Breaking

Saturday, October 10, 2020

क्राइम:उधार दिए पैसों में से 100 रुपए मांगने और गाली देने पर खफा रिश्ते में साले ने किया लांगरी जीजा का मर्डर

क्राइम:उधार दिए पैसों में से 100 रुपए मांगने और गाली देने पर खफा रिश्ते में साले ने किया लांगरी जीजा का मर्डर

कुरुक्षेत्र : शराब के नशे ने एक युवक को दोस्त का कातिल बना दिया। नशे धुत दो दोस्तों के बीच पैसे को लेकर झगड़ा ऐसा बढ़ा कि एक ने दूसरे की जान ले ली। शाहाबाद में गुरुवार की रात एक नेपाली युवक की उसके दोस्त ने हत्या कर दी। शव को वहीं फेंक आरोपी भाग निकला। खुलासा शुक्रवार तड़के हुआ। हालांकि देर शाम तक रोहतक जाते समय पुलिस ने रास्ते में ही दबोच लिया। दोनों दोस्त मूलरूप से नेपाल के रहने वाले थे।

वहीं रिश्ते में आरोपी मृतक का साला भी लगता है। मृतक की शिनाख्त काठमांडू, नेपाल वासी करीब 32 वर्षीय चंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी विनोद निवासी नेपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। चंद्र सीआईए स्टाफ टू में बतौर लांगरी काम करता था। वहीं विनोद मथाना में एक मछली फार्म पर कार्यरत है।
रिश्तेदारों से मिलने गया, दिनभर पी शराब  गुरुवार को वह छुट्टी लेकर शाहाबाद पहुंचा था। शाहाबाद में उसके मामा का लड़का हुडा चौकी में कार्यरत है। वहीं उसकी बहन भी रहती है। आरोपी विनोद चंद्र के मामा के लड़के का साला है। उसकी भी बहन शाहाबाद में रहती है। वह भी शाहाबाद पहुंचा हुआ था। दोनों ने दिन में बैठकर शराब पी।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 11:30 बजे चंद्र बाइक पर लाडवा रोड स्थित रामा पैलेस के सामने आया और वहां शराब पीने लगा। इसी बीच विनोद कुमार भी वहां पहुंचा और दोनों ने शराब पी। 100 रुपए मांगने पर हुई झड़प| चंद्र से लॉकडाउन के दौरान विनोद की बहन ने 5 हजार रुपए उधार लिए थे। चंद्र काफी दिनों से अपने पैसे मांग रहा था।
सीआईए टू प्रभारी मलकीत सिंह के मुताबिक पैसे मांगने पर पहले भी दोनों में कहासुनी हुई थी। गुरुवार रात को चंद्र ने विनोद को कहा कि उसकी बहन उसके पैसे नहीं लौटा रही। उसे पैसों की दिक्कत है। वह उसे 100 रुपए बाइक में तेल डलवाने के लिए दे। यह पैसा उसकी बहन को दिए पैसों में से काट लेना। बातों बातों में चंद्र ने पैसे ना लौटाने पर बहन की गाली भी दी। इससे नशे में धुत विनोद भड़क गया।

तड़के खुलासा, सीसीटीवी से फंसा

शुक्रवार तड़के 6 बजे लोगों ने सड़क किनारे लहूलुहान शव पड़े देखा। सूचना पर एसएचओ देवेंद्र कुमार और सीआईए स्टाफ प्रभारी मलकीत सिंह, वन प्रभारी प्रतीक कुमार की टीमें मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे तो एक सीसीटीवी में पूरी वारदात नजर आई। उसके रिश्तेदारों ने भी पहचान लिया कि हमला विनोद कर रहा है।

मार्बल के टुकड़े से किए वार

करीब 12 बजे पैसे गुस्साए विनोद ने पास ही पड़े मार्बल का टुकड़ा उठाकर चंद्र पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे चंद्र निढाल होकर वहीं गिर गया। करीब दो मिनट तक विनोद लगातार उस पर वार करता रहा।

No comments:

Post a Comment