरफ 5वां टोल प्लाजा बनाने का काम चल रहा है।
टोल प्लाजा हटाने के संदर्भ में करनाल के भाजपा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पानीपत शहर में बने एलीवेटिड फ्लाईओवर की वजह से कंपनी ने टोल प्लाजा लगाया हुआ है। संजय भाटिया ने संसद में मुद्दा उठाया था कि पानीपत में फ्लाईओवर का इस्तेमाल नहीं करने वालों को भी टोल देना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment