Breaking

Showing posts with label HARYANA. Show all posts
Showing posts with label HARYANA. Show all posts

Wednesday, September 30, 2026

September 30, 2026

सरकारी कॉलेज हांसी में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता एवं साइबर हाइजीन कार्यक्रम आयोजित

 

सरकारी कॉलेज हांसी में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता एवं साइबर हाइजीन कार्यक्रम आयोजित

125 विद्यार्थियों ने लिया भाग, टैरिफ-बिलिंग, शिकायत निवारण और साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

हांसी, 30 सितंबर 2026।
सरकारी कॉलेज हांसी में हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन (HTA Haryana) द्वारा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के सहयोग से टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता एवं साइबर हाइजीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 125 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों, HTA Haryana के पदाधिकारियों तथा विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों सहित कुल लगभग 135 प्रतिभागियों की सहभागिता रही।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आज के डिजिटल युग में टेलीकॉम उपभोक्ता अधिकार एवं जिम्मेदारियां, टैरिफ और बिलिंग, मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाओं से संबंधित शिकायत निवारण, अनचाहे कॉल एवं संदेश, डिजिटल भुगतान, साइबर फ्रॉड और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में सरकारी कॉलेज हांसी से प्रो. डॉ. निर्मल जांगिड़ एवं प्रो. अजमेर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि मोबाइल और इंटरनेट आज विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में तकनीक के उपयोग के साथ उससे जुड़े जोखिमों और उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी होना भी आवश्यक है।

हितेश हिंदुस्तानी ने विद्यार्थियों को बताए टेलीकॉम उपभोक्ता अधिकार

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट श्री हितेश हिंदुस्तानी ने विद्यार्थियों को टेलीकॉम सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल कनेक्शन या इंटरनेट सेवा लेते समय उपभोक्ता को केवल ऑफर या विज्ञापन देखकर निर्णय नहीं लेना चाहिए, बल्कि संबंधित टैरिफ प्लान, वैधता, डेटा सुविधा, कॉलिंग लाभ, एसएमएस सुविधा तथा अन्य लागू शुल्क की जानकारी भी प्राप्त करनी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रीपेड एवं पोस्टपेड सेवाओं की बिलिंग को नियमित रूप से जांचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि बिल में कोई ऐसा शुल्क दिखाई देता है जिसे उपभोक्ता ने अधिकृत नहीं किया है या किसी सेवा के लिए अतिरिक्त राशि काटी गई है, तो उपभोक्ता को संबंधित सेवा प्रदाता के शिकायत केंद्र पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए और प्राप्त Complaint/Docket Number को सुरक्षित रखना चाहिए।

शिकायत का समाधान न होने पर अपीलीय प्राधिकारी तक पहुंचें

श्री हिंदुस्तानी ने विद्यार्थियों को टेलीकॉम शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि मोबाइल नेटवर्क, रिचार्ज, बिलिंग, अनधिकृत सेवा, टैरिफ अथवा अन्य किसी समस्या की स्थिति में सबसे पहले संबंधित टेलीकॉम सेवा प्रदाता के Complaint Centre/Customer Care से संपर्क करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करवाते समय उपभोक्ता को शिकायत नंबर अवश्य लेना चाहिए। यदि निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत का संतोषजनक समाधान नहीं होता है तो उपभोक्ता संबंधित टेलीकॉम सेवा प्रदाता के Appellate Authority के समक्ष मामले को आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिकायत से संबंधित SMS, ई-मेल, बिल, भुगतान रसीद और स्क्रीनशॉट जैसे रिकॉर्ड सुरक्षित रखना उपभोक्ता के लिए उपयोगी रहता है।

साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक रहना जरूरी

कार्यक्रम में साइबर हाइजीन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। श्री हिंदुस्तानी ने विद्यार्थियों को आगाह करते हुए कहा कि साइबर अपराधी अब फोन कॉल, SMS, WhatsApp, ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही से व्यक्ति आर्थिक नुकसान के साथ-साथ अपनी निजी जानकारी भी गंवा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट रूप से बताया कि OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति स्वयं को बैंक अधिकारी, टेलीकॉम कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, सरकारी कर्मचारी या कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर फोन करे तो भी बिना सत्यापन के उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

फर्जी कस्टमर केयर नंबर से रहें सावधान

कार्यक्रम में फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के माध्यम से होने वाली ठगी को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। श्री हिंदुस्तानी ने कहा कि किसी समस्या के समाधान के लिए इंटरनेट पर मिले किसी अनजान नंबर पर संपर्क करने के बजाय संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक मोबाइल ऐप से प्राप्त नंबर का ही उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान ऐप डाउनलोड नहीं करने और किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में आकर ऑनलाइन भुगतान नहीं करने की सलाह दी।

संजय तिरंगाधारी ने जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार पर दिया जोर

हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री संजय तिरंगाधारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सावधानी और जिम्मेदारी दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी संदिग्ध संदेश, लिंक या फोन कॉल पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले उसकी सत्यता जांचनी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी साइबर ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दें।

Vi, Airtel, Jio और BSNL के प्रतिनिधियों ने भी किया संवाद

कार्यक्रम में विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। Vi से श्री अमित, Airtel से श्री सुमित, Jio से श्री नरेश तथा BSNL से श्री सुनील ने कार्यक्रम में भाग लिया।

टेलीकॉम प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए मोबाइल सेवाओं, नेटवर्क, ग्राहक सेवा तथा उपभोक्ताओं द्वारा अपनाई जाने वाली शिकायत प्रक्रिया से संबंधित सवालों के जवाब दिए। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त उपस्थिति से विद्यार्थियों को टेलीकॉम सेवाओं से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला।

विद्यार्थियों ने पूछे साइबर फ्रॉड और टेलीकॉम से जुड़े सवाल

कार्यक्रम का संवादात्मक सत्र काफी रोचक रहा। विद्यार्थियों ने UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, फर्जी कस्टमर केयर, SIM संबंधी समस्याएं, अनचाहे कॉल और संदेश, मोबाइल सुरक्षा, रिचार्ज एवं बिलिंग, टैरिफ प्लान तथा शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे।

वक्ताओं और टेलीकॉम प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्हें व्यावहारिक जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी साइबर या टेलीकॉम समस्या की स्थिति में घबराने के बजाय सही माध्यम से शिकायत दर्ज करवाना और उपलब्ध रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है।

HTA Haryana की टीम ने संभाली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में HTA Haryana की ओर से स्टेट प्रेसिडेंट श्री हितेश हिंदुस्तानी, उपाध्यक्ष श्री संजय तिरंगाधारी, सुश्री नेहा एवं सुश्री वंशिका ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता है। डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाते समय अपने अधिकारों की जानकारी रखना और साइबर सुरक्षा के बुनियादी नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कॉलेज प्रबंधन ने की जागरूकता कार्यक्रम की सराहना

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राध्यापकों ने HTA Haryana और TRAI की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना समय की आवश्यकता है, क्योंकि विद्यार्थी मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं के सबसे सक्रिय उपयोगकर्ताओं में शामिल हैं।

कार्यक्रम में लगभग 125 विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का समापन जागरूकता, जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार और सुरक्षित टेलीकॉम सेवाओं के उपयोग का संदेश देते हुए किया गया।

HTA Haryana द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को टेलीकॉम उपभोक्ता अधिकारों, टैरिफ एवं बिलिंग, शिकायत निवारण और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Friday, July 31, 2026

July 31, 2026

विवेकानंद विद्या निकेतन में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता एवं साइबर हाइजीन कार्यक्रम आयोजित

विवेकानंद विद्या निकेतन में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता एवं साइबर हाइजीन कार्यक्रम आयोजित

250 विद्यार्थियों ने लिया भाग, टैरिफ-बिलिंग, शिकायत निवारण और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

करनाल, 31 जुलाई 2026।
विवेकानंद विद्या निकेतन, अशांद, करनाल में हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन (HTA Haryana) द्वारा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के सहयोग से टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता, टैरिफ एवं बिलिंग तथा साइबर हाइजीन विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के साथ-साथ टेलीकॉम उपभोक्ता अधिकार, टैरिफ प्लान, प्रीपेड एवं पोस्टपेड बिलिंग, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, अनचाहे व्यावसायिक कॉल एवं संदेश, डिजिटल फ्रॉड तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री मोहिंदर श्योकंद तथा प्रधानाचार्य श्री रूप कृष्ण भाट विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने HTA Haryana और TRAI की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की जानकारी होना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में दूरसंचार क्षेत्र की ओर से Vi की सर्विस इंजीनियर सुश्री आकांक्षा बिष्ट एवं श्री अविनाश कोटवाल तथा Airtel के सर्विस इंजीनियर श्री प्रदीप कुमार ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।

टैरिफ और बिलिंग की दी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए HTA Haryana के अध्यक्ष श्री हितेश धांडा ने विद्यार्थियों को टेलीकॉम सेवाओं के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल रिचार्ज या कोई भी टैरिफ प्लान लेने से पहले उपभोक्ताओं को उसकी वैधता, डेटा लिमिट, कॉलिंग सुविधा, एसएमएस सुविधा और अन्य लागू शुल्क की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने प्रीपेड रिचार्ज तथा पोस्टपेड बिल को नियमित रूप से जांचें और यदि कोई ऐसा शुल्क दिखाई देता है जिसका उन्होंने उपयोग नहीं किया है, तो तत्काल संबंधित टेलीकॉम कंपनी के शिकायत केंद्र पर शिकायत दर्ज करवाएं।

शिकायत होने पर घबराएं नहीं, शिकायत नंबर जरूर लें

श्री धांडा ने विद्यार्थियों को टेलीकॉम शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि यदि मोबाइल सेवा, बिलिंग, रिचार्ज, नेटवर्क, अनधिकृत सेवा या अन्य किसी टेलीकॉम सुविधा से संबंधित समस्या आती है तो उपभोक्ता सबसे पहले संबंधित सेवा प्रदाता के Complaint Centre/Customer Care पर शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को सलाह दी कि शिकायत दर्ज करवाने के बाद मिलने वाला Complaint/Docket Number सुरक्षित रखें। यदि समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं होता है तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित टेलीकॉम कंपनी के Appellate Authority के समक्ष शिकायत को आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को किसी भी समस्या के समाधान के लिए अनजान व्यक्ति को व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी देने के बजाय केवल आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करना चाहिए।

साइबर ठगी से बचने के बताए आसान उपाय

कार्यक्रम के दौरान साइबर हाइजीन पर विशेष चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराधी अक्सर फोन कॉल, SMS, WhatsApp संदेश, ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।

विद्यार्थियों को समझाया गया कि OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा किसी अज्ञात स्रोत से मोबाइल एप डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए।

विद्यार्थियों को फर्जी KYC अपडेट, SIM बंद होने, बैंक खाता बंद होने, कूरियर, नौकरी, इनाम, लोन तथा फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर आने वाले फोन और संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी गई।

फर्जी कस्टमर केयर नंबर से रहें सावधान

श्री धांडा ने कहा कि साइबर ठगी के कई मामलों में अपराधी खुद को बैंक, टेलीकॉम कंपनी या किसी सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर उपभोक्ता से जानकारी हासिल करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में इंटरनेट पर मिले अनजान कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा करने के बजाय संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक ऐप से संपर्क नंबर प्राप्त करें।

उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि “किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें, किसी पर विश्वास करने से पहले सत्यापन करें और अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।”

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा संवादात्मक सत्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने टेलीकॉम बिलिंग, मोबाइल रिचार्ज, नेटवर्क संबंधी शिकायत, अनचाहे कॉल एवं संदेश, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा, SIM से संबंधित समस्याओं और साइबर ठगी से जुड़े अनेक सवाल पूछे।

Vi एवं Airtel के प्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए टेलीकॉम सेवाओं के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

HTA Haryana ने युवाओं को बताया डिजिटल उपभोक्ता अधिकारों का महत्व

HTA Haryana के अध्यक्ष हितेश धांडा ने कहा कि आज विद्यार्थी केवल शिक्षा के उपभोक्ता नहीं हैं, बल्कि वे मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान, सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के सक्रिय उपभोक्ता हैं। इसलिए उन्हें अपने उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।



उन्होंने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही साइबर अपराध और गलत बिलिंग जैसी समस्याओं से स्वयं को बेहतर तरीके से सुरक्षित रख सकता है।

कार्यक्रम में HTA Haryana की ओर से श्री हितेश धांडा, श्री विनय, सुश्री नेहा एवं सुश्री वंशिका ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विद्यालय प्रबंधन ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के चेयरमैन श्री मोहिंदर श्योकंद एवं प्रधानाचार्य श्री रूप कृष्ण भाट ने HTA Haryana और TRAI के इस जागरूकता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की व्यावहारिक जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले लगभग 250 विद्यार्थियों ने इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम ने TRAI, HTA Haryana, शैक्षणिक संस्थानों और टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के संयुक्त प्रयास से डिजिटल रूप से जागरूक एवं सुरक्षित उपभोक्ता समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम प्रस्तुत किया। 

Tuesday, August 25, 2020

August 25, 2020

मौसम विभाग ने फिर की बड़ी भविष्यवाणी

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय  हिसार


हिसार :  हरियाणा राज्य में मॉनसून पीरियड (1जून से 24 अगस्त) तक भारत मौसम विज्ञान विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक (1जून से 24 अगस्त) सामान्य से 2% अधिक बारिश  हुई है। इस दौरान राज्य में सामान्य बारिश 336.4 मिलीमीटर की जगह 342.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। 

मौसम पूर्वानुमान:-

मॉनसूनी हवायों का टर्फ अब सामान्य सिथति में होने तथा बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाब का क्षेत्र जो अगले दो दिन में और अधिक एक्टिव होने तथा  एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान  व इसके साथ लगते क्षेत्रों में बनने से संभावित पूर्वी हवाये चलने तथा अरब सागर से नमी वाली दक्षिणपश्चिमी हवाये आने की संभावना से हरियाणा राज्य में 25 अगस्त रात्रि से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में  26 अगस्त से 29 अगस्त के दौरान ज बीच- बीच  में  ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवायों व गरज चमक  के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना  है ।  

🌧️🌧️ डॉ मदन खीचड़ , विभागाध्यक्ष, 
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार