Breaking

Thursday, April 20, 2023

April 20, 2023

BJP को हराने के लिए AAP से गठबंधन करेगी कांग्रेस? जानें, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या जवाब दिया

BJP को हराने के लिए AAP से गठबंधन करेगी कांग्रेस? जानें, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या जवाब दिया 
नयी दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में अटकलें तैर रही थीं कि हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से इस बारे में बयान देकर ऐसी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। हुड्डा ने AAP के साथ गठबंधन की संभावना को पूरी तरह खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि प्रदेश में कांग्रेस खुद में सक्षम है। बता दें कि हरियाणा में 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।
*‘कांग्रेस हरियाणा में खुद में सक्षम है’*

ऐसे में इन चुनावों के मद्देनजर जब राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकजुटता की कवायद के संदर्भ में उनसे आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऐसी किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कांग्रेस को खुद में ‘सक्षम’ बताया। उन्होंने कहा, ‘जहां तक हरियाणा का सवाल है तो वहां कांग्रेस खुद में सक्षम है।’ बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापक विपक्षी एकजुटता सुनिश्चित करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
*खरगे ने केजरीवाल को किया था फोन*

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार के साथ इस बारे में चर्चा भी की थी। खरगे ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा समन किए जाने के बाद उन्हें फोन किया था। वहीं, AAP ने भी राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में सजा मिलने के बाद बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। ऐसे में माना जा रहा था कि दोनों पार्टियां जल्द ही करीब आ सकती हैं।
April 20, 2023

Video: 'OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान आरती करने नहीं जातीं', महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान

Video: 'OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान आरती करने नहीं जातीं', महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान
कैथल : कैथल के RKSD कॉलेज में कानून और साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर जागरूक किया। रेनू भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिव इन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को महिलाओं से जुड़े मामलों को सुलझाने में अपने हाथ बांधने पड़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की जरूरत है। इस दौरान उन्‍होंने आए द‍िन प्‍यार के नाम पर शारीर‍िक शोषण की घटनाओं पर सख्‍त लहजे में कहा क‍ि OYO Rooms में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती हैं। ऐसी जगहों पर जाते समय यह ख्‍याल रखना चाह‍िए क‍ि वहां आपके साथ बुरा भी हो सकता है।
*अपराध में बढ़ोत्तरी*


उन्होंने अपने संबोधन में कहा अभी तक ज्यादातर लिव इन रिलेशनशिप के मामले आए हैं। ऐसे मामलों में उनके द्वारा दखलअंदाजी नहीं की जा सकीत है। बल्कि उन्हें सुलझाने की कोशिश की जाती है। क्योंकि ऐसे मामलों में परिवार के खराब होने का डर रहता है और दो परिवार टूट जाते हैं। इन रिलेशनशिप कानून के कारण अपराधों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि लड़कियों द्वारा हमेशा बयान दर्ज करवाया जाता है कि एक लड़के से दोस्ती की और उसने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कुछ पिला दिया और फिर बुरा काम किया और वीडियो बना ली। 

https://youtu.be/uC0BUxg7-2w

*'OYO' में आरती करने नहीं जाती लड़कियां*

उन्होंने कहा कि लड़कियों को नहीं पता कि अगर वो ऐसा किसी जगह जा रही है तो हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जा रही हैं। बल्कि दोस्ती में तो उनके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। ये तो सोचने की बात है। कॉलेज में आते ही न जाने लड़के लड़कियों को क्या मिल जाता है और कौन से पंख लग जाते हैं। लड़कियों को लगता है कि अब कुछ भी पहनो, कितने भी मॉडर्न कपड़े पहनो और लड़कों को लगता है कि कॉलेज में जाते ही मेरी बाइक होगी और मेरी गर्लफ्रेंड होगी।
April 20, 2023

ममता बोलीं- दावा साबित करें, इस्तीफा दे दूंगी:BJP ने कहा था- TMC का राष्ट्रीय दर्जा बचाने के लिए शाह को फोन किया था

ममता बोलीं- दावा साबित करें, इस्तीफा दे दूंगी:BJP ने कहा था- TMC का राष्ट्रीय दर्जा बचाने के लिए शाह को फोन किया था
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह को फोन करने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा- कोई साबित कर दे कि मैंने गृह मंत्री अमित शाह को फोन करके TMC के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बचाने की बात की तो मुख्मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगी।
दरअसल, पिछले दिनों चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था। इसके बाद बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि ममता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से रिक्वेस्ट की थी कि इस फैसले को रद्द करा दें।

बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में ममता ने कहा कि मेरी पार्टी का नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ही रहेगा। बता दें कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीने जाने के बाद TMC अब राज्य स्तर की पार्टी है।
*ममता ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को 200 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी*

*संविधान पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता*


ममता ने कहा कि BJP सत्ता में है, इसलिए जो चाहे करती है, लेकिन वे यह नहीं समझते कि सत्ता अस्थायी होती है, कुर्सी आ-जा सकती है, लेकिन लोकतंत्र हमेशा कायम रहेगा। संविधान हमेशा के लिए जारी रहेगा, इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं, लेकिन इस संविधान पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता है। इसलिए वे (BJP) आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं जीतेंगे। BJP को 200 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगीं।
*विपक्षी एकता बवंडर की तरह होगी*

विपक्षी एकता पर ममता ने कहा कि कभी-कभी चुप्पी अच्छी होती है। ऐसा मत सोचो कि विपक्ष एक साथ नहीं बैठा है। हम सभी मौजूद हैं और हर कोई एक दूसरे के साथ संपर्क बनाए हुए है। जब विपक्ष साथ आएगा तो यह बवंडर की तरह होगा।
*मुकुल राय BJP विधायक हैं, हमें परवाह नहीं*

मुकुल रॉय को लेकर ममता ने कहा कि ‌वे BJP विधायक हैं और यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है कि वे कहां जाएं। आपको उनके बेटे सुभ्रांशु से पूछना चाहिए जिन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर प्रशासन ध्यान देगा। रॉय के परिवार का कहना है कि वे डिमेंशिया और पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं।
गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद वे दिल्ली में नाटकीय रूप से सामने आए और दावा किया कि वे अमित शाह से मिलना चाहते हैं। वह कभी TMC के साथ नहीं थे और वह ‌BJP के लिए काम करना जारी रखेंगे।

TMC से अलग होने के बाद रॉय बीजेपी के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में पार्टी में वापस चले गए। उन्होंने BJP के नेतृत्व पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।
April 20, 2023

मालिकाना हक देने की योजना:शहरों में किराए, लीज की जमीन के मालिकाना हक के लिए सर्कल रेट का 50 से 80% रेट देना होगा

मालिकाना हक देने की योजना:शहरों में किराए, लीज की जमीन के मालिकाना हक के लिए सर्कल रेट का 50 से 80% रेट देना होगा
चंडीगढ़ : हरियाणा में नगर निकायों के अलावा दूसरे महकमों की 100 वर्ग गज की शहरी प्रॉपर्टी के किराएदारों को मालिकाना हक देने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके साथ ही टूरिज्म, ट्रांसपोर्ट और हेल्थ डिपार्टमेंट की जमीन पर मालिकाना हक नहीं दिया जाएगा। शामलात व पंचायतों की जमीन पर कोई काबिज है तो उसे भी मालिकाना हक नहीं मिलेगा। सरकार की ओर से जमीन के रेट भी तय कर दिए हैं। यदि कोई 20 से 25 साल से किराए या लीज पर है तो उससे सर्कल रेट का 80% पैसा लिया जाएगा, जबकि 50 या उससे अधिक समय से काबिज है तो उससे 50% कीमत ली जाएगी।
मुख्य सचिव की ओर से यह गाइडलाइन जारी की गई हैं। किराएदार नगर निकाय के पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, जिसके साथ अलॉटमेंट लेटर, ट्रांसफर लेटर, रजिस्टर्ड एग्रीमेंट, किराया व लीज राशि जमा कराने की राशि, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, बिजली मीटर बिल, पानी सप्लाई बिल व अन्य जरूरी दस्तावेज सेलटैक्स या वेट या जीएसटी आदि शामिल हैं। तीन माह में आवेदन कर सकेंगे। यदि पहले से ही किसी प्रॉपर्टी की लीज राशि किराए की राशि कलेक्टर से 8% ज्यादा मिल रही है तो उसके बारे में संबंधित प्रॉपर्टी के मालिक प्रॉपर्टी बेचने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, कुछ विभागों को जमीन बेचने या न बेचने की छूट दी गई है।

Tuesday, April 18, 2023

April 18, 2023

भिवानी एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत, रनवे का किया जाएगा विस्तार, जल्द मिलेगी VIP सुविधाएं

भिवानी एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत, रनवे का किया जाएगा विस्तार, जल्द मिलेगी VIP सुविधाएं
नई दिल्ली : हरियाणा में विकास कार्यों पर तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश में अलग अलग क्षेत्रों में विकास कर प्रदेशवासियों को भी सुविधा देने का काम चल रहा है। हम जानते हैं कि हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट पर तेजी से काम किया जा रहा ही वहीं अब खबर आ रही है कि हिसार एयरपोर्ट के बाद अब हरियाणा सरकार ने भिवानी एयरपोर्ट की सूरत बदलने का फैसला किया है।
हरियाणा के भिवानी एयरपोर्ट पर अभी ज्यादा सुविधाएं नहीं हैं लेकिन कहा जा रहा है कि इसके कायाकल्प के लिए भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस एयरपोर्ट पर भी जल्द ही वीआईपी सुविधाएं मिलने वाली हैं। रनवे कि लंबाई को बढ़ाने का काम भी किया जाने वाला है।
*भिवानी एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प*

हरियाणा के भिवानी एयरपोर्ट का भी जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। बताया जा रहा है कि भिवानी एयरपोर्ट पर रनवे का विस्तार भी किया जाने वाला है। वहीं नये समानांतर टैक्सी ट्रैक का निर्माण करने की बात भी सामने आई है जिससे अब हवाई जहाजों को लैंडिंग में भी परेशानी नहीं होगी और उन्हें आसानी से लैंड किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सभी निर्माण कार्यों को मंजूरी भी मिल चुकी है।
फिलहाल एयरपोर्ट पर 10 सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट हैं लेकिन इस एयरपोर्ट पर अब जल्द ही डबल इंजन एयरक्राफ्ट की सुविधा भी मिलने वाली है। इस एयरपोर्ट पर महाराजा एविएशन कंपनी के हेलिकॉप्टर भी हैं जिन्हें सिर्फ कमर्शियल बुकिंग के लिए ही चलाया जाता है। इस एयरपोर्ट पर फ्लाइट समयुलेशन ट्रेनिंग सेंटर भी चलाया जा रहा है जहां 50 के लगभग स्टूडेंट्स ट्रेनिंग कर रहे हैं।
*आमजन को भी मिलेगा फायदा*

फिलहाल इस एयरपोर्ट पर रनवे की लंबाई 3500 फीट है जिसे बढ़ाकर 4000 फीट किया जाने वाला है। एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल, फायर स्टेशन, वीआईपी लॉज और पुलिस चेक पोस्ट का भी निर्माण किया जाने वाला है। ऐसे में विमामों को लैंडिंग में आसानी होगी और आमजन को भी कई सुविधाएं इस एयरपोर्ट पर मिल पाएँगी। जल्द ही इन निर्माण कार्यों के लिए टेंडर भी जारी किया जाने वाला है।
April 18, 2023

हरियाणा में संविधान बचाओ रैली के बाद राजनीतिक हवाओं का रुख कांग्रेस की तरफ हो रहा है : गिल

हरियाणा में संविधान बचाओ रैली के बाद राजनीतिक हवाओं का रुख कांग्रेस की तरफ हो रहा है : गिल 
जींद : जींद की चंद्रलोक कॉलोनी में कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने अपनी टीम के साथ  चाय पर चर्चा के दौरान लोगों की समस्या सुनी। गिल ने कहा आज हरियाणा की जनता बदलाव चाहती हैं और हरियाणा में संविधान बचाओ रैली के बाद राजनीतिक हवाओ का रुख कांग्रेस की तरफ हो रहा हैं। आज गांव-गांव शहर-शहर केवल एक ही बात सुनने को मिलती हैं कि आज इस सरकार से हर वर्ग दुःखी हैं और मौजूदा गठबंधन सरकार भाषणों के अलावा जनता को कुछ नहीं दे रही हैं। आज गरीब लोगों की फैमिली ID में ज्यादा इनकम दिखा कर रासन कार्ड काटे जा रहे हैं, बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटी जा रही हैं।  आज भाजपा सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता देखकर उनसे डरी हुई हैं और कांग्रेस नेताओं को CBI, ED के नाम पर डराया जाता हैं, लेकिन भाजपा ये भूल रही कांग्रेस डरने वाली नहीं हैं। आज देश के मौजूदा हालात इतने खराब हैं कि पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हत्या कर दी जाती हैं और पुलिस अपनी जवाबी कार्यवाही में एक गोली तक नहीं चला पाती। आज हम ये मानकर चल सकते हैं कि आज देश में अघोषित इमरजेंसी है। 
इस कार्यक्रम के दौरान राकेश शर्मा, मंगल, आज़ाद,संदीप सहारण, श्रीभगवान,संसार जुलानी, प्रदीप राठी,दीपक,राजू चौहान,अनिल कुमार,राजू,सचिन,जयदेव,अनिल आदि मौजूद थे।
April 18, 2023

IMD ने देश के नौ राज्यों में किया हीटवेव का अलर्ट, UP में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार

IMD ने देश के नौ राज्यों में किया हीटवेव का अलर्ट, UP में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार 
नई दिल्ली, देश के कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है और विभिन्न हिस्सों में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में उच्च तापमान के लिए ऑरेंज आलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति की संभावना है।
*पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कुछ हिस्सों में राहत की संभावना*

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण देश के कुछ हिस्सों में राहत मिलने की संभावना है। मालूम हो कि पंजाब और हरियाणा में सोमवार को लू जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि मंगलवार को भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का यह अलर्ट महाराष्ट्र सरकार के एक कार्यक्रम में कई घंटे खुले में बैठने के दौरान 13 लोगों की मौत के एक दिन बाद आया है।
*उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद*

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में 18 से 20 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
*सुल्तानपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार*

मालूम हो कि सोमवार को भारत में सबसे गर्म स्थानों में तेलंगाना में जयशंकर भूपालपल्ली जिला शामिल था, जिसमें अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस और बिहार के सुपौल में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी के प्रयागराज, झांसी, कानपुर और आगरा, बिहार के पटना और पूर्वी चंपारण और पंजाब के बठिंडा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
*पूर्वी राज्यों को गर्मी से बचाव करने की जरूरत*

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि जब हवाएं बंगाल की खाड़ी की दिशा से चलती हैं तो कई बार बादल छा जाते हैं जो पूर्वी राज्यों में तापमान को कम कर देते हैं। उन्होंने आगे बताया कि उत्तर-पश्चिम से गर्म, शुष्क हवाएं पूर्वी भारत में चल रही हैं जहां उनके स्थान के कारण आर्द्रता का स्तर अपेक्षाकृत अधिक है। इसलिए पूर्वी राज्यों के लोगों को पर्याप्त रूप से गर्मी से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता है।

Sunday, April 16, 2023

April 16, 2023

किन्नर से शादी के बाद 'धोखा':दिलासा देकर बदलवाया जेंडर; पैसे-गहने हड़पने के बाद बोला- सिर्फ हवस मिटानी थी

किन्नर से शादी के बाद 'धोखा':दिलासा देकर बदलवाया जेंडर; पैसे-गहने हड़पने के बाद बोला- सिर्फ हवस मिटानी थी
पानीपत : पानीपत में एक किन्नर के साथ यूपी के एक युवक ने फिल्मी अंदाज में घरेलू हिंसा की है। युवक ने 7 साल तक किन्नर से प्रेम किया। बड़े-बड़े वादे कर उससे जनवरी 2023 में तीस हजारी कोर्ट में शादी की।
शादी से पहले और बाद में भी रुपए-आभूषण हड़पने के बाद उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शादी के 2 माह बाद ही मारपीट करते हुए उससे अलग होने की बात कही। युवक ने कहा कि वह उससे सिर्फ हवस मिटाना चाहता था। किन्नर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 323, 506 व 452 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
*पहले कहा कि दुनिया कुछ भी बोले- मुझे नहीं परवाह*

पुलिस को दी शिकायत में एक किन्नर ने बताया कि वह जाटल रोड की रहने वाली है। साल 2016 में उसके संपर्क में अखिलेश सिंह निवासी औरिया, UP आया। दोनों में चले प्रेम संबंध के बाद 24 फरवरी 2023 को उन्होंने आर्य समाज विवाह ट्रस्ट तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में शादी की।
किन्नर का कहना है कि शुरुआती दिनों में ही उसने अखिलेश को अपने बारे में सब कुछ बता दिया था। उस वक्त उसने कहा कि उसे किसी की कोई परवाह नहीं है, वह उसके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहता है।

जुलाई 2017 में अखिलेश ने उससे गाड़ी खरीदने के लिए 7 लाख कैश लिया था। इतना ही नहीं, उसने कहा था कि वह अपना जेंडर चेंज करवा ले तो वो उससे शादी कर लेगा। उसकी बातों में आकर उसने जेंडर बदलवा लिया।
*शादी के बाद बोला- सिर्फ हवस मिटाने के लिए रचाई शादी*

साल 2019 में आरोपी अपने फूफेरे भाई की शादी के लिए 60 हजार रुपए कैश, 2022 में रक्षा बंधन पर्व के लिए 35 हजार रुपए ले गया था। जनवरी 2023 में 70 हजार रुपए कैश लिया था। 5 मोबाइल फोन भी लिए थे।
इन सब के अलावा उसके किन्नर दोस्तों से उपहार स्वरुप 3 मोबाइल फोन, सोने की चेन, चांदी की चेन व अंगूठी इत्यादि भी ली थी। शादी के 15-20 दिन बाद ही आरोपी का व्यवहार बदल गया। उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट करने लगा। मार्च 2023 में उससे खूब मारपीट की। युवक ने कहा कि उसने सिर्फ अपनी हवस मिटाने के लिए शादी का ढोंग किया था। इसके बाद वह वहां से भाग गया।

Friday, April 14, 2023

April 14, 2023

होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा:ASI बना बोगस ग्राहक, मैनेजर ने 500 रुपए में लड़की भेजी, 3 राज्यों से लड़कियों की सप्लाई

होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा:ASI बना बोगस ग्राहक, मैनेजर ने 500 रुपए में लड़की भेजी, 3 राज्यों से लड़कियों की सप्लाई
हिसार : हरियाणा की हिसार पुलिस ने बरवाला के रॉयल किंग होटल पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल में एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा था। इस होटल का मालिक दूसरे राज्यों से लड़कियां लाकर अनैतिक कार्य करवाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

*500 रुपए देकर भेजा ग्राहक*

डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि होटल मालिक मुकेश राजस्थान, हिमाचल व पंजाब से लड़कियां लाकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाता है। इस पर एक टीम तैयार की। फिर ASI दयाराम को बोगस ग्राहक बनाकर और 500 रुपए देकर उस पर हस्ताक्षर करके भेज दिया। बोगस ग्राहक (पुलिस कर्मचारी) ने काउंटर पर बैठे मैनेजर मुकेश से बातचीत करके लड़की का प्रबंध करने के लिए कहा।
*मैनेजर ने किया लड़की का प्रबंध*

डीएसपी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ होटल रोयल किंग के नजदीक पहुंचकर बोगस ग्राहक के इशारे का इंतजार करने लगे। जो थोड़ी देर बाद बोगस ग्राहक बने ASI दयाराम ने इशारा किया कि मैनेजर ने 500 रुपए लेकर गल्ले में रख लिए हैं। होटल मैनेजर उसे एक कमरा में ले गया और साथ में लड़की को भी भेज दिया।
तभी डीएसपी ने होटल रोयल किंग के अंदर पहुंचकर कांउटर पर बैठे मैनेजर का नाम पता पूछा। जिसने अपना नाम मुकेश बताया। मुकेश ने पूछताछ में बताया कि यह होटल उसकी माता के नाम है और ‌वह ही इस होटल को काफी दिन से चला रहा है। उसने माना कि वह जिस्मफरोशी का धंधा करवाता है।
इसके बाद पुलिस ने मुकेश की गल्ले की तलाशी तो उसमें से 500 रुपए का एक नोट हस्ताक्षर शुदा बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि मुकेश राजस्थान, पंजाब व हिमाचल से अपने होटल में लड़कियां लाकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
April 14, 2023

जींद में भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास:कपड़े फाड़ दिए, गाली गलौज और मारपीट; जीजा भी बनाना चाहता संबंध, अश्लील वीडियो भेजी

जींद में भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास:कपड़े फाड़ दिए, गाली गलौज और मारपीट; जीजा भी बनाना चाहता संबंध, अश्लील वीडियो भेजी
जींद : जींद जिले में भाई-बहन के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने मौसी के लड़के, यानि भाई पर ही दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया, जिसने जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ डाले। महिला का जीजा भी संबंध बनाना चाहता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जींद की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी मौसी के लड़के सोनीपत के गनौर निवासी प्रवीन मलिक ने जबरदस्ती उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कपड़े तक फाड़ डाले। वह किसी तरह उसके चंगुल से निकल भागी।
*जीजा कई महीनों से पीछे पड़ा*

महिला ने बताया कि इसके बाद भी वह बार-बार फोन करके फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डालता रहा। उसे गंदी गालियां दी, जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसके जीजा रूड़की निवासी दिनेश हुड्डा ने भी बार-बार फोन करके उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाया।
महिला के अनुसार, जीजा ने उसे अश्लील वीडियो भेजी। वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। उनकी साथी सोनिया नामक महिला ने फेसबुक पर बार-बार मैसेज भेजकर जीजा के साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। तंग आकर पुलिस को शिकायत दी।बता दें कि महिला थाना पुलिस ने प्रवीन, दिनेश और सोनिया के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
April 14, 2023

जींद में सोशल मीडिया पर डाला हथियारों का फोटो:होटल मालिक पर केस दर्ज; जुलाना MLA ढ़ांडा के साथ दिखा आरोपी युवक

जींद में सोशल मीडिया पर डाला हथियारों का फोटो:होटल मालिक पर केस दर्ज; जुलाना MLA ढ़ांडा के साथ दिखा आरोपी युवक
जींद : जींद के जुलाना में एक युवक को हथियारों का शौक महंगा पड़ गया। युवक ने सोशल मीडिया के अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर दी। जुलाना थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ अब आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार उन्हें स्क्रीन शॉट मिले थे, जिसमें जुलाना निवासी मोनू लाठर ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड किए हुए हैं। पुलिस ने जानकारी निकाली तो उसका असली नाम रणजीत पाया गया। उसके पास किसी भी हथियार का लाइसेंस नहीं मिला।
*इन हथियारों की नुमाइश पर केस दर्ज।*

पुलिस का कहना है कि युवक ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है। इससे आम जनता में भय का माहौल भी पैदा हो रहा था। इस पर पुलिस ने रणजीत के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जींद जिले में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है।
बताया जा रहा है कि जिस युवक के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियारों के साथ फोटो डालने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, उसने रोहतक रोड पर होटल खोला हुआ है। जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा के साथ भी उसकी फोटो होटल के आगे की है। वहीं उसके अकाउंट पर डाली गई वीडियो में खुद को गौ सेवक बताया है। कई घायल गोवंश का इलाज करते हुए दिखाया है। गोवंश के साथ काफी फोटो और वीडियो उसने अपने अकाउंट पर अपलोड की हैं।
April 14, 2023

अगले 5 दिनों में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:मौसम विभाग की 10 से ज्यादा राज्यों के लिए चेतावनी; MP-महाराष्ट्र में बारिश की आंशका

अगले 5 दिनों में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:मौसम विभाग की 10 से ज्यादा राज्यों के लिए चेतावनी; MP-महाराष्ट्र में बारिश की आंशका
नई दिल्ली : देश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि देश के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान नॉर्मल से 3-5 डिग्री ज्यादा रहेगा।
*पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में चलेगी लू*

पश्चिम बंगाल के गंगा से लगे अलग-अलग हिस्सों में 13 से 17 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। इसके अलावा 13 से 15 अप्रैल तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा और 15 से 17 अप्रैल तक बिहार में लू चल सकती है। वहीं, गोवा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश हो सकती है और बिजली भी गिर सकती है।
गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ेगी, जिससे देश के बिजली नेटवर्क पर लोड बढ़ेगा। इसके चलते देश में बिजली की कमी भी हो सकती है। 
*इस साल सामान्य से गर्म रहेंगे ज्यादातर राज्य*

मौसम विभाग के अनुमान के हिसाब से इस साल देश के ज्यादातर हिस्से सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगे। अगले तीन महीनों के दौरान सेंट्रल, ईस्टर्न और नॉर्थ-वेस्टर्न राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में लू चलेगी। ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 16 अप्रैल तक सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

*दिल्ली में 15 अप्रैल से 31 मई तक चलेगी लू*

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15 अप्रैल से लू (हीटवेव्स) चलने लगेंगी, जो 31 मार्च तक जारी रहेंगी। अगले दो दिनों में वहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाओं के चलते दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है।
*दिल्ली सरकार ने गाइडलाइन जारी कर स्कूलों से कहा है कि किसी भी स्कूल में दोपहर में असेंबली ना हो।*

1901 से लेकर अब तक की सबसे गर्म फरवरी

भारत में इस साल फरवरी 1901 से लेकर अब तक की सबसे गर्म रही। दरअसल, 1901 में ही मौसम के रिकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई थी। उससे पहले के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, मार्च में 7 वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश सामान्य से ज्यादा हुई, जिससे तापमान कंट्रोल में रहा।