Breaking

Monday, June 22, 2020

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला अब कोरोना टेस्ट होगा केवल 2000 में

चंडीगढ़, 22 जून : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, सोमवार को चंडीगढ़ प्रशासन का एक एहम फैसला सामने आया है | प्रशासन ने चंडीगढ़ में होने वाला कोरोना वायरस का टेस्ट जो 4500 में होता था उसकी कीमत कम करके 2000 कर दी गयी है |
आपको बता दें की यह फैसला सोमवार को चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा द्वारा बैठक में लिया गया | जिसमे अरुण कुमार गुप्ता, आईएएस, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने निजी एसआरएल डायग्नोस्टिक्स प्रयोगशाला भी मौजूद थे |
गौरतलब है की चंडीगढ़ में जो कोरोना टेस्ट के लिए रेट रखा गया है वो पुरे भारत में सबसे कम कीमत में करवाने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश है | इससे पहले ये रेट 4500 था |
दिल्ली में भी कोरोना टेस्ट का रेट कम कर दिया गया है जो अब केवल 2400 में किया जायेगा |
इसी के साथ सोमवार शाम तक पंजाब में भी कोरोना टेस्ट के रेट कम हो सकते है |

No comments:

Post a Comment