Breaking

Thursday, July 10, 2025

July 10, 2025

मन्जु रेढू ने मां को अपना प्रथम और आखिरी गुरू बताया

मन्जु रेढू ने मां को अपना प्रथम और आखिरी गुरू बताया
जींद : आज गुरू पूर्णिमा पर्व पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने अन्न क्षेत्र पालिका बाजार जीन्द  में  आयोजन किया। प्रांतीय  संगठन  मन्त्री  डॉक्टर जगदीप  राही,  प्रान्तीय उपाध्यक्ष  डॉक्टर मन्जु  रेढू,  प्रसार मन्त्री डॉक्टर शिवनीत रेढू  विशेष रूप  से उपस्थित रहे।  मुख्य अतिथि के रूप में  अन्न  क्षेत्र  संरक्षक  महेश  मंगला  रहे।  इकाई  अध्यक्षा  मन्जु मानव  ने  सभी को  सम्मान  रूप में  अंग वस्त्र  भेंट  किए  और कोषाध्यक्ष हिमानी गुप्ता ने  तिलक लगाकर  सबका  स्वागत किया।  संचालन  डॉक्टर पूनम बिढान का  रहा।  महामन्त्री  ने  मन को  गुरू मान  गीत मय भाव  सुरीले कंठ  से रखे।  अनिता  शर्मा  ने  गुरू  की महिमा  रूप में  भाव  अर्पण  किए। डॉक्टर जगदीप राही ने  कहा  कि  गुरू  के बिना  जीवन निरर्थक  है । हमें  गुरू  रूप  में  दायित्व  निभाते  हुए  आने  वाली  पीढ़ी  को सम्बल देना  है । मुख्य  अतिथि महेश सिंगला  ने  कहा  विदेशी  हमारे  हिन्दू धर्म को ग्रहण कर रहें है और हमारा  समाज  जातिवाद  में  खोकर  अपने  धर्म  से दूर  जा रहा  है।  डॉक्टर शिवनीत  ने  अपने माता पिता  को  गुरू  रूप मानते  हुए  महिमा  बखान  की । अध्यक्षता  करते  हुए डॉक्टर मन्जु रेढू  ने  मां को  अपना  प्रथम और आखिरी गुरू बताया। और  12-13 जुलाई  को  पानीपत  में  होने  वाले  प्रान्तीय  सम्मेलन की जानकारी  दी।  इकाई  अध्यक्षा मन्जु  मानव  ने  कहा  कि वक्त सबसे बड़ा गुरू है जो  जीवन भर  सिखाता है।  गीत रूप में  भाव  रखे  "तुम शोहरतो पे अपनी  मगरूर हो  न जाना, जिनकी है ये दुआए  उनको  न भूल जाना " 
पूनम ने गुरू के प्रेम को समर्पित गीत मय भाव रखे।  अंत में मन्जु मानव ने सभी का आभार प्रकट किया।

July 10, 2025

प्रशासन दे जवाब लीकेज और निर्माण के नाम पर पूरे के पूरे अंडर पास और रोड बंद क्यों ?

प्रशासन दे जवाब लीकेज और निर्माण के नाम पर पूरे के पूरे अंडर पास और रोड बंद क्यों ?

जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने मांगा यह जवाब

देवी लाल चौक अंडरपास अंडरपास पूरा बंद की वजह से एंबुलेंस तक को बैरंग लौट जाना पड़ा
जींद : जींद विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने जींद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जींद में यह कैसा प्रशासन है जो किसी भी सड़क के निर्माण या मरम्मत के दौरान पूरे के पूरे रास्ते को और लीकेज की वजह से पूरे रोड को बंद कर देता है। यह रवैया जनता की सहूलियत नहीं बल्कि प्रशासनिक तानाशाही को दर्शाता है।
गोयल ने कहा कि भिवानी रोड पर अंडरपास का निर्माण पिछले दो वर्षों से अधूरा है और रोड पूरी तरह बंद पड़ा है। अब देवीलाल चौक अंडरपास को लीकेज सुधारने के नाम पर दोनों ओर से पूरा मार्ग बंद कर दिया गया है जिससे न सिर्फ आम नागरिकों को भारी दिक्कतें हो रही हैं बल्कि एम्बुलेंस तक को वापसी लौटना पड़ रहा है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा मरीज मरे तो मरे, प्रशासन को क्या फर्क पड़ता है? एक लीकेज के नाम पर पूरा मार्ग सील करना संवेदनहीनता है। देवीलाल चौक पर आज एक एम्बुलेंस को मजबूरी में वापस लौटना पड़ा इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा?
गोयल ने यह भी सवाल उठाया कि जिस अंडरपास को बने कुछ ही साल हुए हैं उसमें इतनी जल्दी लीकेज कैसे हो गई? क्या यह घटिया निर्माण कार्य का परिणाम नहीं है? उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों या ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। गोयल की मुख्य मांगें नंबर 1. देवीलाल चौक अंडरपास में एक तरफ का वैकल्पिक मार्ग खोलना सुनिश्चित किया जाए। नंबर 2. भिवानी रोड अंडरपास का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। नंबर 3. देवीलाल चौक लीकेज मामले की जांच करवाई जाए। नंबर 4. भविष्य में किसी भी मार्ग को पूरा बंद करने से पहले ट्रैफिक और जनता की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। नंबर 5 जींद प्रशासन को जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। सड़कें जनता की है, प्रशासन की नहीं।
July 10, 2025

भाजपा जिला कार्यकारिणी की लिस्ट में 24 घंटे में ही फेरबदल

भाजपा जिला कार्यकारिणी की लिस्ट में 24 घंटे में ही फेरबदल
पुष्पा तायल को उपाध्यक्ष से महामंत्री बनाया, गौरव भारद्वाज को बनाया उपाध्यक्ष
जींद : जींद में एक दिन पहले जारी की गई भाजपा कार्यकारिणी की लिस्ट में 24 घंटे भीतर ही बदलाव कर दिया है। गुरूवार को महिला उपाध्यक्ष बनाई गई पुष्पा तायल को महामंत्री बना दिया गया तो वहीं महामंत्री बनाए गौरव भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार दोपहर को भाजपा के जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें 23 पदाधिकारियों के नाम शामिल थे। जिनमें डा. पुष्पा तायल समेत सात कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही गौरव भारद्वाज, जितेंद्र को महामंत्री तथा सात सचिव नियुक्त किए थे। गौरव भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाजपा आलाकमान का आभार भी जता दिया था लेकिन गुरूवार को दोबारा से लिस्ट जारी हुई और इसमें उपाध्यक्ष नियुक्त की गई पुष्पा तायल को महामंत्री बनाया गया और महामंत्री बने गौरव भारद्वाज को नीचे लाकर उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। इस मामले में भाजपा के जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह संगठन का फैसला है। वहीं गौरव भारद्वाज ने कहा कि अभी तक उनकी आलाकमान से बात नहीं हो पाई है। उन्हें भी नहीं पता कि उन्हें क्यों हटाया गया है। इस मामले में वह आलाकमान से बात करेंगे। पुष्पा तायल ने कहा कि उन्हें सीधा लैटर ही मिला है। जिसमें उपाध्यक्ष से महामंत्री नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि जुलाना क्षेत्र में पुष्पा तायल काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Wednesday, July 9, 2025

July 09, 2025

शिमला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात, पोते ने दादी के साथ किया रेप

शिमला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात, पोते ने दादी के साथ किया रेप
शिमला में पोते ने दादी का किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Shimla News: शिमला के रोहड़ू के जांगला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके पोते ने दरिंदगी की वारदता को अंजाम दिया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने पोते के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने पीड़ित महिला के ब्यान के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में भारतीय न्याय संहिता की 64 (2), 332 (बी), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी पोते को भी मंगलवार शाम तक हिरासत में ले लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान दीपक कुमार (25) निवासी लिमडा तहसील चिड़गांव (उतहसील जांगला) जिला शिमला के रूप में हुई है।
*जान से मारने की भी दी धमकी*

पुलिस थाना चिड़गांव में दर्ज दूराचार से जुड़े इस गंभीर मामले को लेकर उपतहसील जांगला के लिमडा निवासी 65 वर्षीय पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत पर दर्ज करते हुए बताया है कि वह उसके पति की मृत्यु के बाद वह अपने घर में अकेली रहती है. 3 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे रिश्ते में उसके आरोपी पोते ने अवैध रूप से उसके घर में प्रवेश कर उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी तक दी।
*आरोपी को हिरासत में लिया- पुलिस*

डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि दुराचार से जुड़े इस मामले तो लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज होने के साथ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं आरोपी के संबधित अपराध से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
July 09, 2025

राहुल गांधी और तेजस्वी के ट्रक में चढ़े कन्हैया कुमार तो सुरक्षाकर्मियों ने रोका, महागठबंधन में आखिर क्या चल रहा है?

राहुल गांधी और तेजस्वी के ट्रक में चढ़े कन्हैया कुमार तो सुरक्षाकर्मियों ने रोका, महागठबंधन में आखिर क्या चल रहा है?
Kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार (09 जुलाई, 2025) को हुई बिहार यात्रा के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिस पर बवाल मच गया. दरअसल जिस ट्रक पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मौजूद थे, वहां पर कन्हैया कुमार भी थे, उन्हें उस ओपन ट्रक से नीचे उतार दिया गया. जिसको लेकर बिहार में काफी चर्चा हो रही है. 
*सुरक्षाकर्मियों ने कन्हैया को नीचे उतारा*

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि यात्रा के बीच कन्हैया कुमार जैसे ही ओपन ट्रक पर चढ़ने गए, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नीचे उतार दिया और वहां से दूर कर दिया. बता दें कि इस रथ पर राहुल गांधी के साथ महागठबंधन के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव, (राजद), दीपांकर भट्टाचार्य (भाकपा-माले), मुकेश सहनी (वीआईपी पार्टी) और अन्य विपक्षी दलों के प्रमुख नेता पहले से मौजूद थे. हालांकि इस घटना को लेकर कन्हैया कुमार का कोई रिएक्शन अभी तक देखने को नहीं मिला है.
*हाल ही में थामा कांग्रेस का हाथ*

कन्हैया कुमार पूर्व में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. बिहार में पार्टी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में कन्हैया कुमार उभरे हैं. उनकी ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ यात्रा ने युवाओं और बेरोजगारों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी. हालांकि, हाल ही में राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद कन्हैया की सक्रियता में कमी देखी गई है.

Tuesday, July 8, 2025

July 08, 2025

हरियाणा में 1700 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस, समय पर जानकारी न देने पर उठाया कदम

हरियाणा में 1700 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस, समय पर जानकारी न देने पर उठाया कदम
चंडीगढ़ : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने गर्भधारण के बाद निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण न कराने वाली लगभग 1700 महिलाओं को नोटिस जारी किए हैं। इन महिलाओं ने गर्भ ठहरने के 10 सप्ताह बीत जाने के बाद भी एएनएम के पास अपनी जानकारी दर्ज नहीं कराई, जिसके चलते विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, ये कार्रवाई मुख्य रूप से कम लिंगानुपात वाले जिलों — करनाल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत और महेंद्रगढ़ में की गई है। अकेले करनाल जिले में ही लगभग 200 महिलाओं को नोटिस भेजे गए हैं।
इसके अलावा संबंधित एएनएम कर्मचारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्हें नोटिस दिए गए हैं, क्योंकि वे समय रहते गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित नहीं कर पाईं।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें उचित स्पष्टीकरण के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में पेश होना होगा। यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।
July 08, 2025

भारत बंद का आह्वान, सड़कों पर होंगे 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, बैंकिंग समेत कई सेवाएं होंगी ठप

भारत बंद का आह्वान, सड़कों पर होंगे 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, बैंकिंग समेत कई सेवाएं होंगी ठप
 प्रतिकात्मक तस्वीर (9 जुलाई को रहेगा भारत बंद)

Bharat Bandh on July 9 2025: देश में 9 जुलाई (बुधवार) को एक बड़ा विरोध-प्रदर्शन होने जा रहा है. 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी और मजदूर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद में हिस्सा लेंगे. इनका आरोप है कि सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉरपोरेट परस्त हैं. इस हड़ताल से देशभर में व्यापक असर पड़ने की आशंका है. आर्थिक नुकसान के साथ-साथ, कई प्रमुख सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.
*कौन बुला रहा है यह हड़ताल?*

इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगी संगठनों ने किया है. इन यूनियनों का कहना है कि सरकार श्रम कानूनों में बदलाव से लेकर सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण तक ऐसे कई कदम उठा रही है जो मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ हैं.
*किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?*

बैंकिंग और बीमा, पोस्टल और कोयला खनन, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, सरकारी निर्माण परियोजनाएं, राज्य परिवहन सेवाएं (कई राज्यों में) इन सेक्टरों में कामकाज ठप होने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
*किसानों और ग्रामीण संगठनों का समर्थन*

इस बार संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और कृषि श्रमिक यूनियनों के संयुक्त मंच ने भी हड़ताल को समर्थन देने का फैसला किया है. इसके तहत ग्रामीण भारत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और रोड जाम की तैयारी की जा रही है.
*किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर?*

हड़ताल का असर बैंकिंग, डाक विभाग, कोयला खनन, सार्वजनिक परिवहन और फैक्ट्रियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है. कई राज्यों में राज्य परिवहन सेवाएं ठप रहने की आशंका जताई गई है.
*यूनियन नेताओं ने क्या कहा?*

एआईटीयूसी की महासचिव अमरजीत कौर ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे. ग्रामीण मजदूर और किसान भी अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन करेंगे.”

एचएमएस के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा, “बैंक, डाक, कोयला खनन और कई उत्पादन इकाइयों में कामकाज ठप रह सकता है. यह हड़ताल सरकार की नीतियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश है.”
*क्या हैं यूनियनों की शिकायतें?*

प्रदर्शनकारी यूनियनों ने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि पिछले 10 वर्षों से वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं किया जा रहा है. नए लेबर कोड के जरिए ट्रेड यूनियनों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. काम के घंटे बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों के अधिकार घटाए जा रहे हैं. निजीकरण को बढ़ावा देकर स्थायी नौकरियों को खत्म किया जा रहा है. भर्तियों और उचित वेतन की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. बेरोजगारी दूर करने के बजाय, सरकार ELI (रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं) के तहत नियोक्ताओं को लाभ दे रही है.

Monday, July 7, 2025

July 07, 2025

पति, जेठ और ससुर पर दहेज व अश्लीलता का संगीन आरोप, महिला बोली– वीडियो वायरल करने की धमकी देता है

पति, जेठ और ससुर पर दहेज व अश्लीलता का संगीन आरोप, महिला बोली– वीडियो वायरल करने की धमकी देता है
जींद : फरीदाबाद जिले के थाना छांयसा क्षेत्र से एक स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने पति पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत जेठ और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले पलवल जिले के गांव घाघोट निवासी राहुल से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन अत्यंत कष्टदायक रहा। महिला के अनुसार, उसके पति राहुल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि जब वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था, तो वीडियो कॉल पर अपने दोस्तों को वह वीडियो भी दिखाता था।
इतना ही नहीं, महिला ने यह भी खुलासा किया कि उसका जेठ राहिल और ससुर कल्लू भी उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। उसने दावा किया कि जेठ ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश की, और जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। यह मानसिक उत्पीड़न लंबे समय से चल रहा था और अब पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी पति राहुल, जेठ राहिल और ससुर कल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू से इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस महिला के आरोपों की पुष्टि के लिए डिजिटल सबूत और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
यह मामला महिलाओं के प्रति हो रहे घरेलू उत्पीड़न और तकनीकी अपराधों की भयावहता को उजागर करता है, जहां एक ओर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, वहीं दूसरी ओर उसकी निजता को भी हथियार बनाकर उसे धमकाया गया।
July 07, 2025

राजकुमार गोयल ने जींद के एसपी से की मांग पिछले कई दिनों से जींद में नहीं खुल रही हरियाणा पुलिस की साइट, जनता परेशान, तुरंत हो समाधान

राजकुमार गोयल ने जींद के एसपी से की मांग पिछले कई दिनों से जींद में नहीं खुल रही हरियाणा पुलिस की साइट, जनता परेशान, तुरंत हो समाधान
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने हरियाणा पुलिस की वेबसाइट में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस विभाग की आधिकारिक साइट जींद में सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही है जिसके चलते पुलिस वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सत्यापन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। गोयल ने कहा कि इस खराबी के कारण आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी के आवेदन, मकान किराए पर देने, पासपोर्ट बनवाने और अन्य प्रशासनिक कार्यों में वेरिफिकेशन आवश्यक होता है लेकिन वेबसाइट की गड़बड़ी के चलते लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने जींद के एसपी से मांग की है कि इस समस्या को प्राथमिकता से लिया जाए और संबंधित तकनीकी टीम को निर्देश देकर वेबसाइट को शीघ्र दुरुस्त करवाया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके और उनके कार्य समय पर संपन्न हो सके।
July 07, 2025

जींद में दो लोगों को गोलियों से भूना, एक की मौतमृतक पर हत्या, फिरौती के 12 केस दर्ज, दो बाइकों पर आए थे 4 हमलावर

जींद में दो लोगों को गोलियों से भूना, एक की मौत
मृतक पर हत्या, फिरौती के 12 केस दर्ज, दो बाइकों पर आए थे 4 हमलावर
जींद :जींद में रोहतक की सीमा के पास बाइक सवार दो युवकों को गोलियों से भून दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। मृतक पर हत्या, फिरौती, अपहरण, आर्म्ज एक्ट के 12 केस दर्ज थे। हमलावर दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और आते ही 15 से ज्यादा राउंड फायर किए गए। मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जींद के राजपुरा भैण निवासी रिषी लोहान के रूप में हुई, जबकि घायल युवक गांव का ही मनीष बताया जा रहा है। जानकरी के अनुसार राजपुरा भैण निवासी रिषी और मनीष रात को 9 बजे के करीब  जींद से रोहतक की तरफ जा रहे थे। जुलाना से आगे निकल कर पौली के पास पेट्रोल पंप से आगे पीछे से दो बाइकों चार युवक आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इनमें गोलियां लगते ही पीछे बैठा रिषी नीचे गया और मनीष बाइक भगा ले जाने लगा लेकिन मनीष को भी आरोपियों ने गोली मारी। इसके बाद आरोपी रोहतक की तरफ फरार हो गए।

Sunday, July 6, 2025

July 06, 2025

गांधी मैदान में बोले धीरेंद्र शास्त्री, 'अगर भारत हिंदू राष्ट्र बना तो पहला राज्य बिहार ही होगा'

गांधी मैदान में बोले धीरेंद्र शास्त्री, 'अगर भारत हिंदू राष्ट्र बना तो पहला राज्य बिहार ही होगा'
(बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री)

पटना : राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार (6 जुलाई) को ‘सनातन महाकुंभ’ का भव्य आयोजन हुआ. इस मौके पर देशभर से साधु-संत, श्रद्धालु और धार्मिक नेता जुटे. कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने किया. सनातन महाकुंभ के मंच पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी मौजूद रहें. 

सनातन महाकुंभ में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर फिर से अपनी आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बना तो पहला राज्य बिहार ही होगा. उन्होंने कहा कि बिहार के पागलों, एक बात गांठ बांध लो, हम सब हिंदू हैं इसलिए हम इस सनातन पर्व में हैं.
'हिंदुओं को कटने मत देना'

धीरेंद्र शास्त्री ने जातिवाद और क्षेत्रवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि कहीं भाषा, कहीं जाति, कहीं क्षेत्रवाद की लड़ाई चल रही है. एक ही प्रार्थना है कि हिंदुओं को कटने मत देना. जात पात से हटकर राष्ट्रवाद के लिए जीना है.
'गजवा-ए-हिंद नहीं, भगवा-ए-हिंद सपना'

अपने भाषण में बाबा बागेश्वर ने कहा कि बहुत सी ताकतें गजवा-ए-हिंद बनाना चाहती हैं, हमारा एक ही सपाना है भगवा-ए-हिंद होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हमें किसी मुसलमान या ईसाई से दिक्कत नहीं है, बल्कि उन हिंदुओं से है जो जाति के नाम पर लोगों को बांटते हैं. शास्त्री ने तिरंगे का सम्मान करते हुए कहा, कुछ लोग तिरंगा में चांद चाहते हैं और हम चांद पर तिरंगा चाहते हैं.

बाबा ने यह भी घोषणा की कि वे भविष्य में गांधी मैदान में ही कथा का आयोजन करेंगे. साथ ही, उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद वे बिहार में पदयात्रा भी करेंगे.
*कड़ी सुरक्षा में हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद*

गांधी मैदान में आयोजित इस महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पूरे आयोजन में भजन-संध्या, वैदिक मंत्रोच्चार, संत समागम और हवन-पूजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम हुए. देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और आयोजनों में भाग लिया.

श्रद्धालुओं ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए और बिहार इसकी शुरुआत करेगा. श्रद्धालुओं ने कहा कि यहकार्यक्रम सनातन की ताकत है, इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.
July 06, 2025

हरियाणा सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलते हुए जनसेवा के लिए कर रही कार्य - नायब सिंह सैनी

हरियाणा सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलते हुए जनसेवा के लिए कर रही कार्य - नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ --  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब व्यक्ति की सेवा करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को हरियाणा भवननई दिल्ली में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण विजन एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण को दूषित होने से बचाने हेतु महापुरूषों के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पौधारोपण भी किया।

इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर व्यक्तित्व के धनीजनसंघ संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र हित को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए। इसलिए हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलें और देश को विकसित भारत की ओर ले जाने में अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सदैव देश व समाज सेवा को सर्वोपरि समझा और हमेशा गरीब लोगों की भलाई के लिए कार्य किया। इसलिए उन्हें गरीब लोगों का हितैषी माना जाता है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एसवाईएल को लेकर 9 जुलाई को नई दिल्ली में अहम बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्वसम्मति से सकारात्मक पहलुओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ हमारा भाईचारा हैइसलिए बैठक में बातचीत से कोई रास्ता अवश्य निकलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जंगल सफारी बनाने को लेकर भी व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा हैजिसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। कल ही गुजरात के वनतारा जामनगर का दौरा कर जानकारी ली गई है। वहां लावारिशघायल पशु-पक्षियों को रेस्क्यू करके इलाज करने के लिए सेंटर बनाया हुआ है। यह केन्द्र उन्हें ऐसे पशु-पक्षियोंलुप्त हो रही प्रजातियों को संरक्षण देकर बचाने का कार्य कर रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिनों केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत से मिलकर एनसीआर में डिज्नीलैंड बनाने का आग्रह किया है। इसके लिए 500 एकड़ भूमि का चयन भी कर लिया गया है। यह नागरिकों के लिए बहुत ही शानदार और भव्य पर्यटक स्थल के रूप में उभरेगा।

 


July 06, 2025

ग्लोबल वार्मिंग के कारण तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी का तापमान, लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी: हरविन्द्र कल्याण

ग्लोबल वार्मिंग के कारण तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी का तापमान, लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी: हरविन्द्र कल्याण
चंडीगढ़-- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण आज पृथ्वी का औसत तापमान बढ़ रहा है, जिसके कारण लोगों को कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे का सामना करना पड़ रहा है। समाज को मिलकर ऐसी चुनौतियों का सामना करना होगा। इसके लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण रविवार को करनाल में महाराजा अग्रसेन भवन में जेसीआई इंडिया जोन 10 गोल्ड मिडकॉन 2025 महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जेसीआई के कार्यक्रमों से उनका पुराना जुड़ाव है। समाज हित में किए जा रहे कार्यों के लिए उन्होंने जेसीआई सदस्यों को शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति में समाज अथवा गरीब के लिए कुछ करने का भाव जागृत होता है तो यह उसका उत्थान (राइज अप) है। नेतृत्व के गुण हर व्यक्ति में होते हैं, लेकिन लीडर वही है जो किसी भी चुनौती को पार करने की पहल करे। जेसीआई सदस्य स्वास्थ्य जागरूकता, व्यक्ति निर्माण, पर्यावरण, चिकित्सा शिविरों का आयोजन जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
July 06, 2025

एसवाईएल को लेकर 9 जुलाई को नई दिल्ली में अहम बैठक -मुख्यमंत्री

एसवाईएल को लेकर 9 जुलाई को नई दिल्ली में अहम बैठक -मुख्यमंत्री
 चंडीगढ़ --  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब व्यक्ति की सेवा करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण विजन एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण को दूषित होने से बचाने हेतु महापुरूषों के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पौधारोपण भी किया।।


इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर व्यक्तित्व के धनी, जनसंघ संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र हित को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए। इसलिए हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलें और देश को विकसित भारत की ओर ले जाने में अपना योगदान दें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सदैव देश व समाज सेवा को सर्वोपरि समझा और हमेशा गरीब लोगों की भलाई के लिए कार्य किया। इसलिए उन्हें गरीब लोगों का हितैषी माना जाता है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एसवाईएल को लेकर 9 जुलाई को नई दिल्ली में अहम बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्वसम्मति से सकारात्मक पहलुओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ हमारा भाईचारा है, इसलिए बैठक में बातचीत से कोई रास्ता अवश्य निकलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जंगल सफारी बनाने को लेकर भी व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है, जिसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। कल ही गुजरात के वनतारा जामनगर का दौरा कर जानकारी ली गई है। वहां लावारिश, घायल पशु-पक्षियों को रेस्क्यू करके इलाज करने के लिए सेंटर बनाया हुआ है। यह केन्द्र उन्हें ऐसे पशु-पक्षियों, लुप्त हो रही प्रजातियों को संरक्षण देकर बचाने का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिनों केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत से मिलकर एनसीआर में डिज्नीलैंड बनाने का आग्रह किया है। इसके लिए 500 एकड़ भूमि का चयन भी कर लिया गया है। यह नागरिकों के लिए बहुत ही शानदार और भव्य पर्यटक स्थल के रूप में उभरेगा।
July 06, 2025

नरवाना विधानसभा क्षेत्र वासियों के सुझाव और सहयोग को धरातल पर उतारने की रहेगी पूरी कोशिश: कृष्ण कुमार बेदी

नरवाना विधानसभा क्षेत्र वासियों के सुझाव और सहयोग को धरातल पर उतारने की रहेगी पूरी कोशिश: कृष्ण कुमार बेदी

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य कर रही है सरकार
चण्डीगढ़-- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना के चहुंमुखी विकास के लिए विधानसभा वासियों के सुझाव और सहयोग को धरातल पर उतारने की भरपूर कोशिश की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने यह बात आज एसडी महिला कॉलेज, नरवाना में स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित नि:शुल्क मेडिकल हैल्थ चैकअप कैम्प में सम्बोधित करते हुए कही। नि:शुल्क मैडिकल हैल्थ चैकअप कैम्प में 328 लोगों ने हैल्थ चैकअप करवाकर लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि यह कैंप स्थानीय नागरिकों की सेवा में समर्पित एक बेहतरीन पहल है, जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच की सुविधा का लाभ उठाया। अच्छा स्वास्थ्य समाज की नींव है। ऐसे आयोजन न केवल जन जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि आम जनता को समय रहते बीमारियों की पहचान का अवसर भी देते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार आने वाले समय में अधिक से अधिक स्वास्थ्य जांच शिविरों को प्रोत्साहित करेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाएगी। हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वांगीण रूप से सुदृढ़ करने की ओर अग्रसर है। यह कदम इन्फ्रास्ट्रक्चर, मुफ्त उपचार, डिजिटल निगरानी, मातृ‑शिशु कल्याण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं समुदाय‑आधारित पहलों को एकीकृत तरीके से लागू कर रही है। प्रत्येक जिला व मेडिकल कॉलेज में 50‑बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं ब्लड बैंक का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। प्रत्येक जिला मुख्यालय के एक सरकारी अस्पताल में सभी बीमारियों का इलाज नि:शुल्क उपलब्ध होगा। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सुविधाओं को बढाया जाएगा।


श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों बिजली, पानी, चिकित्सा, सड़क, सुरक्षा आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से नरवाना विधानसभा क्षेत्र में नए बस स्टैंड, रैस्ट हाउस, और हिसार रोड पर फ्लाईओवर का शिलान्यास किया जाएगा। पानी निकासी के लिए पाईप लाईन का उद्घाटन सहित अनेक परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
July 06, 2025

हरियाणा के बिजली उपभोक्ता हुए हाईटेक: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के बिजली उपभोक्ता हुए हाईटेक: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

बोले, 49 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता ऑनलाइन करते हैं बिल भुगतान

ग्रामीण बिजली उपभोक्ता भी करते हैं ऑनलाइन माध्यमों का जमकर इस्तेमाल

'म्हारा गांव-जगमग गांव' योजना से 5887 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति
चंडीगढ़  -- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा ने बिजली वितरण और उपभोक्ता सेवा के क्षेत्र में तकनीकी क्रांति कर दी है। आज प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या  81 लाख 92 हजार 187 पहुंच गई है, उनमें से 49 लाख 15 हजार 312 उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान डिजिटल माध्यमों से कर रहे हैं। यह आंकड़ा न सिर्फ हरियाणा की डिजिटल साक्षरता का प्रमाण है, बल्कि उपभोक्ताओं की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत का भी परिचायक है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए श्री विज ने बताया कि हरियाणा में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली वितरण का जिम्मा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के पास है। इन दोनों निगमों को हर माह मिलने वाले कुल राजस्व का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त हो रहा है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी उपभोक्ता नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, आरटीजीएस, यूपीआई और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भुगतान कर रहे हैं। इससे न सिर्फ बिलिंग प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए लंबी कतारों में लगने की समस्या भी खत्म हो गई है।

उपभोक्ता सेवाओं में डिजिटल क्रांति

श्री अनिल विज ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को अब सिर्फ बिल भुगतान ही नहीं, बल्कि नया कनेक्शन, लोड में वृद्धि/कमी, नाम परिवर्तन, शिकायत निवारण, मीटर स्थानांतरण जैसी सभी सेवाएं भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिल रही हैं। उपभोक्ता अपनी शिकायतें टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज कर सकते हैं। गुरुग्राम में एक केंद्रीय ग्राहक सेवा केंद्र, पंचकूला और गुरुग्राम  में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ है।

तकनीकी सुधार और स्मार्ट मीटरिंग का प्रयोग

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में तकनीकी सुधारों के तहत शहरी फीडरों पर स्वचालित मीटर रीडिंग (AMR) लागू की गई है। इलेक्ट्रॉनिक मीटर रीडिंग प्रणाली के जरिए मैनुअल हस्तक्षेप कम हुआ है और बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ी है। औद्योगिक क्षेत्रों जैसे मानेसर और कुंडली में स्मार्ट ग्रिड प्रणाली का विस्तार किया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति में विश्वसनीयता और गुणवत्ता में सुधार आया है।

म्हारा गांव-जगमग गांव' योजना : ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली

श्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा सरकार की 'म्हारा गांव-जगमग गांव' योजना ने ग्रामीण इलाकों की तस्वीर ही बदल दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के 5887 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। ग्रामीण उपभोक्ता भी अब डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है।

तकनीकी और वाणिज्यिक हानियों में ऐतिहासिक गिरावट आई

श्री विज ने बताया कि पिछले 13 वर्षों में हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियों ने तकनीकी और वाणिज्यिक हानियों (AT&C Losses) में ऐतिहासिक कमी दर्ज की है। वर्ष 2012-13 में यह हानि 29.31 प्रतिशत थी, जो जनवरी 2025 तक घटकर मात्र 10.52 प्रतिशत रह गई है। UHBVN ने 35.60 प्रतिशत से गिरकर 9.38 प्रतिशत और DHBVN ने 23.29 प्रतिशत से घटकर 11.35 प्रतिशत तक की हानि को सीमित किया है। यह उपलब्धि स्मार्ट मीटरिंग, लाइन लॉस नियंत्रण, तकनीकी सुधार और उपभोक्ता जवाबदेही बढ़ाने के कारण संभव हो सकी है।

*ट्रांसफार्मर क्षति दर में ऐतिहासिक गिरावट आई *

उन्होंने बताया कि हरियाणा में ट्रांसफार्मर क्षति दर में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। वर्ष 1997-98 में यह दर 30.45 प्रतिशत थी, जो 2024-25 में घटकर 4.74 प्रतिशत रह गई है। ट्रांसफार्मरों की संख्या 1.46 लाख से बढ़कर 7.08 लाख हो गई है, फिर भी क्षति दर में गिरावट ने बिजली वितरण प्रणाली की मजबूती को सिद्ध किया है। इसका श्रेय नियमित रखरखाव, समय पर मरम्मत, नई तकनीक और बेहतर मॉनिटरिंग को जाता है।


साइबर फ्रॉड: डिजिटल युग की नई चुनौती से निपटने पर बल -विज

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान के बढ़ते चलन के साथ साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी सामने आई हैं। कई बार उपभोक्ताओं को फर्जी कॉल या लिंक के जरिये ठगा जाता है। इसको लेकर बिजली निगमों के पास शिकायतें आती रहती हैं। उपभोक्ताओं को सतर्क रहने और निगमों को सुरक्षा के ठोस उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है।

श्री विज ने कहा कि "हरियाणा के बिजली उपभोक्ता अब पूरी तरह हाईटेक हो चुके हैं। डिजिटल सेवाओं, तकनीकी सुधारों और 24 घंटे बिजली आपूर्ति ने प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बना दिया है। आने वाले समय में स्मार्ट तकनीकों और नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग से यह प्रगति और भी रफ्तार पकड़ेगी।"

Friday, July 4, 2025

July 04, 2025

हरियाणा में पुलिसकर्मी क्यों छुट्टी नहीं ले सकते देखिए

हरियाणा में पुलिसकर्मी क्यों छुट्टी नहीं ले सकते देखिए 
चंडीगढ़: प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दाैरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी जिलों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 11 जुलाई से यात्रा समाप्ति तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा सभी संवेदनशील स्थानों, नाकों और शिविर स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 24 घंटे गश्त लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस चौकी या 112 हेल्पलाइन पर दें। उन्होंने पुलिस बलों को निर्देशित किया कि वे किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति या अफवाह की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें। सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखें।