(मनोज)अम्बाला, 26 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को उनके गृह जिलों में भेजने के लिए हरियाणा सरकार ने लगभग सौ विशेष रेलगाडिय़ां भेजने की व्यवस्था की है। इसके अलावा बसों के माध्यम से भी मजदूरों को निकट के राज्यों में भेजा जा रहा है। संकट की इस घड़ी में मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी इस नेक कार्य में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ से करनाल जाते समय अम्बाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर किंगफिशर पर्यटक स्थल के नजदीक अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे श्रमिकों के शिविर में रूके और उन्होंने श्रमिकों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवगत करवाया कि 14 मई से ‘मेरा आसमान संस्थान’ के माध्यम से श्रमिकों के लिए यहां पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर तीनों समय का भोजन, चाय व पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। जिन श्रमिकों को जूते या चप्पल इत्यादि की आवश्यकता है, वो भी उन्हें यहां मुहैया करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ यहां पर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। यदि किसी श्रमिक को उपचार की आवश्यकता है तो उसे एम्बूलेंस के माध्यम से अस्पताल भी पंहुचाया जाता है।
        विधायक ने मुख्यमंत्री को इस बात की भी जानकारी दी कि श्रमिकों को उनके गृह जिलों में भेजने के लिए यहां पर रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है तथा अब तक  लगभग 800 श्रमिकों का यहां पर रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिनमें से अधिकतर को रेल व बस मार्ग के माध्यम से भेजने का काम भी किया गया है। हमारा प्रयास है कि श्रमिक को सडक़  पर पैदल नहीं चलने दिया जाए। सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है।
इस मौके पर संस्था के सचिव रितेश गोयल ने भी समय-समय पर करवाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यो के बारे भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 हमारा उदेश्य है कि “हरियाणा की हर छोटी और बढ़ी खबर सच्चाई के साथ दिखाना.  हर वो खबर जो हमारे जीवन पर असर डालती है जैसी है, वैसी दिखाना | जी हाँ,यहां आपको वो ख़बरें भी दिखेंगी, जिसे मीडिया दिखाने से डरता है।
हमारा उदेश्य है कि “हरियाणा की हर छोटी और बढ़ी खबर सच्चाई के साथ दिखाना.  हर वो खबर जो हमारे जीवन पर असर डालती है जैसी है, वैसी दिखाना | जी हाँ,यहां आपको वो ख़बरें भी दिखेंगी, जिसे मीडिया दिखाने से डरता है। 
 
No comments:
Post a Comment