Breaking

Wednesday, June 14, 2023

June 14, 2023

पुलिस में सबसे अधिक रक्तदान करने वाले डॉ. अशोक कुमार बचा चुके हैं 51420 जिंदगियां

पुलिस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा 157 बार रक्तदान कर चुके हैं जिसमे वे 73 बार प्लटेलेट्स भी दे चुके

पुलिस में सबसे अधिक रक्तदान करने वाले डॉ. अशोक कुमार बचा चुके हैं 51420 जिंदगियां  
चण्डीगढ़: रक्तदान के प्रति लग्न और धुन किसी किसी में होती है और वह भी ऐसी की स्वयं पूरा जीवन ही रक्तदान को समर्पित कर दिया हो। आज 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जब ऐसे लोगों की चर्चा होती है तो एक ऐसा व्यक्तित्व सामने आता है जो खाकी में होता है। वे हैं हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा। सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस से विभूषित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक शतकवीर विजेता, पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा वर्ष 2020 से हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो में जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी के रूप में नियुक्त हैं और हरियाणा प्रान्त के सभी ज़िलों में वे नशा मुक्त अभियान को लेकर साइकिल पर चलते हुए मिल जाएंगे। अपने राजकीय कार्यों के साथ साथ वे रक्तदान को अपने जीवन का अंग बना चुके हैं। 1989 से निरंतर रक्तदान कर रहे डॉ. अशोक कुमार वर्मा 157 बार रक्तदान कर चुके हैं जिसमे वे 73 बार प्लटेलेट्स भी दे चुके हैं। रक्तदान में न केवल वे अपितु उनकी पत्नी सुषमा वर्मा, पुत्र अक्षय वर्मा, पुत्रियां जिसमे प्रियंका वर्मा न्यायाधीश और दिव्या वर्मा उनके साथ रक्तदान करते हैं। इतना ही नहीं उनके सभी भाई सतपाल, यशवंत, विनोद कुमार रक्तदान करते हैं। उन्होंने करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, नोएडा, सिरसा, दिल्ली, चंडीगढ़, अम्बाला और पंजाब सहित हरियाणा के अनेक ज़िलों में जाकर भी रक्तदान किया है। पुलिस विभाग में सबसे अधिक बार रक्तदान करने में डॉ. अशोक कुमार वर्मा का नाम आता है।  प्रथम बार उन्होंने करनाल में 1989 में रक्तदान किया था जब लोग रक्तदान करने से डरते थे और सगे संबंधियों एवं रिश्तेदारों के लिए रक्तदान करने से छिप जाया करते थे। लोग डॉ. अशोक कुमार वर्मा को घर से बुलाकर रक्तदान के लिए लेकर जाया करते थे। उस समय वे और उनका अनुज विनोद कुमार वर्मा रक्तदान करते थे।  
डॉ. अशोक कुमार वर्मा न केवल स्वयं रक्तदान करते हैं अपितु वे रक्तदान शिविर भी आयोजित करते हैं। बिना किसी बैनर के वे 454 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा चुके हैं। उन्होंने अपने सैनिक नायक पिता श्री कली राम खिप्पल की पुण्यतिथि पर 26 नवंबर 2010 को प्रथम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया था जो आज यह 454 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आंकड़ा पूरा कर गया है। रक्तदान शिविरों की व्यवस्था, सम्मान समारोह और भोजन आदि की सभी व्यवस्था वे अपनी जेब से करते हैं। वे अब तक 454 रक्तदान शिविरों में 17140 रक्त इकाई सरकारी रक्त कोषों को जुटा चुके हैं जिससे 51420 जिंदगियों को नव जीवन मिला है। वर्ष 2018 में 1934 वर्ष 2019 में 2096 वर्ष 2020 में 1336 वर्ष 2021 में 2079 और 2022 में 1203 रक्त इकाई सरकारी रक्त कोषों को उपलब्ध कराने वाले डॉ. वर्मा उत्तर भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
June 14, 2023

*रोहतक की ड्रेन में डाला केमिकल:500 से अधिक पशु झुलसे, 10 से ज्यादा की हो चुकी मौत; ग्रामीणों की स्किन भी खराब*

*रोहतक की ड्रेन में डाला केमिकल:500 से अधिक पशु झुलसे, 10 से ज्यादा की हो चुकी मौत; ग्रामीणों की स्किन भी खराब*
ड्रेन के पानी में नहाने से झुलसी हुई भैंस।
हरियाणा के रोहतक में ड्रेन नंबर 8बी में अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ (केमिकल) डाल दिया। जिसके कारण बखेता गांव के करीब 500 से अधिक पशु झुलस गए। इनमें से 10 से अधिक की मौत हो चुकी है। वहीं ग्रामीणों की त्वचा भी खराब हो गई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

ड्रेन के पानी में नहाने से झुलसी हुई भैंस का उपचार करते हुए चिकित्सक 
ड्रेन के पानी में नहाने से झुलसी हुई भैंस का उपचार करते हुए चिकित्सक
गांव बखेता की सरपंच अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में से ड्रेन नंबर 8बी गोहाना की तरफ से खरखौदा की तरफ निकलती है। गांव के पास दो कच्चे घाट बनाए हुए हैं, जो एक सिलाना रोड व दूसरा सिसाना रोड के पास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोग अपने-अपने पशुओं को यहां पर नहलाने व पानी पिलाने के लिए लेकर जाते हैं।
ग्रामीण व पशु हुए शिकार
उन्होंने कहा कि ड्रेन में पीछे से किसी ने ज्वलनशील पदार्थ (केमिकल) ड्रेन नंबर 8बी में डाल दिया। इसके बाद ड्रेन में प्रशासन द्वारा पानी छोड़ा गया तो ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर ड्रेन में गए। लेकिन जो भी अपने पशुओं को ड्रेन में नहलाने या पानी पिलाने के लिए लेकर गया उसके पशु ज्वलनशील पदार्थ के कारण झुलस गए।

ड्रेन के पानी में नहाने से झुलसी हुई भैंस
500 से अधिक पशु झुलसे
सरपंच पति देवेन्द्र उर्फ चान्द ने कहा कि गांव में 500 से अधिक पशु झुलस चुके हैं। वहीं 10-12 पशुओं की तड़प-तड़पकर मौत हो चुकी है। लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपने पशुओं को पाला था, लेकिन इस घटना के बाद पूरे गांव के पशुओं पर खतरा मंडरा रहा है। जो पशु बचे हुए हैं, उन्हें भी खतरा है। जो लोग पशुओं को नहलाने के लिए लेकर गए, वे भी बीमारी का शिकार हो गए।
पीछे डाला गया था ज्वलनशील पदार्थ
उन्होंने बताया कि वे खुद भी इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए जब वे ड्रेन नंबर 8बी में पीछे तक गए तो पता चला कि जसराणा-फरमाणा रोड पुल के पास ज्वलनशील पदार्थ डाला हुआ था। जिसके कारण ड्रेन का पानी भी जहरीला हो गया और पशु उसका शिकार हो गए।ज्वलनशील पदार्थ की चपेट में आए प्रेम सिंह।
त्वचा भी झुलसी
गांव बखेता निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि वह अपने पशुओं को नहलाने के लिए ड्रेन में गया था। ड्रेन के पानी में वह खुद भी चला गया। जिसके कारण उसकी त्वचा भी खराब हो रही है। वहीं पशुओं की त्वचा भी झुलस गई है। जिसके काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरपंच की शिकायत अनुसार इन ग्रामीणों के पशु हुए शिकार
अशोक के 50 पशु, बलवान के 20 पशु, राजेन्द्र के 25 पशु, दयानन्द के 15 पशु, सन्दीप के 19 पशु, अशोक के 7 पशु, जगफुल के 3 पशु, इन्द्र के 3 पशु, प्रेम के 4 पशु, रामेश्वर के 6 पशु, राजेन्द्र के 2 पशु, मन्जीत के 9 पशु, सरोज के 3 पशु, रामनिवास के 3 पशु, राजेन्द्र के 4 पशु, सुरेन्द्र के 2 पशु, सत्यवान के 2 पशु, राजकवार के 4 पशु, राजेश के 4 पशु, रामरत्न के 5 पशु, दयानन्द के 3 पशु, रामबीर का 1 पशु, सन्तोष के 2 पशु, पवन के 6 पशु, कुलदीप के 7 पशु, बलवान के 2 पशु झुलस गए।

इसके साथ बलबीर का 1 पशु, रमेश के 2 पशु, नरेश का 1 पशु, रामरत्न के 3 पशु, संजय के 4 पशु, मोहित के 5 पशु, नरेन्द्र के 4 पशु, अर्चना का 1 पशु, धज्जाराम का 1 पशु, अशोक के 3 पशु, समुन्द्र के15 पशु, दलीप के 7 पशु, बिजेन्द्र के 4 पशु, जगदीश के 24 पशु, संजय का 1 पशु, राजेश के 2 पशु, सुरेश के 4 पशु, वेद के 10 पशु, संजय के 2 पशु, रमेश के 2 पशु, रोहतास के 2 पशु, प्रेम का 1 पशु और अनिल का 1 पशु झुलस गया।
June 14, 2023

*विकास का हाल:पांच साल पहले नियमित हुई शहर की 10 कॉलोनियों में अब तक पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछाई, सड़कें कच्ची*

*विकास का हाल:पांच साल पहले नियमित हुई शहर की 10 कॉलोनियों में अब तक पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछाई, सड़कें कच्ची*
पांच साल पहले नियमित हुई शहर की 10 कॉलोनियों में अब तक पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछाई, सड़कें कच्ची|
जोगिंद्र नगर की गली में गंदा पानी।
पांच साल पहले नियमित हुई शहर की 10 कॉलोनियों से अवैध का ठप्पा तो हट गया, लेकिन विकास के नाम पर अब तक कोई ज्यादा फर्क नजर नहीं आ रहा है। इन अप्रूव्ड कॉलोनियों में लगभग 50 से अधिक गलियां कच्ची पड़ी हैं। जिससे बारिश के समय में लोगों को निकलना मुश्किल भरा रहता है।

आधी काॅलोनियों में तो घरों तक नहरी पेयजल सप्लाई के लिए विभाग ने अभी तक पाइप लाइन तक नहीं दबाई गई है। जमीनी ट्यूबवेल का पानी भी खारा होने से पेयजल संकट बना हुआ है। वहीं दो साल पहले 40 से ज्यादा गलियां बनाई गई थी। वह भी जगह-जगह से टूट चुकी हैं। गलियों में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी हो रही है।

अप्रूव्ड कॉलोनी निवासी रमेश, सतीश, सीमा देवी, ममता और कुलबीर का कहना है कि मात्र कागजों में मूलभूत सुविधाएं दिखाई दे रही हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था ठप हो चुकी है। जगह-जगह गंदा पानी निकल रहा है। खाली प्लाॅटों में गंदा पानी जमा होने के कारण बदबू फैल रही है। इससे पीलिया, डायरिया व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गलियों में भी जलभराव हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि मूलभूत सुविधाओं की तरफ ध्यान दिया जाए।

ये भी जानिए... काैन सी कॉलोनी कितने एकड़ में

शक्तिनगर कॉलोनी : 3.40 एकड़
इंप्लाइज कॉलोनी गोहाना रोहतक रोड बाइपास : 11.67 एकड़
मामन बिहार एक्टेंशन : 8.76
भारत नगर 1 : 2.35
भारत नगर 2 : 0.41
धागा मिल कॉलोनी : 1.99
जोगिंद्रनगर एक्टेंशन 1 : 8.27
जोगिंद्र एक्टेंसन2: 2.92
श्योराण कॉलोनी : 5.74
विजय नगर एक्टेंसन: 20.68
न्यू कृष्णा कॉलोनी: 30.4 एकड़
शहर की काॅलोनियों का लेखा जोखा एक नजर में

जींद शहर में 2004 में सात कॉलोनियां अप्रूव्ड।
2014 में 60 कॉलोनियों को किया गया अप्रूव्ड।
2018 में 10 कॉलोनियों को अप्रूव्ड किया गया। इन 10 कॉलोनियों में करीब 25 हजार 574 लोग रहते हैं।
नोट: अब भी शहर में करीब 60 से अधिक काॅलोनियां अवैध हैं।

वार्डों में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी

अब तक वार्डों में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी है। अधिकतर कॉलोनियां शहर से बाहर होने के कारण चोरी होने का डर रहता है। धागा मिल में कोई लाइटें नहीं लगाई गई है। कई बार कॉलोनी में चोरी हो चुकी है। पार्कों का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। सड़कों पर लोगों को सैर करने के लिए जाना पड़ रहा है।
खन्ना कुमार धागा मिल कॉलोनी निवासी

सीवरेज के ढक्कन गायब

चार साल में सीवरेज के ढक्कन गायब हो चुके हैं। इससे हादसे होने का खतरा रहता है। धागा कॉलोनी में तो प्रशासन अब तक सीवरेज को चालू भी नहीं कर पाया है। गलियों के टेंडर भी नहीं लग पा रहे हैं। सफाई करने के लिए स्पेशल कर्मचारी नहीं निर्धारित किए गए हैं।
-रमन, इंप्लाइज कॉलोनी जींद

कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी : अमित कुमार
शहर में अब 77 कॉलोनियां अप्रूव्ड हैं। 53 कॉलोनियों पर अब वेरिफिकेशन सर्वे चला हुआ है। अप्रूव्ड काॅलोनियों में सीवरेज, पेयजल, बिजली, सड़कें, गलियां आदि की सुविधा देने के लिए नगर परिषद प्रशासन प्रयासरत है। हर साल शहर के विकास पर करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। नई काॅलोनियों में भी सभी सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी। कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी।
-अमित कुमार, एमई, नगरपरिषद जींद
June 14, 2023

*हरियाणा उदय कार्यक्रम:खुले दरबार में सुनीं जाएंगी समस्याएं, होगा समाधान*

*हरियाणा उदय कार्यक्रम:खुले दरबार में सुनीं जाएंगी समस्याएं, होगा समाधान*
राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत 14 जून को प्रशासन का रात्रि ठहराव सफीदों उपमंडल के भम्भेवा गांव में होगा और प्रशासन द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ की अध्यक्षता में खुला दरबार भी लगाया जाएगा। इसमें लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी और उनका त्वरित आधार पर समाधान किया जाएगा।

नगराधीश मयंक भारद्वाज ने बताया कि बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों के लिए एसडीएम सफीदों सत्यवान मान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 14 जून को सुबह दस बजे भम्भेवा गांव में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलें लगाई जाएंगी और स्टॉलों के माध्यम से आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। पात्र व्यक्ति पाए जाने पर उनका आवेदन भरवाकर उसको योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह रात्रि ठहराव भम्भेवा गांव के लोगों के लिए काफी कारगर साबित होगा। नगराधीश मयंक भारद्वाज ने बताया कि इसी कड़ी में 7 बजे तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के साथ अनुभव सांझा किए जाएंगे। रात साढ़े 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले दिन 15 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न विभागों द्वारा की गई चिन्हित जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा।
June 14, 2023

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश डाहोला ने कहा:उचाना के लोग दुष्यंत को चुनाव के समय आते हैं याद*

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश डाहोला ने कहा:उचाना के लोग दुष्यंत को चुनाव के समय आते हैं याद*
उचाना के लोग दुष्यंत को चुनाव के समय आते हैं याद|
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश डाहोला ने हलके के विभिन्न गांवों में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम के तहत पहुंचे। डाहोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से आज लोग निरंतर जुड़ रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है।

प्रदेश में आने वाला कल कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोगों से झूठे वादे करके, भाजपा को यमुना पार भेजने की बात करके लोगों से वोट लेकर हलके की जनता के साथ जेजेपी ने विश्वासघात करने का काम किया। चुनाव के समय ही दुष्यंत चाैटाला काे यहां के लोगों की याद आती है।
June 14, 2023

*एडीसी ने किया दौरा:कालवा-किनाना ड्रेन की सफाई 15 दिन में करने के निर्देश*

*एडीसी ने किया दौरा:कालवा-किनाना ड्रेन की सफाई 15 दिन में करने के निर्देश*
कालवा-किनाना ड्रेन की सफाई 15 दिन में करने के निर्देश।
ड्रेनेज सिस्टम का अवलोकन करते एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि बरसाती मौसम से पूर्व जींद जिला की सभी ड्रेन की सफाई व्यवस्था व जलभराव क्षेत्रों से पानी निकासी के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। जहां कहीं भी सिंचाई विभाग को अन्य विभागों से संबंधित कार्य हैं वह आपसी तालमेल के साथ समाधान करते हुए सजगता से कदम उठाएं। अतिरिक्त उपायुक्त जिला से निकल रही कालवा-किनाना ड्रेन, शामलों कलां गांव के पास सुन्दर ब्रांच तथा पोली गांव के समीप कृषि क्षेत्र सहित अन्य बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे।

एडीसी ने कहा कि आगामी बरसात से पूर्व जुलाना क्षेत्र सहित जिला के किसी भी क्षेत्र में बरसाती पानी का भराव न हो इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारी पहले से ही समय रहते काम करें। लोगों को उनके रिहायशी क्षेत्र अथवा खेतों में बरसाती पानी के भरने से परेशानी न हो इसके लिए जिला से निकल रही सभी ड्रेनों तथा सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाली माइनर,नहर आदि की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें। उन्होंने कालवा-किनाना ड्रेन की सफाई आगामी 15 दिनों के अंदर-अंदर करवाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

कहा कि अगर इस कार्य को लेकर किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है, तो वह तुरंत गांव के सरपंच से तालमेल करें। उन्होंने शामलों गांव के पास सुंदर ब्रांच पर चल रहे मरम्मत के कार्य को भी देखा। पोली गांव के नजदीक ड्रेन के सफाई कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई का कार्य पूर्ण होने पर मेरे पास इसकी फोटो अवश्य भिजवाएं।

पांडु-पिंडारा तीर्थ तालाब में किश्ती में बैठकर परिचालन संबंधी ली जानकारी

उन्होंने बाढ़ राहत के लिए जिले में किश्तियों की जानकारी भी ली और निर्देश दिए कि सभी किश्तियों की मरम्मत समय रहते पूरी करवा लें ताकि बाढ़ से संबंधित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने पांडु पिंडारा के तीर्थ तालाब पर अधिकारियों के साथ किश्ती में बैठकर उनके परिचालन, गति व अन्य तकनीकी संबंधी जानकारी भी ली। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Tuesday, June 13, 2023

June 13, 2023

किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को उसके प्रमोशन या वेतनवृद्धि जैसे वाज़िब हक़ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा : सुभाष बराला

किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को उसके प्रमोशन या वेतनवृद्धि जैसे वाज़िब हक़ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा : सुभाष बराला 
चंडीगढ़ , 13 जून - हरियाणा सार्वजानिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला ने कहा कि किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को उसके प्रमोशन या वेतनवृद्धि जैसे वाज़िब हक़ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

 वे आज यहाँ अपने कार्यालय में ब्यूरो की स्टेंडिंग -कमेटी की अध्यक्षता कर रहे थे। उनकी अध्यक्षता में " हरियाणा रूरल डेवलपमेंट फण्ड एडमिनिस्ट्रेशन बोर्ड " से संबंधित पर्सनल असिस्टेंट को प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर अपग्रेड करने पर चर्चा की गई।  इसके अलावा, उन्होंने  "हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ़ कॉपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड" के तहत कुरुक्षेत्र जिला के शाहबाद में स्थापित किए जा रहे एथेनॉल प्लांट में नए पद सृजित करने पर चर्चा करते हुए कहा कि इस प्लांट को आधुनिक तकनीक से चलाकर लाभ में लाया जाना चाहिए।
श्री सुभाष बराला की अध्यक्षता में "हरियाणा एग्रो रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर, मुरथल " में जूनियर साइंटिस्ट के पे- स्केल ,  "हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड" के एनसीआर क्षेत्र के लिए चीफ -इंजीनियर को एक्सटेंशन देने और " हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड "  में चीफ एन्वाइरन्मेंटल इंजीनियर तथा चीफ साइंटिफिक ऑफिसर के पद के लिए सेवा -नियमों को बनाने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
श्री बराला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकता के अनुसार नए पदों को जल्द से जल्द सृजित किया जाना चाहिए ताकि प्रदेश के लोगों का कार्य बाधित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर कर्मचारियों को वेतनवृद्धि एवं अन्य लाभ मिलते रहें तो उनकी कार्यप्रणाली में भी तेजी आती है। उन्होंने आज के अधिकतर मुद्दों पर सकारात्मक ढंग से निर्णय लेने को कहा।
इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल , वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी , पर्यावरण ,वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग , हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री मोहम्मद शाइन , विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक श्री दुष्मंता कुमार बेहरा , कृषि विभाग के निदेशक श्री नरहरि सिंह बांगड़ , पर्यावरण विभाग के निदेशक श्री प्रदीप कुमार , शुगरफैड के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार, वित्त विभाग की सेक्रटरी -कम -एडवाइजर कुमारी सोफ़िया दहिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
June 13, 2023

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज द्वारा शहीदी स्मारक बनवाने की केन्द्रीय राज्य मंत्री ने की भूरी-भूरी प्रशंसा, स्मारक का दौरा किया

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज द्वारा शहीदी स्मारक बनवाने की केन्द्रीय राज्य मंत्री ने की भूरी-भूरी प्रशंसा, स्मारक का दौरा किया
चंडीगढ़, 13 जून - केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री श्री अश्वनी कुमार चौबे ने मंगलवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मिलकर उनके साथ शिष्टाचार भेंट की। यहां पहुंचने पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया।
इसके उपरान्त खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री श्री अश्वनी कुमार चौबे ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 22 एकड़ में करोड़ों रूपए की लागत से बनाए जा रहें 1857 की क्रांति से जुड़े शहीदी स्मारक का अवलोकन किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने शहीदी स्मारक का अवलोकन करने के उपरान्त इस शहीदी स्मारक को बनाने के लिए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज को दिल की गहराईयों से बधाई दी और श्री विज की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी पहल पर यह विश्व पटल पर यह मनोरम छवि अंकित होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के आमंत्रण पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा इसका उदघाटन करवाया जायेगा। यहां बनने वाला शहीदी स्मारक दुनिया के लिए संदेश हैं। इस स्मारक में 1857 की क्रांति का सम्पूर्ण चित्रण यहां पर दर्शाया जाएगा। इस शहीदी स्मारक के यहां बनने से दुनिया भर में प्रखर संदेश जाएगा।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में इस शहीदी स्मारक का बनना सभी के लिए खुशी की बात हैं। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति से जुड़ा इतिहास इस शहीदी स्मारक में देखने को मिलेगा। उन्होनें इस मौके पर  गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी परिकल्पना के अनुरूप यह शहीदी स्मारक बन रहा हैं। यह धरोहर अम्बाला के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश व दुनिया के लिए होगी। उन्होनें यह भी कहा कि श्री विज के विशेष प्रयासों से बनने वाला यह शहीदी स्मारक एक अमर छाप होगी। दुनिया भर के लोग यहां पर पर्यटन के लिए आएगें। उन्होंने यह भी कहा कि 1857 की क्रांति (आजादी के उस समय) में रोटी और कमल भेजा जाता था, इस स्मारक के बनने के बाद ऐसा ही मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा।
गृह मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक के संबंध में दी जानकारी  

इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री विज ने शहीदी स्मारक के बारे में केन्द्रीय राज्य मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति की पहली चिंगारी अम्बाला से उठी थी। आजादी की लड़ाई के अनसंग हीरोज की याद मे यहां पर भव्य शहीदी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर तीन चरणों में आजादी की लड़ाई के विवरण एवं इतिहास को दर्शाया जाएगा। पहले चरण में आजादी की लड़ाई में अम्बाला का क्या योगदान रहा हैं, उसको दर्शाया जाएगा। दूसरे चरण में हरियाणा का और तीसरे चरण में भारत के योगदान को दर्शाया जाएगा। इसके साथ-साथ यहां पर हेलीपैड की भी सुविधा होगी। देश व विदेश के पर्यटक यहां पर इस शहीदी स्मारक को देखने आएगें।

उन्होंने इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सिविल वर्क से सम्बधिंत जो भी कार्य है उनमें तेजी लाए ताकि इंटीरियर वर्क / आर्ट वर्क का काम को शुरू करवाया जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही शहीदी स्मारक का फिर से जायजा लेकर शहीदी स्मारक से सम्बधिंत जो कार्य किए जा रहें है उसकी वास्तविकता जांचेगें।
June 13, 2023

सब्जी मंडी में मार्केट फीस व एचआरडीएफ दर को किया जाएगा एकमुश्त : मनोहर लाल

सब्जी मंडी में मार्केट फीस व एचआरडीएफ दर को किया जाएगा एकमुश्त : मनोहर लाल 
चंडीगढ़, 13 जून – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेशभर में सब्जी मंडियों में चारदीवारी, शेड के निर्माण व मरम्मत, गेट तथा सफाई व्यवस्था इत्यादि कार्यों के लिए एक नई नीति बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें आढ़ती भागीदार होंगे। इस समिति को मार्केट फीस में से कुछ राशि उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे समिति मंडी के कार्य अपने स्तर पर करवा सकेगी।
 
मुख्यमंत्री आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैथल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हैफेड के चेयरमैन श्री कैलाश भगत, विधायक श्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सब्जी मंडी में मार्केट फीस व एचआरडीएफ दर को किया जाएगा एकमुश्त

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेशभर में सब्जी मंडी में लगने वाली मार्केट फीस व एचआरडीएफ दर को अब एकमुश्त तय किया जाएगा। इससे संबंधित नियमों में संशोधन के विधेयक को विधानसभा से पारित किया जा चुका है। अभी 2 प्रतिशत मार्केट फीस व 2 प्रतिशत एचआरडीएफ की दर लागू है। आढ़तियों की मांग पर सरकार ने विचार करते हुए इसे एकमुश्त करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि कैथल में ट्रांसपोर्ट नगर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा नीति के तहत व्यापारियों को दुकानें बेची गई थी। लेकिन नीति में कुछ नियम व शर्तों के कारण आज व्यापारी अपनी दुकानें आगे बेच नहीं पा रहे हैं। सरकार ने व्यापारियों की कठिनाई को समझते हुए यह निर्णय लिया है कि ऐसे व्यापारियों के लिए नई नीति बनाई जाएगी और उन्हें नियमों में छूट दी जाएगी, जिससे वे अपनी दुकानें बेचने में सक्षम हो सकेंगे।

शहरों के बीच आ चुके सरकारी गोदामों को शहर से बाहर किया जाएगा शिफ्ट

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेशभर में शहरों में बने सरकारी गोदामों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए भी नीति बनाई जा रही है। जल्द ही ऐसे गोदामों को शहर से बाहर स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंडियों में दुकानों से संबंधित चल रहे विवादों के निपटान के लिए सरकार द्वारा चलाई गई विवादों का समाधान योजना को 1 वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि नैफेड द्वारा की जाने वाली फसलों की खरीद पर 1.25 प्रतिशत हैंडलिंग चार्जिस आढ़तियों को देने की घोषणा हरियाणा सरकार द्वारा पहले ही की जा चुकी है। फिर भी यदि कोई कठिनाई आ रही है तो नैफेड से बातचीत करके इस फैसले का लागू करवाया जाएगा। हैंडलिंग चार्जिस आढ़तियों को अवश्य मिलेंगे। आढ़तियों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।

व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार व्यापारियों के कल्याण के लिए चला रही अनेक योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। वर्तमान राज्य सरकार भी व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड का भी गठन किया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री व्यापारी सामुहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना के तहत व्यापारियों को बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई लघु व्यापारी मानधन योजना के तहत छोटे व्यापारियों को 6 हजार रुपये वार्षिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इतना हीं नहीं, पीएम-स्वनिधी योजना के तहत रेहड़ी-फड़ी वालों को 10 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

हमारी सरकार ने खत्म किया इन्सपेक्टरी राज

मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन हमारी सरकार ने इन्सपेक्टरी राज को खत्म करने का काम किया। राज्य सरकार ने प्रदेश में कारोबारी माहौल बनाने के लिए अनेक नीतियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि जब देश में जीएसटी को लागू किया गया तब व्यापारियों के मन में कई प्रकार की शंकाएं थी। हरियाणा सरकार ने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाया । आज व्यापारी इस सिस्टम से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसान, व्यापारी, मजदूर तथा अन्य सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर्तव्यबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, एडीजीपी सीआईडी श्री आलोक मित्तल और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री भारत भूषण भारती उपस्थित रहे।
June 13, 2023

प्रदेश के सभी गांवों में बनाए जाएंगे आपदा मित्र : दुष्यंत चौटाला

प्रदेश के सभी गांवों में बनाए जाएंगे आपदा मित्र : दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ , 13 जून - हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के सभी गॉंवों में आपदा मित्र बनाए जाएंगे जो कि आपदा के समय वॉलंटियर के तौर पर कार्य करेंगे , जल्द ही इनका रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल आरम्भ किया जाएगा।
यह जानकारी डिप्टी सीएम , जिनके पास राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का प्रभार भी है , ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के बाद दी।

बैठक में उपमुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश खुल्लर भी शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आपदा प्रबंधन से संबंधित एक मैनुअल भेजा था जिसमें विभिन्न बिंदु शामिल थे , इन बिंदुओं पर हरियाणा सरकार ने काफी काम किया है , फिर भी जो बचा हुआ काम है उसको दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड द्वारा जिला से लेकर ग्राम स्तर तक कमेटियां बनाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाढ़ और सूखे जैसी संभावित आपदा के समय राहत देने के लिए 1,100 करोड़ रूपये मंजूर किये गए हैं , जबकि  पिछले वर्षों में क्रमश: 500 करोड़ और 300 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का प्रावधान किया गया था। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में बारिश के कारण पानी भरता है , उसकी निकासी तथा नहरों आदि में पानी डालने के लिए भी योजना बनाई जा रही है ताकि न तो फसलों को नुकसान हो और न ही अन्य जान -माल का नुकसान हो। 

दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा संभावित आपदा से पूर्व मोबाइल आदि के माध्यम से मैसेज भेज कर सचेत किया जा रहा है।
इस वर्ष भी प्रदेश के लोगों को भारी बरसात , तेज आंधी आदि से संबंधित मैसेज एडवांस में भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आज जानकारी दी कि आसमानी बिजली गिरने से होने वाली आगजनी का पूर्वानुमान लगाने वाली तकनीक का ईजाद हो गया है , हरियाणा सरकार भी प्रदेश में जल्द ही इस तकनीक को लागू करने जा रही है जिससे लोगों को जान माल की हानि होने से बचाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आज की मीटिंग में गृह मंत्री से अनुरोध किया गया है कि हिसार में  नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF) की एक बटालियन स्थापित की जाए ताकि किसी आपदा के समय तुरंत सहायता पहुँच सके। क्योंकि गोरखपुर में न्युक्लीअर पॉवर प्लांट है , पानीपत और भटिंडा में ऑइल रिफाइनरीज और हिसार में एयरपोर्ट हैं , ऐसे में यहाँ बटालियन स्थापित होनी चाहिए। हरियाणा सरकार ने आईआरबी के 260 जवानों को नेशनल डाइजेस्टर रिलीफ फोर्स की ट्रेनिंग भी दी है।
श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से चंडीगढ़ में हरियाणा , पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के लिए सयुंक्त रूप से कमांड -सेंटर बनाया जाना चाहिए ताकि कांगड़ा -सेस्मिक बेल्ट में आने वाले भूकंप का पूर्वानुमान लगाया जा सके। उन्होंने केंद्र सरकार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कूल तथा यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में आपदा प्रबंधन से संबंधित विषय को भी शामिल करने का अनुरोध भी किया है।
June 13, 2023

कुरूक्षेत्र में किसानों का धरना खत्म:हरियाणा सरकार ने मांगे मानी, किसान नेताओं की रिहाई कल, जम्मू-दिल्ली हाईवे से जाम हटा

कुरूक्षेत्र में किसानों का धरना खत्म:हरियाणा सरकार ने मांगे मानी, किसान नेताओं की रिहाई कल, जम्मू-दिल्ली हाईवे से जाम हटा
कुरुक्षेत्र : हरियाणा में सूरजमुखी पर MSP और किसानों की रिहाई की मांग को लेकर कुरूक्षेत्र में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर बैठे किसानों की मांगे सरकार ने मान ली हैं। सरकार ने कहा कि किसानों की सूरजमुखी को 6400 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की मांग को देखते हुए अब इसकी खरीद 5 हजार प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। बकाया 1400 रुपए प्रति क्विंटल सरकार भावांतर योजना के तहत देगी। इसके अलावा गुरनाम चढ़ूनी समेत 9 किसान नेताओं को कल रिहा कर दिया जाएगा।

इसके बाद किसानों ने कुरूक्षेत्र में हाईवे पर जश्न मनाते हुए खीर का लंगर लगाया। इसके बाद हाईवे से जाम खत्म कर दिया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा-''हमने एक हफ्ते तक संघर्ष किया है और आज सबके सहयोग से हमारी मांगें सरकार ने मान ली हैं।
इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को अपने हाथ में लेते हुए पक्के मोर्चे का ऐलान किया था। जिसके बाद सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा। कुरूक्षेत्र में हाईवे पर सोमवार दोपहर 2 बजे जाम लगा था। जिसे आज रात को हटा लिया जाएगा।
*मांगें मानने पर किसानों के जश्न की तस्वीरें...*

कुरूक्षेत्र में किसानों की मांगे मानने के बारे में जानकारी देते डीसी शांतनु शर्मा।
*सरकार ने पूछा था सवाल*

किसानों के जाम को लेकर हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर की सरकार ने एक विज्ञापन जारी कर पूछा कि हरियाणा में सूरजमुखी के सबसे रेट ज्यादा हैं, फिर भी क्या राष्ट्रीय राजमार्ग रोकना जायज है?। सरकार ने कहा-'' हरियाणा में 38,414 एकड़ में सूरजमुखी की फसल है। 8,528 किसानों को भावांतर योजना में प्रति क्विंटल 1000 रुपए अंतरिम राहत राशि दी जाती है। अब तक 29.13 करोड़ की राशि दे चुके हैं। हरियाणा में मार्केट रेट 4,900 और 1000 रुपए सरकार की तरफ से, यानी सूरजमुखी का प्रति क्विंटल रेट 5,900 रुपए मिलता है। उसके उलट कर्नाटक में 4,077, पंजाब में 4 हजार, तमिलनाडु में 3,550, महाराष्ट्र में ,और गुजरात में 3,975 प्रति क्विंटल रेट है। सरकार ने इसे सूरजमुखी की बिक्री की सच्चाई करार दिया है।
*सूरजमुखी की MSP से जुड़ा विवाद 5 पॉइंट में*

1. बातचीत विफल रही तो हाईवे जाम किया
हरियाणा सरकार ने ऐलान किया था कि वह सूरजमुखी को भावांतर योजना के तहत खरीद करेगी। जिसमें मार्केट रेट पर खरीद में हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। मगर, किसान MSP पर खरीद की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार से बातचीत हुई, लेकिन वह विफल रही। इसके बाद 6 जून को किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

2. पुलिस ने लाठीचार्ज किया, चढ़ूनी समेत 150 किसान नेता हिरासत में

हाईवे जाम होते ही उसी दिन पुलिस हाईकोर्ट के ऑर्डर लाई और 15 मिनट में जाम खोलने को कहा। किसान नहीं माने तो पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी समेत 150 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 700 किसानों पर केस दर्ज किए गए। पुलिस ने हाईवे खुलवा लिया।

3. किसान संगठन समर्थन में आए, टोल पर प्रदर्शन
नेताओं की गिरफ्तारी पर किसान भड़क गए। 7 जून को पूरे हरियाणा में सड़कें जाम करने का ऐलान कर दिया गया। ऐलान के मुताबिक किसानों ने रोड जाम कर दिए। टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। इस दिन भी कई किसान हिरासत में लिए, लेकिन शाम को वो छोड़ दिए थे। रोहतक में किसानों और पुलिस में झड़प हुई थी।

4. किसान नेताओं ने जमानत नहीं ली, 12 को महापंचायत बुलाई

इसी दिन गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत 9 किसान नेताओं को पुलिस ने कुरुक्षेत्र जिला कोर्ट में पेश किया। अदालत में सभी ने जमानत लेने से मना कर दिया। इसके बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके बाद कुरुक्षेत्र के शाहबाद में किसान नेताओं की रिहाई और एमएसपी को लेकर पंचायत हुई। जिसमें किसान संगठनों ने 12 जून को पिपली में महापंचायत का फैसला लिया।

5. महापंचायत में 2 बार बातचीत विफल, हाईवे जाम का ऐलान
सोमवार यानी 12 जून को कुरुक्षेत्र में किसानों की रैली हुई। जिसमें हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के किसान नेता व खाप प्रतिनिधि पहुंचे। यहां 2 बार प्रशासन से बातचीत हुई लेकिन सिरे नहीं चढ़ी। जिसके बाद दोपहर 2 बजे जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया गया।
June 13, 2023

*हरियाणा में रणदीप सुरजेवाला का रोड शो स्थगित:किसानों के प्रदर्शन के चलते बदला कार्यक्रम; टिकरी बॉर्डर से कैथल तक था शक्ति प्रदर्शन*

*हरियाणा में रणदीप सुरजेवाला का रोड शो स्थगित:किसानों के प्रदर्शन के चलते बदला कार्यक्रम; टिकरी बॉर्डर से कैथल तक था शक्ति प्रदर्शन*
किसानों के प्रदर्शन के चलते बदला कार्यक्रम; टिकरी बॉर्डर से कैथल तक था शक्ति प्रदर्शन|
हरियाणा में 14 जून को होने वाला राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला का टिकरी बॉर्डर से कैथल तक निकाले जाने वाले रोड शो स्थगित कर दिया गया है। हरियाणा किसान कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र जागलान ने बताया कि किसान और खाप संगठनों के हरियाणा बंद ऐलान के चलते यह फैसला लिया गया है। कुरुक्षेत्र में सुरजमूखी पर MSP की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा है।

बता दें कि हरियाणा में चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। हरियाणा कांग्रेस के नेता इसी बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में पूर्व सीएम भूपेंद्र और उनके बेटा दीपेंद्र हुड्‌डा कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से विरोधियों को अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं। जबकि कुमारी सैलजा भी छत्तीसगढ़ से आकर अपने समर्थकों की मीटिंग लगातार ले रही हैं।

वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जीत के बाद हरियाणा पहुंचने पर सुरजेवाला के समर्थकों ने 14 जून को रोड शो निकालने का कार्यक्रम बनाया था। शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से वह हरियाणा कांग्रेस में अपने विरोधियों को चुनौती देने की तैयारी में थे।

हुड्‌डा के लिए रणदीप और कुमारी सैलजा चुनौती
हरियाणा कांग्रेस में हुड्‌डा गुट सबसे हैवी है। उनके समर्थक हुड्‌डा ही कांग्रेस का नारा दे चुके हैं। जनसभाओं में तीसरी बार हुड्‌डा को भावी सीएम पेश कर रहे हैं। हुड्‌डा के समक्ष हरियाणा में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला सबसे बड़ी चुनौती है। कैप्टन अजय यादव और किरण चौधरी भी हुड्‌डा की परस्पर विरोधी रहे हैं।

गुटबाजी के चलते राजस्थान से लड़ा चुनाव
रणदीप सुरजेवाला 2004 की हुड्‌डा सरकार में बिजली मंत्री थे। प्रदेश कांग्रेस में हुड्‌डा के हावी होने और गुटबाजी के चलते ही उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव लड़ा था। सुरजेवाला पिछले काफी समय से केंद्र की राजनीति में हिस्सेदारी कर रहे थे। हरियाणा की खट्‌टर सरकार को घेरकर वे प्रदेश की राजनीति में अपनी दिलचस्पी जाहिर करते रहे हैं। रणदीप ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के अटैची कांड से खट्‌टर सरकार को घेरा।

प्रदेश में कांग्रेस के पास 30 विधायक
हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरेजवाला की गांधी परिवार तक सीधी पहुंच है। हाल ही में राहुल गांधी जब विदेश यात्रा पर गए थे तो दीपेंद्र हुड्‌डा उनके साथ थे। फिलहाल राहुल गांधी हरियाणा के सभी दिग्गज नेताओं को बराबर तवज्जों दे रहे हैं।

हरियाणा में इस समय कांग्रेस के 30 विधायक हैं। जिसमें से सबसे अधिक हुड्‌डा समर्थक हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़ दी थी। आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार जयप्रकाश की हार हुई थी। भव्य की जीत से भाजपा विधायकों की संख्या 41 हो गई है।

ओपी चौटाला दे चुके हैं मात
हरियाणा में 2005 के चुनावों में रणदीप सुरजेवाला ने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को नरवाना सीट से हराया था। हालांकि वे इससे पहले ओपी चौटाला से हार भी चुके हैं। हुड्‌डा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में वे मंत्रिमंडल के सदस्य रह चुके हैं।
June 13, 2023

*पंजाब में पेट्रोल-डीजल रेट बढ़ाने पर अनिल विज का तंज:बोले- झूठे वादे कर सत्ता में आई AAP; अब पूरे करने मुश्किल हो रहे*

*पंजाब में पेट्रोल-डीजल रेट बढ़ाने पर अनिल विज का तंज:बोले- झूठे वादे कर सत्ता में आई AAP; अब पूरे करने मुश्किल हो रहे*
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने पर तंज कसते हुए कहा कि “पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार झूठे वायदे करके सत्ता में आई। अब वो वायदे पूरे करने मुश्किल हो रहे हैं, इसलिए लोगों की जेब से यह किसी ने किसी बहाने पैसे निकलवा रहे हैं।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करने के सवाल पर विज ने कहा कि ऐसे पदों पर रहकर शब्दावली का सही प्रयोग करना चाहिए और 2024 में निश्चित तौर पर भाजपा ही जीतेगी।

पंजाब सरकार ने 1 रुपए वैट बढ़ाया। 
विज बोले, जितनी तरक्की पीएम मोदी के समय हुई उतनी कभी नहीं हुई
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कहा कि देश ने जितनी तरक्की पीएम नरेंद्र मोदी के समय में हुई है, उतनी तरक्की कभी नहीं हुई। देश का सम्मान जितना मोदी राज में हुआ है उतना कभी नहीं हुआ, लेकिन केजरीवाल को यह नजर नहीं आता,क्योंकि AAP का जन्म झूठ से हुआ है।

अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था, उस आंदोलन की आड़ में आम आदमी पार्टी बनाई थी। जिस पार्टी का जन्म झूठ से हुआ उससे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विकास कार्य रोकने के आरोप लगाए थे।

गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘क्या उनके बाकी मंत्री भी सतेंद्र जैन और सिसोदिया जैसे हैं। ऐसा कहकर केजरीवाल ये बताना चाह रहे है कि उनकी सारी सेना ही ऐसी है। विज ने कहा कि सतेंद्र जैन व सिसोदिया को जेल में उनके कर्मों व कोर्ट ने किया है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने एक बयान में कहा था कि बेशक सतेंद्र जैन व सिसोदिया को जेल में डाल दिया हो, लेकिन उनके पास काम करने वाले 100 सिसोदिया व 100 जैन हैं।
June 13, 2023

*टेंडर खत्म होने से स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें बंद:5 रुपए में 1 लीटर पानी मिलता था, अब ‌20 रुपए में बाेतल खरीदनी पड़ रही*

*टेंडर खत्म होने से स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें बंद:5 रुपए में 1 लीटर पानी मिलता था, अब ‌20 रुपए में बाेतल खरीदनी पड़ रही*
5 रुपए में 1 लीटर पानी मिलता था, अब ‌20 रुपए में बाेतल खरीदनी पड़ रही|
अम्बाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी वाटर वेंडिंग मशीन।
2015 में शुरू हुई थी याेजना - स्टेशन पर लगी 9 मशीनें 6 माह से धूल फांक रहीं, एक ही कपंनी के पास था पूरे मंडल का टेंडर
7 साल पहले यात्रियाें को सस्ता व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने अम्बाला डिवीजन में वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई थी। इन मशीनों के जरिए रिवर्स ऑस्मोसिस तकनीक से यात्रियाें काे शुद्ध जल मिलता था, जिसका केवल कैंट स्टेशन पर ही 30 हजार से अधिक यात्रियों को लाभ होता था।

पिछले साल नवंबर में इसका टेंडर खत्म हो गया, तब से कैंट स्टेशन पर लगी 9 मशीनों के साथ पूरे अम्बाला मंडल की मशीनें धूल फांक रही हैं। एक ही कपंनी के पास टेंडर होने से पूरा मंडल इससे प्रभावित है। यात्री पानी के लिए बोतल लेकर पहुंचते हैं, लेकिन मशीन बंद होने के कारण निराश होकर लौट जाते हैं। वहीं, रेलवे प्रशासन की तरफ से मशीनों का रखरखाव न हाेने से इनकी हालत जर्जर हाे गई है।

सीनियर डीसीएम नवीन ने बताया कि निकट भविष्य में आईआरसीटीसी मंडल को ये मशीनें सौंप सकता है, अगर ऐसा नहीं हाेता तो इन्हें बंद भी किया जा सकता है। यात्री अंशुमन बताते हैं कि यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मशीनें तो लगा दी, लेकिन चालू एक भी नहीं है।

इस कारण उन्हें 20 रुपए में पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। वाटर वेंडिंग मशीन से यात्रियों को 1 रुपए में 300 मिली लीटर, 3 रुपए में आधा लीटर, 5 रुपए में 1 लीटर और 20 रुपए में 5 लीटर आरओ का पानी मिलता था।

25 दुकानों से रोजाना 3 हजार बोतलें बिक रही
वाटर वेंडिंग मशीन न चलने के कारण यात्रियाें को मजबूरन पानी की बाेतल खरीदनी पड़ रही है। वेंडर पवन के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर 25 दुकानें हैं। एक दुकान से औसतन पानी की 120 बोतलें िबक जाती हैं। यानी 25 दुकानों से रोजाना 3 हजार बोतलें बिक रही हैं, जिन्हें यात्री एक बार इस्तेमाल करके फेंक देते हैं, जो सीधा कचरे के ढेर में जाती हैं।

ये था मकसद
प्रतिदिन लाखाें निम्न मध्यम वर्ग के लाेग रेलवे से यात्रा करते हैं, जिनके लिए 1 लीटर पानी के 20 रुपए खर्च करना आसान नहीं हाेता। उनकी सहुलियत के लिए सरकार ये याेजना लेकर आई थी, ताकि कम दाम पर लाेगाें काे शुद्ध पेयजल मिल सके।

इधर, रेलवे की आमदनी व अपना टीए बढ़ाने के चक्कर में प्लेटफार्म पर टिकटें काट रहे टीटी

अम्बाला मंडल के डायरेक्टर बोले- अपने स्तर पर जांच कर रहे, हाजिरी भी चेक की जा रही
रेलवे की आमदनी व अपना टीए (ट्रैवलिंग अलाउंस) बढ़ाने के चक्कर में रेलवे के टीटी ट्रेनों में टिकटें काटने की बजाए कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े होकर टिकटें काटने में लगे हैं। टीए भी एक महीने के वेतन के बराबर इकट्ठा हो रहा है। करीब 50 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन पाने वाले टीटी हर महीने रेलवे से करीब 1 लाख रुपए तक ले जाते हैं।

बावजूद इसके नियमों को ताक पर रखकर ड्यूटी दी जा रही है। अम्बाला रेल मंडल के डायरेक्टर शिवपाल का कहना है कि कुछ दिन पहले शिकायत आने के बाद से वह स्वयं नजर रख रहे हैं। हालांकि इससे पहले कई बार ऐसी शिकायत आ चुकी हैं।

शिकायत ये भी मिली कि एक ही टीटी अन्य की भी हाजिरी तक लगा रहा है। ट्रेनों पर टीटी न जाकर प्लेटफार्म पर ही टिकटें काट रहे हैं और ट्रैवलिंग अलाउंस ले रहे हैं। बताया कि कुछ दिन पहले इसकी शिकायत मिलने के बाद से वह लगातार नजर रख रहे हैं और हाजिरी रजिस्टर व कंप्यूटर पर जहां हाजिरी लगती है, चेक किया जा रहा है।

हालांकि अभी तक जांच में यही सामने आया कि ट्रेनों में अधिकतर यात्रियों के पास टिकट होती है। ऐसे में टीटी ज्यादा टिकट नहीं काट पाते। जिसके चलते यहां पर खड़े रहकर टिकटें काट रहे हैं।

यूपी-बिहार वाले टारगेट पर
टीटी अधिकतर यूपी-बिहार वालों को ही टारगेट कर रहे हैं। टीटी टिकट विंडो के पास खड़े होकर इन लोगों को विंडों के बाहर लाइन में न लगकर रिजर्वेशन टिकट का लालच देकर उनकी रिजर्वेशन कर रहे हैं, जबकि स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर अलग से बना है।

शनिवार को भी आम्रपाली एक्सप्रेस में जयनगर के लिए सफर करने वाले रामकुमार, अनिल, राजू व कृष्ण ने बताया कि टिकट विंडो के बाहर खड़ी महिला टीटी ने उनसे 950 रुपए 4 टिकट के रिजर्वेशन के नाम पर लिए।
June 13, 2023

*दुर्घटना के बाद प्रशासन सख्त:अब कैंट में होर्डिंग लगाने के लिए एजेंसी से लेनी होगी परमिशन, नगर परिषद जल्द लगाएगी टेंडर*

*दुर्घटना के बाद प्रशासन सख्त:अब कैंट में होर्डिंग लगाने के लिए एजेंसी से लेनी होगी परमिशन, नगर परिषद जल्द लगाएगी टेंडर*
अब कैंट में होर्डिंग लगाने के लिए एजेंसी से लेनी होगी परमिशन, नगर परिषद जल्द लगाएगी टेंडर|
सांकेतिक छवि
इकाना स्टेडियम का यूनीपोल 5 जून काे आंधी आने से स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिर गया था। हादसे में कानपुर की प्रीति (39) व उसकी बेटी ऐंजल (13) की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी कैंट नगर परिषद ने सबक नहीं लिया। कैंट में अब भी कई जगह होर्डिंग लगे हुए हैं, जबकि नगर परिषद का कहना है कि होर्डिंग नहीं लगे।

नगर परिषद अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था कि कैंट में होर्डिंग परमिशन के बाद ही लगे हैं। कुछ दिन पहले अवैध होर्डिंग हटाने को लेकर अभियान भी चलाया था। होर्डिंग की परमिशन के लिए विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होता है।

5 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस होती है। ऐसे में एक ही क्षेत्र में होर्डिंग लगाने को लेकर दो पैमाने घोषित किए हुए हैं। अधिकारियाें का कहना है कि हाेर्डिंग लगाने के लिए एक से दूसरे होर्डिंग में 100 मीटर का फासला होना जरूरी होता है। रिहायशी एरिया में ये नहीं लगाए जा सकते।

ईओ बोले- शनिवार को हुई थी बैठक, होर्डिंग्स लगाने से पहले लाेकेशन की जांच करेगी एजेंसी
ईओ जरनैल सिंह ने कहा कि शनिवार को इसी संबंध में उन्होंने अधिकारियों से बैठक की थी। इसमें तय किया था कि होर्डिंग लगाने के लिए किसी को विभाग की साइट पर आवेदन न करना पड़े, इसके लिए एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। एजेंसी अपनी एडवरटाइज करेगी, ताकि जिसे भी होर्डिंग लगाना है वह एजेंसी से संपर्क करेगा।

वह एजेंसी होर्डिंग लगवाने वाले व्यक्ति से फीस वसूलकर उसमें से कुछ हिस्सा नगर परिषद को देगी। इसके लिए जल्द टेंडर लगाया जाएगा। वहीं एजेंसी होर्डिंग लगाने से पहले लाेकेशन पर जाकर पूरी जांच करेगी। नियमों के अनुसार देखेगी कि कहां होर्डिंग लग सकता है और कहां नहीं।
June 13, 2023

*उपभोक्ता शिकायत दर्ज करवाकर जानें बिजली सप्लाई का स्टेटस:बिजली शिकायतों के लिए यूएचबीवीएन ने जारी किए टोल फ्री व अधिकारियों के नंबर*

*उपभोक्ता शिकायत दर्ज करवाकर जानें बिजली सप्लाई का स्टेटस:बिजली शिकायतों के लिए यूएचबीवीएन ने जारी किए टोल फ्री व अधिकारियों के नंबर*
बिजली शिकायतों के लिए यूएचबीवीएन ने जारी किए टोल फ्री व अधिकारियों के नंबर|
सांकेतिक तस्वीर
बढ़ते तापमान, धान की बिजाई व मॉनसून को देखते हुए बिजली निगम ने सप्लाई संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए टाेल फ्री व वाट्सएप नंबर जारी किए हैं। इनके माध्यम से कोई भी उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकता है।

टोल फ्री नंबर के अतिरिक्त क्षेत्रवार बिजली निगम अधिकारियों के नंबर की सूची भी जारी की है। इससे उपभोक्ता जरूरत पड़ने पर जारी नंबर का प्रयोग कर बिजली सप्लाई का वर्तमान स्टेटस जान सकते हैं।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई केएस भाेरिया ने बताया कि क्षेत्र के अनुसार लाेकल शिकायत केंद्र संपर्क नंबर जारी किए हैं, जिनमें बिजली सुविधा केंद्र कार्यालय के नंबर 9315118220, 01712540125 व 01712540126, ईस्ट बादशाही बाग एसडीओ 9315118227, जेई 9355376620, ईस्ट घास मंडी एसडीओ 9315118219, जेई 9355118218, माॅडल टाउन एसडीओ 9315118228, जेई 9355118230, चौड़मस्तपुर एसडीओ 9315457394, जेई 8708999174 के संबंधित नंबर जारी किए हैं।
कैंट के लिए ये नंबर
अम्बाला कैंट के तहत आने वाले बिजली सुविधा केंद्र कार्यालय के नंबर 9315118250, 9315218243 व 9315457391, नंबर-वन एसडीओ 9315118251, जेई 9812899707, नंबर-दो (क्वालिटी) एसडीओ 9315118246, जेई 9354268515, बब्याल एसडीओ 9315118253 व 9354268438, इंडस्ट्रियल एरिया एसडीओ 7419390442, जेई 9354612357, केसरी एसडीओ 9315457385, जेई 7056714622, बराड़ा एसडीओ 9315457386 व जेई 9354268422 के संबंधित नंबर जारी किए।
June 13, 2023

*जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसानों का पक्का मोर्चा:बातचीत विफल होने के बाद SKM का ऐलान; सूरजमुखी MSP और किसानों की रिहाई की मांग*

*जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसानों का पक्का मोर्चा:बातचीत विफल होने के बाद SKM का ऐलान; सूरजमुखी MSP और किसानों की रिहाई की मांग*
कुरूक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पक्का मोर्चा लगाने के बारे में जानकारी देते राकेश टिकैत और दूसरे किसान नेता।
हरियाणा में सूरजमुखी पर MSP और किसानों की रिहाई की मांग को लेकर कुरूक्षेत्र में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पक्का मोर्चा लग गया है। मंगलवार को किसानों की प्रशासन से बातचीत विफल रही। जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मीटिंग के बाद ऐलान किया कि अब हाईवे पर जाम नहीं खुलेगा। कुरुक्षेत्र में किसानों ने कल सोमवार दोपहर 2 बजे से जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर रखा है। किसानों ने हाईवे पर ही रात भी गुजारी।

सुबह 10 बजे के अल्टीमेटम के बाद किसानों ने टेंट गाड़ दिए। किसानों ने कहा- सूरजमुखी पर MSP की घोषणा की जाए और गुरनाम चढ़ूनी समेत दूसरे किसान नेताओं को रिहा करें। दोपहर को SP सुरेंद्र भोरिया और प्रशासनिक अधिकारियों की चढ़ूनी यूनियन से जुड़े किसान नेताओं से मीटिंग हुई। SP ने कहा- जल्द मामले का समाधान हो जाएगा।
वहीं मीटिंग से निकले किसानों ने कहा कि 4 बजे तक का टाइम दिया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला, प्रशासन टालमटोल कर रहा है। अब प्रशासन से कोई मीटिंग नहीं करेंगे।
हरियाणा में कुरूक्षेत्र के पास जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम और टेंट गाड़ते किसान।
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर की सरकार ने एक विज्ञापन जारी कर पूछा कि हरियाणा में सूरजमुखी के सबसे रेट ज्यादा हैं, फिर भी क्या राष्ट्रीय राजमार्ग रोकना जायज है?

DM शांतनु शर्मा ने कहा- ''जिले में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासा आदि किसी भी तरह के घातक हथियार लेकर चलने, पेट्रोल-डीजल के बोतल में बिक्री पर रोक लगा दी गई है। धारा 144 लागू है।"

रात को हाईवे पर किसान गानों पर नाचते भी दिखे।
कुरुक्षेत्र में सोमवार रात हाईवे पर सोते किसान।
कुरुक्षेत्र में सोमवार रात हाईवे पर सोते किसान।
राकेश टिकैत भी किसानों के बीच सड़क पर ही सोए।
सरकार ने कहा- 29.13 करोड़ राहत राशि दे चुके
सरकार ने कहा-'' हरियाणा में 38,414 एकड़ में सूरजमुखी की फसल है। 8,528 किसानों को भावांतर योजना में प्रति क्विंटल 1000 रुपए अंतरिम राहत राशि दी जाती है। अब तक 29.13 करोड़ की राशि दे चुके हैं। हरियाणा में मार्केट रेट 4,900 और 1000 रुपए सरकार की तरफ से, यानी सूरजमुखी का प्रति क्विंटल रेट 5,900 रुपए मिलता है। उसके उलट कर्नाटक में 4,077, पंजाब में 4 हजार, तमिलनाडु में 3,550, महाराष्ट्र में ,और गुजरात में 3,975 प्रति क्विंटल रेट है। सरकार ने इसे सूरजमुखी की बिक्री की सच्चाई करार दिया है।

सूरजमुखी की MSP से जुड़ा विवाद 5 पॉइंट में

1. बातचीत विफल रही तो हाईवे जाम किया
हरियाणा सरकार ने ऐलान किया था कि वह सूरजमुखी को भावांतर योजना के तहत खरीद करेगी। जिसमें मार्केट रेट पर खरीद में हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। मगर, किसान MSP पर खरीद की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार से बातचीत हुई, लेकिन वह विफल रही। इसके बाद 6 जून को किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

2. पुलिस ने लाठीचार्ज किया, चढ़ूनी समेत 150 किसान नेता हिरासत में

हाईवे जाम होते ही उसी दिन पुलिस हाईकोर्ट के ऑर्डर लाई और 15 मिनट में जाम खोलने को कहा। किसान नहीं माने तो पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी समेत 150 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 700 किसानों पर केस दर्ज किए गए। पुलिस ने हाईवे खुलवा लिया।

3. किसान संगठन समर्थन में आए, टोल पर प्रदर्शन
नेताओं की गिरफ्तारी पर किसान भड़क गए। 7 जून को पूरे हरियाणा में सड़कें जाम करने का ऐलान कर दिया गया। ऐलान के मुताबिक किसानों ने रोड जाम कर दिए। टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। इस दिन भी कई किसान हिरासत में लिए, लेकिन शाम को वो छोड़ दिए थे। रोहतक में किसानों और पुलिस में झड़प हुई थी।

4. किसान नेताओं ने जमानत नहीं ली, 12 को महापंचायत बुलाई
इसी दिन गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत 9 किसान नेताओं को पुलिस ने कुरुक्षेत्र जिला कोर्ट में पेश किया। अदालत में सभी ने जमानत लेने से मना कर दिया। इसके बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके बाद कुरुक्षेत्र के शाहबाद में किसान नेताओं की रिहाई और एमएसपी को लेकर पंचायत हुई। जिसमें किसान संगठनों ने 12 जून को पिपली में महापंचायत का फैसला लिया।

5. महापंचायत में 2 बार बातचीत विफल, हाईवे जाम का ऐलान
सोमवार यानी 12 जून को कुरुक्षेत्र में किसानों की रैली हुई। जिसमें हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के किसान नेता व खाप प्रतिनिधि पहुंचे। यहां 2 बार प्रशासन से बातचीत हुई लेकिन सिरे नहीं चढ़ी। जिसके बाद दोपहर 2 बजे जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया गया।
June 13, 2023

*जींद में SBI में फर्जी खाते खोल हड़पे 80 लाख:बैंक मैनेजर ने पशुधन क्रेडिट कार्ड योजना में 50 लोगों के जाली डॉक्यूमेंट लगाए*

*जींद में SBI में फर्जी खाते खोल हड़पे 80 लाख:बैंक मैनेजर ने पशुधन क्रेडिट कार्ड योजना में 50 लोगों के जाली डॉक्यूमेंट लगाए*
बैंक मैनेजर ने पशुधन क्रेडिट कार्ड योजना में 50 लोगों के जाली डॉक्यूमेंट लगाए|
प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के जींद जिले के गांव गांगोली के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पशुधन क्रेडिट कार्ड योजना में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 50 लोगों के खाते खोले और इनमें 80 लाख रुपए बैंक के पूर्व शाखा मैनेजर ने डकार गया। बैंक ने अब तत्कालीन मैनेजर जोगेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस फ्रॉड में शामिल मैनेजर व कई अन्य खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांगोली के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर अजय रंगा ने बताया कि इस बैंक में पूर्व में मैनेजर रहे गुरुग्राम के ओम नगर निवासी जोगेंद्र ने उसके साथी दिनेश के साथ मिलकर कई लोगों के पैन कार्ड की फोटो कॉपी का इंतजाम किया। इन पेन कार्डों को ऐडिट कर किसी में पिता का नाम तो किसी में जन्मतिथि में बदलाव किया। इसके बाद इन पेन कार्ड पर फोटो भी बदले गए और रंगीन फोटो कॉपी निकालकर बैंक में जमा करवाए।

जाली दस्तावेजों पर खोले खाते

बैंक में इसके बाद सेविंग अकाउंट खोलने के लिए एप्लिकेशन दी। इसके बाद उन लोगों ने फर्जी वोटर आईडी भी तैयार कर ली और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवा लिए। सेविंग अकाउंट खुलने के बाद पशुधन योजना के तहत लोन के लिए स्वीकृत पत्रों की फर्जी प्रतियां तैयार की और इनकी रंगीन फोटोकापी निकालकर आवेदकों के नाम से जाली दस्तावेजों के आधार पर ही लोन खाते खुलवा लिए।

लोन की राशि को सेविंग अकाउंट में डाल दिया गया। बचत खातों की राशि को एटीएम और अन्य माध्यमों से निकाल भी लिया गया। यह राशि शाखा प्रबंधक जोगेंद्र सिंह द्वारा निकाली गई थी। करीब 50 सेविंग खाते खुलवाए गए और 80 लाख रुपए से ज्यादा की राशि निकाली गई।

बैंक प्रबंधन ने की कार्रवाई

बैंक प्रबंधन और मुख्यालय को पता चलते ही मैनेजर जोगेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। साथ ही पुलिस को भी एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया लेकिन उस समय पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके बाद एसपी को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए लिखा गया।

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने खोली पोल

मामले की जांच आंतरिक जमाकर्ताओं और बैंक स्तर पर फोरेंसिक एक्सपर्ट से भी करवाई गई और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि जिन दस्तावेजों के आधार पर लोन स्वीकृत किए गए हैं, वह मात्र रंगीन फोटो कॉपी है, जिनके नाम, पते बदले गए हैं और यह फर्जी हैं।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने बैंक के तत्कालीन मैनेजर जोगेंद्र सिंह और उसके साथ दिनेश कुमार के खिलाफ सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
June 13, 2023

*चौटाला परिवार में जुबानी जंग:अभय बोले- रणजीत अपने पिता का नहीं हुआ; बिजली मंत्री ने ओपी चौटाला का घड़ियों वाला किस्सा सुनाया*

*चौटाला परिवार में जुबानी जंग:अभय बोले- रणजीत अपने पिता का नहीं हुआ; बिजली मंत्री ने ओपी चौटाला का घड़ियों वाला किस्सा सुनाया*
हरियाणा में चौटाला परिवार एक बार फिर से एक दूसरे के खिलाफ बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गया है। अभय चौटाला ने परिवर्तन यात्रा के दौरान रानियां में आयोजित जनसभा में अपने चाचा रणजीत सिंह को घेरा है। बिजली मंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो हमारे परिवार का नहीं हुआ वो तुम्हारा क्या होगा। जो चौधरी देवीलाल के साथ रिश्ता नहीं निभा सका, वो आपका साथ क्या निभाएगा।
इसके जवाब में बिजली मंत्री ने अपने भाई और अभय चौटाला के पिता ओपी चौटाला का घड़ी वाला किस्सा सुनाकर जवाब दिया।

पिता का साथ छोड़ गया था रणजीत चौटाला
इनेलो के अभय चौटाला की परिवर्तन यात्रा इन दिनों सिरसा जिले के रानियां हलके में घूम रही है। रानियां में अभय के चाचा बिजली मंत्री रणजीत सिंह इस हलके में विधायक है। अभय ने कहा कि चौधरी रणजीत सिंह अपने पिता चौधरी देवीलाल का साथ छोड़कर कुर्सी के लिए कांग्रेस में चला गया था। इसलिए वो स्वर्गीय देवीलाल के साथ रिश्ता नहीं निभा सकता। आपके साथ क्या निभाएंगा।
बिजली मंत्री बना थाने का मंत्री अभय चौटाला ने कहा कि चाचा रणजीत सिंह पर आरोप लगाया कि बिजली मंत्री का काम होता है कारखानों को बिजली देना। परंतु यह थाने का मंत्री हो गया। सारे दिन थाने की राजनीति करता है। आज इसलिए इस इलाके के लोग दुखी हो गए। नशे का कारोबार बिजली मंत्री करवा रहा है।

नशे का कारोबार करने वाले नकौड़ा गांव के एक पूर्व सरपंच को बच्चा- बच्चा जानता है। उसने आगे एजेंट छोड़ रखे हैं। जो सप्लाई करते हैं, मंत्री की गाड़ी में हर समय मिलेगा। मंत्री इस मामले में शामिल है।
इसका नुकसान आम आदमी को होता है। मैं इस बारे में सीएम को लिखूंगा कि डबवाली को पुलिस जिला बना दिया। अगर मंत्रिमंडल में शामिल नशा बेचने वाले मंत्री को पकड़ लें, नशा अपने आप खत्म हो जाएगा।

विदेशी घड़ियों के साथ पकड़े गए थे ओपी चौटाला
वहीं बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने इसका जवाब देते हुए कहा कि 1977 में ओपी चौटाला हांगकांग से आते हुए एयरपोर्ट पर विदेशी घड़ियों के साथ पकड़े गए थे। तब उनके पिता चौधरी देवीलाल ने प्रेस कांफ्रेस करके कहा था कि ओपी चौटाला उनका बेटा नहीं है। मैं इन बातों में जाना नहीं चाहता। रणजीत सिंह कमजोर नहीं है। बल्कि अभय चौटाला जगह- जगह कमजोर है।