Breaking

Friday, July 25, 2025

July 25, 2025

“हर दिन एक नई शुरुआत है” – आशुतोष शर्मा

“हर दिन एक नई शुरुआत है” – आशुतोष शर्मा
जींद: आज नवनील आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर व शिक्षाविद आशुतोष शर्मा ने हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं को आत्मविकास, सकारात्मक सोच और जीवन में सफलता के मंत्र साझा किए।
अपने प्रेरक संबोधन में आशुतोष शर्मा ने कहा, "हमें जीवन में कभी भी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि क्या पता कौन-सा दिन हमारे लिए एक नई उन्नति और अवसर लेकर आ रहा हो।"
उन्होंने यह भी कहा कि सीखना तब तक अधूरा है जब तक उसे अपने जीवन में लागू न किया जाए। हमें अपनी लर्निंग को व्यवहार में लाना चाहिए ताकि उसका वास्तविक लाभ मिल सके।
सेमिनार के अंत में आशुतोष शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजक और नवनील आईटी सेंटर के संचालक नवीन ढुल का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और दिशा देने का काम करते हैं।


---
July 25, 2025

"इनर व्हील जींद यूनाइटिड क्लब "ने उत्सव होटल में "स्थापना दिवस " और "तीज महोत्सव "का किया गया आयोजन

"इनर व्हील  जींद यूनाइटिड क्लब "ने उत्सव  होटल  में  "स्थापना दिवस " और "तीज  महोत्सव "का किया गया आयोजन 
जींद : पूर्व अध्यक्षा हिमानी गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा कविता आहुजा को कॉलर पहनाकर चार्टर भेंट किया। नई  कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्षा कविता के साथ  (उपाध्यक्ष)लवली चावला (सचिव)नीना गेरा (कोषाध्यक्ष)वन्दना गुप्ता (आई  .एस.ओ )हिमान्शु और (एडिटर)मन्जु मानव ने अपना कार्यभार संभाला। पूर्व  अध्यक्ष हिमानी ने पूरा वर्ष  सभी कार्यक्रमों में  सहयोग  के लिए  सभी सदस्यों का  आभार प्रकट किया। सचिव  नीना गेरा  ने  स्मृति चिन्ह भेंट  करते हुए हिमानी गुप्ता के सफल  कार्यकाल के लिए  उन्हें बधाई  दी। 
कार्यक्रम का संचालन  मन्जु मानव ने किया। अंत में  कविता आहुजा ने कहा कि  वह अपने दायित्व को  पूरी  निष्ठा से  निभाएंगी। इसके लिए  पूरी  इकाई  को  सहयोगी रहने का आग्रह  किया। पूरी कार्यकारिणी को  दायित्व लिखित पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया  गया। इस वर्ष जुड़े  नए सदस्यों को  मंच पर बुलाकर  परिचय  करवाया गया और इनर व्हील  क्लब के  कार्यों  को  विस्तार से बताया गया। 
तीज महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के गेम्स  खिलाकर विजेता को  पुरस्कृत किया गया। हरी  पतंगों और  रंग-बिरंगे उपहारों की छटा ही निराली थी। बहुत से सदस्यों ने नृत्य प्रस्तुत किया और समां बांध दिया। "तीज क्वीन " के  रूप में  रेणु  जी को  सम्मानित कर उपहार भेंट किया गया। सभी ने  एक-दूसरे को तीज  की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी के चेहरों पर खुशनुमा माहौल की ताजगी अन्त तक बरकरार रही।
July 25, 2025

"इनर व्हील जींद यूनाइटिड क्लब" ने "स्थापना दिवस " और "तीज महोत्सव "का आयोजन किया

"इनर व्हील जींद यूनाइटिड क्लब" ने "स्थापना दिवस " और "तीज महोत्सव "का आयोजन किया 
जींद : पूर्व अध्यक्षा हिमानी गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा कविता आहुजा को कॉलर पहनाकर चार्टर भेंट किया। नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्षा कविता के साथ (उपाध्यक्ष)लवली चावला, (सचिव)नीना गेरा, (कोषाध्यक्ष)वन्दना गुप्ता, (आई  .एस.ओ )हिमान्शु और (एडिटर)मन्जु मानव ने अपना कार्यभार संभाला। पूर्व अध्यक्ष हिमानी ने पूरा वर्ष  सभी कार्यक्रमों में सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। सचिव नीना गेरा  ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए  हिमानी गुप्ता के सफल  कार्यकाल के लिए  उन्हें बधाई  दी। 
कार्यक्रम का संचालन मन्जु मानव ने किया। अंत में  कविता आहुजा ने कहा कि  वह अपने दायित्व को पूरी  निष्ठा से निभाएंगी। इसके लिए पूरी इकाई को सहयोगी रहने का आग्रह किया। पूरी कार्यकारिणी को दायित्व   लिखित पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष  जुड़े नए सदस्यों को मंच पर बुलाकर परिचय करवाया गया और इनर व्हील क्लब के  कार्यों को विस्तार से बताया गया। 
तीज महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के गेम्स  खिलाकर विजेता को  पुरस्कृत किया गया। हरी पतंगों और  रंग-बिरंगे उपहारों की छटा ही निराली थी। बहुत से सदस्यों ने नृत्य प्रस्तुत किया और समां बांध दिया। "तीज क्वीन " के  रूप में  रेणु  जी को सम्मानित कर उपहार भेंट किया गया। सभी ने  एक-दूसरे को तीज की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी के चेहरों  पर खुशनुमा माहौल  की ताजगी अन्त तक  बरकरार रही।
July 25, 2025

डिप्टी स्पीकर ने डीप्लान के तहत की चार करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

डिप्टी स्पीकर ने डीप्लान के तहत की चार करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
डाइट ईक्कस में साढ़े पांच लाख की कीमत से लगेगा सोलर पैनल, पिंडारा तीर्थ में लगेगा फव्वारा
ग्रामीण में डेढ़ करोड तो शहरी क्षेत्र में अढ़ाई करोड़ से होंगे विकास कार्य : डा. मिड्ढा
जींद : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा जींद को विकास के मामले में बुलंदियों पर ले जा रहे हैं। इसी को लेकर एक कदम और बढ़ाते हुए डी प्लान के तहत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में 78 कार्यों के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है। इन कार्यों के पूरा होने पर ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा। ग्रामीण क्षेत्र में डेढ़ करोड तो शहरी क्षेत्र में अढ़ाई करोड़ से अधिक के विकास कार्य होंगे। 
*ग्रामीण क्षेत्र में एक करोड़ 40 से होंगे विकास कार्य*
डाइट ईक्कस में साढ़े पांच लाख की कीमत से सोलर पैनल सिस्टम, बरसोला तथा संगतपुरा में नौ लाख से मोगा सुदृढिकरण, रायचंदवाला में चार लाख 95 हजार से बाउंड्रीवॉल, अहिरका में नौ लाख से बैरागी व वाल्मीकि चौपाल, दो लाख से आंगनवाड़ी, चार लाख 95 हजार से शमशान घाट बरामदा, नौ लाख से गली निर्माण के कार्य होंगे। बरसोला में चार लाख 98 हजार, घिमाना में दो लाख 50 हजार, ईंटल कलां व ईंटल खुर्द में सात लाख से विकास कार्य होंगे। इसी तरह झांज कलां, जीतगढ़, कंडेला, खुंगा, लोहचब, मांडो में दस लाख से भी अधिक के विकास कार्य होंगे। पिंडारा तीर्थ में चार लाख 96 हजार की लागत से फव्वारा, दो लाख 20 हजार से हाई मस्क लाइट, प्राइमी स्कूल का शेड व नायक चौपाल पर नौ लाख रुपये खर्च होंगे। रूपगढ़ में चार लाख 95 हजार, सिंध्वीखेड़ा में तीन लाख 21 हजार, श्रीरागखेड़ा में चार लाख 98 हजार, सुंदरपुर में दो लाख 90 हजार से विकास कार्य होंगे। 
*शहरी क्षेत्र में यह होंगे विकास कार्य*
रामनगर स्थित आर्य समाज सोसायटी में पांच लाख 50 हजार से पांच किलोवाट का सोलर पैनल, लोको कालोनी में चार लाख 90 हजार से ओपन जिम, पुलिस लाइन में साढ़े लाख से ओपन जिम, ज्वाहर नगर में गली निर्माण चार लाख 60 हजार से, परशुराम चौक पर बस स्टॉप शेल्टर पर चार लाख 60 हजार, चार लाख से पुलिस लाइन में ट्रैक, नेहरू पार्क में वॉटर फॉल पर नौ लाख 90 हजार, शिव भूमि पर शमशान घाट में नौ लाख 90 हजार, चंद्र लोक कालोनी शमशान घाट पर साढ़े चार लाख, शिव चौक फाउंटेन पर चार लाख 97 हजार, छोटूराम चौक निर्माण पर चार लाख 95 हजार रुपये खर्च होंगे। पटियाला चौक पंजाबी धर्मशाला में 4 लाख 98 हजार, वार्ड 21 से वार्ड 24 में लाखों रुपये गली निर्माण सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे। रेडक्रॉस वुमेन हॉस्टल के विकास पर चार लाख 90 हजार व शहर की कालोनियों में सीवरेज लाइन बिछाने पर 20 लाख से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। शहरी क्षेत्र में दो करोड़ 48 लाख से अधिक के विकास कार्य होंगे। 
*तय समय में पूर किए जाएं विकास कार्य : डा. मिड्ढा*

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि विकास कार्य तय समय में पूरे किए जाएं।

Thursday, July 24, 2025

July 24, 2025

केयू में असिस्टेंट प्रोफेसर लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी

केयू में असिस्टेंट प्रोफेसर लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी
जींद :  सदर थाना पुलिस ने जलालपुर कलां गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 23 लख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
गांव जलालपुर कलां के खुशी राम ने पुलिस को भी शिकायत में कहा है कि वीएलडीए डॉक्टर सुरेश कुमार, निवासी गांव कथूरा (जिला सोनीपत), जो वर्तमान में पंचकूला में रह रहा है, ने अपने साथी हरीश शर्मा के साथ मिलकर उनसे 23 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायतकर्ता के अनुसार डॉक्टर सुरेश कुमार और हरीश शर्मा ने उनकी बेटी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति दिलवाने का झांसा दिया था। इस भरोसे में आकर खुशी राम ने 23 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। लेकिन महीनों बीतने के बाद भी न नौकरी मिली और न ही रुपये वापस किए गए। जब उन्होंने बार-बार पैसे वापस मांगे, तो उन्हें टालने और धमकाने की कोशिश की गई। बताया गया है कि चार लाख रुपए सुरेश के खाते में डाले गए थे जबकि 19 लाख रुपए हरीश शर्मा के खाते में डलवाए गए। 
खुशीराम ने बताया कि उसकी डॉक्टर सुरेश के साथ जानकारी थी और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट निकली हुई थी जिसमें रिटन टेस्ट नहीं था। यह एकेडमिक मेरिट और इंटरव्यू बेस पर भर्ती होनी थी और उसकी बेटी मेरिट में थी। इन लोगों ने इंटरव्यू के नाम पर 23 लाख रुपए लिए और बाद में देने से इनकार कर दिया। 
जींद सदर थाना पुलिस ने खुशीराम की शिकायत पर वीएलडीए डॉक्टर सुरेश कुमार और उसके साथी हरीश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Wednesday, July 23, 2025

July 23, 2025

विकास बराला की लॉ अफसर नियुक्ति पर विवाद, विपक्ष ने लगाए भाई-भतीजावाद के आरोप, यौन उत्पीड़न मामले में अंडर ट्रायल विकास को AAG बनाना ‘अंधेरगर्दी’ : INLDहरियाणा

विकास बराला की लॉ अफसर नियुक्ति पर विवाद, विपक्ष ने लगाए भाई-भतीजावाद के आरोप, यौन उत्पीड़न मामले में अंडर ट्रायल विकास को AAG बनाना ‘अंधेरगर्दी’ : INLD
हरियाणा
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल (AAG) नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। 18 जुलाई को गृह एवं न्याय विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा की ओर से जारी इस नियुक्ति आदेश ने सरकार की नैतिकता और न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता को लेकर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं।
विवाद का मुख्य कारण यह है कि विकास बराला वर्तमान में एक गंभीर यौन उत्पीड़न और पीछा करने (स्टॉकिंग) के मामले में आरोपी है और जमानत पर बाहर चल रहा है। इसके बावजूद उसे राज्य की ओर से अदालत में पैरवी करने जैसे संवेदनशील पद पर नियुक्त किया गया है।
विशेष बात यह भी है कि नियुक्ति पत्र में विकास बराला का पता फतेहाबाद की बजाय चंडीगढ़ का दर्ज है, और नाम में “बराला” शब्द नहीं लिखा गया, लेकिन उसकी ई-मेल आईडी में “vikasbarala” स्पष्ट रूप से पढ़ा जा सकता है।
*विकास बराला का वह केस, जिससे नियुक्ति पर सवाल उठे*

वर्ष 2017 में यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था, जब एक वरिष्ठ IAS अधिकारी की बेटी ने विकास बराला और उसके साथी आशीष कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह रात करीब 12:15 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-8 मार्केट से अपनी कार में घर लौट रही थी। तभी सेक्टर-7 के पास उसे महसूस हुआ कि एक टाटा सफारी उसका पीछा कर रही है।
युवती ने रास्ता बदलने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने बार-बार उसकी कार का रास्ता रोका और उसे सेक्टर-26 की ओर जाने को मजबूर किया। एक मोड़ पर उनमें से एक युवक कार से उतरा और युवती की कार की ओर बढ़ा। युवती ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार को रिवर्स किया और दूसरी दिशा में दौड़ाई। उसने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को कॉल कर सूचना दी और अपने पिता को भी सूचित किया।
लेकिन पीछा खत्म नहीं हुआ। हाउसिंग बोर्ड के पास फिर से उनकी गाड़ी ने युवती की कार का रास्ता ब्लॉक कर दिया। उनमें से एक आरोपी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन कार का सेंट्रल लॉक लगा होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। कुछ ही देर में चंडीगढ़ पुलिस की PCR मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हाउसिंग बोर्ड चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
FIR दर्ज होने के बाद विकास बराला को जेल भेजा गया। निचली अदालत ने उसकी चार बार जमानत याचिका खारिज की, लेकिन जनवरी 2018 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली। वह पांच महीने जेल में रहा और वर्तमान में इस केस में अंडर ट्रायल है।
यह मामला इसलिए भी राजनीतिक रूप से गर्माया क्योंकि उस वक्त विकास के पिता सुभाष बराला हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष थे। पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठे, लेकिन IAS की बेटी के साहस, साक्ष्यों और मीडिया दबाव के चलते गिरफ्तारी हुई।
*विपक्ष ने उठाए सवाल: योग्यता नहीं, परिवारवाद ही चयन का आधार*

विकास बराला की नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है। इनेलो विधायक आदित्य चौटाला ने कहा, “एक अंडर ट्रायल क्रिमिनल को लॉ ऑफिसर बना देना अंधेरगर्दी है। भाजपा ने एजी ऑफिस को रिश्तेदारों और सिफारिशी लोगों से भर दिया है। यह लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के साथ मज़ाक है।”
वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि “हाईकोर्ट के लिए सरकार ने लॉ अधिकारियों की जो सूची जारी की है, उसमें मेरिट की कोई अहमियत नहीं रखी गई। यह पूरी तरह से भाई-भतीजावाद और पर्ची-खर्ची का उदाहरण है। विकास बराला पर न सिर्फ गंभीर आपराधिक मामला चल रहा है, बल्कि उसे वकालत का भी कोई ठोस अनुभव नहीं है। ऐसे लोगों को नियुक्त करना न्यायिक प्रणाली का उपहास है।”
*नैतिकता पर बड़ा प्रश्नचिह्न*

AAG जैसे संवैधानिक पदों पर नियुक्तियों में योग्यता, चरित्र और न्यायिक दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लेकिन विकास बराला जैसे अंडर ट्रायल व्यक्ति को यह पद सौंपना न सिर्फ सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पीड़ितों के अधिकारों, महिलाओं की सुरक्षा और न्यायिक संस्थाओं की गरिमा पर भी गहरा असर डालता है।
अब देखना यह है कि इस नियुक्ति को लेकर उठे जनमत, विपक्ष के दबाव और सामाजिक आलोचना के बीच सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करती है या नहीं।
July 23, 2025

गुरु पूर्णिमा पर गुरु की करतूत! जींद में शिक्षक की शर्मनाक हरकत

गुरु पूर्णिमा पर गुरु की करतूत! जींद में शिक्षक की शर्मनाक हरकत
जींद : जींद के एक प्रतिष्ठित स्कूल के साइंस शिक्षक दीपक को शहर थाना पुलिस ने गुरु पूर्णिमा के दिन 17 वर्षीय छात्रा को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना तब सामने आई जब छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की कि दीपक ने उनकी बेटी को उनके घर के पास से शाम के समय भगा ले गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। 12 दिन की तलाश के बाद, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते पर सवाल उठाता है।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

शहर थाना पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए, जिनमें छात्रा ने अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने पुष्टि की कि दीपक ने नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सभी तथ्यों को सामने लाया जा सके।
*गुरु-शिष्य संबंध पर दाग*

यह घटना जींद ही नहीं, बल्कि पूरे समाज में गुरु-शिष्य के रिश्ते पर एक गहरा धब्बा लगाती है। गुरु पूर्णिमा, जो शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का दिन माना जाता है, उस दिन इस तरह की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। स्कूल जैसे सुरक्षित स्थान पर एक शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ ऐसा कृत्य न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि नैतिकता और विश्वास का भी उल्लंघन है। इस घटना ने अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
*पॉक्सो एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई*

पॉक्सो एक्ट (संरक्षण बाल यौन अपराध अधिनियम) के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी शिक्षक को कठोर सजा का सामना करना पड़ सकता है। यह कानून बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए बनाया गया है और इसमें सख्त दंड का प्रावधान है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के बयानों और सबूतों के आधार पर जांच को और मजबूत किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम करेंगे। समाज में इस तरह के अपराधों के खिलाफ जागरूकता और सख्ती की जरूरत पर बल दिया जा रहा है।
*समाज में जागरूकता की जरूरत*

इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों में सुरक्षित माहौल की आवश्यकता को उजागर किया है। अभिभावकों, स्कूल प्रशासन और समाज को मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने होंगे। स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति से पहले उनकी पृष्ठभूमि की गहन जांच, बच्चों को यौन शोषण के प्रति जागरूक करना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकते हैं। जींद की इस घटना ने समाज को यह सोचने पर मजबूर किया है कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
July 23, 2025

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने सावित्री जिंदल को परिचय सम्मेलन समारोह में आने का दिया न्यौता

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने सावित्री जिंदल को परिचय सम्मेलन समारोह में आने का दिया न्यौता 

7 सितंबर को जींद में होगा विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन
जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने अपने पदाधिकारियों के साथ देश की प्रमुख उद्योगपति एवं हिसार से विधायक सावित्री जिंदल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हे 7 सितंबर को जींद में होने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन में आने का न्यौता दिया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावर गर्ग, कोषाध्यक्ष पवन बंसल, प्रैस प्रवक्ता सोनू जैन, महासचिव रामधन जैन, सचिव मनीष गर्ग, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, सुनील गोयल, बजरंग सिंगला, सतीश गोयल, रजत सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि में 07 सितम्बर को जीन्द में उत्तर भारत स्तरीय विशाल विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में हरियाणा व आस पास के राज्यों पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश प्रदेश से आए हजारों अग्र बंधुओं की उपस्थिति में सैकड़ों पंजीकृत प्रत्याशी अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। सम्मेलन में अग्रवाल समाज के दर्जनों राष्ट्रीय नेता अतिथिगण के तौर पर शिरकत करेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों का परिचय करवाना, समाज में रिश्तों के संजाल को मजबूत करना, सामाजिक समरसता को बढावा देना और नई पीढ़ी को एक मजबूत वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना है। गोयल ने कहा कि आज हमारे समाज में न जाने ऐसी कितनी बहने हैं जिनकी शादी की उम्र निकल चुकी हैं लेकिन उनके हाथों में अभी मेंहदी नहीं सजी है। ऐसी बहनों के रिश्ते समय पर हो जाने चाहिए थे लेकिन हमारे समाज में रिश्ते करवाने वालों की संख्या दिनों दिन कम होने के कारण उन बहनों के रिश्ते नहीं हो पा रहे।
यही स्थिति हमारे भाईयों के साथ भी है जिनकी उम्र 30-30, 35-35 साल से ज्यादा होने के बाद भी रिश्ते नहीं हो पा रहे। ऐसी हालात में विवाह योग्य परिचय सम्मेलन हर समाज की आवश्यकता बन गया है। इसी आवश्यकता को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा 07 सितम्बर को विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने सावित्री जिंदल को समारोह का न्यौता देते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक सम्मेलन में अतिथिगण के रूप में पधारकर इस आयोजन की शोभा बढाएं और अपना आर्शीवचन देकर युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करें। गोयल ने कहा कि उनका सानिध्य और आर्शीवचन इस परिचय सम्मेलन समारोह की गरिमा और उर्जा प्रदान करेगा। इस अवसर पर सावित्री जिंदल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और परिवारों के बीच बेहतर संबंधों के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। यह सम्मेलन न केवल युवा पीढ़ी को एक मंच देगा बल्कि समाज को संगठित करने का भी माध्यम बनेगा।
July 23, 2025

जींद में पुलिस ASI ने पिक-अप चालकों को पीटा, थाने में नंगा कर बैठाया, एएसआई सस्पेंड

जींद में पुलिस ASI ने पिक-अप चालकों को पीटा, थाने में नंगा कर बैठाया, एएसआई सस्पेंड 
जींद:जींद के सफीदों में पुलिस ASI ने वर्दी का रौब दिखाते हुए पिक-अप (छोटा हाथी) ड्राइवर दो भाइयों को बुरी तरह से पीटा। उन्हें थाने में कपड़े उतार कर नंगा बैठाकर रखा। पिक-अप ड्राइवर का कसूर केवल इतना था कि पुलिस ASI की निजी गाड़ी को आटो की साइड लग गई थी, जिससे उसकी गाड़ी की हेडलाइट टूट गई थी। पीड़ितों ने मारपीट की शिकायत एसपी कुलदीप सिंह और डीएसपी गौरव को दी, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने ASI को सस्पेंड कर दिया है। 
सफीदों के गांव पाजू कलां निवासी सुमित और उसका भाई हिमांशु ने बातया कि वह पिक-अप (छोटा हाथी) चलाने का काम करते हैं। सोमवार रात को वह दोनों पानीपत के सींक गांव से पिक-अप लेकर सफीदों की तरफ आ रहे थे। तभी BRSK स्कूल के पास एक बाइक सवार ने अचानक से कट मार दिया। बाइक पर महिला समेत तीन लोग सवार था, इसलिए उन्होंने बाइक के साथ टक्कर लगने से बचाने के लिए पिक-अप हल्का सा दाएं मोड़ दिया। इसमें पिक-अप की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ मामूली सी टक्कर हो गई। इसमें डिजायर कार की हेडलाइट टूट गई। तभी कार से एक वर्दी में तथा तीन-चार युवक सादे कपड़े पहने उतरे और दोनों भाइयों के साथ बुरी तरह से मारपीट की। पुलिस की वर्दी में एएसआई मनजीत सिंह था। पुलिस की वर्दी देख डर के मारे वह कुछ नहीं बोल पाए और माफी मांगने लगे। आरोपियों ने पिक-अप का आगे का शीशा भी तोड़ दिया। वह डर के मारे वहां से चले तो रामपुरा रोड पर पहुंचते ही एक पीसीआर गाड़ी आई और उनकी पिक-अप के आगे खड़ी कर दी। इसके बाद पुलिस कर्मचारी उतरे और गाड़ी सहित उन्हें शहर थाना में ले आए। वहां उनके कपड़े उतरवाकर नंगा कर बैठा दिया। साथ ही उनको नंगा करके बैठा दिया गया। सुमित और हिमांशु ने बताया कि पुलिस थाने में फिर उनके साथ मारपीट की गई। उनका 32 हजार रुपए का मोबाइल फोन तोड़ दिया। वहां पर मौजूद एक पुलिस कर्मचारी ने उनकी गाड़ी को ठीक करवाने और पुलिस थाने में दीवार पर वालपेपर लगवाने की मांग की। वालपेपर लगवाने और हर्जाना देने की शर्त पर उन्हें छोड़ दिया गया। वहां से निकल कर दोनों भाई सिविल अस्पताल पहुंचे और यहां एमएलआर कटवानी चाही लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने एमएलआर काटने से मना कर दिया। इसके बाद सुबह वह गांव के सरपंच को लेकर गए और एमएलआर कटवाई। इसके बाद डीएसपी गौरव को मामले की शिकायत दी और एसपी कुलदीप सिंह को भी दिन में शिकायत की। एसपी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एएसआई मनजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया।

Monday, July 21, 2025

July 21, 2025

जींद का स्वास्थ्य बेड़ा हुआ मजबूत

जींद का स्वास्थ्य बेड़ा हुआ मजबूत
प्रदेशभर में 137 एमओ को अपॉयमेंट लेटर जारी किए
जींद को मिले 18 नए चिकित्सा अधिकारी 
16 साल से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली, रेडियोलॉजिस्ट की दरकार
जींद : जिला के लोगों के लिए खुशखबरी है। जिला का स्वास्थ्य बेड़ा और मजबूत होने जा रहा है। चिकित्सकों की नई भर्ती से जींद को कुल 18 चिकित्सक  मिले हैं। पहले जींद में 40 चिकित्सा अधिकारी (एमओ) काम कर रहे हैं। ऐसे में 18 एमओ और मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने नवनियुक्त एमओ को अपॉयमेंट लेटर जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 21 अप्रैल और 28 अप्रैल को अपना बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन पूरा कर लिया था, उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। साथ ही दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि नवनियुक्त एमओ निर्धारित प्रक्रिया जैसे चिकित्सा और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। उनके नियुक्ति पत्र हरियाणा राज्य के सभी सिविल सर्जनों को डाक द्वारा भेजे गए हैं। प्रदेशभर में कुल 137 एमओ को अपॉयमेंट लेटर जारी किए गए हैं। जिनमें से जींद के लिए 18 एमओ है। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि इन एमओ में से जींद में कितने ज्वायन करते हैं। 
जींद में एमओ पद पर इन चिकित्सकों को जारी हुए नियुक्ति पत्र जारी
1. डा. रूपेश कुंडू
2. डा. पूर्णिमा
3. डा. वंदना
4. डा. आरती
5. डा. सुधीर
6. डा. अभिषेक
7. डा. नवीन पंवार
8. डा. सौरभ
9. डा. अभिनव रमन
10. डा. वैभव सिंह
11. डा. ऊषा
12. डा. चमन वर्मा
13. डा. अंजली
14. डा. दया सिंह
15. डा. पूजा कादियान
16. डा. परमवीर राठी
17. डा. अनिरूद्ध
18. डा. अरूण शर्मा
*निर्माण से लेकर अबतक नही हुई अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पूरी*

जिला मुख्यालय पर 1975 में नागरिक अस्पताल की शुरूआत हुई थी। उस समय से लेकर आजतक जिले में चिकित्सकों की कमी कभी भी दूर नहीं हुई। जींद अस्पताल की बात की जाए तो यहां 55 चिकित्सकों की आवश्यकता है। वहीं जिला में 222 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। जबकि सौ से अधिक पद रिक्त हैं। ऐसे में 18 एमओ और मिलने से चिकित्सकों की कमी काफी हद तक दूर होगी। इसके अलावा एक पीएमओ, पांच एसएमओ लेवल के अधिकारी कार्यरत हैं। 
200 बैड का अस्पताल, स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी

जिला मुख्यालय पर 200 बैड का अस्पताल बना हुआ है। वहीं, सफीदों, नरवाना तथा उचाना सब डिविजन पर 100-100 बैड के अस्पताल हैं। उधर, जुलाना, पिल्लूखेडा, अलेवा, उझाना समेत आठ स्थानों पर सीएचसी बनाई गई है। वहीं जिले में 26 पीएचसी बनाई गई हैं और 185 हैल्थ सैंटर बनाए गए है। जिन पर लोगों को नजदीक स्वास्थय सेवा उपलब्ध करवाने का जिम्मा है। स्पेशलिस्ट चिकित्सकों व अन्य की कमी को लेकर स्वत: अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिना चिकित्सकों के मरीजों को कैसे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। 16 साल से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली

नागरिक अस्पताल में पिछले 16 साल से किसी भी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हुई है। बिना रेडियोलॉजिस्ट के कारण जिले के लोगों को निजी अस्पतालों में महंगी फीस पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं। 
कभी वीआईपी डयूटी तो कभी कैंप बढा देते हैं परेशानी
चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होना लाजमी है। 
इसके अलावा कभी वीआईपी डयूटी तो कहीं कोई स्वास्थ्य कैंप तो कभी दिव्यांग कैंप के लिए चिकित्सकों को जाना पड़ता है। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। मरीजों व उनके तिमारदारों को पता ही नही चल पाता है कि अस्पताल में उनके उपचार से संबंधित चिकित्सक है या नही। 
हर दिन हजारों की संख्या में होती है ओपीडी
नागरिक अस्पताल में ओपीडी की बात की जाए तो प्रतिदिन 1700 तक की ओपीडी होती है। सोमवार व मंगलवार को ओपीडी की संख्या 1800 से दो हजार तक पहुंच जाती है। ऐसे में सुबह होते ही चिकित्सकों के कमरे के आगे मरीजों की लाइन लग जाती हैं। रोजाना सैंकड़ों मरीज इलाज के लिए दूर-दूर के गांवों से सिविल अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टरों की कमी से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
*चिकित्सकों की कमी के बावजूद बेहतरीन सुविधाएं दे रहे* : *डा. सुमन*
सिविल सर्जन डा. सुमन कोहली ने बताया कि जिला को 18 चिकित्सक (एमओ) मिले हैं। इस समय विशेषज्ञों व चिकित्सकों की कमी के बावजूद भी जितनी सुविधाएं उपलब्ध हैं, उनके माध्यम से चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में उपचार की बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाता है। नए चिकित्सकों के ज्वायन करने से स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी।