Breaking

Wednesday, June 28, 2023

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर में हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर में हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है।   चंद्रशेखर आजाद सहारनपुर के देवबंद पहुंचे थे।उनके काफिले पर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद सहारनपुर के देवबंद में पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनके काफिले पर अचानक अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए इस हमले में चंद्रशेखर आजाद घायल हुए हैं। उन्हें घायल अवस्था में देवबंद के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान अस्पताल में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उधर इस हादसे की सूचना मिलने के बाद आर्मी चीफ के समर्थकों में  भी गुस्सा दिखाई दे रहा है।

No comments:

Post a Comment