Breaking

Monday, February 28, 2022

प्रदेश की गठबंधन सरकार बेराजगारी में नंबर वन: अभय चौटाला

प्रदेश की गठबंधन सरकार बेराजगारी में नंबर वन: अभय चौटाला
जींद /नरवाना : इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हल्का स्तरीय कार्यक्रम के तहत ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला गांव धनौरी में पंहुचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गठबंधन सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा आए दिन लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर बरगलाया जा रहा है। गठबंधन सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश आज बेरोजगारी में नंबर वन है, तो गुंडागर्दी में भी मनोहर लाल के शासन में प्रदेश दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इभय चौटाला ने कहा कि कार्यक्रम मेें भारी भीड़ बदले हुए राजनीतिक हालात का संकेत दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा और कांग्रेस तीनों दलों का सफाया और इनैलो की सत्ता में वापसी अब तय है। प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कुशल संगठनकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव स्तर तक लेकर जाएंगे और जोन लेवल पर सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बनाने का कार्य करेगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, उमेद लोहान, ओमप्रकाश गोरा, अंग्रेज नैन दनौदा, विशाल मिर्धा, छबीलदास उझाना, सुशील जुलहेड़ा, दलबीर जाखड़, मुख्त्यार गढ़ी, विजय खरल, राजबीर धनौरी सहित अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment