Breaking

Sunday, October 12, 2025

October 12, 2025

क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेस करने का झांसा दे हडपे 1.60 लाख, लिंक भेज जानकारी भरवाने के बाद गायब हुई राशि

क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेस करने का झांसा दे हडपे 1.60 लाख
लिंक भेज जानकारी भरवाने के बाद गायब हुई राशि
जींद: श्याम नगर में व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड से इंश्योरेस पोलिसी करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक लाख 60 हजार रुपये का चूना लगा दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
श्याम नगर निवासी जवेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत नौ जून को उसके पास फोन कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने इंश्योरेस कंपनी का नुमाइंदा बन कर क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरस कराने की बात कही। साथ फायदे भी बताए। फिर लिंक भेज कर उसमें जानकारी भरने के लिए कहा गया। जानकारी भरने के बाद उसके खाते से एक लाख 60 हजार 159 रुपये गायब हो गए। जिस पर उसे ठगी का पता चला। साइबर थाना पुलिस ने जवेश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
October 12, 2025

‘मोदी तीन बार बने PM, इसमें मुसलमानों की गलती नहीं’, बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

‘मोदी तीन बार बने PM, इसमें मुसलमानों की गलती नहीं’, बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
नई दिल्ली : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के बिहार अध्यक्ष ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को चिट्ठी लिखी थी. हमने 6 सीटों की मांग की थी, लेकिन उन्होंने नहीं मानी, लेकिन हम तो चुनाव लड़ेंगे. इससे ये पता चल जाएगा कौन बीजेपी को रोकना चाहता है. नाराज होने का कोई सवाल ही नहीं है. वे अपनी पार्टी की रणनीति तय करेंगे. हम अपनी पार्टी की रणनीति तय करेंगे.
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘बिहार के बड़े मौलाना, विद्वान, बुद्धिजीवी, डॉक्टर और वकील सभी ने कहा कि ओवैसी ऐसा नहीं करना चाहते है. फिर मैंने उन्हें याद दिलाया कि एक महीने पहले उपराष्ट्रपति का चुनाव हुआ था और हमने किसे वोट दिया था? अब वही लोग अफसोस जता रहे हैं और कह रहे हैं कि आपके इरादे सही हैं.’
*बिहार SIR को लेकर ओवैसी ने उठाए सवाल*

हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में चुनाव आयोग (ECI) की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘पहले 6.5 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए. अब फिर से 3.5 लाख नाम यानी कुल मिलाकर लगभग 10 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. यह एक बहुत बड़ी संख्या है और अगर लोग समय पर जांच न करें, तो वोटिंग के दिन सोरसराबा हो सकता है.’
*बिहार में AIMIM की यात्रा के बारे में दी जानकारी*

उन्होंने कहा, ‘बिहार में हमारी राजनीतिक यात्रा सीमांचल की धरती से शुरू हुई. हमने कहा कि सीमांचल के साथ न्याय होना चाहिए. सीमांचल अविकसित है. दूसरी बात, बिहार में कुशासन और भ्रष्टाचार है; कई मुद्दे हैं. हर समुदाय, हर जाति के पास नेतृत्व है, लेकिन बिहार में लगभग 19 परसेंट मुसलमानों में नेतृत्व का अभाव है.’
भाजपा की B टीम पर ओवैसी ने कहा, ‘अगर विपक्ष को लगता है ओवैसी को हर चीज में लाने से बीमारी ठीक हो जाएगी, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हमने कई बार कहा है और आज फिर कह रहे हैं कि अगर नरेंद्र मोदी तीन बार इस देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तो इसमें भारतीय मुसलमानों की कोई गलती नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावों में लगभग 50 प्रतिशत गैर-मुस्लिम वोट मिल रहे हैं. उन्हें 37-38 परसेंट वोट मिल रहे हैं, तो इसमें मेरी क्या भूमिका है? मुझे कोई आपत्ति नहीं है. अगर आपको लगता है कि ओवैसी को हर चीज में लाने से बीमारी ठीक हो जाएगी, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. आत्मनिरीक्षण कीजिए और देखिए कि आप कितने कमजोर हैं.’
उन्होंने कहा, ‘बीजेपी से हमारा कोई संबंध नहीं है, लेकिन वो सरकार में है उनसे मिलना पड़ेगा, काम के लिए गिरिराज सिंह से मुलाकात की, ये मेरी ड्यूटी है एक सांसद होने के नाते. पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हम अगर गए तो पीएम के लिए नहीं गए बल्कि देश के लिए गए. बरेली में कोई हिंसा नहीं हुई है, वहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, अगर कोई मोहब्बत का इजहार करता है तो बीजेपी को क्यों दिक्कत है, बरेली में जो हुआ बहुत गलत है. यूपी सरकार से मांग है कि जल्द ही लोगों को रिहा करें.
*वोट चोरी के आरोपों पर क्या हैं ओवैसी के ख्याल?*

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों और बयानों पर ओवैसी ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी और उनकी पार्टी की ओर से नहीं बोल सकता हूं. वे सक्षम हैं. मेरा मानना है कि अगर मुझे बीजेपी को हराना है, तो भाजपा जिस तरह से चुनाव लड़ती है, ये लोग 24 घंटे काम करते हैं. हमारा काम उनकी हर हरकत पर नजर रखना होना चाहिए. आप बीजेपी के साथ कॉम्पिटिशन कर रहे हैं. आप पलक झपकाएंगे और ये लोग अपना काम कर देंगे, इसलिए जाहिर है, हमें मतदाता सूची की जांच करनी चाहिए.
*मुंबई हमले पर चिदंबरम के बयान पर बोले AIMIM चीफ*

26/11 मुंबई हमले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बयान पर ओवैसी ने कहा, ‘उस समय सरकार की रणनीति अलग थी. आज की रणनीति अलग है. इसलिए, वे सत्ताधारी दल थे. इसलिए उस दल को इसकी पुष्टि करनी चाहिए. हम ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हैं और हम यह भी मानते हैं कि अगर हम पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की ISI से यह उम्मीद करते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये लोग कोई कुकर्म नहीं करेंगे, तो हम गलती कर रहे हैं. वे आज नहीं तो कल फिर से कुकर्म करेंगे. हमें इस मुद्दे पर सतर्क रहने की जरूरत है.’
गाजा और इजरायल के सीजफायर पर ओवैसी ने कहा, ‘ये लोग पश्चिमी ताकत इस कमेटी में क्या करेगी, भारत के पीएम, इजरायल के पीएम की तारीफ कर रहे हैं, 65 हजार लोगों को उन्होंने मार दिया.’ वहीं, उन्होंने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की यात्रा पर कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं. हमारा उनसे रिश्ता होना चाहिए, मैंने 2016 में कहा था कि तालिबान से बात करनी चाहिए.’
*अमित शाह के बयान और बुलडोजर कार्रवाई पर ओवैसी का पलटवार*

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने जो आबादी पर बयान दिया है वो बिलकुल गलत है. अमित शाह की मेथिमेटिक्स में कमजोर है. बुलडोजर कार्रवाई पर ओवैसी ने कहा, ‘यह पूरी तरह से गलत है. सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश दिए गए फैसले का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है. आप पूरे के पूरे घर गिरा रहे हैं. सिर्फ एक नहीं, दो नहीं. आप 10, 20 घर गिरा रहे हैं. बीजेपी के पास टेनी नाम का एक मंत्री था. क्या उन्होंने उसका घर गिराया? नहीं. ऐसे कई उदाहरण दिए जा सकते हैं. इसलिए, आप देश को बुलडोजर से नहीं चला सकते है; इसे संविधान से चला सकते हैं.
*CJI गवई पर जूता फेंकने की कोशिश दलितों का अपमान- ओवैसी*

उन्होंने सीजेआई बीआर गवई पर कहा, ‘पूरे सुप्रीम कोर्ट का अपमान किया गया है. एक जूता फेंका गया. सवाल उनके बारे में नहीं है. सवाल दलितों की पिटाई के बारे में है. एनसीआरबी 2023 के आंकड़े अभी आए हैं. हर दिन 12 दलित महिलाओं के साथ बलात्कार होता है. दलितों पर सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं. दो लड़के संसद में कूद गए, उनपर UAPA लगा दिया गया. सज्जन 70 साल के हैं. पूरे देश में जो गलत संदेश गया वह यह था कि किसी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश की अदालत में जूता फेंका और सरकार ने एक मौन प्रतिक्रिया दी, पूरी तरह से ठंडी प्रतिक्रिया, दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? अगर उसका नाम किशोर नहीं, बल्कि असद होता, तो उन्होंने अब तक क्या किया होता? यह जातिवाद है, यह साम्यवाद है. इसलिए जो संदेश जा रहा है वह बहुत गलत जा रहा है. उसे सोशल मीडिया पर हीरो बना दिया गया है.’

Saturday, October 11, 2025

October 11, 2025

हरियाणा IPS सुसाइड, रोहतक SP को खापों का समर्थनः प्रतिनिधि बोले- जातिवाद के चश्मे से न देखे सरकार; सुबह ही पद से हटाया गया।

हरियाणा IPS सुसाइड, रोहतक SP को खापों का समर्थनः प्रतिनिधि बोले- जातिवाद के चश्मे से न देखे सरकार; सुबह ही पद से हटाया गया।
चंडीगढ़ : हरियाणा में रोहतक के पूर्व एसपी IPS नरेंद्र बिजारणिया के समर्थन में खाप प्रतिनिधि उतर आए हैं। शनिवार को विभिन्न खापों के प्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के सदस्यों की पंचायत मानसरोवर पार्क में हुई। इसमें खाप ने IPS पूरन सिंह की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। साथ ही IPS नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध भी किया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि रविवार सुबह 11 बजे डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा।
खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की असमय मृत्यु अफसोसजनक है। सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं और उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। लेकिन सरकार से आग्रह किया कि जातिवाद के चश्मे से इस मामले को न देखे। सिर्फ IPS नरेंद्र बिजारणिया जैसे ईमानदार अधिकारी पर एकतरफा कार्रवाई करना ठीक नहीं है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कर इंसाफ मिलना चाहिए।
*सामाजिक ताने-बाने को खराब करने का प्रयास हो रहा*

खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि IPS नरेंद्र बिजारणिया पर एकतरफा कार्रवाई कर सामाजिक ताने-बाने को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में दोषी बख्शे नहीं जाने चाहिए, लेकिन निर्दोष को न फंसाया जाए। समाज के भाईचारे को तोड़ने का प्रयास न करें और सरकार निष्पक्ष जांच करे।
*अधिकारी हर जाति का, भेदभाव न करें*

अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत ने कहा कि सभी लोग ईमानदार अधिकारी के लिए एकत्रित हुए हैं। जात-पात का जहर फैलाया जा रहा है, जो समाज के लिए घातक है। IPS नरेंद्र बिजारणिया ने अच्छे काम व निष्पक्ष तरीके से किए हैं। अधिकारी हर जाति का होता है। हमें जात-पात में नहीं बंटना चाहिए। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
*राजनीतिक दबाव में नहीं होना चाहिए काम*

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व छात्र नेता प्रदीप देशवाल ने कहा कि IPS वाई पूरन कुमार ने जो सुसाइड किया, उस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी दबाव व राजनीतिक दबाव में काम नहीं होना चाहिए। कोई भी निर्दोष अधिकारी व कर्मचारी बलि का बकरा न बनाया जाए। पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ है।

प्रदीप देशवाल ने कहा कि पंचायत में चर्चा हुई कि पूरे रोहतक में एसपी नरेंद्र बिजारणिया ईमानदार व सच्चे व्यक्ति हैं। उन्हें किन कारणों से बलि का बकरा बनाया जा रहा है? उन पर कार्रवाई करना गलत है। पूरे शहर में सर्वे करें कि नरेंद्र बिजारणिया ने कानून व्यवस्था में कितना सुधार किया है। जिले की व्यवस्था सुधारने का काम किया है।
*सरकार अपने फैसले पर विचार करे*

प्रदीप देशवाल ने कहा कि IPS नरेंद्र बिजारणिया पर बिना किसी जांच के कार्रवाई की गई। उससे समाज में नाराजगी है। इस फैसले पर सरकार को दोबारा विचार करना चाहिए। बिना जांच के कार्रवाई करना प्रश्न चिह्न लगा रहा है। समाज का भाईचारा बना रहे और इस मामले में कोई षड़यंत्र न करें, इसलिए पंचायत में चर्चा की गई है।

बता दें कि IPS वाई पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में कुल 15 अधिकारियों के नाम लिए हैं। इनमें से एक नाम नरेंद्र बिजारणिया का भी है। परिवार का ज्यादा जोर डीजीपी शत्रुजीत कपूर और नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी पर था, इसलिए सरकार ने बिजारणिया को एसपी पद से हटा दिया है।
October 11, 2025

*आईजी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई. पूरन कुमार, आत्महत्या मामले में अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो बसपा उतरेगी सड़कों पर - कृष्ण जमालपुर*

*आईजी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई. पूरन कुमार, आत्महत्या मामले में अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो बसपा उतरेगी सड़कों पर - कृष्ण जमालपुर*

*उच्च पदों पर कार्यरत दलित अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश में आम दलित की स्थिति और भी दयनीय है।*

*पीड़ित परिवार की मांग के अनुसार सुसाइड नोट में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ उनके नाम के साथ मुकदमा दर्ज हो और उन्हें तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए*
जींद : अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने जारी एक बयान में कहा कि देश एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है दलित कर्मचारियों , अधिकारियो, वह प्रदेश की जनता का लगातार उत्पीड़न हो रहा है, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर बहुजन समाज पार्टी हरियाणा की यूनिट चंडीगढ़ में पीड़ित परिवार से मिली और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि हरियाणा राज्य में आईजी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई. पूरन कुमार, जिनकी पत्नी भी स्वंय हरियाणा की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, द्वारा जातिवादी शोषण व प्रताड़ना के कारण की गयी आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ख़ासकर दलित व बहुजन समाज के लोग काफी उद्वेलित हैं। यह अति-दुखद व अति-गंभीर घटना ख़ासकर एक सभ्य सरकार के लिये शर्मनाक है और यह साबित करती है कि लाख दावों के बावजूद जातिवाद का दंश कितना अधिक ख़ासकर शासन-प्रशासन में हावी है और सरकारें  इसको रोक पाने में विफल साबित हो रही हैं। वैसे यह सब सरकार की नीयत व नीति की बात ज्यादा है।इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की समयबद्ध स्वतंत्र व निष्पक्ष जाँच होना चाहिये और इसके लिये दोषियों को सख़्त सज़ा मिलनी चाहिये ताकि सभ्य समाज को शर्मिन्दा करने वाली ऐसी दर्दनाक घटनायें दोबारा कहीं ना होने पायें। हरियाणा सरकार इस घटना को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से ले तथा इसकी भी लीपापोती करने का प्रयास ना करे तो यह उचित होगा। जाँच के नाम पर खानापूर्ति भी नहीं होनी चाहिये, जैसा कि आरोप लगने शुरू हो गये हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट व केन्द्र सरकार भी इस घटना का उचित संज्ञान ले तो यह बेहतर।
ऐसी घटनाओं से ख़ासकर उन लोगों को ज़रूर सीख लेनी चाहिये जो एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण को आर्थिक स्थिति से जोड़ कर क्रीमी लेयर की बात करते हैं, क्योंकि धन व पद पा लेने के बाद भी जातिवाद उनका पीछा नहीं छोड़ता है और हर स्तर पर जातिवादी शोषण, अत्याचार व उत्पीड़न लगातार जारी रहता है, जिसकी ताज़ा मिसाल हरियाणा की वर्तमान घटना है।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो इस मामले पर बहुजन समाज पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगी।
October 11, 2025

दो पत्नियों ने एक ही पति के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, दोनों ने साथ में की पूजा, तोड़ा उपवास

दो पत्नियों ने एक ही पति के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, दोनों ने साथ में की पूजा, तोड़ा उपवास
उतर प्रदेश : आगरा में युवक द्वारा अपनी दो पत्नियों को एक साथ करवा चौथ का व्रत खुलवाने का वीडियो सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पत्नियां अपने पति के साथ खुश हैं और एक साथ ही सभी रहते हैं। उनका मानना है कि जहां प्यार होता है, वहां कलह नहीं होती है। 
मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी का है। यहां के निवासी रामबाबू निषाद की दो पत्नियां हैं। दोनों पत्नियों ने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने दोनों को एक साथ व्रत खुलवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। रामबाबू निषाद का कहना है कि जीवन साथी साथ दे तो सब कुछ मुमकिन है।
यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों पत्नियों ने एक साथ पति की लंबी आयु के लिए सुबह से करवाचौथ का व्रत रखा। इसके बाद शाम के समय दोनों ने पूजा के बाद एक साथ चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य दिया। इसके बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ अपने पति के गले मे फूलों की माला डालकर पैर छुए। उसके बाद रामबाबू निषाद के हाथ से पानी पीते हुए अपना व्रत खोला।
वायरल वीडियो में युवक नीले शर्ट में नजर आ रहा है। वहीं, दोनों पत्नियां एक जैसी साड़ी में हैं और वह युवक को माला पहना रही हैं। इसके बाद युवक भी दोनों को माला पहनाते हुए नजर आ रहा है। फिर युवक ने दोनों पत्नियों के साथ परिवार के बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। जानकारी के मुताबिक पति और दो पत्नियों का एक वीडियो साल 2023 में भी करवा चौथ के दिन का वायरल हुआ था।
October 11, 2025

रंगोली, दिया मेकिंग, कार्ड मेकिंग, मेहदी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

रंगोली, दिया मेकिंग, कार्ड मेकिंग, मेहदी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
जीन्द : आज दीपावली महोत्सव के उपलक्ष्य में अर्बन एस्टेट में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का रिजल्ट भी साथ ही घोषित कर दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. राजकुमार गोयल, साइकोलॉजिस्ट किरण सिंधु, अंकिता खटकड़, राकेश श्योकंद एवं अजय सैनी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि राजकुमार गोयल के करकमलों से पुरस्कृत भी किया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, निशा द्वितीय व सपना तृतीय रही। कार्ड मेकिंग व वंश प्रथम, भावना द्वितीय व सन्नी तृतीय स्थान पर रहे। दीप मेकिंग में लक्षिता प्रथम, मोम्पी पाल व मेघा सिंगला द्वितीय व रिया तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, निशांत, प्रवेश व आशीष द्वितीय व वंदना और राधिका तृतीय स्थान पर रहे। सिमरन की रंगोली ने तो डिजिटल साक्षरता एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।
October 11, 2025

श्रावस्ती में 13 साल की मासूम ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में 13 साल की मासूम ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती: शारिरिक शोषण के बाद 13 साल की मासूम बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया. अब महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वही मामले के प्रकाश में आने के बाद श्रावस्ती पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
श्रावस्ती में एक तरफ पुलिस महिला सुरक्षा और उसकी जागरूकता की बात कर रही है. तो वहीं श्रावस्ती में नाबालिग बच्चियां भी अब सुरक्षित नहीं ऐसा ही एक मामला आज प्रकाश में आया है इसके बाद जिले में महिला सशक्तिकरण और नारी सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. श्रावस्ती में एक नाबालिग मासूम बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया.
मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के जिला संयुक्त चिकित्सालय भिनगा का है. जहां आज एक 13 साल की नाबालिग बच्ची मां बन गई आपको बताते चलें कि यह बच्ची अपनी दिव्यांग नानी के साथ उसके घर पर रहती थी जिसका नाजायज फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मासूम बच्ची के साथ घिनोना अपराध किया और उसका शारिरिक शोषण किया, जिसके बाद वह बच्ची मां बन गई और उसने जिला अस्पताल भिनगा में एक नवजात शिशु को जन्म दिया.
October 11, 2025

*चण्डीगढ़- पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आईपीएस अधिकारी स्व. वाई. पूर्ण कुमार के निधन पर जताया शोक*

*चण्डीगढ़- पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आईपीएस अधिकारी स्व. वाई. पूर्ण  कुमार के निधन पर जताया शोक* 
महेंद्रगढ़ :  हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा शनिवार को आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय वाई. पूर्ण कुमार के आवास पर पहुंचे और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार इस मामले की पूरी जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय आईपीएस अधिकारी वाई. पूर्ण कुमार के मुद्दे को लेकर विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह समय राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि संवेदना प्रकट करने का है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को पंचकूला में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी कहा था कि यदि स्वर्गीय अधिकारी के परिवार के साथ कोई अन्याय हुआ है तो सरकार न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
इस अवसर पर प्रो. शर्मा ने स्वर्गीय अधिकारी की पत्नी एवं आईएएस अधिकारी श्रीमती अमनीत पी.कुमार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

October 11, 2025

शर्मनाक : करंट भरी कंटीली तारों ने छीनी मां की सांसें, छाती से चिपका रोता रहा नन्हा बंदर

शर्मनाक : करंट भरी कंटीली तारों ने छीनी मां की सांसें, छाती से चिपका रोता रहा नन्हा बंदर
बहादुरगढ़ :  शहर के सेक्टर-6 स्थित एक कोठी में लगाई गई कंटीली तारें मासूम जीवों के लिए मौत का जाल बन गई हैं। इन तारों में रात के समय करंट छोड़ा जाता है। इसी वजह से शुक्रवार की रात एक मादा बंदर की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी इसी मकान में एक बंदर की जान गई थी। चंद दिनों में दो मासूमों की मौत से जीवप्रेमी आहत हैं और उन्होंने इसे दुर्घटना के बजाय हत्या करार दिया है। पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शनिवार की सुबह यह दूसरा मामला सामने आया। इस दफा दृश्य इतना हृदयविदारक था कि मृत मादा बंदर की छाती से उसका बच्चा चिपका हुआ था। वह लगातार चीख रहा था, शायद उसे एहसास नहीं था कि उसकी मां अब कभी नहीं लौटेगी। इस दृश्य को देखकर जीवप्रेमियों की आंखें नम हो गईं। घटना से आहत पशु प्रेमियों ने पुलिस को शिकायत दी। चूंकि मामला मूक प्राणी का है तो पुलिस ने कोई खास गंभीरता नहीं दिखाई। हालांकि बाद में पुलिस ने मकान मालिक को तारें हटवाने के निर्देश दिए, जिसके बाद उन्हें हटाने का काम शुरू भी हो गया है।
जानकारी के अनुसार, सत्ताधारी दल के कुछ नेता आरोपी परिवार के पक्ष में थाने में पैरवी करते देखे गए। वहीं, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृत बंदर के शव का क्या किया गया और उसका मासूम बच्चा अब कहां है। एडवोकेट नवीन सिंगल ने कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि गंभीर अपराध है। इसमें एक जीव की जान गई है और एक बच्चा अनाथ हो गया है। ऐसे में कानूनी कार्रवाई बनती है, जिनमें सजा का स्पष्ट प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अगर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे उच्चाधिकारियों के पास जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने एक्स पर सीएमओ हरियाणा को भी टैग कर मामले से अवगत कराया है।
उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में बन्दरों के शवों को गायब कर दिया गया ताकि पोस्टमार्टम हो सके। वहीं, जीवप्रेमियों का कहना है कि पुलिस ने पहले वाले मामले में कार्रवाई की होती तो आज एक बच्चे के सिर से उसकी मां की ममता का साया नहीं उठता। अब देखने वाली बात यह है कि क्या मासूम मूक प्राणियों को न्याय मिल पाएगा या फिर एक बार फिर रसूखदारों के आगे न्याय व्यवस्था घुटने टेक देगी।
October 11, 2025

सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिए छोटे व मध्यम व्यापार करने के लिए 20 लाख रुपए तक का बिना ब्याज लोन देना चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिए छोटे व मध्यम व्यापार करने के लिए 20 लाख रुपए तक का बिना ब्याज लोन देना चाहिए- बजरंग गर्ग

महाराजा अग्रसेन जी ने अपने राज्य को विशेष रूप से समानता न्याय अहिंसा और व्यापारिक समृद्धि के आधार पर संगठित किया- बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम में महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर 30 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम व म्यूजियम का कार्य चल रहा है- बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम के ऑडिटोरियम में युवाओं के लिए एजुकेशन एंड मोटिवेशनल सेमिनार लगाया जाएगे- बजरंग गर्ग
जींद- अग्रवाल समाज जींद द्वारा समाज हित में लगातार कार्य करने पर उन्हें अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सम्मानित किया। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर 30 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम व म्यूजियम का कार्य चल रहा है। अग्रोहा धाम के ऑडिटोरियम में युवाओं के लिए एजुकेशन एंड मोटिवेशनल सेमिनार लगाया जाएंगे। जिसमें युवाओं को भविष्य में क्या करना है इसका आगे निर्णय ले सकें। बजरंग गर्ग ने कहा कि देश व प्रदेश में बेहताशा बेरोजगारी है। युवाओं के पास ना कोई व्यापार है ना ही सरकारी नौकरी है ना ही ओर कोई रोजगार है। सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिए छोटे व मध्यम व्यापार करने के लिए 20 लाख रुपए तक का बिना ब्याज लोन देना चाहिए ताकि युवा अपना खुद का छोटा-मोटा व्यापार करके देश व प्रदेश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। बजरंग गर्ग ने कहा कि देश व प्रदेश में जितना व्यापार व उद्योग बढ़ेगा, उससे काफी हद तक बेरोजगारी कम होगी। महाराजा अग्रसेन जी ने अपने राज्य को विशेष रूप से समानता, न्याय, अहिंसा और व्यापारिक समृद्धि के आधार पर संगठित किया। आज वैश्य समाज महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने में लगा हुआ है। यहां तक कि वैश्य समाज ने व्यापार व उद्योगों के माध्यम से काफी तरक्की की है और देश व विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है और केंद्र व प्रदेश सरकार को भी सबसे ज्यादा टैक्स वैश्य समाज दे रहा है। जिसके कारण देश व प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, जिला प्रधान ईश्वर गोयल, युवा जिला प्रधान दीपक गोयल, शहरी प्रधान अशोक गोयल, व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, युवा नेता मयंक गर्ग युवा शहरी प्रधान नीरज गोयल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।
October 11, 2025

जाट धर्मार्थ सभा की नवनिवार्चित कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, जल्द बुलाई जाएगी आम सभा की बैठक

जाट धर्मार्थ सभा की नवनिवार्चित कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, जल्द बुलाई जाएगी आम सभा की बैठक  
जींद : जाट धर्मार्थ सभा की नवनिवार्चित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। एडवोहक कमेटी ने जाट धर्मशाला के नवनिवार्चित प्रधान फूल कुमार मोर व महासचिव सुरजीत धनखड़ को चार्ज सौंपा। जाट धमार्थ सभा का चुनाव 18 सितंबर को हुआ था। इसमें प्रधान पद पर फूल कुमार मोर, उपप्रधान पद पर किताब सिंह भनवाला, महासचिव पद के लिए सुरजीत धनखड़ व सचिव यादवेंद्र सिंह खर्ब, कोषाध्यक्ष के लिए डा. बलवंत सिंह व 16 सदस्यीय कमेटी चुनी गई थी। शुक्रवार को एडवोहक कमेटी सदस्य ईश्वर सिंह उझानियां, किताब सिंह भनवाला व यादवेंद्र सिंह खर्ब ने चुनी गई नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान नवनिवार्चित कार्यकारिणी ने जाट धर्मशाला में सर छोटूराम की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करके कार्यभार को संभाला। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के वेस्ट टोरंटो के काउंसलर सुरेंद्र चहल व उनकी धर्मपत्नी का जाट धर्मशाला में पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। प्रधान फूल कुमार मोर ने कहा कि जल्द ही आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें नई कार्यकारिणी की सहमति के साथ अहम फैसले लिए जाएंगे। इस दौरान फैसला लिया गया कि दीपावली से पहले जाट धर्मशाला में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि जहां पर भी गंदगी फैली है उसकी सफाई की जा सके। इस अवसर पर  महाताब मलिक, एडीए सुरेंद्र खटकड़, शीशपाल लोहान, ओमसिंह सांगवान, डा. राजपाल ढांडा, अनिल मलिक, पवन दूहन, सुभाषचंद्र,  जिले सिंह जैलदार मौजूद थे।