Breaking

Showing posts with label Charkhi Dadri News. Show all posts
Showing posts with label Charkhi Dadri News. Show all posts

Sunday, August 7, 2022

August 07, 2022

रोडवेज ने बसों के किराए में की बढ़ोतरी:भिवानी का बस किराया 52 से बढ़कर 62 रुपए, दादरी के लिए देने होंगे 69 रुपए

रोडवेज ने बसों के किराए में की बढ़ोतरी:भिवानी का बस किराया 52 से बढ़कर 62 रुपए, दादरी के लिए देने होंगे 69 रुपए

रोहतक : बसों के दो मार्ग पर चलने यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रोडवेज विभाग ने टोल प्लाजा की फीस का हवाला देकर किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। जिससे काफी संख्यामें यात्रियों को अब पहले से अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। इसमें रोहतक से भिवानी जाने के लिए बामला के पास नए टोल प्लाजा पर अब टोल फीस देने की बात कही गई है। जिससे भिवानी जाने वालों के लिए किराए में 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
*यात्रियों की जेब पर पड़ा बोझ, अब 8 से 10 रुपए देने होंगे अतिरिक्त*

इसमें पहले यात्रियों को 52 रुपए किराया देना पड़ता था, लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद 62 रुपए देने पडेंगे। इसके अलावा रोहतक से दादरी बस सेवा के लिए करडी मोड पर टोल फीस देने का हवाला देकर किराए में 8 रुपए की बढ़ोतरी की है। जिससे रोहतक से दादरी के लिए पहले यात्रियों को 61 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब 69 रुपए देने होंगे।
रोडवेज में बढ़े हुए किराए की सूची परिचालकों को दे दी है। इन दोनों जगहों के लिए प्रतिदिन सफर करने वाले करीब 900 यात्रियों का आर्थिक बोझ बढ़ गया है। जीएम विकास नरवाल ने बताया कि टोल फीस के कारण ही केवल दो जगहों के किराए में बढ़ोतरी की गई है। बाकी मार्गों के किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पर पहली व्यवस्था के अनुसार ही किराया लिया जा रहा है।

Wednesday, September 9, 2020

September 09, 2020

हजारों नम आंखों ने दी शहीद भूपेंद्र को अंतिम विदाई

हजारों नम आंखों ने दी शहीद भूपेंद्र को अंतिम विदाई

चरखी दादरी : भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह, दादरी के विधायक एवं हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमबीर सांगवान, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, उपायुक्त  शिवप्रसाद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद भूपेंद्र सिंह को श्रद्घासुमन अर्पित किए। सेना की ओर से मेजर जार्ज फर्नांडीज प्रिंस ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। पुलिस व थल सेना के सिपाहियों ने बिगुल बजाकर तथा हवाई फायर कर शहीद को नमन किया।
गांव बास के किसान मलखान सिंह के दो पुत्रों में ज्येष्ठ भूपेंद्र सिंह 26 दिसंबर 2015 को भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। उसका जन्म तीन मार्च 1997 को हुआ था। भूपेंद्र ने गांव के ही स्कूल से दस जमा दो कक्षा तक पढ़ाई की। उसका एक ही सपना था कि वह सेना में भर्ती होकर अपने देश की सेवा करे। करीब डेढ़ साल पहले भूपेंद्र का विवाह गांव झिंझर निवासी रेखा से हुआ था। भूपेंद्र और रेखा का एक बेटा है, जिसका उन्होंने प्यार से नाम पूर्व रखा हुआ है। ग्रामवासियों ने बताया कि भूपेंद्र काफी होनहार युवक था और वह छ: माह पहले गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। गांव में उसके जाने का सभी को दु:ख है। उन्होंने बताया कि बड़े भाई की राह पर चलते हुए भूपेंद्र का छोटा भाई दीपक भी सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है।

Sunday, September 6, 2020

September 06, 2020

हरियाणा का लाल सीमा पर शहीद ,आतंकियों से मुठभेड़ में गयी जान

हरियाणा का लाल सीमा पर शहीद ,आतंकियों से मुठभेड़ में गयी जान

चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव अचीना बास का जवान भूपेंद्र सीमा पर शहीद गया है। शहीद जवान श्रीनगर के बारामूला सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया।
परिजनों ने बताया कि शहीद जवान की उम्र महज 24 साल थी और करीब 18 महीने पहले ही शादी हुई थी। आज दोपहर तक शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने की उम्मीद है।