Breaking

Monday, February 28, 2022

जीन्द पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 4 पुलिस कर्मचारी

जीन्द पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 4 पुलिस कर्मचारी।

पुलिस अधीक्षक जीन्द ए.स.पी नरेंद्र बिजारनिया ने दी सम्मान के साथ विदाई।
जींद : पुलिस विभाग जीन्द से सोमवार को 4 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत हुए है जिनको पुलिस अधीक्षक जीन्द ए.स.पी नरेन्द्र बिजारनिया ने विदाई समारोह के दौरान सम्मान के साथ अपने आगामी जीवन के बारे में शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जितेन्द्र सिहं डीएसपी हैडक्वाटर जींद, धर्मपाल उपनिरिक्षक भलाई शाखा, कुलबीर सिंह लाईन अधिकारी, राजेश कुमार प्रधानाचार्य डीएवी पुलिस पब्लिक स्कुल, सीडीआई सतीश कुमार, टीएचसी सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बलराज, सेवानिवृत जा चुके पुलिस कर्मचारी प्रेम सिंह बांगड, पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार के अलावा पुलिस विभाग जीन्द के अन्य कर्मचारी, सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मौजुद थे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जीन्द ए.स.पी. नरेन्द्र बिजारनिया ने सेवानिवृत जाने वालें कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि अपने जीवन का अमुल्य समय पुलिस विभाग तथा जनता की सेवा में लगाने पर सकुशल सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी खुद को हर जिम्मेदारी से रिटायर न समझकर समाज सेवा के कार्यों में लिप्त रखें। अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दें। वे अपने आने वाले जीवन में अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। समाज में रहकर पुलिस के प्रति लोगों की सोच को बदलने की कोशिश करें। स्वच्छ समाज का हिस्सा बने, रिटायर्मेंट के बाद आपको एक नया जीवन जीने को मिलेगा अपने इस जीवन में अपने अनुभव और खुशियां बाटें और अपने आस-पास खुशियों का माहौल बना कर रखें। रिटायर्मेंट के बाद भी पुलिस विभाग उनके प्रत्येक सुख-दुख का भागीदार बना रहेगा। जो भी कर्मचारी सेवा से निवृत होने के बाद भी खेल व योगा में अपना समय देना चाहता है व आने वाली पीढी को किसी खेल विशेष में तैयार कर सकता है तो पुलिस विभाग की तरफ से वे हर संभव मदद को तैयार हैं।
पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने 28 फरवरी को सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारियों के सेवा काल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निरीक्षक पवन कुमार मिर्चपुर जिला हिसार हाल शिव कॉलोनी जींद के रहने वाले हैं जो पुलिस विभाग में बतौर सिपाही दिनांक 05.08.1985 को भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में अच्छे कार्यों के लिए उन्हें 88 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए। जिनका सेवा काल 36 साल 6 माह व 23 दिन रहा। ऑनरेरी निरीक्षक राजबीर सिंह गांव चाबरी हाल अर्बन स्टेट जींद जो बतौर सिपाही 19.09.1985 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए। पुलिस विभाग में अच्छे कार्यों के लिए 34 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए व जिनका सेवा काल 36 साल 6 महीने, 11 दिन रहा। ईएएसआई/प्रधान सिपाही महाबीर सिंह वासी किरोडी जिला हिसार जो पुलिस विभाग में बतौर सिपाही 01.08.1985 को भर्ती हुए अच्छे कार्यों के लिए उन्हें 20 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए। जिनकी सेवाअवधि 36 साल 6 महीने 27 दिन रही। ई0 उपनिरीक्षक बलराज सिंह सुलचानी जिला हिसार के रहने वाले हैं जो 11.09.1989 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए व सराहनीय कार्य करते हुए 20 प्रशंसा पत्र प्राप्त किए जिनका कार्यकाल 32 साल 5 माह 17 दिन रहा।

No comments:

Post a Comment