Breaking

Saturday, May 16, 2026

May 16, 2026

SDM अनुप्रीत कौर रंधावा हुईं अरेस्ट, ₹1 करोड़ 63 लाख के गबन का आरोप, पंजाब के गुरदासपुर में एक्शन

SDM अनुप्रीत कौर रंधावा हुईं अरेस्ट, ₹1 करोड़ 63 लाख के गबन का आरोप, पंजाब के गुरदासपुर में एक्शन
Anupreet Kaur Randhawa pcs: पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PCS अधिकारी और SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सुबह करीब 7 बजे उनके घर पहुंची और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया.
यह मामला जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है. जांच एजेंसियों को शक है कि मुआवजा राशि के वितरण में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं.
सूत्रों के अनुसार, अनुप्रीत कौर रंधावा पर करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपए के गबन के आरोप हैं. इसी मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में कई अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही हैं. इससे पहले तरनतारन ज़िले में पहले एसडीएम के पद पर तैनात रहीं अनूप्रीत कौर पर ज़मीन अधिग्रहण घोटाले में सरकारी खजाने से लाखों की हेराफेरी करने का मामला दर्ज किया गया था.
पंजाब सिविल सर्विस (PCS) अधिकारी होने के नाते उन्हें इससे पहले सितंबर 2019 में ज़मीन मुआवजे के घोटाले में पांच अन्य लोगों के साथ आरोपी बनाया गया था. एक जांच में यह पाया गया था कि ₹1.6 करोड़ का मुआवजा धोखाधड़ी करके उन पांच सह-आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया था, जिनकी ज़मीन राजमार्ग के लिए कभी अधिग्रहित ही नहीं की गई थी.
अनूप्रीत जनवरी 2018 से फरवरी 2019 तक ज़मीन अधिग्रहण के लिए सक्षम प्राधिकारी (CALA) के पद पर तैनात थीं.  मामला दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था. आगे की जांच में इस घोटाले की कुल रकम ₹3.91 करोड़ आंकी गई है।
May 16, 2026

Jind में अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पिन कोड सहित जारी होंगे, दोनों भाषाओं में अनिवार्य

Jind में अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पिन कोड सहित जारी होंगे, दोनों भाषाओं में अनिवार्य
जींद(संजय कुमार): जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं सिविल सर्जन, जिंद ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया है। अब जिंद जिले के सभी जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र दोनों भाषाओं (हिंदी व अंग्रेजी) में जारी किए जाएंगे तथा प्रमाण पत्र के स्थाई पते में आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के अनुसार पिन कोड भी अनिवार्य रूप से अंकित किया जाएगा।आदेश में कहा गया है कि कई आवेदनों में पिन कोड न डाले जाने के कारण प्रमाण पत्र अधूरे पाए गए थे। इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। 
*आदेश की मुख्य बातें:*

1) जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ही जारी किए जाएंगे।

2) प्रमाण पत्र पर आवेदक के पते के साथ पिन कोड अवश्य दर्ज किया जाएगा।

यह आदेश जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों के अधिकारियों को जारी किया गया है। 
आदेश की प्रति मुख्य रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा को भी सूचनार्थ भेज दी गई है।यह कदम प्रमाण पत्रों को अधिक मानकीकृत, पूर्ण और डाक संबंधी सुविधाओं के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Friday, May 15, 2026

May 15, 2026

गौरव जैन की मौत बेहद दुखद, मामले की निष्पक्ष जांच हो : राजकुमार गोयल

गौरव जैन की मौत बेहद दुखद, मामले की निष्पक्ष जांच हो : राजकुमार गोयल
जीन्द : जींद में 21 वर्षीय गौरव जैन की स्विमिंग पूल में गिरने से हुई संदिग्ध मौत के मामले पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में एक होनहार युवक का यूं असमय चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। राजकुमार गोयल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गौरव अपने पिता का इकलौता बेटा था और इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि माता पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए ताकि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। राजकुमार गोयल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।
May 15, 2026

*उचाना BJP विधायक देवेंद्र अत्री ने किया बस ओर ऑटो का सफर*

*उचाना BJP विधायक देवेंद्र अत्री ने किया बस ओर ऑटो का सफर*

*बस में सफर के दौरान सुनी यात्रियों की समस्याएं*
जींद : उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने जींद के बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बस में ₹35 की टिकट लेकर उचाना विधानसभा बस स्टैंड पर पहुंचे और वहां से ऑटो रिक्शा से उचाना रेस्ट हाउस में पहुंचकर उचाना विधानसभा की जनता की समस्याएं सुनीं।
बस में सफर के दौरान विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने यात्रियों से समस्याओं के बारे में ओर उनका हाल-चाल जाना।
सफर में महिला यात्रियों ने बताया कि वे भाजपा सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से बहुत खुश हैं। 
विधायक देवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि देश इस समय इस दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उन्होंने बस से सफर करने का फैसला लिया है और वह निरंतर इस तरह अपने सरकारी वाहन का उपयोग नहीं करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने का काम करेंगे। 
इसके बाद विधायक उचाना बस स्टैंड पर से 10 से उतरकर ऑटो में उचाना बेस्ट हाउस में जाकर जनता से मिले ओर उनकी समस्याएं सुनी।
May 15, 2026

भाजपा युवा मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल!

सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व आने वाले समय में युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय भूमिका में देखने की तैयारी कर रहा है। इसी उद्देश्य से अलग-अलग जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

दरअसल Bharatiya Janata Party Yuva Morcha के प्रदेश अध्यक्ष Yogendra Sharma ने तीन जिलों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके तहत Amit Mahendru को गुरुग्राम जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं Kushal Thakur को पलवल और Bake Vashishtha को मेवात जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से युवा मोर्चा को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूती मिलेगी। साथ ही युवाओं को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के अभियान को भी नई गति मिलेगी। भाजपा युवा मोर्चा अब आने वाले समय में प्रदेशभर में युवाओं के बीच विशेष अभियान चलाने की तैयारी में जुटा है।

Thursday, May 14, 2026

May 14, 2026

*हडताल खत्म.....15220 रुपये सैलरी, ESI और PF का भी लाभ... हरियाणा में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी 12 से ज्यादा मांगें*

*हडताल खत्म.....15220 रुपये सैलरी, ESI और PF का भी लाभ... हरियाणा में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी 12 से ज्यादा मांगें*

*हरियाणा सरकार ने हड़ताल पर चल रहे सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की लगभग एक दर्जन मांगों को मान लिया है।*

*सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15,220 रुपये निर्धारित....ईएसआई, पीएफ और बैंक के माध्यम से वेतन मिलेगा....मृत्यु सहायता 3 लाख से 5 लाख, आश्रितों को नौकरी*
चंडीगढ़ : *हरियाणा में एक मई से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों और एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर चल रहे अग्निशमन कर्मचारियों की करीब एक दर्जन मांगों को मानने के लिए प्रदेश सरकार सहमत हो गई है।*
*हरियाणा निवास में बुधवार को शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के साथ दो चरणों में छह घंटे चली वार्ता सिरे चढ़ने के बाद नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी नेताओं ने वीरवार को रोहतक में प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार के साथ हुई बातचीत के बिंदु रखे जाएंगे। उसी समय यदि सहमति बनी तो हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया जा सकता है।*
*हरियाणा सरकार ने भरोसा दिलाया है कि मांगों को 30 जून तक पूरा कर दिया जाएगा। बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव मांगेराम तथा हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिनद व महासचिव गुलशन भारद्वाज सहित कई पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखा।*
*कितना होगा न्यूनतम वेतन*

*इस दौरान ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15 हजार 220 रुपये करने पर सहमति बनी, जो अभी तक सात से आठ हजार रुपये दिया जा रहा है। गड़बड़ी पर ठेकेदार का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। इन्हें राज्य कर्मचारी बीमा (ईएसआइ) और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ भी मिलेगा।*
*कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से वेतन दिया जाएगा। स्वीपिंग में लगे कर्मचारियों को तेल-साबुन भी दिया जाएगा। हाई कोर्ट में केस जीतने वाले फरीदाबाद के 111 कर्मचारियों के साथ ही 150 अन्य कर्मचारियों को पक्का करने पर सहमति बनने की सूचना आई है।*

*कर्मचारियों की मौत पर दी जाने वाली सहायता राशि को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया जाएगा और आश्रित की 25 साल की आयु सीमा की शर्त हटेगी। युक्तीकरण के तहत चार-साढ़े चार हजार पद बनाए जाएंगे, जिससे 900 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।*
अग्निशमन विभाग के कर्मियों को सरकार देगी नौकरी

वहीं, फरीदाबाद में हादसे में मारे गए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के आश्रितों को 50 -50 लाख रुपये के साथ ही एक-एक परिजन को सरकार नौकरी मिलेगी। पे-रोल पर लगे 1250 कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और आयु सीमा व सीटेट की शर्त से छूट मिलेगी। वर्दी और जोखिम भत्ते में पांच-पांच हजार रुपये देने के लिए फाइल चला दी गई है।
ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी में छूट मिलेगी। भर्ती के लिए निकाले गए पदों को वापस लेकर पालिकाओं में रोल पर लगे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए आयुसीमा में भी छूट दी जाएगाी, जिससे 13 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

वहीं, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चौपट हुई सफाई व्यवस्था का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया की जनहित याचिका को हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है, जिसमें शहरी सफाई व्यवस्था बहाल करने, जमा कूड़े को तुरंत हटाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। सुनवाई वीरवार को होगी।
याचिका में राज्य सरकार, संबंधित नगर निगमों, नगर पालिकाओं और स्वास्थ्य विभाग को उत्तरदायी ठहराते हुए निर्देश देने की मांग की गई है कि सफाई सेवाएं तुरंत बहाल की जाएं।
May 14, 2026

PGF की सीज प्रॉपर्टी बेचने वाला फर्जी ‘रविंदर’ गिरफ्तार, 50 हजार लेकर बना कंपनी का नकली प्रतिनिधि।

PGF की सीज प्रॉपर्टी बेचने वाला फर्जी ‘रविंदर’ गिरफ्तार, 50 हजार लेकर बना कंपनी का नकली प्रतिनिधि।
गुरुग्राम : गुरुग्राम में PGF कंपनी की अटैच/सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आर्थिक अपराध शाखा-1 ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट की अवैध रजिस्ट्री कराने में शामिल था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिफ (37) निवासी कैलाश विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है और उसने अपने साथियों के कहने पर फर्जी “रविंदर मनराल” बनकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि PGF कंपनी की सुप्रीम कोर्ट समिति के नियंत्रणाधीन संपत्ति को जाली बोर्ड रेजोल्यूशन और नकली दस्तावेजों के आधार पर बेच दिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार-पैन कार्ड तैयार कर बैंक खाते खुलवाए और उसी के जरिए रकम का लेन-देन किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे इस ठगी के बदले 5 लाख रुपए मिलने थे, लेकिन फिलहाल केवल 50 हजार रुपए ही मिले।
इससे पहले पुलिस नेपाल निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ फर्जी रविंदर प्रसाद को भी गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी ।

May 14, 2026

गुरुग्राम में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, मेडिकल स्टोर से कोडीन सिरप सप्लाई करने वाले 2 आरोपी दबोचे।

गुरुग्राम में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, मेडिकल स्टोर से कोडीन सिरप सप्लाई करने वाले 2 आरोपी दबोचे।
 गुरुग्राम : गुरुग्राम पुलिस ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवाएं सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर संचालक दीपक नागपाल को पकड़ा गया था। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर और कार से भारी मात्रा में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयां बरामद हुई थीं।
पुलिस के अनुसार दीपक नागपाल के कब्जे से 2250 ट्रामासे-पी टैबलेट, 220 बोतल कोफ्रीक्स सिरप (कोडीन युक्त) और एक होंडा सिटी कार बरामद की गई थी। आरोपी इन दवाइयों का कोई वैध लाइसेंस या खरीद रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका, जिसके बाद थाना सदर गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए एंटी नारकोटिक सेल सिकंदरपुर ने 13 मई को मोहित रोहिल्ला उर्फ मोगली और हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि मोहित ने ये नशीली दवाइयां दीपक नागपाल को सप्लाई की थीं, जबकि मोहित ने यह माल हिमांशु से खरीदा था। हिमांशु खुद गुरुग्राम में मेडिकल स्टोर चलाता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

May 14, 2026

*हरियाणा में सफाई संकट पर हाईकोर्ट में कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने लगाई PIL 14 मई को सुनवाई*

*हरियाणा में सफाई संकट पर हाईकोर्ट में कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने लगाई PIL 14 मई को सुनवाई*
चंडीगढ़ - हरियाणा के विभिन्न शहरों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हो रहे गंभीर सफाई संकट और कूड़े के ढेर को लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में शहरी सफाई व्यवस्था बहाल करने, जमा कूड़े को तुरंत हटाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।
याचिकाकर्ता गोकुल सेतिया ने याचिका में सिरसा समेत हरियाणा के कई शहरों में फैले कूड़े के ढेर और स्वच्छता की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए कहा है कि इससे आम जनजीवन और जन स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। याचिका में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की भी अपील की गई है।
*मुख्य न्यायाधीश ने दी तत्काल सुनवाई की अनुमति*
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की अनुमति प्रदान कर दी है। इस PIL की सुनवाई 14 मई को होगी।
याचिका में राज्य सरकार, संबंधित नगर निगमों, नगर पालिकाओं और स्वास्थ्य विभाग को उत्तरदायी ठहराते हुए निर्देश देने की मांग की गई है कि सफाई सेवाएं तुरंत बहाल की जाएं, जमा कूड़ा उठाया जाए और महामारी की आशंका को रोकने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य उपाय किए जाएं।
May 14, 2026

नारनौल में पुलिस-मुठभेड़: यादराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली

पुलिस के अनुसार, सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्याकांड में शामिल आरोपी नारनौल-रेवाड़ी रोड स्थित चिंकारा रेस्ट हाउस के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गांव कालबा निवासी संजय उर्फ भोलिया के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

फरार दो आरोपी भी दबोचे गए

मुठभेड़ के दौरान आरोपी घनश्याम और आदित्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे, लेकिन सीआईए टीम ने लगातार दबिश देकर दोनों को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी का इलाज पुलिस निगरानी में अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल परिसर और माइनर ओटी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

क्या है यादराम हत्याकांड?

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को Nangal Chaudhary के नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम की गाड़ियों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गांव आए थे।

शुरुआत में मामले को हादसा माना गया था, लेकिन परिजनों ने इसे पुरानी रंजिश में की गई सुनियोजित हत्या बताया। शिकायत और जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अब मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

May 14, 2026

हिसार में रफ्तार का कहर: डाबड़ा चौक फ्लाईओवर पर काली स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, 100 मीटर तक घसीटा

काम से लौट रहा था राइडर, बेकाबू गाड़ी ने ली जान

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक जोमैटो में डिलीवरी राइडर का काम करता था। देर रात अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। तभी जिंदल चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

एंबुलेंस के इंतजार में बीता वक्त, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस की टीम तो कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोप है कि एंबुलेंस आने में काफी देरी हुई। काफी इंतजार के बाद जब एंबुलेंस पहुंची, तब पुलिस की मदद से शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति को तुरंत निजी जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, नाकेबंदी जारी

वारदात की खबर मिलते ही सिविल लाइन और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद शहर भर में बीटी (Broadcast Message) करवाकर नाकेबंदी कर दी है। पुलिस की टीमें अब फ्लाईओवर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं, ताकि फरार काली स्कॉर्पियो का नंबर ट्रेस किया जा सके। फिलहाल, पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर रात के समय शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों और ट्रैफिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

May 14, 2026

गुरुग्राम में ऑफिस की 5वीं मंजिल से कूदकर महिला अधिकारी ने दी जान, पति पर सैलरी हड़पने और प्रताड़ना का आरोप

मेरठ से रोज आती थी ऑफिस, लव मैरिज बनी मुसीबत?

जागृति की शादी नवंबर 2023 में मेरठ निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अमित सिंघल से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद जागृति रोजाना मेरठ से गुरुग्राम का लंबा सफर तय करके अपनी ड्यूटी पर आती थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन मृतका के मायके वालों ने जो खुलासे किए हैं, वे बेहद हैरान करने वाले हैं।

ससुराल वालों पर गंभीर आरोप: ‘पति छीन लेता था पूरी सैलरी’

जागृति के भाई हार्दिक बारी ने सेक्टर-65 थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन शादी के बाद से ही खुश नहीं थी। आरोप है कि पति अमित और ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। हार्दिक का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जागृति का पति उसकी पूरी सैलरी जबरन अपने पास रख लेता था। उसे अपनी जरूरतों और खर्च के लिए भी पैसे नहीं दिए जाते थे। परिवार का दावा है कि इसी घरेलू कलह और मानसिक दबाव के चलते जागृति ने मौत को गले लगा लिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-65 थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अब जागृति के कॉल रिकॉर्ड्स और ऑफिस के साथियों से भी पूछताछ करेगी ताकि मौत की असली वजह और तनाव के कारणों का पता लगाया जा सके।

इस हाई-प्रोफाइल सुसाइड केस ने एक बार फिर कामकाजी महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर बहस छेड़ दी है।

May 14, 2026

Big Breaking :हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: 89.60% रहा पास प्रतिशत, छात्राओं ने फिर मारी बाज़ी; चरखी दादरी टॉप जिला, दीपिका बनीं राज्य टॉपर

Big Breaking :हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: 89.60% रहा पास प्रतिशत, छात्राओं ने फिर मारी बाज़ी; चरखी दादरी टॉप जिला, दीपिका बनीं राज्य टॉपर
चंडीगढ़ :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की नियमित और मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार द्वारा परिणाम जारी किए गए, जिसमें एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी।

इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 89.60% रहा, जबकि मुक्त विद्यालय (फ्रेश) का परिणाम केवल 11.17% दर्ज किया गया।

*छात्राओं का शानदार प्रदर्शन*

परिणाम में छात्राओं ने 91.64% पास प्रतिशत के साथ छात्रों (87.69%) को पीछे छोड़ दिया। इस तरह छात्राओं ने 3.95% की बढ़त हासिल की। निजी स्कूलों का परिणाम 92.45% रहा, जो सरकारी स्कूलों (87.23%) की तुलना में बेहतर रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों (90.25%) ने शहरी क्षेत्र (87.94%) से बेहतर प्रदर्शन किया।

*जिलों का प्रदर्शन*

जिलों की रैंकिंग में इस बार चरखी दादरी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद जींद दूसरे और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि नूंह जिले का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। कुल 16 विद्यार्थियों ने टॉप तीन स्थानों में जगह बनाई।

*राज्य टॉपर दीपिका*

भिवानी के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिरान की छात्रा दीपिका ने 499 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया। वहीं 498 अंकों के साथ रोनक, खुशी, अंतु और दीपांशु ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया, जबकि 497 अंकों के साथ 11 विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

*अन्य परिणाम*

स्वयंपाठी विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 70.02% रहा, जबकि मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 47.64% दर्ज किया गया। डी.एल.एड. परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए गए, जिनमें विभिन्न वर्षों के परिणाम 62.50% से 81.76% तक रहे।

*रिजल्ट ऐसे देखें*

परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in
या results.digilocker.gov.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से देख सकते हैं। जो छात्र पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग कराना चाहते हैं, वे परिणाम जारी होने के 20 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
May 14, 2026

एल्विश यादव को 10 करोड़ की रंगदारी की धमकी, घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा; गुरुग्राम पुलिस अलर्ट पर गुरुग्राम

एल्विश यादव को 10 करोड़ की रंगदारी की धमकी, घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा; गुरुग्राम पुलिस अलर्ट पर
गुरुग्राम : बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता और यूट्यूबर Elvish Yadav को कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा संदेश कथित रूप से Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें खुद को गैंग का सदस्य “रणदीप मलिक” बताने वाले व्यक्ति ने पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

घटना सामने आने के बाद एल्विश यादव के परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके सेक्टर-56 स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और इलाके में कड़ा सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है।

फिलहाल पुलिस साइबर टीम के साथ मिलकर धमकी भरे संदेश की जांच कर रही है और पूरे मामले पर निगरानी रखी जा रही है।

Wednesday, May 13, 2026

May 13, 2026

हरियाणा रोडवेज में आएंगी 1000 नई बसें, 500 होंगी इलेक्ट्रिक : परिवहन मंत्री अनिल विज

हरियाणा रोडवेज में आएंगी 1000 नई बसें, 500 होंगी इलेक्ट्रिक : परिवहन मंत्री अनिल विज

अब मोबाइल ऐप से मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन और टाइमिंग की जानकारी : अनिल विज

हरियाणा परिवहन विभाग में हाईटेक निगरानी सिस्टम लागू होगा, गलत रूट पर बस ले जाने पर तुरंत होगा अलर्ट : विज
चंडीगढ़ - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन विभाग जल्द ही 1000 नई बसों की खरीद करेगा, जिनमें 500 इलेक्ट्रिक बसें और 500 सामान्य बसें शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री सुविधाओं से युक्त बनाना है।

 श्री विज आज यहां चण्डीगढ़ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

 उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की सभी बसों में अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी समय पर मिल सके।

 परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक आधुनिक मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से यात्री अपनी बस की लोकेशन, समय-सारणी और रूट संबंधी पूरी जानकारी मोबाइल पर ही प्राप्त कर सकेंगे तथा अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना पाएंगे।

श्री विज ने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से बसों के निर्धारित रूटों पर भी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई चालक बस को गलत रूट पर ले जाता है या निर्धारित बस अड्डे पर नहीं पहुंचता, तो सिस्टम में तुरंत अलर्ट जारी होगा और संबंधित चालक से स्वतः स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इससे परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

 उन्होंने बताया कि इस आधुनिक प्रणाली का ट्रायल वे स्वयं देख चुके हैं और जल्द ही इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसी एक जिले में शुरू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

श्री विज ने कहा कि हरियाणा सरकार परिवहन सेवाओं को तकनीक से जोड़कर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
May 13, 2026

*CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का शानदार परिणाम, वुड स्टॉक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

*CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का शानदार परिणाम, वुड स्टॉक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन*
जींद : वुड स्टॉक स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में इस वर्ष शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत प्रभावशाली और शत प्रतिशत रहा। *विद्यालय का टॉपर  अचिंत्य अग्रवाल ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही मोक्ष ने 93.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा छात्रा खुशी ने 93.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।* इसके साथ ही अनेक विद्यार्थियों ने 90% और 80%से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई पहचान दी।  विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग ने विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के निदेशक डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “हमारे विद्यार्थियों का यह शानदार परिणाम विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करेंगे।”विद्यालय के उपनिदेशक श्री आशुतोष शर्मा जी ने कहा कि, “विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास का प्रतीक है। विद्यालय सदैव छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम जी ने कहा कि, “विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय के साथ यह सफलता हासिल की है। यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग का सुंदर उदाहरण है। हमें अपने  विद्यार्थियों पर गर्व है।”
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।  विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
*अंत में विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि वुड स्टॉक स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करते रहेंगे।*

Tuesday, May 12, 2026

May 12, 2026

*जींद जिले की बेटियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया मान*

*जींद जिले की बेटियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया मान*
जींद : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2026 के परिणाम में जींद जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है।
प्रदेश की टॉप-3 मेरिट सूची में जींद जिले की दो छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुढ़ाइन की छात्रा योगिता तथा ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब की छात्रा मुस्कान ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं रेवाड़ी जिले के विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्लर की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। रोहतक जिले के विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की की छात्रा उदिता ने 498 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।

बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
May 12, 2026

HPSC पर फिर उठे सवाल: 85 पदों के लिए परीक्षा देने वाले 400 युवाओं में सिर्फ 3 का चयन, इनेलो ने चयन प्रक्रिया को बताया युवाओं के साथ अन्याय

HPSC पर फिर उठे सवाल: 85 पदों के लिए परीक्षा देने वाले 400 युवाओं में सिर्फ 3 का चयन, इनेलो ने चयन प्रक्रिया को बताया युवाओं के साथ अन्याय
चंडीगढ़ : हरियाणा में एक बार फिर Haryana Public Service Commission की चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। इनेलो ने साइक्लोजी असिस्टेंट प्रोफेसर के 85 पदों की भर्ती को लेकर सरकार और आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि करीब 400 युवाओं ने परीक्षा दी, लेकिन केवल 3 अभ्यर्थियों का ही चयन हो पाया, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और नियमों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
इनेलो नेताओं ने कहा कि एक तरफ हरियाणा के युवा Union Public Service Commission जैसी कठिन परीक्षाओं में लगातार सफलता हासिल कर देशभर में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ HPSC की भर्ती प्रक्रियाओं में युवाओं की योग्यता दबाई जा रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि आयोग के कठोर और जटिल नियम प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रहे हैं।
इनेलो ने कहा कि हरियाणा के युवाओं की काबिलियत में कोई कमी नहीं है, बल्कि सिस्टम में सुधार की जरूरत है। पार्टी ने मांग उठाई कि भर्ती प्रक्रिया के ऐसे नियमों को बदला जाए, जो योग्य अभ्यर्थियों के लिए बाधा बन रहे हैं। साथ ही सरकार से पारदर्शी और युवाओं के हित में नई चयन नीति लागू करने की मांग भी की गई है।

Sunday, May 10, 2026

May 10, 2026

पति के मोबाइल में युवती की फोटो देख आहत हुई पत्नी, गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर दी जान

पति के मोबाइल में युवती की फोटो देख आहत हुई पत्नी, गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर दी जान
पानीपत : जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर की न्यू रामपुरा कॉलोनी में 29 वर्षीय महिला, जिसका नाम सारंगी था, ने शुक्रवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका पांच महीने की गर्भवती थी और उसका एक साल का छोटा बेटा भी है। इस घटना के बाद से ही मृतका के मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
*अवैध संबंधों और मोबाइल की तस्वीरों ने उजाड़ा घर*

मृतका के पिता सुशील कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, सारंगी की शादी तीन साल पहले न्यू रामपुरा कॉलोनी निवासी अंकित के साथ हुई थी। शुरुआती एक साल तक वैवाहिक जीवन सुखद रहा, लेकिन बेटे के जन्म के बाद अंकित के व्यवहार में बदलाव आने लगा। आरोप है कि अंकित के किसी दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सारंगी ने अंकित के मोबाइल में देख ली थीं। जब सारंगी ने इसका विरोध किया, तो अंकित ने उसे प्रताड़ित करना और मारपीट करना शुरू कर दिया, जिससे घर में तनाव चरम पर पहुंच गया।
पुलिस की कार्रवाई और मायके पक्ष के आरोप
मृतका के परिजनों का कहना है कि अंकित ने कई बार अपनी पत्नी को घर से बाहर भी निकाला था। जब सारंगी ने इस बारे में अपने ससुराल वालों को सूचित किया, तो उन्होंने भी अंकित का ही पक्ष लिया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई थी। शनिवार को उसे अपने मायके अर्जुन नगर जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी पति अंकित के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
*पारिवारिक विवाद सुलझाने की कोशिशें रहीं नाकाम*

परिजनों ने बताया कि सारंगी पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। परिवार के सदस्यों ने कई बार अंकित को समझाने और दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, ताकि मासूम बच्चे का भविष्य और घर बर्बाद न हो। हालांकि, अंकित अपनी आदतों से बाज नहीं आया और कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड का पक्ष लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। पुलिस अब मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Friday, May 8, 2026

May 08, 2026

आईजीयू में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन।

आईजीयू में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन।*
चंडीगढ़ : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मानवता, करुणा, सेवा, समर्पण एवं समाज सेवा के मूल्यों को अपनाने का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय डोनेशन ड्राइव की शुरुआत भी की गई। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी एवं शिक्षक अपने पुराने कपड़े, जूते, स्टेशनरी तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं दान कर सकते हैं, जिन्हें बाद में जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान YRC के वालंटियर्स एवं प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा डोनेशन बॉक्स भी तैयार किए गए।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह, YRC कॉर्डिनेटर प्रो. समृद्धि, डॉ. भारती, डॉ. प्रियंका रंगा, डॉ. सरला यादव, डॉ. नवनीत, मनीषा सहित प्रबंधन विभाग एवं YRC के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।