Breaking

Friday, March 31, 2023

March 31, 2023

हरियाणा के सरपंच अब इस तारीख को देंगे जंतर-मंतर पर धरना, टल गया 3 अप्रैल का दिल्ली प्रदर्शन

हरियाणा के सरपंच अब इस तारीख को देंगे जंतर-मंतर पर धरना, टल गया 3 अप्रैल का दिल्ली प्रदर्शन
नई दिल्ली : हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे सरपंच अब दिल्ली में 3 अप्रैल को नहीं बल्कि 10 अप्रैल को जाएंगे।

सरपंच जंतर मंतर पर इकट्‌ठा होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले सरपंच 2 से 5 अप्रैल तक भिवानी में मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचेंगे। 
सरपंचों को 3 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन के लिए पुलिस की ओर से परमिशन नहीं मिली। इस वजह से अब दिल्ली प्रदर्शन 10 अप्रैल को तय किया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल समैन ने बताया कि तीन अप्रैल को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए सरपंचों को परमिशन नहीं दी गई है। 
इसलिए एसोसिएशन ने अब यह विरोध प्रदर्शन 10 अप्रैल के दिन करने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही थी और अब सरपंचों को अतिरिक्त समय मिल गया है।   

वहीं उन्होंने बताया कि 2 से 5 अप्रैल तक सीएम भिवानी जिले में कार्यक्रम करेंगे, इस दौरान हर कार्यक्रम में पहुंचकर सरपंच सीएम का विरोध करेंगे।
March 31, 2023

देवीलाल चौक फाटक पर रेलवे नहीं लगाई ग्रिल , व्यापारी बोले बॉर्डर जैसी सील क्यों : महावीर कंप्यूटर

देवीलाल चौक फाटक पर रेलवे नहीं लगाई ग्रिल , व्यापारी बोले बॉर्डर जैसी सील क्यों : महावीर कंप्यूटर
जींद : शहर के दिन लाल चौक की बन फाटक पर रेलवे द्वारा ग्रिल आदि लगाई जा रही है।जिससे व्यापारियों में दुकानदारों में रोष है। गुरुवार को व्यापारियों दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने रोष जताया और कहा कि फाटक को बॉर्डर की तरह सील क्यों किया जा रहा है। जबकि पिछले दिनों दुकानदारों व व्यापारियों की मांग पर डीसी ने रेलवे अधिकारियों को यहां पर पैदल वालों के लिए अंडरपास बनाने के लिए फिजीबिल्टी जांच करने के निर्देश दिए थे। दोपहर बाद शहर के व्यापारी दुकानदार व स्थानीय लोग अग्रसेन धर्मशाला में एकत्रित हुए।  हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर की अध्यक्षता में मीटिंग की गई और फाटक के पास 3 मीटर ऊंचाई का अंडरपास बनवाने के बारे में चर्चा की गई। उन्हें कहा कि यहां से डेड बॉडी लेकर भी लोग नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में यहां का पैदल अंडरपास बनाया जाना अनिवार्य है । फाटक बंद होने से शहर दो हिस्सों में बट गया है। कंप्यूटर ने बताया कि मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पैदल अंडरपास बनवाने के लिए 5 अप्रैल से धरना शुरू किया जाएगा। इसमें व्यापारियों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल होंगे। बता दें , रेलवे द्वारा पुरानी अनाज मंडी के सामने से बनाए गए यू आकार के अंडरपास को खोलने के बाद रेलवे ने फाटक को बंद कर दिया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है अंडरपास में बारिश होते ही पानी भर जाता है।
March 31, 2023

हरियाणा में कोरोना वैक्सीन का संकट : कोविशिल्ड का स्टॉक खत्म ; केंद्र से मांगे 15 हजार वायल , 24 घंटे में मिले 115 नए मरीज

हरियाणा में कोरोना वैक्सीन का संकट : कोविशिल्ड का स्टॉक खत्म ; केंद्र से मांगे 15 हजार वायल , 24 घंटे में मिले 115 नए मरीज
चण्डीगढ़: हरियाणा में बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना वैक्सीन का संकट गहरा गया है। सूबे के अस्पतालों में कोविशिलड वेक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र सरकार से कोविशील्ड के 15 हजार वायल मांगे गए हैं , हालांकि केंद्र की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया गया है।  इधर 24 घंटे में राज्य के 9 जिलों में 115 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

*24 घण्टे में 2541 ने लगवाई डोज*

हरियाणा में 24 घंटे के दौरान 2541 लोगों ने कोरोना की खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें 365 ने पहली खुराक और 656 ने दूसरी खुराक ली है। अच्छी बात यह है कि बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 1520 लोगों ने बूस्टर डोज की खुराक ली है। प्रदेश में पहली खुराक 100 प्रतिशत लोग ले चुके हैं और 88 प्रतिशत ने दोनों खुराक ली हैं। बूस्टर डोज मात्र 20 लाख लोगों ने ही ली है।
*गुरुग्राम में 75 नए केस मिले*

हरियाणा में 24 घंटे के दौरान गुरुग्राम में 75, फरीदाबाद में 11, यमुनानगर में 8, पंचकूला में 7, अंबाला में 5, सोनीपत में 4, करनाल में 3, हिसार और झज्जर में 1-1 नए मरीज मिला है। 
सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज गुरुग्राम जिले में दर्ज किए गए हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 272 पहुंच गई है। फरीदाबाद में 63 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।
*रोज 5 हजार लिए जाएंगे सैंपल*

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों को जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने, फ्लू जैसी बीमारियों की निगरानी और परीक्षण बढ़ाने की तैयारी चल रही है। साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देश को लागू करने को कहा है। अभी 3500 के करीब सैंपल लिए जा रहे हैं, विभाग अब इनकी संख्या पांच हजार करने जा रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।

Thursday, March 30, 2023

March 30, 2023

मनीष सिसोदिया को मिल सकती है बेल ! कल होगी सुनवाई

मनीष सिसोदिया को मिल सकती है बेल ! कल होगी सुनवाई
नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को राउज एवेन्य कोर्ट से फैसला आने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया की जमानत पर 31 मार्च को फैसला आएगा। उधर, दिल्ली की एक अदालत ने इसी मामले के एक अन्य अभियुक्त समीर महेंद्रू की जमानत अवधि बढ़ा दी है।मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर पिछले हफ्ते सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस दौरान सीबीआई की ओर से भी दलीलें दी गई थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने इस मामले में केस डायरी का ब्योरा और गवाहों के बयान भी दाखिल किए। हालांकि, मनीष सिसोदिया ने ट्रायल कोर्ट में अपनी जमानत याचिका में कहा है कि उन्हें हिरासत में रखने से कोई सार्थक उद्देश्य पूरा नहीं होगा, क्योंकि सभी मामले में वसूली हो चुकी है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई की जांच अब भी जारी है।मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य अभियुक्तों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है। सिसोदिया ने अपनी याचिका में आगे कहा है कि वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रह चुके हैं और समाज में उनकी एक अलग छवि है। वहीं, सिसोदिया की जमानत का विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि अगर उन्हें जमानत दे दी जाती है, तो इससे हमारी जांच प्रभावित और कमजोर होगी, क्योंकि इनका प्रभाव और हस्तक्षेप बड़े पैमाने पर है। एजेंसी ने जांच एजेंसी ने दावा किया कि सिसोदिया ने अपना फोन नष्ट कर दिया, क्योंकि वे मोबाइल के जरिए की गई बातचीत को नष्ट करना चाहते थे।
March 30, 2023

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, गरीब परिवारों को मिलेंगे 1 लाख मकान

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, गरीब परिवारों को मिलेंगे 1 लाख मकान
चंडीगढ़ : हरियाणा की मनोहर सरकार ने वित्त वर्ष 2023- 24 के लिए 1 लाख 83 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। बजट में पेश की गई घोषणाओं का लाभ जल्द-से-जल्द प्रदेश की जनता को मिले, इस संबंध में सीएम मनोहर लाल ने सोमवार रात्रि मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों और प्रशासनिक सचिवों की बैठक लेकर बजट घोषणाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं  बैठक के बाद उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सचिवों के साथ बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के प्रारूप पर भी चर्चा की गई है।

*प्रदान किए जाएंगे 1 लाख आवास*

मुख्यमंत्री ने बताया कि किफायती आवास योजना के तहत, जरुरतमंद परिवारों को 1 लाख आवास प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को ग्राउंड प्लस- 3 फ्लोर का स्ट्रक्चर बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न मापदंडों के साथ नई योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति के सिर को छत नसीब हो सकें।
*अंतिम चरण में है DPR*

आवास योजना के बारे में सीएम को अवगत कराते हुए प्रशासनिक सचिवों ने बताया कि बजट घोषणाओं की अधिकतर परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अंतिम चरण में है और इन्हें 30 अप्रैल तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 500 पैक्स स्थापित कर सहकारी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए नई पैक्स नीति तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।
*सांझी डेयरी परियोजना पर काम*

सीएम मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक महीने के अंदर सांझी डेयरी के पांच मॉडल को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाए। यह ऐसा मॉडल है,जो उन लोगों को भी सक्षम बनाएगा, जिनके पास पशुपालन गतिविधियों के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है। इसके अलावा, एक सप्ताह के भीतर बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) से संबंधित योजना तैयार करने और इस संबंध में निविदाएं जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
March 30, 2023

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रदीप गिल पहुँचे गांव मांडो खेड़ी में

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रदीप गिल पहुँचे गांव मांडो खेड़ी में 
जींद: ( संजय कुमार ) गांव मांडो खेड़ी से प्रदीप गिल ने अपने साथियों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की। गांव में घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अगवत करवाया और वही प्रदीप गिल ने घर-घर जाकर गांव की मुख्य समस्याओं के बारे में जाना और कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर गांव के विकास कार्य करवाये जाएंगे और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। 
गिल ने कहा आज बीजेपी सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रहीं हैं और न्यायपालिका व CBI, ED आदि का इस्तेमाल करके कांग्रेस नेताओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रहीं हैं। आज बीजेपी राहुल गांधी की यात्रा से इतना घबराई हुई  हैं कि आज उन्होंने अपनी सत्ता का दूर उपयोग करके उनके खिलाफ षडयंत्र रचा हैं। आज इस सरकार में देश के इतने बुरे हालात हैं कि आज चोर को चोर कहना कानून के खिलाफ हो जाता हैं।
गिल ने गांव वालों से बात करते हुए कहा आज अगर बात कानून की करे तो यह कानून केवल विपक्ष व आम जनता के लिए हैं, बीजेपी के नेता गाली भी देते हैं और किसानों पर गाड़िया भी चढ़ा देते उस समय कानून कहा चला जाता हैं। 
वहीं गिल ने सरकार के द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की आवाज दबाने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि आज जहाँ कोई मीडिया चैनल सरकार से सवाल-जवाब करता हैं तो उसको CBI, ED का डर दिखाकर उनकी आवाज दबाई जाती हैं और जो चैनल सरकार से नहीं डरता उसको सरकार के मित्र व्यपारियो द्वारा खरीद लिया जाता हैं। 
गांव मांडो खेड़ी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सोमबीर मांडो, देवी सिंह मांडो,सतबीर पहल, सुशील मनोहरपुर, कृष्ण मनोहरपुर,राहुल दालमवाला, विकास दालमवाला, धर्मराज बड़ोदी,दिनेश कंडेला, प्रिंस संधू, मनोज कंडेला,विकास जागलान,सुरेश कंडेला,मंजीत गिल,कैलाश बरसोला,सुरेश झांझ,परवेज चौहान,सनी लोहट,शोभराज बरसोला, मंजीत रधाना आदि साथी मौजूद रहे।
March 30, 2023

जींद में गर्भवती पत्नी को कार में जलाया था जिंदा : वारदात के 13 दिन बाद पति गिरफ्तार, दोनों चरित्र पर करते थे शक

जींद में गर्भवती पत्नी को कार में जलाया था जिंदा : वारदात के 13 दिन बाद पति गिरफ्तार, दोनों चरित्र पर करते थे शक
हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति ने चरित्र शक के चलते पत्नी को कार में जिंदा जला दिया यह वारदात नेशनल हाईवे 152 D पर 17 मार्च को हुई थी लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है पुलिस ने मृतका के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है

पता चला है कि गांव सिवाह निवासी पति जितेंद्र और सीमा पत्नी दोनों ही दूसरे के चरित्र पर शक करते थे इसी को लेकर घर मे कलह रहती थी इसी साजिश के तहत पति ने पत्नी को कार में जिंदा जला दिया था इसे हादसे का रूप दिया गया था दोनों सालासर दर्शन करने गए थे
क्या था पूरा मामला 

17 मार्च को नेशनल हाईवे 152d पर शिवा गांव निवासी जितेंद्र की गर्भवती पत्नी सीमा की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई थी जितेंद्र का कहना था कि वह सालासर से पत्नी के साथ दर्शन कर वापस घर लौट रहा था उसकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि वह बच निकलने में कामयाब हो गया
मृतका के पिता गांव हिसार के वडाला गांव निवासी सज्जन ने आरोप लगाया था कि उसके दामाद जितेंद्र ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी बेटी की हत्या की है सदर थाना पुलिस ने सज्जन की शिकायत पर जितेंद्र को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था अब सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के चरित्र पर गलत शक करते थे। 
March 30, 2023

फरीदाबाद में 336 परिवारों को नए घर का इंतजार, पैसे देकर भी नहीं मिला फ्लैट

फरीदाबाद में 336 परिवारों को नए घर का इंतजार, पैसे देकर भी नहीं मिला फ्लैट
फरीदाबाद : फरीदाबाद में इस समय 336 परिवारों के सिर पर आफत आई हुई है। बताया जा रहा है कि 336 परिवारों को उनके नए घर के मिलने का इंतजार है लेकिन पैसा जमा होने के बावजूद भी उन्हें कई सालों से उनका घर नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण अब आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आमजन द्वारा दावा किया जा रहा है कि उन्हें 2018 में ही फ्लैट मिलने थे लेकिन 2023 आने के बावजूद भी उन्हें अपने घर का इंतजार है। ऐसे में तीन बिल्डर्स के खिलाफ भी कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। आमजन को डर है कि कहीं बिल्डर्स उनके पैसे लेकर विदेश ना भाग जाए इसलिए पीड़ित परिवारों द्वारा आरोपियों के पासपोर्ट जमा करने की अपील की जा रही है। आइए जानते हैं
*फरीदाबाद में 336 परिवारों को नए घर का इंतजार*

ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर 84 के 336 परिवार इस समय काफी परेशानी में चल रहे हैं। दरअसल सेक्टर 84 में त्रिशूल ड्रीम होम लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का पहला प्रोजेक्ट शुरू किया गया था जिसके तहत 336 परिवारों को उनका घर मिलना था। इसके लिए इन 336 परिवारों ने पैसे भी जमा करा दिए हैं।
2018 में ही इन परिवारों को उनका नया फ्लाइट मिलना था लेकिन अब तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। कुछ टावर में तो अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में इन 336 परिवार के लोगों को रेंट पर रहना पड़ रहा है और किस्त भी चुकानी पड़ रही हैं। तीनों आरोपी त्रिशूल ड्रीम होम लिमिटेड के डायरेक्टर बताए जा रहे हैं जिनके लिए अब शिकायत दर्ज करवाई गई है।
*आरोपियों के पासपोर्ट जमा करने की हो रही है मांग*

जानकारी के मुताबिक एक फ्लैट की कीमत 19 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही बिल्डरों ने सभी लोगों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट पर भी साइन करा लिया है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें फ्लैट नहीं दिए गए हैं जिसके बाद पीड़ित परिवारों को डर है कि कहीं आरोपी विदेश ना भाग जाए इसलिए अब आरोपियों के पासपोर्ट जमा कराने की मांग की जा रही है।

Wednesday, March 22, 2023

March 22, 2023

दिल्ली में PM मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर लगे; पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन- 100 FIR दर्ज कीं, 6 लोग गिरफ्तार, AAP बोली- इतना डर क्यों?

दिल्ली में PM मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर लगे; पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन- 100 FIR दर्ज कीं, 6 लोग गिरफ्तार, AAP बोली- इतना डर क्यों?
दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 100 FIR दर्ज कीं है। इसके अलावा 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने एक वैन भी जब्त की है। इस वैन से बड़ी संख्या में पीएम मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि, पीएम मोदी के आपत्तिजनक पोस्टरों पर प्रिंटिग प्रेस की डिटेल भी नहीं है। इसलिए पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस ऐक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।
*आम आदमी पार्टी का नाम आया*

इधर इस पूरे मामले के पीछे आम आदमी पार्टी का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि, जो वैन पुलिस ने पकड़ी है वो आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकली थी। वहीं इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी ने अपना बयान जारी किया है। आम आदमी पार्टी मोदी सरकार पर भड़कती हुई नजर आई है।

आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा गया- ''मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है‼️ इस Poster में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?''
*PM मोदी के आपत्तिजनक पोस्टरों में ऐसा क्या है?*

दरअसल, दिल्ली में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जो पोस्टर चिपकाये गए हैं या जो भी पोस्टर वैन से बरामद हुए हैं। उनमें पीएम मोदी को हटाने की बात लिखी गई है। पोस्टर्स में लिखा है- मोदी हटाओ, देश बचाओ...। ऐसे पोस्टर देश के एक प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक माने जा रहे हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लिया और कार्रवाई कर डाली। दिल्ली पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Tuesday, March 21, 2023

March 21, 2023

अपने बड़े-बुजुर्गों की याद में इस तरह के पुण्य के कार्य एक सराहनीय कदम है : डॉ राजेश भोला

अपने बड़े-बुजुर्गों की याद में इस तरह के पुण्य के कार्य एक सराहनीय कदम है : डॉ राजेश भोला
जींद : भूखे को अन्न और प्यासे को पानी, सबसे बड़ा परमार्थ कहा गया है। ऐसे लोक कल्याणकारी पुनीत कार्य किया है गांव अनूपगढ निवासी मास्टर  इंद्र  सिंह चहल ने। जिन्होंने अपने दादा व पिता की याद में नागरिक अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके रिश्तेदारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर दान किया है।  गांव अनूपगढ़ निवासी इंद्र सिंह चहल (सेवानिवृत्त अध्यापक) ने अपने स्व. पिता शेर सिंह व दादा स्व. श्योराण सिंह चहल की स्मृति में नागरिक अस्पताल जींद में एक वाटर कूलर दान किया है। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल से उप चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश भोला उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश भोला ने बताया कि दान किए गए वाटर कूलर को नागरिक अस्पताल जींद के पुराने भवन के प्रथम तल पर लगाया गया है। जिससे कि मेडिकल वार्ड व पीडियाट्रिक बच्चों के वार्ड में दाखिल मरीजों को गर्मी के मौसम में पीने के ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अपने बड़े, बुजुर्गों की याद में इस तरह के पुण्य के कार्य एक सराहनीय कदम है। आरओ के स्वच्छ पानी से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। क्योंकि नागरिक अस्पताल जींद में गरीब व आमजन इलाज के लिए आते हैं। अन्य लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और भविष्य में इस तरह के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान डा. राजेश भोला ने दानकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र, सुनीता व नागरिक हस्पताल से कंवल चुघ, दीनानाथ, अमित व मनजीत उपस्थित रहे।
March 21, 2023

पंजाब पुलिस का शक,अमृतपाल सिंह ने बदला अपना हुलिया; जारी की गईं अलग-अलग तस्वीरें

पंजाब पुलिस का शक,अमृतपाल सिंह ने बदला अपना हुलिया; जारी की गईं अलग-अलग तस्वीरें
चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे का प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह जालंधर के गांव नंगल अंबिया के गुरुद्वारा से भेष बदल कर अपने साथियों के साथ फरार हुआ। गुरुद्वारे में अमृतपाल ने कपड़े बदल कर शर्ट पैंट पहनी और अपने तीन साथियों के साथ दो अलग अलग बाइक पर फरार हाे गया।

*18 मार्च को लगा दिया गया था एनएसए*

अमृतपाल पर बीती 18 मार्च को एनएसए लगा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में अमृतपाल को गुरुद्वारे तक पहुंचाने और भागने में मदद करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आई मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने अमृतपाल सिंह की अलग अलग हुलिए की नई व पुरानी तस्वीरें जारी की गई।
*315 बोर की राइफल और वॉकीटॉकी भी हुआ बरामद*

आईजी ने बताया पकड़े गए आरोपितों की पहचान नवा किला शाहकोट के मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, बल नकोदर निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, जिला होशियारपुर के गांव कोटला हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और जिला फरीदकोट के गांव गुनदारा गुरभेज सिंह उर्फ भेज्जा के तौर पर हुई। आरोपितों से एक 315 बोर की राइफल, तलवारें और वाकी टाकी बरामद की गई है। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व आरोपित अमृतपाल को भागने का मामला दर्ज किया गया है।

*पहले मर्सिडीज फिर ब्रेजा लेकर भागा था अमृतपाल*

आईजी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि अमृतपाल मर्सिडीज से निकलकर पहले ब्रेजा कार में बैठा और गांव नंगल अंबिया के गुरुद्वारा तक पहुंचा। वहां अमृतपाल सिंह ने अपना हुलिया बदला। उसने पेंट शर्ट पहनी और अपनी किरपाण वहीं छोड़ गया। आईजी ने बताया कि ब्रेजा पकड़े गए आरोपितों के घर से ही बरामद की गई है।

*154 लोग अब तक हुए गिरफ्तार*

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 154 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की शांति बनाए रखे। आईजी ने बताया कि मोहाली में जो लोग सड़क पर बैठे थे उन से सड़क खाली करवा ली गई है। आईजी ने कहा कि अमृतपाल को लेकर जो भी अपडेट होगा शेयर किया जाएगा।

*सरपंच को बंदूक की नोक पर बनाया बंधक दो पर मामला दर्ज किया*

गांव उधोवाल के सरपंच मनप्रीत सिंह ने अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आईजी मुख्यालय ने बताया कि आरोपितों की ओर से परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया गया। मामले की जांच पुलिस ओर से की जा रही है।
*पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल*

पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। लेकिन पांच जिलों में अभी इंटरनेट सेवा प्रभावित रहेगी। तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, सब डिवीजन अजनाला, मोहाली में वाइपीएस चौंक के साथ साथ एयरपोर्ट रोड़ के क्षेत्र में इंटरनेट सेवा आगामी 23 मार्च तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

Saturday, March 18, 2023

March 18, 2023

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, कुर्की में घर का सारा सामान जब्त ; घर के दरवाजे- खिड़की उखाड़ ले गई पुलिस

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, कुर्की में घर का सारा सामान जब्त ; घर के दरवाजे- खिड़की उखाड़ ले गई पुलिस
तमिलनाडु हिंसा को लेकर भ्रामक पोस्ट शेयर करने वाले यूट्यूब पर नरेश कश्यप ने ओ यू के दबाव में सरेंडर कर दिया। ईओयू ने मनीष कश्यप के बैंक खाते सील कर दिए। पुलिस उसके घर कुर्की - जब्ती करने पहुंच गई थी।
तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोपी मनीष कश्यप ने शनिवार को सरेंडर कर दिया। पुलिस टीम शनिवार सुबह यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर कुर्की करने पहुंची, इसके बाद आरोपी ने सरेंडर किया।
पुलिस के दर्जनभर पदाधिकारी शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे मनीष कश्यप के मझौलिया थाना क्षेत्र के महानवा गांव में पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। चंपारण रेंज के डीआईजी जयकांत, एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा की मौजूदगी ने पुलिस ने मनीष कश्यप के घर के एक-एक सामान को जप्त कर लिया।

पुलिस ने घर के दरवाजे और खिड़कियां भी उखाड़ ली। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी रही। ट्रैक्टर पर लोड कर सामान को मझौलिया थाने में लाया गया। इधर कुर्की की जानकारी होने पर मनीष कश्यप ने जगदीशपुर ओपी  थाने में सरेंडर कर दिया है।
डीआईजी और एसपी के जगदीशपुर ओपी में पहुंचने वाले हैं। मनीष कश्यप के घर की कुर्की किस मामले में की गई अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमला के फेक वीडियो वायरल करने के मामले में पटना में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। जबकि बेतिया में भी उसके खिलाफ पहले से मामला दर्ज है।  इसके अलावा मनीष के खिलाफ ट्विटर पर खुद की गिरफ्तारी का झूठा पोस्ट डालने का भी आरोप है इसको लेकर भी उस पर प्राथमिकी दर्ज की गई। 
पुलिस ने मनीष कश्यप के घर कुर्की -जब्ती करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को पुलिस उसके घर कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची है।
बता दें कि बिहारी श्रमिकों के साथ कथित हिंसा की पुलिस जांच कर रही थी।
पुलिस को गुमराह करने के लिए पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत बंगाली कॉलोनी के किराए के मकान में फर्जी वीडियो शूट किया गया था। इस वीडियो में अनिल कुमार और आदित्य कुमार मरहम -पट्टी लगाकर नकली मजदूर बने थे। वीडियो को राकेश रंजन ने 6 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किया था। जिसे 8 मार्च को यूट्यूबर मनीष कश्यप ने ट्वीट कर प्रसारित किया था।  इस मामले में दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  वहीं ईओयू ने कार्रवाई करते हुए मनीष कश्यप और उसके यूट्यूब चैनल के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अलग-अलग खातों में कुल 42 लाख 11 हजार 937 रूपये जमा मिले।
March 18, 2023

गठबंधन सरकार से तंग आ गई जनता को चुनाव का बेसब्री से इंतजार : सहवाग

गठबंधन सरकार से तंग आ गई जनता को चुनाव का बेसब्री से इंतजार : सहवाग
जींद ( संजय कुमार ) : कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही भारत की प्रगति को समर्पित रही है। पार्टी ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है। आज फिर भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है जिससे देश को बचाने के लिए कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है । यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद सहवाग ने शुक्रवार को शहर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर आमजन को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की जानकारी देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में समाज के सभी वर्गों का विकास हुआ था। सांसद दीपेंद्र हुड्डा निरंतर संसद में हरियाणा की आवाज उठा रहे हैं। सहवाग ने कहा कि आमजन को चाहिए कि जन विरोधी भाजपा शासनकाल के सुशासन से बाहर निकलने के लिए कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हिस्सा बनकर स्वर्णिम भारत के निर्माण में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भारतीय आते रहे हैं यात्रा में उन्होंने देखा कि भारत जोड़ो पदयात्रा जहां जहां से गुजरी वहां भारी संख्या में आमजन ने यात्रा का जोरदार स्वागत करने के साथ-साथ पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का काम किया।
सहवाग ने कहा कि प्रदेश की भाजपा बसपा गठबंधन सरकार ठग बंधन की सरकार बनी हुई है। जिस ने सिर्फ जनता के सपनों में हकों को ठगने का काम किया है। गठबंधन सरकार से तंग आई जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में महावीर कंप्यूटर, धर्मपाल प्रधान, मंजीत सैनी, कमल चौहान , दलवीर रेढू, सतीश गोयल ,सरपंच नरेश सैनी, योगेंद्र सैनी ,प्रवीण बामियान, विक्की आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रमोद सहवाग ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आम जनता से संवाद करते हुए कहा कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनने पर हिमाचल प्रदेश राजस्थान ,छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।
बुढ़ापा पेंशन 6000 की जाएगी और जिन लोगों की पेंसिल सरकार ने जबरदस्ती काटी है उसे दोबारा चालू किया जाएगा। गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिले उस पर काम किया जाएगा।