Breaking

Saturday, September 27, 2025

September 27, 2025

कामयाब परिचय सम्मेलन करने पर प्रधान राजकुमार गोयल का अग्रवाल समाज की बैठक में फूल मालाओं से किया गया स्वागत

कामयाब परिचय सम्मेलन करने पर प्रधान राजकुमार गोयल का अग्रवाल समाज की बैठक में फूल मालाओं से किया गया स्वागत
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द की एक बैठक प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 07 सितम्बर को जीन्द में आयोजित हुए उतर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर समीक्षा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस सम्मेलन को एक ऐतिहासिक सम्मेलन करार दिया। बैठक में सफल परिचय सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं ने प्रधान राजकुमार गोयल को सम्मानित भी किया। बैठक में बजरंग गर्ग, सतीश जैन, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, जय भगवान सिंगला, गोपाल जिंदल, सुनील गोयल, सुशील सिंगला, राजेश गोयल, बजरंग सिंगला, सतीश गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  
इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा 7 सितम्बर को जीन्द की धरती पर एक ऐसा ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ जो आज तक कभी नहीं हुआ था। इस सम्मेलन में 17 राज्यों से हजारो अग्रबंधु पहुंचे। विवाह योग्य प्रत्याशियों की संख्या भी 1200 से ज्यादा रही। मंच से खूब परिचय हुए। इस समारोह की चुहूं और प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि यह सम्मेलन एक महासम्मेलन साबित हुआ जो पूरे समाज की एकजुट मेहनत और आपसी सहयोग का परिणाम रहा। उन्होने कहा कि जहां इस कार्यक्रम की कामयाबी के पीछे प्रधान राजकुमार गोयल की मेहनत का नतीजा रहा वही प्रत्येक सदस्य ने बखूबी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाई जिसके चलते कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित और सफल रहा।
इस अवसर पर पवन बंसल व सोनू जैन ने कहा कि इस महासम्मेलन में समाज के युवाओं का उत्साह और महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से प्रशंसनीय रही। समारोह में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में परिवारों ने भाग लिया। सभी अतिथि समय पर पधारे और मंच संचालन पूर्णतः अनुशासित रहा। बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का औपचारिक परिचय हुआ। अब भी रिश्तों की इंकवारी लगातार जारी है जिससे साबित हो रहा है कि काफी रिश्ते मैच्योर होंगे। इस अवसर पर मनीष गर्ग व रजत सिंगला ने कहा कि इस सम्मेलन ने न केवल समाज के लिए विवाह योग्य युवाओं को मंच प्रदान किया बल्कि आपसी परिचय और सामाजिक भाईचारे को भी मजबूती किया। इन्होने इस महासम्मेलन को भविष्य की पीढ़ी को जोड़ने वाला मील का पत्थर बताया।
बैठक में कहा गया कि कार्यक्रम की सफलता पर चारों ओर से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने अग्रवाल समाज की इस पहल को अनुकरणीय बताया है। बैठक में परिचय सम्मेलन की तैयारियों से लेकर आयोजन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रधान राजकुमार गोयल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार और अधिक उपयोगी सामाजिक कार्यक्रम करने का संकल्प लिया और अगली गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।
September 27, 2025

जींद ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ शमशेर सिंह को मिला विशेष सम्मान

जींद ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ शमशेर सिंह को मिला विशेष सम्मान

डॉ. राजेश भोला, राजकुमार गोयल व राजकुमार भोला ने किया सम्मानित
जींद : अपनी ड्यूटी को सेवा भावना और अनुशासन के साथ निभाते हुए उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले जींद ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ शमशेर सिंह को आज विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल, तथा महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष राजकुमार भोला द्वारा शाल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान डॉ. राजेश भोला ने कहा कि एसएचओ शमशेर सिंह ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली और समर्पण पूरे शहर के लिए प्रेरणादायक हैं।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा ऐसे अधिकारी समाज के लिए मिसाल हैं। वे न केवल अपने विभाग का नाम रोशन करते हैं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष राजकुमार भोला और समाजसेवी सरदार गुरमीत सिंह ने भी एसएचओ शमशेर सिंह की ईमानदारी और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने एसएचओ शमशेर सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Friday, September 26, 2025

September 26, 2025

निजी स्कूल पर कब्जे की कोशिश, प्रार्चाया से दुव्र्यवहार ; पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर कुछ अन्य पर दर्ज किया मामला

निजी स्कूल पर कब्जे की कोशिश, प्रार्चाया से दुव्र्यवहार
पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर कुछ अन्य पर दर्ज किया मामला 
जींद : नवदुर्गा सीनियर सैकेंडरी स्कूली प्राचार्या के साथ दुव्र्यवहार तथा कब्जा करने की कोशिश करने पर शहर थाना पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
स्कूल प्रार्चाय सोनू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पूर्व में बंसीलाल स्कूल मैनेजमेंट में रहे हैं। मैनेजमेंट से हटने के बाद बंसीलाल व उसके परिजनों ने स्कूल पर कब्जा करने की नियत से हथकंडे अपनाने तथा उसे परेशान करना शुरू कर दिया। गत छह मई को आरोपितों ने उसके साथ दुव्र्यवहार किया और स्कूल पर कब्जा करने की कोशिश की। उस दौरान तो मामला शांत हो गया। जिसके बाद फिर से आरोपितों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। गत दिवस स्कूल संचालन में बाधा डालने के साथ स्कूल पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। शहर थाना पुलिस ने स्कूल प्राचार्या सोनू शर्मा की शिकायत पर बंसी लाल, मदन मोहन, विवेक,राजबाला को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Wednesday, September 24, 2025

September 24, 2025

अग्रोहा धाम मेले को लेकर प्रदेश प्रवक्ता डा. राजकुमार गोयल ने जुलाना मंडी का किया दौरा

अग्रोहा धाम मेले को लेकर प्रदेश प्रवक्ता डा. राजकुमार गोयल ने जुलाना मंडी का किया दौरा

श्रद्धालुओं को 07 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा मेले में पहुंचने का किया आह्वान

अग्रोहा धाम में 7 अक्टूबर को लगेगा ऐतिहासिक मेला
जीन्द : आगामी 7 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का निमंत्रण देने के लिए अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता व अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल कस्बों और मंडियों का दौरा कर रहे है। श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेले में पहुंचने का आह्वान कर रहे है। इसी कड़ी में राजकुमार गोयल ने जुलाना मंडी का दौरा किया। इस अवसर पर जुलाना इकाई के प्रधान पवन गर्ग, महासचिव राहुल तायल, संयोजक तुलसी राम सिंगला, सावर गर्ग, सोनू जैन, रामधन जैन, पवन बंसल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। गोयल ने यहां कई दुकानों पर जा जाकर अग्रोहा धाम मेले को लेकर अपने विचार रखे।
पुरानी अनाज मंडी में प्रमुख व्यापारी सतनारायण बंसल, नरेन्द्र बंसल, नीरज बंसल के प्रतिष्ठान पर बोलते हुए राजकुमार गोयल ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 07 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में राष्ट्रीय मेला लगने जा रहा है। इस मेले में हरियाणा सहित आसपास के राज्यों और देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। यह मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज की एकता, सेवा और सांस्कृतिक धरोहर का महापर्व भी है। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देखरेख में होने वाले इस भव्य मेले में महा ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी, प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय नेता सुभाष चंद्रा जैसी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी।
मेले के कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए गोयल ने बताया है कि मेले की शुरुआत सुबह शक्ति सरोवर स्नान के साथ होगी। उसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों महिलाएं, पुरुष और बच्चे भाग लेंगे। उसके बाद छप्पन भोग, विशाल भंडारा, ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। दोपहर को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज व राष्ट्रहित पर गहन मंथन होगा। इस इस सम्मेलन में समाजहित में कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पाँचवां धाम है जो करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र है। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हर वर्ष लगने वाला यह मेला युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और समाज सेवा की प्रेरणा देने का अवसर प्रदान करता है।
गोयल ने कहा कि यह मेला अग्रवाल समाज का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश की सांझी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि धर्म, संस्कृति और समाज की इस महान परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं और 42वें वार्षिक मेले में पहुंचकर ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें। इस अवसर पर जुलाना वासियों ने विश्वास दिलाया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेले में पहुंचेगे।
September 24, 2025

हरियाणा के 7 जिलों के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर

हरियाणा के 7 जिलों के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर
नई दिल्ली : रेलवे ने मंगलवार को उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेन 27 सितंबर को उदयपुर सिटी से शुरू होगी, जो 28 सितंबर को चंडीगढ़ से वापस उदयपुर सिटी के लिए चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ को सीधा राजस्थान से जोड़ेगी। यह ट्रेन उदयपुर से बुधवार व शनिवार और चंडीगढ़ से रविवार और गुरुवार को चलेगी। उदयपुर सिटी से सुबह 4:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। फिर चंडीगढ़ से 11:20 बजे चलकर उदयपुर सिटी में अगले दिन सुबह 5:20 पर
प्रदेश के स्टेशनों पर समय

चंडीगढ़ की ओर जाने का समय

स्टेशन

उदयपुर की ओर जाने का समय

02:15

रेवाड़ी

18:00

03:53

झज्जर

16:50

04:28

रोहतक

16:15

05:10

जींद

15:30

05:37

नरवाना

15:03

06:12

कैथल

14:05

07:10

कुरुक्षेत्र

12:50

09:05

अम्बाला

12:05

पहुंचेगी। कैथल व जींद जिले को राजस्थान से जोड़ने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी। चंडीगढ़ जाने के लिए कैथल में यह ट्रेन सुबह 6:12 और उदयपुर जाने के लिए दोपहर 2:05 बंजे चलेगी।
September 24, 2025

ऑक्सीजन की कमी से हुई थी 2 वर्षीय बच्ची की मौ*त

ऑक्सीजन की कमी से हुई थी 2 वर्षीय बच्ची की मौ*त
जींद : जींद शहर के दड़ा मोहल्ला में मिले 2 वर्षीय बच्ची के शव का मंगलवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। चिकित्सकों ने मौत का कारण आक्सीजन की कमी होना बताया है। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को ले गए।
उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी महिला प्रीति कई वर्षों से अपने 4 वर्षीय बेटे और बेटी साधना (2) के साथ शहर के दड़ा मोहल्ला में रह रही थी। वह घरों में झाडू-पोचा करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही है। गत दिवस सोमवार दोपहर को उसकी बेटी साधना बच्चों के साथ खेल रही थी। करीब एक घंटे बाद देखा तो वह नहीं मिली। इसके बाद, परिजनों ने उसे ढूंढा तो वह मकान के पास ही कंबल में लिपटी हुई मिली थी।
उसके मुंह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। परिजन तुरंत उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में शहर थाना के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों ने भी इस मामले में परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करके बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया।
September 24, 2025

दोस्त के हत्यारों को जिला अदालत ने सुनाई उम्रकैद

दोस्त के हत्यारों को जिला अदालत ने सुनाई उम्रकैद
जींद : यमुनानगर के जगाधरी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी की कोर्ट ने दोस्त की हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों में गांव सिंसर निवासी संदीप और बिट्टू शामिल हैं। दोषियों पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना ना देने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा का प्रावधान है। उप जिला न्यायवादी सुधीर सिंदर ने केस की पैरवी की। उन्होंने बताया कि एविडेंसियल सक्रमस्टानसिज और लास्ट सीन थ्योरी सजा का मुख्य आधार रही।
प्रतापनगर पुलिस ने सिंसर गांव निवासी मृतक गुरमीत के भाई सतीश की शिकायत पर 29 दिसंबर 2023 को हत्या का

हजार रुपये का लगाया 20 सुजान नही देन वर ठा महीने की अतिरिक्त सजा का प्रावधान

केस दर्ज किया था। उप जिला न्यायवादी सुधीर सिंदर ने बताया कि प्रतापनगर पुलिस को 26 दिसंबर को कलेसर गांव के नजदीक जंगल में अज्ञात शव मिला था। शव की शिनाख्त के लिए यमुनानगर स्थित पोस्टमार्टम रूम में रखा गया था। 29 दिसंबर को शव की पहचान के बाद पुलिस ने मृतक के भाई सतीश की शिकायत पर संदीप और बिट्टू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने घटना स्थल से रस्सी, रजाई कवर और अन्य सामान बरामद किया।
September 24, 2025

जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को कोर्ट से मिली जमानत

जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को कोर्ट से मिली जमानत 
जींद : जींद के जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को कोर्ट से जमानत मिल गई है, बुधवार शाम तक उनके बाहर आने की उम्मीद है। विजिलेंस की टीम ने संजय जांगड़ा को पिछले महीने 16 अगस्त को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। मामला तालाब के सौंदर्याकरण से जुड़ा है। हांसी मार्ग पर स्थित तालाब के सौंदर्याकरण का काम साढ़े 4 करोड़ की लागत से किया जा रहा था।
तालाब का 50% काम पूरा

तालाब सौंदर्याकरण के काम का 50 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका था। कोर्ट स्टे की वजह से यह काम रुका हुआ था। विजिलेंस की टीम ने भिवानी के एक ठेकेदार मनोज की शिकायत पर कार्रवाई की थी। ठेकेदार का आरोप था कि तालाब की राशि पास करने के लिए ढाई प्रतिशत रिश्वत मांगी जा रही थी।
विजिलेंस टीम रंगे हाथों पकड़ा

विजिलेंस ने डॉ. जांगड़ा के निजी कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट सतबीर को रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से 2 लाख 27 हजार रुपए बरामद किए गए। जब उसके हाथों को पानी से धुलवाया गया तो वे लाल हो गए। विजिलेंस टीम ने तब नगरपालिका चेयरमैन और रिसेप्शनिस्ट दोनों को हिरासत में ले लिया था।

Tuesday, September 23, 2025

September 23, 2025

जींद की ऐतिहासिक धरती पर आध्यात्मिकता और संस्कृति का नया केंद्र बनने जा रहा इस्कॉन मंदिर शीघ्र ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा

जींद की ऐतिहासिक धरती पर आध्यात्मिकता और संस्कृति का नया केंद्र बनने जा रहा इस्कॉन मंदिर शीघ्र ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा
जींद : जींद की ऐतिहासिक धरती पर आध्यात्मिकता और संस्कृति का नया केंद्र बनने जा रहा इस्कॉन मंदिर शीघ्र ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह भव्य मंदिर रोहतक रोड पर अनाज मंडी के सामने बन रहा है। इस मंदिर के निर्माण का संपूर्ण श्रेय प्रमुख समाजसेवी टी. आर. मित्तल को जाता है जो मूल रूप से गांव रामराय (जींद) के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। मित्तल दिल्ली के श्री अग्रसेन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जाने माने समाजसेवी हैं।
आज इस्कॉन मंदिर दिल्ली के चैयरमेन केशव मुरारी, इस्कॉन मंदिर कुरुक्षेत्र के उप प्रधान मोहन गौड व अन्य पदाधिकारी रोहतक रोड स्थित इस मंदिर परिसर में पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दिल्ली के प्रमुख समाजसेवी श्री टी. आर. मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद के शिष्टमंडल ने भी इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, गोपाल जिंदल, रजत सिंगल, सुनील गोयल, पंकेश गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मित्तल ने कहा कि यह जीन्द के लोगों का सौभाग्य है कि यहां जल्द ही इस्कान मंदिर शुरू हो रहा है। उन्होने कहा कि पिछले लम्बे समय से यहां निर्माण कार्य चल रहा है।
इस अवसर पर उन्होने जीन्द के अग्रवाल समाज की भी भूरी भूरी प्रशंसा की है। उन्होने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिस तरह सेवा कार्यों में अग्रणी है उसका कोई सानी नहीं। हाल ही में 7 सितम्बर को जींद में हुआ विशाल परिचय सम्मेलन इसका प्रमाण है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रधान राजकुमार गोयल और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ। इतने बड़े स्तर का आयोजन कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। आने वाले समय में इसके और भी उत्कृष्ट परिणाम सामने आएंगे। गौरतलब है कि इस परिचय सम्मेलन में 17 राज्यों से विवाह योग्य युवाओं की भागीदारी रही और 1200 से अधिक प्रत्याशियों ने पंजीकरण कराया जो समाज की एकजुटता और टीमवर्क का सशक्त उदाहरण है।

Monday, September 22, 2025

September 22, 2025

अग्रोहा धाम के पदाधिकारियों ने शहर के व्यापारियों को 7 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में लगने मेले में सपरिवार शामिल होने का दिया निमंत्रण

अग्रोहा धाम के पदाधिकारियों ने शहर के व्यापारियों को 7 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में लगने मेले में सपरिवार शामिल होने का दिया निमंत्रण
जीन्द : आगामी 7 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले राष्ट्रीय मेले की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अग्रोहा विकास ट्रस्ट जिला जीन्द के प्रधान ईश्वर गोयल की अध्यक्षता में शहर के मुख्य बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें मेले में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कम्प्यूटर, अग्रोहा धाम हरियाणा के प्रेस प्रवक्ता राजकुमार गोयल, सालासर धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रधान रामप्रकाश काहनोरिया, एसडी स्कूल के प्रधान श्रीचंद जैन, अनाज मंडी के पूर्व प्रधान जय भगवान मितल, अग्रोहा विकास ट्रस्ट के प्रधान अशोक गोयल, प्रमुख व्यापारी नेता पवन गर्ग, साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग, व्यापार मंडल के सचिव सुरेश गर्ग, युवा मित्र मंडल के प्रधान पवन सिंगला, कपड़ा एसोसिएशन से सोनू जैन इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जनता बाजार में व्यापारी नेता कृष्ण बिंदल के प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए ईश्वर गोयल ने बताया कि इस राष्ट्रीय मेले में महा ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी, देश के जाने माने भजन गायक कन्हैया मित्तल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय नेता व जी मीडिया ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा इत्यादि हस्तियां समारोह की शोभा होगी। यह राष्ट्रीय मेला अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देख रेख में आयोजित किया जा रहा है। गोयल ने बताया कि इस दिन 07 अक्टूबर को सुबह शक्ति सरोवर स्नान, भव्य कलश यात्रा, छप्पन भोग का कार्यक्रम रहेगा। इसी दिन दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण के साथ विशाल सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे जो समाज हित और राष्ट्र हित को लेकर गहन मंथन करेंगे। मेले में समाज हित में कार्य करने वाली देश प्रदेश की विशिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाऐगा।
इस अवसर पर महावीर कम्प्यूटर व राजकुमार गोयल ने बताया कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज की एकता, सेवा और सांस्कृतिक धरोहर का महापर्व भी है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एकता, परोपकार और सहयोग को आत्मसात करते हैं। इन्होने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवा धाम है जो करोड़ो देश वासियों की आस्था का केन्द्र है। हजारों श्रद्धालु हर रोज यहां पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। हर साल शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में इस धाम में ऐतिहासिक मेला लगता है जिसमें सभी जातियों और धर्मों के लाखों लोग भाग लेते है। इस कड़ी में इस बार 07 अक्टूबर को इस ऐतिहासिक मेले का आयोजन होने जा रहा है।
इस अवसर पर अशोक गोयल ने बताया कि यह मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य और आकर्षक रहेगा। मेले में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या के साथ साथ बच्चों के झूले, भव्य भंडारा और अन्य रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएँगी। इन सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने परिजनों व मित्रों के साथ 7 अक्टूबर को अग्रोहा धाम पहुँचकर महाराजा अग्रसेन जयंती का उत्सव मनाएँ और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं। अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं और नगर वासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अग्रोहा धाम पहुँच कर पुण्य लाभ प्राप्त करें और सामाजिक एकता का संदेश फैलाएँ।
September 22, 2025

महाराज शुरूसैनी रामलीला का शुभारंभरामलीला से मिलती है मानसिक संतुष्टि : डा अनुराधा सैनी

महाराज शुरूसैनी रामलीला का शुभारंभ
रामलीला से मिलती है मानसिक संतुष्टि : डा अनुराधा सैनी 
जींद : शहर में प्राचीन समय से चल रही रामलीला का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को रामलीला ग्राउंड जींद में हुआ। यह रामलीला 1984 से लगातार चलती आ रही है। इस रामलीला का महाराजा शूर सैनी रामलीला क्लब द्वारा इस रामलीला का आयोजन किया गया। इस भव्य रामलीला का उद्घाटन डा. अनुराधा सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद जींद द्वारा रिबन काट कर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ गोविंद सैनी चेयरपर्सन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इससे पहले रामलीला मंच पर धर्मगुरुओं द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया। उद्घाटन करने पहुंची जींद नगर परिषद चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी का महाराजा शूरसैनी रामलीला क्लब के सदस्य ओर शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने बुक्का देकर ओर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि रामलीला आज के समय प्रसारित करना बहुत जरूरी है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने धर्म के प्रति जागरूक रहे। इस प्रकार के कार्यक्रमों से मनुष्य को मानसिक संतुष्टि मिलती है। डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि यह महाकाव्य पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व का है और रामलीला उन्हीं कहानियों का रूपांतरण है। उत्तर भारत की अधिकांश रामलीलाएं 16वीं शताब्दी में रचित रामायण की एक द्वितीयक कृति, रामचरितमानस पर आधारित हैं जो तुलसीदास द्वारा रचित एक पद्यात्मक रचना है। इसके उपरांत कलाकारों द्वारा शानदार अभिनय के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसे देखने के लिए मौजूद नगरवासी उत्साहित नजर आए। इस दौरान सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने बता दिया कि आज भी वह रामलीला को देखने में रुचि रखते है और अपने बच्चों को भी रामलीला देखने के लिए प्रेरित करते हैं। महाराजा शूरसैनी रामलीला क्लब जींद द्वारा बताया गया कि वर्षों से आयोजित की जा रही प्रभु श्रीराम की लीला नगर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाती है। 
इस दौरान शिरोमणि कमेटी जींद सदानंद महाराज डेरा ज्वालमाला, मनजीत सैनी, बलबीर राणा, महेश नंबरदार, महेंद्र पहलवान, रूपराम सैनी, गंगा राम सैनी, राजबीर सैनी और मुख्य रूप से महाराजा शूरसैनी रामलीला क्लब के प्रधान पवनजीत सैनी, विशाल सैनी, राजेश सैनी, विकास सैनी के साथ जयपाल सैनी, विजय गोरायान, सुधीर सैनी, बंटी, राजकुमार, रोहित आदि मौजूद रहे।
September 22, 2025

उचाना थाना पुलिस ने लोन न चुकाने पर कब्जा किए मकान में जबरन घुसने और वहां तैनात गार्ड को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उचाना थाना पुलिस ने लोन न चुकाने पर कब्जा किए मकान में जबरन घुसने और वहां तैनात गार्ड को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
जींद : चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के कर्मी अनिल ने उचाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उचाना कलां निवासी भीम सिंह और गीता देवी ने 24 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन राशि नही भरने के कारण अदालत के आदेशों पर पूरी न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए भीम सिंह के मकान पर कब्जा दिलवाया था। इस मकान की देखभाल के लिए बेंडर के जरिये उसे (अनिल) को नियुक्त किया गया था। अनिल ने गत 18 सितंबर को कंपनी को सूचित किया गया कि ऋणी भीम सिंह व सह ऋणी गीता देवी और कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ बैंक अधीन लिए गए मकान के ताले तोड़ दिए गए हैं और घर के अंदर अवैध तरीके से दाखिल हो गए है। अनिल ने ये भी बताया कि जब उसने रोकने की कोशिश की तो उसे वहां से भगा दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। ऋणी भीम सिंह व सह ऋणी गीता देवी व अन्य व्यक्तियों ने अदालत के आदेशों की अवहेलना की है और फिर से मकान पर कब्जा दिलवाया जाए। उचाना थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर उचाना कलां निवासी भीम सिंह और गीता देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
September 22, 2025

*वुड स्टॉक स्कूल – “ज्ञान और मूल्यों का संगम” में श्रीमती संदीप लता शर्मा का हुआ सम्मान, सीबीएसई द्वारा मूल्य शिक्षा पर प्रशिक्षण आयोजित*

*वुड स्टॉक स्कूल – “ज्ञान और मूल्यों का संगम” में श्रीमती संदीप लता शर्मा का हुआ सम्मान, सीबीएसई द्वारा मूल्य शिक्षा पर प्रशिक्षण आयोजित*
जींद : वुड स्टॉक स्कूल में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों हेतु *एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला* का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय था *मूल्य शिक्षा*। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल निदेशक डॉक्टर नरेंद्र नाथ शर्मा, उपनिदेशक श्री आशुतोष शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम जी ने विशिष्ट प्रशिक्षक श्रीमती संदीप लता शर्मा जी का स्वागत पौधा भेंट कर किया तथा गरिमामयी वातावरण में दीप प्रज्वलन एवं पौधारोपण भी किया। इसके बाद प्रशिक्षण सत्र का संचालन करते हुए श्रीमति संदीप लता शर्मा जी ने शिक्षकों को मूल्य आधारित शिक्षा की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान अर्जित करना नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक लक्ष्य विद्यार्थियों में अनुशासन, करुणा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी जैसे मानवीय मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने यह भी बताया कि मूल्य शिक्षा से ही विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव है और यही राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला बनती है।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम जी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने माना कि यह प्रशिक्षण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे विद्यार्थियों को मूल्य- आधारित शिक्षा प्रदान कर उन्हें एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाएंगे। अंत में *विद्यालय प्रबंधन द्वारा श्रीमति संदीप लता शर्मा जी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित* किया गया और आभार प्रदर्शन के साथ कार्यशाला का सफल समापन हुआ।
September 22, 2025

नौ साल के बाद दस दिन की होगी मां दुर्गा की आराधना

नौ साल के बाद दस दिन की होगी मां दुर्गा की आराधना
देवभूमि बनभौरी माता भ्रामरी धाम पर देश, विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु
जींद : सोमवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे है। नौ साल के बाद ऐसा संयोग दोबारा से बन रहा है जब 10 दिन मां दुर्गा की आराधना भक्त करेंगे। इस बार तृतीय तिथि की वृद्धि होने से माता की आराधना एक दिन ज्यादा होने से नवरात्र 10 दिन के होंगे। देवभूमि बनभौरी स्थित माता भ्रामरी धाम में नवरात्र को लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। नवरात्र में प्रदेश के साथ-साथ देश, विदेश तक से श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए माता की पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। 2016 में भी द्वितीय तिथि की वृद्धि होने के कारण ऐसे ही संयोग बना था। तब नवरात्र एक अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मनाए गए थेे। 1 अक्टूबर से रामलीला शुरू हुई थी। प्रतिपदा तिथि दो दिन थी और 11 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई गई। इस वर्ष तृतीय तिथि दो दिन रहने से नवरात्र 10 दिन रहेंगे। दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 
माता भ्रामरी धाम पुजारी सुरेश कौशिक ने बताया कि नवरात्र की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर पूरे पुख्ता प्रबंध किए गए है। नवरात्र में प्रदेश, देश एवं विदेश तक से श्रद्धालु अपनी कुलदेवी की पूजा-अर्चना करने आते है। श्रद्धालुओं छठ के दिन महत्व अधिक पूजा का मानते है लेकिन हर दिन नवरात्र में महत्व होता है इसलिए विशेष दिन तय करने की बजाए माता की पूजा-अर्चना पूरे नवरात्र में कभी भी करें। 
घट स्थापना मुहूर्त 

22 सितंबर: सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 8:11 बजे तक, मध्याह् 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट। शुभ का चौघडिय़ा दिन में 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक। इस शुभ समय में कलश स्थापना करने से मांग दुर्गा की कृपा और सुख-शांति का विशेष अनुभव माना गया है। नौ दिनों की साधना के अंत में दशमी यानी विजयादशमी का पर्व मनाते है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह सामरिक और धार्मिक रूप से अत्यंत पूजनीय समय होता है जिसे भव्य उत्सव और पूजन के साथ मनाते है। शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। साल में चार बार नवरात्र आते है। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्र प्रमुख माना गया है, जबकि दो गुप्त नवरात्र होते है।
September 22, 2025

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में किया रबी कृषि मेला का शुभारंभ*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में किया रबी कृषि मेला का शुभारंभ*

*मेले में किसानों को नई तकनीकों, फसल विविधीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के कुशल प्रबंधन की मिलेगी जानकारी*

*मुख्यमंत्री ने हर घर छाँव-हर घर फल योजना का भी किया शुभारंभ*

*नस्ल संरक्षण योजना के तहत 50 पशुपालकों को 40 हजार रुपये तक की अनुदान राशि के चैक किए वितरित*

*मुख्यमंत्री से पहले मैं एक किसान हूँ, मेरे लिए किसान हित सर्वोपरि –  नायब सिंह सैनी*
चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसानों का आह्वान किया कि कृषि में विविधीकरण को अपनाएं तथा मोटे अनाज की पैदावार को प्राथमिकता दें। हरियाणा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि औषधीय पौधों, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, सब्जी, फूल एवं फल की खेती जैसे विकल्प अपनाकर किसान अपनी आमदनी को कई गुना बढ़ा सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में किसानों को हर संभव सुविधा और प्रोत्साहन उपलब्ध कराती रहेगी।
मुख्यमंत्री रविवार को हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित रबी कृषि मेला का शुभारंभ करने उपरांत उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने हर घर छाँव-हर घर फल योजना का भी शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के 22 जिलों के 110 गांवों में 55000 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 6 व्यक्तियों को पौधे प्रदान किए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने देशी गायों के संरक्षण और विकास तथा मुर्राह विकास योजना के अंतर्गत 50 पशुपालकों को 40 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि के डमी चैक का भी वितरण किया। साथ ही, 75 महिला उद्यमियों को डेयरी स्थापना स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी कृषि उद्यमिता स्थल का उद्घाटन किया। इसके अलावा, कल्पना चावला महिला छात्रावास और देवी अहिल्या बाई होलकर महिला छात्रावास का भी उद्घाटन किया गया।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय पूरे देश के लिए गौरव का केंद्र है, जहां वैज्ञानिक लगातार कृषि विकास और किसानों की समस्याओं पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि मेला किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच है, जिसमें नई तकनीकों, फसल विविधीकरण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की जानकारी मिलेगी, इससे लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा। आज सरकार, कृषि वैज्ञानिकों और किसानों को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि खेती का हर कदम प्रकृति के संतुलन के साथ आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की मांग है कि किसान ऐसी फसलों की पैदावार करें, जिसमें पानी की कम जरूरत होती है। ऐसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 'मेरा पानी मेरी विरासत' योजना वर्ष 2020 में शुरू की है। इस योजना के तहत वैकल्पिक फसलें लेने या खेत खाली छोड़ने वाले किसानों को 8 हजार रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत 2 लाख 20 हजार एकड़ में धान की जगह वैकल्पिक फसलें बोने पर किसानों को 157 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।

उन्होंने कहा कि पानी की बचत के लिए वर्षा जल संचयन, ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी माइक्रो इरिगेशन तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। माइक्रो इरीगेशन तकनीकों पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। किसानों को तालाब बनाने के लिए भी 85 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की 27 योजनाएं तैयार की हैं। इनमें से 11 पूरी हो चुकी हैं। इनसे सिंचाई के लिए एक स्थायी जल स्रोत मिलेगा, नहरों पर दबाव कम होगा और भूजल का दोहन भी घटेगा।

*मुख्यमंत्री से पहले मैं एक किसान हूँ, मेरे लिए किसान हित सर्वोपरि – मुख्यमंत्री*

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं, उन्होंने खेत-खलिहान में काम किया है। इसलिए किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं। मुख्यमंत्री से पहले वे एक किसान हैं और किसान हित उनके लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि किसान हित में हरियाणा में सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाती है। 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना के तहत हरियाणा के लगभग 20 लाख किसानों के खातों में 6 हजार 917 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है। पिछले 10 सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में एम.एस.पी. पर फसल खरीद के 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये डाले हैं।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजे व 'प्रधानमंत्री फसल बीमा' योजना के क्लेम के रूप में 15,145 करोड़ रुपये की राशि दी है। जबकि पहले की सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में किसानों की तरफ बेरुखी रवैया अपनाते हुए फसल खराबे के लिए केवल 1155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2024 में सभी खरीफ फसलों के लिए हर किसान को 2 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 1,345 करोड़ रुपये का बोनस दिया है। ऐसा हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ-2025 में राज्य में अत्यधिक वर्षा हुई है। इससे राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आई है। सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान की जानकारी मांगी है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे विभिन्न फसलों के ऐसी किस्में विकसित करें, जो जलभराव को भी झेल सकें और सूखे की स्थिति में भी पैदावार दे सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान हित में नकली बीज व कीटनाशकों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया है। यहां उपस्थित बीज व कीटनाशक बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे नकली बीज व कीटनाशकों की रोकथाम में प्रदेश सरकार का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि भावांतर भरपाई योजना के तहत अब तक 29,864 किसानों को 135 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भावांतर के रूप में दी है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने बागवानी किसानों को भी मौसम की अनिश्चितताओं के जोखिम से मुक्त किया है। इसके लिए 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' में 21 फसलें शामिल की गई हैं।

*हरियाणा खेती, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन में देश का अग्रणी राज्य - कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा*

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसानों की मेहनत से ही देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है। इसी उद्देश्य से देशभर में कृषि पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेशभर के गांवों में जाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, जैविक व प्राकृतिक खेती और बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के बारे में जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने धान खरीद 1 अक्तूबर की बजाय 22 सितम्बर से करने की घोषणा की है ताकि किसानों को समय पर उनकी उपज का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने देशी गाय पर 35,000 रुपये तक की सब्सिडी और प्रति पशु 4,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि समय के साथ साथ रासायनिक खेती के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे भूमि की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। यदि खेती की दिशा नहीं बदली गई तो एक अध्ययन के अनुसार 2040 तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हर घर तक पहुँच सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में कृषि पखवाड़ा मनाया जा रहा है, ताकि प्राकृतिक खेती और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा दिया जा सके।

कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा चारों प्रमुख कृषि क्षेत्रों — खेती, बागवानी, मत्स्य पालन और पशुपालन में देश में अग्रणी है। बिना समुद्र तट वाले 17 राज्यों में हरियाणा मत्स्य पालन में दूसरे स्थान पर है। राज्य की प्रसिद्ध मुर्रा और साहीवाल नस्ल विश्व स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। वहीं, गन्नौर में 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रही अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी हरियाणा को वैश्विक बाजार से जोड़ेगी।
उन्होंने कहा कि इस मेले में किसानों को बीज, उन्नत कृषि यंत्र, फसल सुरक्षा उपाय, सब्जी एवं बागवानी, नर्सरी और विभिन्न कृषि तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित हो सके

*कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के एकीकृत विकास से किसानों की आय में होगी वृद्धि - राजा शेखर वुंडरू*

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजा शेखर वुंडरू ने कहा कि यह आयोजन इस उद्देश्य से किया गया है कि किसान कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित नवीनतम जानकारी और शोध से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष बल दिया है कि किसान केवल परंपरागत खेती तक सीमित न रहकर पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी को भी अपनाएं ताकि उनकी आय के स्रोत बढ़ सकें। आज के इस कृषि मेले में यही संदेश दिया जा रहा है कि एकीकृत दृष्टिकोण से ही किसान की आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने कहा कि कृषि में उत्तम बीज की उपलब्धता और शोध कार्यों पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। गेहूं, सरसों और अन्य फसलों के साथ-साथ बागवानी में भी उच्च गुणवत्ता वाले सब्जियों के बीज पर शोध हो रहा है और कई नई वैरायटी सामने आई हैं। इसी तरह पशुपालन में देशी नस्लों के संरक्षण और सुधार पर भी सरकार बल दे रही है ताकि रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाली बेहतरीन नस्लें किसानों को उपलब्ध हो सकें। मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर कार्य हो रहा है। हाल ही में 22 बड़े तालाबों में मछली बीज (फिंगरलिंग्स) छोड़े गए हैं। इसके साथ ही उत्तम ब्रीड स्टॉक मछलियों की उपलब्धता के लिए अन्य राज्यों से भी नस्लें मंगाई गई हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा, विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, विधायक श्री रणधीर पनिहार, कुलपतिगण, वैज्ञानिकगण तथा हरियाणा प्रदेश के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।