Saturday, September 13, 2025
एपीके फाइल डाउनलोढ करना पडा महंगा, साढ़े 97 हजार गायब, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
बाइक सवार व्यक्ति ने फोन तथा नगदी छीनीबाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अजाम
Friday, September 12, 2025
महिला थाना में लोगों को दी बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी
*16 सितम्बर, 2025 को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी – सुनवाई*
*हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के साथ किया समझौता*
*इंडोनेशिया में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज*
पिल्लूखेड़ा के जाबांज शहीद सौरभ गर्ग को नही मिला सम्मान, खुद की जान की बाजी लगा 11 लोगों की जान बचाई थी जांबाज सौरभ गर्ग ने
*डॉ. अरविंद शर्मा ने बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से भारत-इंडोनेशिया संबंधों को दी नई दिशा *
*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली में कार्यशाला का आयोजन*
*गुरुग्राम की ताइक्वांडो खिलाड़ी तीन बहनों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान: मंत्री राव नरबीर सिंह*
*राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरा करने के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे 500 डॉक्टर: आरती सिंह राव*
*हरियाणा में 17 सितम्बर से चलेगा ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ स्वास्थ्य अभियान’*
*हरियाणा में 17 सितम्बर से चलेगा ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ स्वास्थ्य अभियान’*
*केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक से करेंगे शुभारम्भ*चंडीगढ़ -हरियाणा सरकार आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश में व्यापक ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ शुरू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 सितम्बर को रोहतक में संयुक्त रूप से करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में विशेष स्वास्थ्य क्योस्क स्थापित किए जाएंगे, जहाँ महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच होगी। इसमें उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमिया और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग शामिल होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि एमडीयू ऑडिटोरियम में एक वरिष्ठ चिकित्सक को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया जाए और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन से एक वरिष्ठ अधिकारी को भी तैनात किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने बताया कि इस अभियान से प्रदेशभर में व्यापक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ेगी। इसके अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर 122 विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग तथा मनोचिकित्सा से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध होंगी। प्रत्येक शिविर में लगभग 300 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के अन्तर्गत प्रदेशभर में 75,000 चश्मे निःशुल्क बांटे जाएंगे। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए 75 नए ओबेसिटी क्लिनिकों का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही, 138 ब्लड बैंकों में 696 रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यापक स्वास्थ्य जाँच भी की जाएगी, जहाँ अभियान की पूरी अवधि में प्रतिदिन 50 से 100 मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य संस्थानों में पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत 50,000 पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य परिवेश में बदलाव लाने के लिए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।