Breaking

Sunday, May 2, 2021

हरियाणाजींद जिले से इन शहरों में नहीं जाएंगी रोडवेज बस

जींद जिले से इन शहरों में नहीं जाएंगी रोडवेज बस 

जींद : हरियाणा केजींद सोनीपत और हिसार जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन किया गया है। इस कारण दोनों ही जिलों में जींद से जाने वाली रोडवेज बस सेवा को बंद कर दिया गया है। शनिवार को गोहाना के लिए दिन में बस भेजी गई लेकिन इसे वापस कर दिया गया। जींद से सोनीपत, गोहाना, हिसार, हांसी, बरवाला की तरफ 20 से ज्यादा बसें जाती हैं। इन बसों में हर रोज हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। सोनीपत और हिसार दोनों की जिलों में कोरोना संक्रमण बहुत ज्यादा फैल गया है। इस कारण वहां शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन किया गया है। हालांकि परिवहन गतिविधियों पर रोक नहीं है लेकिन अगर दोनों जिलों के लिए बसें भेजी जाएंगी तो इनमें यात्री भी सफर करेंगे। जिससे लॉकडाउन के नियम का पालन नहीं हो पाएगा। इसलिए एहतियात के तौर पर दोनों ही जिलों के लिए बसें रोक दी गई हैं। इन रूटों को छोड़कर कैथल, करनाल, भिवानी, रोहतक, पानीपत के लिए बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते हिसार और गोहाना की बसों को रोका गया है। अगर यात्रियों की संख्या ठीक ठाक रहती है तो सोमवार को फिर से बसों को भेज दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment