Breaking

Friday, April 28, 2023

April 28, 2023

*जंतर-मंतर पर रेसलर्स का धरना-सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:पहलवान बोले- क्रिकेटर्स चुप क्यों हैं? नीरज चोपड़ा ने कहा- इन्हें इंसाफ मिलना चाहिए*

*जंतर-मंतर पर रेसलर्स का धरना-सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई* पहलवान बोले- क्रिकेटर्स चुप क्यों हैं? नीरज चोपड़ा ने कहा- इन्हें इंसाफ मिलना चाहिए

*दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को पहलानों का समर्थन करने खाप नेता पहुंचे* उन्होंने कहा- इंसाफ के लिए लड़ रही बेटियों का साथ देने आए हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को पहलानों का समर्थन करने खाप नेता पहुंचे। उन्होंने कहा- इंसाफ के लिए लड़ रही बेटियों का साथ देने आए हैं।
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज छठा दिन है। पहलवानों के समर्थन में बड़े एथलीट्स और बॉलीवुड स्टार्स ने बयान दिए हैं।

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने कहा- सड़क पर इंसाफ मांग रहे एथलीट्स को देखकर कष्ट होता है, इन्हें न्याय मिलना चाहिए। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि इन्हें इंसाफ नहीं मिला तो देर हो जाएगी।
एक नाबालिग रेसलर समेत 7 महिला खिलाड़ियों ने 21 अप्रैल को बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दी थी, पर केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद रेसलर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।            *आज इस याचिका पर सुनवाई करेगी।*

पहलवानों ने जंतर-मंतर को ही अखाड़ा बना दिया...

जंतर-मंतर पर गुरुवार को रेसलिंग की प्रैक्टिस करती साक्षी मलिक (बाएं) और विनेश फोगाट 
जंतर-मंतर पर गुरुवार को रेसलिंग की प्रैक्टिस करती साक्षी मलिक (बाएं) और विनेश फोगाट।
*धरना दे रहे रेसलर्स ने गुरुवार सुबह अपना फिटनेस रूटीन फॉलो किया *
                                                                      धरना दे रहे रेसलर्स ने गुरुवार सुबह अपना फिटनेस रूटीन फॉलो किया।
जंतर-मंतर पर वर्कआउट के बाद नाश्ते की तैयारी करता एक रेसलर।     
जंतर-मंतर पर वर्कआउट के बाद नाश्ते की तैयारी करता एक रेसलर।
केरल की सांसद पीके श्रीमति ने साक्षी मलिक और दूसरे पहलवानों से मुलाकात की। 
केरल की सांसद पीके श्रीमति ने साक्षी मलिक और दूसरे पहलवानों से मुलाकात की।
सुप्रीम कोर्ट में खिलाड़ियों की दलील: सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्‍बल ने मंगलवार को CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली बेंच के सामने याचिका रखी। कहा- यौन शोषण के आरोप पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़‍िता उस वक्‍त 16 साल की थी, गोल्‍ड मेडल जीता है।

सुप्रीम कोर्ट का जवाब: CJI चंद्रचूड़ ने कहा था- पहलवानों के आरोप बेहद गंभीर हैं। इन लोगों ने देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हैं। इस मामले को हम देखेंगे।
*पहलवानों को समर्थन में 2 बयान*

1. नीरज चोपड़ा: यह देखकर कष्ट होता है कि हमारे एथलीट इंसाफ के लिए सड़क पर बैठे हैं। उन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है, कड़ी मेहनत की है। एक राष्ट्र के तौर पर हम हर किसी के सम्मान और ईमानदारी की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। यह संवेदनशील मसला है। हमें बिना पक्षपात किए और पारदर्शिता से इस मामले से निपटना चाहिए। इन लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए।

2. उर्मिला मतोंडकर: मैं इस देश की बेटी और आप और मेरे घर में बैठे हर बेटी और बहन की तरफ से बात कर रही हूं। हमारे देश की वह बेटियां जिन्होंने इस देश को मान सम्मान, कई मेडल दिलवाए हैं। वह बेटियां जंतर-मंतर पर बैठी हुई हैं। ऐसे देश में जहां पर महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया गया है। वे न्याय की भीख मांग रही हैं। क्या यह सही है? गृहमंत्री और खेल मंत्री गुहार सुनिए। जब आप उनके साथ नहीं खड़े होंगे तो इस फील्ड में ही नहीं बल्कि बाकी खेलों में भी बेटी बचाओ के नारे देने का क्या मतलब रह जाता ह*पहलवानों के धरने के खिलाफ 2 बयान*

1. भारतीय ओलिंपिक अध्यक्ष पीटी उषा: पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है।

2. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर: इस गेम के कुछ खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं, जो कि गलत है। मैं खुद पहलवानों की साढ़े 12 घंटे बात सुन चुका हूं। आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। किसी भी थाने में कोई भी FIR दर्ज करा सकता है। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। कोई समझौता नहीं करेंगे।

*धरने के खिलाफ बयानों पर पहलवानों का जवाब*

बजरंग पूनिया ने कहा, "खेल मंत्री 2-4 मिनट हमारे बीच बैठे थे। बाकी समय उनके अधिकारी ही मध्यस्ता करने में जुटे थे। पीटी उषा बताएं कि अगर हमारा धरना अनुशासनहीनता है, तो जब उनकी खुद की अकेडमी टूट रही थी तो मीडिया के सामने आकर क्यों रोईं थीं?"

हरियाणा कुश्ती संघ बोला- विनेश-साक्षी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ
हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा- विनेश और साक्षी के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। फोगाट परिवार कुश्ती संघ पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर पहलवानों को भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही कहा- बजरंग पूनिया सरकारी अधिकारी हैं। वे बिना अनुमति धरने पर नहीं बैठ सकते।
April 28, 2023

*Haryana: ग्रुप-सी भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत कोटा, चुनिंदा विभागों में मिलेगी नौकरी*

*Haryana: ग्रुप-सी भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत कोटा, चुनिंदा विभागों में मिलेगी नौकरी*

अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से किसी भी वर्ष में विज्ञापित ग्रुप सी के पदों में से तीन प्रतिशत ओएसपी व ईएसपी के लिए होंगे।
Three percent quota for outstanding players in Group-C recruitment in Haryana
विस्तार
हरियाणा में ग्रुप सी के पदों में से तीन प्रतिशत पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों (ओएसपी) और पात्र खिलाड़ियों (ईएसपी) को नौकरी मिलेगी। यह पद चुनिंदा विभागों जैसे गृह विभाग, खेल एवं युवा मामले विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और मौलिक शिक्षा विभाग में ही होंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एक अलग कोटा बनाने का निर्णय लिया है।

अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से किसी भी वर्ष में विज्ञापित ग्रुप सी के पदों में से तीन प्रतिशत ओएसपी व ईएसपी के लिए होंगे।

हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी (ग्रुप ए, बी और सी) सेवा नियम-2021 के तहत ग्रुप सी के पदों पर नियुक्ति होने के बाद इस अलग कोटे में शेष पदों के लिए खेल एवं युवा मामले विभाग हरियाणा सरकार के मौजूदा निर्देशों के अनुसार एक अलग रोस्टर रजिस्टर बनाएगा। 


चयन प्रक्रिया के माध्यम से एचएसएससी को अलग से पदों को विज्ञापित करने के लिए एक मांगपत्र भी भेजा जाएगा। इसमें केवल ओएसपी और ईएसपी उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति होगी।

वर्ष 1993 में बनाई जॉब पॉलिसी में ए, बी, सी में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत और ग्रुप डी में 10 प्रतिशत कोटा तय था। एक साल पहले खेल विभाग की ओर से तीन प्रतिशत खेल कोटा बंद करने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके पीछे तर्क दिया गया था कि सरकार पदक लाने वाले खिलाड़ियों की सीधी भर्ती कर रही है। अब सरकार ने ग्रुप सी का तीन प्रतिशत कोटा बहाल कर दिया है।
April 28, 2023

सोनीपत में विवादित शिक्षा कर्मी बर्खास्त, :RTE में एडमिशन के बदले मांगता था इज्जत; कॉल रिकार्डिंग से खुली पोल, महिलाएं बोलीं-कईयों को फांसा

सोनीपत में विवादित शिक्षा कर्मी बर्खास्त, :RTE में एडमिशन के बदले मांगता था इज्जत; कॉल रिकार्डिंग से खुली पोल, महिलाएं बोलीं-कईयों को फांसा
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में राइट टू एजुकेशन (RTE) में निजी स्कूलों में बच्चियों के एडमिशन के लिए उनकी मां से इज्जत का सौदा करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ऑफिस में तैनात आरोपी क्लर्क नवीन को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा था। डीसी ने बताया कि कर्मचारी के गंभीर कदाचार को देखते हुए डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन (डीएसई) द्वारा इसकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
इस बीच छात्र अभिभावक संघ ने सनसनीखेज खुलासा किया कि काफी महिलाओं को शिकार बनाया गया है। एक महिला तो हर महीने कर्मचारी के पास जाने को मजबूर है। 4-5 महिलाओं का पता चल गया है, जल्द ही उनको भी सामने लाया जाएगा। एक-एक से मिलकर लिस्ट तैयार की जा रही है।
*महिलाएं बोलीं- ये कैसा एडमिशन कानून*

साथ ही अब महिलाओं ने सरकार और शिक्षा विभाग पर सवाल दागा है कि RTE में एडमिशन का ये कैसा कानून है, जिसके लिए महिलाओं को समझौता करना पड़ रहा है, अपने जिस्म का सौदा करना पड़ रहा है। अब तो पूरा डिपार्टमेंट ही शक के दायरे में आ गया है। ऐसा नहीं हो सकता कि एक कर्मचारी रुपए के साथ उनसे इज्जत मांग रहा हो और प्रशासन या डिपार्टमेंट काे इसका पता न हो। महिलाओं ने कहा कि इस कर्मी को जेल में डालकर ही छोड़ेंगी।
*कर्मी नवीन को बर्खास्त करने को लेकर जारी पत्र।*

डीसी बोले-मेरी रिपोर्ट पर कार्रवाई

सोनीपत डीसी ललित सिवाच ने देर रात पत्रकारों को जानकारी दी कि उनकी रिपोर्ट के आधार पर डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन (डीएसई) द्वारा कार्यवाही करते हुए कर्मचारी नवीन को बर्खास्त कर दिया गया है। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट नवीन कुमार द्वारा RTE के तहत स्कूल में प्रवेश के नाम पर महिला के साथ दुर्व्यवहार के संबंध में उन्होंने रिपोर्ट भेजी थी।
*कर्मी ने ये किया महिलाओं से सौदा*

बता दें कि नवीन कुमार को जाहरी स्कूल से डेपूटेशन पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगाया गया था। वह RTE से जुड़ी अहम जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसने महिलाओं से कहा था कि उनकी बेटी का एडमिशन करा देगा, लेकिन 30 हजार रुपए खर्चा आएगा। रुपए नहीं हैं तो हर महीने एक दिन कुछ घंटे उसके साथ बिताने पडेंगे। इसमें दो महिलाएं सामने आ चुकी हैं। कई अन्य को भी सामने लाने के दावे हो रहे हैं।
*प्रवेश कुमारी, उपाध्यक्ष छात्र अभिभावक संघ।*

छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने इस बीच बड़ा खुलासा किया है। कर्मचारी ने काफी महिलाओं को शिकार बनाया है। उनके पास अभी कुछ डाटा आया है। ऐसी 4-5 महिलाएं और हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है। एक महिला ऐसी है, जो कि हर महीने उससे मिलने के लिए जाती है। इतना बड़ा जो कांड हुआ है, ऐसा तो हो नहीं सकता कि प्रशासन काे विभाग को पता न होगा। ये तो शुक्र है कि एक महिला ने इतनी हिम्मत जुटाई है कि FIR हो गई।
*..मेहनत यानी कि जिस्म का सौदा*

लेकिन अभी FIR में कुछ नहीं हुआ है। साथ ही साथ जमानत दे के छोड़ दिया गया। प्रवेश कुमारी ने कहा कि जितना भी ज्यादा हो सकेगा, उतना हम लड़ेंगे और अंदर कराके ही छोड़ेंगे। उसने महिलाओं से बोला कि काम ऐसे नहीं होते, उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। मेहनत यानी कि जिस्म का सौदा।

ये RTE है या 134 है, सरकार का दिया हुआ कानून है। उसमें महिलाओं को समझौता करना पड़ रहा है। अपने जिस्म का सौदा करना पड़ रहा है। ऐसा करके उसने बहुत सारी महिलाओं को फंसा कर रखा है, लेकिन हम उनको छोड़ेंगे नहीं। हम महिलाओं से एक एक कर मिल रहे हैं।
*अब तो शक के दायरे में पूरा डिपार्टमेंट*

छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने कहा कि अब तो शक के दायरे में पूरा डिपार्टमेंट है। क्योंकि 134 भी कई सालों से चला हुआ था और RTE में भी 2 साल से एडमिशन हो रहे हैं। हमें पूरा पूरा शक है कि इसमें एक बंदा नवीन नाम का ही नहीं है बल्कि और भी इसमें शामिल हैं। हम सबको शक के घेरे में रख रहे हैं। क्यों कि एक क्लर्क है, वो भी कॉन्ट्रैक्ट बेस पे, उसकी अकेली की इतनी हिम्मत तो हो नहीं सकती कि वो ऐसा काम करे।
*ये था पूरा मामला*

बता दें कि एक दिन पहले ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्लर्क नवीन के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज हुआ है। उसने एक महिला से उसकी बेटी का आरटीई के तहत निजी स्कूल में एडमिशन कराने के लिए 30 हजार रुपए मांगे थे और कहा था कि उसे कुछ घंटों के लिए उसके साथ कमरे पर चला होगा।
*फिर तो हर महीने आना पड़ेगा*

महिला ने कहा कि उसके पास इतने रुपए नहीं हैं तो कहा कि फिर तो उसे इर महीने एक दिन 4-5 घंटों के लिए बार चलना पड़ेगा। दोनों के बीच हुई बातचीत महिला ने रिकॉर्ड कर पुलिस को दे दी। इसमें कर्मचारी नवीन सीधे सीधे बेटी का एडमिशन कराने के नाम पर महिला की इज्जत का सौदा कर रहा है। पुलिस ने अब खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (BEO ऑफिस) के कर्मचारी नवीन के खिलाफ धारा 354 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
April 28, 2023

रेसलर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर धरने का छठा दिन, पहलवानों ने क्रिकेटरों और पीटी उषा-अनुराग ठाकुर पर उठाए सवाल

रेसलर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर धरने का छठा दिन, पहलवानों ने क्रिकेटरों और पीटी उषा-अनुराग ठाकुर पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के धरने का आज छठा दिन है। दिल्ली पुलिस को 21 अप्रैल को नाबालिग समेत 7 महिला खिलाड़ियों की शिकायत देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया था। जिसके बाद खिलाड़ियों ने न्याय के लिए मामले की याचिका सुप्रीम कोर्ट में डाली थी। जिसकी सुनवाई का दिन आज यानि शुक्रवार का तय हुआ था। आज सुप्रीम कोर्ट के अखाड़े में पहलवानों की याचिका पर सुनवाई होगी। खिलाड़ियों को न्याय की उम्मीद है।
*सुप्रीम कोर्ट ने कहा था आरोप बेहद गंभीर*

अदालत ने खिलाड़ियों की याचिका पर दिल्‍ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। मंगलवार को सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्‍बल ने यह मामला सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली बेंच के सामने मेंशन किया। सिब्‍बल ने कहा कि यौन शोषण के आरोप पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़‍िता उस वक्‍त 16 साल की थी, गोल्‍ड मेडल जीता है। इस पर सीजेआई ने कहा कि पहलवानों के आरोप बेहद गंभीर हैं।
उन्‍होंने देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हम नोटिस जारी करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख शुक्रवार की तय की थी। मंगलवार को अदालत के सामने सिब्‍बल ने कहा कि अगर पुलिस केस न दर्ज कर रही हो तो अब CrPC की धारा 166A में संशोधन के बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है। इस पर सीजेआई ने 'हम देखेंगे' कहा था।
*बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने किया समर्थन*

इस देश की बेटी और आप और मेरे घर में बैठे हर बेटी और बहन की तरफ से बात कर रही हूं। हमारे देश की वह बेटियां जिन्होंने इस देश को मान सम्मान, कई मेडल दिलवाए हैं। वह बेटियां जंतर-मंतर पर बैठी हुई हैं। रास्ते पर धरना लगाकर बैठी हुई है, ताकि उनके साथ न्याय हो।
वे न्याय की भीख मांग रही हैं। ऐसे देश में जहां पर महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया गया है। क्या यह सही है? लड़कियों के लिए इतनी मुश्किल होगी, यह बात बाहर समाज में कहना कि उनके साथ सेक्सुअल हरासमेंट हुई है। यह बहुत बड़ी बात होती है कि जब एक लड़की आवाज उठाती है। मैं पूछना चाहती हूं जब ये लड़कियां मेडल लेकर आती हैं, तो सभी मिनिस्टर उनके आगे पीछे भागते हैं ताकि उनके साथ फोटो खिंचवा सके।

अब वे सब कहां है? सबसे महत्व की बात में देश के गृहमंत्री और खेल मंत्री से निवेदन करना चाहती हूं कि कृपया इन लड़कियों को न्याय दीजिए। उनकी गुहार सुनिए, क्योंकि जब आप उनके साथ नहीं खड़े होंगे तो इस फील्ड में ही नहीं बल्कि बाकी खेलों में भी बेटी बचाओ के नारे देने का क्या मतलब रह जाता है? बेटियों की गुहार सुनिए और उन्हें न्याय दिलवाइए।
*विनेश ने क्रिकेटरों और टॉप खिलाड़ियों की चुप्पी पर उठाए सवाल*

विनेश ने भारतीय क्रिकेटरों और अन्य टॉप खिलाड़ियों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है, लेकिन एक भी क्रिकेटर ने कुछ नहीं बोला। विनेश ने 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारे देश में बड़े एथलीट नहीं हैं।
कई क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान अपना समर्थन दिखाया था। क्या हम इतने भी लायक नहीं हैं? उन्होंने कहा कि जब पहलवान जीतते हैं तो तमाम क्रिकेटर भी उन्हें बधाई देने आते हैं। उनके लिए ट्वीट करते हैं, लेकिन अब उन्हें क्या हो गया? फोगाट ने पूछा कि क्या यह खिलाड़ी सिस्टम से इतना डरते हैं या यहां भी कुछ गड़बड़ चल रही है?
*IOA अध्यक्ष पीटी उषा और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन को बताया अनुशासनहीनता*

गुरुवार को भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा का इस प्रकरण पर पहला बयान आया था। उन्होंने कहा- पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है। IOA ने पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा को WFI चलाने के लिए तीन सदस्यीय एडहॉक पैनल में शामिल किया है। तीसरा मेंबर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे।
इनका नाम अभी तय नहीं है। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस गेम के कुछ खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं। जोकि गलत है। मैं खुद पहलवानों की साढ़े 12 घंटे बात सुन चुका हूं। आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।
इन बयानों पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि उनसे इतने कड़े बयान की उम्मीद नहीं थी। बजरंग ने कहा कि खेल मंत्री 2-4 मिनट हमारे बीच बैठे थे। बाकी समय उनके अधिकारी ही मध्यस्ता करने में जुटे थे। पीटी उषा से पहलवानों ने जवाबी सवाल किया है। पूछा कि अगर हमारा धरना अनुशासनहीनता है, तो जब उनकी खुद की अकेडमी टूट रही थी तो मीडिया के सामने आकर क्यों रोईं थीं ?
*खेल मंत्री बोले- कोई भी किसी भी थाने में FIR करा सकता है*

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के साथ मैं 12 घंटे बैठा। उनकी बात सुनी, कमेटी बनाई, हम निष्पक्ष जांच चाहते थे। पहलवानों के कहने पर ही बबीता फोगाट को कमेटी में शामिल किया गया।
हर किसी को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। किसी भी थाने में कोई भी FIR दर्ज करा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। हमारे लिए खेल प्राथमिकता है, जिसके साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे।
*विनेश-साक्षी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ: राकेश*

हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा- विनेश और साक्षी के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। फोगाट परिवार कुश्ती संघ पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर पहलवानों को भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही कहा- बजरंग पूनिया सरकारी अधिकारी हैं। वे बिना अनुमति धरने पर नहीं बैठ सकते।
April 28, 2023

आत्महत्या के बाद का आरोपियों की गिरफ्तारी मामला:आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने एसपी कार्यालय पर किया रोष प्रदर्शन

आत्महत्या के बाद का आरोपियों की गिरफ्तारी मामला:आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने एसपी कार्यालय पर किया रोष प्रदर्शन
एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते परिजन। 

जींद: चार अप्रैल को शहर के कुम्हारन मोहल्ले निवासी दीपक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने एसपी कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों ने एक शिकायत डीएसपी रवि खुंडिया को भी सौंपी। डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को 12 मई तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के पिता बलराज ने बताया कि दीपक ने चार अप्रैल को मीट मार्केट स्थित दुकान पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बेटे दीपक की शादी लगभग सात साल पहले पंजाब के सुनाम की सुमन के साथ हुई थी।
दीपक व उसकी पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। जिसके बाद तीन अप्रैल की शाम को सुमन की बहन गीता ने अपने परिवार वालों को घर बुलाया। वहां पर उसके बेटे की पत्नी सुमन, सुमन की बहन गीता, उसका भाई नाथी, बुआ सुकना, चाची रानी ने आते ही दीपक के साथ गाली- गलौज शुरू कर दी। दीपक इस बेइज्जती को सहन नहीं कर सका और आरोपों से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
April 28, 2023

वास्तु टिप्स: तकिए के नीचे कभी ना रखें ये चीज, वरना जीवन भर हो जाएंगे कंगाल

वास्तु टिप्स: तकिए के नीचे कभी ना रखें ये चीज, वरना जीवन भर हो जाएंगे कंगाल
वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कलाई में पहनी जाने वाली घड़ी के बारे में।

Follow us onवास्तु टिप्स: तकिए के नीचे कभी ना रखें ये चीज, वरना जीवन भर हो जाएंगे कंगाल - 
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप के जीवन में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों का महत्व होता है। कुछ ऐसा चीजें होती है, जिसे अगर आप वास्तु के अनुसार नहीं रहेंगे तो उसमें से निकलने वाली नकारात्‍मक ऊर्जा आपके जीवन में वास्‍तु दोष पैदा करेगी। साथ ही इन कारणों के चलते आपके जीवन में कंगाली आ सकती है आप गरीब बन सकते हैं। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। घर में मंदिर, रसोई सब वास्तु के अनुसार होना चाहिए। ऐसे करने घर में शांति व समृद्धि आती है। इससे परिवार के बीच रिश्ते अच्छे रहते है। साथ ही कभी पैसों की कमी नहीं होती है। 
आमतौर पर देखा गया है कि लोग अपने हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी को सोते समय अपने तकिए के नीचे रखकर सोते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिए के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए। तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने से उसकी आवाज़ नींद में खलल तो डालती ही है, साथ ही उससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें हमारे दिमाग और हृदय पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं। इन तरंगों के चलते पूरे कमरे में नेगेटिव ऊर्जा पैदा हो जाती है जो आपकी मन की शांति को भंग कर देती है। 
साथ ही आपकी विचारधारा को नकरात्मक बना देती है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा कलाई में पहनी जाने वाली घड़ी के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठाएंगे।

Thursday, April 27, 2023

April 27, 2023

"अगर बागेश्वर बाबा ये काम करेंगे तो बिहार में उनकी एंट्री नहीं होगी', बोले तेजप्रताप यादव

"अगर बागेश्वर बाबा ये काम करेंगे तो बिहार में उनकी एंट्री नहीं होगी', बोले तेजप्रताप यादव
पटना: पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में रहने वाले और बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अगले महीने बिहार आने वाले हैं। उनके बिहार आने से पहले ही विवाद तेज हो चला है। बिहार सरकार में मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा है कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की बात करेंगे तो वह उनका विरोध करेंगे। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1651576544802791430?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1651576544802791430%7Ctwgr%5E7a2796ef27f8bf60ce26a5e773949e3efe5da6bb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fnational%2Ftej-pratap-yadav-said-if-bageshwar-baba-dhirendra-krishna-shastri-will-fight-hindu-muslim-then-i-will-oppose-him-and-there-will-be-no-entry-in-bihar-2023-04-27-956956

तेजप्रताप यादव ने कहा, "अगर बागेश्वर बाबा हिंदू मुसलमान भाई को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा, मैं उनका हवाई अड्डे पर घेराव करूंगा। अगर भाईचारे का संदेश देंगे कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब हैं भाई-भाई तो उनकी बिहार में एंट्री हो सकती है।" 
जानकारी के अनुसार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पटना में 13 से 17 मई तक कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजकों ने कथा के आयोजन की बुकिंग का आवेदन तो दिया है लेकिन अभी तक इसकी अनुमति नहीं मिली है। अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार 12 मई की शाम को पटना के दीघा घाट से गांधी मैदान तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में लगभग 5100 महिलाएं शामिल होंगी।
April 27, 2023

CM आवास के बाहर धरने पर बैठा BJP नेता:मुख्यमंत्री के PA पर लगाए अपमान करने के आरोप; 1 घंटे बाद मनाकर उठाया

CM आवास के बाहर धरने पर बैठा BJP नेता:मुख्यमंत्री के PA पर लगाए अपमान करने के आरोप; 1 घंटे बाद मनाकर उठाया
करनाल ; हरियाणा के करनाल में CWC के चेयरमैन एवं भाजपा कार्यकर्ता उमेश चानना CM आवास के बाहर मुंह पर काला कपड़ा बांधकर धरने पर बैठ गए। उमेश चानना ने मुख्यमंत्री के PA अभिमन्यु पर अपमान करने व कार्यकर्ताओं की इज्जत न करने का आरोप लगाया। CM आवास के अंदर पहले PA और CWC के चेयरमैन के बीच बहस हुई। PA के रवैये से गुस्साए चेयरमैन सीएम आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
*सीएम आवास के बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ता।*

उमेश चानना ने बताया कि कार्यकर्ताओं की इज्जत ही नहीं है। मैं आज CM आवास में किसी काम के लिए गया था, लेकिन मुख्यमंत्री का PA अभिमन्यु यह कहता है कि मैं आपको जानता ही नहीं हूं कि आप BJP के कार्यकर्ता हो या नहीं। अभिमन्यु यह भी आरोप लगा रहा है कि मेरी रिपोर्ट ठीक नहीं है, लेकिन मुझे पता तो चले कि मेरी कौन सी रिपोर्ट ठीक नहीं है।
गुस्साए चेयरमैन ने आरोप लगाया कि माल खाने को ये बैठे हैं और डंडे खाने के लिए हम जैसे लोगों को बैठाया हुआ है।

*किसी महिला की ट्रांसफर मामले को लेकर पहुंचे थे चेयरमैन*
उन्होंने CM मनोहर लाल से अनुरोध किया है कि उनके सीएम आवास में यह क्या हो रहा है, इसकी जांच करें। मैं तब तक बैठा रहूंगा, जब तक अभिमन्यु अंदर बैठा है। उमेश ने बताया कि वह किसी महिला के ट्रांसफर मामले को लेकर आए थे, उस महिला को तीन महीने का समय हो चुका है। वह अब तक धक्के खा रही है।

उन्होंने बताया कि पहले से ही बीजेपी कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं कि उनकी कोई सुनवाई नहीं होती, लेकिन आज सबकुछ सामने है।
*धरने से उठने के लिए मनाते भाजपा नेता।*

*कार्यकर्ताओं के हकों की लड़ रहे लड़ाई*

उन्होंने कहा कि वे आज से पहले भी कार्यकर्ताओं के हकों की लड़ाई लड़ रहे थे और आज भी कार्यकर्ताओं के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस महिला को ट्रांसफर के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं, वह भाजपा की ही कार्यकर्ता है। इलेक्शन के दिनों में अभिमन्यु जैसे लोग वोट मांगने नहीं जाते, बल्कि कार्यकर्ता ही जाते हैं।

काफी देर तक बैठने के बाद PA अभिमन्यु और बीजेपी के नेता आवास से बाहर आए। जिसके बाद नाराज चेयरमैन को मनाकर धरने से उठाया।
*धरने से उमेश चानना को उठाते मुख्यमंत्री के PA*

*बाद में PA ने मनाया*

इस दौरान उमेश चानना करीब 1 घंटे तक सीएम आवास के बाहर काला कपड़ा बांधकर बैठे रहे। जब नेताओं ने उन्हें देखा तो मनाने का प्रयास किया। करीब 1 घंटे बाद CM के PA बाहर आए और उन्हें मनाकर अंदर अपने साथ लेकर गए।
April 27, 2023

राम रहीम को फिर से मिल सकती है पैरोल!:29 अप्रैल से पहले बाहर आने की चर्चा, इसी दिन डेरे का स्थापना दिवस

राम रहीम को फिर से मिल सकती है पैरोल!:29 अप्रैल से पहले बाहर आने की चर्चा, इसी दिन डेरे का स्थापना दिवस
रोहतक: हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को फिर से पैरोल मिलने की चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा है कि ये पैरोल भी वह यूपी के बरनावा आश्रम में काट सकता है। 29 अप्रैल से पहले उसके बाहर आने की चर्चा है। क्योंकि 29 अप्रैल को डेरे का स्थापना दिवस है। साथ ही इस दिन जाम ए इंसा पिलाने की शुरुआत हुई थी। ऐसे में स्थापना दिवस को लेकर सिरसा और अन्य डेरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
*बागपत प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट*

राम रहीम की पैरोल को लेकर यूपी के बागपत प्रशासन की ओर से रिपोर्ट भेज दी गई है। पैरोल में किसी प्रकार की अड़चन न होने पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने तैयारियां शुरू कर दी है। डेरे की एक टीम यूपी के बरनावा आश्रम में पहुंचनी शुरू हो गई है। हालांकि डेरा चीफ साल इसी साल 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल पर आया था और मार्च में उसकी वापसी हुई थी।
*2022 में पहली बार मिली थी पैरोल*

डेरा प्रमुख को पंजाब और यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार साल 2022 में 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान वह गुरुग्राम डेरे में रहा। इसके बाद उसे 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली। तब वह यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रह रहा। अक्टूबर 2022 में राम रहीम फिर से 40 दिन की पैरोल पर आया। इस साल 21 जनवरी को उसे 40 दिन की पैरोल मिली।
*उम्रकैद की सजा काट रहा है राम रहीम*

साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में राम रहीम उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह साल 2017 से जेल में बंद है। पहली बार उसे साध्वी यौन शोषण में 20 साल की सजा हुई थी।