Breaking

Friday, April 28, 2023

April 28, 2023

दक्षिण हरियाणा में भी होगा वंदे भारत ट्रेन का ठहराव, अब यात्रा हो जाएगी आसान

दक्षिण हरियाणा में भी होगा वंदे भारत ट्रेन का ठहराव, अब यात्रा हो जाएगी आसान
गुरुग्राम : देश में लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का काम किया जा रहा है। इस ट्रेन को देश की सबसे हाई स्पीड ट्रेन बताया जाता है। ये ट्रेन बहुत कम समय में आरामदायक सफर के साथ यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचा रही है। देश में एक के बाद एक वंदे भारत एक्सप्रेस को लांच किया जा रहा है। हाल ही में राजस्थान को भी नई वंदे भारत की सौगात मिली है।
खबर आ रही है कि रेवाड़ी को भी जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जानकारी दी है कि रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशन पर वंदे भारत के ठहराव और रेवाड़ी, गुरुग्राम और पटौदी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर उनकी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत हुई है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से
*रेवाड़ी में भी होगा वंदे भारत का ठहराव*

दरअसल दिल्ली कैंट से अजमेर के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का रेवाड़ी पर भी ठहराव होने की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के चलने से पहले ही यह मांग रेल मंत्रालय के सामने रखी गई थी जिसके बाद गुरुग्राम में वंदे भारत ट्रेन को ठहराव दे दिया गया लेकिन रेवाड़ी पर अब तक किसी भी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है।
इसी के साथ रेवाड़ी, गुरुग्राम और पटौदी रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण भी किया जाना है और इन सभी विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ बैठक की। इस दौरान ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेल मंत्री से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर भी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की अपील की।
*बढ़ाई जाएगी ट्रेन की स्पीड*

इस बैठक के दौरान ही केंद्रीय रेल मंत्री ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को बताया कि फिलहाल वंदे भारत ट्रेन की स्पीड बढ़ाने का काम किया जा रहा है। स्पीड कम होने के कारण ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचने में 4 से 5 घंटे का समय लग रहा है लेकिन आने वाले 2 से 3 महीनों में ट्रेन की स्पीड बढ़ाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर भी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग को भी पूरा कर दिया जाएगा।
April 28, 2023

मान्यता डाक्यूमेंट्स व सुविधाओं की होगी जांच:अवैध रूप से चल रही शैक्षणिक एकेडमी और प्ले स्कूलों पर की जाएगी कार्रवाई

मान्यता डाक्यूमेंट्स व सुविधाओं की होगी जांच:अवैध रूप से चल रही शैक्षणिक एकेडमी और प्ले स्कूलों पर की जाएगी कार्रवाई
जींद : जिले में अवैध रूप से चल रही शैक्षणिक एकेडमी और प्ले स्कूलों पर अब प्रशासन कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन ने इसको लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी व संबंधित बीईओ की कमेटी बनाई है, जो स्कूलों में जाकर मान्यता डाक्यूमेंट्स व सुविधाओं की जानकारी जुटाएंगे। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में छठी से 12वीं तक की पढ़ाई कराने के लिए 100 से अधिक सेंटर व एकेडमी खुली हुई हैं। जींद प्राइवेट स्कूल यूनियनों के पदाधिकारी इंडस ग्रुप के निदेशक सुभाष श्योराण, अजीत यादव, त्रिलोक भारद्वाज, पुरुषोत्तम शर्मा, वजीर ढांडा व दलशेर लोहान आदि पिछले दिनों डीसी से मिले थे और जिले में अवैध रूप से चल रहे प्ले स्कूलों व एकेडमियों पर शिकंजा कसने की मांग की थी। आरोप था कि सालों से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहीं एकेडमी में छठी से 12वीं तक की कक्षा लगा रहे हैं।
डीसी ने इस मामले में कमेटी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की तरफ से आदेश में कहा गया है कि प्ले स्कूल ऐसे है जिसके पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, हाई जनिक, बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट भी नही है। बिल्डिंग जर्जर हालत में है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। न ही कोई खेलकूद और मूलभूत सुविधाएं हैं। प्रशासन की तरफ से गठित कमेटी अगले एक सप्ताह में स्कूलों का निरीक्षण करेगी।
*गैर कानूनी मिलने पर हाेगी कार्रवाई*

जिले में अवैध रूप से चल रही एकेडमी व प्ले स्कूलों की जांच की जाएगी। इसको लेकर डीसी डाॅ. मनोज कुमार ने डीईईओ, पीओआईसीडीएस व संबंधित बीईओ की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। जांच में जो भी गैर कानूनी पाया गया, उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई अमल में लाएगा।
-रोहताश वर्मा, डीईओ
April 28, 2023

जींद में पहला ऑल इंडिया रेडियो FM शुरू:15 किलोमीटर तक सुन सकेंगे लोग; PM मोदी ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

जींद में पहला ऑल इंडिया रेडियो FM शुरू:15 किलोमीटर तक सुन सकेंगे लोग; PM मोदी ने किया ऑनलाइन शुभारंभ
जींद :जींद शहर में शुक्रवार को पहला ऑल इंडिया रेडियो एफएम शुरू हो गया है। करीब 15 किलोमीटर एरिया में रेडियो एफएम की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को शहर में किले पर बनाए गए आकाशवाणी केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आकाशवाणी एफएम ट्रांसमीटर का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि डा. राजन चिल्लाना ने शिरकत की, जबकि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सैनी, सज्जन गर्ग, मुख्यमंत्री मीडिया कॉ-आर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, संजय धवन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सबसे पहले सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 100वें कार्यक्रम को सुना।
*कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात का प्रसारण हुआ।*
एफएम रेडियो स्टेशन हेड रतिराम ने बताया कि शुक्रवार को जींद का पहला आल इंडिया रेडियो एफएम शुरू हो गया है। इस एफएम के माध्यम से जहां पहले से कहीं अधिक सूचनाओं का प्रसार हो सकेगा वहीं मनोरंजन गतिविधियां भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि पहले जींद में कोई एफएम रेडियो नहीं था और अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इस एफएम का उद्देश्य भी अधिक से अधिक सूचनाओं का प्रसार करना है। इसके अलावा लोकल संस्कृति को बढावा देने के लिए भी इस एफएम रेडियो का प्रयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

लोक संस्कृति को लेकर बाकायदा रोहतक और चंडीगढ़ में कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। जिसका प्रसारण जींद में एफएम रेडियो के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एफएम रेडियो के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढावा देने का काम किया जाएगा। व्यापारी अपने व्यापार से संबंधित विज्ञापन प्रसारित करवा सकेंगे। हालांकि इसके लिए चार्ज लिया जाएगा लेकिन यह प्रसाद आल इंडिया स्तर तक होगा। जिस से व्यापार की अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचेगी।
April 28, 2023

*जंतर-मंतर पर रेसलर्स का धरना-सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:पहलवान बोले- क्रिकेटर्स चुप क्यों हैं? नीरज चोपड़ा ने कहा- इन्हें इंसाफ मिलना चाहिए*

*जंतर-मंतर पर रेसलर्स का धरना-सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई* पहलवान बोले- क्रिकेटर्स चुप क्यों हैं? नीरज चोपड़ा ने कहा- इन्हें इंसाफ मिलना चाहिए

*दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को पहलानों का समर्थन करने खाप नेता पहुंचे* उन्होंने कहा- इंसाफ के लिए लड़ रही बेटियों का साथ देने आए हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को पहलानों का समर्थन करने खाप नेता पहुंचे। उन्होंने कहा- इंसाफ के लिए लड़ रही बेटियों का साथ देने आए हैं।
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज छठा दिन है। पहलवानों के समर्थन में बड़े एथलीट्स और बॉलीवुड स्टार्स ने बयान दिए हैं।

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने कहा- सड़क पर इंसाफ मांग रहे एथलीट्स को देखकर कष्ट होता है, इन्हें न्याय मिलना चाहिए। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि इन्हें इंसाफ नहीं मिला तो देर हो जाएगी।
एक नाबालिग रेसलर समेत 7 महिला खिलाड़ियों ने 21 अप्रैल को बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दी थी, पर केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद रेसलर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।            *आज इस याचिका पर सुनवाई करेगी।*

पहलवानों ने जंतर-मंतर को ही अखाड़ा बना दिया...

जंतर-मंतर पर गुरुवार को रेसलिंग की प्रैक्टिस करती साक्षी मलिक (बाएं) और विनेश फोगाट 
जंतर-मंतर पर गुरुवार को रेसलिंग की प्रैक्टिस करती साक्षी मलिक (बाएं) और विनेश फोगाट।
*धरना दे रहे रेसलर्स ने गुरुवार सुबह अपना फिटनेस रूटीन फॉलो किया *
                                                                      धरना दे रहे रेसलर्स ने गुरुवार सुबह अपना फिटनेस रूटीन फॉलो किया।
जंतर-मंतर पर वर्कआउट के बाद नाश्ते की तैयारी करता एक रेसलर।     
जंतर-मंतर पर वर्कआउट के बाद नाश्ते की तैयारी करता एक रेसलर।
केरल की सांसद पीके श्रीमति ने साक्षी मलिक और दूसरे पहलवानों से मुलाकात की। 
केरल की सांसद पीके श्रीमति ने साक्षी मलिक और दूसरे पहलवानों से मुलाकात की।
सुप्रीम कोर्ट में खिलाड़ियों की दलील: सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्‍बल ने मंगलवार को CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली बेंच के सामने याचिका रखी। कहा- यौन शोषण के आरोप पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़‍िता उस वक्‍त 16 साल की थी, गोल्‍ड मेडल जीता है।

सुप्रीम कोर्ट का जवाब: CJI चंद्रचूड़ ने कहा था- पहलवानों के आरोप बेहद गंभीर हैं। इन लोगों ने देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हैं। इस मामले को हम देखेंगे।
*पहलवानों को समर्थन में 2 बयान*

1. नीरज चोपड़ा: यह देखकर कष्ट होता है कि हमारे एथलीट इंसाफ के लिए सड़क पर बैठे हैं। उन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है, कड़ी मेहनत की है। एक राष्ट्र के तौर पर हम हर किसी के सम्मान और ईमानदारी की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। यह संवेदनशील मसला है। हमें बिना पक्षपात किए और पारदर्शिता से इस मामले से निपटना चाहिए। इन लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए।

2. उर्मिला मतोंडकर: मैं इस देश की बेटी और आप और मेरे घर में बैठे हर बेटी और बहन की तरफ से बात कर रही हूं। हमारे देश की वह बेटियां जिन्होंने इस देश को मान सम्मान, कई मेडल दिलवाए हैं। वह बेटियां जंतर-मंतर पर बैठी हुई हैं। ऐसे देश में जहां पर महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया गया है। वे न्याय की भीख मांग रही हैं। क्या यह सही है? गृहमंत्री और खेल मंत्री गुहार सुनिए। जब आप उनके साथ नहीं खड़े होंगे तो इस फील्ड में ही नहीं बल्कि बाकी खेलों में भी बेटी बचाओ के नारे देने का क्या मतलब रह जाता ह*पहलवानों के धरने के खिलाफ 2 बयान*

1. भारतीय ओलिंपिक अध्यक्ष पीटी उषा: पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है।

2. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर: इस गेम के कुछ खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं, जो कि गलत है। मैं खुद पहलवानों की साढ़े 12 घंटे बात सुन चुका हूं। आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। किसी भी थाने में कोई भी FIR दर्ज करा सकता है। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। कोई समझौता नहीं करेंगे।

*धरने के खिलाफ बयानों पर पहलवानों का जवाब*

बजरंग पूनिया ने कहा, "खेल मंत्री 2-4 मिनट हमारे बीच बैठे थे। बाकी समय उनके अधिकारी ही मध्यस्ता करने में जुटे थे। पीटी उषा बताएं कि अगर हमारा धरना अनुशासनहीनता है, तो जब उनकी खुद की अकेडमी टूट रही थी तो मीडिया के सामने आकर क्यों रोईं थीं?"

हरियाणा कुश्ती संघ बोला- विनेश-साक्षी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ
हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा- विनेश और साक्षी के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। फोगाट परिवार कुश्ती संघ पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर पहलवानों को भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही कहा- बजरंग पूनिया सरकारी अधिकारी हैं। वे बिना अनुमति धरने पर नहीं बैठ सकते।
April 28, 2023

*Haryana: ग्रुप-सी भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत कोटा, चुनिंदा विभागों में मिलेगी नौकरी*

*Haryana: ग्रुप-सी भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत कोटा, चुनिंदा विभागों में मिलेगी नौकरी*

अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से किसी भी वर्ष में विज्ञापित ग्रुप सी के पदों में से तीन प्रतिशत ओएसपी व ईएसपी के लिए होंगे।
Three percent quota for outstanding players in Group-C recruitment in Haryana
विस्तार
हरियाणा में ग्रुप सी के पदों में से तीन प्रतिशत पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों (ओएसपी) और पात्र खिलाड़ियों (ईएसपी) को नौकरी मिलेगी। यह पद चुनिंदा विभागों जैसे गृह विभाग, खेल एवं युवा मामले विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और मौलिक शिक्षा विभाग में ही होंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एक अलग कोटा बनाने का निर्णय लिया है।

अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से किसी भी वर्ष में विज्ञापित ग्रुप सी के पदों में से तीन प्रतिशत ओएसपी व ईएसपी के लिए होंगे।

हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी (ग्रुप ए, बी और सी) सेवा नियम-2021 के तहत ग्रुप सी के पदों पर नियुक्ति होने के बाद इस अलग कोटे में शेष पदों के लिए खेल एवं युवा मामले विभाग हरियाणा सरकार के मौजूदा निर्देशों के अनुसार एक अलग रोस्टर रजिस्टर बनाएगा। 


चयन प्रक्रिया के माध्यम से एचएसएससी को अलग से पदों को विज्ञापित करने के लिए एक मांगपत्र भी भेजा जाएगा। इसमें केवल ओएसपी और ईएसपी उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति होगी।

वर्ष 1993 में बनाई जॉब पॉलिसी में ए, बी, सी में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत और ग्रुप डी में 10 प्रतिशत कोटा तय था। एक साल पहले खेल विभाग की ओर से तीन प्रतिशत खेल कोटा बंद करने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके पीछे तर्क दिया गया था कि सरकार पदक लाने वाले खिलाड़ियों की सीधी भर्ती कर रही है। अब सरकार ने ग्रुप सी का तीन प्रतिशत कोटा बहाल कर दिया है।
April 28, 2023

सोनीपत में विवादित शिक्षा कर्मी बर्खास्त, :RTE में एडमिशन के बदले मांगता था इज्जत; कॉल रिकार्डिंग से खुली पोल, महिलाएं बोलीं-कईयों को फांसा

सोनीपत में विवादित शिक्षा कर्मी बर्खास्त, :RTE में एडमिशन के बदले मांगता था इज्जत; कॉल रिकार्डिंग से खुली पोल, महिलाएं बोलीं-कईयों को फांसा
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में राइट टू एजुकेशन (RTE) में निजी स्कूलों में बच्चियों के एडमिशन के लिए उनकी मां से इज्जत का सौदा करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ऑफिस में तैनात आरोपी क्लर्क नवीन को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा था। डीसी ने बताया कि कर्मचारी के गंभीर कदाचार को देखते हुए डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन (डीएसई) द्वारा इसकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
इस बीच छात्र अभिभावक संघ ने सनसनीखेज खुलासा किया कि काफी महिलाओं को शिकार बनाया गया है। एक महिला तो हर महीने कर्मचारी के पास जाने को मजबूर है। 4-5 महिलाओं का पता चल गया है, जल्द ही उनको भी सामने लाया जाएगा। एक-एक से मिलकर लिस्ट तैयार की जा रही है।
*महिलाएं बोलीं- ये कैसा एडमिशन कानून*

साथ ही अब महिलाओं ने सरकार और शिक्षा विभाग पर सवाल दागा है कि RTE में एडमिशन का ये कैसा कानून है, जिसके लिए महिलाओं को समझौता करना पड़ रहा है, अपने जिस्म का सौदा करना पड़ रहा है। अब तो पूरा डिपार्टमेंट ही शक के दायरे में आ गया है। ऐसा नहीं हो सकता कि एक कर्मचारी रुपए के साथ उनसे इज्जत मांग रहा हो और प्रशासन या डिपार्टमेंट काे इसका पता न हो। महिलाओं ने कहा कि इस कर्मी को जेल में डालकर ही छोड़ेंगी।
*कर्मी नवीन को बर्खास्त करने को लेकर जारी पत्र।*

डीसी बोले-मेरी रिपोर्ट पर कार्रवाई

सोनीपत डीसी ललित सिवाच ने देर रात पत्रकारों को जानकारी दी कि उनकी रिपोर्ट के आधार पर डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन (डीएसई) द्वारा कार्यवाही करते हुए कर्मचारी नवीन को बर्खास्त कर दिया गया है। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट नवीन कुमार द्वारा RTE के तहत स्कूल में प्रवेश के नाम पर महिला के साथ दुर्व्यवहार के संबंध में उन्होंने रिपोर्ट भेजी थी।
*कर्मी ने ये किया महिलाओं से सौदा*

बता दें कि नवीन कुमार को जाहरी स्कूल से डेपूटेशन पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगाया गया था। वह RTE से जुड़ी अहम जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसने महिलाओं से कहा था कि उनकी बेटी का एडमिशन करा देगा, लेकिन 30 हजार रुपए खर्चा आएगा। रुपए नहीं हैं तो हर महीने एक दिन कुछ घंटे उसके साथ बिताने पडेंगे। इसमें दो महिलाएं सामने आ चुकी हैं। कई अन्य को भी सामने लाने के दावे हो रहे हैं।
*प्रवेश कुमारी, उपाध्यक्ष छात्र अभिभावक संघ।*

छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने इस बीच बड़ा खुलासा किया है। कर्मचारी ने काफी महिलाओं को शिकार बनाया है। उनके पास अभी कुछ डाटा आया है। ऐसी 4-5 महिलाएं और हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है। एक महिला ऐसी है, जो कि हर महीने उससे मिलने के लिए जाती है। इतना बड़ा जो कांड हुआ है, ऐसा तो हो नहीं सकता कि प्रशासन काे विभाग को पता न होगा। ये तो शुक्र है कि एक महिला ने इतनी हिम्मत जुटाई है कि FIR हो गई।
*..मेहनत यानी कि जिस्म का सौदा*

लेकिन अभी FIR में कुछ नहीं हुआ है। साथ ही साथ जमानत दे के छोड़ दिया गया। प्रवेश कुमारी ने कहा कि जितना भी ज्यादा हो सकेगा, उतना हम लड़ेंगे और अंदर कराके ही छोड़ेंगे। उसने महिलाओं से बोला कि काम ऐसे नहीं होते, उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। मेहनत यानी कि जिस्म का सौदा।

ये RTE है या 134 है, सरकार का दिया हुआ कानून है। उसमें महिलाओं को समझौता करना पड़ रहा है। अपने जिस्म का सौदा करना पड़ रहा है। ऐसा करके उसने बहुत सारी महिलाओं को फंसा कर रखा है, लेकिन हम उनको छोड़ेंगे नहीं। हम महिलाओं से एक एक कर मिल रहे हैं।
*अब तो शक के दायरे में पूरा डिपार्टमेंट*

छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने कहा कि अब तो शक के दायरे में पूरा डिपार्टमेंट है। क्योंकि 134 भी कई सालों से चला हुआ था और RTE में भी 2 साल से एडमिशन हो रहे हैं। हमें पूरा पूरा शक है कि इसमें एक बंदा नवीन नाम का ही नहीं है बल्कि और भी इसमें शामिल हैं। हम सबको शक के घेरे में रख रहे हैं। क्यों कि एक क्लर्क है, वो भी कॉन्ट्रैक्ट बेस पे, उसकी अकेली की इतनी हिम्मत तो हो नहीं सकती कि वो ऐसा काम करे।
*ये था पूरा मामला*

बता दें कि एक दिन पहले ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्लर्क नवीन के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज हुआ है। उसने एक महिला से उसकी बेटी का आरटीई के तहत निजी स्कूल में एडमिशन कराने के लिए 30 हजार रुपए मांगे थे और कहा था कि उसे कुछ घंटों के लिए उसके साथ कमरे पर चला होगा।
*फिर तो हर महीने आना पड़ेगा*

महिला ने कहा कि उसके पास इतने रुपए नहीं हैं तो कहा कि फिर तो उसे इर महीने एक दिन 4-5 घंटों के लिए बार चलना पड़ेगा। दोनों के बीच हुई बातचीत महिला ने रिकॉर्ड कर पुलिस को दे दी। इसमें कर्मचारी नवीन सीधे सीधे बेटी का एडमिशन कराने के नाम पर महिला की इज्जत का सौदा कर रहा है। पुलिस ने अब खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (BEO ऑफिस) के कर्मचारी नवीन के खिलाफ धारा 354 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
April 28, 2023

रेसलर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर धरने का छठा दिन, पहलवानों ने क्रिकेटरों और पीटी उषा-अनुराग ठाकुर पर उठाए सवाल

रेसलर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर धरने का छठा दिन, पहलवानों ने क्रिकेटरों और पीटी उषा-अनुराग ठाकुर पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के धरने का आज छठा दिन है। दिल्ली पुलिस को 21 अप्रैल को नाबालिग समेत 7 महिला खिलाड़ियों की शिकायत देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया था। जिसके बाद खिलाड़ियों ने न्याय के लिए मामले की याचिका सुप्रीम कोर्ट में डाली थी। जिसकी सुनवाई का दिन आज यानि शुक्रवार का तय हुआ था। आज सुप्रीम कोर्ट के अखाड़े में पहलवानों की याचिका पर सुनवाई होगी। खिलाड़ियों को न्याय की उम्मीद है।
*सुप्रीम कोर्ट ने कहा था आरोप बेहद गंभीर*

अदालत ने खिलाड़ियों की याचिका पर दिल्‍ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। मंगलवार को सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्‍बल ने यह मामला सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली बेंच के सामने मेंशन किया। सिब्‍बल ने कहा कि यौन शोषण के आरोप पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़‍िता उस वक्‍त 16 साल की थी, गोल्‍ड मेडल जीता है। इस पर सीजेआई ने कहा कि पहलवानों के आरोप बेहद गंभीर हैं।
उन्‍होंने देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हम नोटिस जारी करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख शुक्रवार की तय की थी। मंगलवार को अदालत के सामने सिब्‍बल ने कहा कि अगर पुलिस केस न दर्ज कर रही हो तो अब CrPC की धारा 166A में संशोधन के बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है। इस पर सीजेआई ने 'हम देखेंगे' कहा था।
*बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने किया समर्थन*

इस देश की बेटी और आप और मेरे घर में बैठे हर बेटी और बहन की तरफ से बात कर रही हूं। हमारे देश की वह बेटियां जिन्होंने इस देश को मान सम्मान, कई मेडल दिलवाए हैं। वह बेटियां जंतर-मंतर पर बैठी हुई हैं। रास्ते पर धरना लगाकर बैठी हुई है, ताकि उनके साथ न्याय हो।
वे न्याय की भीख मांग रही हैं। ऐसे देश में जहां पर महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया गया है। क्या यह सही है? लड़कियों के लिए इतनी मुश्किल होगी, यह बात बाहर समाज में कहना कि उनके साथ सेक्सुअल हरासमेंट हुई है। यह बहुत बड़ी बात होती है कि जब एक लड़की आवाज उठाती है। मैं पूछना चाहती हूं जब ये लड़कियां मेडल लेकर आती हैं, तो सभी मिनिस्टर उनके आगे पीछे भागते हैं ताकि उनके साथ फोटो खिंचवा सके।

अब वे सब कहां है? सबसे महत्व की बात में देश के गृहमंत्री और खेल मंत्री से निवेदन करना चाहती हूं कि कृपया इन लड़कियों को न्याय दीजिए। उनकी गुहार सुनिए, क्योंकि जब आप उनके साथ नहीं खड़े होंगे तो इस फील्ड में ही नहीं बल्कि बाकी खेलों में भी बेटी बचाओ के नारे देने का क्या मतलब रह जाता है? बेटियों की गुहार सुनिए और उन्हें न्याय दिलवाइए।
*विनेश ने क्रिकेटरों और टॉप खिलाड़ियों की चुप्पी पर उठाए सवाल*

विनेश ने भारतीय क्रिकेटरों और अन्य टॉप खिलाड़ियों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है, लेकिन एक भी क्रिकेटर ने कुछ नहीं बोला। विनेश ने 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारे देश में बड़े एथलीट नहीं हैं।
कई क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान अपना समर्थन दिखाया था। क्या हम इतने भी लायक नहीं हैं? उन्होंने कहा कि जब पहलवान जीतते हैं तो तमाम क्रिकेटर भी उन्हें बधाई देने आते हैं। उनके लिए ट्वीट करते हैं, लेकिन अब उन्हें क्या हो गया? फोगाट ने पूछा कि क्या यह खिलाड़ी सिस्टम से इतना डरते हैं या यहां भी कुछ गड़बड़ चल रही है?
*IOA अध्यक्ष पीटी उषा और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन को बताया अनुशासनहीनता*

गुरुवार को भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा का इस प्रकरण पर पहला बयान आया था। उन्होंने कहा- पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है। IOA ने पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा को WFI चलाने के लिए तीन सदस्यीय एडहॉक पैनल में शामिल किया है। तीसरा मेंबर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे।
इनका नाम अभी तय नहीं है। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस गेम के कुछ खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं। जोकि गलत है। मैं खुद पहलवानों की साढ़े 12 घंटे बात सुन चुका हूं। आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।
इन बयानों पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि उनसे इतने कड़े बयान की उम्मीद नहीं थी। बजरंग ने कहा कि खेल मंत्री 2-4 मिनट हमारे बीच बैठे थे। बाकी समय उनके अधिकारी ही मध्यस्ता करने में जुटे थे। पीटी उषा से पहलवानों ने जवाबी सवाल किया है। पूछा कि अगर हमारा धरना अनुशासनहीनता है, तो जब उनकी खुद की अकेडमी टूट रही थी तो मीडिया के सामने आकर क्यों रोईं थीं ?
*खेल मंत्री बोले- कोई भी किसी भी थाने में FIR करा सकता है*

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के साथ मैं 12 घंटे बैठा। उनकी बात सुनी, कमेटी बनाई, हम निष्पक्ष जांच चाहते थे। पहलवानों के कहने पर ही बबीता फोगाट को कमेटी में शामिल किया गया।
हर किसी को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। किसी भी थाने में कोई भी FIR दर्ज करा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। हमारे लिए खेल प्राथमिकता है, जिसके साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे।
*विनेश-साक्षी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ: राकेश*

हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा- विनेश और साक्षी के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। फोगाट परिवार कुश्ती संघ पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर पहलवानों को भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही कहा- बजरंग पूनिया सरकारी अधिकारी हैं। वे बिना अनुमति धरने पर नहीं बैठ सकते।
April 28, 2023

आत्महत्या के बाद का आरोपियों की गिरफ्तारी मामला:आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने एसपी कार्यालय पर किया रोष प्रदर्शन

आत्महत्या के बाद का आरोपियों की गिरफ्तारी मामला:आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने एसपी कार्यालय पर किया रोष प्रदर्शन
एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते परिजन। 

जींद: चार अप्रैल को शहर के कुम्हारन मोहल्ले निवासी दीपक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने एसपी कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों ने एक शिकायत डीएसपी रवि खुंडिया को भी सौंपी। डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को 12 मई तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के पिता बलराज ने बताया कि दीपक ने चार अप्रैल को मीट मार्केट स्थित दुकान पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बेटे दीपक की शादी लगभग सात साल पहले पंजाब के सुनाम की सुमन के साथ हुई थी।
दीपक व उसकी पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। जिसके बाद तीन अप्रैल की शाम को सुमन की बहन गीता ने अपने परिवार वालों को घर बुलाया। वहां पर उसके बेटे की पत्नी सुमन, सुमन की बहन गीता, उसका भाई नाथी, बुआ सुकना, चाची रानी ने आते ही दीपक के साथ गाली- गलौज शुरू कर दी। दीपक इस बेइज्जती को सहन नहीं कर सका और आरोपों से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।