Breaking

Tuesday, April 25, 2023

April 25, 2023

उत्तराखंड:केदारनाथ के कपाट खुले; भाई दूज पर होंगे बंद, शिवरात्रि पर तय होती है इसकी तारीख

उत्तराखंड:केदारनाथ के कपाट खुले; भाई दूज पर होंगे बंद, शिवरात्रि पर तय होती है इसकी तारीख
उत्तराखंड का तीसरा धाम है केदारनाथ, 1000 साल पहले बना था ये मंदिर

29 अप्रैल यानी आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ धाम के पट खुल गए हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस मंदिर के पट हर साल वैशाख महीने यानी मार्च-अप्रैल में खोले जाते हैं। करीब 6 महीने तक यहां दर्शन और यात्रा चलती है। इसके बाद कार्तिक माह यानी अक्टूबर-नवंबर में फिर कपाट बंद हो जाते हैं। कपाट बंद होने पर भगवान केदारनाथ को पालकी से उखीमठ ले जाते हैं और वहां ओंकारेश्वर मंदिर में अगले 6 महीनों तक उनकी पूजा की जाती है।
केदारनाथ उत्तराखंड के 4 धामों में तीसरा धाम है। इसके अलावा ये 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे उंची जगह बना ग्यारहवां शिवलिंग है। महाभारत के अनुसार यहां शिवजी ने पांडवों को बेल के रूप में दर्शन दिए थे। ये मंदिर करीब 1 हजार साल पहले आदि शंकराचार्य ने बनवाया था। ये तीर्थ 3,581 वर्ग मीटर की ऊंचाई पर और गौरीकुंड से करीब 16 किमी दूरी पर है।
8वीं-9वीं शताब्दी में बना मंदिर
*स्कंद पुराण के अनुसार, गढ़वाल को केदारखंड कहा गया है।*

 केदारनाथ का वर्णन महाभारत में भी है। महाभारत युद्ध के बाद पांडवों के यहां पूजा करने की बातें सामने आती हैं। माना जाता है कि 8वीं-9वीं सदी में आदि शंकराचार्य द्वारा मौजूदा मंदिर बनवाया गया था। बद्रीनाथ मंदिर के बारे में भी स्कंद पुराण और विष्णु पुराण में वर्णन मिलता है। बद्रीनाथ मंदिर के वैदिक काल (1750-500 ईसा पूर्व) भी मौजूद होने के बारे में पुराणों में वर्णन है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, यहां भी 8वीं सदी के बाद आदि शंकराचार्य ने मंदिर बनवाया।
*यहां पांडवों को बैल के रूप में दिए थे दर्शन*

शिव महापुराण की कथा के अनुसार महाभारत युद्ध खत्म होने पर पांडवों ने परिवार और अपने ही गौत्र वालों की हत्या के दोष से मुक्ति पाने के लिए वेदव्यास जी से प्रायश्चित का उपाय पुछा। उन्होंने बताया कि इस पाप से मुक्त होने के लिए केदार क्षेत्र में जाकर भगवान केदारनाथ का दर्शन और पूजा करनी चाहिए। इसके बाद पांडव केदारखंड की यात्रा पर गए।
केदारखंड में पांडवों को देख भगवान शिव गुप्तकाशी में अन्तर्धान हो गए। उसके बाद कुछ दूर जाकर शिवजी ने एक बैल का रूप धारण किया। पांडवों को पता चल गया कि वो शिवजी ही हैं। भगवान शिव ने पांडवों के मन की बात जान ली। इसे बाद वो दलदली धरती में धंसने लगे। भीम ने रोकने के लिए बैल रूपी शिवजी की पूंछ पकड़ ली अन्य पांडव भी करुणा के साथ रोने लगे और भगवान भोलेनाथ की स्तुति करने लगे। इस पर भगवान प्रसन्न होकर उनकी प्रार्थना पर बैल के पीठ के हिस्से में वहीं स्थित हो गए। पाण्डवों ने उनकी पूजा कर के गोत्र हत्या के पाप से मुक्ति पाई।
*महाशिवरात्रि पर तय होती हैं कपाट खुलने की तारीख*

उखीमठ के मैनेजर अरूण रतूड़ी के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख और समय फरवरी में महाशिवरात्रि पर ही तय हो जाते हैं। ये मुहूर्त उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी पंचांग के अनुसार निकालते हैं। कपाट खुलने के मुहूर्त में आमताैर पर अक्षय तृतीया या उसके एक-दो दिन बाद की तारीख तय होती है। 6 महीने तक केदारनाथ यात्रा चलती है। मैनेजर रतूड़ी बताते हैं कि केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तारीख निश्चित रहती है। हर साल दीपावली के दो दिन बाद भाईदूज पर सुबह पूजा-अर्चना कर मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं। इस साल 16 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होंगे।
*उत्तराखंड की चारधाम यात्रा*

अक्षय तृतीया के बाद उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा शुरू हो जाती है। जो कि यमुनोत्री से शुरू होकर गंगोत्री फिर केदारनाथ और आखिरी में बद्रीनाथ धाम पर पूरी होती है। मैनेजर रतूड़ी ने बताया कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुल चुके हैं। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुले। कोराेना महामारी के कारण इस बार बद्रीनाथ धाम के कपाट की तरीख में बदलाव हुआ है। जो कि अब 15 मई को खुलेंगे।

Monday, April 24, 2023

April 24, 2023

राष्ट्र की सांस्कृतिक विकास यात्रा को दर्शाती है ललित कला: राजन चिल्लाना

राष्ट्र की सांस्कृतिक विकास यात्रा को दर्शाती है ललित कला: राजन चिल्लाना 

एस ए एस आर्ट सोसाइटी प्रतिभावान कलाकार छात्रों को देगी स्कॉलरशिप
जींद : ( संजय कुमार ) सोल एंड स्पीरिट आर्ट सोसाइटी कला महाविद्यालय में पढऩे वाले प्रतिभावान चित्रकार, मूर्तिकार, प्रिंट मेकर, अप्लाइड आर्टिस्ट को छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। जिस के पोस्टर का विमोचन विधायक प्रतिनिधि डॉ. राजन चिल्लाना एवं विधायक सुपुत्र रुद्राक्ष मिड्ढा ने अपने कार्यालय में किया। विधायक प्रतिनिधि राजन चिल्लाना ने कहा कि किसी भी देश की सांस्कृतिक, विकास यात्रा का दर्शन करना हो तो वह वहां की कलाओं के जरिए किया जा सकता है। संस्कृति की संभाल में कलाओं का अहम योगदान है। उन्होंने भारतीय शिल्प कला से लेकर अनेक कलाओं का वर्णन करते हुए अपने विचार रखे, साथ ही उन्होंने सोसायटी द्वारा ऐसे होनहार विद्यार्थियों के प्रति अपने कर्त्तव्यनिष्ठा को आधार बिंदु मानकर जिस तरह से छात्रवृत्ति की योजना बनाई है वह उन नए कलाकारों के विकास व उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी । उन्होंने संस्था द्वारा किए गए अनेक कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कौशिक ने बताया कि हमारा संगठन कला महाविद्यालय के पूर्व छात्रों का एक समूह है जो समय-समय पर ऐसे निर्णय लेता है जिसमें कला एवं कलाकारों की संभाल को सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही कला के द्वारा सामाजिक चेतना के कार्यों में संस्था हमेशा बढ़-चढक़र भाग लेती है जैसे कोविड-19 के समय में संस्था में लंबे समय तक कला को हथियार बनाकर जन-जागरण अभियान चलाया। इस मौके पर संस्था के सचिव नवीन मारीचि, कोषाध्यक्ष मोहित बब्बर, नितिन, सुमित, प्रदीप, राजू शर्मा व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
April 24, 2023

जींद में ऑनलाइन धोखाधड़ी में 2 गिरफ्तार:फेसबुक पर ऑल्टो कार बेचने का झांसा देकर ठगे थे 1.30 लाख रुपए

जींद में ऑनलाइन धोखाधड़ी में 2 गिरफ्तार:फेसबुक पर ऑल्टो कार बेचने का झांसा देकर ठगे थे 1.30 लाख रुपए
हरियाणा बुलेटिन न्यूज का असर 

ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार युवक।

जींद : हरियाणा के जींद में लोगों से फेसबुक या सोशल मीडिया पर सस्ती गाड़ी आदि के विज्ञापन डालकर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नूंह के फिरोजपुर झिरका के वार्ड 12 निवासी मोहमद जावेद और वार्ड 5 निवासी शौकीन के रूप में हुई है। साइबर थाना प्रभारी कर्ण सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 अगस्त 2022 को सफीदों के गांव डिडवाड़ा निवासी ऋषिपाल ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि उसने फेसबुक पर ऑल्टो गाड़ी की एड देखी थी, जिस पर लिखे हुए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया और गाड़ी के बारे में पूछा। सामने वाले ने बताया कि वह आर्मी में नौकरी करता है और उसकी ड्यूटी झारखंड से श्रीनगर बदल गई है, इसलिए अपनी गाड़ी को बेचना चाहता है।
गाड़ी झारखंड में खड़ी है। दोनों के बीच 50 हजार रुपए में कीमत तय हो गई। आरोपी ने कुछ देर बाद फोन कर बताया कि उसने गाड़ी को पार्सल कर दिया है और व्हाट्सएप पर डाकखाने की रसीद भेज दी और कहा कि जीएसटी, बीमा के पैसे ऑनलाइन गूगल पे पर देने पड़ेंगे, जो बाद में गाड़ी की कीमत में से कम कर दिए जाएंगे।
उसने आरोपी के झांसे में आकर दो से तीन बार ट्रांजक्शन के जरिए 1 लाख 30 हजार रुपए अकाउंट में भेज दिए। बाद में आरोपियों के नंबर बंद हो गए। साइबर थाना क्राइम के प्रबंधक कर्ण सिंह ने साइबर सेल की मदद से नूहं के फिरोजपुर झिरका निवासी मोहम्मद जावेद और शौकीन वासी वार्ड नंबर-5 को काबू कर लिया।
April 24, 2023

PM मोदी के गेस्ट बनेंगे जींद के सुनील जागलान:सेल्फी विथ डॉटर कैंपेन के जनक, 100वें एपिसोड के सम्मानित अतिथि होंगे, सरकार से मिला निमंत्रण

PM मोदी के गेस्ट बनेंगे जींद के सुनील जागलान:सेल्फी विथ डॉटर कैंपेन के जनक, 100वें एपिसोड के सम्मानित अतिथि होंगे, सरकार से मिला निमंत्रण
जींद : हरियाणा के जींद जिले के छोटे से गांव बीबीपुर से सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करने वाले सुनील जागलान अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहमान बनेंगे। सुनील जागलान को प्रधानमंत्री के पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड में सम्मानित अतिथि बनने का मौका मिला है। जागलान के पास निमंत्रण पहुंच चुका है।
प्रसार भारती द्वारा मंगलवार से कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू की जा रही है, जिसमें उन लोगो को सम्मानित अतिथि के रूप में बुलाया गया है, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया। यह हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि बीबीपुर से शुरू हुआ अभियान आज न केवल विश्व के 80 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक 4 बार मन की बात कार्यक्रम में इसका जिक्र कर चुके हैं।
*जून 2015 में शुरू किया अभियान*

जागलान ने बताया कि 9 जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले 28 जून 2015 को मन की बात कार्यक्रम में इसका जिक्र किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 4 बार मन की बात कार्यक्रमों में इस अभियान को प्रचारित किया। प्रधानमंत्री जब 13 नवंबर 2015 को इंग्लैंड के वेंबले सिटी में गए तो उन्होंने वहां बसे भारतीयों से रूबरू होते हुए हरियाणा तथा सेल्फी विद डॉटर अभियान का जिक्र करके इससे जुड़ने का आह्वान किया।
इसके बाद 27 नवंबर 2015 को सिलिकॉन वैली अमेरिका में दिए गए भाषण के दौरान भी बीबीपुर से शुरू हुए अभियान का जिक्र किया। जागलान ने बताया कि अब मन की बात के 100वें एपिसोड के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित अतिथि के रूप में बुलाया गया है। 25 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने के बाद 26 अप्रैल को मन की बात कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
*30 अप्रैल को एपिसोड की स्क्रीनिंग*

27 अप्रैल को इस कार्यक्रम में शामिल सभी सम्मानित अतिथियों को राष्ट्रपति भवन, कर्तव्य पथ ओर प्रधानमंत्री संग्रहालय दिखाया जाएगा। 29 अप्रैल को दिल्ली से चंडीगढ़ राजभवन आएंगे। 30 अप्रैल को चंडीगढ़ राजभवन में मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड की स्क्रीनिंग होगी, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
April 24, 2023

BJP नेता कुलदीप पर 2 गुटों में बंटा बिश्नोई समाज:जांभोलाव धाम ने संरक्षक पद से हटाया, बिश्नोई महासभा समर्थन में उतरी

BJP नेता कुलदीप पर 2 गुटों में बंटा बिश्नोई समाज:जांभोलाव धाम ने संरक्षक पद से हटाया, बिश्नोई महासभा समर्थन में उतरी
हरियाणा के भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई।

हिसार : हरियाणा के पूर्व सांसद, भाजपा नेता और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई को लेकर बिश्नोई समाज दो गुटों में बंट गया है। बिश्नोई समाज पंच-पंचायत जांभोलाव धाम जाम्बा जिला जोधपुर ने 23 अप्रैल को पत्र जारी करके उन्हें अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद और बिश्नोई रत्न से मुक्त करने की घोषणा कर दी है।
साथ ही जांभोलाव धाम की आथुणी जागा के श्रीमहंत शिवदास शास्त्री को अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के कार्यवाहक संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष देडू ने कहा कि ये तथाकथित लोग हैं। समाज विरोधी लोग हैं और समाज को कमजोर करना चाहते हैं। वे उस महासभा के सदस्य नहीं है। कुलदीप बिश्नोई को बिश्नोई रत्न महासभा की ओर से दिया गया है।

महासभा से सरंक्षक को हटाने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। ये दावे फर्जी है और समाज को कमजोर करने की साजिश है।
*जांभोलाव पंच-पंचायत ने मांगा था स्पष्टीकरण*

इससे पहले राजस्थान में बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थल मुकाम में मुकाम पीठाधीश्वर रामानंद तथा महासभा कार्यकारिणी ने कुलदीप बिश्नोई को सरंक्षक पद ही बने रहने का फैसला दिया था। बता दें कि कुलदीप बिश्नोई के बेटे चैतन्य बिश्नोई की सगाई दूसरे समाज में करने पर जांभोलाव पंच-पंचायत ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था।
कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे चैतन्य बिश्नोई ने पंजाबी समाज की सृष्टि अरोड़ा से सगाई की थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर डाली, जिसके बाद समाज में इसको लेकर विवाद शुरू हो गया।
*23 अप्रैल को जारी किया पत्र*

बिश्नोई समाज पंच-पंचायत जांभोलाव धाम, जाम्बा ने जारी पत्र में लिखा कहा कि कुलदीप बिश्नोई अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सरंक्षक पद पर हैं। बिश्नोई रत्न सम्मान से भी सम्मानित हैं, उनके द्वारा कुछ समय से समाज विरोधी आचरण से बिश्नोई समाज की रीति-रिवाजों, मान्य परंपराओं व मर्यादाओं को तोड़कर समाज की भावनाओं को आहत एवं शर्मसार किया है।
इस संबंध में उन्हें 20 मार्च 2023 को नोटिस देकर दो सप्ताह में जवाब देने के लिए कहा गया था। मगर, 7 अप्रैल 2023 तक कोई जवाब नहीं दिया गया। इस संबंध में 7 अप्रैल 2023 को बिश्नोई समाज के संतों व प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक उक्त प्रकरण के निर्णय के लिए रखी गई थी, कुछ प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा निवदेन किया गया कि कुलदीप बिश्नोई को एक और अवसर प्रदान किया जाए।

दोबारा 2 सप्ताह का समय दिया जाए। इसके बाद विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया कि कुलदीप बिश्नोई को 22 अप्रैल 2023 तक अपना जवाब पेश करने का अवसर दिया जाए।
*जाम्भोलाव धाम द्वारा जारी पत्र पढ़िए...*


कुलदीप बिश्नोई को किया गया मुक्त

22 अप्रैल को जांभोलाव धाम की पंच-पंचायत ने निर्णय लिया है कि कुलदीप बिश्नोई की मर्यादाओं एवं परंपराओं को तोड़कर समाज की भावनाओं को आहत एवं शर्मसार करने के लिए अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद एवं बिश्नोई रत्न के सम्मान से मुक्त किया जाता है।
भविष्य में इनको समाज के किसी कार्यक्रम में संरक्षक पद एवं बिश्नोई रत्न सम्मान से संबोधित नहीं किया जाएगा। यदि बिश्नोई समाज के किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा भविष्य में कुलदीप बिश्नोई को पद एवं सम्मान से संबोधित किया जाता है तो वह समाज व संस्था का दोषी माना जाएगा।

जांभो धाम पंच पंचायत द्वारा जारी किए गए आदेश पढ़ें...
*आचार्य रामानंद ने दिया था सेवा का आशीर्वाद*

दूसरी ओर 7 अप्रैल को मुकाम में हुई मीटिंग कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उसके लिए समाज सर्वोपरि है। उसके बाद संतों का स्थान सबसे ऊपर है। मैं और महासभा कार्यकारिणी पूरे संत समाज का दिल से सम्मान करते हैं और मैं निजी तौर पर भी संतों का बहुत सम्मान करता हूं। समाज हित में संत समाज जो भी निर्णय लेंगे, हमें वो निर्णय स्वीकार है।
*अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सदस्यों के साथ कुलदीप बिश्नोई*

इसके बाद आचार्य रामानंद ने चौधरी कुलदीप बिश्नोई और महासभा अध्यक्ष से पूरे मामले को सुना। साथ ही जांभा के दोनों महंतों भगवान दास एव प्रेमदास ने आचार्य रामानंद को अधिकृत किया कि आप जो भी फैसला लेंगे, हम आपके साथ है।
इसके बाद स्वामी रामानंद ने कुलदीप बिश्नोई को कहा कि आप समाज की सेवा ऐसे ही करते रहो, मेरा आशीर्वाद आपके साथ है। आचार्य स्वामी रामानंद ने सभी को आपसी भेदभाव मिटाकर एक साथ चलने और महासभा के सरंक्षक के रुप में कुलदीप बिश्नोई का साथ दें। साथ ही पूरे मामले को समाज हित में विराम देते हैं।

बिश्नोई समाज पंच- पंचायत जांभोलाव धाम जाम्बा जिला जोधपुर ने श्रीमहंत शिवदास शास्त्री को बिश्नोई महासभा का कार्यवाहक संरक्षक नियुक्त किया।
*जांभोलाव धाम पंच- पंचायत ने मांगा था स्पष्टीकरण*

इससे पहले 20 मार्च को भेजे गए नोटिस में बिश्नोई समाज पंच- पंचायत जांभोलाभ धाम ने कहा है कि हाल ही में समाज में कुछ समय से घटित घटनाक्रम पर विचार विमर्श करने पर यह पाया है कि आपने अपने आचरण से बिश्नोई समाज की मान मर्यादाओं एवं परम्पराओं को बार-बार तोड़कर पूरे समाज की भावनाओं को आहत व शर्मसार किया है।

इसलिए इस पंचायत ने यह निर्णय लिया है कि क्यों न आपको समाज की मर्यादाओं को तोड़ने के कारण अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद व बिश्नोई रत्न सम्मान से मुक्त किया जाए। आपको दो सप्ताह में इस नोटिस का जवाब दें अन्यथा एकतरफा उचित कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
7 अप्रैल को मुकाम में कुलदीप बिश्नोई को संतों ने बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद पर बने रहने का संतों ने आशीर्वाद दिया था।

*कुलदीप के समर्थन में उतरी थी बिश्नोई महासभा*

कुलदीप बिश्नोई को जांभोलाव धाम पंचायत के पत्र भेजने के विरोध में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने जोधपुर में मीटिंग की। मीटिंग के बाद महासभा ने एक 3 पेज का नोटिस जारी करके जांभोलाव धाम पंचायत के तथाकथित पंचों को चेतावनी दी है कि वे कुलदीप बिश्नोई के साथ खड़ी है और ऐसे नोटिस जारी करके समाज को तोड़ने का काम न करें।
जोधपुर में हुई इस मीटिंग में महासभा ने कहा कि महासभा को सोशल मीडिया से एक पत्र मिला है, जिसमें महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई पर समाज की मर्यादाओं को तोड़ने का कहते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात की गई है। जिसने भी यह पत्र लिखा उसकी महासभा निंदा करती है। महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। समाज को तोड़ने वाली घटना मानती है।
April 24, 2023

देशवासियों से हाथ जोड़कर बोले पहलवान:न्याय की लड़ाई में दें हमारा साथ, बड़ी संख्या में पहुंचे जंतर-मंतर; पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने किया समर्थन

देशवासियों से हाथ जोड़कर बोले पहलवान:न्याय की लड़ाई में दें हमारा साथ, बड़ी संख्या में पहुंचे जंतर-मंतर; पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने किया समर्थन
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने एक बार फिर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां धरने पर रविवार को पहला दिन था। देश के अभिमान ये खिलाड़ी रात को वहीं सड़कों पर सोए हैं।
देर रात विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने एक वीडियो जारी की। जिसमें उन्होंने सभी देशवासियों से उनका सहयोग करने की अपील की है। उनके समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचने को कहा है।

खिलाड़ियों के समर्थन में भाजपा के पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक भी आए हैं। जिन्होंने कहा कि किस मुंह से बेटी बचाओ का नारा देती है सरकार। पिछले तीन महीने से न्याय के लिए भटक रही हैं देश की बेटियां। देश के भविष्य से खिलवाड़ सिर्फ इसलिए कि जिस पर आरोप लग रहे हैं वो भाजपा सांसद हैं।
प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार की रात दिल्ली के फुटपाथ पर सो कर काटी।
*खिलाड़ियों की अपील*: नहीं मिली जंतर-मंतर पर बैठने की परमिशन, सभी पहुंचे यहां

विनेश फोगाट आप सभी को नमस्कार। जैसे की आप सब जानते हैं, तीन महीने पहले हमने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी। हमारे साथ में कुछ राजनीती हुई है। सरकार ने एक कमेटी बनाई थी और 4 हफ्ते का समय मांगा था। लेकिन, 3 हफ्ते हो गए हमें इंतजार करते हुए, हमारे साथ आज भी न्याय नहीं हुआ है।
दो दिन पहले हम पुलिस स्टेशन गए थे। जहां 7 लड़कियों ने बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है।
शिकायत में बृजभूषण ने जो शारीरिक शोषण किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन पुलिस हमारी FIR भी दर्ज नहीं कर रही है। जिसके बाद इंतजार कर जंतर-मंतर पर आए हैं।
यहां भी हमें परमिशन नहीं मिली है। हम ऐसे ही बैठे हैं। पुलिस हमारे चारों तरफ खड़ी है। हम आप सभी देशवासियों से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि हम सभी खिलाड़ियों को न्याय दिलवाने के लिए हमारा साथ और समर्थन दीजिए। प्लीज जंतर-मंतर पर आइए।

आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं। धन्यवाद। वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर आज हम बहन-बेटियों की लड़ाई की हम एक साथ इक्ट्‌ठे नहीं हुए तो कभी भी कोई बहन-बेटी आवाज उठाने योग्य नहीं रहेगी। क्योंकि हम सभी इक्ट्‌ठा होकर लड़ेंगे तो ज़रुर न्याय मिलेगा। आज सभी बहन-बेटियां यहां सड़क पर बैठी हैं, आप सभी सहयोग कीजिए। साक्षी मलिक ने कहा कि ये सच्चाई की लड़ाई है, हमारा साथ दीजिए।
*पढ़िए क्या है पूरा मामला...*

जंतर-मंतर पर रेसलर्स का प्रदर्शन और बड़े आरोप
18 जनवरी को रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक व बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था। इस दौरान विनेश फोगाट ने रोते हुए आरोप लगाए कि फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं।

विनेश ने यह भी कहा कि बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा।
*सांसद की सफाई, आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा*

इसी दिन संघ अध्यक्ष बृजभूषण सामने आए। उन्होंने कहा- किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे हैं।
*केंद्रीय खेल मंत्री से बातचीत, फिर धरना*

19 जनवरी को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से रेसलर्स की करीब पौने 4 घंटे बातचीत हुई। उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा। पहलवानों ने WFI अध्यक्ष को हटाने को कहा। 20 जनवरी को खिलाड़ियों ने खेल मंत्री से बातचीत के बाद फिर से जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था।
यहां से आंदोलनकारी खिलाड़ियों ने ऐलान किया कि वे अब न्याय मिलने तक कोई कैंप जॉइन नहीं करेंगे। न ही वह किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अब वह खेल और खिलाड़ियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।
*आंदोलन बढ़ता देख 2 जांच कमेटियां बनी थीं*

21 जनवरी को आंदोलन बढ़ता देख भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने जांच कमेटी बनाई। जिसकी अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कमेटी की अध्यक्ष मैरीकॉम को बनाया। 7 सदस्यों की कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए। इस कमेटी में बॉक्सर मैरीकॉम, तीरंदाज डोला बनर्जी, बैडमिंटन प्लेयर अलकनंदा अशोक, फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव और 2 वकील शामिल थे।
इसी दिन अनुराग ठाकुर की पहलवानों से देर रात 7 घंटे तक मीटिंग हुई। इस दौरान खेल मंत्रालय ने एक ओवरसाइट कमेटी बनाने का फैसला लिया। इसका अध्यक्ष भी एमसी मैरीकॉम को बनाया गया। इसके सदस्यों में ओलिंपिक मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित तृप्ति मुरगुंडे, TOPS CEO राजगोपालन और राधा श्रीमन शामिल थे। बाद में इसमें बबीता फोगाट को भी शामिल किया गया था।

Sunday, April 23, 2023

April 23, 2023

हरियाणा के सांसद कार्तिकेय शर्मा का एक्सीडेंट:गुरुग्राम लौटते वक्त केएमपी पर गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

हरियाणा के सांसद कार्तिकेय शर्मा का एक्सीडेंट:गुरुग्राम लौटते वक्त केएमपी पर गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
गुरुग्राम: हरियाणा के राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के साथ रविवार को हादसा हो गया। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि उनकी गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा चरखी दादरी के डूडीवाला किशनपुरा गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने गए थे। यहां शिरकत करने के बाद वह वापस गुरुग्राम लौट रहे थे। इस बीच गुरुग्राम से 15 किलोमीटर पहले KMP पर ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में सांसद कार्तिकेय शर्मा की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

*ड्राइवर चला रहा था गाड़ी*

गनीमत रही कि सांसद कार्तिकेय शर्मा को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई। सांसद सुरक्षित हैं। बताया जा रहा कि सांसद गाड़ी में बैक सीट पर बैठे हुए थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। हादसे में ड्राइवर को भी कोई चोट नहीं आई है। इस हादसे के बाद सांसद दूसरी गाड़ी में अपने घर रवाना हो गए।
*हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त*

हादसे में सांसद सेफ हैं, लेकिन उनकी गाड़ी ट्रक की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जिसकी फोटो भी सामने आई हैं।
April 23, 2023

रेप पीड़िता सोनीपत पुलिस को चकमा देकर भागी:उल्टी होने का बहाना बनाया, महिला कर्मी पानी लेने गई, पीछे से चौकी से निकली, थाने में मचा हड़कंप

रेप पीड़िता सोनीपत पुलिस को चकमा देकर भागी:उल्टी होने का बहाना बनाया, महिला कर्मी पानी लेने गई, पीछे से चौकी से निकली, थाने में मचा हड़कंप
सोनीपत: सोनीपत पुलिस को चकमा देकर एक नाबालिग रेप पीड़िता फरार हो गई है। इंस्पेक्टर कृष्णा के बयान पर थाना बरौदा में रेप पीड़िता के गायब होने पर धारा 346 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी SI सुनील कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस के आला अफसरों को दे दी गई है। लड़की पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर भागी है। उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रेप पीड़िता बाल ग्राम राई में रह रही थी। महिला पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा उसे अपने साथ वारदात स्थल की पहचान आदि के लिए UP के मेरठ जिले के गांव जनई ले गई। पानीपत के एक गांव में भी उसे ले जाया गया। इस बीच हालात ऐसे बने कि साथ गई फोरेंसिक टीम को भैंसवाल पुलिस चौकी जाना पड़ा। इस दौरान चौकी से लड़की बचते हुए निकल कर फरार हो गई।
*FSL टीम को रास्ते से कहीं और जाना पड़ा*

मामले के अनुसार, 12 अप्रैल को थाना कुंडली में नाबालिग लड़की से अपहरण व रेप का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसका मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए तो पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। लड़की को बाल ग्राम राई में भेजा गया। मामले की जांच थाना बहालगढ़ में तैनात महिला इंस्पेक्टर कृष्णा देवी को सौंपी गई। इंस्पेक्टर ने शनिवार को लड़की को बाल ग्राम से जांच के लिए साथ लिया।
इंस्पेक्टर कृष्णा ने बताया कि वह शनिवार को पीड़ित लड़की को घटनास्थल के निरीक्षण और नक्शा आदि तैयार करने के लिए मेरठ के गांव जनई लेकर गई। इसके बाद वह पीड़िता और FSL की टीम को लेकर पीड़िता के के घर थाना इसराना पानीपत के एक गांव में पहुंची। इस बीच FSL टीम को सूचना मिली कि बड़ौदा थाना के भैंसवाल चौकी के गांव में एक महिला ने जहर खा लिया है।
*रोहतक की तरफ भागती नजर आई लड़की*

फोरेंसिक टीम को वहां पहुंचने के लिए कहा गया। वह और लड़की भी उनके साथ भैंसवाल पुलिस चौकी में पहुंच गए। FSLकी टीम उनको चौकी में छोड़ कर आगे की जांच के लिए मौके पर चली गई। इंस्पेक्टर कृष्णा ने बताया कि चौकी में पीड़ित लड़की ने उसको बताया कि उसे उल्टी आ रही है। इसलिए उसने लड़की को भैंसवाल पुलिस चौकी के आंगन के एक कोने में उल्टी के लिए बैठा दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की ने पानी मांगा तो वह पानी लेने के लिए चौकी की रसोई में चली गई। पानी लेकर बाहर लौटी तो लड़की वहां से गायब थी। आनन फानन में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चला। इस बीच पुलिस ने चौकी में लगे CCTV कैमरों को चैक किया तो लड़की चौकी की साइड में लगे पेड़ पौधों के रास्ते रोहतक की तरफ भागती हुई दिखाई दी।