Breaking

Showing posts with label National News. Show all posts
Showing posts with label National News. Show all posts

Tuesday, March 29, 2022

March 29, 2022

राजवंशो के 500 सिक्कों के संग्राहलय के मालिक हैं विवेक अरोड़ा

राजवंशो के 500 सिक्कों के संग्राहलय के मालिक हैं विवेक अरोड़ा 

भिवानी : भिवानी के रहने वाले विवेक अरोड़ा को राजवंशों के सिक्के एकत्रित करने  का शोक है। 35 वर्षीय विवेक अरोड़ा एक निजी कम्पनी में मैनेजर की जॉब करते हैं। 
सिक्का संग्रह करना विवेक अरोड़ा का शौक है और पिछले 10 वर्षों से सिक्के एकत्र किए हुए हैं। विवेक के संग्रह में  विभिन्न राजवंशों के 400-500 सिक्के हैं। जैसे मौर्य काल के पंच चिह्न सिक्के, गुप्त साम्राज्य के सिक्के , कुषाण काल के सिक्के, नागा वंश, गजनी वंश, चौहान वंश दिल्ली के शासक, कश्मीर शासक, दिल्ली सल्तनत, भारतीय भारतीय रियासत इंडियन प्रिंसली स्टेट लिखे पटिआला, कपूरथला, जींद, जयपुर,बीकानेर, बांसवाड़ा, अलवर, जोधपुर, मुगल सम्राट, सिंध शासक, बहमनी सुल्तान, गुजरात सल्तनत, मलवा सल्तनत आदि।
इस संग्रह में तांबे के सिक्के, अरब सिक्के (तांबा + चांदी धातु), चांदी के सिक्के और कुछ सोने के सिक्के हैं।
विवेक ने अपने पुराने सिक्कों का संग्रह दिखाने वाले अपने एक परिचित से प्रेरणा लेकर वर्ष 2012-13 में सिक्का संग्रह शुरू किया था।
सिक्के...इस तरह से विवेक अरोड़ा ने सिक्का संग्रह की अपनी यात्रा शुरू की।
इनके  कुछ सिक्कों के सिक्कों के संग्रह की छवियां विवेक के संदर्भ के लिए संलग्न हैं।
March 29, 2022

IPL के रण में आज उतरेगा जींद का युजवेंद्र चहल:राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे पहला मैच; इससे पहले था RCB का हिस्सा, जोश में मित्र-मंडली

IPL के रण में आज उतरेगा जींद का युजवेंद्र चहल:राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे पहला मैच; इससे पहले था RCB का हिस्सा, जोश में मित्र-मंडली
जींद : आईपीएल-15 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को पहला मैच शाम 7:30 पर खेला जाएगा। हरियाणा के जींद के रहने वाले युजवेंद्र चहल इस बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मैदान में उतरेंगे। इस सीजन से पहले युजवेंद्र चहल विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलते थे, लेकिन इस बार रॉयल चैलेंजर्स ने चहल को रिटेन नहीं किया। जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीद लिया।

चहल 2014 से 2021 तक रॉयल चैलेंजर्स का हिस्सा रहें हैं, इस दौरान उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। चहल की गिनती हाल में सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में की जाती है। चहल अपनी घूमती गेंदों में फंसाकर कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को आउट करने का हुनर रखते हैं। जिसके चलते आज के मैच में सभी की नजर चहल की गेंदबाजी पर रहने वाली है।

*राजस्थान रॉयल्स ने 6.50 करोड में खरीदा*

पूर्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल इस आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहन मैदान में उतरेंगे। इस बार के मेगा ऑक्शन में रॅायल चैलेंजर्स ने चहल को रिटेन नहीं किया, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6.50 करोड में खरीद लिया। आज के मैच में सभी की नजर चहल की गेंदबाजी पर रहने वाली है।

*आईपीएल में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन*

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अब तक 114 मैचों में 22.28 की औसत और 7.59 की इकनॉमी रेट से 139 विकेट लिए हैं। वह पीयूष चावला और अमित मिश्रा के बाद लीग में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे लेग स्पिनर हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 20.77 की औसत और 18 विकेट लिए थे। पिछले सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
*जींद में जन्में और यहीं पले बढ़े*

युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 को हरियाणा के जींद में हुआ था। उनका परिवार मूलत: जींद के नजदीकी गांव दरियावाला का रहने वाला है। उनके पिता केके चहल पेशे से वकील हैं। गुरुग्राम कें शिफ्ट होने से पहले वे जींद कोर्ट में ही प्रेक्टिस करते थे।चहल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। वे पहले शतरंग के खिलाड़ी थे। चूंकि उनके पिता क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव भी रहे हैं, ऐसे में उनकी रूचि क्रिकेट में भी आरंभ से ही रही है।

*शतरंग के भी चैंपियन रहे*

युजवेंद्र चहल जींद में रहते हुए डीएवी स्कूल में पढ़े हैं। रेलवे रोड पर रामबीर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहे हैं। स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्हें शतरंज खेलना पसंद था। उन्होंने स्कूल में रहते हुए कई शतरंज टूर्नामेंट पुरस्कार भी जीते। चहल भारतीय अंडर 12 श्रेणी के सतरंज चैंपियन भी रहे है। चहल आईपीएल में पहले मुंबई इंडियंस और फिर बैंगलोर के तरफ से खेलते थे।
*मित्र मंडली की मैच पर खास नजर*

युजवेंद्र चहल का परिवार वर्तमान में गुरुग्राम शिफ्ट हो चुका है। बावजूद उसके जींद में युजवेंद्र की एक मित्र मंडली आज भी है। कई युवा जहां उनके साथ खेले हैं, वहीं जिन गलियों में वे पले बढ़े, वहां के लोगों को भी उन पर नाज है। जींद के लोगों खासकर उनकी मित्र मंडली आज के मैच को लेकर उत्साह में है।

Monday, March 28, 2022

March 28, 2022

राम रहीम की सल्तनत पर हनीप्रीत का 'कब्जा':डेरा प्रमुख का परिवार होगा विदेश में सेटल; प्रबंधन-परिवार में मतभेद,जेल से आई गुरमीत की 9वीं चिट्‌ठी

राम रहीम की सल्तनत पर हनीप्रीत का 'कब्जा':डेरा प्रमुख का परिवार होगा विदेश में सेटल; प्रबंधन-परिवार में मतभेद,जेल से आई गुरमीत की 9वीं चिट्‌ठी
चण्डीगढ़ : सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की सल्तनत पर उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने अधिकार जमाने के लिए तिकड़म लड़ाने शुरू कर दिए हैं। डेरा प्रबंधन और राम रहीम के परिवार में मतभेदों की खबरों के बीच जेल से राम रहीम की चिट्‌ठी सामने आई है।

चिट्‌ठी में मतभेदों पर राम रहीम की सफाई साफ झलक रही है। साथ ही वह अपने परिवार के विदेश में सेटल होने की बात भी कह रहा है। रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा प्रेमियों के नाम गुरमीत की यह 9वीं चिट्‌ठी है।
रविवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा स्थित शाह सतनाम धाम में नामचर्चा के दौरान डेरा प्रेमियों के नाम लिखी राम रहीम की चिट्‌टी पढ़कर सुनाई गई। राम रहीम ने एक बार फिर सभी धर्मों का आदर करने और खुद ही 'गुरु' होने की बात दोहराई है।

वहीं, मतभेद की चर्चाओं के बीच पहली बार डेरा प्रमुख ने पारिवारिक सदस्यों और हनीप्रीत का जिक्र किया। इससे उसने पारिवारिक रिश्तों में तल्खियों की बात पर विराम लगाने का प्रयास किया।। साथ ही कहा कि उसका परिवार अब विदेश में सेटल होने जा रहा है। डेरा प्रमुख के तीनों बच्चों और दामाद सहित पूरे परिवार का विदेश जाना तय है। डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर और उसकी पत्नी हरजीत कौर भी विदेश में ही रहेंगी।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और हनीप्रीत।
*डेरा प्रमुख का दावा- सभी एकजुट*

डेरा प्रमुख ने चिट्‌ठी में पहली बार अपने परिवार के सदस्यों के नाम लिए हैं। साथ ही जिक्र किया कि सभी लोग उन्हें लेने आए। पत्र के माध्यम से डेरा प्रेमियों को संदेश देते हुए डेरा प्रमुख ने लिखा कि हमारे सारे सेवादार, एडमिन ब्लॉक सेवादार, जसमीत, चरणप्रीत, हनीप्रीत, अमरप्रीत सब एक हैं और हमारे वचनों पर चलते हैं। चारों हमें रोहतक इकट्ठे छोड़ने आए और वापस भी चारों इकट्‌ठे गए। जसमीत, चरणप्रीत और अमरप्रीत ने हमसे आज्ञा ली है कि 'उच्च शिक्षा' प्राप्ति के लिए वो अपने बच्चों के साथ उन्हें पढ़ाने विदेश जाएंगे। इसलिए प्यारी साध-संगत जी आपने किसी के भी बहकावे में नहीं आना है।
*फरलो के दौरान लिखी गई पूरी पटकथा*

डेरे की अंदरूनी राजनीति और हनीप्रीत से मनमुटाव के कारण ही डेरा प्रमुख का परिवार विदेश जा रहा है। डेरा प्रमुख के परिवार के विदेश जाने की खबर से स्पष्ट है कि डेरे की कमान बैक डोर से हनीप्रीत के पास होगी। डेरे से जुड़े सूत्रों के अनुसार राम रहीम की 21 दिन की फरलो के दौरान ही यह पूरी पटकथा लिखी गई। इस दौरान निवर्तमान चेयरपर्सन डॉ विपासना इंसा की जगह अब डॉ. पीआर नैन को नया चेयरपर्सन बना दिया गया है। डेरा मैनेजमेंट में भी कुछ बदलाव किए हैं। इसमें हनीप्रीत के समर्थकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि गुरुग्राम में डेरे के स्वच्छता अभियान के दौरान पहली बार हनीप्रीत ने अपना वीडियो जारी किया।
*चिट्‌ठी में और भी कई बातें...*

डेरा प्रमुख ने चिट्‌ठी में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के जल्दी खत्म होने और विश्व में शांति स्थापना की प्रार्थना की और साध-संगत से भी ऐसा करने का आह्वान किया।
डेरा प्रमुख ने लिखा कि कभी किसी धर्म की निंदा, बेअदबी या बुराई करनी तो दूर ऐसी कल्पना भी नहीं की। वह तो सर्वधर्म का 'सत्कार' करते हैं और सबको 'सत्कार' करने की शिक्षा देते हैं।
अप्रैल में डेरा सच्चा सौदा के 'स्थापना दिवस' के अवसर पर भंडारे का आयोजन होता है। पता चला है कि साध-संगत अप्रैल में रोहतक में भी 'सफाई महाअभियान' करना चाहती है इसलिए डेरा सच्चा सौदा के चेयरपर्सन डॉ. पीआर नैन इन्सां और जिम्मेदार प्रशासनिक अनुमति लेकर यह सेवा करें।
डेरा प्रमुख ने 6 मार्च को साध-संगत की ओर से गुरुग्राम में चलाए सफाई महाअभियान की प्रशंसा में लिखा कि हमारे गुरुग्राम से आने के बाद आपने वहां 'सफाई महा अभियान' चलाकर श्रद्धा की बेमिसाल 'मिसाल' कायम की।
डेरा प्रमुख ने लिखा कि साध-संगत हमेशा बढ़-चढ़कर आश्रम में आती रहे। हम आपके गुरु थे, हैं और हमेशा गुरु रूप में वचन देते हैं कि जितनी बार आप आश्रम में आएंगे, हर बार आगे से चौगुनी खुशियां व बरकतें हम परम पिता सतगुरु से दिलवाएंगे।
*सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम*

2017 से साधवी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख सजा काट रहा है। उसे पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। गौरतलब है कि पंजाब में AAP सरकार बनने के बाद दो नए केसों में डेरा प्रमुख का नाम जोड़ा गया है। इनमें विवादित पोस्टर लगाने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अंग मिलने के मामले शामिल हैं।

Saturday, March 5, 2022

March 05, 2022

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, अब गाड़ी के शीशे पर 2 चीजें लगाना अनिवार्य

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, अब गाड़ी के शीशे पर 2 चीजें लगाना अनिवार्य
नई दिल्ली : वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। अब वाहनों के विंडस्क्रीन पर फिटनेस प्रमाणपत्र और मोटर वाहन पंजीकरण का चिन्ह दिखाना अनिवार्य हो गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को एक मसौदा अधिसूचना जारी करते हुए यह जानकारी दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है। इस प्रकार जितनी जल्दी हो, अपने वाहन के अगले शीशे पर दोनो जानकारियां दर्ज करें।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  के निर्देशन में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी मसौदा अभिसूचना के अनुसार, वाहन के विंडस्क्रीन पर दिनांक, माह और वर्ष के प्रारूप में फिटनेस प्रमाण पत्र की वैधता की सूचना देनी होगी। इसके अलावा मोटर वाहन का पंजीकरण चिह्न भी निर्धारित तरीके से वाहनों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि भारी माल, यात्री वाहनों, मध्यम माल, यात्री वाहनों और हल्के मोटर वाहनों के मामले में इसे विंड स्क्रीन के बाईं ओर के ऊपरी किनारे पर नीले रंग की पृष्ठिभूमि में पीले रंग में टाइप एरियल बोल्ड स्क्रिप्ट में प्रदर्शित किया जाएगा। इसी तरह ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा, ई-कार्ट और क्वाड्रिक साइकिल में यदि विंड स्क्रीन फिट है तो स्क्रीन के बाईं ओर के ऊपरी किनारे पर सूचना प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा मोटरसाइकिल के मामले में इसे वाहन के साफ दिखाई देने वाले हिस्से पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे टाइप एरियल बोल्ड स्क्रिप्ट में नीले रंग की पृष्ठभूमि पर पीले रंग में प्रदर्शित किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह सूचना सार्वजनिक कर दी है।

Friday, March 4, 2022

March 04, 2022

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप

यूक्रेन पर हमला बोलकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन चारो तरफ से घिरे नजर आ रहे हैं। अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देश जहां उनके खिलाफ हो गए हैं तो खुद रूस  के कई लोग भी पुतिन को बुरा बता रहे रहे हैं, उनका विरोध कर रहे हैं। लेकिन पुतिन के विरोध की इस कड़ी में अब तो हद ही हो गई है। पुतिन पर अब इनाम रख दिया है और कहा गया है कि पुतिन को जिंदा पकड़कर लाओ या मुर्दा... इनाम दिया जाएगा। 


दरअसल, रूस के रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन (अब अमेरिका में) जिसका नाम एलेक्स कोन्याखिन बताया जाता है, उसने पुतिन पर इनाम की घोषणा की है
 इनाम की रकम बहुत ही ज्यादा है। बिजनेसमैन ने पुतिन पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है यानि भारत के रूपए के हिसाब से 7.5 करोड़ रुपये के आसपास। 
*पोस्टर जारी किया....*

बतादें कि, बिजनेसमैन ने पुतिन पर इनाम की घोषणा करते हुए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया है । जिसमें पुतिन की फोटो लगी हुई है फोटो के ऊपर लिखा है-  'Wanted: Dead or Alive' इसके बाद फोटो के नीचे लिखा गया है - Vladimir Putin For Mass Murder' ... यानि सामूहिक हत्या के लिए पुतिन को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने पर इनाम दिया जाएगा। 

पुतिन का घोर विरोधी बिजनेसमैन ....

बिजनेसमैन पुतिन का घोर विरोधी है| बिजनेसमैन का कहना है कि पुतिन ने संवैधानिक दायरों का उल्लंघन किया है और सत्ता में जबरन अपनी धौंस जमा रहे हैं| बिजनेसमैन ने कहा कि यूक्रेन पर पुतिन द्वारा इस युद्ध के विरोध में अब मैं उसे 1,000,000 डॉलर का भुगतान करने का वादा करता हूं, जो अपने संवैधानिक कर्तव्य का पालन करते हुए पुतिन को युद्ध अपराधी घोषित करके पकड़ेगा|

जंग का 9वां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 9वां दिन है| यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है| लेकिन रूस का कहना है कि उसके 500 के आसपास सैनिकों की ही जान गई है|
यूक्रेन मामले में पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है ....

यूक्रेन मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|

पुतिन की परमाणु फोर्स हाई अलर्ट पर....

इसके साथ ही आपको बतादें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपनी परमाणु बम फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा है| इसका साफ मतलब है कि अगर स्थिति बिगड़ी और पुतिन का दिमाग सनका तो पुतिन परमाणु हमला करने से भी नहीं हिचकेंगे| आपको बतादें कि, रूस के पास परमाणु बम शक्ति बहुत बड़े स्तर पर है| रूस की परमाणु शक्ति को बेहद खतरनाक माना जाता है।

Thursday, February 24, 2022

February 24, 2022

रूस का युक्रेन पर हमला - युक्रेन के प्रधानमंत्री ट्वीट कर कहा ये पुरे यूरोप पर हमला, वही पुतिन के युद्ध ऐलान का विरोध करने उतरे पुतिन के गृहनगर के लोग

 रूस का युक्रेन पर हमला - युक्रेन के प्रधानमंत्री ट्वीट कर कहा ये पुरे यूरोप पर हमला 

युक्रेन के प्रधानमंत्री ने अभी अभी ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि "रूसी कब्जे वाले बल #Chornobyl_NPP को जब्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे रक्षक अपनी जान दे रहे हैं ताकि 1986 की त्रासदी दोबारा न हो। इसकी सूचना @SwedishPM को दी। यह पूरे यूरोप के खिलाफ युद्ध की घोषणा है।


आज दिन मे पुतिन ने दिया हमले का आदेश

सबसे पहले गुरुवार (24 फ़रवरी 2022) को तड़के टीवी पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक बयान प्रसारित हुआ. जिसमें उन्होंने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाक़े में 'सैन्य कार्रवाई' की घोषणा की. यहां रूसी भाषा बोलने वाले कई यूक्रेनी रहते हैं. इस इलाके कुछ हिस्सों पर 2014 से ही रूसी समर्थित विद्रोहियों का क़ब्ज़ा है.

पुतिन के इस बयान के प्रसारित होने के थोड़ी ही देर बाद यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमले की ख़बर आने लगी. जिसके बाद पुरे विश्व मे विश्वयुद्ध 3 की चर्चाओ का दौर शरू हो गया | सोशल मीडिया पर लोग पुतिन के खिलाफ लिख रहे है |

उक्रेन के राजदूत की मोदी से अपील

हिंदुस्तान रह रहे युक्रेन के राजदूत ने युद्ध के ऐलान के बाद मोदी से पुतिन के रिश्तो का हवाला देते हुए उम्मीद जताई कि भारत सरकार अनुकूल भूमिका निभायगी |

पुतिन के युद्ध ऐलान का विरोध करने उतरे पुतिन के गृहनगर के लोग- सूत्र

अभी अभी रूस के स्थानीय मिडिया की रिपोर्ट् व जारी ट्वीट मे दिखाई दे रहा है कि पुतिन के युद्ध ऐलान का विरोध करने उतरे पुतिन के गृहनगर के लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है

 



 

Sunday, February 20, 2022

February 20, 2022

हरियाणा तकनिकी संघ ने मनाई टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (ट्राई) की 25वी वर्षगांठ

हरियाणा तकनिकी संघ ने मनाई टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (ट्राई) की 25वी वर्षगांठ


25 वी वर्षगाठ के साथ ही हरियाणा तकीनीकी संघ करेगी प्रदेश मे 25 सप्ताहिक उपभोगता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन - हिन्दुस्तानी

देश का टेलिकॉम सेक्टर 1992 मे निजी क्षेत्र के लिए खोला गया- डॉ आलोक सरन

आज की युवा पीढ़ी को नही पता एसटीडी क्या होती थी - सुशील बूरा


जींद : आज हरियाणा तकनिकी संघ, उपभोगता वकालत समूह ने टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (ट्राई) की 25वी वर्षगाठ पर ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे हरियाणा के सभी ऑपरेटर्स, संस्था के सदस्यों  व उपभोगताओ ने कार्यक्रम मे  भाग लिया। इस कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता डॉ आलोक ने देश मे दूरसंचार क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश मे दूसंचार क्षेत्र टेलीग्राफ एक्ट 1985 के अनुसार कार्य करता है, शरुआती दौर मे देश मे  केवल सरकारी कम्पनी बीएसएनएल व चार महानगरो मे एमटीएनएल दूरसंचार सेवाए दिया करती थी जबकि देश से विदेश मे या विदेश से देश मे दूरसंचार सेवाओ के लिए सरकारी कम्पनी वीएसएनएल हुआ करती करती थी, देश का टेलिकॉम सेक्टर 1992 मे निजी क्षेत्र के लिए खोला गया, जिसके बाद 1994 मे राष्ट्रीय दूरसंचार निति के साथ निजी निजी टेलिकॉम कम्पनिया अस्तित्व मे आने लगी।  देश के टेलिकॉम क्षेत्र मे विस्तार के साथ इसको नियंत्रित करने के लिए एक आजाद संस्था की जरूरत महसूस होने लगी जिसके बाद आज के ही दिन 1997 मे भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम,  (ट्राई अधिनियम) के तहत ट्राई  का गठन किया , जिसको दूरसंचार सेवाओं को विनियमित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें टैरिफ का निर्धारण और संशोधन, क्यूओएस मानकों का निर्धारण और प्रदाताओं के बीच इंटरकनेक्टिविटी के लिए नियम और शर्तें तय करना शामिल है।
डॉ आलोक ने बताया कि एक समय था जब देश मे फोन करना व सुनना बहुत महंगा हुआ करता वही किसी के घर मोबाइल फोन होना स्टेटस सिम्बल हुआ करता, लोगो को लैंडलाइन फोन के लिए वर्षो इन्तजार करना पड़ता था , लेकिन आज हिन्दुस्तान मे विश्व का सबसे सस्ता इन्टरनेट व फोन कॉल्स है।

किसी जमाने मे फोन केवल अमीरों या रसुक वालो की निशानी हुआ करता था - सुशील बूरा

इस अवसर पर हरियाणा तकनिकी के संघ के साथी सुशील बूरा ने बताया कि कभी देश मे एसटीडी भी एक रोजगार हुआ करता था, जिसके माद्यम से न केवल हजारों लोग अपनी रोजी रोटी कमाया करते थे वही आम जनमानस देश विदेश मे रह रहे अपने से बाते किया करते थे, पुरे गाँव मे एक या दो ही फोन हुआ करते थे जिनके माद्यम से पुरे गाँव के लोग अपने रिश्तेदारों तक सम्पर्क किया करते थे, जिससे गाँव मे भाई चारा बढता था लेकिन आज संचार क्रांति के युग मे इतनी तेजी से बदलाव आया कि आज कल कि युवा पीढ़ी को ये भी नही पता कि एसटडी क्या हुआ करती थी , इस क्रांति का क्षेय ट्राई को जाता है जिसके प्रयासों से आम जनता के हाथों तक फोन पहुंच पाया,  नही तो किसी जमाने मे ये केवल अमीरों या रसुक वालो की निशानी हुआ करता था।

टेलिकॉम कम्पनी मे काम कर रहे लोग कोरोना वार्रिएर:- हिन्दुस्तानी

इस अवसर पर हरियाणा तकनिकी संघ के सस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष हितेश हिन्दुस्तानी ने कोरोना काल के दोरान बेहतरीन कार्य करने के लिए टेलिकॉम कम्पनी मे काम कर रहे लोगो को कोरोना वार्रिएर बताया क्योकि इस मुश्किल की घड़ी मे प्रदेश के लोगो को दिन रात बेहतरीन कनेक्टिविटी देना कोई आसान काम नही थी जबकि दूरसंचार क्षेत्र मे काम कर रहे हजारों लोगो ने कोरोना के कारण अपनी जान गवाई ,बावजूद इसके इस क्षेत्र मे काम कर रहे लोग दिन रात काम कर रहे थे ताकि आम जनता घर रह कर अपनों से सम्पर्क मे रहे व ऑनलाइन एंटरटेनमेंट देखती रहे।
 हिन्दुस्तानी ने  बताया कि आज 25 वी वर्षगाठ के साथ ही हरियाणा तकीनीकी संघ प्रदेश मे 25 सप्ताहिक उपभोगता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगी वो प्रदेश के 22 जिले मे व 3 प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम होगे जिनका उद्देश्य प्रदेश के उपभोगताओ को जागरूक करना व समस्या व समाधान के लिए प्रयास करना होगा।
इन कार्यक्रमो का मुख्य उदेश्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को जागरूक करना, उनके अधिकार एवं उनके हितों का ज्ञान कराना व दूरसंचार कम्पनियो व उपभोगताओ मे समन्वय स्थापित करना है। यह मीटिंग ऑनलाइन मोड मे ज़ूम ऐप के माद्यम से हर शनिवार दोपहर 1 बजे हुआ करेगी जो भी उपभोगता इस मीटिंग मे जुड़ना चाहते हैं, वो संस्था ककी वेबसाइट www.htaharyana.com पर रजिस्टर्ड कर सकता है या सस्था के हेल्पडेस्क 9813918921 पर सम्पर्क कर सकता है।