Breaking

Tuesday, April 25, 2023

April 25, 2023

हरियाणा में 44 जजों के तबादले:हाईकोर्ट ने दिए ट्रांसफर आदेश; MP-MLA का केस देख रहे जजों के लिए स्पेशल ऑर्डर

हरियाणा में 44 जजों के तबादले:हाईकोर्ट ने दिए ट्रांसफर आदेश; MP-MLA का केस देख रहे जजों के लिए स्पेशल ऑर्डर
चंडीगढ़ : हरियाणा में बड़े स्तर पर जजों के ट्रांसफर किए गए हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 44 जिला जज सहित एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जजों को इधर से उधर किया है। साथ ही एक जज की नई नियुक्ति भी की है। हाईकोर्ट की ओर से जारी ट्रांसफर ऑर्डर में उन जजों के लिए अलग से ऑर्डर किए गए हैं जो सांसद और विधायकों के केस देख रहे हैं।
आदेश में कहा गया है कि वे जज तभी अपना कार्यभार छोड़ पाएंगे, जब उनके स्थान पर उनकी जगह दूसरे जज जॉइन कर लेंगे। इसके बावजूद अगर किसी जज को अपना कार्यभार छोड़ना पड़े तो MP-MLA से जुड़े केस तुरंत दूसरी कोर्ट को ट्रांसफर कर दिए जाएं।

*यहां देखें जजों के ट्रांसफर ऑर्डर...*
April 25, 2023

केजरीवाल के घर के पास दिखा ड्रोन:दिल्ली CM के घर का एरिया नो-फ्लाई जोन, पुलिस बोली- जांच कर रहे

केजरीवाल के घर के पास दिखा ड्रोन:दिल्ली CM के घर का एरिया नो-फ्लाई जोन, पुलिस बोली- जांच कर रहे
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल का सरकारी घर दिल्ली के राउज एवेन्यू इलाके में है। यह इलाका नो फ्लाई जोन घोषित है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के पास ड्रोन दिखा है। यह दावा आम आदमी पार्टी ने किया है। AAP नेताओं की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें, अरविंद केजरीवाल का सरकारी घर दिल्ली के राउज एवेन्यू इलाके में है। यह इलाका नो फ्लाई जोन घोषित है।
*पिछले साल भी हुई थी सुरक्षा में चूक*

पिछले साल केजरीवाल के घर के बाहर हुए प्रदर्शन में लोगों ने उनके गेट पर पेंट लगा दिया था।

पिछले साल सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर हमला हुआ था। उन पर कश्मीरी हिंदुओं का अपमान का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया था। आवास के बाहर लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए गेट तक पहुंच गए थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने CCTV कैमरे भी तोड़े थे। प्रदर्शनकारियों ने नारंगी पेंट भी दीवारों पर लगाने की कोशिश भी की थी।
तब केजरीवाल ने कहा था कि मेरे घर पर हमला हुआ। तोड़फोड़ की गई। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। क्या ऐसे देश आगे बढ़ेगा? नहीं ना?' उन्होंने कहा था कि देश के लिए हमारी जान भी हाजिर है। मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं। देश महत्वपूर्ण है।

*AAP ने लगाया था सुरक्षा घटाने का आरोप, मंत्रालय ने दी थी सफाई*
आम आदमी पार्टी ने 2021 में आरोप लगाया था कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगे 6 कमांडो में से 4 वापस ले लिए। AAP ने इसे सुरक्षा के साथ समझौता करार दिया था। इस आरोप के बाद गृह मंत्रालय ने सफाई दी थी कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस द्वारा जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। इसमें पायलट, एस्कॉर्ट, क्लोज प्रोटेक्शन टीम, हाउस गार्ड, स्पॉटर, 47 सुरक्षाकर्मियों के रूप में सर्च / फ्रिस्किंग स्टाफ और CRPF के 16 वर्दीधारी पुलिस कर्मी शामिल हैं।

अरविंद केजरीवाल को पहले मिली सुरक्षा आगे भी जस की तस बनी रहेगी, जिन चार कमांडोज को हटाने की बात कही गई है, वह सुरक्षा कारणों से रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। उन चार कमांडोज की जगह अब नए कमांडोज की तैनाती कर दी गई है।
*केजरीवाल ने कहा था- मैंने नरेंद्र मोदी को 1000 करोड़ रुपए दिए*

पिछले हफ्ते अरविंद केजरीवाल को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इस पर केजरीवाल ने कहा था- ED और CBI को भी है। ED और CBI ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर झूठ बोला। सच कुछ नहीं मिला। शराब घोटाला कुछ नहीं है। झूठ बोलकर मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश की।

मोदी जी से कहना चाहता हूं कि मोदी जी... केजरीवाल भ्रष्टाचारी है, तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मैं कहता हूं, मैंने 17 सितंबर को शाम 7 बजे 1000 करोड़ रुपए दिए। क्या कोई मोदी जी को गिरफ्तार कर लेगा। कोई तो सबूत देगा।
*शराब नीति केस की चार्जशीट में आज ही पहली बार आया सिसोदिया का नाम*

शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI ने मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। सिसोदिया को पहली बार आरोपी बनाया गया है। सिसोदिया के अलावा जांच एजेंसी की चार्जशीट में हैदराबाद के CA बुच्ची बाबू गोरंटला, अर्जुन पांडे और अमनदीप सिंह ढल का भी नाम आरोपी के रूप में शामिल है। कोर्ट चार्जशीट पर 12 मई को सुनवाई करेगा।
बुच्ची बाबू गोरंटला तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के CA हैं। मामले में कविता से भी ED पूछताछ कर चुकी है।

चार्जशीट में एजेंसी ने कहा कि इस मामले में बड़ी साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। CBI ने आखिरी चार्जशीट 25 नवंबर, 2022 को फाइल की थी।
April 25, 2023

हरियाणा के प्राइवेट सेक्टरों में नौकरी देने का प्लान:100 बड़े औद्योगिक घरानों के साथ संवाद करेंगे CM; स्किलड यूथ का डेटा शेयर करेंगे

हरियाणा के प्राइवेट सेक्टरों में नौकरी देने का प्लान:100 बड़े औद्योगिक घरानों के साथ संवाद करेंगे CM; स्किलड यूथ का डेटा शेयर करेंगे
*सीएम मनोहर लाल*
चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूबे के प्राइवेट सेक्टर में यूथ एम्प्लॉयमेंट को लेकर नजरें गड़ा दी हैं। जल्द ही CM मनोहर लोकल यूथ को रोजगार देने के लिए 2 दिन में 100 बड़े औद्योगिक घरानों के साथ संवाद करने जा रहे हैं। इस दौरान वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड पोर्टल पर तैयार स्किल्ड यूथ का डेटा बेस शेयर करेंगे।

इससे औद्योगिक घरानों के मालिक अपनी जरूरत के हिसाब से स्किल्ड यूथ का यूज कर सकें।
*इसलिए कर रहे फोकस*

स्थानीय युवाओं के एम्प्लॉयमेंट को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फोकस करने की एक बड़ी वजह भी है। वह वजह 2019 में चुनाव के दौरान BJP द्वारा स्थानीय युवाओं को सूबे के प्राइवेट सेक्टर में रोजगार दिलाने का वादा है। इसलिए सूबे के बड़े औद्योगिक घरानों के साथ सीएम संवाद करने जा रहे हैं। उद्योग विभाग को इसके लिए सरकार की ओर से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
*इन मुद्दे पर होगी चर्चा*

औद्योगिक घरानों के साथ सीएम की होने वाली चर्चा में यह पता लगाया जाएगा कि कैसे निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार सृजन किया जाए। इस अहम मीटिंग में दोनों ओर से उद्योग कार्यबल और उनके लिए जरूरी स्किल्ड यूथ की अपनी मौजूदा और भविष्य की जरूरतों को रखा जाएगा। सरकार यह दावा कर रही है कि 2021 में निगम के जरिए 1 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।
*सरकार ने अब तक क्या-क्या किया*

हरियाणा विधानसभा ने राज्य में प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण देने वाला बिल पास कर चुकी है। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। हरियाणा सरकार में भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) ने चुनावों के दौरान जनता से यह वादा किया था। हरियाणा स्टेट एम्प्लॉयमेंट ऑफ लोकल केंडिडेट बिल 2020 के मुताबिक, प्राइवेट सेक्टर में 50 हजार रुपए से कम वाली नौकरियों में ही यह आरक्षण लागू होगा। 
*10 साल के लिए लागू आरक्षण*

प्रारंभिक तौर पर यह आरक्षण 10 साल के लिए लागू किया गया है। बिल के मुताबिक, प्राइवेट कंपनी, सोसाइटी, ट्रस्ट और पार्टनरशिप फर्मों पर यह आरक्षण लागू है। यदि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित उम्मीदवार नहीं मिलेंगे तो स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर नौकरी के योग्य बनाया जाएगा। जिस जिले में कंपनी स्थापित है, उस जिले के केवल 10% युवाओं को ही नौकरी में आरक्षण मिलेगा। अन्य 65% आरक्षण प्रदेश के दूसरे जिलों के युवाओं को दिया जाएगा।
April 25, 2023

महिला रेसलर्स की याचिका पर SC में शुक्रवार को सुनवाई:कोर्ट ने कहा- आरोप गंभीर, FIR नहीं करने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

महिला रेसलर्स की याचिका पर SC में शुक्रवार को सुनवाई:कोर्ट ने कहा- आरोप गंभीर, FIR नहीं करने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी
दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों का धरना तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट 7 महिला रेसलर्स की याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। कोर्ट ने कहा, 'पहलवानों ने याचिका में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन पर विचार किए जाने की जरूरत है।' अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब तक FIR दर्ज नहीं करने को लेकर दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 महिला शिकायतकर्ताओं के नाम ज्यूडिशियल रिकॉर्ड से हटाने के लिए कहा, ताकि इनकी पहचान सामने ना आए। 7 महिला रेसलर्स ने सोमवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की थी।
पहलवानों के वकील नरेंद्र हुड्डा ने कहा, 'हमने आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश मांगे। गंभीर आरोपों के बावजूद भी दिल्ली पुलिस इस केस में कोई FIR नहीं कर रही थी। SC ने मामले को गंभीर पाया और दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।'

इस मामले में अब WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो इस पर क्यों बोला जाए, कैसे बोला जाए। सुप्रीम कोर्ट तय करेगा, क्या करना है।
महिला पहलवान तीन दिन से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं।

इस खबर से जुड़े अपडेट्स

सोनीपत से किसान नेता वीरेंद्र पहल के नेतृत्व में किसान जंतर मंतर के रवाना हो गए हैं। किसानों ने कहा कि ये हमारा कूच नहीं है, हम वहां डेरा डालने जा रहे हैं। ये हमारे बच्चों की इज्जत की लड़ाई है।
हरियाणा के कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक भी आज शाम तक जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं।
बजरंग पूनिया ने कहा, ये सिर्फ कुश्ती की लड़ाई नहीं है, क्योंकि इस तरह का शोषण हर गेम में होता है। इसलिए वह बाकी सभी गेम के खिलाड़ियों का समर्थन भी चाहते हैं।
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने रेसलर्स के धरने पर कहा कि कमेटी इसकी जांच कर रही है। इस मामले में दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
किसान नेता राकेश टिकैत ने पीएमओ से न्याय दिलाने की अपील की है। टिकैत ने कहा -देश के लिए पदक जीतकर देश का मान सम्मान और गौरव बढ़ाने वाले गांव की मिट्टी से जुड़े हुए हमारे पहलवानों को दोबारा फिर से धरना प्रदर्शन करना पड़ गया। पीएमओ मामले को संज्ञान में लेकर किसान, गांव, गरीब और सर्व समाज के बेटा-बेटियों को न्याय दिलाने का कार्य करे।
जांच कमेटी में शामिल बबीता ने कहा- मुझसे रिपोर्ट छीनी

इस बीच, केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओवरसाइट कमेटी की मेंबर बबीता फोगाट ने कहा कि जांच ठीक से नहीं हुई, मुझे रिपोर्ट पढ़ने तक नहीं दी। बबीता ने कहा कि सभी की सहमति के साथ रिपोर्ट नहीं बनी है। जांच रिपोर्ट पढ़ते वक्त मेरे हाथ से छीन ली गई थी। साई निदेशक और जांच कमेटी में शामिल राधिका श्रीमन ने मेरे साथ बदतमीजी भी की थी। मेरे कई बिंदुओं को दरकिनार किया गया। मैंने अपनी आपत्ति उस रिपोर्ट में दर्ज करवाई है।

वहीं, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 7 रेसलर्स की याचिका स्वीकार कर ली है। जिसमें संघ अध्यक्ष बृजभूषण पर FIR की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केस की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
*बजरंगी पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट*

अध्यक्ष से कितनी लड़कियां प्रताड़ित होंगी सवाल पर विनेश ने कहा, इसकी कोई गिनती ही नहीं है
विनेश फोगाट ने कहा कि, 'मैं आपको 100 बताऊं, 200 बताऊं, 500 बताऊं, 700 बताऊं, 1000 बताऊं, जितनी भी बताऊं मुझे तो कम लगती है। क्योंकि 12 साल से हमने इसका अत्याचार देखा है कि कितना हुआ है। कोई एक लड़की ही कुश्ती में इसने ऐसी छोड़ी होगी, जिसके साथ इसने बदतमीजी या सेक्शुअल हैरेसमेंट करने की कोशिश न की हो।'
उन्होंने आरोप लगाया, 'मुश्किल से ही कोई एक लड़की रेसलिंग में बची होगी। मैं इसकी गिनती बता नहीं सकती कि कितनों के साथ ये सब हुआ है। इस काम में ये पूरा सिस्टम जुड़ा होता है। एक अकेला आदमी कुछ नहीं करता है। पूरा सिस्टम फॉलो अप करता है कि कौन लड़की कहां जा रही है और कहां से है। उनका मोबाइल नंबर निकालना है, उनसे बातचीत करवानी है। ये एक पूरा सिस्टम होता है, जिसके जरिए सब जाते हैं और फिर बृजभूषण की एंट्री होती है।'
*WFI ने कहा- पहलवान दबाव बना रहे हैं*

WFI ने कहा कि पहलवान संस्थाओं पर दबाव बनवाकर कमेटियां गठित कराते हैं। जब जांच फैसले तक पहुंच जाए तो सबको गलत साबित करने की कोशिश। सिस्टम और कानून में विश्वास न दिखाकर शक्ति प्रदर्शन करना कितना उचित है।
*जांच के लिए 2 कमेटी, दोनों की अध्यक्ष मैरीकॉम*

इस मामले की जांच के 2 कमेटी कर रही हैं। पहली- केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ओवरसाइट कमेटी। अध्यक्ष मैरीकॉम को बनाया गया है। इसमें रेसलर योगेश्वर दत्त, ध्यानचंद अवॉर्डी तृप्ती मुरगुंडे, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की सदस्य राधिका श्रीमन के अलावा TOPS कमेटी के पूर्व CEO कमांडर राजेश राजगोपालन मेंबर बनाया गया था। बाद में छठे मेंबर के तौर पर इसमें बबीता को शामिल किया गया था।
दूसरी- इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने भी पहलवानों के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी की अध्यक्ष भी बॉक्सर मेरीकॉम थीं। इसमें तीरंदाज डोला बनर्जी, बैडमिंटन प्लेयर अलकनंदा अशोक, रेसलर योगेश्वर दत्त, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव शामिल हैं।
SAI के डिप्टी डायरेक्टर जनरल शिव शर्मा ने पहलवानों से मुलाकात की।

*जानिए भाजपा सांसद बृजभूषण पर क्या आरोप हैं?*

18 जनवरी को रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था। विनेश फोगाट ने रोते हुए आरोप लगाए थे कि फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। विनेश ने यह भी कहा कि बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा।
April 25, 2023

सोनीपत में एडमिशन के बदले इज्जत का सौदा,:महिला को बोला शिक्षाकर्मी- 30 हजार और 3 घंटे गुजारने होंगे; पैसे नहीं तो हर महीने आना पड़ेगा

सोनीपत में एडमिशन के बदले इज्जत का सौदा,:महिला को बोला शिक्षाकर्मी- 30 हजार और 3 घंटे गुजारने होंगे; पैसे नहीं तो हर महीने आना पड़ेगा
सोनीपत में महिला के साथ नारेबाजी करते लोग।

सोनीपत : सोनीपत में एक बड़ा शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी ने राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट के तहत बेटी का निजी स्कूल में एडमिशन कराने की गुहार लगा रही महिला को कुछ घंटे उसके साथ गुजारने की डिमांड की। साथ ही 30 हजार रुपए रिश्वत मांगी। महिला ने उससे मोबाइल फोन पर हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया।
महिला ने कहा कि उसके पास इतने रुपए नही है तो बेशर्म कर्मचारी ने कहा कि फिर तो उसे हर महीने एक बार कुछ घंटे के लिए उसके पास आना होना। वह बेटी के दाखिले के नाम पर सीधे महिला से उसकी इज्जत का सौदा कर रहा है।

पूरा मामला महिला के पति को पता चला तो उसने कुछ लोगों के साथ मिल कर कर्मचारी की जमकर धुनाई की। महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि पुलिस कर्मचारी का बचाव कर रही है। लोगों ने रात को थाना के बाहर हंगामा भी किया।
महिला- सर कनेक्ट तो दिखाता है, बट आपकी आवाज नहीं आती, हेलो

कर्मचारी- हां जी बताओ

महिला- सर, एक्चुअली आपकी-मेरी बात हुई थी, गुड़िया, ...स्कूल में एक और बच्चा के2 में एड कर लिया...नाम से।

कर्मचारी- बेरा है मन्ने (हंसते हुए) वो मैंने ही कराया है वो

महिला- सर वो कह रहे हैं कि बहुत ऊंची जगह से अप्रोच आई हुई है उसकी।

कर्मचारी- मैं बताने लग रहा, वो म्हारी बात से मना कर सके हैं के

महिला- वो तो ठीक है, बस एक मेरी गुड़िया का नहीं हुआ, सारे डॉक्यूमेंट भी पूरे हैं, सारी चीजें पूरी हैं। सर जी कुछ गुड़िया का तो करो, अब तो लास्ट ड्रा चल रही है।

कर्मचारी- एक दूसरे स्कूल का नाम लेता है, महिला कह रही है कि वहां नहीं ले रहे। वो तो फर्स्ट क्लास में ही ले रहे हैं।

महिला- गुडिया मेरी गई हुई है, पहले भी मैंने इसको जंप कराया है, तो फिर ज्यादा बर्डन हो जाएगा। इसमें 10-10 सीटें होती हैं। अभी इनके 18 हुए हैं। 2 सीट तो अभी खाली हैं, इनके पास। सर देखा तो, रिक्वेस्ट है, कर दो कुछ

कर्मचारी- सीधे सौदेबाजी पर आते हुए, आप के करोगी मेरे लिए।

महिला- सर बात हुई तो थी, आपकी मेरी। जो भी आपको ठीक लगे।

कर्मचारी- सीधे बता दो ना के कर सको हो मेरे लिए।

महिला- कुछ देर चुप रही है, फिर बोली, बताओ आप, आप जैसे कहोगे, बता दो मुझे। (बाचचीत में कर्मचारी महिला के मुंह से कुछ कहलाना चाहता है)

कर्मचारी- सीधे बोलता है कि - चलना पड़ेगा कहीं, दो चार घंटे तक

महिला- सर अभी गुड़िया का तो नाम भी नहीं आया, पहले नाम तो आ जाए।

कर्मचारी- मैं वही तो बोल रहा ना, अर 30 हजार रुपए का खर्चा आएगा।

महिला- अच्छा, फिर महिला कुछ सोचती है।, फिर कहती हे कि 30 हजार रुपए का खर्चा आएगा।

कर्मचारी- हां, और आपने चलना पड़ेगा, एक दिन के लिए दो तीन घंटे के लिए।

महिला- एक बात बताओ सर, पहले ही हमारा हाथ इतना तंग है। तभी तो हमने आरटीइ का फॉर्म भरा था।

कर्मचारी- मैडम मैंने भी तो करना पड़े है ना सबसे, एकला मैं नहीं आता

महिला- उसके बाद हो जाएगा सर मेरी गुड़िया का। कर्मचारी हां करता है। महिला कहती है कि सर अभी लिस्ट देख कर आयी हूं। किस बच्चे का नाम हे। उस दिन 16 थे, अब सीधे 18 कर दिए। उसमें भी उसका ....नाम है। मेरी गुड़िया का फिर भी नाम नहीं है।

कर्मचारी- कोई नहीं हो जाएगा, आपका भी

महिला- चला सर ठीक है, फिर मैं कब तक करू आपको कॉल।

कर्मचारी- एग्री हो आप

महिला- सर पेमेंट नहीं हो पाएगी इतना

कर्मचारी- बेशर्मी पर उतरते हुए, फर तो आए महीने एक दिन फेटना (मिलना) पड़ेगा आपने, बताओ, एक दो घंटे तक

महिला- हो जाएगा सर

कर्मचारी- हां हो जाएगा, मैडम, फिर महिला की बात काट कर कहता है कि महीने में एक दिन करना पड़ेगय।

महिला- ठीक है सर, आप बता दो मेरे को, फिर कैसे क्या है। नाम कैसे आएगा, गुड़िया का पहले

कर्मचारी- वो मैं बात करूंगा न, बता दो क्या क्या नाम हैं।

महिला- बच्चे का नाम.... है और फादर ... हैं। क्योंकि ड्रा तो अभी चल रहे हैं। ड्रा में अभी नाम नहीं आएगा तो फिर मेरा इतनी मेहनत करने का क्या फायदा।

कर्मचारी- वो तो है ही जी

महिला- ये तो सर भरोसे पर ही हैं सारी चीजें

कर्मचारी- सेवा पानी तो आपने करनी ही पड़ेगी जी

महिला- बिल्कुल मैं समझ रही हूं सर, कर्मचारी बोलता है। महिला दोबारा कहती है, मैं समझ रही हूं सर, कराओ सर फिर मेरी गुड़िया का कराओ

कर्मचारी- देख लेना मैडम जो बात हैं। आधे घंटे देख लेना

महिला- सर आप गुड़िया का करा दो मेरा, बस उसके बाद तो मैं हाजिर ही हाजिर हूं।

कर्मचारी- देख लेना आज, आधा घंटा ही तो लगेगा।

महिला- ठीक है सर मैं आपको फोन कर दूंगी। इसके बाद बातें बंद हो जाती हैं।

लोगों ने की कर्मचारी की धुनाई

महिला ने इसके बाद पूरी जानकारी अपने पति को दी। बताया गया है कि महिला का पति कुछ लोगों को साथ लेकर कर्मचारी के पास जाता है। लोगों ने कर्मचारी की जमकर धुनाई की। बाद में महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी।
*पुलिस ने महिला केस वापस लेने का दबाव बनाया*

वहीं जब महिला ने अपने पति को इसके बारे में बताया तो खूब हंगामा हुआ। महिला ने पति ने लोगों के साथ मिलकर आरोपी को जमकर पीटा। साथ ही पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन महिला के अनुसार जब मामला सिविल लाइन थाने पहुंचा तो पुलिस ने केस को रफा-दफा करने की कोशिश की और उस पर दबाव बनाया गया।

*छात्र अभिभावक संघ के आने के बाद शिकायत दर्ज*

महिला के अनुसार, पुलिस ने केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए उसे नवीन को पीटने का मामला दर्ज करने की बात कहकर डराया और दोनों पति-पत्नी को थाने में बैठाए रखा। जब मामला छात्र अभिभावक संघ के संयोजक विमल किशोर के संज्ञान में आया तो उन्होंने थाना प्रबंधक सिविल लाइन को फोन करके मामले से अवगत कराया।

*केस दर्ज किया, लेकिन FIR की कॉपी नहीं दी गई*

महिला के अनुसार, छात्र अभिभावक संघ के सदस्यों के थाने में पहुंचने के बाद शिकायत लिखी गई और उसे घर जाने दिया गया। थाने में छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी और सचिव धर्मेंद्र के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया गया। वहीं अभी पुलिस की ओर से FIR की कॉपी भी नहीं दी गई है।
April 25, 2023

हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, जानिए कैसे और कहां हुआ हादसा

हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, जानिए कैसे और कहां हुआ हादसा
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़। 
शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़। गाड़ी से आगे चल रही पायलट से टकराया पानी का टैंकर। जोरदार टक्कर में पलटा पानी का टैंकर।
April 25, 2023

हरियाणा कौशल विकास मिशन रिश्वतकांड:ACB की FIR में IAS दहिया का नाम; ऑस्ट्रेलिया दौरा रद, शिकायतकर्ता सीआईडी ADGP से मिला

हरियाणा कौशल विकास मिशन रिश्वतकांड:ACB की FIR में IAS दहिया का नाम; ऑस्ट्रेलिया दौरा रद, शिकायतकर्ता सीआईडी ADGP से मिला
चंडीगढ़ : हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM) रिश्वत कांड मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की FIR में राज्य के वरिष्ठ IAS विजय दहिया का नाम आने की चर्चा है। इसके बाद अब उनका गीता महोत्सव में गृह मंत्री अनिल विज के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरा रद हो गया है। इस सबके बीच शिकायतकर्ता रिंकू मनचंदा ने पंचकूला में सीआईडी ADGP आलोक मित्तल से मुलाकात की। इस दौरान रिंकू ने मामले से जुड़े सभी साक्ष्य भी दिखाए।
*10% लिया जाता कमीशन*

रिंकू मनचंदा ने मुलाकात के दौरान बताया कि स्किल डेवलपमेंट में बिल पास कराने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। उसके भी 49 लाख रुपए के बिल बकाया थे। इसको लेकर उसने चीफ स्किल ऑफिसर दीपक शर्मा से मुलाकात की। वहीं पर पूनम से बातचीत हुई। इस दौरान ही बिल पास कराने के लिए 5 लाख रुपए रिश्वत की बात तय हुई।
*30 करोड़ के हुए बिल पास*

रिंकू ने एडीजीपी को बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन में 6 महीने के भीतर 20 से 30 करोड़ रुपए के बिल पास हुए हैं, जबकि 30 से 40 करोड़ रुपए के बिल अभी लंबित चल रहे हैं।इन बिलों को पास कराने के लिए भी मिशन में दलाल सक्रिय हैं। हालांकि रिश्वत कांड के खुलासे के बाद मिशन मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर तरफ चर्चाओं का ही दौर है।
*रिंकू ने ये भी खुलासे किए*

शिकायतकर्ता रिंकू ने एडीजीपी आलोक मित्तल को बताया कि जब उसकी पूनम चोपड़ा से मुलाकात हुई तो उसने खुद को हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का रिश्तेदार बताया। साथ ही ये दावा भी किया कि हरियाणा में कोई भी काम हो तो वह उसे करा देगी। उसकी ब्यूरोक्रेसी में अच्छी पकड़ है। महिला ने रिंकू को आईएएस के बीच बड़ा नेटवर्क होने की वजह भी बताई। रिंकू ने बताया कि पूनम दिल्ली के एक बड़े स्कूल में वाइस प्रिंसिपल थी, इस दौरान उसके ब्यूरोक्रेसी में अच्छे संबंध बने।
April 25, 2023

जंतर-मंतर पर धरने का तीसरा दिन:विनेश बोलीं- एक हजार से ज्यादा लड़कियों का शोषण हुआ; 12 साल से अत्याचार देख रहे

जंतर-मंतर पर धरने का तीसरा दिन:विनेश बोलीं- एक हजार से ज्यादा लड़कियों का शोषण हुआ; 12 साल से अत्याचार देख रहे
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। पहलवान लगातार इस मामले में बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। इसी बीच विनेश फोगाट ने एक और बड़ा खुलासा किया है। विनेश ने एक इंटरव्यू में पूछा गया कि आखिर अध्यक्ष से कितनी लड़कियां प्रताड़ित होंगी। जिसके जबाब में विनेश ने कहा कि इसकी कोई गिनती ही नहीं है।
मैं आपको 100 बताऊं, 200 बताऊं, 500 बताऊं, 700 बताऊं, 1000 बताऊं, जितनी भी बताऊं मुझे तो कम लगती है। क्योंकि 12 साल से हमने इसका अत्याचार देखा है कि कितना हुआ है। कोई एक लड़की ही कुश्ती में इसने ऐसी छोड़ी होगी, जिसके साथ इसने बदतमीजी या सेक्शुअल हैरेसमेंट करने की कोशिश न की हो।
रविवार को धरना स्थल पर आपबीती बताते हुए विनेश और साक्षी रो पड़ी थीं।

मुश्किल से ही कोई एक लड़की रेस्लिंग में बची होगी। मैं इसकी गिनती बता नहीं सकती कि कितनों के साथ ये सब हुआ है। इस काम में ये पूरा सिस्टम जुड़ा होता है। एक अकेला आदमी कुछ नहीं करता है।
पूरा सिस्टम फॉलो अप करता है कि कौन लड़की कहां जा रही है और कहां से हैं। उनका मोबाइल नंबर निकालना है, उनसे बातचीत करवानी है। ये एक पूरा सिस्टम होता है, जिसके जरिए सब जाते हैं और फिर बृजभूषण की एंट्री होती है।
*हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा जाएंगे जंतर-मंतर*

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन का ऐलान किया है। हुड्डा का कहना है कि ये खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं। इन्होंने हर बार देश के परचम को पूरी दुनिया में फहराया है।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को रोड पर आकर धरने पर बैठना पड़े बड़ी शर्मनाक बात है। खिलाड़ियों को न्याय मिलना चाहिए। क्योंकि उनकी मांग जायज़ है। ऐसे में वो खुद राजनीति से ऊपर उठकर लगातार खिलाड़ियों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

वो आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने बार-बार कुश्ती संघ पर लगे तमाम आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। खिलाड़ियों की शिकायतों पर सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।
*बजरंग ने सभी गेम के खिलाड़ियों से भी मांगा समर्थन*

धरने पर बैठे पहलवान लगातार वहां से उनका समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। पहलवानों ने वहां से पहले सभी राजनीतिक दलों से उनका समर्थन करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने सभी खापों से माफी मांगते हुए साथ मांगा।
अब बजरंग ने फिर एक अपील की है कि ये सिर्फ कुश्ती की लड़ाई नहीं हो सकती। क्योंकि इस तरह का शोषण हर गेम में होता है। इसलिए वह अपने समर्थन में बाकी सभी गेम के खिलाड़ियों का समर्थन भी चाहते हैं ताकि हर खेल को बचाया जा सके।