Breaking

Showing posts with label Panchkula Bulletin News. Show all posts
Showing posts with label Panchkula Bulletin News. Show all posts

Sunday, September 6, 2020

September 06, 2020

भाजपा नेता के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, भाजपा नेता-सप्लायर समेत चार पर केस दर्ज

भाजपा नेता के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, भाजपा नेता-सप्लायर समेत चार पर केस दर्ज

पंचकूला : पंचकूला के मोरनी ब्लॉक में बने शिवालिक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से दो युवतियों और मैनेजर को पकड़ा है। आरोपी मैनेजर को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता, सप्लायर समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पंचकुला पुलिस को मोरनी ईलाके में गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। यह गेस्ट हाउस पंचकूला के मोरनी में भाजपा युवा मंडल ब्लॉक प्रधान का है। इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता व होटल मालिक महेंद्र सिंह सहित 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ACP राजकुमार ने बताया कि होटल में अवैध रुप से वैश्यावृति के धंधे की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यहां पर फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया। जब ग्राहक ने पूरी सैटलमेंट होने की सूचना दी तो पुलिस ने होटल के अंदर छापा मारा। पुलिस ने यहां से दो लड़कियों और मैंनेजर को पकड़ा।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाकर गेस्ट हाउस मैनेजर वैश्यावृति का धंधा करवाता था। पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसके बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसीपी राजकुमार की शिकायत पर होटल के मालिक महेंद्र सिंह, मैनेजर ईशम सिंह, सप्लायर हरजीत सिंह और मनी के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है।
एसीपी राजकुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपी मैनेजर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मैनेजर से रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वो लड़कियों को कहां से लेकर आता था और साथ ही उन लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Sunday, August 23, 2020

August 23, 2020

पंचकूला:मां-बेटी से मारपीट के आरोपी आईजी होमगार्ड पंचकूला में गिरफ्तार

पंचकूला:मां-बेटी से मारपीट के आरोपी आईजी होमगार्ड पंचकूला में गिरफ्तार

पंचकूला में हरियाणा होमगार्ड के आईजी हेमंत कलसन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर नशे में अपनी महिला कुक के घर में घुसकर उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौच का आरोप है। घटना शुक्रवार रात की है। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पिंजौर पुलिस स्टेशन में महिला व एक अन्य व्यक्ति ने आईजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी में रहने वाली महिला कुक अंजली और उसकी बेटी का आरोप है कि कंसल उन्हें बेवजह एक पारिवारिक विवाद के चलते तंग कर रहे हैं। शिकायत के मुताबिक 21 अगस्त को आईजी हेमंत कंसल रात 8 बजे शराब के नशे में उसके घर में घुस आए। बेटी के साथ मारपीट करने लगे। जैसे ही उसने बेटी को बचाने की कोशिश की तो कलसन ने उसके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।

किसी तरह उन्हें घर से बाहर निकाला गया। आरोप है कि कलसन ने पास वाले वाले घर की भी घंटी बजाई। जैसे ही एक महिला ने गेट खोला तो उसने उसे जोर से धक्का दिया। महिला जोर से चिल्लाई। इससे उसका पति भी बाहर आया, तो उसके साथ आईजी ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आईजी की कार को घेर कर पुलिस बुला ली।

दो मामले दर्ज, एक में मिली बेल

पुलिस आईजी को जिप्सी में पिंजौर थाने ले गई। पिंजौर पुलिस ने आरोपी आईजी पर दो शिकायतों में दो अलग-अलग केस दर्ज किए। थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी आईजी कलसन काे शनिवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत से सत्येंद्र सिंह के केस में आरोपी को बेल दे दी गई जबकि वॉलंटियर कुक अजंली के केस में 24 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।