September 12, 2026
रक्तदान शिविर में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने रक्तदान कर की मिसाल कायम
रक्तदान शिविर में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने रक्तदान कर की मिसाल कायम
मानव रक्त का कोई विकल्प नही, प्रत्येक युवा अवश्य करे रक्तदान : रूद्राक्ष मिड्ढा
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस ने माता-पिता की स्मृति में आयोजित किया तीसरा रक्तदान शिविर
जींद : नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला द्वारा अपने स्व. पिता दौलतराम व माता शाणी देवी की स्मृति में शनिवार को हिंदू कन्या महाविद्यालय के सामने सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने एकसाथ रक्तदान कर जहां मिसाल कायम की वहीं शहर के समाजसेवियों, चिकित्सकों, गणमान्य लोगों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया और रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान को लेकर इतना उत्साह था कि एक-एक कर 121 रक्त यूनिट एकत्रित हो गई। शिविर आयोजक डा. भोला व उनके परिवार के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी तन्मयता से अपनी डयूटी निभाई रक्त का संग्रहण किया। रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि इसमें न कोई मुख्यअतिथि था और न ही कोई विशिष्ठ अतिथि। हर कोई आमजन की तरह रक्तदान शिविर में पहुंचा और रक्तदान किया।
शिविर में रक्तदाताओं का हौंसाल डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा के बेटे रूद्राक्ष मिड्ढा, जुलाना से भाजपा नेता एवं चेयरमैन योगेश बैरागी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, मार्केट कमेटी चेयरमैन बबलू गोयल, नागरिक अस्पताल के पीएमओ डा. रघुवीर पूनिया, डा. मनजीत, लीला ठेकेदार, समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल, राजकुमार भोला, सुभाष अनेजा, राकेश ग्रोवर कमलेश, सीमा भोला, ऊषा, रितेन, अर्षति, राकेश जुनेजा, सन्नी अनेजा, रमेश ढिल्लो, सदानंद महाराज, काला परूथी, सुरेंद्र चौहान, मुकेश राठोड़ ने बढ़ाया।
भाजपा युवा नेता रूद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि मनुष्य के रक्त की पूर्ति रक्तदान करके ही की जा सकती है। अन्य कोई साधन नही है। हमारे द्वारा दान में दिया गया रक्त पता नही किसकी जान बचा ले, यह हमें स्वयं मालूम नही होता है। इसलिए प्रत्येक युवा,व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में सभी मुख्यअतिथियों ने रक्तदाताओं की हौंसलाअफजाही करते हुए कहा कि ब्लड डोनेशन के दौरान शारीरिक जांच होती है जिससे अपने स्वास्थ्य के बारे में पता चलता है। नेगेटिव भावनाओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। जुलाना से भाजपा नेता एवं चेयरमैन योगेश बैरागी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। रक्तदाता अपना रक्त देकर दूसरों की जान बचाता है और इससे भारत की समृद्ध एवं संस्कारवान संस्कृति के दर्शन होते है। डा. भोला की पत्नी सीमा भेला, बेटे कार्तिक भोला, बहन कमलेश, ऊषा, रितेन ने कहा कि मानव रक्त का वैज्ञानिक भी कोई विकल्प नही निकाल पाए हैं। आवश्यकता होने पर खून की पूर्ति केवल मानव रक्त से ही हो सकती है। ऐसे में रक्तदान करने से किसी का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।
शिविर के आयोजक डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है और हर व्यक्ति खासकर युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान करने से शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार व गौरव अनुभव होता है।
रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया
रक्तदान शिविर में जहां रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया वहीं कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक मतदान व कन्या भ्रूण हत्या न करने को लेकर भी शपथ दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है और हर व्यक्ति खासकर युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।