Breaking

Tuesday, October 14, 2025

October 14, 2025

15 अक्तूबर को पानीपत के करीब 2 लाख 32 हजार विद्यार्थी देंगे यातायात नियमों की परीक्षा

*15 अक्तूबर को पानीपत के करीब 2 लाख 32 हजार विद्यार्थी देंगे यातायात नियमों की परीक्षा;*

*जिला के प्रत्येक स्कूल, कॉलेज में होगा परीक्षा का आयोजन*
चंडीगढ़ : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाइवे (हरियाणा) करनाल श्री हरदीप सिंह दून आईपीएस के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला में यातायात सुरक्षा को लेकर स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा 15 अक्तूबर बुधवार को करवाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक पानीपत श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में होने वाली इस परीक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्लान तैयार कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी द्वारा गत दिनों बीओ ऑफिस में जिला शिक्षा विभाग व जिला यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि उक्त परीक्षा का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा के साथ साथ यातायात नियमों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना की परीक्षा का मदसद है। क्योकि बचपन में सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर जिला पुलिस विभाग द्वारा सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई है। जिला पानीपत में करीब 2 लाख 32 हजार विद्यार्थी स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा में हिस्सा लेगे।
जिला के प्रत्येक स्कूल, कॉलेज में चार लेवल पर परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रथम लेवल में कक्षा 3 से 5वी, दूसरे लेवल में कक्षा 6 से 8वी, तीसरे लेवल में कक्षा 9 से 12वी व चोथे लेवल में कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार सैनी ने आमजन से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करे।
October 14, 2025

पीएम मोदी का हरियाणा दौरा स्थगित, 17 अक्टूबर को होने वाली थी सोनीपत में रैली, जानें वजह

पीएम मोदी का हरियाणा दौरा स्थगित, 17 अक्टूबर को होने वाली थी सोनीपत में रैली, जानें वजह
चंडीगढ़ :  PM Modi Haryana Rally: हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का सात दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने का असर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 17 अक्टूबर को सोनीपत के राई में होने वाली जन विश्वास-जन विकास रैली पर पड़ गया है। भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में इस रैली का आयोजन किया जा रहा था, जो अब स्थगित हो गई है।
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की ओर से मिली सूचना के मुताबिक अब प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए नई तारीख घोषित की जाएगी। पीएम मोदी की रैली स्थगित होने की सूचना उस समय हरियाणा सरकार के पास पहुंची, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोनीपत में रैली स्थल पर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
*जोरों से चल रही थी रैली की तैयारी*

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत भाजपा के पदाधिकारी, सांसद और विधायकों के साथ कई अधिकारी भी इस बैठक में शामिल थे। भाजपा सरकार और संगठन पिछले कई दिनों से इस रैली की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन वाई पूरन कुमार के आत्महत्या प्रकरण के बाद इस रैली की तैयारियां ढीली पड़ गई थीं।
सरकार को लग रहा था कि वाई पूरन कुमार का परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हो जाएगा और रैली की तैयारियों पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा, लेकिन जब सात दिन बाद तक भी वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया तो भाजपा संगठन की चिंता बढ़ी। केंद्र व हरियाणा की गुप्तचर एजेंसियों ने रिपोर्ट दी कि यदि पीएम मोदी हरियाणा आएंगे तो राज्य के दलित संगठन उनका विरोध कर सकते हैं। वैसे भी इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर राजनीति हो रही है।
*आज चंडीगढ़ आ रहे राहुल गांधी*

राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं, जबकि मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और चिराग पासवाल समेत कई बड़े नेता वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलकर शोक जता चुके हैं। हरियाणा के तमाम विपक्षी दलों के नेता पूरन कुमार की आइएएस पत्नी अमनीत पी कुमार से मिलकर उनका साथ दे रहे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिल चुके हैं। हरियाणा भाजपा के नेताओं के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम के बाद माहौल शांत होने पर पीएम मोदी के दौरे की नई तारीख घोषित की जाएगी। वहीं देर शाम हरियामा के मुख्यमंत्री ने अपना दिल्ली दौरा भी रद कर दिया है। उन्होंने सोमवार की शाम दिल्ली जाना था।
October 14, 2025

ईमानदारी आज भी जिंदा है, अहिरका के सरपंच ने दिखाई मिसाल

ईमानदारी आज भी जिंदा है, अहिरका के सरपंच ने दिखाई मिसाल
जींद : मानवता और ईमानदारी की एक मिसाल पेश करते हुए जींद के गांव अहिरका के सरपंच मनदीप सिंह ने रास्ते में मिला एक कीमती पर्स उसके असली मालिक को लौटा कर सबका दिल जीत लिया।
यह पर्स बठिंडा निवासी सतनाम सिंह का था, जो अपने परिवार सहित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सफीदों आए थे। सफीदों से जींद के रास्ते वापस पंजाब जाते समय रास्ते में उनकी पत्नी का पर्स गिर गया। पर्स में मोबाइल फोन, जरूरी कागजात, आधार कार्ड और सोने का ताबीज सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान था। यह पर्स अहिरका के सरपंच मनदीप सिंह को सड़क पर पड़ा मिला। उन्होंने बिना देर किए इसे थाना सदर जींद में जमा करा दिया। एसएचओ बलजीत सिंह के प्रयासों से पर्स के मालिक तक संपर्क किया गया। आज थाना सदर में एसएचओ बलजीत सिंह की मौजूदगी में सरपंच मनदीप सिंह ने सतनाम सिंह को उनका पर्स व सामान वापस सौंपा।
सतनाम सिंह ने सरपंच मनदीप सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा मनदीप जैसे ईमानदार और नेकदिल लोग ही समाज में इंसानियत को जिंदा रखते हैं। इस घटना ने साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है, बस जरूरत है ऐसे सच्चे और जिम्मेदार नागरिकों की जो समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।

Monday, October 13, 2025

October 13, 2025

सुभाष कौशिक ने स्टेट वाइस प्रेजीडैंट पद से दिया इस्तीफा

सुभाष कौशिक ने स्टेट वाइस प्रेजीडैंट पद से दिया इस्तीफा
जनभावनाओं के अनुरूप खरा नही उतर रही पार्टी, इसलिए छोड़ रहा हूं : सुभाष कौशिक
जींद : आम आदमी पार्टी के कर्मचारी प्रकोष्ठ के राज्य उपप्रधान (ईसी सैल के स्टेट वाइस प्रेजीडैंट) सुभाष कौशिक ने जनहितों की अनदेखी का हवाला देते हुए पाटी को अलविदा कह दिया है। सुभाष कौशिक ने प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता को भेजे इस्तीफा पत्र में कहा कि पार्टी हरियाणा में लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप खरा नही उतर रही। वर्तमान में हरियाणा के अंदर सिस्टम पटरी से उतरा हुआ है। कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। मंहगाई, भ्रष्टाचार का आलम लोगों को रूला रहा है। बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं है। असमाजिक तत्त्वों का बोलबाला बना हुआ है। जनता चहुंओर त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है, किंतु पार्टी इस दर्द को बांटने के लिए कही भी मैदान में नहीं उतर रही। राजनीतिक मंच सेवा का सबसे सशक्त माध्यम होता है, किंतु आम आदमी पार्टी इस सोच की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है। इसलिए मैं अपनी सदस्यता और ईसी सैल के स्टेट वाइस प्रेजीडैंट पद से इस्तीफा दे रहा हूं। सुभाष कौशिक ने कहा कि एक सीनियर आईपीएस अधिकारी सिस्टम से आहत होकर मौत को गले लगा लेता है। ऐसी व्यवस्था के बीच उनकी धर्मपत्नी जो सीनियर आईएएस अधिकारी है उसे न्याय पाने के लिए जदोजहद करनी पड़ रही है। सुभाष कौशिक ने कहा कि सिस्टम को संवारने और दोषियों को सामने लाने के लिए सबको एक साथ आवाज बुलंद करनी होगी। सरकार इस बात पर अमल करे कि कसूरवार बचना नहीं चाहिए और बेकसूर फंसना नहीं चाहिए। कौशिक ने कहा कि वे जल्द ही अपने साथियो के साथ रायशुमारी करके अपनी राजनीतिक दिशा तय करेगें। समाज सेवा का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा।
October 13, 2025

समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजकुमार गोयल को किया गया सम्मानित

समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजकुमार गोयल को किया गया सम्मानित
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल को समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। गोयल को यह सम्मान 7 सितम्बर को जींद के श्याम गार्डन में आयोजित उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य परिचय सम्मेलन के सफल और ऐतिहासिक आयोजन के लिए दिया गया। यह सम्मेलन सामाजिक एकता और वैवाहिक समरसता की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। राजकुमार गोयल लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं और निरंतर समाज में जागरूकता, संगठन और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्हें यह सम्मान सिविल हॉस्पिटल के डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष राजकुमार भोला भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. भोला ने कहा कि राजकुमार गोयल ने जींद के इतिहास में रिकॉर्ड तोड़ परिचय सम्मेलन आयोजित कर समाज के लिए सराहनीय कार्य किया है। आज समय पर विवाह न होने से युवाओं की उम्र बढ़ रही है। महीनों की अथक मेहनत के बाद इतने बड़े स्तर पर सम्मेलन करवाना अपने आप में मिसाल है। इसका पूरा श्रेय राजकुमार गोयल और उनकी टीम को जाता है। राजकुमार भोला ने कहा कि केवल अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि अन्य समाजों को भी ऐसे परिचय सम्मेलन आयोजित करने की आवश्यकता है ताकि युवाओं को उपयुक्त जीवनसाथी चुनने का अवसर मिले। सम्मान ग्रहण करते हुए राजकुमार गोयल ने कहा डॉ. राजेश भोला और राजकुमार भोला द्वारा दिए गए इस मान-सम्मान के लिए वे हृदय से आभारी है। अगर कोई भी समाज जींद में परिचय सम्मेलन आयोजित करना चाहता है तो वे हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं।
October 13, 2025

टोल प्लाजा फ्री करवाने पर किसान नेता समेत पौने दो सौ पर मामला दर्ज

टोल प्लाजा फ्री करवाने पर किसान नेता समेत पौने दो सौ पर मामला दर्ज
दूसरे दिन भी फ्री रहा भिड़ताना टोल प्लाजा, जारी रहा धरना
मृतक कंपनी कर्मी के परिजन तथा ग्रामीण धरना देकर कर रहे आर्थिक सहायता की मांग
जींद : गांव भिड़ताना के निकट जींद-सोनीपत ग्रीन फिल्ड नेशनल को जबरन टोल फ्री करवाने तथा धरना देने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने किसान नेता समेत पौने दो सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं मृतक टोल प्लाजा कर्मी के परिजनों का आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरना जारी रहा और टोल को भी फ्री रखा गया। *पुलिसबल भी मौके पर बना रहा।* 
 
गांव भिड़ताना जींद-सेानीपत ग्रीन फिल्ड नेशनल हाइवे टोल कंपनी के मैनेजर आगरा निवासी सुमित जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की गत दिवस किसान नेता रवि आजाद तथा काफी संख्या में लोग टोल प्लाजा पर आए। जिन्होंने टोल को फ्री करवा दिया और वहां पर धरना शुरू कर दिया। टोल पर मौजूद कर्मियों ने विरोध किया तो उन्हें टोल पर तोडफ़ोड़ करने की धमकी दी। टोल फ्री करवाने के कारण कंपनी का काफी नुकसान हो रहा। धरना दे रहे लोगों ने सार्वजनिक सेवा को बाधित किया हुआ है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर किसान नेता रवि आजाद, कमेटी प्रधान अंकुश सिवाच, अमित सरपंच, रघुबीर, कृष्ण, जगबीर फौजी, धर्मबीर, रामवीर, महाबीर, अशोक, कुलदीप को नामजद कर डेढ़ सौ अन्य के खिलाफ बिना अनुमति के धरना देने, प्रर्दशन करने, सार्वजनिक सेवा को बाधित करने, तोडफ़ोड़ करने धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।
*क्या है मामला*

गांव भैणी सरजन रोहतक निवासी सरजीत रक्षक नेशनल हाइवे कंपनी में कार्य करता था। गत 25 अगस्त को डयूटी के दौरान बरौदा थाना इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस दौरान कंपनी ने मृतक के परिजनों का आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था। परिजनों का कहना है कि अब कंपनी ने आर्थिक सहायता देने से मना कर दिया। जिससे खफा परिजनों तथा ग्रामीण शनिवार को कंपनी के गांव भिड़ताना के निकट बने टोल प्लाजा पर पहुंचे और उसे फ्री करवा कर वहां पर धरना शुरू कर दिया। जब टोल प्लाजा के मैनेजर का कहा कि रक्षक कंपनी टोल को बेच चुकी है। दूसरी कंपनी टोल का संचालन कर रही है। सफीदों डीएसपी भी मौके पर पहुचे थे लेकिन बिना आर्थिक सहायता के धरना समाप्त करने से मना कर दिया। मृतक के भाई रविंद्र ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाती उनका धरना जारी रहेगा और टोल को भी फ्री रखा जाएगा। कंपनी को चाहिए कि अपने वायदे के अनुसार मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि अब कंपनी के अधिकारी भी उनके पास नही आ रहे है।

Sunday, October 12, 2025

October 12, 2025

मंच पर भावुक हो गए चंद्रशेखर आजाद ! मायावती पर साधा निशाना, गर्लफ्रेंड के आरोप पर दिया चौंकाने वाला जवाब!

मंच पर भावुक हो गए चंद्रशेखर आजाद ! मायावती पर साधा निशाना, गर्लफ्रेंड के आरोप पर दिया चौंकाने वाला जवाब!
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में रविवार को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद भावुक नजर आए। कादिलपुर स्थित राजरानी गार्डन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन के दौरान वे मंच पर बोलते-बोलते रो पड़े। उन्होंने कहा, “मेरे भाइयों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। इसी बीच उन्होंने अपना चश्मा उतारकर आंसू पोंछे।
कार्यक्रम से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मायावती जी ने जिस तरह योगी सरकार की तारीफ की है। उससे लगता है कि कोई न कोई राज छिपा हुआ है। आखिर वह किस बात से डरी हैं? जब दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। तब सरकार की प्रशंसा समझ से परे है। जब उनसे महिला द्वारा लगाए गए शोषण के आरोप पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “राजनीति में रहकर आरोप लगना कोई नई बात नहीं है। जो जनता के बीच रहेगा उस पर आरोप भी लगेंगे।
*यूपी सरकार में दलितों के जान की कोई कीमत नहीं रह गई*

चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश में दलितों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा, “रायबरेली में वाल्मीकि समाज के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। और अपराधी हंसते हुए कह रहे थे कि वे ‘बाबा के लोग’ हैं। इससे साफ है कि राज्य में दलितों की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है।”
उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा, “वोट जाति के नाम पर नहीं दिए जा रहे। लेकिन लोगों को जाति बताकर मारा जरूर जा रहा है। देश में आज जाति पूछकर जान ली जा रही है।
*दलित समाज दबने वाला नहीं*

चंद्रशेखर ने कहा, “दलित समाज दबने वाला नहीं है। पता नहीं कल कौन-सी लाठी या जूता हमारे सम्मान पर पड़ेगा, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारे बड़े नेता कमजोर पड़ गए हैं, इसलिए आज संघर्ष की जरूरत और बढ़ गई है।
CJI पर जूता फेंकने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जूता सिर्फ CJI पर नहीं फेंका गया। बल्कि पूरे दलित और पिछड़े समाज का अपमान किया गया है। यह घटना देश की खोखली व्यवस्था की पहचान है।
*2027 के विधानसभा की तैयारी में जुटे चंद्रशेखर*

कादिलपुर के राजरानी गार्डन में आयोजित इस प्रबुद्धजन सम्मेलन को आजाद समाज पार्टी के 18वें मंडल सम्मेलन के रूप में भी देखा जा रहा है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कुमार गौतम ने बताया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी यूपी में दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को एकजुट करने की रणनीति पर काम कर रही है।
October 12, 2025

मंत्रिमंडल ने हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंज़ूरी दी

मंत्रिमंडल ने हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंज़ूरी दी

 42 राज्य अधिनियमों में निहित 164 प्रावधानों को अपराध मुक्त किया जाएगा

चंडीगढ़ – हरियाणा  के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह पहल भारत सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में अनुपालन बोझ को कम करने और छोटे अपराधों को अपराध मुक्त करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

 हरियाणा जन विश्वास अध्यादेश, 2025, 17 विभागों द्वारा प्रशासित 42 राज्य अधिनियमों में निहित 164 प्रावधानों को अपराध मुक्त करने का प्रयास करता है। यह अध्यादेश छोटी तकनीकी और प्रक्रियात्मक चूकों के लिए आपराधिक दंडों के स्थान पर दीवानी दंड और प्रशासनिक कार्रवाई का प्रावधान करता है। यह अप्रचलित और अनावश्यक धाराओं को भी हटाता हैजिससे यह सुनिश्चित होता है कि कानूनी ढाँचा अधिक पारदर्शीकुशल और सुविधाजनक हो।

यह सुधारात्मक पहल भारत सरकार द्वारा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2023 के अधिनियमन के बाद की गई हैजिसके तहत 42 केंद्रीय अधिनियमों के 183 प्रावधानों को अपराध मुक्त किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा जारी परामर्श के अनुसरण मेंहरियाणा ने राज्य स्तर पर भी इसी तरह का दृष्टिकोण अपनाने के लिए अपने कानूनों की व्यापक समीक्षा की है।

हरियाणा जन विश्वास अध्यादेश, 2025 को चौथे मुख्य सचिवों के सम्मेलन के दौरान एक प्रमुख कार्य-सूची के रूप में पहचाना गया और यह भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय द्वारा समन्वित चल रहे अनुपालन न्यूनीकरण और विनियमन-मुक्ति (सीआरडी) अभ्यास का एक महत्वपूर्ण घटक है। सभी संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों की भागीदारी के साथहरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई कई बैठकों के बाद इस ऐतिहासिक सुधार को अंतिम रूप दिया गया।

यह अध्यादेश आज तक किसी भी राज्य सरकार द्वारा किए गए सबसे व्यापक गैर-अपराधीकरण प्रयास का प्रतिनिधित्व करता हैजिसमें सबसे अधिक संख्या में आपराधिक प्रावधानों को हटाने का प्रस्ताव है।

October 12, 2025

हरियाणा कारागार नियम, 2022 में ‘आदतन अपराधी’ की परिभाषा को शामिल करने के लिए संशोधन को मंजूरी दी गई। हरियाणा कारागार नियम, 2022 में ‘आदतन अपराधी’ की परिभाषा को शामिल करने के लिए संशोधन को मंजूरी दी गई।

हरियाणा कारागार नियम, 2022 में ‘आदतन अपराधी’ की परिभाषा को शामिल करने के लिए संशोधन को मंजूरी दी गई। 
चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा कारागार नियम, 2022 में ‘आदतन अपराधी’ की परिभाषा को शामिल करने के लिए संशोधन को मंजूरी दी गई। हरियाणा कारागार नियम, 2022 में ‘आदतन अपराधी’ की परिभाषा को शामिल करने के लिए संशोधन को मंजूरी दी गई। 

संशोधित नियमों को हरियाणा कारागार (संशोधन) नियम, 2025 कहा जाएगा।

 संशोधित नियमों के तहत, हरियाणा कारागार नियम, 2022 के नियम 2, उप-नियम (1), खंड (xi) में आदतन अपराधी की परिभाषा को निम्नानुसार संशोधित किया गया है

‘आदतन अपराधी से तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है जिसे पांच वर्ष की किसी भी लगातार अवधि के दौरान, विभिन्न अवसरों पर किए गए किसी एक या अधिक अपराधों के लिए दो बार से अधिक अवसरों पर दोष सिद्ध ठहराया गया है और कारावास की सजा सुनाई गई हो और उसी कार्यवाही का भाग नहीं हो, ऐसा दण्डादेश को अपील या पुनरीक्षण में उलट नहीं किया गया हो।

बशर्ते कि ऊपर उल्लिखित पांच वर्ष की निरंतर अवधि की गणना करते समय, कारावास की सजा के तहत या डिटेंशन के तहत जेल में बिताई गई किसी भी अवधि को हिसाब में नहीं लिया जाएगा।
October 12, 2025

परिवहन निदेशालय ने रात्रि ठहराव करने वाली रोडवेज बसों का मांगा डाटा

परिवहन निदेशालय ने रात्रि ठहराव करने वाली रोडवेज बसों का मांगा डाटा
13 अक्टूबर तक भेजनी होगी जानकारी 
डिपो की लगभग 40 बसों का ठहराव ग्रामीण क्षेत्र में 
जींद : राज्य परिवहन निदेशालय ने संबंधित रोडवेज महाप्रबंधक से रात्रि ठहराव करने वाली रोडवेज बसों का डाटा मांगा है। इसमें निदेशालय ने रात्रि ठहराव वाली बसों का ठहरने का स्थान, वहां पहुंचने का समय, अगले दिन उस जगह से चलने का समय और रात्रि ठहराव के दौरान कितने घंटे बस जगह पर रहती है,  उसकी जानकारी मांगी गई है। वहीं दूसरे डिपो की कुछ अन्य जिलों में भी ठहराव करती है। जिनके बारे में भी निदेशालय द्वारा जानकारी मांगी गई है। निदेशालय ने पत्र जारी सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि 13 अक्टूबर तक जानकारी भेजना सुनिश्चित करें। बता दें कि जींद डिपो में लगभग 170 बस आनरूट हैं। जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। डिपो में दस एसी बस भी हैं। डिपो की बसों में हर रोज लगभग 15 हजार यात्री सफर करते हैंए जिससे डिपो को हर रोज दस लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है। जींद बस स्टैंड से अल सुबह चंडीगढ़,  गुरुग्राम, दिल्ली, पौंटा साहिब जैसी लंबे रूट पर रवाना होती हैं। इसके बाद दिन में रोहतक, कैथल, भिवानी जैसे रूट पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू होता है। इसके अलावा परिवहन समिति की बस नरवाना, हांसी,  असंध, गोहाना व पानीपत रूट पर चलती हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों के लिए डिपो की लगभग 40 बसों का ठहराव ग्रामीण क्षेत्र में किया जाता है। जो अल सुबह वहां से यात्रियों को लेकर जींद के लिए रवाना होती है। ग्रामीण क्षेत्र से विद्यार्थी व अन्य ग्रामीण बसों में जींद आते हैं। अब निदेशालय ने ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि ठहराव करने वाली व डिपो में जो अन्य आगार की बस रात्रि ठहराव करती हैं, उनकी जानकारी मांगी है। 
यहां करती हैं जींद डिपो की बस रात्रि ठहराव 
जींद डिपो की लगभग 40 बस ग्रामीण क्षेत्रों में ठहराव करती हैं। इसमें से पिल्लूखेड़ा रात्रि ठहराव करने वाली बस सुबह पांच बजे वहां से रवाना होती है। इसके अलावा भंभेवा रात्रि ठहराव करने वाली बस सुबह छह बजकर 40 मिनट, ऐंचरा कलां रात्रि ठहराव करने वाली बस सुबह साढ़े पांच बजेए मोरखी रात्रि ठहराव करने वाली बस सुबह पांच बजकर 20 मिनट, अलेवा नाइट स्टे करने वाली बस सुबह सात बजे व लुदाना नाइट स्टे करने वाली बस सुबह साते साढ़े सात बजे गांव से चलती है। इसके अलावा सफीदों उपकेंद्र की बस पानीपतए हरिद्वार व गोहाना में भी रात्रि ठहराव करती है। 
*हर महीने भेजनी होती है रिपोर्ट*

जींद डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि डिपो की कुछ बस अन्य गांव व अन्य जिलों में रात्रि ठहराव करती हैं। डिपो का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी सके। रात्रि ठहराव को लेकर निदेशालय द्वारा जानकारी मांगी गई है। हर महीने यह रिपोर्ट मांगी जाती है।
October 12, 2025

रजबाहा रोड पर गड्ढों से मिलेगा वाहन चालकों, राहगीरों को छुटकारा

रजबाहा रोड पर गड्ढों से मिलेगा वाहन चालकों, राहगीरों को छुटकारा
स्पेशल रिपेयर का काम हुआ शुरू, 75 लाख होंगे खर्च
करीब 2.52 किलोमीटर लंबी है सड़क
जींद: गड्ढों में तबदील हो चुके उचाना शहर के प्रमुख रजबाहा रोड पर अब वाहन चालकों को आने वाली परेशानी दूर होगी। पीडब्लयूडी द्वारा गड्ढों से वाहन चालकों, राहगीरों को छुटकारा दिलाने के लिए स्पेशल रिपेयर के तहत कार्य शुरू कर दिया है। नेशनल हाइवे से लेकर रेलवे माल गोदाम तक सड़क की स्पेशल रिपेयर होगी। करीब 2.52 किलोमीटर की सड़क पर करीब 75 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। यहां पर गड्ढे बनने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शहर में नेशनल हाइवे से आने के लिए प्रमुख रास्ता है। वाहन चालक जाम से बचने के लिए भी इस रास्ते से मंडी में आते-जाते है। 
वाहन चालक राजू, अमन, देव ने कहा कि शहर का प्रमुख रजबाहा रोड गड्ढों में तबदील हो चुका है। यहां पर सड़क कम गड्ढे अधिक थे। गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों के अलावा राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। काफी समय से नए सिरे से निर्माण या स्पेशल रिपेयर की मांग विधायक से की थी। ये मांग अब पूरी हो चुकी है। सड़क की स्पेशल रिपेयर होने से आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर होगी। शहर का सबसे प्रमुख रोड होने के चलते यहां पर आवागमन अधिक रहता है। सुबह, शाम को शहर की महिलाएं, पुरूष, युवा भी सैर के लिए यहां से आते-जाते है। अब सड़क की रिपेयर शुरू हो चुकी है। 
*स्पेशल रिपेयर का चल रहा है काम*

पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ विक्रम सिंह ने बताया कि स्पेशल रिपेयर के तहत कार्य चल रहा है। करीब 2.52 किलोमीटर की सड़क की स्पेशल रिपेयर पर करीब 75 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।
October 12, 2025

महिला एवं बाल विकास विभाग ने मनाया गया जिला स्तरीय आठवां पोषण माह कार्यक्रम

महिला एवं बाल विकास विभाग ने मनाया गया जिला स्तरीय आठवां पोषण माह कार्यक्रम
पोस्टर मेकिंग में सुपरवाइजर खंड जुलाना से सुमन दलाल प्रथम
जींद: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को सफीदों में जिला स्तरीय आठवां पोषण माह कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक पूनम रमण ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा मोटे अनाज से सुसज्जित रेसिपी, रंगोली, पोस्टर व मटकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही प्ले स्कूल व रॉकेट लर्निंग टीम द्वारा स्टॉल लगाई गई। मुख्यअतिथि पूनम रमण ने उपस्थित महिलाओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कन्या शब्दकोश योजना, योग तथा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया और सभी को पोषण के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावको द्वारा पोष्टिक आहार तैयार किया गया। इसके अलावा बच्चों का हेल्दी बेबी शो भी करवाया गया। जिसमें अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सुलोचना कुंडू, कांता यादव, संतोष यादव, सुमन, डीसीपीओ सुजाता, ओएससी संचालक राजवंती तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

*विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाली प्रतिभागियों के परिणाम*
पोस्टर मेकिंग में सुपरवाइजर खंड जुलाना से सुमन दलाल प्रथम, नरवाना से शांति देवी दूसरे तथा जींद ग्रामीण की ममता तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार मटकी में खंड पिल्लूूखेड़ा से सुपरवाइजर राजेश प्रथम, मीनाक्षी दूसरे तथा सफीदों की संध्या तीसरे स्थान पर रही। रांगोली प्रतियोगिता में कविता एवं उनकी टीम प्रथम, लक्ष्मी व उनकी टीम दूसरे तथा रितु व उनकी टीम सदस्य तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार रेसिपी प्रतियोगिता में सफीदों की कमला प्रथम, संध्या दूसरे तथा संतोष तीसरे स्थान पर रही।