Breaking

Wednesday, August 28, 2024

August 28, 2024

महावीर गुप्ता का गांव कंडेला में हुआ जोरदार स्वागत, गुप्ता बोले, 3 महीने में होगी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार, हर समस्या का करेंगे समाधान


महावीर गुप्ता का गांव कंडेला में हुआ जोरदार स्वागत
गुप्ता बोले, 3 महीने में होगी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार, हर समस्या का करेंगे समाधान
जींद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है और आने वाले 3 महीने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में सरकार का गठन हो जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को पेंशन 6000 रुपए, 300 यूनिट बिजली फ्री, रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। महावीर गुप्ता आज गांव कंडेला में कांग्रेस के कार्यक्रम हरियाणा मांगे हिसाब के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश रेढू, पूर्व सरपंच राजवीर रेढू, पंडित दया किशन, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सूरज रेढू, हरियाणा कांग्रेस कृषक समाज के जिला अध्यक्ष राज सिंह ने महावीर गुप्ता का स्वागत किया।महावीर गुप्ता ने कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा में भाजपा सरकार ने लोगों को इस कदर परेशान कर दिया है कि भाजपा अब अपने 15 साल पुराने ट्रैक पर आ रही है जिसमें उसे हरियाणा में एक या दो सीटें ही हासिल होती थी। महावीर गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा में राजनीतिक हालात ऐसे हो गए हैं कि भाजपा 2024 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में दो अंकों में सिम हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी का सहयोग कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्मचारी, किसान, युवा सभी पर लाठियां चलाने का काम किया है। व्यापारी आज हरियाणा में अपने आपको पूरी तरह से असुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पोर्टल इतने बना दिए हैं कि आम आदमी की जिंदगी इन पोर्टलों में उलझ कर रह गई है। आम आदमी पहले सीएससी पर धक्के खाता है और उसके बाद उसे कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। महावीर गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा के राज में भ्रष्टाचार बढ़ा है।कांग्रेस नेता महावीर गुप्ता ने कहा कि एक भी ऐसा काम नहीं है जो वर्तमान सरकार ने शुरू किया हो और उसे पूरा कर दिया हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर जींद को एक नया जींद बनाने का काम करेगी। यहां पर शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा और इस बात की व्यवस्था की जाएगी कि इलाके में एक भी आदमी बेरोजगार न रहे इसके लिए यहां पर आईएमटी की स्थापना की जाएगी और रोजगार मुहैया कराया जाएगा।इस अवसर पर ब्लॉक समिति के सदस्य विकास रेढू, पंडित ईश्वर, रमेश वाल्मीकि, सुल्तान वाल्मीकि,  महेंद्र सिंह रविदासिया, रोशन रविदासिया, आजाद रविदासिया, सतीश शर्मा, कृष्ण धीमान, कर्म सिंह धीमान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने महावीर गुप्ता को आश्वासन दिया कि अगर कांग्रेस ने उनमें विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें टिकट दी तो कंडेला गांव के लोग महावीर गुप्ता को यहां से भारी बहुमत से जीत कर भेजेंगे और इस बात को सुनिश्चित करेंगे की जींद विधानसभा की सीट सबसे ज्यादा मार्जिन के मामले में हरियाणा की सबसे ज्यादा मार्जिन वाली सीट बने।

August 28, 2024

हरियाणा सरकार चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है : महावीर गुप्ता

हरियाणा सरकार चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है : महावीर गुप्ता 
जींद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा सरकार चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और यही कारण है कि निर्वाचन आयोग द्वारा भाजपा के विधायकों और मंत्रियों को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के नोटिस लगातार दिए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भाजपा अपने आचरण में सुधार करने को तैयार नहीं है।जींद से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार एवं पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे महावीर गुप्ता ने कहा कि अब भाजपा को सभी जातियां, युवा, महिलाएं सब याद आ रही है लेकिन उसने अपने 10 साल के शासन में इन लोगों की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि आज सरकार किसानों की बात करती है, लेकिन यही किसान 2 साल सड़क पर बैठा रहा और सरकार की हठधर्मिता का शिकार होता रहा।
महावीर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर हरियाणा में परिवर्तन साफ नजर आने लगेगा। जींद विधानसभा क्षेत्र और जींद जिले के साथ-साथ पूरे हरियाणा का विकास होगा। हरियाणा में खाली पड़े 2 लाख पदों को भरा जाएगा। उद्योगों की स्थापना कर राज्य में बेरोजगारी का जड़ मूल से खात्मा किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए तय की जाएगी। बुजुर्गों की पेंशन 6000 रुपए की जाएगी और गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लाट दिए जाएंगे।
महावीर गुप्ता ने कहा कि जींद में पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार किया जाएगा।

Monday, August 26, 2024

August 26, 2024

हरियाणा के 14 जिलों में 2 दिन तक बारिश का अलर्ट, अब तक 59% कम बरसात

हरियाणा के 14 जिलों में 2 दिन तक बारिश का अलर्ट, अब तक 59% कम बरसात
Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून इन दिनों सुस्त जरुर हुआ है लेकिन खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई है। आज पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं कल से 2 दिन के लिए पलवल, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून सीजन में अब तक 59% कम बारिश हुई है। वैसे प्रदेश में 326.2% बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक 266.8% बारिश ही हुई है। अगस्त महीने की बात करें तो राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हो चुकी है।
*कम बारिस से किसानों को नुकसान*

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सीजन में अब तक 59 फीसदी बारिश कम हुई है कम बारिश होने की वजह से प्रदेश के किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। कम बारिश के चलते धान की फसलों पर असर पड़ सकता है।
*कहां कितनी बारिश हुई*

हरियाणा के 3 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे के दौरान झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश चरखी-दादरी में हुई, यहां 20.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 3.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कुरुक्षेत्र में 2.0 MM बारिश हुई। इन जिलों के अलावा पंचकूला, रोहतक और करनाल में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला, यहां भी कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखी गई।
*31 अगस्त तक बारिश होगी*

हरियाणा में अभी मानसून 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। इसकी वजह यह है कि मानसून ट्रफ रेखा दिल्ली के उत्तर में निचले स्तर पर शिफ्ट हो गई है, इसलिए सतही हवा पश्चिमी दिशा में बदल कई है। पश्चिमी हवाएं कम आर्द होने के कारण तापमान बढ़ाती हैं, लेकिन अब मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे हालातों में सूबे में बारिश के आसार बने हुए हैं।
August 26, 2024

उचाना में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडितःलोगों ने जताया आक्रोश, पुलिस बोली CCTV जांच करके आरोपियों का पता लगाएंगे।

उचाना में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडितः
लोगों ने जताया आक्रोश, पुलिस बोली CCTV जांच करके आरोपियों का पता लगाएंगे।
जींद: जिले के उचाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित पाई गई। बताया जा रहा है कि बीती रात कुछ अज्ञात युवकों ने भीमराव अंबेडक की प्रतिमा को तोड़ा है। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा नजर आया, स्थानिय लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अंबेडकर चौक पर स्थापित है प्रतिमा
डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने से लोगों में काफी गुस्सा नजर आया। इसके बाद लोग उचाना थाना में पहुंचे। लोगों ने कहा कि उचाना चौक पर स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ लोगों ने जानबूझ कर खंडित करने का प्रयास किया है। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग
पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रतिमा को खंडित करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान कर, उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

शमशेर उचाना कला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के बाद थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। रिकॉर्डिंग देखकर जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

Sunday, August 25, 2024

August 25, 2024

दो सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं अभय चौटाला, BSP से सीट शेयरिंग पर क्या बोले?

दो सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं अभय चौटाला, BSP से सीट शेयरिंग पर क्या बोले?
चंडीगढ़: हरियाणा में इस बार मायावती की पार्टी बीएसपी और INLD आपस में गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। हालांकि अभी सीट बंटवारे पर फैसला नहीं हुआ है। अभय चौटाला खुद इस बार दो सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।
*दोनों पार्टियां मजदूरों और किसानों की हितैषी- अभय चौटाला*

हरियाणा के सिरसा में मीडिया से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा, ''हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए INLD और बसपा के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियां मजदूरों और किसानों की हितैषी हैं, अब देश में एक नया संदेश जाएगा.''
*4-5 सितंबर तक सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा- अभय चौटाला*

उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा, ''1 तारीख से हमारी बैठक है, 4-5 तारीख तक सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा। मैं दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकता हूं। पार्टी के कार्यकर्ता तय करेंगे कि मैं किस सीट से चुनाव लड़ूंगा, उनका फैसला मुझे स्वीकार होगा."
बता दें कि हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटो की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। 

हरियाणा में सभी राजनीतिक दल अपनी पार्टि‍यों मजबूत करने में लगे है। इसी क्रम में कुरुक्षेत्र में 23 अगस्त को बीएसपी और इनेलो का कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने 10 सालों में कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।

Saturday, August 24, 2024

August 24, 2024

हरियाणा में नई सरकार बनने के केवल 41 दिन बचे हैं : महावीर गुप्ता

हरियाणा में नई सरकार बनने के केवल 41 दिन बचे हैं : महावीर गुप्ता 
जींद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जींद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार महावीर गुप्ता ने कहा है कि अब हरियाणा में नई सरकार बनने के केवल 41 दिन बचे हैं और प्रदेश की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है कि कब यह समय पूरा हो और हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने लोकसभा चुनाव में अपना अंडर करंट दिखा दिया था और विधानसभा चुनाव में यह अंडर करंट और तेजी से नजर आएगा।महावीर गुप्ता ने कहा कि उनके परिवार ने पिछले 50 सालों में जींद में राजनीति की है और इस दौरान समय के अनुसार जब जींद को जिस चीज की जरूरत थी मुझे पूरा करने का काम किया है। अब जींद को बेरोजगारी खत्म करने के लिए बड़े उद्योगों की जरूरत है और पीने के शुद्ध पानी के लिए नहरी पानी आधारित योजना की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इन दोनों योजनाओं पर तेजी से अमल किया जाएगा। महावीर गुप्ता ने कहा कि इसके अलावा बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और अच्छी चिकित्सा मिले इस बात पर भी कांग्रेस और उनका ध्यान रहेगा।शहर में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान छोटे-छोटे कार्यक्रमों में महावीर गुप्ता ने कहा कि शहर के लोगों कि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि शहर में अमन शांति का माहौल बना रहे। महावीर गुप्ता ने कहा कि व्यापारी लूट और विरोधी मांगे जाने की घटनाओं से काफी दुखी हैं, लेकिन हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के साथ ही यह समस्या पूरी तरह से खत्म की जाएगी और बदमाशों को हरियाणा में रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा की गई हर वर्ग के लिए योजनाओं से लोगों में उत्साह का माहौल है और वह एक-एक दिन गिनकर काट रहे हैं कि कब तक उन्हें वर्तमान सरकार की परेशानियां झेलनी हैं।

Friday, August 23, 2024

August 23, 2024

पिछले 5 सालों में 8 लाख भारतीयों ने छोड़ दी भारत की नागरिकता, जानिए क्यों बढ़ रहा है विदेश में बसने का चलन

पिछले 5 सालों में 8 लाख भारतीयों ने छोड़ दी भारत की नागरिकता, जानिए क्यों बढ़ रहा है विदेश में बसने का चलन
Citizenship: भारतीय लोगों में विदेश में बसने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पिछले 5 सालों में 8 लाख, 34,000 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है। इससे सवाल उठता है कि आखिर क्यों इतने सारे लोग भारत छोड़कर विदेश में बसने के लिए जा रहे हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पिछले 5 वर्षों में अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीय नागरिकों पर पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। विदेश मंत्री ने अपने जवाब में 2011-2018 का डेटा भी शेयर किया.केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार (1 अगस्त) को राज्यसभा में बताया था कि साल 2023 में 2.16 लाख से ज्यादा भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी। विदेश मंत्री ने बताया कि 2023 में अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या 2,16,219 (2.16 लाख) थी। सरकार ने बताया कि 2022 में यह आंकड़ा 2,25,620 (2.25 लाख) था, जबकि 2021 में 1,63,370 (1.63 लाख); 2020 में 85,256; और 2019 में 1,44,017 (1.44 लाख) था।
*जानिए नागरिकता छोड़ने की क्या है वजह?*

दरअसल, सामान्य तौर पर माना जाता है कि लोग बेहतर रोजगार और रहन-सहन के लिए दूसरे देशों में प्रवास करते हैं या वहां की नागरिकता लेते हैं। ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू, 2020 के मुताबिक, अच्छी लाइफस्टाइल के लिए लोग नई नागरिकता लेते हैं। इसके साथ ही अपराध दर बढ़ने या देश में व्यावसायिक अवसरों की कमी की वजह से भी लोग ऐसा करते हैं। इसके अलावा विदेशों में अच्छी सैलरी और काम करने का बेहतर माहौल भी लोगों के लिए भारत छोड़ने की एक बड़ी वजह है।
*जानें कौन सा देश है पहली पसंद*

भारत के लोगों में विकसित और अमीर देशों में नागरिकता लेने की चाह लगातार बढ़ रही है।  ऐसे में साल 2018 से  2023 तक भारतीयों ने 114 देशों में नागरिकता हासिल की है। इनमें से ज्यादातर लोग अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और जर्मनी में बस गए। हालांकि, पिछले 6 सालों में 70 लोगों ने पाकिस्तानी नागरिकता भी ली।  वहीं, 130 ने नेपाली नागरिकता हासिल की और 1,500 लोगों ने केन्याई नागरिकता का विकल्प चुना। चीन के बाद भारत में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या दूसरी सबसे ज्यादा हैं।
*विदेश में हायर स्टडी के हैं बेहतर विकल्प*

विदेशों में हायर एजुकेशन का स्तर भारत के मुकाबले काफी ऊपर है। कई लोग स्टडी वीजा पर जाते हैं। ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट स्टडी वर्क वीजा के लिए अप्लाई करते हैं। इसके बाद स्थायी नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं और नागरिकता हासिल कर लेते हैं। इसके साथ ही विदेशों में सरकारी और संवेदनशील क्षेत्रों में नौकरी का भी मौका मिलता है।
August 23, 2024

प्रदीप गिल की पदयात्रा: जींद की सड़कों पर गूंजा जनता का आक्रोश, बदलाव के लिए तैयार

प्रदीप गिल की पदयात्रा: जींद की सड़कों पर गूंजा जनता का आक्रोश, बदलाव के लिए तैयार

प्रदीप गिल की पदयात्रा: सरकार की नाकामी का खुलासा, जींद की जनता ने दिखाया समर्थन
जींद : हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के दूसरे चरण के सातवें दिन, प्रदीप गिल ने भिवानी रोड बाईपास से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा को जींद की जनता का जबरदस्त समर्थन मिला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। जनता का उत्साह देखकर साफ जाहिर हुआ कि लोगों में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है और वे बदलाव के लिए तैयार हैं। यह पदयात्रा भिवानी रोड बाईपास से शुरू होकर रोहतक रोड बाईपास, अंडरपास, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एस.डी. स्कूल, सफीदों गेट, कुंदन सिनेमा, परशुराम चौक, शहीद स्मारक से होकर अंत में अर्बन स्टेट 1289 के प्रदीप गिल के कार्यालय में पहुंची।
इस पदयात्रा का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सामने लाना और कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाना है। प्रदीप गिल ने जींद की कई प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डाला, जिनमें सड़कों और गलियों की खस्ताहाल स्थिति, जल निकासी की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा, और बेरोजगारी जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने सरकार पर इन मुद्दों को न सुलझाने का आरोप लगाया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदीप गिल ने कहा कि पोर्टल व्यवस्था के कारण बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, जो कि चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार 5 किलो राशन देने की बात करती है, लेकिन इस राशन से आम आदमी का पेट नहीं भरता, क्योंकि दाल और सरसों के तेल के दाम आसमान छू रहे हैं और पेट्रोल भी ₹100 प्रति लीटर से अधिक हो गया है। इससे मजदूर वर्ग की आजीविका पर बुरा असर पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि अग्निवीर योजना के कारण युवाओं ने सेना में भर्ती की तैयारी छोड़ दी है, और हरियाणा कौशल के तहत दी जा रही टेंपरेरी नौकरियों से युवा निराश हैं। सरकारी कर्मचारियों के साथ उनके अधिकारों की मांग करने पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने कुशासन किया है, जो जनता के लिए कष्टदायक साबित हुआ है।अंत में, प्रदीप गिल ने वादा किया कि अगर जनता उन्हें विधायक के रूप में चुनती है, तो वे अपनी सारी तनख्वा शिक्षा के क्षेत्र में लगा देंगे। उनका लक्ष्य है कि हर बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करे और कोई भी आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। वे गांवों में स्कूलों और शिक्षण संस्थानों की बेहतरी के लिए काम करेंगे, ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।
इस पदयात्रा में प्रदीप गिल का उद्देश्य है कि जनता की आवाज़ बनकर सरकार से जवाब तलब करना और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एक सशक्त विकल्प के रूप में पेश करना।
August 23, 2024

हरियाणा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग

हरियाणा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग

हरियाणा में अपराधी चुस्त और सरकार पूरी तरह से सुस्त है- बजरंग गर्ग
जींद- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने जुलाना में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपराधियों द्वारा दिन दिहाड़े पिस्तौल तानकर बजरंग मेडिकल हॉल पर दवाई व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने व ज्वलनशील तरल पदार्थ दुकान के काउंटर के ऊपर डालकर काउंटर के ऊपर रखे सामान व दवाई पर आग लगाने से प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों में भय माहौल है। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में इस अपराधिक घटना के विरोध में आज जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए पूरा शहर बंद किया गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। हरियाणा में अपराधी चुस्त और सरकार पूरी तरह से सुस्त है। श्री गर्ग ने कहा कि हरियाणा का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता भय के साये में जी रहे है। प्रदेश में ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन प्रदेश में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता के साथ लूटपाट, फिरौती, हत्या व अपहरण की वारदात ना होती हो। आज क्राइम के मामले में हरियाणा अव्वल स्थान पर है और प्रदेश अपराध का अड्डा बन चुका है। हरियाणा में हर रोज लगभग चार हत्याओं की वारदातें हो रही है। हरियाणा में अपराध बढ़ने के कारण व्यापारी व उद्योगपति प्रदेश से लगातार पलायन कर रहे हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि जो सरकार व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की सुरक्षा ना कर सके, उस सरकार को किसी प्रकार की टैक्स लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए। भाजपा सरकार में व्यापारी व उद्योगपति लुट रहा है और प्रदेश का किसान पिट रहा है। हरियाणा में अपराध के बढ़ने का मुख्य कारण बेरोजगारी है जबकि सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों युवा बेरोजगार हो गए हैं, जिसके कारण युवा पीढ़ी लगातार नशे की दलदल में धस्ती जा रही है। जिसके कारण आज हरियाणा में लगातार अपराध हो रहे हैं और जिसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। इस अवसर पर वैश्य समाज के प्रदेश उपप्रधान व व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, वैश्य समाज जिला प्रधान ईश्वर गोयल, व्यापार मंडल प्रधान पतराम तायल,अनाज मंडी प्रधान कैलाश सिंगल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंघल, प्रदेश सचिव रामविलास मित्तल, रामलाल सिंगल, रमेश जिंदल, राजेंद्र सिंगला, देवी दयाल तायल, आनंद राठौर, सुरेश मित्तल, संदीप आर्य, बालवीर आर्य, डॉ संजय शर्मा, अनिल शर्मा, कैलाश कृति, जय भगवान सैनी, ओम प्रकाश सैनी, वीरेंद्र सिंगला आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

Thursday, August 22, 2024

August 22, 2024

*खट्टर साहब ने हरियाणा का बेड़ा गर्क किया इसीलिए मुख्यमंत्री पद से हटाया: डॉ. संदीप पाठक*

*खट्टर साहब ने हरियाणा का बेड़ा गर्क किया इसीलिए मुख्यमंत्री पद से हटाया: डॉ. संदीप पाठक*
करनाल : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को सुबह करनाल में सोनीपत व करनाल लोकसभा की मीटिंग की और दोपहर को कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र व अंबाला लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। डॉ.संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को 100 आदमियों के बराबर काम करना पड़ेगा। बिना काम किए कुछ नहीं बदलेगा। सभी को 24 घंटे काम करना पड़ेगा। ये किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है, ये हम सबकी जिम्मेदारी है। पंजाब में बदलाव तब आया जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे दिन रात मेहनत की। हरियाणा में भी अपने संघर्ष से ये युद्ध जीतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी धीरे धीरे आरक्षण को खत्म करना चाहती है। व्यापारियों का व्यापार और किसानों की किसानी खत्म करना चाहती है। किसानों से इनके अंहकार का टकराव है, इनको समझ लेना चाहिए जो किसानों से टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा।उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के 30-40 दिन बचे हैं। आम आदमी पार्टी इन 30-40 दिनों में अपने अभियान को और मजबूत करेगी। आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को जो गारंटियां दी थी उसका रजिस्ट्रेशन करेंगे। हर घर में जाएंगे और जनता को बताएंगे कि जब भी आपसे वोट मांगने आएं तो बाकी की पार्टियों से प्रश्न पूछो कि जब भी आपको सरकार बनाने का मौका मिला आपने क्या किया?उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में जो काम किया है और पूरे देश में जो उनका विजन है वो जनता के सामने रखेंगे। बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सम्मान की गारंटी ये सभी गारंटी कार्ड उनको देकर और समझाकर इस बार बदलाव के लिए जागरूक करेंगे और वोट डलवाएंगे। 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में हर विधानसभा वाइज रैलियां करेगी और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को घर घर पहुंचाएगी। दूसरी पार्टियों हर बार की तरह जो झूठ इन्होंने पिछली बार के चुनाव में बोला इस बार भी वही बोलने का काम कर रही हैं। इस बार लड़ाई सच्चाई, सत्य और पैसा, पावर, धनबल व असत्य के बीच है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने खट्टर साहब को इसीलिए मुख्यमंत्री पद से हटाया क्योंकि उन्होंने पूरे हरियाणा का बेड़ा गर्क कर दिया। इसके बाद नायब सिंह को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन नायब सिंह तो पहले से ही सरकार में थे और इनके खास आदमी थे। इतने दिनों में क्या किया अब आकर घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं। जनता बहुत समझदार है घोषणा करने से कुछ नहीं होगा जो ईमानदारी से किया है वो काम बताओ। बीजेपी सरकार हमारी बहनों पर अन्यान्य करना बंद करे। इनकी राजनीति ओलंपिक तक पहुंच गई, हरियाणा में ऐसी गंदी राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया है वो आज नही तो कल बाहर आएंगे। जब से आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव के लिए सक्रिय हुई थी तब से इन्होंने षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है और अब भी 15 दिन पहले चुनाव करा दिया। अरविंद केजरीवाल को ईडी और लोअर कोर्ट ने बरी कर दिया है अब जबरदस्ती सीबीआई लाकर खड़ी कर दी। बीजेपी अरविंद केजरीवाल को अन्दर रखकर जल्दी जल्दी चुनाव करना चाहती है। लेकिन इनको पता नहीं है कि इस बार जनता खुद बदलाव के लिए तैयार है।उन्होंने कहा बीजेपी के नेता जेपी दलाल कह रहे हैं कि यदि कोई दूसरी सरकार बनी तो हम उसको तोड़ देंगे। बीजेपी देश में ऐसा ही कर रही है। हम किसी भी राज्य की बात करें तो बीजेपी हर जगह शाम, दाम, दंड और भेद से चुनाव जीतना चाहती है और यदि हार जाए तो वहां चुनाव को खरीदती है। इसीलिए इनको भगाना और सुपड़ा साफ करना जरुरी है। इनको जनता के बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है इनको इस बात की चिंता है कि यदि कोई दूसरी सरकार आ गई तो तोड़ देंगे। उनमें थोड़ी सी भी शर्म है तो राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

Wednesday, August 21, 2024

August 21, 2024

असम: अब काजी नहीं सरकार करेगी निकाह का रजिस्ट्रेशन, मुस्लिम विवाह पंजीकरण बिल मंजूर; जानें- और क्या बदलेगा

असम: अब काजी नहीं सरकार करेगी निकाह का रजिस्ट्रेशन, मुस्लिम विवाह पंजीकरण बिल मंजूर; जानें- और क्या बदलेगा
Assam Latest News: नॉर्थ ईस्ट के असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है। बुधवार (21 अगस्त, 2024) को वहां मुस्लिम विवाह पंजीकरण विधेयक 2024 की मंजूरी दे दी गई। सीएम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए बताया, "आज असम कैबिनेट ने मुस्लिम विवाह पंजीकरण विधेयक 2024 की स्वीकृति दे दी है। इसमें दो विशेष प्रावधान हैं: पहला- मुस्लिम विवाह का पंजीकरण अब काजी नहीं सरकार करेगी. दूसरा- बाल-विवाह के पंजीकरण को अवैध माना जाएगा."
असम में मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है. वहां के सीएम कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने बीजेपी का रुख किया और तब से वह हार्डकोर हिंदुत्व की राह पर हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने इससे पहले अगस्त की शुरुआत में कहा था कि उनकी सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाएगी, जिसमें दोषी को सजा के तौर पर 'आजीवन कारावास' का प्रावधान होगा।

https://www.facebook.com/share/v/uYYJ633kv5AgYBt4/?mibextid=oFDknk

*'लव जिहाद' पर क्या बोले थे हिमंत बिस्वा सरमा?*
गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चार अगस्त, 2024 को असम सीएम बोले थे कि उन्होंने चुनाव के दौरान 'लव जिहाद' के बारे में बात की थी। जल्द ही वे लोग एक कानून लाएंगे, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। सीएम ने यह भी बताया था कि जल्द ही एक नई अधिवास नीति पेश की जाएगी, जिसके तहत केवल असम में जन्मे लोग ही राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे। दरअसल, असम सरकार ने चुनाव पूर्व वादे के अनुसार प्रदान की गई एक लाख सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी है। सीएम ने कहा था कि असम सरकार ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भूमि सौदों के बारे में फैसला लिया है।
August 21, 2024

सांसद सतपाल ब्राह्मचारी ने शहीद CRPF इंस्पेक्टर कुलदीप को दी श्रद्धांजलि, कहा- मैं बनवाउंगा गांव में स्मारक

सांसद सतपाल ब्राह्मचारी ने शहीद CRPF इंस्पेक्टर कुलदीप को दी श्रद्धांजलि, कहा- मैं बनवाउंगा गांव में स्मारक
जींद ( संजय कुमार ): सोनीपत सासंद सतपाल ब्रह्मचारी बुधवार को जींद स्तिथ शहीद CRPF इंस्पेक्टर कुलदीप मलिक के घर गांव निडानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुलदीप मलिक को श्रद्धांजलि दी। इस पत्रकारों से रूबरु हुए सोनीपत सासंद ने कहा कि देखिए अपने देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद  को मैं अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परिवार के प्रति जो असहनीय कष्ट हैं उसको सहने की भगवान उनको शक्ति दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें गौरान्वित होना चाहिए की देश के लिए उसने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
हमारे देश के लिए उन्होंने आने प्राणों की आहुति दी हैं। कुलदीप ने हरियाणा और इस गांव का नाम रोशन किया है मैं आपको एक बात ये कहना चाहता हूँ हम इनकी याद में एक शहीद स्मारक बनाने का काम करेंगे।