Breaking

Saturday, June 24, 2023

*आज पानीपत आएंगे अनुराग ठाकुर:केंद्रीय खेल मंत्री की अनाज मंडी में रैली; 2024 चुनावों के लिए वर्करों को देंगे गुरूमंत्र*

*आज पानीपत आएंगे अनुराग ठाकुर:केंद्रीय खेल मंत्री की अनाज मंडी में रैली; 2024 चुनावों के लिए वर्करों को देंगे गुरूमंत्र*
केंद्रीय खेल मंत्री की अनाज मंडी में रैली; 2024 चुनावों के लिए वर्करों को देंगे गुरूमंत्र|
केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज हरियाणा के पानीपत में आयोजित रैली में आएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल कर रहे हैं। अगले साल होने वाले चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह एक्शन मोड़ में आ गई है। पार्टी ने प्रदेश भर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और प्रदेश के नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्रियों के दौरे व रैलियों का क्रम शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नई अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली से करनाल-पानीपत लोकसभा क्षेत्र में सियासी गर्मी तेज होगी। दरअसल, हरियाणा में 2024 चुनावी वर्ष होगा। 2024 में पहले लोकसभा चुनाव और इसके बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव होंगे। यही कारण है कि अभी से प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

कांग्रेस जहां जन मिलन कार्यक्रम कर रही है तो भाजपा भी केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लोकसभा क्षेत्रों में रैलियां कर रही है। इसी कड़ी में 24 जून को भाजपा की करनाल लोकसभा क्षेत्र की रैली पानीपत में होगी। रैली के संयोजक करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया होंगे।

रैली को लेकर हुई समीक्षा बैठक
शुक्रवार को नई अनाज मंडी स्थित रैली स्थल पर तैयारियों की समीक्षा को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रविंदर राजू ने बैठक की। रविंद्र राजू ने सभी ड्यूटी वाले कार्यकर्ताओं से पूरी बारीकी से जानकारी लेने के साथ मिली जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कहीं। भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व करनाल भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने भी तैयारियों की जानकारियां दी।

बैठक में राज्य सभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, पानीपत जिला प्रभारी संदीप जोशी, करनाल जिला प्रभारी दीपक शर्मा, विधायक पानीपत शहरी प्रमोद विज, घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, भगवान दास कबीर पंथी, सरदार, बक्खाशीष सिंह, संजय बठला, अंजू भाटिया, चांद भाटिया, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, रविंद्र भाटिया, संजय छौक्कर, दुष्यंत भट्ट, तरुण गांधी आदि शामिल हुए।

रैली में रिकॉर्डतोड़ भीड़ का दावा
रैली के संयोजक करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने दावा करते हुए कहा कि अनाज मंडी में होने वाली रैली में रिकॉर्डतोड़ भीड़ आएगी। लोकसभा के लोगों में भी रैली को लेकर बहुत उत्साह है। संजय भाटिया ने कहा कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। सरकार ने हर वर्ग का भला करने का काम किया है।

कांग्रेस ने किया था जन मिलन कार्यक्रम
पानीपत स्थित सेक्टर-12 एसडी विद्या मंदिर स्कूल में 18 जून को कांग्रेस नेता वीरेंद्र शाह की और से भी जन मिलन कार्यक्रम रखा गया था। जहां पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह के अलावा कांग्रेस के कई विधायक तक पहुंचे थे। कांग्रेस के इस जन मिलन समारोह में भी लोगों की संख्या अच्छी थी। जिसे देख हुड्डा गदगद हुए थे।

No comments:

Post a Comment