Breaking

Tuesday, November 9, 2021

November 09, 2021

सामाजिक कार्यकर्ता अमर माथुर आप पार्टी में हुए शामिल : गणेश कौशिक

सामाजिक कार्यकर्ता अमर माथुर आप पार्टी में हुए शामिल : गणेश कौशिक
जींद ; (संजय कुमार ) ÷ सामाजिक कार्यकर्ता अमर माथुर ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए आप पार्टी में शामिल हुए। अमर माथुर को डॉ. गणेश कौशिक प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ने पार्टी की टोपी पहना कर उन्हें सम्मान दिया। कौशिक ने आगे कहा की अमर माथुर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पार्टी में उनके आने से पार्टी का ग्राफ जींद में बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहां की आम आदमी पार्टी जिले में जन सुविधाएं उपलब्ध करवाने टूटी-फूटी सड़कों , हाइजीनिक पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाने, सीवर व्यवस्था ठीक करवाने , सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की, ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करवाने के लिए लड़ाई लड़ेगी व संघर्ष करेगी। जनमानस की समस्याओं को दुरुस्त व ठीक करवाने के लिए यही एक पार्टी है जो जींद जिले में जन मुद्दों को उठा रही है।
November 09, 2021

गंदा व मिट्टी युक्त पानी व सीवर की समस्या से ग्रस्त है जींद : गणेश कौशिक

*गंदा व मिट्टी युक्त पानी व सीवर की समस्या से ग्रस्त है जींद : गणेश कौशिक*                       
जींद :  जींद शहर में जन सुविधाओं का सर्वथा अभाव है जो थोड़ी बहुत जन सुविधाएं हैं। वह भी समस्या से ग्रस्त है। जन सुविधाओं के नाम पर नकारा ट्रैफिक व्यवस्था टूटी फूटी सड़कें, गंदा पानी , पीने योग्य पानी न होना व सीवर की समस्या जगह-जगह गंदगी के कूड़े के ढेर लगता है कि प्रशासन व नगर परिषद गहरी नींद सोया हुआ है।
विकास के नाम पर भी जींद ठेंगा दिखा रहा है। उक्त विचार आप पार्टी के मीडिया प्रभारी व संयोजक सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन जींद डॉ. गणेश कौशिक ने व्यक्त किए।                          
उन्होंने विशेष तौर पर शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कि गंदा व  मिट्टी वाला पानी तथा सीवरों के ओवरफ्लो की समस्या को ले करके कहा कि 1990 में जब से शिव कॉलोनी के साथ लगता हुआ
 न्यू हाउसिंग बोर्ड बना है। तभी से यह समस्याएं भयंकर रूप लेती जा रही है
 मौजूदा कई दिनों से गंदा व मिट्टी से लबालब पानी आ रहा है। पानी बिल्कुल भी पीने योग्य नहीं है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा है। सीवर की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है। जींद की अन्य कॉलोनियों का भी यही हाल है। पूरा जींद इस समस्या से ग्रस्त है। जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार इसकी शिकायत भी दी गई। लेकिन यह विभाग गहरी नींद सोया हुआ है। और जनता की जन समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है ।प्रशासन को अविलंब   लोगों को बीमार करने वाली समस्या का समाधान का समाधान तुरंत करना चाहिए। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन इसकी पुरजोर मांग करती है।अन्यथा आप पार्टी इस गंभीर समस्या का निदान करवाने के लिए संघर्ष करेगी।आम आदमी की तकलीफों को उजागर करने का काम करेगी।

Monday, November 8, 2021

November 08, 2021

भाजपा की निकम्मी सरकार काग़ज़ी योजनाएं बनाने में लगी है- दीपा शर्मा

देश की जनता त्राहि--त्राहि कर रही है भाजपा की निकम्मी सरकार काग़ज़ी योजनाएं बनाने में लगी है- दीपा शर्मा
पंचकूला : हमारे देश और प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। आज हर आमजन चाहे वह किसी वर्ग का है भाजपा को कोसता नजर आ रहा है। यह कहना महिला कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश महासचिव दीपा शर्मा का है।दीपा शर्मा ने संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि जहां एक  तरफ भाजपा सरकार कृषि कानून के जरिए किसान और किसानी को खत्म करने पर तुले है। जबरदस्ती अमल में लाए गए इन कानूनों को लेकर लगभग 10 महीने से किसान आंदोलनरत हैं। लेकिन इस देश के संवेदनहीन प्रधानमंत्री देश विदेशों में जाकर वाहवाही बटोरने में लगे हैं। देश की जनता गर्त में जा रही है और हमारे प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी छवि बनाने में लगे हैं।बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। भोजन वस्तु से जुड़ी चीजों के मूल्य आसमान को छूने लगे हैं आम आदमी लाचार नजर आ रहा है। वही दूसरी तरफ यदि कमाई की बात करें तो इन सरकारों ने  रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का काम किया है। दीपा शर्मा ने कहा कि पूंजीवादी इस सरकार ने पूरे देश को कारपोरेट के हाथों बेच दिया है। देश की हालत इस समय बेहद गंभीर है उन्होंने कहा कि हम अघोषित आपातकाल का सामना कर रहे हैं।  शर्मा ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और भाजपा की निकम्मी सरकार कागजी योजनाओं में उलझी हुई है।

Sunday, October 31, 2021

October 31, 2021

टैक्सी यूनियन ने डॉ. गणेश कौशिक को बनाया गया संरक्षक व मार्गदर्शक

टैक्सी यूनियन ने डॉ. गणेश कौशिक को बनाया गया संरक्षक व मार्गदर्शक 
जींद , (सजंय कुमार ) ÷ जींद के स्थानीय टैक्सी स्टैंड पर यूनियन की एक मीटिंग हुई। जिसमें डॉ. गणेश कौशिक जिला प्रेस प्रवक्ता मीडिया प्रभारी जींद आप आदमी पार्टी को यूनियन का संरक्षक व मार्गदर्शक नियुक्त किया गया।  संयोजक टैक्सी यूनियन पवन रोहिल्ला ने कहा कि गणेश कौशिक ने यूनियन को पहले भी निस्वार्थ बहुत सहयोग किया है और उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हमारे छोटे-मोटे समस्याओं व  तकलीफों को दूर करवाने का काम किया है। इस अवसर पर डॉ गणेश कौशिक ने कहा की वे यूनियन की समस्याओं, तकलीफों को हल करवाने में मुख्य भूमिका अदा करेंगे। वैसे भी आप पार्टी गरीबों ,मजदूरों व आम आदमी के हकों की लड़ाई लड़ती आ रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया की चाहे उन्हें उनकी मांगों के लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े, पीछे नहीं हटेंगे।तन मन धन से यूनियन की सहायता करने का काम करेंगे। इस मीटिंग में पवन कुमार, हरि ओम, फिरोज खान, कृष्ण ,नरेंद्र सिंह, मोहन, राजा, मोनू, कृष्ण चहल,  रमेश कुमार, नरसिंह आदि अनेक पदाधिकारी वह सदस्य मौजूद थे।   गौरतलब है कि टैक्सी यूनियन जींद के  पदाधिकारी पिछले दिनों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

Saturday, October 30, 2021

October 30, 2021

मीडिया क्लब जींद ने कार्यकारिणी की घोषणा की

मीडिया क्लब जींद ने कार्यकारिणी की घोषणा की
--सुरेंद्र कुमार बने मीडिया क्लब के वरिष्ठ उपप्रधान
जींद : ( संजय कुमार ) ÷हरियाणा बुलन्द न्यूज  शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया क्लब जींद की बैठक वरिष्ठ पत्रकार केके जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान सतीश जागलान ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। 
इसमें सुरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, सन्नी मघु, सतेंद्र पंडित, धर्मबीर, ज्ञान सैनी को उपप्रधान, सुनील मराठा को महासचिव, जोगेंद्र दूहन को सहसचिव, नरेंद्र कुंडू को कोषाध्यक्ष, कुलदीप संधु को प्रैस सचिव बनाया गया। इसके अलावा जसमेर मलिक, राजकुमार गोयल, केके जैन, दलेर सिंह, दिलबाग अहलावत, रमेश सिंगरोहा, अशोक छाबड़ा को मार्गदर्शन मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीण बंसल, राधेश्याम, प्रदीप घोघडिय़ां, दिनेश शर्मा, राजेश जागलान, ललित कुमार, विपिन ग्रोवर, रश्मि, फूल कुमार फोर को शामिल किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि मीडिया क्लब सदस्यता के लिए दस नवंबर तक का समय बढ़ाया जाए। सभी मौजूद सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके अलावा सभी सदस्यों को दुर्घटना बीमा करवाने, आईडी कार्ड जारी करने तथा 16 नवंबर को प्रैस दिवस मनाने पर भी विचार किया गया।

Friday, October 29, 2021

October 29, 2021

क्यों न इस बार की दीवाली पर एक नया विचार करें : दीपा शर्मा


क्यों न इस बार की दीवाली पर एक नया विचार करें : दीपा शर्मा
 दोस्तों को मिलें तो बिना गिफ्ट के मिलें।                   
    पंचकूला : ये भी क्या परम्पराएँ हम शुरू कर बैठे की तुम मेरे यहाँ आना तो गिफ्ट लेते आना और फिर मैं तेरे यहाँ जाऊंगा तो गिफ्ट लेता जाऊंगा। बड़ी बड़ी कंपनियां चांदी काट रही है और मध्यम वर्ग डिब्बों के रेट उलट पलट रहा है की किस दोस्त को क्या देना है, कौन सा रिश्तेदार कितनी हैसियत का है। कोई दोस्त महंगा गिफ्ट देता है तो उसको गिफ्ट भी महंगा ही वापिस करना होगा और कोई हल्का दोस्त तो गिफ्ट भी हल्का दे दो और कभी कभी तो पिछले वर्षो के गिफ्ट ही दे देते हे। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, टी.वी और सभी तरह की मीडिया आपको ये बताने पर लगा है की कितना कितना सामान कहाँ कहाँ बेचा जा रहा है।* 
*ये खबरे नहीं है दोस्तों ये आपका दिमाग घुमाने की साजिश है की आपको लगे सारी दुनिया लगी है, सामान खरीदने में आप रह गए पीछे। इस साल इस विचार पर काम करे, दीवाली को दीवाला न बनाए। क्योकि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण जनता के पास आज खाने के भी लाले पड़ रहे है।दिन पर दिन रसोई क़ा समान,डीजल/पेट्रोल के रेट बढ़ रहे है कोई किसी की सुनता नही सरकार कानों में रुई लगाकर बैठी है।गरीब जनता पिस रही है।मध्यम वर्गीय लोग फिर भी जैसे तैसे गुजरा कर रहे है लेकिन उन लोगो का क्या जो फटेहाल जीवन जी रहे है रहने को घर नही खाने को अन्न नही शरीर पर कोई कपड़ा नही।ऐसे लोगों का भी हम सभी को सोचना चाहिए।इस पहल में आप हमारा सहयोग करेंगे तो देश मे हम गरीब जनता के लिए कुछ कर पाएंगे।
      इस साल हम दोस्ती को सेलिब्रेट करें। प्यार को सेलिब्रेट करें।
*मेरा ये एक सुझाव है की  आप सभी प्रबुद्ध जन कुछ छोटे छोटे गिफ्ट्स जैसे बिस्कुट ,लड्डू, फ्रूटी, मोमबती, कपडे/गर्म कपड़े,कम्बल इत्यादि उन गरीब बच्चों में बांटे जो आपको आते जाते टुकर टुकर देखते रहते है। यही सच्ची दिवाली होगी।*
*मेरे जैसे सामान्य इंसान की ये राय है अगर आपको अच्छी लगे तो -- --*
* तो आइए इस समाज को बदलने में हमारी सहायता करें। लाओ नए विचार और शुरुआत करो अगर कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो।

Thursday, October 28, 2021

October 28, 2021

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने आप पार्टी की जिला ईकाई के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन : डॉ .रजनीश जैन

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने आप पार्टी की जिला ईकाई के माध्यम से सरकार को  अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन : डॉ .रजनीश जैन                            
जींद :( संजय कुमार ) ÷ जींद सचिवालय के बाहर चल रहे आंगनवाड़ी वर्कर्स के धरने पर  आम आदमी पार्टी की महिला जींद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने अनशन धरने में आंगनवाड़ी वर्कर्स को जूस पिलाया। महीनों से चल रहे धरने व अनशन को जायज ठहराते हुए धरने को जारी करवाते हुए उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन किया । सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा की हरियाणा सरकार गूंगी बहरी सरकार है। इसमें गरीब व आम आदमी की तकलीफों को सुनने वाला कोई भी नहीं है। आंगनवाड़ी वर्कर्स महीनों से यहां बैठे हुए हैं। बढ़ती हुई महंगाई में इनको अपने घर चलाने मुश्किल हो चुके हैं सरकार को चाहिए की इनके मानदेय को उच्चतम से उच्चतम स्तर तक बढ़ाएं तथा इन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं जो इन्होंने मांग पत्र में मांगी है सरकार को उन्हें अविलंब मानना चाहिए। प्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश कौशिक ने कहा है कि आप पार्टी सिर्फ राजनीति नहीं करती बल्कि आम लोगों,  गरीबों -मजदूरों के हितों लिए लड़ना व आवाज उठाना आम आदमी पार्टी का धर्म ही नहीं कर्तव्य भी है। उन्होंने आगे कहा की जींद विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी जींद के लोगों की भलाई के लिए वह कल्याण के लिए बढ़कर काम करेगी। आंगनवाड़ी वर्कर्स जिला प्रधान राजबाला , सचिव उमावंती, उर्मिला, अनीता, बबीता , सविता, लक्ष्मी , कृष्णा आंगनवाड़ी वर्कर्स के इन  पदाधिकारियों ने सैकड़ों वर्कर्स के माध्यम से डॉ. रजनीश जैन को अपनी मांगों की एक प्रति ज्ञापन सरकार को पहुंचाने के लिए सौंपा।डॉ. रजनीश जैन ने उन्हें आश्वासन व विश्वास दिलवाया कि वे उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगी।