Breaking

Showing posts with label Poltical News. Show all posts
Showing posts with label Poltical News. Show all posts

Thursday, October 8, 2020

October 08, 2020

बरोदा उपचुनाव:रिश्तेदारियों में वोट खोजेगी भाजपा, बरोदा से सटे 4 जिलों के वर्करों से रिश्तेदारों का ब्योरा मांगा

बरोदा उपचुनाव:रिश्तेदारियों में वोट खोजेगी भाजपा, बरोदा से सटे 4 जिलों के वर्करों से रिश्तेदारों का ब्योरा मांगा

रोहतक : सत्ता पक्ष के लिए बरोदा उपचुनाव नाक का सवाल बनता जा रहा है। जीत के लिए भाजपा जातिगत समीकरणों के साथ वर्करों की रिश्तेदारियां खोज रही है। जींद उपचुनाव की तर्ज पर कार्यकर्ता बरोदा में रिश्तेदारियों के जरिए तैयारी में जुट गए हैं। वर्करों को रिश्तेदारी में जाकर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करने का पाठ पढ़ाया है।
वर्करों से पूछा जा रहा है कि उसकी रिश्तेदारी में कितने वोट हैं और कौन रिश्तेदार लगता है। इसका ब्योरा तैयार किया जाए। रिश्तेदारों के पड़ोसियों तक की सूची तैयार की जाए। रोहतक में बुधवार को भाजपा ने मंडल और जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। धनखड़ ने लिखित में वोट डलवाने के लिए सूची तैयार करने को कहा है।
जो वर्कर 100 वोट, 50 वोट, 25 वोट, 10 वोट या 5 वोट तक डलवाने की ताकत रखता हो, उसकी सूची हाईकमान को चाहिए। बरोदा से सटे 4 जिलों में सोनीपत, जींद, रोहतक शामिल हैं। अब रोहतक में बैठक के साथ कार्यक्रम पूरे कर लिए हैं। अब भाजपा 10 अक्टूबर को डीघल से सांपला तक किसान कानून को लेकर ट्रैक्टर रैली के बाद सीधे बरोदा उपचुनाव पर फोकस होगा।
नाराज सास की बहू की तरह मनोव्वल करनी होगी: धनखड़
रिश्तेदारियों की अहमियत बताते हुए धनखड़ ने कहा कि जब सास रुठी हो तो बहू की ओर से की जाने वाली मान-मनोव्वल ही सास के दुख को हर सकती है। रिश्तेदारियों के जरिए जितनी ताकत लगानी है लगा लियो, फिर दिल पर बोझ सहा नहीं जाएगा।
October 08, 2020

राजनीति:कांग्रेस से चुनाव लड़ने वालों की लाइन लंबी, अब तक 18 ने किया आवेदन, भाजपा ने 10 को सोनीपत में बुलाई बैठक

राजनीति:कांग्रेस से चुनाव लड़ने वालों की लाइन लंबी, अब तक 18 ने किया आवेदन, भाजपा ने 10 को सोनीपत में बुलाई बैठक

चंडीगढ़ : बरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा ने 10 अक्टूबर को सोनीपत में चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। इसमें प्रत्याशी को लेकर चर्चा होगी, जबकि दोपहर बाद प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान हो सकता है। वहीं, कांग्रेस में चुनाव लड़ने वालों की लाइन लंबी हो गई है। आवेदन की तारीख 6 से बढ़ाकर 8 कर दी है। अब तक 18 नेता चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।
पिछले काफी दिनों से इस पर गहन मंथन चल रहा है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में होगी। इसमें सीएम, रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, रतनलाल कटारिया समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
स्क्रीनिंग कमेटी की मुहर के बाद सोनिया गांधी तय करेंगी कौन होगा उम्मीदवार
बरोदा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर टिकट के लिए 18 कांग्रेस नेताओं द्वारा आवेदन किए हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी। आवेदन फार्मों की छंटनी करने के बाद संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी में मुहर लगने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में उम्मीदवार का नाम फाइनल होगा।

Saturday, October 3, 2020

October 03, 2020

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले, हाथरस की घटना बेहद ही चिंताजनक और घिनौनी है

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले, हाथरस की घटना बेहद ही चिंताजनक और घिनौनी है

चंडीगढ़ :  हरियाणा के गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज का कहना है कि हाथरस की घटना बेहद ही चिंताजनक औऱ घिनौनी है, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है लेकिन इस पर सियासत करने वालों को बाज आना चाहिए।
हाथरस में घटना के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पहुंचने को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कोरी राजनीति करार दिया है। विज ने पूरे मामले में सियासी ड्रामा करने पर राहुल गांधी को भी बड़ी नसीहत दी है। विज ने कहा कि ऐसी घिनौनी हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं, लेकिन इसका राजनीतिकरण करना शर्मनाक बात है। अनिल विज ने कहा कि बलात्कार की घटना चाहे उत्तर प्रदेश में हो जहाँ भाजपा की सरकार है या राजस्थान में जहाँ कांग्रेस की सरकार है , उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।

विज ने राहुल गांधी को बड़ी नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गाँधी को राजस्थान जाकर भी देखना चाहिए। अनिल विज ने आरोप लगाए कि ये कांग्रेस की कोरी राजनीति है जो लोगों के गले नहीं उतर रही। हाथरस मामले पर प्रियंका गांधी के सरकार के खिलाफ की टिप्पणी पर गृहमंत्री अनिल विज ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए पलटवार किया। विज ने कहा कि प्रियंका गांधी लुकिंग लंदन टॉकिंग टॉकियो वाली बात कर रही हैं। अब ये राजस्थान की सरकार को कह रही हैं या कौन सी सरकार को ये उनकी बात से स्पष्ट नहीं हो रहा।
फरीदाबाद घटना यह बोले 
हरियाणा के फरीदाबाद में भी 8 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कड़े शब्दों के कहा कि दोषी बख़्शा नहीं जाएगा और इसके मामले की जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश भी अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

 *प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है*

कृषि कानून मामले पर एनडीए से अलग हुए अकाली दल ने अमृतसर से लेकर चंडीगढ़ तक रोष प्रदर्शन कर चंडीगढ़ की सीमा पर देर रात तक प्रदर्शन किया। जिसके चलते एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। इस मामले पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रदर्शन करने वालों पर भी प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है लेकिन ये ध्यान रखना बेहद जरुरी है कि उससे किसी को असुविधा न हो। विज ने कहा कि महामारी का दौर है ऐसे में कोई भी अपने मरीज को इधर से उधर ले जा रहा होता है।

*विपक्षी किसान के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाह रहे हैं*

गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्षी दलों पर किसान के कंधे का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हुए कहा कि किसान सारे खेल को समझ चुका है विपक्षी किसान के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाह रहे हैं। विज ने कहा कि ये कुछ लोग है जो माहौल खराब करना चाहते हैं लेकिन किसान इनके बहकावे में नहीं आने वाले।

Friday, October 2, 2020

October 02, 2020

राजनीति:राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा 5 को पंजाब से गुहला-चीका में करेगी प्रदेश में प्रवेश, 7 को समालखा में होगा समापन

राजनीति:राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा 5 को पंजाब से गुहला-चीका में करेगी प्रदेश में प्रवेश, 7 को समालखा में होगा समापन

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने की बात कह रहे हैं। वहीं, दूसरी हरियाणा कांग्रेस ने यात्रा का समय और रूट लगभग तय कर दिया है। राहुल की यह यात्रा 5 अक्टूबर को हरियाणा में गुहला-चीका, पेहवा से प्रवेश करेगी। इसके बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेसी सीधे उस पिपली कस्बे में लेकर जाएगी, जहां किसानों का आंदोलन हुआ था। वे तीन दिन हरियाणा में रहेंगे।

पिपली के बाद ट्रैक्टर यात्रा नेशनल हाइवे पर करनाल और पानीपत होकर समालखा पहुंचेगी। बरोदा चुनाव की वजह से सोनीपत में चुनाव आचार संहिता लागू होने से यात्रा का समापन समालखा में ही किया जाएगा। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के साथ सीनियर नेताओं ने दिल्ली में मीटिंग की और यह रूट चार्ज फाइनल किया।

सूत्रों का कहना है कि अब कांग्रेस इस यात्रा में अपनी ताकत का प्रदर्शन भी करेगी। इसे सफल बाने के लिए 3 अक्टूबर को एक बार फिर मीटिंग करेगी, जिसमें उन क्षेत्र के सीनियर नेताओं को भी बुलाया जाएगा, जहां से राहुल गाधी की यात्रा गुजरेगी। गृह मंत्री के बयान पर सैलजा ने कहा कि उन्हें किस बात का डर है। राहुल गांधी के साथ यूपी भी बुरा बर्ताव हुआ है। यह लोकतंत्र है। विपक्ष की जिम्मेदारी है जनता की आवाज उठाना। मीटिंग में प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव मौजूद रहेंगे।

विज के बाद धनखड़ बोले- राहुल को नहीं आने देंगे

गृहमंत्री विज के बाद धनखड़ ने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश में माहौल खराब करने के लिए आना चाहते हैं। यदि वह केंद्र सरकार की तरह किसानों को साढ़े 12 हजार करोड़ देने आते तो उनका स्वागत होता लेकिन कांग्रेस झूठा संघर्ष कर माहौल खराब करने आना चाहते हैं, इसे लेकर राहुल को हरियाणा में एंट्री नहीं करने देंगे। एमएसपी पर ही खरीद होगी। तीन अध्यादेशों को लेकर कांग्रेस झूठा संघर्ष कर रही है। उसका झूठ नहीं चलने देंगे। कहा कि सभी मंडलाध्यक्ष किसानों व जनता के बीच जाकर इन अध्यादेशों की खूबियां बताएंगे। इन मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से जनता के बीच सरकार का पक्ष रखेंगे।

Wednesday, September 30, 2020

September 30, 2020

उपचुनाव के लिए तारीख की घोषणा:बरोदा में 3 नवंबर को वोटिंग

उपचुनाव के लिए तारीख की घोषणा:बरोदा में 3 नवंबर को वोटिंग, 10 को नतीजे भाजपा-जजपा सरकार की पहली बड़ी परीक्षा, कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के बाद खाली हुई सीट

सीएम को 3 बजे विकास कार्यों का उद‌्घाटन व शिलान्यास करना था, इससे पहले ही चुनाव की घोषणा हो गई, शिलापट्‌ट उठाकर गाड़ियों में ले जाने पड़े

12 राज्यों में खाली पड़ी 56 विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित दिवाली से 4 दिन पहले बरोदा को नया विधायक मिलेगा

कोराेना महामारी के बीच चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में खाली पड़ी 56 विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है। इनमें हरियाणा के सोनीपत जिले की बरोदा सीट भी है। बरोदा सीट के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। यानी दिवाली से 4 दिन पहले बरोदा को नया विधायक मिलेगा। 27 अक्टूबर को जहां भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार का एक साल पूरा हो रहा है।

वहीं इसी दौरान चुनाव भी आ गया है। ऐसे में सभी दल जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगे। हरियाणा में अभी तक 47 विधानसभा उपचुनाव हुए हैं। सबसे पहला उपचुनाव संयुक्त पंजाब में डबवाली सीट पर 1952 में हुआ था। बरोदा मेें पहली बार उपचुनाव हो रहा है। 13 अप्रैल को श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। बरोदा विधानसभा में 178250 मतदाता हैं। यहां 94 हजार जाट वोटर, अन्य जनरल 21 हजार, बीसी 25 हजार और एससी 29 हजार के करीब हैं। बरोदा ग्रामीण क्षेत्र की जाट बाहुल्य सीट है।

ये रहेगा चुनावी शेड्यूल

9 अक्टूबर को नोटिफिकेशन
16 अक्टूबर तक नामांकन
17 को नामांकन की छंटनी
19 तक नामांकन वापसी
3 नवंबर को वोटिंग होगी
10 नवंबर को चुनाव नतीजे
पिछले चुनाव की स्थिति

कुल वोट पोल हुए - 122797

योगेश्वर दत्त, भाजपा- 37726

श्रीकृष्ण हुड्‌डा, कांग्रेस- 42566

भूपेंद्र मलिक, जजपा- 32480

मुख्य पार्टियों की तैयारी


कांग्रेस: प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि सबकी सहमति से प्रत्याशी उतारेंगे। आवेदन मांगे गए हैं। 30 को दिल्ली में बैठक होगी।

भाजपा-जजपा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने मंगलवार को ही बैठक की। गृह मंत्री अनिल विज बोले, 'भाजपा-जजपा साथ मिलकर लड़ेगी।

1 सीट के किसके लिए क्या मायने


भाजपा: भाजपा के पास 90 में से 40 सीट हैं। जजपा व निर्दलीयों के समर्थन से सरकार चल रही है। भाजपा यह उपचुनाव जीत लेती है तो एक विधायक बढ़ने से सरकार में स्थिरता आएगी और जजपा पर निर्भरता कुछ कम होगी। साथ ही बरोदा में पहली बार खाता खुलेगा।

कांग्रेस: लंबे समय से यह सीट कांग्रेस के पास है। कांग्रेस हारती है तो उसके लिए बड़ा झटका होगा। अगर जीतती है तो 31 विधायकों की संख्या बरकरार रहेगी। वह भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार पर दबाव बनाने में भी कामयाब रहेगी।

जजपा: जननायक जनता पार्टी के 10 विधायक हैं। जजपा चुनाव लड़ती है और जीत जाती है तो सरकार में दखल बढ़ सकेगा।य

इनेलो: अभय चौटाला पार्टी के इकलौते विधायक हैं। इनेलो जीतती है तो नए सिरे से पार्टी को खड़ा करने की दिशा में कदम तेजी से बढ़ाएगी।

Monday, September 28, 2020

September 28, 2020

कल हरियाणा राजभवन तक पैदल मार्च निकालेगी कांग्रेस, आगे ये रहेंगे शेड‍्यूल

कल हरियाणा राजभवन तक पैदल मार्च निकालेगी कांग्रेस, आगे ये रहेंगे शेड‍्यूल

चंडीगढ़ :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोदी सरकार के किसानों, आढ़तियों और मज़दूरों को बर्बाद करने वाले तीन काले कानूनों के विरूद्ध राज्यव्यापी विरोध व्यक्त करने का निर्णय किया है।
चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के केन्द्रीय प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री तथा विपक्ष के नेता चौ. भूपेन्द्र हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा सचिव आशीष दुआ द्वारा एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी गई।
विवेक बंसल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक पैदल मार्च प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से हरियाणा राज भवन तक जायेगा जो हरियाणा के राज्यपाल को महामहिम राष्ट्रपति के लिए एक ज्ञापन देकर इन तीन काले कानूनों को निरस्त करने की मांग करेगा।

उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को राज्य के प्रत्येक विधान सभा व जिला मुख्यालय पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान-मज़दूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसी प्रकार 10 अक्तूबर को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा और 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक इन काले कानूनों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट होकर किसानों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने काले कानूनों के जरिए हमारे देश के किसान, मजदूर और आढ़तियों पर एक क्रूर हमला किया है।

भाजपा सरकार द्वारा संसद में यह बिल लोकतंत्र की हत्या करके पास करवाये गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने और स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिशों के अनुसार कृषि उत्पाद की कीमतें देने में पूर्णतया असफल रही है और अब इन काले कानूनों द्वारा किसानों, मज़दूरों और आढ़तियों को पूरी तरह बर्बाद करने की ठान ली है।
उन्होंने कहा कि कॉंट्रेक्ट फार्मिंग लागू होने से छोटे किसान अपने ही खेतों में मजदूर बन कर रह जायेगा और उनका जीना दुभर हो जायेगा। कृषि उपज का कम से कम सुनिश्चित मूल्य न मिलने के कारण कृषि आर्थिकता बिल्कुल तबाह हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि किसानों को कपास, मक्का और धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है और किसान अपनी उपज को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो गया है। उन्होंने कहा कि नई फसलें पहली सितंबर से मंडियों में आनी शुरू हो गई हैं परंतु सरकारी खरीद पहली अक्तूबर से शुरू होगी जिसके फलस्वरूप किसानों को एक-तिहाई कम कीमत पर अपनी उपज बेचनी पड़ रही है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि किसान भाजपा की गलत नीतियों के कारण दुखी हो कर आंदोलन कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी किसानों के इस आंदोलन में उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है और किसानों के हक में हमारा यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने गेंहू के न्यूनतम मूल्य में 50 रूपए की वृद्धि को किसानों के साथ एक क्रूर मजाक बताया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यह बहाना बना रही है कि उनके पास अनाज के भंडार बहुत हैं और इसलिए सरकारी खरीद एक सीमित हद तक की जायेगी। प्रश्न उठता है कि जब सरकारी खरीद नहीं होगी तो भंडार समाप्त होने के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा गरीब लोगों को अनाज कहां से दिया जाएगा।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जोरदार मांग यह है कि भाजपा सरकार एक और कानून बनाकर यह व्यवस्था सुनिश्चित करे कि किसान को हर हालत में उसकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिलेगा। उन्होंने आंकड़े देकर बताया कि कांग्रेस सरकार ने कृषि मंडी उपज कानून को और व्यापक बनाने का प्रस्ताव किया था और इसकी सिफारिश कार्यकारी ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में की थी। दुख की बात यह है कि भाजपा सरकार इस रिपोर्ट को बिल्कुल नकार रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री होते हुए कृषि मंडी व्यवस्था और व्यापक तथा सुदृढ़ बनाने की वकालत की थी परंतु अब मोदी जी स्वंय ही मंडियों को खत्म करने का कानून बना रहे हैं।

उन्होनें कहा कि मोदी सरकार ने अपनी गलत नीतियों से दुकानदार खत्म कर दिए, मजदूरों को तबाह कर दिया और अब किसानों को पूर्णतया समाप्त करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि जब मंडियां ही खत्म हो जायेंगी तो न्यूनतम समर्थन मूल्य कौन दिला पायेगा और छोटे किसान अपनी उपज दूर-दराज के क्षेत्रों में कैसे भेज पायेंगे।
उन्होंने कहा कि देश में साढ़े पंद्रह करोड़ किसान हैं जब भाजपा सरकार 42 हजार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज नहीं खरीद पा रही तो देश के सारे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य कैसे दे पायेगी। उन्होंने कहा कि 25 लाख करोड़ का अनाज का कारोबार है और सरकार उसे माफिया के हवाले करने पर तुली हुई है। 86 प्रतिशत से अधिक किसान दो एकड़ भूमि या इससे कम के मालिक हैं, मंडियों से बाहर उपज बेचने की उनकी क्षमता नहीं है।
September 28, 2020

BJP प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने क्यों कहा कि पार्टी में काम देखा जाता है ना कि लॉबिंग

BJP प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने क्यों कहा कि पार्टी में काम देखा जाता है ना कि लॉबिंग

चंडीगढ़ :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़  का कहना है कि भाजपा में लॉबिंग नहीं बल्कि् काम देखा जाता है। उन्होंने कहा कि हमेशा ही पार्टी हाईकमान ने बिना मांगे बहुत कुछ दिया है ।
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकर पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ रूबरू हो रहे थे। उनके साथ में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुलाकात की इसके अलावा पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और सांसद रतनलाल कटारिया की धर्मपत्नी बर्नतों कटारिया डॉक्टर संजय शर्मा, संजय आहूजा, हरेंद्र मलिक के अलावा प्रवीण आत्रे, तरुण भंडारी दीपक शर्मा योगेंद्र शर्मा और पंचकूला के जिला अध्यक्ष ने मुलाकात  की।

ओमप्रकाश धनखड़ ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा में आने से पहले उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहकर बहुत कुछ सीखा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और एबीवीपी ने युवाओं में देश को लेकर जो भावनाएं भरी हैं उसका फायदा राष्ट्र को मिलेगा।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हुए कहा कि नड्डा के साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में किसी को पद के लिए लॉबिंग करने की जरूरत नहीं है बल्कि पार्टी जब नियुक्ति करती है, तो काफी कम लोगों को पता होता है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकारिणी के गठन जैसे कार्यों को करने की प्रक्रिया जारी है इस दिशा में आए दिन कदम उठा रहे हैं।