Breaking

Friday, July 11, 2025

July 11, 2025

'डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे', सीधी में सड़क मांगने पर BJP सांसद का बेतुका जवाबमहिला की सड़क की मांग पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा का बेतुका बयान

'डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे', सीधी में सड़क मांगने पर BJP सांसद का बेतुका जवाब
महिला की सड़क की मांग पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा का बेतुका बयान
 (फाइल फोटो)
Source : @INCMP

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के सीधी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला लीला साहू द्वारा सड़क की मांग किए जाने पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा ने हैरान कर देने वाला बयान दिया. उन्होंने सड़क बनाने का जवाब दिए बिना कहा कि डिलीवरी की डेट बता दो हम एक हफ्ते पहले उठवा लेंगे.
पत्रकारों से बातचीत में सीधी से सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा, "गांव में बहुत सी महिलाएं होंगी जिनकी डिलीवरी हुई होगी, आजतक कोई ऐसी घटना हुई क्या. आज मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है और जरूरत पड़े तो मरीज को एयरलिफ्ट करके ले जाते हैं और उसका इलाज करवाते हैं."
'डिलीवरी से पहले उठवा लेंगे'

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास एंबुलेंस हैं, हमारे पास आशा कार्यकर्ता हैं, सारी सुविधाएं हैं. हम उनके लिए व्यवस्था करेंगे, इसमें चिंता की क्या बात है. अगर ऐसी कोई बात है तो आप (लीला साहू) अस्पताल में भर्ती हो जाओ. डिलीवरी की एक संभावित तारीख होती है हम उससे एक हफ्ते पहले उठवा लेंगे. उनकी इच्छा है तो अस्पताल में भर्ती हो जाएं हम सारी सुविधाएं देंगे."
*लीला साहू ने की थी सड़क की मांग*

बता दें कि मध्य प्रदेश के सीधी के एक गांव की महिला लीला साहू ने बीजेपी सांसद से सड़क बनवाने की मांग की. उन्होंने कहा, "जब सड़क बनाने की हिम्मत नहीं थी तो हमसे झूठा वादा क्यों किया. पहले बता दे थे कि हम नहीं बनवा पाएंगे तो हम बड़े नेता पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सड़क बनवा लेते. लीला साहू ने आगे कहा, जिस तरह किसान बारिश का इंतजार करता है उसी तरह हम और हमारे बच्चे सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं."
*कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा*

वहीं इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल पर लिखा गया, "सीधी की लीला साहू का सवाल और सत्ता की संवेदनहीनता देखिए. गर्भवती लीला साहू ने गांव में सड़क नहीं होने पर 1 साल पहले वीडियो बनाकर गुहार लगाई थी 'सड़क बना दो'. सरकार ने कहा "बन जाएगी", लेकिन आज तक नहीं बनी! अब फिर वीडियो बनाया जिस सांसद राजेश मिश्रा का बेशर्म जवाब आता है : चिंता मत करो, डिलिवरी डेट बताओ, हफ्ता पहले उठा लेंगे! सांसद जी, क्या गर्भवती महिला पार्सल है, जिसे उठा लेंगे?
क्या सांसद सिर्फ ठेकेदारों की लिस्ट पढ़ने आए हैं? सड़क मांगना अपराध है या अधिकार?"
July 11, 2025

नशे में धुत बेटे ने सगी मां के साथ किया रे*प, विरोध करने पर पी*टा...

नशे में धुत बेटे ने सगी मां के साथ किया रे*प, विरोध करने पर पी*टा... 
पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नशे में चूर 30 साल के युवक ने 50 साल की मां के साथ दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर उसने मां के साथ मारपीट भी की। थाना इसराना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके तीन लड़कियां और एक लड़का है। उन्होंने सभी का विवाह कर दिया। बेटे की छह साल पहले शादी की थी, लेकिन नशे की आदत के कारण करीब चार साल पहले उसका तलाक हो गया। उनका पोता साथ ही रहता है। 8 जुलाई की रात उनके पति अपनी बहन के पास गए थे। घर पर वह, उनका बेटा और पोता थे।
*पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा*

*शराब पीकर घर आया था बेटा*
बेटा शाम खेत में गया था। वह रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर आया। वह पोते के साथ सो रही थी। घर पर आते ही बेटे ने तेज आवाज में टीवी चला दिया। वह उसके कमरे में गईं तो बेटा निर्वस्त्र पड़ा था। उन्होंने उसे समझाया और खाने के लिए पूछा तो उसने गाली गलौज की और मारपीट करने लगा। वह संबंध बनाने को कहने लगा। मां ने विरोध किया और अपने कमरे में आ गई।
*मां ने पति और बेटियों को बताया*

रात 12 बजे बेटा उनके कमरे में आया और दुष्कर्म किया। उन्होंने बुधवार को पति और तीनों बेटियों को इस बारे में बताया। परिवार की सलाह पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। इसराना पुलिस ने देर शाम उनका मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है उसको शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
July 11, 2025

सुशील जैन अध्यक्ष, चंद्रभान संयोजक और रमेश सिंगला बने महासचिव

सुशील जैन अध्यक्ष, चंद्रभान संयोजक और रमेश सिंगला बने महासचिव
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने पिल्लूखेड़ा इकाई का किया गठन
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल द्वारा समाज संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पिल्लूखेड़ा खंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुडे व्यपारी नेता सुशील जैन को एक बार फिर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज पिल्लुखेडा खंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुशील जैन पिछले कई साल से प्रधान की जिम्मेवारी संभालते आ रहे हैं। इसके साथ साथ प्रमुख समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता चंद्रभान गर्ग को संयोजक और युवा नेता रमेश सिंगला को महासचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के निर्देश पर जोन प्रभारी सावर गर्ग द्वारा की गई है।

गोयल ने बताया कि ये नियुक्तियां समाज में संगठनात्मक मजबूती लाने और सेवा कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु की गई हैं। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन करें और समाज हित में योजनाबद्ध ढंग से कार्य प्रारंभ करें। सुशील जैन, चन्द्रभान गर्ग और रमेश सिंगला ने समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के लिए आभार जताया है और वादा किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ समाज हित में कार्य करेंगे। इन पदाधिकारियों ने यह जिम्मेवारी देने पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, महासचिव रामधन जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावर गर्ग, कोषाध्यक्ष पवन बंसल इत्यादि पदाधिकारियों का आभार भी जताया है।

Thursday, July 10, 2025

July 10, 2025

जानते हैं सबसे पहला कांवडिया कौन था, किसने, कहां से शुरू की थी कांवड़ यात्रा

जानते हैं सबसे पहला कांवडिया कौन था, किसने, कहां से शुरू की थी कांवड़ यात्रा
नई दिल्ली : सावन का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही केसरिया कपड़े पहने शिवभक्तों के जत्थे गंगा का पवित्र जल शिवलिंग पर चढ़ाने निकल पड़े हैं। ये जत्थे जिन्हें हम कांवड़ियों के नाम से जानते हैं उत्तर भारत में सावन का महीना शुरू होते ही सड़कों पर निकल पड़ते हैं। पिछले दो दशकों से कांवड़ यात्रा की लोकप्रियता बढ़ी है और अब समाज का उच्च एवं शिक्षित वर्ग भी कांवड यात्रा में शामिल होने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास का सबसे पहला कांवडिया कौन था। इसे लेकर कई मान्यताएं हैं-
*1. परशुराम थे पहले कांवड़िया-*

कुछ विद्वानों का मानना है कि सबसे पहले भगवान परशुराम ने उत्तर प्रदेश के बागपत के पास स्थित ‘पुरा महादेव’ का कांवड़ से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया था। परशुराम, इस प्रचीन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर से गंगा जी का जल लाए थे। आज भी इस परंपरा का अनुपालन करते हुए सावन के महीने में गढ़मुक्तेश्वर से जल लाकर लाखों लोग ‘पुरा महादेव’ का जलाभिषेक करते हैं। गढ़मुक्तेश्वर का वर्तमान नाम ब्रजघाट भी है।
*2.श्रवण कुमार थे पहले कांवड़ियां-*

वहीं कुछ विद्वानों का कहना है कि सर्वप्रथम त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने पहली बार कांवड़ यात्रा की थी। माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराने के क्रम में श्रवण कुमार हिमाचल के ऊना क्षेत्र में थे जहां उनके अंंधे माता-पिता ने उनसे मायापुरी यानि हरिद्वार में गंगा स्नान करने की इच्छा प्रकट की। माता-पिता की इस इच्छा को पूरी करने के लिए श्रवण कुमार अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठा कर हरिद्वार लाए और उन्हें गंगा स्नान कराया। वापसी में वे अपने साथ गंगाजल भी ले गए. इसे ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत माना जाता है।
*3.भगवान राम ने किया था कांवड यात्रा की शुरुआत-*

कुछ मान्यताओं के अनुसार भगवान राम पहले कांवडियां थे। उन्होंने झारखंड के सुल्तानगंज से कांवड़ में गंगाजल भरकर, बाबाधाम में शिवलिंग का जलाभिषेक किया था।
*4.रावण ने की थी इस परंपरा की शुरुआत-*

पुराणों के अनुसार कावंड यात्रा की परंपरा, समुद्र मंथन से जुड़ी है। समुद्र मंथन से निकले विष को पी लेने के कारण भगवान शिव का कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए। परंतु विष के नकारात्मक प्रभावों ने शिव को घेर लिया। शिव को विष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त कराने के लिए उनके अनन्य भक्त रावण ने ध्यान किया। तत्पश्चात कांवड़ में जल भरकर रावण ने ‘पुरा महादेव’ स्थित शिवमंदिर में शिवजी का जल अभिषेक किया। इससे शिवजी विष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त हुए और यहीं से कांवड़ यात्रा की परंपरा का प्रारंभ हुआ।
*5.देवताओं ने सर्वप्रथम शिव का किया था जलाभिषेक*

कुछ मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन से निकले हलाहल के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए शिवजी ने शीतल चंद्रमा को अपने माथे पर धारण कर लिया था। इसके बाद सभी देवता शिवजी पर गंगाजी से जल लाकर अर्पित करने लगे। सावन मास में कांवड़ यात्रा का प्रारंभ यहीं से हुआ।
July 10, 2025

मन्जु रेढू ने मां को अपना प्रथम और आखिरी गुरू बताया

मन्जु रेढू ने मां को अपना प्रथम और आखिरी गुरू बताया
जींद : आज गुरू पूर्णिमा पर्व पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने अन्न क्षेत्र पालिका बाजार जीन्द  में  आयोजन किया। प्रांतीय  संगठन  मन्त्री  डॉक्टर जगदीप  राही,  प्रान्तीय उपाध्यक्ष  डॉक्टर मन्जु  रेढू,  प्रसार मन्त्री डॉक्टर शिवनीत रेढू  विशेष रूप  से उपस्थित रहे।  मुख्य अतिथि के रूप में  अन्न  क्षेत्र  संरक्षक  महेश  मंगला  रहे।  इकाई  अध्यक्षा  मन्जु मानव  ने  सभी को  सम्मान  रूप में  अंग वस्त्र  भेंट  किए  और कोषाध्यक्ष हिमानी गुप्ता ने  तिलक लगाकर  सबका  स्वागत किया।  संचालन  डॉक्टर पूनम बिढान का  रहा।  महामन्त्री  ने  मन को  गुरू मान  गीत मय भाव  सुरीले कंठ  से रखे।  अनिता  शर्मा  ने  गुरू  की महिमा  रूप में  भाव  अर्पण  किए। डॉक्टर जगदीप राही ने  कहा  कि  गुरू  के बिना  जीवन निरर्थक  है । हमें  गुरू  रूप  में  दायित्व  निभाते  हुए  आने  वाली  पीढ़ी  को सम्बल देना  है । मुख्य  अतिथि महेश सिंगला  ने  कहा  विदेशी  हमारे  हिन्दू धर्म को ग्रहण कर रहें है और हमारा  समाज  जातिवाद  में  खोकर  अपने  धर्म  से दूर  जा रहा  है।  डॉक्टर शिवनीत  ने  अपने माता पिता  को  गुरू  रूप मानते  हुए  महिमा  बखान  की । अध्यक्षता  करते  हुए डॉक्टर मन्जु रेढू  ने  मां को  अपना  प्रथम और आखिरी गुरू बताया। और  12-13 जुलाई  को  पानीपत  में  होने  वाले  प्रान्तीय  सम्मेलन की जानकारी  दी।  इकाई  अध्यक्षा मन्जु  मानव  ने  कहा  कि वक्त सबसे बड़ा गुरू है जो  जीवन भर  सिखाता है।  गीत रूप में  भाव  रखे  "तुम शोहरतो पे अपनी  मगरूर हो  न जाना, जिनकी है ये दुआए  उनको  न भूल जाना " 
पूनम ने गुरू के प्रेम को समर्पित गीत मय भाव रखे।  अंत में मन्जु मानव ने सभी का आभार प्रकट किया।

July 10, 2025

प्रशासन दे जवाब लीकेज और निर्माण के नाम पर पूरे के पूरे अंडर पास और रोड बंद क्यों ?

प्रशासन दे जवाब लीकेज और निर्माण के नाम पर पूरे के पूरे अंडर पास और रोड बंद क्यों ?

जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने मांगा यह जवाब

देवी लाल चौक अंडरपास अंडरपास पूरा बंद की वजह से एंबुलेंस तक को बैरंग लौट जाना पड़ा
जींद : जींद विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने जींद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जींद में यह कैसा प्रशासन है जो किसी भी सड़क के निर्माण या मरम्मत के दौरान पूरे के पूरे रास्ते को और लीकेज की वजह से पूरे रोड को बंद कर देता है। यह रवैया जनता की सहूलियत नहीं बल्कि प्रशासनिक तानाशाही को दर्शाता है।
गोयल ने कहा कि भिवानी रोड पर अंडरपास का निर्माण पिछले दो वर्षों से अधूरा है और रोड पूरी तरह बंद पड़ा है। अब देवीलाल चौक अंडरपास को लीकेज सुधारने के नाम पर दोनों ओर से पूरा मार्ग बंद कर दिया गया है जिससे न सिर्फ आम नागरिकों को भारी दिक्कतें हो रही हैं बल्कि एम्बुलेंस तक को वापसी लौटना पड़ रहा है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा मरीज मरे तो मरे, प्रशासन को क्या फर्क पड़ता है? एक लीकेज के नाम पर पूरा मार्ग सील करना संवेदनहीनता है। देवीलाल चौक पर आज एक एम्बुलेंस को मजबूरी में वापस लौटना पड़ा इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा?
गोयल ने यह भी सवाल उठाया कि जिस अंडरपास को बने कुछ ही साल हुए हैं उसमें इतनी जल्दी लीकेज कैसे हो गई? क्या यह घटिया निर्माण कार्य का परिणाम नहीं है? उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों या ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। गोयल की मुख्य मांगें नंबर 1. देवीलाल चौक अंडरपास में एक तरफ का वैकल्पिक मार्ग खोलना सुनिश्चित किया जाए। नंबर 2. भिवानी रोड अंडरपास का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। नंबर 3. देवीलाल चौक लीकेज मामले की जांच करवाई जाए। नंबर 4. भविष्य में किसी भी मार्ग को पूरा बंद करने से पहले ट्रैफिक और जनता की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। नंबर 5 जींद प्रशासन को जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। सड़कें जनता की है, प्रशासन की नहीं।
July 10, 2025

भाजपा जिला कार्यकारिणी की लिस्ट में 24 घंटे में ही फेरबदल

भाजपा जिला कार्यकारिणी की लिस्ट में 24 घंटे में ही फेरबदल
पुष्पा तायल को उपाध्यक्ष से महामंत्री बनाया, गौरव भारद्वाज को बनाया उपाध्यक्ष
जींद : जींद में एक दिन पहले जारी की गई भाजपा कार्यकारिणी की लिस्ट में 24 घंटे भीतर ही बदलाव कर दिया है। गुरूवार को महिला उपाध्यक्ष बनाई गई पुष्पा तायल को महामंत्री बना दिया गया तो वहीं महामंत्री बनाए गौरव भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार दोपहर को भाजपा के जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें 23 पदाधिकारियों के नाम शामिल थे। जिनमें डा. पुष्पा तायल समेत सात कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही गौरव भारद्वाज, जितेंद्र को महामंत्री तथा सात सचिव नियुक्त किए थे। गौरव भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाजपा आलाकमान का आभार भी जता दिया था लेकिन गुरूवार को दोबारा से लिस्ट जारी हुई और इसमें उपाध्यक्ष नियुक्त की गई पुष्पा तायल को महामंत्री बनाया गया और महामंत्री बने गौरव भारद्वाज को नीचे लाकर उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। इस मामले में भाजपा के जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह संगठन का फैसला है। वहीं गौरव भारद्वाज ने कहा कि अभी तक उनकी आलाकमान से बात नहीं हो पाई है। उन्हें भी नहीं पता कि उन्हें क्यों हटाया गया है। इस मामले में वह आलाकमान से बात करेंगे। पुष्पा तायल ने कहा कि उन्हें सीधा लैटर ही मिला है। जिसमें उपाध्यक्ष से महामंत्री नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि जुलाना क्षेत्र में पुष्पा तायल काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Wednesday, July 9, 2025

July 09, 2025

शिमला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात, पोते ने दादी के साथ किया रेप

शिमला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात, पोते ने दादी के साथ किया रेप
शिमला में पोते ने दादी का किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Shimla News: शिमला के रोहड़ू के जांगला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके पोते ने दरिंदगी की वारदता को अंजाम दिया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने पोते के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने पीड़ित महिला के ब्यान के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में भारतीय न्याय संहिता की 64 (2), 332 (बी), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी पोते को भी मंगलवार शाम तक हिरासत में ले लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान दीपक कुमार (25) निवासी लिमडा तहसील चिड़गांव (उतहसील जांगला) जिला शिमला के रूप में हुई है।
*जान से मारने की भी दी धमकी*

पुलिस थाना चिड़गांव में दर्ज दूराचार से जुड़े इस गंभीर मामले को लेकर उपतहसील जांगला के लिमडा निवासी 65 वर्षीय पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत पर दर्ज करते हुए बताया है कि वह उसके पति की मृत्यु के बाद वह अपने घर में अकेली रहती है. 3 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे रिश्ते में उसके आरोपी पोते ने अवैध रूप से उसके घर में प्रवेश कर उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी तक दी।
*आरोपी को हिरासत में लिया- पुलिस*

डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि दुराचार से जुड़े इस मामले तो लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज होने के साथ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं आरोपी के संबधित अपराध से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
July 09, 2025

राहुल गांधी और तेजस्वी के ट्रक में चढ़े कन्हैया कुमार तो सुरक्षाकर्मियों ने रोका, महागठबंधन में आखिर क्या चल रहा है?

राहुल गांधी और तेजस्वी के ट्रक में चढ़े कन्हैया कुमार तो सुरक्षाकर्मियों ने रोका, महागठबंधन में आखिर क्या चल रहा है?
Kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार (09 जुलाई, 2025) को हुई बिहार यात्रा के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिस पर बवाल मच गया. दरअसल जिस ट्रक पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मौजूद थे, वहां पर कन्हैया कुमार भी थे, उन्हें उस ओपन ट्रक से नीचे उतार दिया गया. जिसको लेकर बिहार में काफी चर्चा हो रही है. 
*सुरक्षाकर्मियों ने कन्हैया को नीचे उतारा*

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि यात्रा के बीच कन्हैया कुमार जैसे ही ओपन ट्रक पर चढ़ने गए, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नीचे उतार दिया और वहां से दूर कर दिया. बता दें कि इस रथ पर राहुल गांधी के साथ महागठबंधन के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव, (राजद), दीपांकर भट्टाचार्य (भाकपा-माले), मुकेश सहनी (वीआईपी पार्टी) और अन्य विपक्षी दलों के प्रमुख नेता पहले से मौजूद थे. हालांकि इस घटना को लेकर कन्हैया कुमार का कोई रिएक्शन अभी तक देखने को नहीं मिला है.
*हाल ही में थामा कांग्रेस का हाथ*

कन्हैया कुमार पूर्व में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. बिहार में पार्टी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में कन्हैया कुमार उभरे हैं. उनकी ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ यात्रा ने युवाओं और बेरोजगारों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी. हालांकि, हाल ही में राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद कन्हैया की सक्रियता में कमी देखी गई है.

Tuesday, July 8, 2025

July 08, 2025

हरियाणा में 1700 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस, समय पर जानकारी न देने पर उठाया कदम

हरियाणा में 1700 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस, समय पर जानकारी न देने पर उठाया कदम
चंडीगढ़ : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने गर्भधारण के बाद निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण न कराने वाली लगभग 1700 महिलाओं को नोटिस जारी किए हैं। इन महिलाओं ने गर्भ ठहरने के 10 सप्ताह बीत जाने के बाद भी एएनएम के पास अपनी जानकारी दर्ज नहीं कराई, जिसके चलते विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, ये कार्रवाई मुख्य रूप से कम लिंगानुपात वाले जिलों — करनाल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत और महेंद्रगढ़ में की गई है। अकेले करनाल जिले में ही लगभग 200 महिलाओं को नोटिस भेजे गए हैं।
इसके अलावा संबंधित एएनएम कर्मचारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्हें नोटिस दिए गए हैं, क्योंकि वे समय रहते गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित नहीं कर पाईं।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें उचित स्पष्टीकरण के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में पेश होना होगा। यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।
July 08, 2025

भारत बंद का आह्वान, सड़कों पर होंगे 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, बैंकिंग समेत कई सेवाएं होंगी ठप

भारत बंद का आह्वान, सड़कों पर होंगे 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, बैंकिंग समेत कई सेवाएं होंगी ठप
 प्रतिकात्मक तस्वीर (9 जुलाई को रहेगा भारत बंद)

Bharat Bandh on July 9 2025: देश में 9 जुलाई (बुधवार) को एक बड़ा विरोध-प्रदर्शन होने जा रहा है. 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी और मजदूर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद में हिस्सा लेंगे. इनका आरोप है कि सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉरपोरेट परस्त हैं. इस हड़ताल से देशभर में व्यापक असर पड़ने की आशंका है. आर्थिक नुकसान के साथ-साथ, कई प्रमुख सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.
*कौन बुला रहा है यह हड़ताल?*

इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगी संगठनों ने किया है. इन यूनियनों का कहना है कि सरकार श्रम कानूनों में बदलाव से लेकर सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण तक ऐसे कई कदम उठा रही है जो मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ हैं.
*किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?*

बैंकिंग और बीमा, पोस्टल और कोयला खनन, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, सरकारी निर्माण परियोजनाएं, राज्य परिवहन सेवाएं (कई राज्यों में) इन सेक्टरों में कामकाज ठप होने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
*किसानों और ग्रामीण संगठनों का समर्थन*

इस बार संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और कृषि श्रमिक यूनियनों के संयुक्त मंच ने भी हड़ताल को समर्थन देने का फैसला किया है. इसके तहत ग्रामीण भारत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और रोड जाम की तैयारी की जा रही है.
*किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर?*

हड़ताल का असर बैंकिंग, डाक विभाग, कोयला खनन, सार्वजनिक परिवहन और फैक्ट्रियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है. कई राज्यों में राज्य परिवहन सेवाएं ठप रहने की आशंका जताई गई है.
*यूनियन नेताओं ने क्या कहा?*

एआईटीयूसी की महासचिव अमरजीत कौर ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे. ग्रामीण मजदूर और किसान भी अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन करेंगे.”

एचएमएस के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा, “बैंक, डाक, कोयला खनन और कई उत्पादन इकाइयों में कामकाज ठप रह सकता है. यह हड़ताल सरकार की नीतियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश है.”
*क्या हैं यूनियनों की शिकायतें?*

प्रदर्शनकारी यूनियनों ने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि पिछले 10 वर्षों से वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं किया जा रहा है. नए लेबर कोड के जरिए ट्रेड यूनियनों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. काम के घंटे बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों के अधिकार घटाए जा रहे हैं. निजीकरण को बढ़ावा देकर स्थायी नौकरियों को खत्म किया जा रहा है. भर्तियों और उचित वेतन की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. बेरोजगारी दूर करने के बजाय, सरकार ELI (रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं) के तहत नियोक्ताओं को लाभ दे रही है.

Monday, July 7, 2025

July 07, 2025

पति, जेठ और ससुर पर दहेज व अश्लीलता का संगीन आरोप, महिला बोली– वीडियो वायरल करने की धमकी देता है

पति, जेठ और ससुर पर दहेज व अश्लीलता का संगीन आरोप, महिला बोली– वीडियो वायरल करने की धमकी देता है
जींद : फरीदाबाद जिले के थाना छांयसा क्षेत्र से एक स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने पति पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत जेठ और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले पलवल जिले के गांव घाघोट निवासी राहुल से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन अत्यंत कष्टदायक रहा। महिला के अनुसार, उसके पति राहुल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि जब वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था, तो वीडियो कॉल पर अपने दोस्तों को वह वीडियो भी दिखाता था।
इतना ही नहीं, महिला ने यह भी खुलासा किया कि उसका जेठ राहिल और ससुर कल्लू भी उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। उसने दावा किया कि जेठ ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश की, और जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। यह मानसिक उत्पीड़न लंबे समय से चल रहा था और अब पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी पति राहुल, जेठ राहिल और ससुर कल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू से इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस महिला के आरोपों की पुष्टि के लिए डिजिटल सबूत और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
यह मामला महिलाओं के प्रति हो रहे घरेलू उत्पीड़न और तकनीकी अपराधों की भयावहता को उजागर करता है, जहां एक ओर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, वहीं दूसरी ओर उसकी निजता को भी हथियार बनाकर उसे धमकाया गया।
July 07, 2025

राजकुमार गोयल ने जींद के एसपी से की मांग पिछले कई दिनों से जींद में नहीं खुल रही हरियाणा पुलिस की साइट, जनता परेशान, तुरंत हो समाधान

राजकुमार गोयल ने जींद के एसपी से की मांग पिछले कई दिनों से जींद में नहीं खुल रही हरियाणा पुलिस की साइट, जनता परेशान, तुरंत हो समाधान
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने हरियाणा पुलिस की वेबसाइट में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस विभाग की आधिकारिक साइट जींद में सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही है जिसके चलते पुलिस वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सत्यापन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। गोयल ने कहा कि इस खराबी के कारण आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी के आवेदन, मकान किराए पर देने, पासपोर्ट बनवाने और अन्य प्रशासनिक कार्यों में वेरिफिकेशन आवश्यक होता है लेकिन वेबसाइट की गड़बड़ी के चलते लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने जींद के एसपी से मांग की है कि इस समस्या को प्राथमिकता से लिया जाए और संबंधित तकनीकी टीम को निर्देश देकर वेबसाइट को शीघ्र दुरुस्त करवाया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके और उनके कार्य समय पर संपन्न हो सके।
July 07, 2025

जींद में दो लोगों को गोलियों से भूना, एक की मौतमृतक पर हत्या, फिरौती के 12 केस दर्ज, दो बाइकों पर आए थे 4 हमलावर

जींद में दो लोगों को गोलियों से भूना, एक की मौत
मृतक पर हत्या, फिरौती के 12 केस दर्ज, दो बाइकों पर आए थे 4 हमलावर
जींद :जींद में रोहतक की सीमा के पास बाइक सवार दो युवकों को गोलियों से भून दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। मृतक पर हत्या, फिरौती, अपहरण, आर्म्ज एक्ट के 12 केस दर्ज थे। हमलावर दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और आते ही 15 से ज्यादा राउंड फायर किए गए। मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जींद के राजपुरा भैण निवासी रिषी लोहान के रूप में हुई, जबकि घायल युवक गांव का ही मनीष बताया जा रहा है। जानकरी के अनुसार राजपुरा भैण निवासी रिषी और मनीष रात को 9 बजे के करीब  जींद से रोहतक की तरफ जा रहे थे। जुलाना से आगे निकल कर पौली के पास पेट्रोल पंप से आगे पीछे से दो बाइकों चार युवक आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इनमें गोलियां लगते ही पीछे बैठा रिषी नीचे गया और मनीष बाइक भगा ले जाने लगा लेकिन मनीष को भी आरोपियों ने गोली मारी। इसके बाद आरोपी रोहतक की तरफ फरार हो गए।