Breaking

Saturday, February 27, 2021

February 27, 2021

किसान आंदोलन के बीच बड़ी खबर:गेहूं, सरसों और सूरजमुखी समेत 6 फसलों को MSP पर खरीदेगी

किसान आंदोलन के बीच बड़ी खबर:गेहूं, सरसों और सूरजमुखी समेत 6 फसलों को MSP पर खरीदेगी हरियाणा सरकार, जौ पहली बार शामिल


पंचकूला : हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने ऐलान किया है कि आगामी सीजन में छह फसलों को सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी और 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में रकम आ जाएगी। इन फसलों में गेहूं, सरसों, दलहन और सूरजमुखी के साथ-साथ चना और जौ की फसल को भी शामिल किया गया है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब जौ की फसल को भी MSP पर खरीदा जाएगा।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य सरकार फसल खरीद सीजन को लेकर पूरी तरह तैयार है। हरियाणा में आगामी सीजन में छह फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की जाएगी। इन फसलों में गेहूं, सरसों, दलहन और सूरजमुखी के साथ-साथ चना और जौ की फसल को भी शामिल किया गया है। इतिहास में पहली बार होगा जब जौ की फसल को MSP पर खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की फसल खरीद के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी और इस बार 48 घंटे में किसानों के खातों में फसल की राशि डाली जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत हर किसान की फसल का एक-एक दाने को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने का काम किया जाएगा, इसलिए किसानों से अपील है कि वे अपनी फसल का 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं, ताकि उनकी फसल एक-एक दाना खरीदा जा सके। उन्होंने कहा कि फसल भुगतान के लिए इस बार किसानों को आई फॉर्म कटने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे ही आढ़ती किसानों का J-फॉर्म काटेगा, उसके 48 घंटे में किसानों की फसल के भुगतान की राशि की अदायगी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में सरकार ने सदृढ व्यवस्थाओं के बीच एक-एक किसान की धान की फसल की खरीद करने का काम किया और खरीदी गई फसल का समय पर भुगतान किया गया। डिप्टी CM ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में पहले भी काम किया है और आगे भी किसान हितैषी कार्य जारी रहेंगे।

*सबके हित में होगा प्रदेश का आगामी बजट*

बजट को लेकर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 36 बिरादरी के हित तथा युवाओं से लेकर बुजुर्गों के मान-सम्मान को ध्यान में रख कर बजट पेश होगा। इसके साथ-साथ बजट में प्रदेश के इंफ्रास्टक्चर को सुदृढ बनाने के लिए काम किया जाएगा। सरकार द्वारा विभागीय बैठकें कर सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाला मॉडल बजट पेश होगा, जिसमें सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए पिछली बार भी एक मॉडल बजट पेश किया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप ही कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश का टैक्स कलैक्शन भी सरप्लस रहा। इसके अलावा कोरोना महामारी के दौरान आमजन को सरलता से सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई और आम आदमी पर किसी प्रकार का कोई बोझ भी नहीं पड़ने दिया।
February 27, 2021

फाइव स्टार होटल में मॉडल के साथ दुष्कर्म

फाइव स्टार होटल में मॉडल के साथ दुष्कर्म


दिल्ली :  जुर्म और अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बता दें कि महिला कहीं भी सेफ नहीं है। दरअसल एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मॉडल के साथ दुष्कर्म जैसा मामला सामने आया है। बताना लाजमी है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में 22 वर्षीय मॉडल के साथ रेप की खबर सामने आई है। पीड़िता ने चाणक्यपुरी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की मॉडलिंग करती है।
लड़की ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को आरोपी ने उसे मैसेज किया था और कहा था कि वो एक शादी में दिल्ली आएगा, तब वो उसे मिलेगा। उसके बाद फिर 20 फरवरी की सुबह पांच बजे आरोपी ने मैसेज किया और मिलने के लिए उसे अपने दोस्त के घर बुलाया, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया। फिर दोनों खान मार्केट में मिले। वहां दोनों साथ नाश्ता किया। इसके बाद शख्स ने लड़की को होटल ले गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता ने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके मुताबिक, मुंबई से पीड़िता का एक पुराना जानकार राजधानी आया था। यहां आने के बाद उसने लड़की को मिलने के लिए खान मार्केट बुलाया और वहां से उसे एक फाइव स्टार होटल में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसके साथ गलत हरकत की। इतना ही नहीं उस आरोपी ने पीड़ित लड़की को धमकाया भी था। हालांकि, धमकियों को दरकिनार कर युवती पुलिस के पास पहुची।
 
February 27, 2021

तीन कृषि कानूनों को लेकर बाबा रामदेव ने दी ये सलाह, बोले- गतिरोध खत्म करना जरुरी

तीन कृषि कानूनों को लेकर बाबा रामदेव ने दी ये सलाह, बोले- गतिरोध खत्म करना जरुरी



पानीपत : कृषि कानूनों को लेकर किसानों का संघर्ष जारी है और इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव की भी कृषि कानूनों को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई। बाबा रामदेव ने कहा कि तीन साल के लिए कृषि कानूनों को स्थगित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों और सरकार को बैठकर किसानों व देश के हित की नीतियों को लेकर चर्चा कर कानून बनाना चाहिए।

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि वो सरकार के प्रवक्ता नहीं है और ना ही वे खुद कॉन्ट्रैक्ट खेती करना चाहते। लेकिन सुधार की जरूरत हर क्षेत्र में है । दरअसल, बाबा रामदेव समालखा में एक कारोबारी के शादी समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर सलाह दी और कहा कि किसान और सरकार के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म करने की जरूरत है।

बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार डेढ़ साल के लिए इन कानूनों को लागू ना करने की बात कह चुकी है ऐसे में अगर किसानों को ये समय कम लगता है तो इसे तीन साल तक बढ़ा देना चाहिए और बातचीत के जरिए ऐसा कानून बनाना चाहिए जो देश के हितों के लिए है।


इस दौरान बाबा रामदेव ने कृषि कानूनों को काला कानून बताने वाले लोगों को लेकर कहा कि कानून नहीं काला-सफेद तो आदमी की नीयत पर निर्भर करता है।

 
February 27, 2021

हरियाणा में नकलचियों की अब नहीं खैर, नकल करते पकड़े तो ऐसे मिलेगी सजा

हरियाणा में नकलचियों की अब नहीं खैर, नकल करते पकड़े तो ऐसे मिलेगी सजा



भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं में नकल करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी कर ली है।

अगर कोई परीक्षार्थी मोबाईल फोन या किसी अन्य इलैक्ट्रोनिक्स उपकरण के माध्यम से नकल करते पाया गया तो उसे एक वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में किसी दूसरे अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाने वाले अभ्यर्थी को हमेशा के लिए एचटेट हेतु अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के उद्देश्य से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सख्त प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है।

इस बाबत अनुचित साधन निपटान के सम्बन्ध में गठित विनियम कमेटी के सदस्यों एवं बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक आज बोर्ड मुख्यालय भिवानी में आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि प्रतिरूपण के सभी मामलों में केन्द्र अधीक्षक द्वारा वास्तविक परीक्षार्थी व उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले के विरुद्घ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी तथा तीन साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि मोबाईल फोन या किसी भी इलैक्ट्रोनिक्स उपकरणों के माध्यम से नकल करने में सहायता प्राप्त करने या परीक्षा केन्द्र के बाहर से सहायता लेने पर परीक्षार्थी को एक वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।

इसी प्रकार डी.एल.एड. परीक्षाओं में यदि कोई परक्षार्थी नकल में संलिप्त पाया जाता है या अपने स्थान पर किसी दूसरे परीक्षार्थी को परीक्षा में प्रविष्ट करवाता है, तो उसे ‘नोट फिट फॉर डिप्लोमा’ घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 2 मार्च, 2021 से प्रारम्भ होने वाली डी.एल.एड. की परीक्षाओं में भी यही परिवर्तित नियम लागू होंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे ही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में यदि कोई अभ्यर्थी नकल में संलिप्त पाया जाता है या अपने स्थान पर किसी दूसरे अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाता है, तो ऐसे अभ्यर्थी को हमेशा के लिए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
February 27, 2021

नवविवाहित जोड़े का किसानों को खास समर्थन, शादी में मिला शगुन किसान आंदोलन को किया भेंट

नवविवाहित जोड़े का किसानों को खास समर्थन, शादी में मिला शगुन किसान आंदोलन को किया भेंट


बहादुरगढ़ : कृषि कानूनों को लेकर एक ओर जहां किसान सड़कों पर है तो वहीं लोग भी किसानों का अपने-अपने तरीके से समर्थन कर रहे हैं। ऐसी एक तस्वीर टीकरी बॉर्डर से भी सामने आई जहां शुक्रवार को पंजाब से मानसा से नवदंपती पहुंचे और अपनी शादी में मिला शगुन किसान आंदोलन को भेंट किया।

दरअसल, किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं और किसानों को किसी तरह की तकलीफ ना हो इसको लेकर लोग हर संभव मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं कोई नगदी देकर किसानों का सहयोग कर रहा है तो कोई खाने की चीजें देकर । वहीं लोग विदेशों से भी किसानों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब के मानसा से टीकरी बॉर्डर पहुंचे नवदंपती ने भी अपनी शादी में मिला शगुन किसान आंदोलन को भेंट किया। इस खास समर्थन को करने के लिए बलजीत सिंह और मानवीर कौर आगे आए। इस दौरान नवविवाहिता मनवीर कौर ने कहा कि अपनी शगुन राशि को किसानों के लिए भेंट करके वह सुखी जीवन का आशीर्वाद ले रही है । आंदोलन की सफलता से किसानों का भला होगा, और किसानों के भले से ही हम सबका भला होगा मनवीर कौर के पति बलजीत सिंह ने कहा कि खेती की सफलता में ही हमारी खुशी है।

 
 

 
February 27, 2021

बैंक में सुरंग खोदकर अंदर घुस गए चोर, लेकिन लौटना पड़ा बैरंग

बैंक में सुरंग खोदकर अंदर घुस गए चोर, लेकिन लौटना पड़ा बैरंग



 गुरुग्राम : सोहना के लखुवास गांव में कैनरा बैंक की शाखा में अज्ञात चोर ने बैंक के पीछे से सुरंग खोद कर चोरी की कोशिश की। चोर बैंक के अंदर सुबह करीब साढ़े तीन बजे दाखिल हुआ। वहीं ये घटना बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।


मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह बैंक कर्मियों ने बैंक को खोला तो देखा कि बैंक के अंदर से बाहर तक करीब पांच फीट लंबी सुरंग खोदी हुई है, जिसकी शिकायत बैंक शाखा प्रबंधक प्रतिका प्रकाश द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधर पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

सोहना में सुरंग खोद कर बैंक में घुसा चोर, खाली हाथ लौटा


कैनरा बैंक की शाखा प्रबंधक प्रतिका प्रकाश ने बताया कि बैंक के पीछे पड़ी खाली जमीन में अज्ञात चोर ने सुरंग बनाई, जिसके सहारे चोर बैंक के अंदर दाखिल हुआ, लेकिन गनीमत ये रही कि चोर ने बैंक के अंदर से किसी भी तरह की कोई चोरी नहीं की है।
 
February 27, 2021

हरियाणा रोडवेज बसों में बेटिकट यात्रा करने वालों की अब नहीं खैर, बनाया ये एक्शन प्लान

हरियाणा रोडवेज बसों में बेटिकट यात्रा करने वालों की अब नहीं खैर, बनाया ये एक्शन प्लान



जींद : आने वाले पांच दिन हरियाणा रोडवेज में बिना टिकट के सफर करने वाले यात्रियों को भारी पड़ सकते है। साथ ही कंडक्टरों को भी ड्यूटी टाइम में वर्दी पहननी जरूरी होगी अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनको विभाग की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है । परिवहन विभाग के निदेशालय ने सभी डिपो महाप्रबंधक को तीन मार्च तक बसों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं।

सभी महाप्रभंधकों को तीन मार्च तक बसों मे चेकिंग अभियान चलाकर टिकट की चेकिंग, परिचालक की वर्दी और रिसिप्ट बुक की चेकिंग कर रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजनी होगी।

दरअसल, कई तरह की शिकायतों विभाग के मुख्यालय में पहुंच रही थी जिसके बाद विभाग ने ये फैसला लिया है । अब विभिन्न रूटों पर चेकिंग टीम निरीक्षण करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें परिचालकों पर भी गाज गिर सकती है । अगर वो ड्यूटी टाइम में किसी तरह की लापरवाही बरतते हैं तो उनको विभाग की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

दो तीन में लगा 35 हजार का जुर्माना

इस चेकिंग अभियान के तहत ही 25 और 26 तारीख को विभिन्न डिपों की 440बसों को चेक किया था जिसमें 700 यात्री ऐसे मिले जो बिना टिकट के सफर कर रहे थे। जिनसे करीब 35 हजार का जुर्माना वसूला गया।

इस संबंध में  जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा ने जानकारी दी और कहा कि मुख्यालय के आदेशों पर बसों की चेकिंग की जा रही है। उसके बाद पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी।
February 27, 2021

आधे हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार कर रही विचार, जानें कैसे ?

आधे हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार कर रही विचार, जानें कैसे ?



नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यदि केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के दायरे में ले आए तो आम आदमी को राहत मिल सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके संकेत भी दिए हैं। जीएसटी की उच्च दर पर भी पेट्रोल-डीजल को रखा जाए तो मौजूदा कीमतें घटकर आधी रह सकती हैं।

वर्तमान में, पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क और राज्य वैट वसूलते हैं। इन दोनों की दरें इतनी ज्यादा है कि 35 रुपए का पेट्रोल विभिन्न राज्यों में 90 से 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच रहा है।
23 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल 81.32 रुपए प्रति लीटर पर थी। इस पर केंद्र ने क्रमशः 32.98 रुपए लीटर और 31.83 रुपए लीटर का उत्पाद शुल्क लगाया है। यह तब है जबकि देश में जीएसटी लागू है। जीएसटी को 1 जुलाई, 2017 को पेश किया गया था। तब राज्यों की उच्च निर्भरता के कारण पेट्रोल और डीजल को इससे बाहर रखा गया था। अब सीतारमण ने ईंधन की कीमतें नीचे लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच एक संयुक्त सहयोग का आह्वान किया।
 
जीएसटी में ईंधन को शामिल करने का यह असर होगाअगर पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के तहत शामिल किया जाता है, तो देश भर में ईंधन की एक समान कीमत होगी। यही नहीं, यदि जीएसटी परिषद ने कम स्लैब का विकल्प चुना, तो कीमतों में कमी आ सकती है।

वर्तमान में, भारत में चार प्राथमिक जीएसटी दर हैं – 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत। जबकि अभी केंद्र व राज्य सरकारें उत्पाद शुल्क व वैट के नाम पर 100 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स वसूल रही हैं ।

यह सरकार के लिए पेट्रोलियम उत्पाद पर टैक्स एक प्रमुख राजस्व आय है। इसलिए जीएसटी काउंसिल पेट्रोल और डीजल को अधिक स्लैब में रख सकती हैं और यहां तक ​​कि इस पर उपकर लगाने की संभावना है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान पेट्रोलियम क्षेत्र ने सरकारी खजाने में 2,37,338 करोड़ रुपए का योगदान दिया।

इसमें से 1,53,281 करोड़ रुपए केंद्र की हिस्सेदारी थी और 84,057 रुपए का हिस्सा राज्यों का था। वर्ष 2019-20 में, राज्यों और केंद्र के लिए पेट्रोलियम क्षेत्र से कुल योगदान 5,55,370 करोड़ रुपए था। यह केंद्र के राजस्व का लगभग 18 प्रतिशत और राज्यों के राजस्व का 7 प्रतिशत था।

केंद्रीय बजट 2021-22 के अनुसार, केंद्र को इस वित्त वर्ष में केवल पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क से अनुमानित 3.46 लाख करोड़ रुपए एकत्र करने की उम्मीद है।

पूरे देश में राजस्थान पेट्रोल पर 36 प्रतिशत पर वैट रखते हुए सबसे अधिक कर वसूलता है। इसके बाद तेलंगाना में वैट 35.2 प्रतिशत है। पेट्रोल पर 30 प्रतिशत से अधिक वैट वाले अन्य राज्यों में कर्नाटक, केरल, असम, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश शामिल हैं। डीजल पर, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों द्वारा सबसे अधिक वैट दरें ली जाती हैं। अब तक पांच राज्यों, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मेघालय, असम और नागालैंड ने इस साल ईंधन पर करों में कटौती की है ।

Friday, February 26, 2021

February 26, 2021

भारत में सोशल मीडिया और ओटीटी के लिए नई गाइडलाइंस जारी, हिंदी में पढ़ें सभी निर्देश

भारत में सोशल मीडिया और ओटीटी के लिए नई गाइडलाइंस जारी, हिंदी में पढ़ें सभी निर्देश


नई दिल्ली : भारत सरकार ने सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर व्यापार के लिए स्वागत है लेकिन इसके लिए गाइडलाइंस को मानना जरुरी होगा। ये तीन महीने में लागू होगी।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में व्हाट्सएप के 53 करोड़, फेसबुक के यूजर 40 करोड़ से अधिक, ट्विटर पर एक करोड़ से अधिक यूजर हैं। भारत में इनका उपयोग काफी होता है, लेकिन जो चिंताएं जाहिर की जाती हैं उनपर काम करना जरूरी है।

रविशंकर प्रसाद ने ऐलान किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अफसरों की तैनाती करनी होगी, किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को 24 घंटे में हटाना होगा।

प्लेटफॉर्म्स को भारत में अपने नोडल ऑफिसर, रेसिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर की तैनाती करनी होगी। इसके अलावा हर महीने कितनी शिकायतों पर एक्शन हुआ, इसकी जानकारी देनी होगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अफवाह फैलाने वाला पहला व्यक्ति कौन है इसकी जानकारी देनी होगी। क्योंकि ऐसा कंटेट सोशल मीडिया पर लगातार फैलता रहता है।




















February 26, 2021

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को आंदोलनरत किसानों ने दिखाए काले झंडे

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को आंदोलनरत किसानों ने दिखाए काले झंडे


सिरसा : केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में किसानों द्वारा शुक्रवार को भूमणशाह चौक पर किसानों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। इसके साथ-साथ पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त काले झंडे लहराए। वहीं शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम को भी किसानों के विरोध के चलते रद्द कर दिया गया। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर किसानों के विरोध को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। सर्वप्रथम दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर एक युवा किसान के सुबह शहीद होने पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कहीं भी भाजपा नेताओं के कार्यक्रम होंगे, उनका विरोध किया जाएगा। राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में कोई किसान नहीं जाएगा। 
उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम के सिरसा दौरे पर कार्यक्रम को लेकर किसानों ने भूमणशाह चौक पर उनका पुतला फूंका और पुलिस लाइन में उनके हेलीकॉप्टर को जाते वक्त काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने किसानों को बरगलाकर वोट हथिया लिए और अब दोनों सत्तासीन भाजपा के साथ मिल गए। वे बार-बार एक ही मांग कर रहे हैं कि दोनों नेता इस्तीफा देकर किसानों के समर्थन में आए, लेकिन दोनों नेताओं को किसान नहीं, बल्कि कुर्सी अधिक प्यारी है। भारूखेड़ा ने कहा कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है, बार-बार नहीं। जनता ऐसे नेताओं की हकीकत जान चुकी है और उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है। समय बदल चुका है और अब वोट बैंक की राजनीति करने वालों के दिन लद चुके हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। क्योंकि सरकार आसानी से मानने वाली नहीं है।
February 26, 2021

आयुष्मान योजना के तहत एक से 15 मार्च तक बनाए जाएंगे गोल्डन कार्ड

आयुष्मान योजना के तहत एक से 15 मार्च तक बनाए जाएंगे गोल्डन कार्ड


रेवाड़ी : ( पंकज कुमार ) डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में एक से 15 मार्च तक आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष पखवाड़ा मनाया जाएगा। गोल्डन कार्ड धारक को पांच लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा कैशलेस मिलती है। योजना के लाभार्थी वेबसाइड पर अपना नाम देख सकते हैं। डीसी ने कहा कि पात्र व्यक्ति नजदीकी सीएससी सेंटर पर आधार कार्ड, राशन कार्ड व मतदाता पहचान पत्र के साथ पहुंचकर अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
 इसके लिए उसे 30 रुपए फीस देनी होगी। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग ने पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चार अस्पतालों में यह सुविधा दी है। जिनमें नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, उप-डिवीजन अस्पताल, 28वीं आईटीबीपी और एसडीएच रेलवे अस्पताल रेवाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा 16 प्राइवेट अस्पतालों प्राइवेट अस्पतालों में विराट अस्पताल, पुष्पाजंलि, एसपी यादव, आरबी यादव, सिग्नस, रिटी आई केयर, आईक्यू विजन, कैप्टन नंदलाल, धीर अस्पताल कोसली, आरके यादव सर्जिकल, सावित्री देवी, ललिता मैमोरियल, देव ज्योति, सिंगला, दीप व मार्स अस्पताल शामिल है। सीएमओ डॉ. सुशील माही ने बताया कि आयुष्मान योजना के बारे में टोल फ्री नंबर 14555 पर संपर्क कर जानकारी हासिल की जा सकती है। जिले में 45 हजार 595 परिवार आयुष्मान की सूची में शामिल है। इन परिवारों में कुल 2 लाख 5 हजार 177 लाभार्थी शामिल है, इनमे से 71 हजार 99 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बन चुका है।
February 26, 2021

जींद में युवकों ने सिविल अस्पताल में जमकर किया हंगामा, यह था कारण

जींद में युवकों ने सिविल अस्पताल में जमकर किया हंगामा, यह था कारण 



जींद :  हिसार में शनिवार को होने वाली सेना भर्ती के लिए कोरोना जांच युवाओं के लिए आफत बन गई है । शुक्रवार को भी जींद नागरिक अस्पताल में युवाओं ने हंगामा किया। इसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी है।
कुछ युवाओं ने सिविल हॉस्पिटल लैब में कोरोना की रिपोर्ट लेने को लेकर हंगामा किया, जिस पर वहां खड़े कर्मचारियों ने युवाओं को बाहर निकाला। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड व युवाओं के बीच तीखी बहस भी हुई। युवाओं ने कर्मचारियों से कोरोना रिपोर्ट मांगी, लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने पर युवाओं ने हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद कर्मचारी रिपोर्ट लेकर पार्क में पहुंचे, जिसके बाद पुलिस की निगरानी में सभी युवाओं को रिपोर्ट दी गई।  

लैब के बाहर युवाओं का रिपोर्ट लेने के लिए तांता लगा हुआ था, जिसके चलते कर्मचारी काम नहीं कर पा रहे थे। इसी प्रकार टेस्ट करने के दौरान भी विवाद हुआ। इसके चलते पुलिस को बुलाना पड़ा, जिसके बाद रिपोर्ट दी जा सकी।  जींद सिविल अस्पताल एमएस डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि  स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार जगहों पर टेस्ट किया गया। इसके बाद भी भीड़ रही। पर्ची कटवाने से लेकर टेस्ट देने तक युवा हंगामा करते रहे। व्यवस्था संभालने में दिक्कत हुई। युवाओं का आरोप था कि जो टेस्ट बुधवार को लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट भी अभी तक नहीं दी गई। युवाओं द्वारा टेस्ट कराने के दौरान हंगामा किया गया, जिसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी थी। युवा टेस्ट को लेकर व्यवस्था तक नहीं बना रहे हैं। ऐसे में समय लग रहा है।   
गौरतलब है कि सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवकों से कोरोना जांच की 72 घंटे की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट होने पर ही भर्ती में भाग लेने कि अनुमति मिलेगी। इसके चलते 4 दिन से युवक अस्पताल में धक्के खा रहे हैं। युवाओं का आरोप है कि 2 दिन पहले की रिपोर्ट भी नहीं मिल रही है। उनको आज ही भर्ती केंद्र पर रिपोर्ट करनी है।
February 26, 2021

निर्माण शुरू:चढ़ूनी में गीतालय का भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

निर्माण शुरू:चढ़ूनी में गीतालय का भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू


कुरुक्षेत्र : गौरांग इंस्टीट्यूट फॉर वैदिक एजुकेशन की ओर से चढ़ूनी को गांव चढूनी जाटान शाहाबाद में 50 करोड़ की लागत से बनने वाले गीता लय का भूमि पूजन किया गया। गौरांग इंस्टीट्यूट फॉर वैदिक एजुकेशन के संस्थापक वृंदावनचंद्र ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालने के बाद भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की ईंट रखी।
5.3 एकड़ में बनने वाले गीता लय में गीता पर शोध कार्य करने के साथ ही गीता का प्रचार केंद्र भी बनाया जाएगा। 50 करोड़ की लागत से बनने वाले गीता लय के लिए देश के बड़े उद्योगपतियों और श्रद्धालुओं से धन जुटाने की योजना है।
गौरांग की स्थापना 2007 में वृंदावन चंद्र दास ने की थी। जिसकी शाखाएं अम्बाला, सैन होसे, ब्रिसबेन, दुबई, कुवैत, गुरुग्राम, जयपुर, नई दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, बैंगलुरू, चेन्नई, अहमदाबाद, इंदौर, कोलकाता, पुणे और कुरुक्षेत्र में है। इस मौके पर गीतालय परियोजना कुरुक्षेत्र के संस्थापक संरक्षक सुरेश कुमार पोद्दार सहित विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
25 साल तक इस्कॉन के साथ रहकर हुए अलग : वृंदावन चंद्रदास ने बताया कि गौड़ीय-वैष्णव संप्रदाय में दीक्षा लेने के बाद वे स्वामी ठाकुर प्रभुपाद के औपचारिक शिष्य बने। 1983 से 2007 तक इस्कॉन में विभिन्न पदों पर रहे। इसी दौरान दो वर्षों के लिए इस्कॉन भारत के अध्यक्ष भी बने।
चंद्रदास ने बताया कि प्रभुपाद ने जिन नियमों के साथ इस्कॉन की स्थापना की थी, उन्होंने महसूस किया कि उन नियमों का पालन नहीं हो रहा। इसके चलते उन्होंने 2007 में गौरांग इंस्टीट्यूट की स्थापना की। उन्होंने कहा कि गीता के अध्ययन के लिए गीता लय को अंतरराष्ट्रीय संस्थान के रूप में तैयार किया जाएगा। सभी क्षेत्रों के लोग यहां आ सकते हैं और यहां रहकर वे श्रीमद भगवद गीता के ज्ञान को समझ सकते हैं। चंद्र दास ने बताया कि गीता लय में शिक्षकों, व्यापारियों, वकीलों, छात्रों, चिकित्सकों और सीए के लिए गीता से जुड़े अल्पकालीन और दीर्घकालीन पाठ्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

2022 तक पहले चरण का निर्माण होगा पूरा

एक लाख 75 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में गीता लय परिसर का निर्माण कार्य किया जाएगा। परियोजना को विभिन्न चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण से ही गीता लय को शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इंस्टीट्यूट की ओर से वर्ष 2022 के मध्य तक पहले चरण को पूरा करने करने का प्लान है। जिसके तहत 75 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में निर्माण होगा। पहले चरण पर 20 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
गीता लय के माध्यम से पूरे विश्व में श्रीमद भगवद गीता के संदेश को फैलाने का काम किया जाएगा। जिसमें सभी कार्य क्षेत्रों से जुड़े लोग गीता संदेश को जानने के लिए आ पाएंगे। गीता लय में गोशाला, सनाथालय, प्रशासनिक कार्यालय, गुरुकुल, पुस्तकालय और प्रचार केबिन भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रसाद वितरण के लिए अलग से कॉर्नर बनाया जाएगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाए प्रसाद को 24 घंटे परोसा जाएगा।