Breaking

Friday, October 7, 2022

October 07, 2022

जिन्‍होंने दिए सिक्‍खों के '5 ककार', जानें गुरु गोबिंद सिंह के बारे में 10 महत्‍वपूर्ण बातें

जिन्‍होंने दिए सिक्‍खों के '5 ककार', जानें गुरु गोबिंद सिंह के बारे में 10 महत्‍वपूर्ण बातें 

Guru Gobind Singh: वर्ष 1699 में, गुरु गोबिंद सिंह ने 'खालसा वाणी' की स्थापना की - "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह". उन्होंने अपने सभी अनुयायियों का नाम 'सिंह' रख दिया जिसका अर्थ है शेर । उन्होंने खालसा के '5 ककार'  या सिद्धांतों की भी स्थापना की. ये हैं- केश, कंघा, कच्‍छा, कड़ा, कृपाण। 

सिखों के 10वें और अंतिम गुरु 'गुरु गोबिंद सिंह' का जन्म 22 दिसंबर 1666 को हुआ । उनके बचपन का नाम गोबिंद राय था। उन्होंने संस्कृत, फारसी, पंजाबी और अरबी भाषाएं सीखीं। इसके साथ ही उन्‍होंनें धनुष-बाण, तलवार, भाला चलाने की कला भी सीखी। एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ वह एक निर्भीक योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे। उनकी शिक्षाओं ने सिख समुदाय और अन्य लोगों को कई पीढ़ियों से प्रेरित किया है। आज ही के दिन वर्ष 1708 में, महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित श्री हुजूर साहिब में उन्‍होंने अपने प्राणों का त्याग किया था। आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी 10 बड़ी बातें। 
- गोबिंद राय का जन्‍म सिख धर्म के 9वें गुरु, गुरु तेग बहादुर और माता गुजरी के घर तख्त श्री पटना साहिब (अब पटना) में हुआ था। - वह केवल 9 वर्ष की आयु के थे, जब 10वें सिख गुरू बने।  - अपने पिता गुरु तेग बहादुर के मुगल सम्राट औरंगजेब के हाथों शहादत स्वीकार करने के बाद वह कश्मीरी हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आए। - अपने बचपन में ही, बालक गोबिंद ने संस्कृत, उर्दू, हिंदी, ब्रज, गुरुमुखी और फारसी सहित कई भाषाएं सीखीं। उन्होंने युद्ध में निपुण होने के लिए मार्शल आर्ट भी सीखा। - वह दक्षिण सिरमुर, हिमाचल प्रदेश में यमुना नदी के किनारे एक शहर पांवटा गए। यहां उन्होंने पांवटा साहिब गुरुद्वारा की स्थापना की और सिख सिद्धांतों के बारे में प्रचार किया। पांवटा साहिब आज भी सिखों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यहां उन्‍होंने 3 वर्ष बिताए, जिस दौरान कई ग्रंथ लिखे और अपने अनुयायियों की पर्याप्त संख्या भी एकत्र की। - सितंबर 1688 में, 19 साल की उम्र में, गुरु गोबिंद सिंह ने भीम चंद, गढ़वाल के राजा फतेह खान और शिवालिक पहाड़ियों के अन्य स्थानीय राजाओं की एक संयुक्‍त सेना के खिलाफ भंगानी की लड़ाई लड़ी। लड़ाई एक दिन तक चली और हजारों लोगों की जान चली गई। गुरू गोबिंद सिंह ने संयुक्‍त सेना को हराया। - बिलासपुर की रानी के निमंत्रण पर गुरु गोबिंद नवंबर 1688 में आनंदपुर लौट आए, जो चक नानकी के नाम से जाना जाने लगा है। - 30 मार्च 1699 को, गुरु गोबिंद सिंह ने अपने अनुयायियों को आनंदपुर में अपने घर पर इकट्ठा किया। उन्‍होंने एक स्वयंसेवक से अपने भाइयों के लिए अपना सिर बलिदान करने के लिए कहा। एक अनुयायी दया राम फौरन इसके लिए राजी हो गया। गुरु उन्हें एक तंबू के अंदर ले गए और एक खूनी तलवार के साथ बाहर निकले। उन्होंने फिर से एक स्वयंसेवक को बुलाया और फिर ऐसा ही किया। 5 बार ऐसा करने के बाद, अंत में गुरु पांच स्वयंसेवकों के साथ तम्बू से निकले और तम्बू में पांच सिर कटी बकरियां मिलीं। इन पांच सिख स्वयंसेवकों को गुरु ने 'पंज प्यारे' या 'पांच प्यारे' के रूप में नामित किया. - 1699 की सभा में, गुरु गोबिंद सिंह ने 'खालसा वाणी' की स्थापना की - "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह". उन्होंने अपने सभी अनुयायियों का नाम 'सिंह' रख दिया जिसका अर्थ है शेर। उन्होंने खालसा के '5 ककार'  या सिद्धांतों की भी स्थापना की. ये हैं- केश, कंघा, कच्‍छा, कड़ा, कृपाण. - गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा और सिखों के धार्मिक ग्रंथ 'गुरु ग्रंथ साहिब' को ही सिखों के अगले गुरु के रूप में नामित किया। उन्होंने 07 अक्टूबर 1708 को अपना शरीर छोड़ दिया।
October 07, 2022

जेजेपी ने निभाया वादा, बाबा महेंद्र टिकैत के गांव में बनी आधुनिक लाइब्रेरी

जेजेपी ने निभाया वादा, बाबा महेंद्र टिकैत के गांव में बनी आधुनिक लाइब्रेरी,चौ महेंद्र टिकैत की जयंती पर अजय चौटाला ने लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

चंडीगढ़ :  जननायक जनता पार्टी ने अपने वादे के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में मुजफ्फरनगर जिले के गांव सिसौली में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवा दिया है। जेजेपी ने यह वादा किसानों के मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस के अवसर पर पूरा किया। उनकी जयंती पर वीरवार को गांव सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा महेंद्र टिकैत को नमन किया और यहां एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. चौटाला ने किसान भवन में चौधरी देवीलाल पुस्तकालय का उद्घाटन कर युवाओं को समर्पित की। बता दें कि इसी वर्ष 15 मई को सिसौली गांव में किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि कार्यक्रम में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने ग्रामीणों युवाओं से वादा करते हुए यहां लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की थी।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने ग्रामीण आंचल के युवाओं के लिए गांव में पढ़ने के लिए लाइब्रेरी का होना जरूरी बताया और कहा कि आधुनिक लाइब्रेरी समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि  सिसौली में चौधरी देवीलाल पुस्तकालय खुलने से यहां के युवाओं को परीक्षाओं और नौकरी की तैयारी में सुविधा होगी। अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जेजेपी ग्रामीण क्षेत्र में 108 मॉडल लाइब्रेरी खोलने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए ऐसे कदम निरंतर उठाने चाहिए ताकि ग्रामीणों बच्चों को लाभ मिले। इस अवसर पर स्व. महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे राकेश टिकैत और नरेश टिकैट, जेजेपी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बागड़, जेजेपी प्रदेश संगठन सचिव देवेंद्र कादियान, पूर्व विधायक पदम दहिया, भूपेंद्र मलिक, कार्यक्रम के आयोजक सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Thursday, October 6, 2022

October 06, 2022

वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार, जानवर से टकराने के बाद आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार, जानवर से टकराने के बाद आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली : हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को सुबह 11.18 मिनट पर जानवरों के एक झुंड से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया है। 


भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस नई पीढ़ी की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को सुबह 11.18 मिनट पर एक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल यह ट्रेन  वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी. हादसे के दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया। 
*20 मिनट तक रोकनी पड़ी थी ट्रेन*

अहमदाबाद रेलवे  PRO जीतेन्द्र जयंत के मुताबिक सुबह सवा 11 बजे के करीब ये हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया। इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
200 kmph से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां बन रहे 1600 डिब्बे 
Indian Railways special trains
रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की तादाद, इन राज्यों को फायदा, देखें पूरी लिस्ट 

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे 200 स्टेशन, रेल मंत्री ने बताया मास्टर प्लान 

दिवाली और छठ तक रेलवे चलाएगा ये 12 स्पेशल ट्रेनें, इन 6 राज्यों के यात्रियों को लाभ 
भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन

यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है। 
वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार
हादसे में उखड़ गया ट्रेन के आगे का हिस्सा

400 और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी

रेलवे बोर्ड देशभर में 400 सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं। 

बता दें कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने गांधीनगर से लेकर अहमदाबाद तक इसमें यात्रा भी की थी। इस ट्रेन के हर कोच में बैक्टीरिया फ्री एयर कंडीशनिंग रहेगी। आपातकालीन स्थिति के लिए हर कोच में चार लाइट लगी हैं. वहीं, लोकोपायलट और यात्रियों के बीच कम्यूनिकेशन के लिए भी सुविधा है। 
*सरकार का ये है प्लान*

केंद्र सरकार ने मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के करीब 1600 डिब्बों का निर्माण करने का फैसला लिया है। इनमें से प्रत्येक डिब्बे पर आठ करोड़ से नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसको लेकर फैक्ट्री में आवश्यक बदलाव होने शुरू हो गए हैं।
October 06, 2022

जींद में भारी भीड़ के बीच रावण दहन:अर्जुन स्टेडियम और रेलवे ग्राउंड में हुआ दहन; जमकर हुई आतिशबाजी व खरीददारी

जींद में भारी भीड़ के बीच रावण दहन:अर्जुन स्टेडियम और रेलवे ग्राउंड में हुआ दहन; जमकर हुई आतिशबाजी व खरीददारी

जींद में धूं धूंक कर जला रावण।

जींद : हरियाणा के जींद के अर्जुन स्टेडियम और रेलवे जंक्शन स्थित ग्राउंड में बुधवार को विजय दशमी पर्व पर पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन से पहले लोगों ने रावण की पूजा अर्चना की और सुख समद्धि की कामना की। अंत समय में रावण द्वारा लक्ष्मण को दिया गया ज्ञान ने भी लोगों को नसीहत दी।
धूं धूंक कर जलते रावण, मेघनाथ ओर कुंभकर्ण के पुतले।

इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी हुई। बैंड बाजों व डीजे के साथ श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान अपनी सेना के साथ ग्राऊंड में पहुंचे और फिर तीर चला कर रावण का दहन किया। अर्जुन स्टेडियम में कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि डा. राजसैनी व गोबिंद रहे। जैसे ही रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों को आग लगी तो लोग रावण के पुतले की लकड़ियों को उठाने के लिए दौड़ पड़े।
रावण पर तीरों की बौछार करते राम लक्ष्मण।

दशहरा पर्व को लेकर बाजार में काफी भीड़ रही और मेले में लोगों ने जमकर ख़रीददारी की। सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। सावर्जनिक स्थानों पर मोर्चा बंदी की गई थी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष तौर पर एसपी नरेंद्र बिजरानिया द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुतला दहन स्थानों की तरफ पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई थी।
स्टेडियम में खड़े किए गए रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले।

जैसे ही रावण का दहन हुआ तो अर्जुन स्टेडियम तथा रेलवे जंक्शन ग्राऊंड से लोगों में निकलने की होड मच गई। अर्जुन स्टेडियम में रावण दहन के चलते देर शाम वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं दिन में विजय दशमी पर्व पर मंदिरों में भी विशेष पूजा तथा यज्ञ का आयोजन किया गया। पुतला दहन स्थलों के आसपास छोटे-छोटे झूले लगाए गए थे।
स्टेडियम में रावण दहन के दौरान भीड़।

बच्चों ने तीर कमान, तलवार खरीदे। वहीं राम, हनुमान के मुखौटे भी बच्चों में आकषर्ण का केंद्र रहे। ज्यों-ज्यों शाम नजदीक आती गई वैसे-ïवैसे अर्जुन स्टेडियम तथा रेलवे ग्राऊंड में भीड़ बढ़ती गई। दशहरा पर्व को लेकर शाम को शोभायात्रा निकाली गई। राम, लक्ष्मण, हनुमान की आर्कषक झांकियां बनाई गई थी। रावण वध से पहले हुई आतिशबाजी का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

Wednesday, October 5, 2022

October 05, 2022

WhatsApp का बड़ा कदम: अब व्हाट्सएप पर नहीं ले पाएंगे स्क्रीनशॉट्स, जारी हुआ नया सुरक्षा फीचर

WhatsApp का बड़ा कदम: अब व्हाट्सएप पर नहीं ले पाएंगे स्क्रीनशॉट्स, जारी हुआ नया सुरक्षा फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक और नए फीचर्स को जारी कर दिया है। व्हाट्सएप में अब व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा। इस फीचर्स के बाद अब यूजर्स की चैट और अधिक सुरक्षित हो जाएगी। बता दें कि पिछली साल अगस्त में व्हाट्सएप ने यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए व्यू वन्स मैसेज फीचर जारी किया था। इसके एक साल बाद यानी अगस्त 2022 में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्यू वन्स मैसेज में स्क्रीनशॉट लेने की सुविधा को बंद करने का एलान किया था।
मार्क जुकरबर्ग ने कई सिक्योरिटी फीचर जारी करते हुए कहा था कि वे WhatsApp की सिक्योरिटी को अब और मजबूत करने जा रहे हैं। इसके लिए हम व्यू वन्स मैसेज (View Once Messages) फीचर में एक और नए फीचर को शामिल कर रहे हैं, इससे व्हाट्सएप यूजर्स की चैट को और अधिक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस फीचर में व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा।
व्हाट्सएप का यह स्क्रीनशॉट्स ब्लॉकिंग फीचर्स गूगल-पे और फोन-पे की तरह काम करता है, जो यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट्स लेने की अनुमति नहीं देता है। ऐसे ही अब व्हाट्सएप पर भी व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा
*ऐसे करता है काम*

इस फीचर की मदद से आप अपनी चैट को सेफ रख सकते हैं। इससे पहले व्यू वन्स मैसेज फीचर को भी यूजर्स की प्रायवेसी को ध्यान में रखकर लाया गया था, इस फीचर से किए गए मैसेज को केवल एक बाद ही देखा जा सकता था। व्हाट्सएप के इस फीचर के बाद यूजर्स की प्रायवेसी को और अधिक सुरक्षित रखा जा सकता है। नए फीचर्स के बाद व्यू वन्स मैसेज (View Once Messages) से किए गए मैसेज को व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट्स के लिए ब्लॉक कर देता है, फिर अन्य यूजर उसको सिर्फ एक बार देख सकता है। अन्य यूजर उस मैसेज को न सेव कर सकता है और न उसका स्क्रीनशॉट्स ले सकता है। साथ ही यूजर्स व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज को स्क्रीन रिकॉर्ड के जरिए भी रिकॉर्ड नहीं किया जा पाएगा।

Tuesday, October 4, 2022

October 04, 2022

आदमपुर उपचुनाव: सियासतदानों ने शुरू की सियासत:AAP ने कसा कुलदीप पर तंज, हुड्‌डा बोले- दूसरे नंबर पर आएगी BJP, भाजपा की चुप्पी

आदमपुर उपचुनाव: सियासतदानों ने शुरू की सियासत:AAP ने कसा कुलदीप पर तंज, हुड्‌डा बोले- दूसरे नंबर पर आएगी BJP, भाजपा की चुप्पी

चंडीगढ़ : हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। सियासतदानों ने अपनी अपनी जीत के दावे शुरू कर दिए हैं। AAP ने कुलदीप बिश्नोई पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि परमानेंट पूर्व विधायक बनने का समय आ गया है। वहीं पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने आदमपुर को कांग्रेस का गढ़ बताया है। साथ ही कहा है कि चुनाव में BJP दूसरे नंबर पर आएगी। BJP का अभी तक उपचुनाव को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
पूर्व CM ने उपचुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आदमपुर कांग्रेस पार्टी का हमेशा से गढ़ रहा है। कुलदीप बिश्नोई हमेशा से ही पार्टी टिकट पर ही चुनाव जीते हैं। इस बार के चुनाव में भी कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी। भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण किसान से लेकर आम जनत परेशान है। इसलिए आदमपुर की जनता उसे इस उपचुनाव में नकार देगी।
*BJP ने साधी चुप्पी*

आदमपुर उपचुनाव की घोषणा के बाद हरियाणा BJP की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ त्रिपुरा में हैं। CM मनोहर लाल भी दुबई यात्रा पर गए हैं। हालांकि पार्टी आदमपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा की पूरी तैयारी है और चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
*लोगों से जुड़े हैं बिश्नोई: भव्य*

आदमपुर उपचुनाव पर कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने प्रतिक्रिया दी है। भव्य का कहना है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिश्नोई आदमपुर की जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। व्यक्तिगत रूप से मैं लोगों के बीच हमेशा रहता हूं। इस चुनाव में हम सभी दलों को हराकर जीत दर्ज करेंगे।
*कुलदीप ने पूर्व CM को किया चैलेंज*

BJP नेता कुलदीप बिश्नोई ने उपचुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को चैलेंज देते हुए कहा कि यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर में विकास करवाने का काम किया है तो वो स्वयं या अपने बेटे दीपेंद्र को उपचुनाव लड़कर दिखाएं।

Wednesday, September 14, 2022

September 14, 2022

दिल्ली में अब फ्री बिजली नहीं मिलेगी, अगर नहीं किया यह काम, आएगा मोटा बिल

दिल्ली में अब फ्री बिजली नहीं मिलेगी, अगर नहीं किया यह काम, आएगा मोटा बिल

नई दिल्ली : दिल्ली वासियों के लिए उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लागू कर दिया है। दरअसल, यह फैसला फ्री बिजली को लेकर है। सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी है कि 1 अक्टूबर 2022 से दिल्ली में सबको बिजली पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। यानि फ्री बिजली नहीं मिलेगी। 
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अब सिर्फ उन्हीं लोगों को फ्री बिजली मिलेगी। जो इसके लिए अप्लाई करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि 30 सितंबर से पहले दिल्ली वालों को फ्री बिजली के लिए अप्लाई करना होगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो फिर उन्हें 1 अक्टूबर से बिजली का पूरा बिल देना पड़ेगा। बतादें कि, दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री है। जबकि 201 से 400 यूनिट पर 50 फीसद बिजली बिल वसूला जाता है। दिल्ली में टोटल 58 घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें से 30 लाख लोगों का जीरो बिल आ रहा है। 
*बिजली सब्सिडी के लिए हर माह भी कर सकते हैं अप्लाई*

हालांकि, ऐसा नहीं है कि आप सितंबर में फ्री बिजली के लिए अप्लाई नहीं कर पाए तो आगे नहीं कर पायेंगे। दरअसल, आप सितंबर के बाद भी फ्री बिजली के लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन यहां एक घाटा आपको यह होगा कि आपसे मौजूदा या पिछले महीने का पूरा बिल वसूला जाएगा। अप्लाई करने वाले महीने के अगले महीने से ही आपकी बिजली फ्री होगी। 
*फ्री बिजली पाने के लिए जान लें तरीका*

बतादें कि, दिल्ली की केजरीवाल सरकार से फ्री बिजली जारी रखने के लिए आपको कुछ इस प्रकार से अप्लाई करना होगा। आप फ्री बिजली के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा जारी मोबाइल नंबर 7011311111 पर एक मिस्ड कॉल कर सकते हैं। जिसके बाद आपके मैसेज बॉक्स में लिंक आ जाएगा। उस लिंक जैसे ही आप क्लिक करेंगे। आपको एक फार्म मिलेगा। जिसे आपको भर देना है। 
इसके आलावा आप इस नंबर के जरिये व्हाट्सअप पर Hi लिखकर भेज सकते हैं। जिसके बाद आपके पास व्हाट्सअप पर फार्म भेज दिया जाएगा। इसे भरकर आपको व्हाट्सअप पर ही दोबारा सेंड कर देना है। 
*फ्री बिजली के लिए ऑफलाइन भी हो जाएगा अप्लाई*

बतादें कि, आप फ्री बिजली के लिए ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। केजरीवाल सरकार आपको बिजली बिल के साथ एक फार्म भेजेगी। जिसे भरकर आपको अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जमा कराना होगा  ।
September 14, 2022

भारत के समुद्री इलाके से पाकिस्तानी नाव जब्त, 200 करोड़ की ड्रग्स बरामद

भारत के समुद्री इलाके से पाकिस्तानी नाव जब्त, 200 करोड़ की ड्रग्स बरामद

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने भारतीय समुद्री सीमा से एक पाकिस्तानी नाव जब्त की है। नाव से 40 किलोग्राम ड्रग्स (हेरोइन) बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है। नाव के साथ चालक दल के 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

ये कार्रवाई गुजरात ATS के खुफिया इनपुट के आधार पर कई गई है। जानकारी के मुताबिक ICG को 13 सितंबर की रात को भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तान नाव के होने की खुफिया जानकारी मिली। सूचना मिलते ही 2 जहाजों को फोरन गश्त के लिए भेजा गया। 
देर रात अचानक एक पाकिस्तानी नाव भारतीय जल समुद्री क्षेत्र में नजर आई. गश्ती कर रहे भारतीय जहाजों ने उन्हें रुकने का अलर्ट जारी किया। आरोपियों की थोड़ी टालमटोली के बाद नाव को जब्त कर लिया गया। 

नाव की तलाशी लेने पर उसमें 40 किलोग्राम ड्रग्स मिली। जांच एजेंसियों के द्वाच जांच लिए जाने के लिए नाव को जखाउ लाया जा रहा है। पिछले एक साल में भारतीय तटरक्षक बल और एटीएस गुजरात का इस तरह का यह पांचवां संयुक्त अभियान है। 
*पहले भी हुई ड्रग्स की बरामदगी*

1. 6 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नार्को-टेरर पर बड़ी कार्रवाई की थी ।
पुलिस ने 1200 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की थी। इस ड्रग्स को बेचकर आने वाली रकम का इस्तेमाल हिंदुस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में किया जाना था। 
2. 16 अगस्त को ACB के साथ मिलकर मुंबई पुलिस ने करीब 513 किलोग्राम एमडी (मेपेहड्रोन) दवा जब्त की थी। जब्त की गई दवाओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 1,026 करोड़ रुपए थी। एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने गुजरात के भरूच में इस ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। यह फैक्ट्री अंकलेश्वर इलाके से चलाई जा रही थी। 
3. गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई थी। 3000 किलो पकड़े गए ड्रग्स के तार गुजरात से लेकर दिल्ली और अफगानिस्तान से लेकर दुबई तक से जुड़ते दिख रहे हैं। वहीं इस मामले में NIA की रडार पर दिल्ली का एक बड़ा बिजनेसमैन कबीर तलवार भी है, जो सम्राट होटल में Playboy नाम से एक प्राइवेट क्लब का मालिक है. उसे जल्द ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Tuesday, September 13, 2022

September 13, 2022

मक्का मस्जिद में शख्स ने किया ऐसा काम, Video देख भड़के मुस्लिम, हुई गिरफ्तारी

मक्का मस्जिद में शख्स ने किया ऐसा काम, Video देख भड़के मुस्लिम, हुई गिरफ्तारी

सऊदी अरब के मक्का शहर में यमन के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि यह शख्स क्वीन एलिजाबेथ के नाम का उमराह कर रहा था, जबकि किसी गैर मुसलमान के लिए ऐसा करना बिल्कुल मना है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। 
फोटो- गिरफ्तार हुआ यमन का नागरिक

सऊदी अरब पुलिस ने धार्मिक नगरी मक्का से यमन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुआ यह शख्स ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके नाम पर उमराह करने पहुंचा था। मक्का की बड़ी मस्जिद में बैनर हाथ में लिए इस शख्स का वीडियो क्लिप वायरल हो गया, जिसके ऊपर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। लोगों ने सोशल मीडिया पर शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की। जिसके बाद यमन के शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दरअसल, इस्लाम में उमराह 15 दिनों का एक धार्मिक तरीका है, जिस दौरान इंसान सिर्फ नमाज और अल्लाह की बातों पर ध्यान देता है। उमराह के दौरान मर चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की जाती है। लेकिन मृतक सिर्फ मुस्लिम ही होने चाहिए। 
*क्या लिखा था बैनर में ?*

यमन के शख्स ने जिस बैनर को हाथ में लिया हुआ है, उसमें लिखा है कि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की आत्मा के लिए उमरा. हम खुदा से कहते हैं कि क्वीन को जन्नत में जगह मिले.  
यमन के इस शख्स ने वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद वीडियो जमकर वायरल हो गई। ट्विटर लोगों का वीडियो को देखते ही गुस्सा भड़क गया, जिसके बाद शख्स की गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी। 
*जो मुसलमान नहीं, उसके नाम का उमराह भी नहीं*

यूं तो सऊदी अरब के मक्का शहर में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का बैनर या नारे लगाने के लिए मना किया जाता है। लेकिन अगर किसी का कोई अपना दुनिया में नहीं रहा है तो उसकी आत्मा की शांति के लिए उमराह किया जा सकता है। 

हालांकि,  सिर्फ मुस्लिम मृतक के लिए ही उमराह किए जाने की अनुमति मिलती है। अगर कोई दूसरे धर्म के व्यक्ति के नाम पर उमराह करना चाहेगा तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी। 
*वीडियो वायरल होते ही पुलिस का तुरंत एक्शन*

वीडियो वायरल होने पर सऊदी पुलिस ने इस मामले में तेजी से एक्शन लेते हुए बड़ी मस्जिद की क्लिप में दिखने वाले यमन के नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। 
सऊदी अरब सरकार की ओर से बताया गया है कि मस्जिद के अंदर किसी गैर मुसलमान के नाम उमराह करना नियमों के खिलाफ है, जिसकी वजह से यमन के नागरिक की गिरफ्तारी की गई है।

Monday, September 12, 2022

September 12, 2022

आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद ऑपरेशन न करने पर बिफरे, डॉक्टर के आश्वासन पर माने

आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद ऑपरेशन न करने पर बिफरे, डॉक्टर के आश्वासन पर माने

अस्पताल में धरने पर बैठे गांव जलालपुर कलां के ग्रामीण। 

जींद : हरियाणा में जींद के नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन नहीं किया तो मरीज के परिजन बिफर गए और गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। गांव जलालपुर कलां निवासी राजेश ने बताया कि उसके भतीजे साहिल का 31 को रेलवे रोड के मोड पर बाइक से गिरकर पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उसी दिन से साहिल नागरिक अस्पताल में एडमिट है।
साहिल के पिछले 10 दिनों से तमाम जरूरी टेस्ट तथा X-RAY करवाए जा चुके हैं। बाएं पैर में कुछ सामान डलना है और उसके लिए ऑपरेशन करना है। इनका आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। 3 सितंबर को नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 112 में ओरिजिनल आयुष्मान कार्ड तथा आधार कार्ड जमा करवाए थे और इन्होंने कहा था कि एक-दो दिन में सामान की अप्रूवल मिल जाएगी।
एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई अप्रूवल अभी तक नहीं मिली। डॉ. संतलाल ने उन्हें मेट्रो अस्पताल जाने की बात कही, जिस पर उन्होंने यहीं ऑपरेशन करने को कहा। नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के लिए सीएमओ तथा पीएमओ से मिले, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। डॉ. संतलाल ने पहले कहा था कि जो डीलर आयुष्मान का सामान देता है वो सामान नहीं देगा क्योंकि उसकी पहले ही पेमेंट अटकी हुई है। जिसके बाद डॉ.संतलाल धरने पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि मंगलवार या बुधवार तक साहिल का ऑपरेशन कर दिया जाएगा।
September 12, 2022

ज्ञानवापी पर वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने जश्न मनाया, बाबा भोले की उतारी आरती

ज्ञानवापी पर वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने जश्न मनाया, बाबा भोले की उतारी आरती

वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन और अन्य विग्रहों के संरक्षण मामले में जिला अदालत ने सोमवार को हिंदू पक्ष के हक में अपनी स्वीकृति दी है। अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में मौजूद मां श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजा की अनुमति देने वाली याचिका को सुनवाई योग्य माना है। जिला जज डॉ. एके विश्वेश ने फैसला सुनाते हुए मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज कर दी। अब अगली सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख तय की गई है। इस फैसले के बाद हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है। वहीं, मुस्लिम पक्ष अब आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है।

वहीं लमही स्थित सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान शिव की आरती उतारकर बैंड-बाजे के साथ जश्न मनाया। महिलाओं ने कहा कि वह ज्ञानवापी मामले में शुरू से ही सच के साथ हैं और औरंगजेब के कलंक से काशी विश्वनाथ मंदिर को मुक्त कराना चाहती हैं। बार-बार मुसलमानों से अपील कर रही हैं कि जिसका जो हक है उसे वो खुद सौंप दें, तभी इस्लाम की इज्जत बढ़ेगी। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
*मुस्लिम महिलाओं ने भगवान शिव की उतारी आरती*

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने ओम नम: शिवाय... के साथ आरती कर संदेश दिया कि वह किसी कीमत पर नफरत नहीं फैलने देंगी। काशी की गंगा जमुनी तहजीब को बर्बाद नहीं होने देंगी।  
*मुस्लिम महिलाओं ने भगवान शिव की उतारी आरती*

नाजनीन अंसारी ने कहा कि जब हमारे पूर्वज हिंदू थे तो वो तो आदि विश्वेश्वर की पूजा करते ही थे। हम सभी अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। इतिहासकार एवं विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मासिर-ए-आलमगीरी में स्पष्ट रूप से साकी मुस्तईद खान ने औरंगजेब के मंदिर तोड़ने की बात लिखी है। 1710 ई0 में लिखी गयी पुस्तक सबसे बड़ा प्रमाण है। मुस्लिम पक्ष को अपना दावा छोड़ देना चाहिए। 
*भगवान शिव की आरती उतारकर बैंड-बाजे के साथ जश्न मनाया*

उन्होंने कहा कि भारत के किसी मुसलमान को मंगोलों का पक्ष नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इन्हीं मंगोलों ने अंतिम खलीफा की हत्या की थी। आज का फैसला वर्षों पहले हुए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जीत की पहली सीढ़ी है। इस दौरान नजमा परवीन, नाजिया बेगम, नगीना अंजुम, मुन्नी बेगम, नाजमा, अहसीन आदि मुस्लिम महिलाओं के साथ अर्चना भरतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, खुशी भारतवंशी, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी शामिल रहीं।
विज्ञापन
*अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता मेराजुद्दीन सिद्दीकी*

इधर, कोर्ट के फैसले पर  मुस्लिम पक्ष के वकील मेराजुद्दीन सिद्दीकी ने अदालत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि यह न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा, हम इस खिलाफ ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। जज साहब ने सुनवाई को स्वीकृति 1991 के संसद के कानून को दरकिनार कर दी है। ऊपरी अदालत के दरवाजे हमारे लिए खुले हैं। न्यायपालिका आपकी है। आप संसद के नियम को नहीं मानेंगे।
*वाराणसी कोर्ट परिसर के बाहर वादी महिलाएं*

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी विवाद में पोषणीयता के मामले में वाराणसी के जिला जज एके विश्वेश की अदालत में बीते 24 अगस्त को सुनवाई पूरी हुई थी। सिविल के अभी तक के मामलों में पोषणीयता के मुकदमे में सबसे लंबी सुनवाई हुई है। इस मामले में रूल 7/11 लागू होगा या रूल 6/11 लागू होगा, इसी बात की मुख्य बहस पर 21 दिन की सुनवाई हुई।
*हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन*

जिला जज की स्वीकृति के बाद हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने इसे सत्य की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, अब हम आर्कियोलॉजिकल सर्वे की मांग करेंगे। कमीशन की कार्रवाई में काफी हद तक स्थिति साफ हो चुकी है। हम ज्ञानवापी की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी तथ्यों को अदालत में रखेंगे। आगे भी हमारी जीत निश्चित है।