Breaking

Showing posts with label Olympic game. Show all posts
Showing posts with label Olympic game. Show all posts

Wednesday, July 7, 2021

July 07, 2021

टोक्यो ओलंपिक में अपना दम दिखाएगी हरियाणा की छोरी

टोक्यो ओलंपिक में अपना दम दिखाएगी हरियाणा की छोरी, 50 kg कैटेगरी मिला कोटा

रोहतक : खेलों में हरियाणा प्रदेश का लोहा देश ही नहीं विदेशों में भी माना जाता है। पहलवानी में हरियाणा के इन पहलवानों ने अपना जोर विदेशों तक दिखाया है। अब हरियाणा की महिला पहलवान सीमा बिसला 50 किलोभाग की कैटेगरी में टोक्यो ओलंपिक में अपना दम दिखाएगी।

महज 12 साल की उम्र से पहलवानी के गुर सीखने वाली हरियाणा की सीमा बिसला ने टोक्यो ओलंपिक) के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं इससे पहले वह कॉमनवेल्थ और एशियाड, नेशनल कुश्ती प्रतियोगिताओं में भी मेडल दिलवा चुकी हैं।

आपको बता दें कि अब तक टोक्यो के लिए हरियाणा से 29 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है, रोहतक से बॉक्सर अमित पंघाल और कुश्ती में सीमा बिसला जैसी कई महिला पहलवानों ने भी 50 किलोभार कैटेगरी में क्वालीफाई किया है।
सीमा बिसाल हरियाणा के जिला रोहतक के छोटे से गांव गुढान में 1993 में जन्मी थी। सीमा अपने 5 भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्हें बचपन से ही कुश्ती का शौक था। उनके पिता आजाद बिसला किसान हैं। सीमा ने अपने कश्ती के बल पर नेशनल और इंटरनेशनल पदक जीते। इसी के बाद सीमा को हरियाणा सरकार में सीनियर कुश्ती कोच के पद पर नौकरी मिली।

सीमा बिसाल पहले रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करती थीं, लेकिन रेलवे में जाने के बाद उन्हें रेलवे के कोच ने बहुत मेहनत करवाई। हालांकि उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन वह कोच से आज भी ट्रेनिंग लेती हैं। इसके साथ ही उनके घर वालों को भी उम्मीद है कि वह टोक्यो ओलंपिक में पदक जरूर लाएंगी।

Friday, June 18, 2021

June 18, 2021

सिरसा की हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया का ओलंपिक में चयन

सिरसा की हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया का ओलंपिक में चयन

सिरसा :  हॉकी खिलाड़ी सविता पूनियां का ओलंपिक में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। सविता के चयन पर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। परिजन भी इस बार टीम से उम्मीद लगाए बैठे हैं। सविता पूनियां के पिता महेंद्र पूनियां ने कहा कि यह गर्व का विषय है। उन्होंने सविता के साथ-साथ पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि इस बार भारतीय टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पिछली बार 2016 में 36 साल बाद महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी। सविता बोली पापा मेरा चयन हो गया, बाकी बाद में बात करूंगी महेंद्र पूनिया ने बताया कि करीबन पौने 6 बजे सविता ने फोन कर उन्हें ओलंपिक में चयन होने की सूचना दी। सविता ने सिर्फ फोन पर इतनी सूचना देते हुए कहा कि बाकी बातें फुरर्सत में करूंगी। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सविता पूनियां बैंगलुरू में ओलंपिक के लिए चल रहे कैंप में हिस्सा ले रही है।