Breaking

Sunday, October 3, 2021

October 03, 2021

युवक के पेट में कैंची मारने का आरोपी गिरफ्तार

युवक के पेट में कैंची मारने का आरोपी गिरफ्तार
जींद ( संजय कुमार ) ÷शर्मा नगर स्थित एक मकान में घुसकर युवक के पेट में कैंची मारने के आरोपी कालोनी के ही जोगेंद्र को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
गौरतलब है कि कैथल जिला के बालू हाल आबाद शर्मा नगर निवासी आशू ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 जुलाई दोपहर को वह अपने घर पर खाना खाने के लिए आया था। जब वह घर आया तो पड़ौसी युवक जोगेंद्र उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौच कर रहा था। फिर उसने जोगेंद्र के परिवारवालों को बुलाकर कहा था कि जोगेंद्र को समझाओ कि वह उसकी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। इस पर जोगेंद्र ने उसके घर में घुसकर कैंची से उसके पेट पर कई वार कर दिए थे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में युवक जोगेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एचसी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी कालोनी के ही जोगेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
October 03, 2021

विवाहिता को आत्महत्या को मजबूर करने का आरोपी ससुर गिरफ्तार

विवाहिता को आत्महत्या को मजबूर करने का आरोपी ससुर गिरफ्तार
जींद, (ब्यूरो ) ÷( संजय कुमार )---25 अगस्त को शाहपुर गांव में 21 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतका के ससुर सतबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि 25 अगस्त को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में खरकबुरा गांव के सतीश ने बताया था कि उसकी बहन विक्की की शादी मई 2020 को शाहपुर गांव के सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। सोनू 27 सितम्बर 2020 को उनके गांव में उसकी शादी में आया था। वहां पर उसकी बाइक चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सोनू को बदले में अपनी बाइक दे दी थी, लेकिन एक सप्ताह बाद सोनू उनकी बाइक वापस उनके घर छोड़ गया था। फिर उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। फिर 25 अगस्त को सोनू, देवर मोनू और ससुर सतबीर तथा सास ने फांसी देकर उसकी बहन की हत्या कर दी थी।  हत्या के बाद सायं को 4 बजे सोनू ने फोन कर सूचना दी थी कि उसकी बहन विक्की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या के आरोप में शाहपुर गांव निवासी सोनू, सतबीर, मोनू और महिला की सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एसआई भाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सतबीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Monday, September 27, 2021

September 27, 2021

अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के दिन सम्मानित हुई फरीदाबाद की सृष्टि

अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के दिन सम्मानित हुई फरीदाबाद की सृष्टि

फरीदाबाद : ए.आर.के फाउंडेशन ओर एनी एडवरटाइजिंग द्वारा इंस्पिरिंग स्टोरीज ऑफ इंडिया के छठे ह्यूमैनिटी एचीवर अवार्ड 2021 का आयोजन दिल्ली में किया गया। दिल्ली में हुए के सम्मान समारोह में फरीदाबाद की सृष्टि गुलाटी को  सम्मानित किया गया। वाई.डब्ल्यू.सी.ए ऑटोटेरिम दिल्ली में आयोजित हुए एक समारोह में फरीदाबाद की सृष्टि गुलाटी को ह्यूमैनिटी एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सृष्टि इस समारोह में यह सम्मान प्राप्त करने वाली सबसे छोटी उम्र की प्रतिभागी बनी। यह अवार्ड समारोह एक चैरिटी इवेंट था जो कोविड परिवार की सहायता के लिए किया गया था।(इंस्पिरिंग स्टोरीज ऑफ इंडिया) जिन लोगो के नेक कार्यो से समाज को एक नई दिशा, कुछ नया सीखने को मिले ओर समाज मे एक अच्छा संदेश मिले ऐसे कलाकरों को इस मंच पर सम्मानित किया गया। इस समारोह में उदित, नीलिमा, विकास, हन्नी, वरुण रस्तोगी, जस्वन्दिर, कंवल आदि अनेक गणमान्य अतिथियो को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सृष्टि गुलाटी को उसकी विशेष उपलब्धि समाज मे उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सृष्टि गुलाटी वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर होंने के साथ ही साथ एक बेहतरीन आर्टिस्ट, डांसर, ओर छोटी समाज सेविका भी हैं। सृष्टि गुलाटी अपने माता-पिता के सहयोग से समाज मे अलग-अलग प्रकार के जागरूकता के कार्यक्रम भी करती है। सृष्टि गुलाटी द्वारा मास्क वितरण, सेनेटरी पैड, लेखन सामग्री आदि फरीदाबाद के स्लम एरिया में वितरित किए गए हैं। नीलिमा का कहना है कि समाज मे सभी को मिलकर इस तरह से नेक कार्य करते रहना चाहिए। अपने बच्चो में छोटी उम्र में ही नेक कार्यों को करने के शिक्षा देनी चाहिए। सृष्टि गुलाटी इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। माता-पिता का कहना है कि बेटी की सफलता ही हमको एक नई प्रेणना देती हैं।
September 27, 2021

भारत बंद को आप पार्टी का संपूर्ण समर्थन : डॉ. रजनीश जैन

भारत बंद को आप पार्टी का संपूर्ण समर्थन : डॉ. रजनीश जैन   

जींद : ( संजय कुमार ) ÷ आम आदमी पार्टी जींद की विधानसभा क्षेत्र महिला अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश जैन ने किसानों के भारत बंद को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा की किसानों की मांगे जायज हैं। तीनों काले कानून संपूर्ण रूप से रद्द होने चाहिएं। ये तीनों कानून किसान विरोधी हैं। देश के किसान लंबे समय से संघर्षरत हैं। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार को चाहिए की किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करके तुरंत मानी जाए व सरकार को अन्नदाता की भलाई में काम करना चाहिए। सरकार को चाहिए की आंदोलन के दौरान जो मृतक किसान हैं, उनके परिजनों को सरकारी नौकरी व उच्च मानदंडों का मुआवजा सरकार तुरंत देने का काम करे।

Sunday, September 26, 2021

September 26, 2021

आम आदमी पार्टी जिला जींद ने 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद का किया समर्थन

आम आदमी पार्टी जिला जींद ने 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद का किया समर्थन 
जींद : ( संजय कुमार ) ÷आप पार्टी के जिला जींद अध्यक्ष  लाभ सिंह सिद्धू ने किसानों के भारत बंद को जिला जींद की ओर से अपना पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है की किसान हमारे अन्नदाता हैं। अन्नदाता की अनदेखी किसी भी प्रकार से सहन नहीं की जा सकती। सरकार को चाहिए कि इन तीनों काले कानूनों को रद्द करे। एमएसपी ऊंचे मानदंडों पर निर्धारित की जाए। किसानों की जमीनों को हथियाने की साजिश संपूर्ण रूप से खत्म होनी चाहिए। जिला जींद आम आदमी पार्टी पूरी तरीके से भारत बंद का समर्थन करती है व सहयोग करती है।             
उक्त जानकारी पार्टी के जींद जिला प्रेस प्रवक्ता मीडिया प्रभारी गणेश कौशिक ने दी।

Saturday, September 25, 2021

September 25, 2021

क्या नया राजनीतिक ठौर-ठिकाना ढूंढ रहे हैं वीरेंद्र सिंह

 सम्मानजनक आंकड़ा जरूर छुआ मगर पिछले सालों से कमजोर रही रैली
-सवाल-क्या नया राजनीतिक ठौर-ठिकाना ढूंढ रहे हैं वीरेंद्र सिंह
जींद ÷ ( संजय कुमार ) ÷ सम्मान दिवस रैली लोगों की हाजिरी की लिहाज से सम्मानजनक रही, मगर ताऊ देवी लाल की जयंती के मौके पर चौटाला परिवार द्वारा आयोजित आज तक हुई सभी रैलियों से फीकी रही। रैली में शामिल लोगों में पहले की रैलियों की भांति उत्साह कम था। नारों के अभाव रहा। हालांकि भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह की उपस्थिति ने एकबारगी तो भीड़ में एक बार तो उत्साह भरने का काम किया। भाजपा में हाशिये पर चल रहे वीरेंद्र सिंह के संबंध में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या वे नया ठोर ठिकाना ढूंढ रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह के आगमन की सूचना को आयोजकों ने पूरी तरह अंतिम समय तक गुप्त रखा, मगर उनके आगमन पर स्वागत की तैयारियां पूरी रखी। सबसे पहले मंच पर पहुंचने वालों में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जेडीयू नेता केसी त्यागी के साथ पहुंचे। उसके करीब आधा घंटा बाद रैली के मुख्य वक्ता व हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के साथ करीब अढ़ाई बजे मंच पर पहुंचे। तब तक यह भी स्पष्ट हो चुका था कि पूर्व प्रधानमंत्री एसके देवगौड़ा व यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह, फ़िल्म अभिनेता राजबब्बर व किसान नेता शिरकत नहीं करेंगे। सभी प्रमुख नेता मंच पर अग्रिम पंक्ति में बैठे। आयोजकों ने अग्रिम पंक्ति की एक कुर्सी खाली रखी। इसके बाद से जानकारों ने यह अंदाजा लगा लिया कि कोई बड़ा नेता चौंकाने वाले स्टाइल में शिरकत जरूर करेगा। ठीक सवा 3 बजे मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह का आगमन हो गया। ऐलनाबाद से पूर्व विधायक अभयसिंह चौटाला जींद जिले के इनलो नेता व पूर्व विधायक रामफल कुंडू के साथ हाथ में फूलों का बुक्का लेकर अगुआई करने दौड़े। सम्मान से इन्हें मंच पर लाया गया। रैली के मंच पर अचानक वीरेंद्र सिंह को देखकर सुस्त पड़े इनेलो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। वे रह रहकर नारेबाजी करने लगे। रैली में उपस्थित लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाकर भाजपा नेता का अभिनंदन किया। वीरेंद्र सिंह की अचानक उपस्थिति ने लोगों में जोश भरने का काम किया।
*-जींद व आसपास की हाजिरी रही नाममात्र-*
रैली में अधिकांश लोग सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी आदि जिलों से पहुंचे थे। जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, मेवात व महेंद्र गढ़ आदि जिलों से रैली में हाजिरी काम ही दिखाई दी। फिर भी हाजिरी के लिहाज से रैली संख्या का सम्मानजनक आंकड़ा छू गई। लेकिन पहले के सालों में ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित हुई रैलियों से कमजोर रही।

*-नया राजनीतिक ठिकाना ढूंढ रहे हैं वीरेंद्र सिंह?*
पिछले काफी समय से भाजपा में वीरेंद्र सिंह एक तरह से हाशिये पर चल रहे हैं। यदाकदा उनकी टीस भी अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी ही पार्टी व सरकारों के खिलाफ की गई बयानबाजी से झलकती रहती है। पिछले दिनों जींद दौरे पर आए आप नेता व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता के साथ उनकी मुलाकतभी सुर्खियां बनी थी। किसान आंदोलन को लेकर वे कई मर्तबा खुलकर अपनी ही पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर ले चुके हैं। यह भी सर्वविदित है कि वे अपने सांसद बेटे को केंद्र में मंत्री बनाना चाहते है। उस प्रयास में वे असफल भी हुए हैं।
आप नेता सुशील गुप्ता से पिछले महीने मुलाकात के बाद आज सम्मान दिवस रैली में अचानक शामिल होकर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह ने राजनीतिक सवाल को जन्म दे दिया है कि क्या वे नया राजनीतिक ठोर ढूंढ रहे हैं, ताकि भविष्य में उनकी व परिवार की राजनीति सुरक्षित रह सकें। यह भाजपा में प्रेशर पोलटिक्स की ओर भी माना जा सकता है और भविष्य में उन द्वारा किये गए किसी राजनीतिक बदलाव की ओर भी संकेत कर रहा है।
September 25, 2021

आम आदमी पार्टी का 13 सूत्री मांगों को लेकर पांचवें दिन लघु सचिवालय पर अनिश्चितकालीन धरना व क्रमिक अनशन

आम आदमी पार्टी का 13 सूत्री मांगों को लेकर पांचवें दिन लघु सचिवालय पर अनिश्चितकालीन धरना व क्रमिक अनशन
जींद , एनसीआर हरियाणा ( संजय कुमार ) ÷ हरियाणा संयोजक निकाय पंचायत चुनाव राजेंद्र गुप्ता ने की उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हमारी मांगों को न मानकर तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है। सभी मांगे जनकल्याण हरियाणा के भलाई व सुख सुविधा के लिए है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की आम आदमी पार्टी हरियाणा में निकाय व पंचायत चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़ेगी। चाहे चुनाव पार्षदों का हो या चेयरमैन का हो या नगर निगम का हो।  पार्टी  मैदान में साफ छवि व जनता के लिए काम करने वाले जमीन से जुड़े प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा की हरियाणा सरकार की नीति और नियत में खोट है। भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी है। मीडिया प्रभारी गणेश कौशिक ने कहा किसान आंदोलन के दौरान मृतक किसानों के परिजनों को सरकार नौकरी में उचित मुआवजा देने का काम करे व नए भूमि कानून को रद्द करे,  जमीनों की खेवट बंटवारा निश्चित समय में किया जाए। जींद के मेडिकल कॉलेज को विश्वकर्मा मेडिकल कॉलेज नाम दिया जाए।  कुछ प्रमुख मांगें हैं। जिनको सरकार तुरंत माने व लोगों की भावनाओं पर खरा उतरे इस धरने में राजेंद्र गुप्ता, संयोजक , मीडिया प्रभारी डॉ. गणेश कौशिक , जुलाना अध्यक्ष  वीरेंद्र आर्य, जिला उपप्रधान राज सिंह मलिक , जगत सिंह रेढू , सूरजभान , लहना सिंह नंबरदार , कंवरजीत, बलवंत सिंह, होशियार सिंह, बलदेव, पाला राम,  नवीन राठौर , प्रवीण ,सतवीर सिंह , मनजीत पांचाल, सूरजमल फौजी , रेनू मलिक, जगत सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।