Breaking

Sunday, April 30, 2023

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज:100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज* *100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। 30 मिनट के इस प्रोग्राम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को आया था। इसके बाद से हर महीने के आखिरी रविवार को इसका एक एपिसोड लाइव किया जाता रहा है।
IIM रोहतक की एक स्टडी के मुताबिक, 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार इसे सुन चुके हैं। 23 करोड़ लोग तो इसे हर महीने सुनते हैं। सरकार और पार्टी स्तर पर भी 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। आज के एपिसोड को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

100वें एपिसोड के लिए खास तैयारी...

रेल मंत्रालय ने मन की बात कार्यक्रम को खास बनाने के लिए देशभर के रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाया है। रेल यात्री इसे स्कैन पर आसानी से मन की बात कार्यक्रम को सुन सकेंगे। इसके अलावा देश के हर बड़े स्टेशनों के टीवी स्क्रीन पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। छोटे स्टेशनों पर भी रेडियो और मोबाइल के जरिए इसे सुनने की व्यवस्था की गई है।
देश के हर राज्य के राज भवनों में 'मन की बात' कार्यक्रम सुनवाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसमें राज्यपाल के अलावा उस शहर और राज्य के करीब 200 गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। इनमें उन लोगों को भी बुलाया जाएगा जिनका नाम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कभी न कभी लिया हो।
संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर पर भी 100वां एपिसोड लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। UN में भारत के मिशन ने ट्वीट किया है कि इस ऐतिहासिक पल के लिए तैयार हो जाइए। ये UN हेडक्वार्टर के ट्रस्टी काउंसिल चैंबर में लाइव होगा।
                              रेडियो प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने के लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया है। सभी सांसद और विधायक करीब 1 हजार लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे। इस दौरान हर वर्ग के लोगों को शामिल करने का निर्देश दिया गया है।
पार्टी ने इस प्रसारण के जरिए PM मोदी के संदेश को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने के लिए देशभर में 2,150 जगहों पर प्रसारण को सुनवाने का इंतजाम किया है। मदरसों और दरगाहों जैसी जगहों पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये 4 से 5 लाख अल्पसंख्यकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।  
                                बिल गेट्स ने भी PM मोदी को बधाई दी
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने भी मन की बात के लिए PM मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा- मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विकास जैसे कई मुद्दों को अहमियत दी है। इसकी वजह से आज कई समुदाय के लोग आगे आकर इन पर काम कर रहे हैं।

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है ब्रॉडकॉस्ट प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने बताया कि 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment