Breaking

Tuesday, May 2, 2023

*सोनाली फोगाट मर्डर मामला:आरोपी सुधीर व सुखविंदर को ड्रग्स केस में मिली जमानत; CBI कर चुकी विरोध*

*सोनाली फोगाट मर्डर मामला:आरोपी सुधीर व सुखविंदर को ड्रग्स केस में मिली जमानत; CBI कर चुकी विरोध*
आरोपी सुधीर व सुखविंदर को ड्रग्स केस में मिली जमानत; CBI कर चुकी विरोध|
हरियाणा भाजपा नेत्री सोनाली मर्डर केस में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर को जमानत मिल गई है। यह जमानत ड्रग्स वाले केस में मिली है। जबकि मर्डर केस में जमानत के लिए सुखविंद्र ने गोवा हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। जिस पर सुनवाई कल है। हालांकि सुधीन ने मर्डर केस में जमानत के लिए अर्जी नहीं लगाई।
सुधीर सांगवान और सुखविंदर के क्रिमिनल लॉयर सुखवंत सिंह दांगी ने कहा कि सेशन कोर्ट ने उनके मुवक्किल की ड्रग्स मामले में जमानत स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने अपने फैसले में सुखविंदर की भूमिका सबसे कम मानी है। उनके मुवक्किल निर्दोष है। हमने मर्डर मामले में सुखविंद्र की जमानत के लिए गोवा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर कल सुनवाई है।
सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी बेल
दोनों आरोपियों की बेल एप्लिकेशन सेशन कोर्ट ने 16 फरवरी को खारिज कर दी थी। सीबीआई ने बेल एप्लिकेशन का विरोध किया था और जवाब दायर किया था कि जमानत मिलने पर आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
दूसरी ओर बचाव पक्ष के एडवोकेट सुखवंत सिंह दांगी ने कोर्ट में दलीलें दी कि इस केस में सुखविंदर को झूठा फंसाया गया है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट भी दायर कर दी है। परंतु उसमें कहीं पर भी सीबीआई इस मर्डर का मोटिव नहीं दिखा पाई। इसलिए यह मर्डर नहीं है और उनके मुवक्किल को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया गया है।
क्रिमिनल लॉयर सुखवंत सिंह दांगी 
क्रिमिनल लॉयर सुखवंत सिंह दांगी
22 नवंबर को चार्जशीट हुई थी पेश
सोनाली मर्डर केस में सीबीआई ने 22 नवंबर को गोवा की अदालत में सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है। यह चार्जशीट गोवा के मापूसा कोर्ट में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गई। सुधीर और सुखविंदर कोलवेल जेल में है। दोनों के खिलाफ 2500 पेज की चार्जशीट पेश की गई है। इसमें दोनों के स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड है। सीबीआई ने गोवा पुलिस के सभी दस्तावेजों को एग्जामिन भी किया।
गोवा में हुआ था मर्डर
सोनाली फोगाट का 22- 23 अगस्त को गोवा में मर्डर हो गया। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली की ड्रग्स देकर हत्या की है। आरोप था कि उसे जबरन ड्रग्स दिया गया है। दोनों ही ये ड्रग्स खरीदकर लाए थे।
सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मामले में रिजोर्ट के मालिक और ड्रग सप्लायर सहित 5 लोग गिरफ्तार किए गए थे। अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

No comments:

Post a Comment