Breaking

Thursday, May 28, 2020

फेरे व वरमाला होने के बावजूद दिल्ली की दुल्हन ने पानीपत के दुल्हे को अपाहिज बताकर साथ जाने से मना कर दिया

(अरुण मलिक)क्षेत्र के गांव बरास में लड़की ने शादी की सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दूल्हे की टांग में कमी बताकर साथ जाने से इनकार कर दिया। जिससे दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। पानीपत निवासी दूल्हे के पिता ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उसके बेटे का रिश्ता बरास में हुआ था।

दोनों पक्षों में हुई बातचीत के अनुसार बुधवार को बारात लेकर धौलाकुआं पहुंचे थे। शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के कुछ देर बाद लड़की ने लड़के की टांग में कमी बताकरसाथ जाने से मना कर दिया। जिससे वहां सन्नाटा पसर गया। इसकी सूचना मिलते ही लड़के की मां की तबीयत भी खराब हो गयी।
लड़के के पिता के अनुसार लड़की पक्ष के लोग 3-4 बार लड़के को घर आकर देखकर गए। दोनों पक्षों में रजामंदी के बाद बुधवार को बारात लेकर आये थे। दूल्हा-दुल्हन में फेरे व वरमाला भी हो चुकी थी। जिसके बाद लड़की ने लड़के की टांग में कमी बताकर साथ जाने से मना कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए।
दुल्हन द्वारा दूल्हे के साथ जाने से मना करने के बाद शहनाई की आवाज सन्नाटे में बदल गयी। इसके बाद मौजिज लोगों द्वारा दुल्हन को मनाने के भरसक प्रयास किये गए। लेकिन दुल्हन अपने इरादे पर अड़ी रही। जिसके बाद दूल्हा भी मायूस हो गया।

जांच अधिकारी रामशरण ने बताया कि इस मामले में लड़की ने लड़के को अपाहिज बताकर लड़के के साथ जाने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment