Breaking

Sunday, August 13, 2023

August 13, 2023

नूंह में 28 को फिर ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान:हिंदू महापंचायत ने पीड़ितों के लिए नौकरी-मुआवजा मांगा, कांग्रेसी MLA मामन खान के अरेस्ट की डिमांड

नूंह में 28 को फिर ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान:हिंदू महापंचायत ने पीड़ितों के लिए नौकरी-मुआवजा मांगा, कांग्रेसी MLA मामन खान के अरेस्ट की डिमांड
नूंह/पलवल : हरियाणा के पलवल जिले में आज सर्वजातीय हिंदू महापंचायत हुई, जिसमें 51 लोगों की कमेटी ने फैसला लिया कि 28 अगस्त को ब्रजमंडल की अधूरी यात्रा को पूरी करेंगे। महापंचायत में सोहना-तावडू के विधायक संजय सिंह ने ब्रजमंडल यात्रा पूरी कराने का मुद्दा उठाया।

वहीं महापंचायत में पहुंचे देव सेना फरीदाबाद के अध्यक्ष ब्रजभूषण सैनी ने ऐलान किया कि 20 अगस्त को दिल्ली में जंतर-मंतर पर महापंचायत करेंगे। मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए, एक सरकारी नौकरी, घायलों को 50 लाख देने की अपील भी सरकार से की गई। नूंह जिले को खत्म करने की भी मांग है।
महापंचायत में शामिल हुए लोगों ने मांग की है कि नूंह दंगों की NIA से जांच कराई जाए। नूंह में बसे रोहिंग्या लोगों को जिले से बाहर किया जाए। फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के विधायक मामन खान नूंह दंगे के लिए जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएग। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलने की भी मांग की गई है।

सुरेन्द्र प्रताप आर्य, गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नूंह ने महापंचायत में लोगों को संबोधित किया।

*चौधरी अरूण जैलदार ने की अध्यक्षता*

सर्वजातीय हिंदू महापंचायत मेवात के 40 हिन्दू पाल और 12 मुस्लिम पाल के अध्यक्ष चौधरी अरूण जैलदार के मार्गदर्शन में हुई। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग पहुंचे। महापंचायत में हरियाणा गौरक्षा दल के उपाध्यक्ष आचार्य आजाद, सोहना तावडू के विधायक संजय सिंह, पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी भी आए।
*पहले नूंह में की जानी थी महापंचायत*

बता दें कि महापंचायत को पहले नूंह में किया जाना था, लेकिन प्रशासन ने कर्फ्यू और माहौल को देख कर परमिशन नहीं दी, जिसके बाद पलवल की नूंह-पलवल रोड पर पोंडरी गांव में यह महापंचायत हुई। इस महापंचायत में 28 अगस्त को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पूरी कराने का फैसला लिया गया। 31 जुलाई को इसी यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा हुई थी।

महापंचायत में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।

*5 पाल ने किया महापंचायत का बहिष्कार*

सर्वजातीय हिंदू महापंचायत का डागर पाल ने पूर्ण बहिष्कार किया। डागर पाल के इस निर्णय से महापंचायत को बड़ा धक्का लगा। डागर पाल के साथ रावत, सहरावत, चौहान व तेवतिया पाल के पंचों ने भी सहमति जताते हुए महापंचायत का बहिष्कार किया, जिसकी पुष्टि डागर पाल के प्रधान चौधरी धर्मबीर डागर ने की। यह निर्णय डागर पाल के बड़े गांव मंडकोला में पंचायत करके लिया गया।
*महापंचायत में VHP, बजरंग दल के लोग, इसलिए साथ नहीं*

जानकारी देते हुए डागर पाल के प्रधान चौधरी धर्मबीर डागर ने बताया पाल और खापों का कर्तव्य समाज को जोड़ना होता है, न कि तोड़ना। यह जो महापंचायत हुई, इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के लोग आए। हम चाहते थे कि महापंचायत में हिंदू-मुस्लिम सभी लोग शामिल हों और आपसी भाईचारे और सौहार्द की बात करें। कुछ लोग धार्मिक संगठनों का चोला पहाड़कर समाज को तोड़ना चाहते हैं, जो बिल्कुल गलत है।
महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई थी।

*महापंचायत के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त थे*

विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व हिन्दू समुदाय की महापंचायत के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह-पलवल बॉर्डर पर जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। कानून एवं व्यवस्था के लिए जिला नूंह-पलवल बॉर्डर के नजदीक गांव किरा थाना सदर नूंह में नाका लगाया गया था।

नरेंद्र सिंह कुंडू XEN पंचायती राज को नूंह-पलवल रोड किरा गांव में पुलिस नाके के पास तथा बिनेश कुमार जिला नगर योजनाकार को सोहना-पलवल सड़क गंगोली के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था। उपमंडल मजिस्ट्रेट नूंह अपने संबंधित उपमंडल में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार थे। महापंचायत को लेकर नूंह पुलिस भी अलर्ट रही। हेट स्पीच देने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र अलर्ट रहा। यहां पर जिस भी वक्ता ने स्पीच दी, उसको खुफिया एजेंसी ने रिकॉर्ड किया है।

ब्रजमंडल यात्रा को लेकर पोस्टर पहले से ही जारी किया हुआ है।

*31 जुलाई को हुई थी हिंसा*

बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद हिंसा फैल गई थी। हिंसा की आग पड़ोसी जिले गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद में भी फैली थी। अन्य जिलों में भी छिटपुट घटनाएं देखने को मिली थीं। हिंसा के दौरान होमगार्ड के 2 जवानों सहित 6 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही 150 से ज्यादा वाहनों को फूंक दिया गया और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा में हुई हिंसा के बाद 28 अगस्त को फिर से ब्रजमंडल यात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। इसकी सूचना सोशल मीडिया पर पहले से वायरल हो रही है।
*12 दिन से नूंह में इंटरनेट बंद*

हिंसा के बाद हरियाणा के 9 जिलों में धारा 144 लागू की गई थी। ज्यादातर जिलों में धारा 144 हटा दी गई है, लेकिन नूंह में पिछले 12 दिन से कर्फ्यू लगा है। इंटरनेट भी बंद है। प्रशासन की तरफ से 13 अगस्त रात 12 बजे तक के लिए नूंह में इंटरनेट बैन किया हुआ है। फिलहाल नूंह में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है। इलाके में पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां और पुलिस फोर्स की 30 कंपनियां दी गई हैं।
August 13, 2023

जींद के 2 गांवों में पंचायत चुनाव:चाबरी और भिड़ताना में मतदान शुरू, वोटिंग के लिए सुबह से बूथ के बाहर लगी  लंबी लाइन

जींद के 2 गांवों में पंचायत चुनाव:चाबरी और भिड़ताना में मतदान शुरू, वोटिंग के लिए सुबह से बूथ के बाहर लगी  
लंबी लाइन
मतदान केंद्र के बाहर लगी वोटर्स की लाइन।

हरियाणा के जींद जिले के 2 गांवों में आज पंचायत चुनाव मतदान चल रहे हैं। चाबरी और भिड़ताना गांव में सरपंच व पंच पदों के लिए रविवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर चाबरी गांव में ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।

सुबह होते ही लोग मतदान के लिए बूथ के बाहर लाइन में लग गए। भिड़ताना गांव में 2 उमीदवारों के बीच सरपंच पद के लिए मुकाबला है। वहीं चाबरी गांव में 4 प्रत्याशी सरपंच पद के मैदान में हैं। शाम तक रिजल्ट भी सामने आ जाएंगे।

मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे वोटर्स।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात
चाबरी गांव में वार्ड नंबर-2 से पंच बनने के लिए 2 महिलाएं मैदान में हैं। गांव भिड़ताना में वार्ड नंबर-एक, 3, 5 से पंच चुनने के लिए चुनाव हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुरक्षा के लिए पुलिस को नियुक्त किया गया है। राजखेड़ा गांव में किसी भी व्यक्ति ने न तो सरपंच के लिए और न ही पंच के लिए कोई ओवदन किया, इसलिए यहां आज मतदान नहीं हुआ।

वोट डालने के लिए के लिए इंतजार करते लोग।

नामांकन के आखिरी दिन वापस लिए गए नाम
बता दें कि चाबरी गांव में सरपंच पद के लिए 6 लोगों के नामांकन पत्र आए थे। इनमें से नामांकन के अंतिम दिन 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। चाबरी गांव में 8 वार्ड हैं। 7 वार्डों में सहमति बन गई है।
वार्ड नंबर-2 से 2 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। इनके बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं भिड़ताना गांव में 7 में से 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। इस कारण 2 प्रत्याशी मैदान आमने- सामने
August 13, 2023

अंबाला में आज BJP की तिरंगा यात्रा:हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा नारों से गूंजा कैंट; गृह मंत्री विज ने लगाए वंदे मातरम के जयघोष

अंबाला में आज BJP की तिरंगा यात्रा:हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा नारों से गूंजा कैंट; गृह मंत्री विज ने लगाए वंदे मातरम के जयघोष
भाजपा द्वारा निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा।

हरियाणा के अंबाला कैंट में भाजपा द्वारा आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क से दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई, जो PWD रेस्ट हाउस में संपन्न होगी। यात्रा में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज विशेष रूप से शिरकत की।

इस दौरान गृह मंत्री विज ने खुद वंदे मातरम की जय घोष लगाए। यात्रा के दौरान हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम की जय घोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। हाथों में तिरंगा लहरा कर आगे बढ़ रही बाइक यात्रा काफी आकर्षण का केंद्र रही।
गत दिवस अंबाला सिटी में भी भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

क्षेत्रीय यात्रा निकाल सुभाष पार्क पहुंचे वर्कर्स
यात्रा सुभाष पार्क से प्रारंभ होकर आउटर लार्जर रोड से लक्ष्मण हलवाई चौक, कबाड़ी बाजार चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक से होती हुई चौड़ा बाजार, सब्जी मंडी चौक, हिल रोड से दीपक बुक डिपो चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक, विजय रतन चौक, राय मार्केट होते हुए PWD रेस्ट हाउस तक जाएगी। तिरंगा यात्रा शुरू करने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय यात्रा निकालते हुए मुख्य आयोजन स्थल सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। बता दें कि गत दिवस अंबाला सिटी में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें स्थानीय विधायक असीम गोयल ने विशेष रूप से शिरकत की थी।
August 13, 2023

हरियाणा में ग्राम सचिवों को झटका:वापस लिया जाएगा पंचायतों का चार्ज; ‌BDPO देखेंगे काम; गरीब परिवारों को मिलेंगे प्लाट

हरियाणा में ग्राम सचिवों को झटका:वापस लिया जाएगा पंचायतों का चार्ज; ‌BDPO देखेंगे काम; गरीब परिवारों को मिलेंगे प्लाट
हरियाणा सीएम मनोहर लाल।

हरियाणा सरकार ने ग्राम सचिवों को बड़ा झटका दिया है। CM मनोहर लाल ने ग्राम सचिवों से पंचायतों का लेखा-जोखा वापस लेने के निर्देश दिए हैं। अब खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) इनका काम देखेंगे। सीएम ने यह घोषणा यमुनानगर में जनसंवाद के दौरान की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मुख्यमंत्री आवास योजना भी शुरू करने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि राज्य के जिन शहरों में गरीब परिवारों के पास अपने मकान नहीं है उन्हें प्लाट या फ्लेट मुहैया करवाने के लिए सर्वे किया जाएगा। इस आवास योजना के तहत एक लाख परिवारों को लाभ दिया जाएगा।

31 अगस्त तक जारी होगी तीसरी किस्त
CM ने बताया कि हरियाणा के जिन परिवारों को PM आवास योजना शहरी की 50 हजार रुपए की तीसरी किस्त नहीं मिली है वह 31 अगस्त तक जारी कर दी जाएगी। इससे लगभग 15 हजार परिवारों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास बनाने के लिए 898 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है।
हरियाणा में 67649 आवास बनेंगे
उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना शहरी के तहत 67649 मकान बनाए जाएंगे, जिसमें से 14939 मकान बनवाए जा चुके हैं। 15356 मकान निर्माणाधीन है। इन पर 522 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लिए 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता 3 किस्तों में दिए जाने का प्रावधान है।
इसके अलावा 2138 पुराने मकानों के विस्तार के लिए भी 32 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। मकान विस्तार के लिए 3 किस्तों में 1.50 लाख रुपए की दिए जाने का प्रावधान है।
29440 मकानों के निर्माण की मंजूरी
CM ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 29440 मकानों का निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 26318 मकान बनवाए जा चुके हैं। इनके लिए 376 करोड़ रुपए की मदद की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 1.38 लाख रुपए की राशि 3 किस्तों में लाभार्थी के सीधे खाते में भेजी जाती है। इससे निर्माण कार्य करने वालों को रोजगार मिलता है और बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों का कारोबार बढ़ता है।
August 13, 2023

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान:हिसार में BJP मंत्री कमल गुप्ता ने जूते पहनकर माला पहनाई, तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे भाजपाई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान:हिसार में BJP मंत्री कमल गुप्ता ने जूते पहनकर माला पहनाई, तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे भाजपाई
निकाय मंत्री कमल गुप्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला अर्पित करते समय जूते पहनकर चढ़ गए।

हरियाणा के हिसार जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान हुआ है। भाजपा मंत्री ने तिरंगा यात्रा के दौरान जूते पहनकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, भाजपा 7 अगस्त से हरियाणा में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है, लेकिन इस तिरंगा यात्रा में महापुरुषों को भाजपाई जूते पहनकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। प्रदेश के निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने 11 अगस्त को हिसार शहर में तिरंगा यात्रा निकाली, लेकिन महापुरुष की प्रतिमा पर जब फूल अर्पित करने के लिए चढ़े तो जूते पहनकर।
निकाय मंत्री तिरंगा यात्रा निकालते समय इतने जोश में थे कि उन्हें जूते उतारने का समय ही नहीं मिला। जूते पहनकर जब वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाला लाजपत राय की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रहे थे तो उनके समर्थक और कमांडो उनके पांवों को कसकर पकड़े हुए थे, ताकि मंत्री जी का संतुलन न बिगड़ जाए। निकाय मंत्री की तिरंगा यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ है।
जूते पहनकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मंत्री कमल गुप्ता।

राजेश हिंदुस्तानी ने उठाए सवाल
सामाजिक कार्यकर्ता एवं जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी भी भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। राजेश हिन्दुस्तानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं हिसार के विधायक ने स्वयं और उनकी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज व देशभक्तों का अपमान किया।
राजेश हिन्दुस्तानी ने बताया कि विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने तिरंगा यात्रा के दौरान नागोरी गेट स्थित लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर जूतों सहित माल्यार्पण करके उनका अनादर किया। इसके बाद वे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो वहां भी जूते सहित ही प्रतिमा पर चढ़ गए और जूतों सहित ही माल्यार्पण किया।
सफेद कपड़ों में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए राजेश हिंदुस्तानी

तिरंगा हाथ में लेकर पांवों को हाथ लगाया
राजेश हिंदुस्तानी के अनुसार, जब वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जूतों सहित चढ़े हुए थे तो नीचे खड़े लोगों हाथों में तिरंगा झंडा लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के ऊपर जूते पहनकर चढ़े मंत्री के पांवों को हाथ लगा रहे थे। इससे राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान हो रहा था। एक जिम्मेदार नेता और जन प्रतिनिधि का ऐसा व्यवहार निंदनीय है।
राजेश हिन्दुस्तानी ने कहा कि विधायक कमल गुप्ता को अपनी भूल का तब भी अहसास नहीं हुआ। इसके बाद वे राजगुरु मार्केट गए और वहां लगी शहीद राजगुरु की प्रतिमा पर जूते पहनकर ही माल्यार्पण किया। उनके साथ आए काफी लोगों ने शहीद के प्रति कोई आदर नहीं रखते हुए जूतों सहित माल्यार्पण किया। यह पूरा मामला फेसबुक पर लाइव चल रही एक वीडियो में प्रमाण के तौर मौजूद भी है।

Saturday, August 12, 2023

August 12, 2023

इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मारने की धमकी:संदीप नैन को व्हाट्सऐप कॉल करके कहा- एक सप्ताह में मार देंगे, मारने की सुपारी ली है

इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मारने की धमकी:संदीप नैन को व्हाट्सऐप कॉल करके कहा- एक सप्ताह में मार देंगे, मारने की सुपारी ली है
हरियाणा के छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप नैन को जान से मारने की धमकी मिली है। जींद जिले के नरवाना क्षेत्र की गढ़ी थाना पुलिस ने संदीप नैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

2017 से इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
पुलिस को दी शिकायत में संदीप नैन ने बताया कि उसने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन की है। वह यूनिवर्सिटी में इनसो का प्रधान रहा था। साल 2017 से वह इनसो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। जजपा के दिग्विजय सिंह चौटाला का समर्थक रहा है। गांव में किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है, न ही किसी पर शक है।

मारने की सुपारी लेने की बात कही गई
संदीप ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके फोन पर व्हाट्सऐप कॉल आई। शुरू में उसने कॉल नहीं उठाई, लेकिन बार-बार कॉल आने पर उसने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने कहा कि एक सप्ताह में तुझे जान से मार देगा। उसने मारने की सुपारी ली है।
पुलिस को लिखित शिकायत दी गई
संदीप के अनुसार, कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारे पास जीने के लिए एक सप्ताह का ही समय बचा है। अगर खुद को बचा सकता है तो बचा ले। एक सप्ताह के अंदर-अंदर तुझे जान से मार देंगे। यह सुनने के बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लिखित शिकायत देकर केस कराया।
August 12, 2023

अंबाला में गृहमंत्री का जनता दरबार:मंत्री विज ने करनाल DSP को दहेज हत्या की जांच सौंपी, हांसी के CMO पर रिश्वत लेने के आरोप

अंबाला में गृहमंत्री का जनता दरबार:मंत्री विज ने करनाल DSP को दहेज हत्या की जांच सौंपी, हांसी के CMO पर रिश्वत लेने के आरोप
जनता दरबार में पहुंचे लोग और फरियादें सुनते मंत्री अनिल विज।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार चल रहा है। वे अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में प्रदेशभर से आए लोगों की फरियादें सुन रहे हैं। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि जनता दरबार में दोपहर एक बजे तक आने वाले लोगों की शिकायतें ही सुनी जाएंगी।
जनता दरबार में बेटी के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सुनाते हुए भावुक हुई महिला।

DSP करनाल को दहेज हत्या की जांच के आदेश
जनता दरबार में पहुंची महिला ने बताया कि उसकी बेटी की करनाल के गांव सरसंडी में 3 माह पहले शादी हुई थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दामाद सचिन 4 लाख की डिमांड कर रहा था। पैसे नहीं देने पर। ससुरालियों ने बेटी की हत्या करके सुसाइड दिखा दिया। उनका कहना था कि उसने फांसी लगा कर आत्महत्या की है, जबकि उसकी बेटी के शरीर पर काफी सारे चोट के निशान थे। गृहमंत्री ने DSP करनाल को जांच करने के निर्देश दिए।
हांसी के डॉक्टर जनता दरबार में अपनी व्यथा सुनाते हुए।

हांसी के CMO पर 5 लाख रिश्वत लेने के आरोप
हिसार के हांसी जिले से आए डॉक्टर साहिल ने बताया कि उसके अस्पताल में पिछले महीने एक डिलीवरी हुई थी, जिसमें जच्चा बच्चा की दोनों की जान को खतरा था। उसके अस्पताल में उसने नॉर्मल डिलीवरी करा दी थी, लेकिन उसके बाद हॉस्पिटल में 29 जुलाई को एक हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम आई और केस में फंसाने की धमकी दी। डॉक्टर ने आरोप लगाए कि CMO उससे 5 लाख हड़प चुका है। 10 लाख रुपए की और डिमांड कर रहा है। गृह मंत्री ने ACS को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
August 12, 2023

गुरुग्राम में न्यूज चैनल का एडिटर गिरफ्तार:नूंह हिंसा के बाद किया था ट्वीट; अधिकारियों पर दवाब में कार्रवाई करने का लगाया आरोप

गुरुग्राम में न्यूज चैनल का एडिटर गिरफ्तार:नूंह हिंसा के बाद किया था ट्वीट; अधिकारियों पर दवाब में कार्रवाई करने का लगाया आरोप
निजी न्यूज चैनल के एडिटर मुकेश कुमार।

हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने भ्रामक ट्वीट करने के आरोप निजी न्यूज चैनल के एडिटर मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मुकेश कुमार ने 8 अगस्त को नूंह हिंसा को लेकर ट्वीट किए थे। गुरुग्राम पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए IT एक्ट की धारा 66-C, 153B, 501, 469 व 505 (1)(C) के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

मुकेश कुमार ने लिखा था कि गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को एक न्यूज चैनल से फोन किया जा रहा है और हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। गुरुग्राम के DC को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि फोन आने के बाद वे इतने दबाव में आ जाते हैं कि हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को उठा रहे हैं। बाकायदा इस ट्वीट पर CM को टैग कर संज्ञान लेने के लिए भी कहा गया।
मोनू मानेसर और बिट्‌टू बजरंगी सम्मानित
निजी चैनल के मालिक सुरेश चव्हाणके ने हाल ही में मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी को पुरस्कार दिया है। मोनू मानसेर पर विशेष समुदाय के 2 युवकों की हत्या का आरोप लगा है, जबकि बिट्‌टी बजरंगी को नूंह हिंसा में भड़काऊ भाषण देने के बाद लाइमलाइट में आया था।
पहले भी भड़काऊ भाषण देने के चलते किए मामले दर्ज
बता दें कि गुरुग्राम पुलिस लगातार नूंह हिंसा के बाद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगो पर कार्रवाई करने में लगी है। इससे पहले भी भड़काऊ भाषण देने के चलते मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने साफ कर दिया था कि जो भी व्यक्ति गलत अफवाह फैलाएगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।
August 12, 2023

हरियाणा में कल 13 जिलों में बारिश की संभावना:24 घंटे में नारनौल सबसे ठंडा, अंबाला गर्म; 15 के बाद फिर सक्रिय होगा मानसूनहरियाणा के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। महेंद्रगढ़ को छोड़ दें तो प्रदेश के किसी भी हिस्से में 12 घंटे से बारिश की कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 13 जून को 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।आज मौसम में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ तो रविवार को 5 जिलों में भारी बारिश और अन्य 8 जिलों में गरज चमक के साथ हलकी बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में भी कोई बड़ा फेरबदल 24 घंटे के दौरान देखने को नहीं मिला है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 15 अगस्त के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।5 दिन में 7% बारिश हुई कममौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने से राज्य में मानसून में बारिश की गतिविधियों में कई दिनों से कमी दर्ज की गई है। 1 जून से 11 अगस्त तक की अवधि में प्रदेश में 346.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य बारिश 261.4 एमएम से 32% ज्यादा है। इससे पहले 8 अगस्त तक राज्य में 341.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो सामान्य बारिश (245.2 मिलीमीटर) से 39% ज्यादा थी। 5 दिनों में बारिश का आंकड़ा 7 प्रतिशत तक गिर गया है।15 के बाद सक्रिय होगा मानसूनचौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ है। जो थोड़ा सा दक्षिण की तरफ नीचे की तरफ आने की संभावना है। 12 से 14 अगस्त के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में मानसून की सक्रियता 15 अगस्त के बाद ही फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।मानसून के कमजोर होने के से कारणप्रशान्त महासागर में एल नीनो प्रभावी हो रही है। जिससे भारत मे बारिश में कमी आ रही है।एमजेओ बेहद कमजोर स्थिति में चली गई है। जिसके कारण न तो लो प्रेशर एरिया (LPA) बन रहे हैं और न ही उत्तर भारत को कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (WD) प्रभावित करने आ रहे हैं।MJO फिलहाल फेज 7 में है। वह एक सीमित एरिया में ही घूम रही है। आने वाले 2-3 हफ्तों तक MJO किसी भी सक्रिय स्थिति में नही दिख रही।20 अगस्त के बाद उम्मीद है कि MJO की स्थिति ठीक होगी।इससे अगस्त के अंत से बारिश में बढ़ोतरी होने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे हैं।हरियाणा में इस प्रकार रहा रात का तापमान।अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहींहरियाणा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव 24 घंटे में नहीं हुआ है। बीती रात काे न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात को सबसे कम तापमान 24.8 डिग्री नारनौल में दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री अंबाला में रहा। इसमें 24 घंटे में यहां 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बात अधिकतम तापमान की करें तो शुक्रवार को यह सामान्य बना रहा। हिसार 37 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

हरियाणा में कल 13 जिलों में बारिश की संभावना:24 घंटे में नारनौल सबसे ठंडा, अंबाला गर्म; 15 के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
हरियाणा के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। महेंद्रगढ़ को छोड़ दें तो प्रदेश के किसी भी हिस्से में 12 घंटे से बारिश की कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 13 जून को 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज मौसम में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ तो रविवार को 5 जिलों में भारी बारिश और अन्य 8 जिलों में गरज चमक के साथ हलकी बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में भी कोई बड़ा फेरबदल 24 घंटे के दौरान देखने को नहीं मिला है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 15 अगस्त के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।
5 दिन में 7% बारिश हुई कम
मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने से राज्य में मानसून में बारिश की गतिविधियों में कई दिनों से कमी दर्ज की गई है। 1 जून से 11 अगस्त तक की अवधि में प्रदेश में 346.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य बारिश 261.4 एमएम से 32% ज्यादा है। इससे पहले 8 अगस्त तक राज्य में 341.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो सामान्य बारिश (245.2 मिलीमीटर) से 39% ज्यादा थी। 5 दिनों में बारिश का आंकड़ा 7 प्रतिशत तक गिर गया है।

15 के बाद सक्रिय होगा मानसून
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ है। जो थोड़ा सा दक्षिण की तरफ नीचे की तरफ आने की संभावना है। 12 से 14 अगस्त के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में मानसून की सक्रियता 15 अगस्त के बाद ही फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।
मानसून के कमजोर होने के से कारण

प्रशान्त महासागर में एल नीनो प्रभावी हो रही है। जिससे भारत मे बारिश में कमी आ रही है।

एमजेओ बेहद कमजोर स्थिति में चली गई है। जिसके कारण न तो लो प्रेशर एरिया (LPA) बन रहे हैं और न ही उत्तर भारत को कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (WD) प्रभावित करने आ रहे हैं।

MJO फिलहाल फेज 7 में है। वह एक सीमित एरिया में ही घूम रही है। आने वाले 2-3 हफ्तों तक MJO किसी भी सक्रिय स्थिति में नही दिख रही।

20 अगस्त के बाद उम्मीद है कि MJO की स्थिति ठीक होगी।इससे अगस्त के अंत से बारिश में बढ़ोतरी होने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे हैं।
हरियाणा में इस प्रकार रहा रात का तापमान।

अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं
हरियाणा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव 24 घंटे में नहीं हुआ है। बीती रात काे न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात को सबसे कम तापमान 24.8 डिग्री नारनौल में दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री अंबाला में रहा। इसमें 24 घंटे में यहां 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बात अधिकतम तापमान की करें तो शुक्रवार को यह सामान्य बना रहा। हिसार 37 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
August 12, 2023

दीपेंद्र हुड्‌डा ने कुलदीप पर साधा निशाना:बोले- कांग्रेस में नंबर दो के नेता थे, आज भाजपा में कोई स्थान नहीं

दीपेंद्र हुड्‌डा ने कुलदीप पर साधा निशाना:बोले- कांग्रेस में नंबर दो के नेता थे, आज भाजपा में कोई स्थान नहीं
हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके राजनीतिक कद पर सवाल उठाया है। दीपेंद्र ने आदमपुर के सदलपुर गांव में शुक्रवार रात को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने अपने स्वार्थ के कारण आदमपुर को बार-बार उपचुनाव दिए। हरियाणा में सबसे ज्यादा उपचुनाव आदमपुर में हुए।

स्वार्थ के लिए दिए बार- बार उपचुनाव उन्होंने कहा कि मैं कुलदीप बिश्नोई से पूछना चाहता हूं कि आपने अपने स्वार्थ की राजनीति में आदमपुर को बार-बार उपचुनाव दिए। लेकिन कोई काम नहीं किया। लोगों ने आपको अवसर भी दिए। अपने स्वार्थ में आपने अपने पिता की राजनीति को नुकसान पहुंचा।
राजनीति में चौधरी भजनलाल का सम्मान था
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आप नंबर दो पर होते थे, परंतु भाजपा में जो आपका स्थान होना चाहिए था, वह नहीं है। हमें बड़ा दुख होता है जो मान सम्मान आपका कांग्रेस में था वह अब भाजपा में नहीं है। दीपेंद्र ने कहा कि राजनीतिक में चौधरी भजनलाल का अपना अलग सम्मान था, वे लोगों को पहचानते थे। लेकिन आप में वो काबिलियत नहीं है।
कुलदीप को बनाया राजस्थान 

चुनाव का सहप्रभारी
भाजपा ने हाल ही में कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान चुनावों का सहचुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। राजस्थान में नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव है। राजस्थान में बिश्नोई समाज का 7 लोकसभा की करीब 37 सीटों पर प्रभाव हैं। इसलिए भाजपा ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।
प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी न मिलने से छोड़ी थी कुलदीप
कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी न मिलने पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद आदमपुर से इस्तीफा दिया और उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने चुनाव लड़ा। भव्य ने इस उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश को हराया।
August 12, 2023

हरियाणा CM मनोहर लाल का बड़ा ऐलान:आयुष्मान योजना के दायरे में आए 3 लाख इनकम वाले; 8 लाख परिवारों को होगा लाभ

हरियाणा CM मनोहर लाल का बड़ा ऐलान:आयुष्मान योजना के दायरे में आए 3 लाख इनकम वाले; 8 लाख परिवारों को होगा लाभ
हरियाणा सीएम मनोहर लाल।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यमुनानगर दौरे के दौरान बड़ी घोषणा की है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। सीएम के ऐलान के बाद अब 3 लाख तक की सालाना इनकम वाले परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। 1500 रुपए जमा कराकर लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

सीएम ने बताया कि 15 अगस्त से योजना के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। अभी तक हरियाणा में 30 लाख परिवार आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। सीएम की घोषणा के बाद और 8 लाख परिवार योजना का लाभ उठा पाएंगे।
हरियाणा में चिरायु नाम
आयुष्मान भारत- PMJAY स्कीम हरियाणा में चिरायु के नाम से संचालित की जा रही है। CM मनोहर लाल ने गुरुग्राम के मानेसर में योजना के विस्तार के शुभारंभ के दौरान यह घोषणा की थी। राज्य में 12 लाख अंत्योदय परिवारों को इस योजना से जोड़ा गया है। इसके अलावा योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाया गया है।
38 लाख परिवारों को लाभ

हरियाणा में अब 38 लाख परिवारों के करीब 1.50 करोड़ से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। 5 लाख तक का इलाज सरकारी व पैनल पर प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकेंगे। इसके साथ किसी अन्य दस्तावेज दिखाने की भी कोई आवश्यकता नहीं होगी।
1290 अस्पतालों में मिलेगा इलाज
गोल्डन कार्ड के जरिए 
हरियाणा के लोगों को 1,290 सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज मिल सकेगा। योजना के तहत करीब 715 सरकारी अस्पतालों और 575 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। साथ ही कैंसर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के साथ ही 1,500 के करीब दूसरी बीमारियों को इसमें कवर किया गया है।
August 12, 2023

फतेहाबाद में विभाजन विभीषिका दिवस की तैयारियां:1947 में हिंसा में मारे गए लोगों की याद मे 14 अगस्त को कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट

फतेहाबाद में विभाजन विभीषिका दिवस की तैयारियां:1947 में हिंसा में मारे गए लोगों की याद मे 14 अगस्त को कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
1947 में देश के विभाजन के समय भड़की हिंसा में मारे गए लाखों लोगों की याद में हरियाणा में इस बार राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। 14 अगस्त को फतेहाबाद में कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसमें शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री 2 दिन फतेहाबाद में ही रहेंगे और अगले दिन स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण भी फतेहाबाद में ही करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।
फतेहाबाद में ग्रिल्स को तिरंगा कलर में पेंट किया गया है।

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर कॉलेज में लैंड करेगा
विभाजन विभीषिका दिवस के लिए फतेहाबाद की अनाज मंडी में शेड के नीचे तिरंगा पंडाल तैयार किया जा रहा है। ईंटों से चिनाई करके पक्का मंच बनाया जा रहा है। 50 फीट लंबा 35 फीट चौड़ा मंच बन रहा है। MM कॉलेज में हेलिपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री के रूट पर पड़ने वाले इलाकों में लीपापोती जारी है। इंटरलॉकिंग टाइलें दुरुस्त की जा रही हैं। टूटे डिवाइडरों को ठीक करके उन पर, ग्रिल्स पर तिरंगा पेंट किया जा रहा है
कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा तिरंगा पंडाल।

सुभाष सुधा ने फतेहाबाद में डेरा डाला
14 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर थानेसर के विधायक एवं पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष सुधा फतेहाबाद में ही डेरा डाले हुए हैं और तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने शहर के पार्षदों से मुलाकात की और उन्हें अपने-अपने वार्डों में लोगों को कार्यक्रम में आने का न्योता देने की ड्यूटियां लगाईं। वहीं इसके बाद उन्होंने उपायुक्त मनदीप कौर और अधिकारियों के साथ बैठक करके रूपरेखा तैयार की।
कार्यक्रम स्थल पर बनाया जा रहा मंच।

राज्यभर से लोगों को कार्यक्रम में बुलाया गया
विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में राज्यभर से लोग आएंगे। वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि समारोह स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, SDM राजेश कुमार, CTM सुरेश कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
August 12, 2023

शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा खंडित करने की कोशिश:हिसार में रात को बाइकों पर आए 4 लोग, पहले भी 2 बार हो चुका प्रयास

शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा खंडित करने की कोशिश:हिसार में रात को बाइकों पर आए 4 लोग, पहले भी 2 बार हो चुका प्रयास
हिसार में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया गया। नाज कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस प्रतिमा को पूर्व सीएम भजन लाल की पत्नी जसमा देवी ने 25 मई 2012 को लगाया था।

जानकारी अनुसार हिसार के नागोरी गेट के पीछे नाज कॉम्प्लेक्स में शहीद चंद्रशेखर आजाद की 4 फुट ऊंची प्रतिमा बेस बनाकर लगाई हुई है। 10 अगस्त की रात को इस प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित करने की कोशिश की। दुकानदारों ने बताया कि इस प्रतिमा को दो साल में तीसरी बार खंडित करने का प्रयास किया गया।
CCTV में 4 लोग कैद
पुलिस को दुकानदार सुरेश कुमार ने शिकायत दी है। सुरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो बाइकों पर सवार होकर चार व्यक्ति आते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ में लोहे की सबल है। जिससे वे मूर्ति को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह मूर्ति सभी दुकानदारों के सहयोग से स्थापित की गई थी।
August 12, 2023

MDU को कंप्यूटर साइंस में पहला पेटेंट मिला:नारनौल की संगीता यादव ने दिलाया, कुलपति ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, बोले- कमाल कर दिया

MDU को कंप्यूटर साइंस में पहला पेटेंट मिला:नारनौल की संगीता यादव ने दिलाया, कुलपति ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, बोले- कमाल कर दिया
हरियाणा की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक को कंप्यूटर साइंस में पहला पेटेंट मिला है, जो नारनौल के गांव नांगलिया मित्रपूरा अकबरपुर रामु निवासी डॉ संगीता यादव पुत्री दारा सिंह यादव ने दिलाया
भारत सरकार ने प्रदान किया पेटेंट
संगीता यादव, पूर्व प्रवक्ता अर्थशास्त्र एवं कृष्णा यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी नारनौल ग्रामीण को उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए भारत सरकार ने पेटेंट प्रदान किया है। यह MDU रोहतक का कंप्यूटर साइंस में पहला पेटेंट है।
इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी की शोध छात्रा रही वर्तमान में चौधरी रणबीर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झज्जर में कार्यरत डॉ. संगीता यादव को कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
VC ने उपलब्धि पर गौरव जताया
संगीता ने शोध कार्य एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीती गुलिया और विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नसीब सिंह गिल के निर्देशन में किया। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने बधाई दी और कहा कि उन्हें इस उपलब्धि पर गर्व है। इससे विश्वविद्यालय के अन्य शोधार्थी भी इनोवेटिव पेटेंट के लिए प्रेरित होंगे।
संगीता के पिता दारा सिंह यादव ने बताया कि संगीता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। संगीता ने अपने शोध कार्य पर 21 राष्ट्रीय व अंतर्राट्रीय स्तर के रिसर्च पेपर्स प्रकाशित किए और कई इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस अटेंड की। वह एक जर्मन पेटेंट भी अपने नाम कर चुकी है और अब भारत में ही पेटेंट दिलाया है।
August 12, 2023

नूंह में बुलडोजर एक्शन रोकने वाली हाई कोर्ट की बेंच का ट्रांसफर हुआ

नूंह में बुलडोजर एक्शन रोकने वाली हाई कोर्ट की बेंच का ट्रांसफर हुआ
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की एक बेंच ने 7 अगस्त को नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसा पर स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने नूंह में बुलडोजर कार्रवाई रोकने का आदेश दिया था। बेंच ने हरियाणा सरकार से सवाल किया था कि क्या राज्य 'जातीय संहार' करने की कोशिश कर रहा है? खबर है कि अब इस बेंच को बदल दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अगस्त की देर रात इस बेंच का ट्रांसफर हो गया। 11 अगस्त को बेंच इस मामले की फिर से सुनवाई करने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही ट्रांसफर हो गया। इसमें जस्टिस जीएस संधावालिया और जस्टिस हरप्रीत कौर जीवन शामिल थे।

#PunjabHaryanaHighCourt #HighCourt #Nuh #Haryana #NuhViolence #CommunalViolence #Bulldozer #BulldozerAction #HaryanaBulletinNews
August 12, 2023

नए बिल में प्रावधान, नाबालिक से गैंगरेप पर होगी फांसी : अमित शाह

नए बिल में प्रावधान, नाबालिक से गैंगरेप पर होगी फांसी : अमित शाह 
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (11 अगस्त) को संसद के निचले सदन लोकसभा में भारतीय दंड संहिता (IPC) 1860 के सुधार को लेकर विधेयक पेश किया। उन्होंने बताया कि आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) बिल लेगा।
इस बिल में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर कड़े प्रावधान किए गए हैं। बिल में किसी महिला से पहचान छिपाकर शादी करने को अपराध कि श्रेणी में रखा गया है। माना जा रहा है कि इस प्रावधान से सरकार लव जिहाद पर नकेल कसने की तैयारी में है।
अमित शाह ने कहा, ''महिलाओं के प्रति अपराध और सामाजिक समस्याओं से निपटने के लिए भी प्रावधान किए हैं। शादी, रोजगार और प्रमोशन के झूठे वादे या गलत पहचान बताकर जो भी यौन संबंध बनाते थे, उसको अपराध की श्रेणी में पहली बार मोदी सरकार लाने जा रही है।''
उन्होंने कहा, ''गैंगरेप के सभी मामलों में 20 साल की सजा या आजीवन कारावास का प्रावधान किया है। 18 साल से कम उम्र की बच्चियों के मामले में मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है।'' 

#Parliament #AmitShah #BNS #CrPC #IPC #NewBill #LoveJihad #BJP #IndianLaw #Politics #TopNews #LatestNews

Friday, August 11, 2023

August 11, 2023

जींद में इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर 34 लाख हड़पे:एग्जाम की OMR शीट की कॉपी और जॉइनिंग लेटर दिखाकर झांसा दिया

जींद में इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर 34 लाख हड़पे:एग्जाम की OMR शीट की कॉपी और जॉइनिंग लेटर दिखाकर झांसा दिया
प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा के जीद में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर लगवाने का झांसा देकर 34 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दी हुई परीक्षा की OMR शीट दिखाई और फर्जी जॉइनिंग लेटर दिखाकर झांसे में ले लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 4 लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सेक्टर 11 में रहने वाले जीत सिंह ने बताया कि वह सफीदों रोड पर अपने भतीजे के सर्विस स्टेशन पर बैठ जाता था। करीब 6 साल पहले गांव शामलो कलां निवासी अनिल उनके सर्विस स्टेशन पर आया और गाड़ी धुलवाने लगा। उसने खुद को इनकम टैक्स विभाग में कैथल में इंस्पेक्टर बताया। अनिल जब भी बात करता तो बड़ी-बड़ी बातें करता और कहता कि उसके बड़े अधिकारियों, कमिश्नर तक जान-पहचान है।
घर जाकर 15 लाख कैश दिए
उसकी बातों पर विश्वास कर उसने अपने दामाद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी लगवाने के लिए कहा। नौकरी के बदले अनिल ने 34 लाख मांगे। जीत सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने अनिल को उसके घर जाकर 15 लाख उिए। इस दौरान अनिल का भाई राकेश, पिता सत्यनारायण, उसका भांजा अजय भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कमिश्नर राणा उनका काम करवाएगा।
जॉइनिंग लेटर दिखाकर विश्वास में लिया
अनिल ने उसके दामाद के दिए हुए एग्जाम की OMR शीट की कॉपी भी दिखाई। जब वे उसका जॉइनिंग लेटर दिखाने लगे तो उसे विश्वास हो गया। इसके बाद उसने अपने भतीजे आनंद, महेंद्र और पवन को भी नौकरी लगवाने के नाम पर 19 लाख रुपए ले लिए। जब एक्साइज इंस्पेक्टर एग्जाम का रिजल्ट आया तो उसमें उसके दामाद सुदेश का नाम नहीं आया। सिलेक्शन नहीं होने पर जब उसने राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने राशि देने से मना कर करते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
August 11, 2023

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल नारनौल तथा राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण लाल पंवार अम्बाला सिटी में करेंगे ध्वजारोहण

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल नारनौल तथा राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण लाल पंवार अम्बाला सिटी में करेंगे ध्वजारोहण
चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने वाले 10 मुख्य अतिथियों के स्थानों में परिवर्तन किया गया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल महेंद्रगढ़ के जिला मुख्यालय नारनौल में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे तथा राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण लाल पंवार अम्बाला सिटी में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करेंगे।
इसी प्रकार फतेहाबाद जिला के उपमण्डल टोहाना में विधायक श्री विनोद भ्याणा, अम्बाला जिला के उपमण्डल नारायणगढ में विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, पंचकूला जिला के उपमण्डल कालका में विधायक श्री असीम गोयल, कैथल जिला के उपमण्डल कलायत में विधायक श्री रामनिवास ध्वजारोहण करेंगे।
उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिला के उपमण्डल बिलासपुर में विधायक श्री लीलाराम गुज्जर, गुरूग्राम जिला के उपमण्डल पटौदी में विधायक श्री गोपाल कांडा, झज्जर जिला के उपमण्डल बेरी में विधायक श्री सत्यप्रकाश जरावता तथा चरखी दादरी जिला के उपमण्डल बाढड़ा में विधायक श्री सीताराम यादव स्वतन्त्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे।  

इसके अतिरिक्त भिवानी जिला के उपमंडल सिवानी में विधायक भव्य बिश्नोई बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे।
August 11, 2023

हरियाणा BJP मंत्री राहुल गांधी पर भड़के:JP दलाल बोले- उनकी भाषा मैच्योर पॉलिटिशियन की नहीं, लैंग्वेज के कारण ही उन्हें सजा हुई थी

हरियाणा BJP मंत्री राहुल गांधी पर भड़के:JP दलाल बोले- उनकी भाषा मैच्योर पॉलिटिशियन की नहीं, लैंग्वेज के कारण ही उन्हें सजा हुई थी
हरियाणा के भिवानी जिले में पहुंचे कृषि मंत्री JP दलाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। हिसार में मुआवज़े की मांग को लेकर किसानों के बवाल करने पर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसानों की आय बढ़ाने व खर्च कम करने को लेकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बता दें कि कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देश व प्रदेश के ताज़ा राजनीतिक हालातों पर अपनी राय रखी। साथ ही हिसार में आंदोलन कर रहे किसानों से शांति की अपील करके किसान हित में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
सबसे पहले कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण की संज्ञा देने और केवल 2 लोगों की सुनने के आरोप पर कहा कि राहुल गांधी की भाषा मैच्योर पॉलिटिशियन की नहीं है। इसी भाषा के कारण उन्हें सजा हुई थी। उन्होंने चुटकी ली कि कांग्रेस बार-बार राहुल को लॉन्च करती है और वह हर बार फेल हो जाता है।

मंत्री जेपी दलाल का स्वागत करते भाजपा नेता।

किसानों को मुआवजा जल्द मिलने का आश्वासन दिया
जेपी दलाल ने नसीहत दी कि राहुल कंपनियों को हायर करने की बजाय देश की समस्या व मानसिकता को समझ कर नीतियां बनाएं। नूंह घटना के बाद भाजपा और जजपा सरकार को विफल बताकर राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा हरियाणा की कमान उन्हें सौंपने के सवाल पर कहा कि कमान सौंपना जनता का काम है। जनता कांग्रेस को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 2-2 बार रिजेक्ट कर चुकी है।
वहीं हिसार में मुआवज़े की मांग को लेकर किसानों के बवाल पर JP दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की वकील बनकर हर बार मज़बूती से लड़ाई लड़ती है। यह क़ानूनी प्रक्रिया है, जिसको लेकर आज भी दिल्ली में बैठक है। मुझे उम्मीद है कि भिवानी, हिसार व सिरसा ज़िलों को किसानों का बकाया 800-900 करोड़ रुपए जल्द किसानों के खाते में आएगा। उन्होंने तब तक किसानों से शांति रखने की अपील की।
August 11, 2023

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित:जुलाई में 35980 ने दी थी एक दिवसीय कंपार्टमेंट परीक्षा; 47.38% बच्चे पास

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित:जुलाई में 35980 ने दी थी एक दिवसीय कंपार्टमेंट परीक्षा; 47.38% बच्चे पास
भिवानी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव(

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जुलाई-2023 में ली सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा का परिणाम बोर्ड ने आज घोषित कर दिया। इसमें 47.38 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आज शाम को रिजल्ट अपलोड कर दिया जाएगा।

26 जुलाई को हुई थी परीक्षा
भिवानी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने शुक्रवार को बताया कि 12वीं की एक दिन की परीक्षा में 35 हजार 980 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। इनमें 20 हजार 535 छात्र और 15 हजार 445 छात्राएं थी। परीक्षा प्रदेशभर में 26 जुलाई को 128 केन्द्रों पर करवाई गई थी।
17049 स्टूडेंट्स हुए पास
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में शामिल हुए 35 हजार 980 परीक्षार्थियों में से 17 हजार 49 बच्चे पास हो गए हैं। 16 हजार 839 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट रही है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 20 हजार 535 छात्रों में से 9 हजार 467 छात्र पास हुए। 9 हजार 511 छात्रों की कम्पार्टमेंट रही। इनकी पास प्रतिशतता 46.10 रही।
रिचेकिंग के लिए 20 दिन में करें ऐप्लाई
परीक्षा में 15 हजार 445 छात्राओं मे से 7 हजार 582 पास हुई हैं। 7 हजार 328 छात्राओं की कम्पार्टमेंट रही। इनकी पास प्रतिशतता 49.09 रही। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/पुनर्मुल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।