Breaking

Wednesday, July 26, 2023

July 26, 2023

अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित बालिका संस्कृत विद्यापीठ में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित बालिका संस्कृत विद्यापीठ में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
जींद : ( संजय कुमार ) 26 जुलाई को गांव  
ढाटरथ में अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित बालिका संस्कृत विद्यापीठ में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शरद कुमार अत्री, प्रिंसिपल सुमन शर्मा, अध्यापक गण व बच्चों ने शहीदों को पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगे को सलामी के साथ साथ राष्ट्रगान द्वारा शहीदों की वीर गाथा का गान किया गया। प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई 1999 को कारगिल में जो घटित हुआ। पाकिस्तानी सेना द्वारा कारगिल की पहाड़ियों पर अचानक से कब्जा करने पर भारतीय सैनिकों ने जिस शेर जैसी फुर्ती के साथ उन को नेस्तनाबूद किया उनके हौसलों को परास्त करने के साथ-साथ कारगिल पर विजय प्राप्त करके हिंदुस्तान की तिरंगे की शान को बढ़ाया और विजय के बिगुल के साथ झंडा लहराया। इस अनमोल दिवस के बारे में हमें अपने बच्चों को जरूर बताना चाहिए। ताकि अभी से उनके दिल में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो। निदेशक शरद कुमार अत्री ने बताया कि देशभक्ति की भावना आजकल के बच्चों के दिल में तभी पैदा हो सकती है। जब हम उन्हें कारगिल विजय दिवस जैसी प्रेरणादायक घटनाओं से अवगत कराते रहेंगे। अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर गांव में विभिन्न स्थानों पर करवाए जाते हैं। इस अवसर पर शरद कुमार अत्रि व सुमन शर्मा ने सभी देशवासियों को कारगिल विजय की शुभकामनाएं दी व शहीदों को नमन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई।

Tuesday, July 25, 2023

July 25, 2023

आम आदमी पार्टी का मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर सोनीपत में जोरदार प्रदर्शन*

*आम आदमी पार्टी का मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर सोनीपत में जोरदार प्रदर्शन*
सोनीपत : आम आदमी पार्टी की ओर से मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ और केंद्र सरकार की चुप्पी के खिलाफ मंगलवार को प्रदेशस्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया गया। सुभाष चौंक से शुरू होकर हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी समर्थक, कार्यकर्ता और आम जनता लघु सचिवालय तक गए और डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, राष्ट्रीय सह सचिव निर्मल सिंह,  प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन समेत तमाम पदाधिकारी इसमें शामिल रहे।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि मणिपुर तीन महीने से नफरत की आग में सुलग रहा है और महिलाओं के साथ बर्बरता की गई। जो बर्ताव वहां महिलाओं के साथ हो रहा है, उससे पूरा देश शर्मसार हुआ है। इसको लेकर देश और प्रदेश के लोगों में आक्रोश है। पिछले दिनों एक वीडियो में मणिपुर की दो महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़कों पर घुमाया गया। उनकी पीड़ा को पूरे देश ने देखा। इनको न्याय दिलाने के लिए पूरा देश एकजुट है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा पर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। जब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा को लेकर चर्चा करनी चाही तो उन्हें पूरे सत्र के लिए संसद से बर्खास्त कर दिया गया। ये भाजपा सरकार की तानाशाही है। उन्होंने सांसद संजय सिंह का सत्र से निलंबन वापस करने की मांग की और ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऐसी तो सैकड़ों घटनाएं हुई हैं क्या बड़ी बात हो गई। इससे पता चलता है कि जिस देश में महिलाओं को पूजा जाता है उन महिलाओं का भाजपा की सरकार में काई सम्मान नहीं बचा। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि इस देश ने प्रधामंत्री मोदी को चुना है, अमित शाह को नहीं इसलिए जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमित शाह का मणिपुर में हो रही हिंसा को काबू करना था। यदि नहीं नहीं कर पाए तो मणिपुर सरकार के साथ साथ अमित शाह को भी बर्खास्त करना चाहिए। लोकतंत्र में प्रधानमंत्री मोदी को सामने आकर लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा आज के समय में आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी सरकार है। महिला पहलवानों के साथ उत्पीड़न करने के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण दिया। वहीं हरियाणा में जूनियर महिला कोच के दुर्व्यवहार के आरोपी मंत्री संदीप सिंह आज भी मंत्री पद पर बरकरार है। 
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घूमाया गया और वहां के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह खुलेआम बोल रहे हैं, ऐसी कई घटनाएं मणिपुर में हुई हैं। वहां की सरकार ऐसी हिंसा की घटनाएं रोकने में नाकाम साबित हुई है। इसलिए, आम आदमी पार्टी मांग करती है कि मणिपुर में शांति बहाली के लिए वहां की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि मणिपुर के पहाड़ी इलाके में खनिज पदार्थ होने की वजह से बड़े बड़े उद्योगिक घराने उनको पहाडों से बेदखल करना चाहते हैं। इस तरह की घटना होना निंदनीय है। यदि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समय रहते कार्रवाई करते तो मणिपुर के ये हालात नहीं होते। उन्होंने कहा कि सोनीपत में भी ट्रिपल मर्डर केस हुआ। पुलिस विभाग मीडिया को कहा रहा है कि यदि किसी ने इसे दिखाने की कोशिश की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अपराधों को दबा कर सरकार अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। 
वहीं, चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा का दौर चल रहा है। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं है। दो समुदायों के बीच छिड़ी लड़ाई ने पूरे प्रदेश को सुलगा रखा है। मणिपुर में बीजेपी सरकार इस हिंसा को रोकने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रही है। वहीं मणिपुर सरकार का रुख काफी गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा आज पूरो देश प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह कर रहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर कुछ बोलिए, लेकिन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार से मणिपुर के मुद्द पर चर्चा करने की मांग की।
July 25, 2023

अभय चौटाला का भतीजे दिग्विजय को जवाब:इनेलो नेता बोले- वह सबसे बड़ा सत्यानाशी, ज्यादा लाड प्यार से रखा था, इसलिए दिमाग खराब हैहरियाणा के इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और उनके भतीजे दिग्विजय चौटाला एक बार फिर आमने-सामने हैं। अभय सिंह को विदेशी नंबर से धमकी मिली थी, जिस पर दिग्विजय ने अपने चाचा अभय पर तंज कसते हुए कहा था कि दूसरों को धमकी देने वालों को खुद धमकी मिली गई। किसी से पुराना हिसाब-किताब होगा। दिग्विजय के इस कमेंट पर अब अभय चौटाला ने जवाब दिया है।अभय बोले- तीनों बाप-बेटा INLD पर ही बोलेंगेअभय ने कहा कि कई लोग बड़ी छोटी सोच के होते हैं। वह बताए कि मैंने किसे और कब धमकी दी। उसके कमेंट के बाद लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दी। मैंने कभी उसे भी नहीं धमकाया। ज्यादा लाड़ प्यार से रखा था, इसलिए ज्यादा दिमाग खराब है। यह सबसे बड़ा सत्यनाशी है। इसने सबसे पहले उत्पात किया था, कैथल में पार्टी को तोड़ने का। जैसे हमारी पार्टी का नुकसान किया, वैसे ही अपने घर को खत्म कर देगा।अभय ने कहा कि तीनों बाप-बेटा INLD पर ही बोलेंगे। इन्हें तकलीफ है। इन्होंने भाजपा से पैसा लिया हुआ कि हमारे खिलाफ ही बोलना है। यदि यह ताकतवर हैं तो हमारे खिलाफ क्यों बोलते हैं। बार- बार इनेलो का नाम क्यों लेते रहते हैं। यह कहते थे एक थी INLD। अब कहते हैं एक ही जजपा रह जाएगी।परिवर्तन यात्रा के दौरान मिली थी धमकीअभय चौटाला को परिवर्तन यात्रा के दौरान जींद में विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी, जिसके बाद उनके निजी सचिव ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अभय को धमकी मिलने पर दिग्विजय ने मीडिया में इस पर तंज कसा था।

अभय चौटाला का भतीजे दिग्विजय को जवाब:इनेलो नेता बोले- वह सबसे बड़ा सत्यानाशी, ज्यादा लाड प्यार से रखा था, इसलिए दिमाग खराब है
हरियाणा के इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और उनके भतीजे दिग्विजय चौटाला एक बार फिर आमने-सामने हैं। अभय सिंह को विदेशी नंबर से धमकी मिली थी, जिस पर दिग्विजय ने अपने चाचा अभय पर तंज कसते हुए कहा था कि दूसरों को धमकी देने वालों को खुद धमकी मिली गई। किसी से पुराना हिसाब-किताब होगा। दिग्विजय के इस कमेंट पर अब अभय चौटाला ने जवाब दिया है।

अभय बोले- तीनों बाप-बेटा INLD पर ही बोलेंगे
अभय ने कहा कि कई लोग बड़ी छोटी सोच के होते हैं। वह बताए कि मैंने किसे और कब धमकी दी। उसके कमेंट के बाद लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दी। मैंने कभी उसे भी नहीं धमकाया। ज्यादा लाड़ प्यार से रखा था, इसलिए ज्यादा दिमाग खराब है। यह सबसे बड़ा सत्यनाशी है। इसने सबसे पहले उत्पात किया था, कैथल में पार्टी को तोड़ने का। जैसे हमारी पार्टी का नुकसान किया, वैसे ही अपने घर को खत्म कर देगा।
अभय ने कहा कि तीनों बाप-बेटा INLD पर ही बोलेंगे। इन्हें तकलीफ है। इन्होंने भाजपा से पैसा लिया हुआ कि हमारे खिलाफ ही बोलना है। यदि यह ताकतवर हैं तो हमारे खिलाफ क्यों बोलते हैं। बार- बार इनेलो का नाम क्यों लेते रहते हैं। यह कहते थे एक थी INLD। अब कहते हैं एक ही जजपा रह जाएगी।
परिवर्तन यात्रा के दौरान मिली थी धमकी
अभय चौटाला को परिवर्तन यात्रा के दौरान जींद में विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी, जिसके बाद उनके निजी सचिव ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अभय को धमकी मिलने पर दिग्विजय ने मीडिया में इस पर तंज कसा था।

Monday, July 24, 2023

July 24, 2023

हरियाणा में ग्रुप C के 32 हजार पदों पर भर्ती:1 अगस्त से फिजिकल मेडिकल टेस्ट शुरू; 5 से स्क्रीनिंग, 4 जिलों में बनाए सेंटर

हरियाणा में ग्रुप C के 32 हजार पदों पर भर्ती:1 अगस्त से फिजिकल मेडिकल टेस्ट शुरू; 5 से स्क्रीनिंग, 4 जिलों में बनाए सेंटर
हरियाणा में ग्रुप-C के 32 हजार पदों की भर्ती का हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा शेड्यूल आज या कल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि आयोग की और से 1 अगस्त को PMT (फिजिकल मेडिकल टेस्ट) की डेट घोषित कर दी गई है। इसके अलावा 5 और 6 अगस्त को मॉर्निंग शिफ्ट में दो ग्रुपों में स्क्रीनिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आयोग की और से 4 जिलों पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और हिसार में सेंटर बनाए गए हैं।

दो ग्रुपों का होगा स्क्रीनिंग टेस्ट
आयोग की तरफ से स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 5 और 6 अगस्त की डेट फिक्स की गई है। इसमें ग्रुप-56 और 57 का टेस्ट होगा। ग्रुप-56 में 33,233 और ग्रुप 57 में 28,108 अभ्यर्थी 60 तरह की पोस्ट के लिए एग्जाम देंगे। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि इस स्क्रीनिंग टेस्ट में करीब 61 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे।
करनाल में सबसे ज्यादा 39 सेंटर
हरियाणा के चार जिलों में स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए सेंटर बनाए गए हैं। इनमें CM सिटी करनाल में 34 सेंटर बनाए गए हैं, यहां 9950 अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल होंगे। इसके बाद हिसार में 29 सेंटर बनाए गए हैं। यहां 7820 अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल होंगे। पंचकूला में भी 29 के करीब सेंटर हैं। इन सेंटरों में 7450 और कुरुक्षेत्र में 25 सेंटरों में 6850 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
19 दिन चलेगा PMT
ग्रुप सी के पदों के लिए 1 अगस्त से शुरू होने वाला PMT 19 दिन तक चलेगा। अब आयोग के शेड्यूल में अभ्यर्थियों के लिए यह जानकारी दी जाएगी कि किस अभ्यर्थी का सेंटर कहां पड़ा है। इसके अलावा अन्य ग्रुपों के लिए भी शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। आयोग के चेयरमैन ने बताया कि हर हाल में स्क्रीनिंग टेस्ट सितंबर तक आयोजित कर लिए जाएंगे।
July 24, 2023

चंडीगढ़ में आज बारिश होगी:3 दिन खराब रहेगा मौसम; मोहाली में भी बादलों के बरसने की संभावना, पंचकूला में एक घंटा झमाझम बरसे

चंडीगढ़ में आज बारिश होगी:3 दिन खराब रहेगा मौसम; मोहाली में भी बादलों के बरसने की संभावना, पंचकूला में एक घंटा झमाझम बरसे
चंडीगढ़ और मोहाली में आज बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। पंचकूला में भी बादलों के गरज के साथ तेज बरसने की संभावना है। पंचकूला में सोमवार को एक घंटा सुबह-सुबह अच्छी बारिश हुई। इससे शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी, लेकिन अभी हालात सामान्य हैं। पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में गिरावट आई।
कल का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वह आज गिरकर 29 डिग्री के आसपास रहा। शहर में ठंडी हवाएं चलने की भी आशंका है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। अगले 3 दिन तक इसी प्रकार का मौसम रहने की आशंका है। 22 जुलाई को पंचकूला में ट्राइसिटी में सर्वाधिक 71.5MM बारिश रिकॉर्ड की गई थी। चंडीगढ़ में 58MM बारिश हुई थी।
बारिश के दौरान इन इलाकों में जाने से बचें

बारिश के दौरान चंडीगढ़ में सेक्टर-11 और 15 के अंडर पास में भारी पानी जमा हो जाता है। डड्डूमाजरा से मुल्लांपुर की तरफ जाने वाली रोड पर पटियाला की राव नदी का तेज बहाव होता है। पंचकूला के सेक्टर-15 अंडरपास में जलभराव की समस्या है। जीरकपुर में पटियाला रोड और बलटाना में जलभराव रहता है। मोहाली के सेक्टर-71 और एयरपोर्ट रोड पर भी इसी तरह की समस्या रहती है। इसलिए बारिश के दौरान इन इलाकों की तरफ जाने से बचें।
चंडीगढ़ पुलिस की एडवाइजरी
मानसून के मौसम में सड़कें भी दुर्घटना संभावित हो जाती है। इसलिए चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन भी संभलकर चलाने की सलाह दी है। बारिश के दौरान यात्रियों को टक्कर से बचने के लिए 2 वाहनों के बीच में दूरी बनाए रखनी चाहिए। वाहन की पार्किंग लाइट चालू रखनी चाहिए।
पंचकूला में सुबह सुबह हुई बारिश के बीच से गुजरते वाहन।

Sunday, July 23, 2023

July 23, 2023

करनाल में CM का कांग्रेस पर तंज:बोले CET व विपक्ष आपके समझ के नाम पर कर रहे राजनीति

करनाल में CM का कांग्रेस पर तंज:बोले CET व विपक्ष आपके समझ के नाम पर कर रहे राजनीति
करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने भूपेंद्र हुड्डा के विपक्ष आपके समक्ष व CET को लेकर तीन कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राजनीति करने के लिए कार्यक्रम कर रहे है जबकि बीजेपी लोगों की समस्या सुनने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम कर रही है।
CM ने कहा कि हम लोगों के बीच मे जाकर उनकी तकलीफें सुन रहे है उनका समाधान कर रहे है और बीजेपी की नीतियां बताते है अगर कुछ और भी काम करने की जरूरत होती है तो वह भी लोगों से पूछ कर किया जाता है। आज भी दो वार्डो में जनसंवाद किया गया है। जहां लोगों ने अपनी समस्या बताई है। पार्षदों के साथ भी मीटिंग हुई है, जिन्होंने कुछ डिमांड रखी है वह अधिकारियों को बता दी गई है। रेगुलर काम करने का जो सिस्टम बना है उससे जनता खुश है, जनता के काम हो रहे है, हम किसी तरह की राजनीति नही कर रहे।
वार्ड नंबर 8 में पौधा रोपण करते CM।

सम्राट मिहिर भोज के मुद्दे पर बोले CM
CM मनोहर लाल सम्राट मिहिर भोज के मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाकर रखना चहिए। ऐसे विषयों से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे कुछ तथ्य होते है, जो इतिहास से जुड़े होते है, उनके ऊपर सोच समझकर निर्णय लेने चाहिए। ये जो महापुरुषों के नाम के लेकर खींचतान बनती है कि वो महापुरुष हमारा है, वो महापुरुष हमारा है, वास्तव में महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती है। जितने ज्यादा लोग उनके प्रति श्रद्धा दिखाए उतना अच्छा होता है। लोगों से अपील है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर कोई समाधान निकाले।
मणिपुर में हुई घटना की मुख्यमंत्री ने निंदा की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व की सरकारों को अपने निशाने पर लिया । सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आईटी का प्रयोग नहीं किया लेकिन अब पोर्टल का विरोध कर रहे हैं । जबकि प्रदेश सरकार 100 से ज्यादा पोर्टल लेकर आई है जिससे जनता को लाभ मिल रहा है । बाढ़ पीड़ितों को जल्दी से राहत देने के लिए पोर्टल ही ज़रिया बना है
July 23, 2023

पानीपत पहुंचे "आप" प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा:बोलें- हरियाणा में सरकार बनने पर 600 यूनिट बिजली फ्री; मौजूदा सरकार से लोग परेशान, चुनाव की इंतजार

पानीपत पहुंचे "आप" प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा:बोलें- हरियाणा में सरकार बनने पर 600 यूनिट बिजली फ्री; मौजूदा सरकार से लोग परेशान, चुनाव की इंतजार
हरियाणा के आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा रविवार को पानीपत पहुंचे। यहां उन्होंने एक जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। महिलाओं के लिए कार्यक्रम का मुख्य तौर पर आयोजन था। जैसे ही अनुराग ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया, वहां बिजली कट लग गया। जिस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की लाइट जाती नहीं है, हरियाणा में लाइट आती नहीं है।
2024 के चुनावों में उनकी सरकार बनने के बाद इस व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा। साथ ही 300 यूनिट प्रति माह के हिसाब से हर दो महीनों में 600 यूनिट बिजली फ्री जाएगी। साथ ही कहा कि पिछले 8 सालों से दिल्ली में बिजली फ्री है। पंजाब में पिछले 1 साल से 600 यूनिट बिजली फ्री है। जैसे ही हरियाणा में सरकार बनेगी, तो पहली ही कलम से बिजली फ्री की छूट दी जाएगी।
9 साल से सरकार मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे सकी
अनुराग ढांडा ने महिला को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बुजुर्ग तीर्थ यात्रा, महिला सुरक्षा जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को देने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से तंग जनता 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा पिछले 9 सालों से मौजूदा सरकार जनता को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को देने में सक्षम नहीं रही।
इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष दलबीर सिंह, चीमा स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर सिंह मलिक, क्रिश्चियन अग्रवाल, अजय शर्मा, अनिल पांडे, कुलदीप शर्मा, योगेश कौशिक, राजकुमार मुंडे, जिला महासचिव देवेन सलूजा, लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम यादव, हलका अध्यक्ष जॉनी सग्गू, मोहित, मुकेश शर्मा व अन्य साथी मौजूद रहे।

Saturday, July 22, 2023

July 22, 2023

भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन 23 जुलाई कोशहीदों को सम्मान और युवाओं में भारतीय सेना के प्रति जज्बे को लेकर होगा रक्तदान : अतुल चौहान

भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन 23 जुलाई को
शहीदों को सम्मान और युवाओं में भारतीय सेना के प्रति जज्बे को लेकर  होगा रक्तदान : अतुल चौहान  
जींद: जयति-जयति हिंदू महान संगठन के तत्वावधान में आगामी 23 जुलाई को भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संगठन के सदस्यों की बैठक राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अतुल चौहान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन द्वारा भारतीय सेना व उनके आश्रितों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले भी संगठन द्वारा दो बार भारतीय सेना के लिए रक्त दान शिविर आयोजित करवाया जा चुका है। जिसमें हर बार 350 से ज्यादा रक्त की यूनिट एकत्र हुई हैं। 23 जुलाई को अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करवा कर हम युवाओं को अपने देश के लिए बलिदान हुए महान देशभक्तों की देश के लिए दी हुई कुर्बानी याद दिलाना चाहते हैं। क्योंकि आजकल युवा हमारे महापुरूषों को भूलते जा रहे हैं। इस प्रकार के आयोजनों से आमजन में सेना व हमारे देश के लिए शहीद हुए महान व्यक्तियों के लिए और ज्यादा सम्मान व उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना उत्पन्न हो सके। अतुल चौहान ने आमजन से आह्वान किया कि 23 जुलाई सुबह 10 बजे ज्यादा से ज्यादा की संख्या में जैन धर्मार्थ अस्पताल पहुंच कर रक्तदान शिविर में अवश्य भाग लें। यह रक्त हमारे फौजी भाइयों के जीवन को बचाने के काम आएगा। इस मौके पर डा. नीरज, सुरेंद्र, सोमबीर पांचाल, अमित, सैनी, सचिन, नवदीप, ओमबीर, सूजल आदि मौजूद रहे।
July 22, 2023

रोहतक में AAP का पुलिस के साथ टकराव:BJP कार्यालय जाने पर बैरिकेड लगाकर रोके; धक्का-मुक्की हुई, CET को लेकर प्रदर्शन

रोहतक में AAP का पुलिस के साथ टकराव:BJP कार्यालय जाने पर बैरिकेड लगाकर रोके; धक्का-मुक्की हुई, CET को लेकर प्रदर्शन
रोहतक में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ सीईटी क्वालीफाई करने व एक चौथाई युवाओं को बुलाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के दौरान पुलिस के साथ भी टकराव हो गया। हंगामे व धक्का-मुक्की के दौरान आप ने विरोध प्रदर्शन 
आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक जाने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए। लेकिन आप कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड लांघने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ भिड़ंत हो गई। हालांकि पुलिस ने बल पूर्वक आप कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पहुंचने का प्रयास कर रहे आप कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स लगाकर रोकते हुए पुलिस

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने CET क्वालिफाइड एक चौथाई उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के फैसले के खिलाफ रोष प्रदर्शन निकाला। वह पहले शहर के मानसरोवर पार्क से बीजेपी के प्रदेश कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद उन्होंने तहसील के माध्यम से सीएम को मांग पत्र भेजा।
बेरोजगारी में नंबर एक पर प्रदेश
आप की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी नंबर एक पर है। उससे स्पष्ट है कि सरकार युवाओं का रोजगार देने का काम नहीं कर रही। सीएम 35 लाख रोजगार देने की मंच से बात करते हैं, उन्होंने रोजगार में किसान क्रेडिट कार्ड व भैंस के लोन को रोजगार में शामिल करके आंकड़ा बताया।

रोहतक में विरोध प्रदशैन करते हुए आप कार्यकर्ता

बड़े आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े 3 लाख युवा CET क्वालिफाइड हैं। उनमें से एक चौथाई उम्मीदवारों को नौकरी के लिए बुलाना सही नहीं। प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश में एक लाख 80 हजार सरकारी पद खाली हैं। सरकार कम से कम इन पदों को भरे। सभी CET पास उम्मीदवारों को मौका दें। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन
July 22, 2023

राम रहीम को पैरोल पर हरियाणा CM की दो टूक:मनोहर लाल बोले- हर कैदी के अधिकार होते हैं, हम सिरसा आश्रम नहीं आने देते

राम रहीम को पैरोल पर हरियाणा CM की दो टूक:मनोहर लाल बोले- हर कैदी के अधिकार होते हैं, हम सिरसा आश्रम नहीं आने देते
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख राम रहीम को 7वीं बार पैरोल पर हरियाणा CM मनोहर लाल ने दो टूक बात कही है। उन्होंने कहा कि हर कैदी के अधिकार होते हैं, इसी वजह से राम रहीम को पैरोल मिलती है। इतना जरूर है कि हम उनको सिरसा स्थित आश्रम में आने की परमिशन नहीं देते। राम रहीम को लगातार पैरोल पर हरियाणा सरकार की आलोचना के बाद सीएम का ये बयान आया है।
राम रहीम की पैरोल पर CM की अहम बातें
हमने कभी सजा कम करने को नहीं कहा
CM मनोहर लाल ने कहा कि राम रहीम अपराधी हैं। उन्होंने अपराध किया। उनको सजा मिली। जब उनको सजा मिल रही थी तो सरकार ने कभी ये नहीं कहा कि इसे कम कर दो। हमने कभी सपोर्ट नहीं की। ये कोर्ट का मामला है, कोर्ट करेगी। हमने कोर्ट के हवाले कर दिया। कोर्ट ने सजा दी। उन्हें जेल भेजा।
कैदियों के अधिकार, हमने नहीं दिए, पहले से मिले
अपराधियों और कैदियों को भी कुछ अधिकार मिले हुए हैं। वह हमने नहीं दिए हैं, ये पहले से हैं। एक अपराधी को क्या मिल सकता है क्या नहीं, ये मैनुअल में लिखा हुआ है। इस मैनुअल के हिसाब से सजा के शुरू के 2 साल में उन्हें कोई पैरोल नहीं मिली। बाद में उन्होंने पैरोल के लिए अप्लाई किया तो उन्हें पैरोल मिलनी थी तो मिल गई। ये प्रशासनिक काम है। जेल वालों ने किया।
सरकार कोई एक्स्ट्रा फेवर नहीं कर रही
हमारा कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। कानून के हिसाब से आज भी वह कैदी हैं। कैद में रहने के बाद वे अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जो अधिकार नहीं, वह नहीं मिलेगा। सरकार उन्हें कोई एक्स्ट्रा फेवर नहीं कर रही है।
हमसे पूछा तो सिरसा आश्रम अलाउड नहीं किया
लॉ एंड ऑर्डर की वजह से स्टेट गवर्नमेंट से पूछा जाता है कि इनको पैरोल मिले तो कहां रखना है?। हमारी जो एजेंसीज हैं, उन्होंने बताया कि इनको सिरसा में नहीं रखना है। वह हमेशा सिरसा के लिए अप्लाई करते रहे हैं लेकिन हम उसे अलाउड नहीं करते। बाकी आश्रम से हमें कोई आपत्ति नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश रहना है तो वहां के प्रशासन से रिपोर्ट ली गई। उन्होंने कहा दिक्कत नहीं तो पैरोल में रहेंगे। ये पैरोल सभी अपराधियों को मिलती है।
राम रहीम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...
जेल से बाहर बर्थडे मनाएगा राम रहीम: 30 दिन की पैरोल, ढाई साल में 7वीं बार बाहर
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। गुरुवार शाम पांच बजे राम रहीम सुनारिया जेल से निकलकर यूपी के बागपत के लिए रवाना हो गया। उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई 
July 22, 2023

मानव सभ्यता के विकास में ललित कलाओं की अहम भूमिका : सुभाष श्योराण

मानव सभ्यता के विकास में ललित कलाओं की अहम भूमिका : सुभाष श्योराण
जींद : अखिल भारतीय कला को समर्पित सोल एंड स्पीरिट आर्ट सोसाइटी कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नए कलाकारों की संभाल के लिए कार्य कर रहें है । इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए वर्ष 2023 24 के लिए छात्रवृत्ति चंडीगढ़ कला महाविद्यालय के छात्र हिमांशु को इंडस ग्रुप के चेयरमैन सुभाष श्योराण ने इंटर स्कूल के प्रांगण में प्रदान की गई। जिसमें ₹11000 व आर्ट मैटेरियल, प्रशंसा पत्र संस्था द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष श्योराण ने अपने संबोधन में कहा कि ललित कलाएं मानव सभ्यता की नींव रही हैं कला एक साधना है जो आनंद से परमानंद तक की अनुभूति कराती है, साथ ही कला क्षेत्र में अपार संभावनाओं के साथ तरक्की की जा सकती है। उन्हें गर्व है कि जींद शहर के होनहार छात्र मेडिकल इंजीनियरिंग के साथ-साथ कला क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक कौशिक ने की। उन्होंने बताया कि सोसाइटी का उद्देश्य भारतीय कला एवं संस्कृति का विकास करना है और इस तरह की छात्रवृत्ति के प्रथम चरण में सोसायटी उत्तर भारत के कला महाविद्यालयों में पढ़ने वाले होनहार कलाकारों का चयन करके उन्हें यह छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे संस्था द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष श्योराण को पटका पहनाकर व उनका पोट्रेट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने संस्था को आश्वासन दिया की कला के उत्थान के लिए जो भी यथासंभव सहयोग होगा वह देने का प्रयास करेंगे । इस मौके पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहित बब्बर ,सलाहकार समिति के सदस्य इंद्रजीत वशिष्ठ, राजू शर्मा, सुमित कुमार, प्रदीप मूर्तिकार व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Friday, July 21, 2023

July 21, 2023

रोहतक में सिंचाई विभाग इंजीनियर का दौरा:7 दिन में दूसरी बार निरीक्षण, कई खामियां देखने को मिलीं, बिजली कनेक्शन नहीं होने से डूबी फसल

रोहतक में सिंचाई विभाग इंजीनियर का दौरा:7 दिन में दूसरी बार निरीक्षण, कई खामियां देखने को मिलीं, बिजली कनेक्शन नहीं होने से डूबी फसल
हरियाणा के रोहतक जिले का राज्य सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर ने सप्ताह में दूसरा दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारिश में पानी में डूबे खेतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण गांव बलंभा में कई एकड़ फसल बरसाती पानी में डूब गई। खेतों में करीब 2 से ढाई फीट पानी खड़ा है, जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र सिंह नारा ने कहा कि गांव बलंभा के किसानों ने खेतों में पानी भरने की शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वे गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ खेतों का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग ने बिजली निगम से कनेक्शन मांगा था, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया, जिसके कारण पंप नहीं चल पाए। बिजली निगम को भी तुरंत कनेक्शन देने के लिए कहा।
गांव बलंभा के खेतों में भरा पानी

ड्रेन की सफाई का 65 प्रतिशत काम पूरा
चीफ इंजीनियर बिजेंद्र सिंह नारा ने कहा कि विभाग द्वारा ड्रेनों की सफाई पर भी फोकस किया जा रहा है। पिछली बार 15 जुलाई को जब यहां ड्रेन का निरीक्षण किया था तो उस समय तक करीब 40 प्रतिशत ही काम हुआ था, लेकिन अब करीब एक सप्ताह बाद निरीक्षण में सफाई का काम 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। इस काम में कई कर्मचारी व मजदूर लगे हुए हैं।
सरकार से मांगा गया मुआवजा
ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने यहां धान व अन्य कई तरह की फसलों की बिजाई की हुई थी, लेकिन बारिश के कारण गांव में जलभराव हो गया और इसके कारण उनकी धान की फसल भी पूरी तरह से डूब गई है, जिससे गांव की करीब 300-400 एकड़ जमीन की फसल खराब हो गई। साथ ही किसानों ने मांग की कि खराब हुई फसल की तुरंत गिरदावरी करके मुआवजा दिलाया जाए।
गांव बलंभा के खेतों में भरे पानी का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी व ग्रामीण

जल्द होगा समाधान
इरिगेशन विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेन्द्र नारा माना कि बिजली विभाग द्वारा समय रहते कनेक्शन नहीं देने पर जलभराव की स्थिति बनी है। किसानों ने कहा कि ड्रेन में पानी सीधा ना जाकर पम्पिंग से डालना पड़ता है। चीफर इंजीनियर बिजेन्द्र नारा ने कहा कि किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। वे खुद 12 अगस्त को खंड कार्यालय में सरपंचों व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जल्द ही बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन दे दिया जाएगा और समस्या का हल कर दिया जाएगा।
July 21, 2023

हरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल पर आज फैसला:एसोसिएशन के साथ सरकार की मीटिंग; ग्रेड पे 35,400 रुपए करने की है मांग

हरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल पर आज फैसला:एसोसिएशन के साथ सरकार की मीटिंग; ग्रेड पे 35,400 रुपए करने की है मांग
हरियाणा सरकार और क्लर्क एसोसिएशन के सदस्यों के बीच दूसरे दौर की आज मीटिंग होगी। मीटिंग में मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, फाइनेंस डिपार्टमेंट के अधिकारी और CM के OSD होंगे। हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर 5 जुलाई से क्लर्क हड़ताल पर चल रहे हैं। पे ग्रेड बढ़ाने की की क्लर्कों की मुख्य मांग है।

इससे पहले क्लर्कों और सरकार के बीच हुई मीटिंग बेनतीजा रही थी। मीटिंग में मुख्यमंत्री के OSD जवाहर यादव के सामने आंदोलनरत क्लर्कों ने अपनी मांगे रखीं थीं, लेकिन बात नहीं बन पाई।
CM के सामने रखी गई मांगे
क्लकों की मांगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने रखा गया था। इसके बाद फिर से आंदोलन कर रहे क्लर्कों को मीटिंग में बुलाया गया है। जवाहर यादव का कहना है कि क्लर्क एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज फिर मीटिंग है।
हर रोज 200 करोड़ का नुकसान
राजस्व अदालतों का कामकाज भी इस हड़ताल की वजह से प्रभावित हुआ है। अनुमान के अनुसार हरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल से हर रोज करीब 200 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। पिछले 15 दिनों से चल रही इस हड़ताल की वजह से अभी तक करीब तीन हजार करोड़ रुपए के राजस्व के नुकसान की रिपोर्ट है।
वेतन बढ़ाने की कर रहे हैं मांग
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के OSD जवाहर यादव को क्लर्क एसोसिएशन के साथ बातचीत करने के लिए अधिकृत किया था, लेकिन क्लर्क 35 हजार 400 रुपए का बेसिक-पे देने की जिद्द पर अड़े रहे, जिस कारण वार्ता सिरे नहीं चढ़ी। ओएसडी ने साफ मना कर दिया था कि इतना वेतन सरकार नहीं दे सकती, जबकि क्लर्कों का कहना है कि उनके समकक्ष अन्य कर्मचारियों को यही वेतन दिया जा रहा है, इसलिए वह यही वेतन लेकर रहेंगे। यह धरने हर जिले में चल रहे हैं।
सीएम से बात करना चाहते हैं क्लर्क
क्लर्क चाहते हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से वार्ता कराई जाए। वर्तमान में क्लर्क का बेसिक वेतन 19 हजार 900 रुपए है और वे इसे बढ़ाकर 35 हजार 400 रुपए करने की मांग कर रहे हैं। अगर क्लर्कों की बेसिक-पे बढ़ती है तो उसी हिसाब से सहायकों, उपाधीक्षकों और अधीक्षकों की बेसिक-पे तय की जाएगी। यही कारण है कि इन तीनों कैटेगरी के कर्मचारी भी क्लर्कों के साथ हड़ताल में शामिल हैं।
नहीं होगी कोई दंडात्मक कार्रवाई
हरियाणा सरकार की और से यह स्पष्ट किया गया है कि सरकार क्लर्कों की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाए हुए है। उनके खिलाफ सरकार की और से कोई भी दंडात्मक कार्रवाई फिलहाल नहीं की जाएगी।
July 21, 2023

हरियाणा में कुंवारों की पेंशन पर शर्तें लागू:शादी करने पर ब्याज समेत होगी वसूली; लिव-इन में रहने वाले कुंवारे नहीं माने जाएंगेहरियाणा में हर महीने कुंवारों की पेंशन देने की घोषणा CM मनोहर लाल कर चुके हैं। इस पेंशन के तहत सरकार 2750 रुपए देने जा रही है। इसको लेकर सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। शर्त के साथ ही सरकार पेंशन देगी।सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पेंशन मिलने के बाद अगर किसी कुंवारे या विधुर ने बिना बताए शादी कर ली और चुपचाप पेंशन लेता रहा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ऐसे व्यक्तियों से पेंशन की राशि 12 फीसदी ब्याज के साथ वसूलेगी।लिव-इन में रहने वाले को नहीं मिलेगा लाभसरकार के नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि तलाकशुदा व लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति को भी पेंशन नहीं दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही पेंशन ले रहा है तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि पेंशन योजना में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए यह ठोस नियम बनाए गए हैं।PPP अथॉरिटी देगी पात्रों की जानकारीहर महीने की 10 तारीख तक परिवार पहचान पत्र (PPP) अथॉरिटी पात्रों की सूचना सामाजिक न्याय विभाग को उपलब्ध करवाएगी। महीने के अंत तक विभाग सभी तथ्यों की जांच करके अगले माह की 7 तारीख तक पात्रों की पेंशन ID बना दी जाएगी। इसके बाद विभाग संबंधित व्यक्ति से संपर्क करके उससे पेंशन लेने की सहमति ली जाएगी। इसके बाद उसके खाते में पेंशन पहुंच जाएगी। यह योजना गत एक जुलाई से लागू की गई है।हरियाणा में 71 हजार कुंवारेहरियाणा CM मनोहर लाल ने 2 सप्ताह पहले राज्य के अविवाहित और विधुरों के लिए 2750 प्रति माह पेंशन की घोषणा की थी। हरियाणा में इस योजना के पात्र 71 हजार अविवाहित और विधुर हैं। सरकार को इन पेंशन योजनाओं के लिए हर महीने 20 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। इससे सरकार के बजट पर हर साल 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।

हरियाणा में कुंवारों की पेंशन पर शर्तें लागू:शादी करने पर ब्याज समेत होगी वसूली; लिव-इन में रहने वाले कुंवारे नहीं माने जाएंगे
हरियाणा में हर महीने कुंवारों की पेंशन देने की घोषणा CM मनोहर लाल कर चुके हैं। इस पेंशन के तहत सरकार 2750 रुपए देने जा रही है। इसको लेकर सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। शर्त के साथ ही सरकार पेंशन देगी।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पेंशन मिलने के बाद अगर किसी कुंवारे या विधुर ने बिना बताए शादी कर ली और चुपचाप पेंशन लेता रहा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ऐसे व्यक्तियों से पेंशन की राशि 12 फीसदी ब्याज के साथ वसूलेगी।
लिव-इन में रहने वाले को नहीं मिलेगा लाभ
सरकार के नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि तलाकशुदा व लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति को भी पेंशन नहीं दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही पेंशन ले रहा है तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि पेंशन योजना में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए यह ठोस नियम बनाए गए हैं।
PPP अथॉरिटी देगी पात्रों की जानकारी
हर महीने की 10 तारीख तक परिवार पहचान पत्र (PPP) अथॉरिटी पात्रों की सूचना सामाजिक न्याय विभाग को उपलब्ध करवाएगी। महीने के अंत तक विभाग सभी तथ्यों की जांच करके अगले माह की 7 तारीख तक पात्रों की पेंशन ID बना दी जाएगी। इसके बाद विभाग संबंधित व्यक्ति से संपर्क करके उससे पेंशन लेने की सहमति ली जाएगी। इसके बाद उसके खाते में पेंशन पहुंच जाएगी। यह योजना गत एक जुलाई से लागू की गई है।
हरियाणा में 71 हजार कुंवारे
हरियाणा CM मनोहर लाल ने 2 सप्ताह पहले राज्य के अविवाहित और विधुरों के लिए 2750 प्रति माह पेंशन की घोषणा की थी। हरियाणा में इस योजना के पात्र 71 हजार अविवाहित और विधुर हैं। सरकार को इन पेंशन योजनाओं के लिए हर महीने 20 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। इससे सरकार के बजट पर हर साल 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।

Thursday, July 20, 2023

July 20, 2023

यमुना नदी पर बांध बनाएगा हरियाणा:हथिनी कुंड बैराज से 500 मीटर पीछे बने

यमुना नदी पर बांध बनाएगा हरियाणा:हथिनी कुंड बैराज से 500 मीटर पीछे बनेगा; हिमाचल का लेगा साथ, जल्द मिलेंगे दोनों CM
हरियाणा यमुना नदी पर अप स्ट्रीम बांध बनाएगा। इसके लिए हथिनी कुंड बैराज से 500 मीटर पीछे जगह का सर्वे किया जा चुका है। इस अहम योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू मीटिंग करेंगे। हरियाणा CM ने खुद इस योजना की पुष्टि की है।

सीएम ने बताया है कि राज्य सरकार यमुनानगर जिले में हथिनी कुंड बैराज के पीछे एक बांध बनाने के प्रस्ताव पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है।
बांध के निर्माण से ये होगा फायदा
हरियाणा-हिमाचल मिलकर यदि इस बांध परियोजना पर काम करते हैं तो दोनों राज्यों को काफी फायदा होगा। बांध के निर्माण से सिंचाई की दिक्कत दूर, जलस्तर में सुधार और बाढ़ का पानी दिल्ली, यूपी व प्रदेश के जिलों में तबाही नहीं मचाएगा।
मानसून सीजन को छोड़कर पूरे साल यमुना नदी में पानी की कमी रहती। लाखों क्यूसेक पानी बरसाती मौसम में तबाही मचाता हुआ दिल्ली से आगे निकल जाता है। बांध को सरकार हरियाणा बजट में शामिल कर चुकी है।

बांध के निर्माण से सिंचाई कीदिक्कत दूर, जलस्तर में सुधार और बाढ़ का पानी दिल्ली, यूपी व प्रदेश के जिलों में तबाही नहीं मचाएगा।

हिमाचल से हरियाणा ने मांगी NOC
सर्वे व अन्य प्रक्रिया के बाद सीएम मनोहर लाल के सामने परियोजना की प्रेजेंटेशन दी जा चुकी है। केंद्रीय जल आयोग के नियमों के तहत बांध के पानी का वितरण व निर्माण होगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश को NOC के लिए पत्र लिखा हुआ है। अनुमति नहीं पाई। सहमति मिलने पर ही इस पर आगे काम होगा।
CM कर चुके हवाई सर्वे
हथिनी कुंड बैराज के अप स्ट्रीम पर बांध की परियोजना के लिए सीएम मनोहर लाल अप्रैल 2020 में हेलीकॉप्टर से क्षेत्र का दौरा किया था। हथिनी कुंड बैराज से करीब सात किमी ऊपर वाटर स्टोरेज डैम बनाने की योजना है। बरसात के मौसम में यमुना नदी के पानी को इसमें रोका जा सकता। इस पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सकता है और लोगों को बाढ़ से बचाया जा सकेगा। यह यमुना नदी पर पहला वाटर स्टोरेज डैम नहीं है।

हरियाणा के 3 जिलों से होकर दिल्ली पहुंचती है यमुना
वर्तमान में यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक जल बहाव होने पर पूर्वी व पश्चिमी नहरों की सप्लाई रोक दी जाती है ताकि शिल्ट, पत्थर व जंगल से आने वाली लक्कड़ से नहर को नुकसान न हो।
बाढ़ का पानी जिले से तबाही मचाते हुए करनाल, पानीपत, सोनीपत से दिल्ली में प्रवेश करता है। यमुना नदी की दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर, शामली, बागपत सहित अन्य जिलों में पानी से भारी नुकसान होता है।