Breaking

Saturday, May 6, 2023

*एअर इंडिया फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने डंक मारा:धुआं करके बिच्छू को निकाला गया; नागपुर से मुंबई जा रहा था विमान*

एअर इंडिया फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने डंक मारा:धुआं करके बिच्छू को निकाला गया; नागपुर से मुंबई जा रहा था विमान
*धुआं करके बिच्छू को निकाला गया; नागपुर से मुंबई जा रहा था विमान|देश*।                                  नागपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया की AI 630 फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर को बिच्छू ने डंक मार दिया। एअर इंडिया ने शनिवार को बताया कि घटना 23 अप्रैल यानी पिछले महीने की है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद वहां पहले एक डॉक्टर ने महिला का ट्रीटमेंट किया और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अब वह ठीक है।
एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट में किसी पैसेंजर को बिच्छू का डंक मारने का अनोखा मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने फ्लाइट की जांच की। एयरलाइन ने कहा कि हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया। फ्लाइट का इंस्पेक्शन किया और कीड़े मारने वाली गैस छोड़कर बिच्छू को निकाला। यात्रियों को हुई परेशानी और असुविधा के लिए हमें खेद है।
*एयर इंडिया की फ्लाइट में पिछले साल सांप मिला था*
                             पिछले साल यानी 2022 में दुबई में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सांप देखा गया था। सांप दिखते ही फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट अथोरिटी के अफसरों ने विमान में पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल था। यात्रियों को पास के एक होटल में ले जाया गया।
दुबई से करीपुर आ रही इस फ्लाइट से सांप को बाहर निकालने का काफी देर तक प्रयास किया गया। सांप को निकालने में देर होने के कारण तड़के ढाई बजे फ्लाइट कैंसल कर दी गई थी।

No comments:

Post a Comment