Breaking

Saturday, May 27, 2023

May 27, 2023

*हरियाणा में OPS की मांग फिर तेज:7 दिन बाद कर्मचारी निकालेंगे साइकिल यात्रा; लोगों का जुटाएंगे समर्थन, 23 को चंडीगढ़ कूच*

*हरियाणा में OPS की मांग फिर तेज:7 दिन बाद कर्मचारी निकालेंगे साइकिल यात्रा; लोगों का जुटाएंगे समर्थन, 23 को चंडीगढ़ कूच*
हरियाणा में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की मांग फिर तेज होने लगी है। अपनी मांग को लेकर हरियाणा के कर्मचारी प्रदेश भर में साइकिल यात्रा निकालने जा रहे हैं। 2 जून को नांगल चौधरी से यात्रा की शुरुआत होगी। पूरे प्रदेश में घूमकर समर्थन जुटाने के बाद यात्रा 23 जून को चंडीगढ़ में कूच करेगी।

ओपीएस मांग समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने बताया कि राज्य के कर्मचारी अपनी मांगे मनवाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। मजबूरी में अब आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।

NPS से किसी को फायदा नहीं
धारीवाल ने बताया कि NPS बाजारी व्यवस्था है, जिसका न तो कर्मचारियों को फायदा है न ही सरकार को। जबकि सरकार एनपीएस मनवाने के लिए कर्मचारियों के साथ दमनकारी नीति अपना रही है। हमारे आंदोलन के बाद कर्मचारियों की अधिकारियों से बात भी करवाई गई, लेकिन फिर भी हमारी मांग ज्यों की त्यों है।
चंडीगढ़ में साइकिल यात्रा को लेकर जानकारी देते ओपीएस आंदोलन समिति के पदाधिकारी।
आसानी से लागू हो सकता है OPS
चंडीगढ़ में धारीवाला ने बताया कि सरकार कहती है इससे आर्थिक बोझ पड़ेगा। NPS 10 प्रतिशत पैसा हमारी सैलरी में से काटता है और सरकार 14 प्रतिशत पैसा आमजन का इस्तेमाल करती है, वह लोगों का पैसा है। अगर वह 14 प्रतिशत पैसा अपने पास रखें तो कर्मचारियों को लिए आसानी से ओपीएस लागू किया जा सकता है।

NPS में अभी ये है व्यवस्था
एनपीएस के तहत रिटायरमेंट के बाद 60 प्रतिशत कर्मचारी को मिलता है 40 प्रतिशत से पेंशन दी जाती है। इस पैसे को कंपनियां अपने लिए इस्तेमाल करती हैं। हमें उस पैसे का मात्र ब्याज मिलता है। हमारा पैसा बाजार के रिस्क पर होता है। इसकी इजाजत भी सरकार ने हमसे नहीं ली। धारीवाल ने बताया कि यदि सरकार हमारी मांग मान लेती है तो हम सरकार का बहुत बड़ा सम्मान करेंगे।

डिप्टी CM भी भूल गए वादा
साइकिल यात्रा के दौरान कर्मचारी लोगों को जागरूक करेंगे। जो युवा मेहनत कर सरकारी नौकरी का सपना देखता है सरकार उसके साथ क्या कर रही है। किस तरह उसके हक को छीन रही है। हम यह संदेश देंगे कि जो हमारी मांग मानेगा वोट उसी को मिलेगा। डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने हमसे वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। उन्हें तो सांसद की पेंशन भी मिल रही है। अब विधायक की पेंशन भी मिलने लगेगी।
May 27, 2023

*जंतर-मंतर को फिर पुलिस ने घेरा:हरियाणा से किसानों को हिरासत में लिया गया; धरना स्थल से मीडिया को खदेड़ा, पहलवानों की 9 बजे क्रांफ्रेस*

*जंतर-मंतर को फिर पुलिस ने घेरा:हरियाणा से किसानों को हिरासत में लिया गया; धरना स्थल से मीडिया को खदेड़ा, पहलवानों की 9 बजे क्रांफ्रेस*
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का धरना जंतर-मंतर पर जारी है। रविवार को नई संसद भवन के सामने महिला महापंचायत का आयोजन होना है। बड़ी संख्या में किसानों के जत्थों के कल धरना स्थल पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले ही पुलिस हरकत में आ गई। हरियाणा के अंबाला जिला के एक गुरुद्वारे से पंजाब के किसान जत्थेबंदियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा हरियाणा के अन्य जिलों से भी पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया है।

पहलवानों ने जंतर-मंतर पर अभी रात को 9 बजे इमरजेंसी पत्रकार वार्ता बुलाई है। लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही पत्रकारों को धरना स्थल से खदेड़ दिया। अब उन्हें मौके तक नहीं जाने दिया जा रहा है।
शनिवार को दिल्ली पुलिस ने दी स्टेटस रिपोर्ट
शनिवार को मामले की स्टेटस रिपोर्ट लेकर दिल्ली पुलिस राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। यहां दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए गए हैं। अब मामले की सुनवाई 27 जून को होगी।

इससे पहले योग गुरू बाबा रामदेव का गुस्सा बृजभूषण पर फूटा। राजस्थान के भीलवाड़ा में बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए कहा कि कुश्ती संघ का मुखिया रोज बहन-बेटियों के बारे में बकवास करता है। उसे तुरंत अरेस्ट करना चाहिए।

वहीं दंगल गर्ल व भाजपा नेता बबीता फोगाट ने पहलवानों के धरने को लेकर सवाल उठाए हैं। बबीता फोगाट ने ट्वीट कर हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी को आंदोलनजीवी करार देते हुए अगुआई पर सवाल खड़े किए हैं।
पहलवान 23 अप्रैल से बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने कुश्ती संघ अध्यक्ष BJP सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

इसके खिलाफ महिला पहलवानों के समर्थन में 28 मई यानी कल नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत होने जा रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस पर पहलवानों ने कहा कि दिल्ली पुलिस उन्हें जहां रोकेगी, वे वहीं पर बैठकर महापंचायत करेंगे।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में एक महीने से ज्यादा समय से धरना चल रहा है।
बाबा रामदेव ने कहा- यह पाप है
भीलवाड़ा में बाबा रामदेव ने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर-मंतर पर धरने पर बैठना और कुश्ती संघ अध्यक्ष पर दुराचार, व्याभिचार के आरोप लगाना बहुत शर्मनाक है। ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहिए। वह रोज-रोज मुंह उठाकर देश की मां, बहन-बेटियों के बारे में बकवास कर रहा है। यह बहुत निंदनीय, कुकृत्य और पाप है।
बृजभूषण ने विनेश को मंथरा कहा था
कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली में 2 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इसके बावजूद बृजभूषण की तरफ से पहलवानों को लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही है। UP के गोंडा में बृजभूषण ने पहलवान विनेश फोगाट को मंथरा बताया। बृजभूषण ने कहा- रामायण में जैसे मंथरा ने कुछ रोल प्ले किया था, कैकेयी ने रोल प्ले किया था, वैसे ही विनेश फोगाट मेरे लिए मंथरा बनकर आई हैं।

पहली बार हजारों पहलवान थे, इस बार तीन पति-तीन पत्नी हैं और सातवां कोई नहीं है। जैसे आज हम मंथरा को धन्यवाद देते हैं, कैकेयी को धन्यवाद देते हैं वैसे हम कुछ दिन बाद विनेश फोगाट को भी धन्यवाद देंगे। जब पूरा परिणाम आ जाएगा।

सांसद बृजभूषण सिंह।
बबीता फोगाट ने कहा - आंदोलनजीवी कर रहा अगुआई
इस मामले में भाजपा नेता और पहलवान रही बबीता फोगाट ने पहलवानों के धरने को लेकर गुस्सा फूटा है। बबीता फोगाट ने कहा- यह बेहद हीं शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जंतर मंतर से शुरू हुए आंदोलन की अगुआई अब गुरनाम सिंह चढूनी जैसे आंदोलनजीवी द्वारा की जा रही है।

जिस सभा में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल BJP और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जहरीले बोल, अपशब्द और धमकियां दी जा रही है, वो आंदोलन महिलाओं के अधिकार के लिए कैसे हो सकता है?। महिलाओं के अधिकार के लिए उठी मांग व आंदोलन अब देश विरोधी ताकतों और खास राजनीतिक परिवारों को सुपुर्द होती दिख रही है।

बबीता फोगाट का ट्वीट।
किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी के इस बयान पर भड़की दंगल गर्ल
दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने अपने ट्वीट के साथ किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी का वीडियो ट्वीट किया है। जो जींद में पहलवानों के हक में परसों हुई महापंचायत का बताया जा रहा है। इसमें गुरनाम चढ़ूनी कह रहे हैं- 'अगर इतनी अकड़ है मोदी तो एक बार कह दो की हम बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं करते, फिर अगर BJP का कुत्ता भी हरियाणा में घुस गया तो बताना, लट्ठ जितने मर्जी चला लेना, कत्ल जितने मर्जी कर लेना, लेकिन हरियाणा में BJP का कुत्ता भी नहीं घुसेगा'।

ओलिंपियन जापान की रिसाको कवाई ने किया ट्वीट।
पहलवानों को मिला पहला अंतरराष्ट्रीय समर्थन
टोक्यो ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता और तीन बार की पूर्व विश्व चैंपियन जापान की रिसाको कवाई ने पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर समर्थन किया है। महिला पहलवानों के आंदोलन को पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय समर्थन
धरने पर पहुंची हरियाणा की जूनियर महिला कोच
दिल्ली जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने में हरियाणा की जूनियर महिला कोच भी पहुंच गई। महिला कोच ने हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद संदीप सिंह से खेल मंत्रालय छीन लिया गया। हालांकि वह अभी भी सरकार में मंत्री बने हुए हैं। जंतर-मंतर पहुंचकर महिला कोच ने पहलवानों की बात सुनी और अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में भी बताया।
May 27, 2023

*जींद में बारिश से मौसम सुहाना:तापमान 6 डिग्री गिरा, किसानों को सलाह- 30 के बाद करें कपास की बिजाई, धान के लिए भी अच्छा समय*

*जींद में बारिश से मौसम सुहाना:तापमान 6 डिग्री गिरा, किसानों को सलाह- 30 के बाद करें कपास की बिजाई, धान के लिए भी अच्छा समय*
तापमान 6 डिग्री गिरा, किसानों को सलाह- 30 के बाद करें कपास की बिजाई, धान के लिए भी अच्छा समय|
हरियाणा के जींद जिले में पिछले 2 दिन से रात को लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी ठंडा और सुहाना हो गया है। वहीं अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि 30 मई तक बारिश की संभावना है। इसके बाद ही कपास की बिजाई करें। इसके अलावा धान की नर्सरी के लिए भी यह अच्छा समय है। जून में अगर बारिश ठीक होती है तो बाजरा की बिजाई भी 15 जून तक फायदेमंद रहती है।

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत मिली
बता दें कि जींद जिले में शनिवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे आंधी-तूफान आया और गरज चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर के लिए बारिश तेज हो गई। इसके बाद सुबह 8 बजे तक रूक-रूककर हल्की बारिश होती रही। बारिश के बाद शहर में कई जगह पानी भी भरा, लेकिन यह जल्द ही उतर गया। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही था, जो बारिश के बाद घटकर 33 से 34 डिग्री पर आ गया है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
बारिश से किसानों के खेतों की सिंचाई भी हो गई, जिससे वह अब बिजाई के लिए तैयार है। 
बारिश से किसानों के खेतों की सिंचाई भी हो गई, जिससे वह अब बिजाई के लिए तैयार है।
15 जून तक बाजरे की बिजाई कर सकते किसान
पांडू-पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 30 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में बारिश होते रहने की संभावना है। किसान 30 मई के बाद अपनी कपास की फसल की बिजाई कर सकते हैं। जिन किसानों ने 10 से 15 दिन पहले कपास की बिजाई की थी और कपास का बीज अंकुरित हो चुका है, वह किसान 30 मई के बाद निलाई-गुड़ाई कर सकते हैं।

इसके अलावा धान की नर्सरी के लिए भी यह उपयुक्त समय है। डॉ. राजेश कुमार ने यह भी बताया कि पिछले सालों में मई माह में लू चलने के कारण कपास के पौधे अंकुरित होते ही जल जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। बारिश और मौसम से किसानों को फायदा ही हो रहा है। किसान 15 जून तक बाजरा की भी बिजाई कर सकते हैं।
May 27, 2023

*नारनौल में गलियां-सड़कें तालाब बनीं:तेज हवाएं चलीं, झमाझम बरसे बादल; आज बारिश होते रहने का अलर्ट, लोगों को आवाजाही में परेशानी*

*नारनौल में गलियां-सड़कें तालाब बनीं:तेज हवाएं चलीं, झमाझम बरसे बादल; आज बारिश होते रहने का अलर्ट, लोगों को आवाजाही में परेशानी*
हरियाणा के नारनौल शहर में शनिवार सुबह 5 बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। इससे जेठ के तपते माह में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। बारिश 8 बजे तक जारी रहीं। वहीं आज सारा दिन बादल बरसते रहने या मौसम खराब रहने का अलर्ट है।

रात में मौसम साफ, सुबह तक खराब
पिछले 3-4 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार बारिश हो रही है। पिछले 3 दिनों से तेज हवाएं चल रही थीं। कभी-कभी बूंदाबांदी हो रही थी। शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शनिवार सुबह होते-होते मौसम ने करवट बदल ली।

पूरा दिन बारिश होने का अलर्ट जारी
सुबह करीब 5 बजे काले बादल छा गए। आंधी तूफान आया, बिजली चमकने लगी। गरज के साथ बारिश हुई। इससे जहां सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं, वहीं लोगों को सुबह के अपने रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बारिश पूरा दिन जारी रहेगी।

स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई
सुबह 5 बजे शुरू हुई बारिश करीब 8 बजे तक भी चलती रही। इसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। रास्तों में पानी भर जाने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। कई लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकले, वहीं कुछ लोग बारिश में काम करते दिखे।

जेठ के महीने में भी सर्दी का अहसास
जेठ का महीना चल रहा है। जेठ के महीने में तेज लू चलती है और गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार जेठ के महीने में भी लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम खुशगवार है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को हवाएं चलने की वजह से सर्दी का अहसास भी हो रहा है।
May 27, 2023

*नए संसद भवन पर सियासी घमासान:मंत्री विज ने पूछा- बहिष्कार स्थाई है या अस्थाई ? क्या सांसद बनने के लिए चुनाव भी नहीं लड़ेंगे*

*नए संसद भवन पर सियासी घमासान:मंत्री विज ने पूछा- बहिष्कार स्थाई है या अस्थाई ? क्या सांसद बनने के लिए चुनाव भी नहीं*
गृह मंत्री अनिल विज।
देश के नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले ही सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस समेत 21 पार्टियां नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध कर रही हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से न कराना राष्ट्रपति पद का अपमान है।

*नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध करने वाले विपक्ष से हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पूछा है कि यह बहिष्कार स्थाई है या अस्थाई ?*

गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा है कि नए संसद भवन का जो सांसद और पार्टियां बहिष्कार कर रही हैं क्या वह बहिष्कार स्थाई है या अस्थाई ? क्या अब वह कभी भी इस नए संसद भवन में नहीं आएंगे ? और इसलिए संसद भवन में आने के लिए वह चुनाव भी नहीं लड़ेंगे ?

*विपक्ष को अंग्रेजों द्वारा बनाई चीजें ज्यादा पसंद आती है: विज*
गृह मंत्री ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा था कि देश की कांग्रेस समेत जो विपक्षी पार्टियां हैं, उनका अंग्रेज मोह अभी नहीं गया। उन्हें अंग्रेजों द्वारा बनाई गई चीजें ज्यादा पसंद हैं। उनको हमारे देश के कारीगरों द्वारा बनाई चीजें पसंद नहीं हैं। इसीलिए वो विरोध कर रहे हैं।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनका यह मानना है कि जो भी राजनीतिक पार्टियां लोकतंत्र रूपी इस नए मंदिर का विरोध कर रही हैं, उन पार्टियों का हर देशभक्त व्यक्ति को बहिष्कार कर देना चाहिए। विज ने कहा कि विपक्ष का विरोध करना जायज है, लेकिन हर अच्छे काम का विरोध करना ठीक नहीं। जैसे असुर किसी भी अच्छे काम या यज्ञ में अर्चन डालते थे, जैसे ताड़का आकर उसमें हड्डियां डाल देती थी, यह बिल्कुल वही काम कर रहे हैं।
May 27, 2023

*हरियाणा कांग्रेस में हलचल तेज:भूपेंद्र हुड्‌डा ने विधायक दल की मीटिंग बुलाई, एंटी खेमे को भी न्योता, प्रभारी गोहिल मौजूद रहेंगे*

*हरियाणा कांग्रेस में हलचल तेज:भूपेंद्र हुड्‌डा ने विधायक दल की मीटिंग बुलाई, एंटी खेमे को भी न्योता, प्रभारी गोहिल मौजूद रहेंगे*
हरियाणा में कांग्रेस के संगठन के ऐलान की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली जाकर मीटिंग की। वहां से मिले सिग्नल के बाद पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुला ली है। इस मीटिंग में सबसे खास बात यह है कि एंटी हुड्‌डा खेमे के चेहरे भी दिखाई देंगे। पार्टी की ओर से इन्हें भी मीटिंग का न्योता दिया गया है।

इस बार मीटिंग पूर्व सीएम के आवास पर नहीं पार्टी के मुख्यालय में 31 मई को बुलाई गई है। मीटिंग में हरियाणा मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेशाध्यक्ष चौ़धरी उदयभान मौजूद रहेंगे। इससे पहले तक हुड्‌डा खेमा अपने स्तर पर ही मीटिंग कर फैसले ले रहा था।
एंटी हुड्‌डा खेमे को मनाने की मिली जिम्मेदारी
दिल्ली दौड़ के बाद नेताओं को यह बताया गया है कि आपसी मतभेद भुलाकर नेताओं को एक मंच पर आना होगा। इस सीख के बाद हरियाणा कांग्रेस ने 4 जून को रोहतक में संत कबीर जयंती के लिए एंटी हुड्डा खेमे के नेताओं को भी बुलाया गया है। पूर्व सीएम द्वारा ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। अभी तक 7 संसदीय क्षेत्रों में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम हो चुके हैं। इस बार हुड्डा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम भिवानी में करेंगे।

खड़गे ने उदयभान से लिया फीडबैक
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान खड़गे ने हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर फीडबैक लिया। उदयभान की करीब पंद्रह मिनट पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के पीछे सबसे बड़ा कारण संगठन का गठन बताया जा रहा है। उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बने हुए एक साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन वे भी अपने पूर्ववर्ती प्रधानों की तरह संगठन का गठन नहीं कर पाए हैं।
9 सालों से नहीं है हरियाणा में पार्टी का संगठन
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर चौधरी उदयभान हैं उन्हें इस पद पर एक साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन वह अभी तक संगठन के नाम पर कुछ नहीं कर पाए हैं। उनसे पहले कुमारी सैलजा दो वर्षों से भी अधिक समय तक कांग्रेस प्रधान रहीं, लेकिन गुटबाजी के चलते चाहकर भी वे संगठन का गठन नहीं कर पाईं। सैलजा से पहले लगभग छह वर्षों तक प्रदेशाध्यक्ष रहे डॉ अशोक तंवर भी संगठन गठन की कोशिशें तो करते रहे, लेकिन सिरे नहीं चढ़ा पाए।

केसी वेणुगोपाल के पास संगठन लिस्ट
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के संभावित नामों की सूची पार्टी नेतृत्व को भेजी जा चुकी है। यह सूची फिलहाल राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) केसी वेणुगोपाल के पास बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट को एंटी हुड्‌डा खेमे की नाराजगी को देखते हुए रोका गया है। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने कर्नाटक और हिमाचल जीत को देखते हुए अब हरियाणा में भी संगठन पर जोर देना शुरू कर दिया है।
May 27, 2023

*नई व्यवस्था:सिविल अस्पताल की लैब में अब दो घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, डॉक्टर को तुरंत दिखा सकेंगे*

*नई व्यवस्था:सिविल अस्पताल की लैब में अब दो घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, डॉक्टर को तुरंत दिखा सकेंगे*
सिविल अस्पताल की लैब में अब दो घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, डॉक्टर को तुरंत दिखा सकेंगे।
लैब में मरीज के खून का सैंपल लेते हुए टैक्नीशियन।
सिविल अस्पताल की लैब में सुबह 8 से 10 बजे तक लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट 12 बजे और 11 बजे के आसपास लिए सैंपलों की रिपोर्ट दोपहर एक बजे के बाद मिलेगी । सुबह अस्पताल खुलते आने वाले मरीजों की रिपोर्ट भी दोपहर बाद डेढ़ बजे के बाद मिलती थी ।

जब वे रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास जाते थे तो वे नहीं मिलते थे। दैनिक भास्कर ने 25 मई के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो असप्ताल प्रशासन से नया शैड्यूल तैयार किया ।
अब दो चरणों में रिपोर्ट वितरित की जाएंगी?। रोजाना 200 से 300 मरीज लैब में खून के टेस्ट व बाथरूम आदि की जांच के लिए पहुंचते हैं। निरोगी हरियाणा योजना के तहत मरीजों की स्क्रीनिंग भी लैब के माध्यम से ही की जा रही है।

*लैब में अत्याधुनिक जांच मशीन, 50 मरीजों के एक साथ लग सकते हैं 7-7 सैंपल*
सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतरीन सुविधा मिले, इसके लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा करीब 20 लाख रुपए की फुली ऑटोमैटिक बॉयो काउंट्स एनालाइजर मशीन मार्च में फ्री में दी गई थी। इस अत्याधुनिक मशीन की क्षमता अनुसार 50 मरीजों के एक साथ सात-सात सैंपल लग सकते हैं और एक घंटे में रिपोर्ट आ जाती है।

इस मशीन के जरिए मरीजों के लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, शुगर, यूरिक एसिड, एचबी ए, वन सी टेस्ट से पिछले तीन महीने की शुगर की औसत रिपोर्ट ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए केमिकल्स (रीजेंडस) की कमी के कारण दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही लैब में कम से कम 11 लैब टेक्नीशियन चाहिए, लेकिन 5 से 6 टेक्नीशियन से ही काम चलाया जा रहा है।

अब डाॅक्टर से आसानी से करवा सकेंगे चेकअप

करीब 15 वर्षीय बेटी कुशल का सीबीसी टेस्ट कराया है। सुबह साढ़े नौ बजे सैंपल दिया था और उसे 12 बजे ही रिपोर्ट मिल गई। अब डाॅक्टर को आसानी से दिखा सकेंगे। इससे पहले आए थे तो कई घंटों बाद रिपोर्ट मिल पाई थी।

-जैसा पिता राकेश ने बताया...

मुझे कई दिनों से बुखार की शिकायत है और डाॅक्टर ने खून का सैंपल जांच कराने को पर्ची पर लिखा। इसके बाद वह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर लैब में आई तो कुछ ही देर बाद उसका सैंपल लिया गया। दोपहर 12 बजे आवाज सुनाई दी कि रिपोर्ट ले लो।

-सुमन, मरीज।

रिपोर्ट जल्द से जल्द दी जाएगी। आज से दो बार रिपोर्ट वितरित कराई गई है। मरीज के लैब में आते ही सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच प्रक्रिया शुरू कराई जाती है। विभाग का हरसंभव प्रयास रहेगा कि मरीजों को दिक्कत न आए। लेकिन कई बार मरीज ही काफी देर से लैब में पहुंचते हैं और जांच प्रोसेस में वक्त लगता है। वे खुद मॉनीटरिंग करते हैं, ताकि कोई गड़बड़ी की गुंजाइश ही न रहे।

डाॅ. अजय चालिया, नोडल अधिकारी, लैब, जींद।
May 27, 2023

*हरियाणा में ग्रुप-C भर्ती का एग्जाम शेड्यूल तैयार:20 जून से 31 जुलाई तक परीक्षा; 4-बार कोड वाला पेपर, हिडन होगी उम्मीदवार की डिटेल*

*हरियाणा में ग्रुप-C भर्ती का एग्जाम शेड्यूल तैयार:20 जून से 31 जुलाई तक परीक्षा; 4-बार कोड वाला पेपर, हिडन होगी उम्मीदवार की डिटेल*
हरियाणा में 32 हजार भर्तियों के लिए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए HSSC की ओर से एग्जाम शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। 20 जून से 31 जुलाई तक गर्मियों में होने वाली छुटि्टयों में इन भर्तियों के लिए एग्जाम आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में नकल को रोकने के लिए 4-बार कोड वाले पेपर रहेंगे। इनमें उम्मीदवार की हिडन डिटेल होगी। इस तकनीक के जरिए पेपर लीक की संभावना जीरो फीसदी रहती है।
3.26 लाख ने किया आवेदन
32 हजार भर्ती के लिए 3.26 युवाओं ने आवेदन किया है। HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि CET में ग्रुप C के लिए 12वीं और ग्रुप D के लिए 10वीं की न्यूनतम योग्यता मांगी है। अगर कोई छात्र इसके बाद अगली पढ़ाई भी करता है तो उसे CET में वह अपडेट करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जब वह अपनी नौकरी के लिए फॉर्म भरेगा वह उस हिसाब से अपनी अधिकतम योग्यता वहां भर सकता है।
ग्रुप-D एग्जाम से पहले रिजल्ट की तैयारी
ग्रुप-सी के डेढ़ महीने में एग्जाम कराने के बाद सितंबर में ग्रुप-डी के पदों के लिए एग्जाम की एचएसएससी की तैयारी है। कमीशन इस एग्जाम से पहले ही ग्रुप-सी का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसकी वजह यह है कि जो युवा इस एग्जाम में असफल रह जाते हैं वह ग्रुप डी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।
कॉन्स्टेबल भर्ती में फिर से परिणाम तैयार कर रहे
चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कॉन्स्टेबल भर्ती में ऑर्फन कैटेगरी में उठे विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि जब हमारे द्वारा परिणाम तैयार किया गया, तब हमारे पास इस कैटेगरी को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन नहीं थी। जिस वजह से यह गलती हुई। हमने इस गलती को कोर्ट में स्वीकार भी किया है। अब हम उम्मीदवारों का फिर से परिणाम तैयार कर रहे हैं। ताकि योग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी जा सके।
May 27, 2023

*मां ने एक डिलीवरी में 5 बेटियों को दिया जन्म:क्या है IVF, देश में जिसका मार्केट 6 हजार करोड़*

*मां ने एक डिलीवरी में 5 बेटियों को दिया जन्म:क्या है IVF, देश में जिसका मार्केट 6 हजार करोड़*
झारखंड की राजधानी रांची में, कुछ दिनों पहले एक महिला ने एक साथ पांच बेटियों को जन्म दिया। ऐसे ही अफ्रीका में एक मां ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था। ऐसा हुआ इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) से।

Friday, May 26, 2023

May 26, 2023

जींद में पटवारी ने हड़पे किसानों के 2 करोड़:मुआवजा राशि क्रिकेट सट्‌टा-अय्याशी में उड़ाई; गर्लफ्रेंड के खाते में डाले लाखों रुपए

जींद में पटवारी ने हड़पे किसानों के 2 करोड़:मुआवजा राशि क्रिकेट सट्‌टा-अय्याशी में उड़ाई; गर्लफ्रेंड के खाते में डाले लाखों रुपए
 जींद: जींद जिले के उचाना क्षेत्र में खराब हुई फसलों के लिए आई करीब 2 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि पटवारी ने हड़प ली। राशि किसानों के खाते में न डालकर पटवारी सन्नी ने अपने दोस्तों के अकाउंट में डलवा दी, जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल है। पुलिस 10 दिन पहले पटवारी को गिरफ्तार कर चुकी है।

पूछताछ के बाद यह पूरा खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में उसकी गर्लफ्रेंड समेत 3 अन्य लोगों को भी पकड़ा है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके उसे 4 दिन के और रिमांड पर लिया गया।
पुलिस की गिरफ्त में किसानों की 2 करोड़ मुआवजा राशि हड़पने वाला पटवारी सन्नी।

*29 लाख और लग्जरी गाड़ी रिकवर*

DSP संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उचाना के नायब तहसीलदार प्रतीक की शिकायत पर मुआवजा राशि में घोटाला करने, फर्जी साइन करके दूसरों के खाते में मुआवजा राशि डाले जाने पर मामला दर्ज किया था। पुलिस सन्नी पटवारी को गिरफ्तार करने के बाद उससे रिकवरी कर रही है। 2 करोड़ में से अब तक 29 लाख रुपए, साढ़े 4 लाख रुपए के करीब की कीमत की गाड़ी की रिकवरी की जा चुकी है।
*पटवारी को सट्‌टा और अय्याशी का शौक*

DSP ने बताया कि सबसे ज्यादा रुपए सन्नी पटवारी द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के खाते में डाले गए। गर्लफ्रेंड के खाते से रुपए जो इसके अन्य जानकार थे, उनके डाले गए। सन्नी पटवारी द्वारा किसानों के मुआवजा की राशि गलत संगत में पड़ कर उड़ाई। क्रिकेट के मैचों में सट्टा लगाने के साथ-साथ ये अय्याशी भी करता था।
अपनी अय्याशी, क्रिकेट में सट्टा लगाने के लिए ये घोटाला किया गया। DC-SP की देखरेख में पूरे मामले की जांच चल रही है।

8 गांव के किसानों से किया फ्रॉड

गिरफ्तार किए गए सन्नी पटवारी के पास उचाना तहसील के 8 गांव थे। जिनमें तारखां, खटकड़, खेड़ी मंसानिया सहित अन्य गांव शामिल है। इन्हीं गांव के किसानों के साथ के किसानों से फ्रॉड किया गया।
May 26, 2023

पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय में स्थित सीआईएसफ यूनिट द्वारा 27 मई को 10 किलोमीटर साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा

चंडीगढ़ 26 मई-  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट को बढ़ावा देने के लिए पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय में स्थित सीआईएसफ यूनिट द्वारा 27 मई को 10 किलोमीटर साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
हरियाणा सिविल सचिवालय में सचिवालय स्थापना के विशेष सचिव श्री सवर्तक सिंह 27 मई को सुबह 6:30 बजे सुखना झील, चंडीगढ़ में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साइकिल रैली, मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट को बढ़ावा देने के लिए सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा प्रायोजित है। इस संस्करण में, सीआईएसएफ ने सुखना झील से बोगेनविलिया गार्डन, सेक्टर- 3 चंडीगढ़ तक 10 किलोमीटर साइकिल रैली की योजना बनाई है जिसमें पूरे कार्यक्रम का मीडिया कवरेज भी होगा।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना केंद्र सरकार के स्वामित्व और प्रबंधन वाले औद्योगिक उपक्रमों को सुरक्षा कवरेज प्रदान करने के लिए संसद में कानून बनने के बाद की थी। प्रारंभ में, फोर्स ने अपने कार्य की शुरुआत मात्र 3000 बल सदस्यों के साथ की, जो वर्तमान में 1.63 लाख से अधिक के आंकड़े को पार कर गया है। सीआईएसएफ वर्तमान में देश भर में परमाणु प्रतिष्ठानों, अंतरिक्ष केंद्रों, हवाई अड्डों, समुद्री बंदरगाहों, बिजली स्टेशनों, संवेदनशील सरकारी भवनों, राष्ट्रीय स्मारकों. तेल और प्राकृतिक गैस प्रतिष्ठानों, इस्पात उद्योगों, डीएमआरसी और वीआईपी को प्रभावी सुरक्षा प्रदान कर रही है। हाल ही में इस सबसे भरोसेमंद फोर्स को क्यूआरटी पैटर्न पर प्राइवेट सेक्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
देश की आपदा प्रबंधन प्रणाली हेतु बल की 02 समर्पित बटालियन हैं। इतना ही नहीं, सीआईएसएफ ने विदेशों में भी अपने पंख फैलाए हैं जिसमें हैती, बोस्निया, चेचन्या, हर्जेगोविना आदि संयुक्त राष्ट्र मिशन में काफी योगदान दिया है तथा वर्तमान में विदेशों में भारतीय दूतावासों को सुरक्षा प्रदान कर रही है ।
May 26, 2023

महेंद्रगढ़ जिला के तीन दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दिया 41 करोड़ से ज्यादा की 8 विकास परियोजनाओं का तोहफा

महेंद्रगढ़ जिला के तीन दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दिया 41 करोड़ से ज्यादा की 8 विकास परियोजनाओं का तोहफा
चंडीगढ 26 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ जिला के तीन दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ को 41 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत की 8 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 3 परियोजनाओं का उदघाटन और सूक्ष्म सिंचाई सहित पांच परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

 उन्होंने जन संवाद के दौरान कहा कि विकास के मामले में महेंद्रगढ़ जिला में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी, साथ ही जनता को भरोसा दिलाया कि संवाद के दौरान आई मांगों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।
श्री मनोहर लाल ने 24 से 26 मई तक जिला महेंद्रगढ़ के विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी, नारनौल और महेंद्रगढ़ विधानसभा के तीन - तीन गावों में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए लोगों से रूबरू हो, शिकायतों को सुना और मौके पर ही समाधान के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

 मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से भूमिगत जलस्तर में सुधार के लिए जल संचय का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई से जुड़ी परियोजना इस इलाके के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद दक्षिणी हरियाणा की पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 143 करोड़ रुपये की लागत से पंप हाउस का नवीनीकरण किया गया, जिससे इस क्षेत्र की टेलों तक पानी पहुंचाने का काम कर दिखाया गया।
May 26, 2023

आबकारी एवं कराधान विभाग का इंस्पेक्टर और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

आबकारी एवं कराधान विभाग का इंस्पेक्टर और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार 
चंडीगढ़, 26 मई- हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के आरोप में आबकारी एवं कराधान विभाग, फरीदाबाद में तैनात दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय और इंस्पेक्टर विक्रम के रूप में हुई है।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-55 निवासी श्री परविंदर सिंह द्वारा दायर शिकायत के बाद एसीबी द्वारा यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद के आबकारी एवं कराधान विभाग में तैनात इंस्पेक्टर विक्रम और डेटा एंट्री ऑपरेटर विनय उसकी फर्म का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नंबर रद्द करने का दबाव बनाकर 15,000 रुपये की मांग कर रहे हैं।
शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने आरोप की पुष्टि करने के बाद तुरंत छापा मारा और डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर विक्रम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
 
दोनों आरोपियों को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ फरीदाबाद के एसीबी थाने में मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में भ्रष्ट गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार को खत्म करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्यूरो नागरिकों को एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
May 26, 2023

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 26 मई - हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कैथल जिले के हलका भाना के पटवारी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते काबू किया गया। आरोपी पटवारी भूमि के वितरण को शिकायतकर्ता के पक्ष में करने के लिए पैसे की डिमांड कर रहा था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार पटवारी का नाम राहुल है। कैथल जिले के निवासी श्री संजय द्वारा दायर शिकायत के बाद एसीबी द्वारा यह कार्रवाई की गई।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने उसके पक्ष में भूमि का वितरण करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पड़ताल करने के बाद, एसीबी ने तत्परता से एक रेडिंग टीम का गठन किया, जिसने आरोपी पटवारी को 10,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में काबू कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी पटवारी के खिलाफ एसीबी पुलिस स्टेशन, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
May 26, 2023

महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद

महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद
चंडीगढ़, 26 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जनमानस को बिजली, पानी, सडक़, चिकित्सा व स्वास्थ्य आदि मूलभूत सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सड़कों के नवनिर्माण के लिए प्रदेश की सभी विधानसभाओं में 25-25 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। सड़कों के जीर्णोद्वारा का कार्य और तेज गति से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज महेन्द्रगढ़ के गांव बवानिया में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान योजना, वोटर कार्ड आदि लगभग सभी योजनाएं पीपीपी के साथ में जोड़ दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। अधिकतर सेवाएं ऑनलाईन होने से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। इसलिए इस गांव में भी यदि किसी का परिवार पहचान पत्र नहीं बना है, तो वे तुरंत बनाएं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य के लिए गांव में शिविर लगाया जाए।
आयुष्मान योजना अंत्योदय परिवारों के लिए साबित हो रही जीवनदायिनी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान और चिरायु हरियाणा योजना के बारे फीडबैक लिया तो उपस्थित लोगों ने कहा कि ये योजनाएं अंत्योदय परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं। एक लाभार्थी राजबीर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने चिरायु योजना के माध्यम से अपना इलाज करवाया है, यदि उनके पास चिरायु कार्ड नहीं होता तो यह ऑपरेशन करवाना उसके लिए असंभव था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि गांव बवानिया के 55 लोगों ने अब तक चिरायु कार्ड के तहत विभिन्न बीमारियों का उपचार करवाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार मेरिट व पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दे रही है। गांव बवानिया में 120 युवाओं को नौकरी मिल चुकी हैं। इसी प्रकार से परिवार पहचान पत्र के आधार पर 446 लोगों को पेंशन मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं से भी संवाद किया और आह्वान किया कि वे स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार अपनाएं। उन्होंने कहा कि गांव खुडाना में करीब एक हजार 86 एकड़ में बनने वाले आईएमटी के आस-पास सिलाई केंद्र, मोटे अनाज के उत्पाद आचार व अन्य लघु उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर इसका लाभ उठा सकती हैं। इस दौरान गांव बवाना की एक महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में 12 स्वयं सहायता समूह हैं, जिससे 114 परिवार जुड़े हुए हैं।
बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। 6 छात्रों में से 5 छात्राएं देखकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सफल हो रहा है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न दिव्यांगजनो को व्हीलचेयर वितरित की।

इस अवसर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सांसद श्री धर्मबीर सिंह व पूर्व शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
May 26, 2023

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 26 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है और निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। आज का दिन बड़ा सुखद व ऐतिहासिक दिन है। देश के प्रधान सेवक के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 साल पहले आज ही के दिन शपथ लेकर देश सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आगाज किया।

 मुख्यमंत्री शुक्रवार को महेन्द्रगढ़ जिला के गांव सतनाली में जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्री रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सरकार की कार्यशैली की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधान सेवक श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार भारत विश्व मे नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, ठीक उसी प्रकार पिछले साढ़े 8 साल में हरियाणा भी निरन्तर विकास की ओर उन्मुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश हर पहलू से सुरक्षित है।
भ्रष्टाचार की कड़ी को तोड़ते हुए मिशन मेरिट रखी प्राथमिकता

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले साढ़े आठ साल के दौरान पर्ची खर्ची के माध्यम से दी जा रही नौकरियों के रास्ते को पूर्ण बंद किया है। सरकार ने भ्रष्टाचार की कड़ी को तोड़ते हुए मिशन मेरिट को प्राथमिकता दी है और योग्य युवाओं को रोजगार दिया है।
सतनाली की अनाज मंडी में शेड व चारदीवारी निर्माण की घोषणा

 मुख्यमंत्री ने सतनाली में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की मांग अनुरूप अनाज मंडी परिसर में नए शेड व चार दिवारी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अनाज मंडियों में पर्याप्त सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के सभी राजकीय विद्यालयों की चारदीवारी बनवाने, शौचालय व्यवस्था के साथ ही विद्यालय परिसर तक आने वाले रास्ते को पक्का करने सहित कक्षाओं में ड्यूल डेस्क के प्रबंध सुनिश्चित किये जा रहे हैं।
 
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सांसद श्री धर्मबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री जवाहर यादव, उपायुक्त मोनिका गुप्ता व एसपी विक्रांत भूषण सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
May 26, 2023

मुख्य सचिव ने गुरुग्राम में बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे के समय पर निपटान पर जोर दिया

मुख्य सचिव ने गुरुग्राम में बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे के समय पर निपटान पर जोर दिया
चंडीगढ़, 26 मई-हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने संबंधित अधिकारियों को गुरुग्राम में बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे के प्रसंस्करण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि इस साल नवंबर माह तक सारे पुराने कचरे को संसाधित किया जाना चाहिए।

श्री कौशल ने यह निर्देश आज यहां शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा गुरुग्राम और फरीदाबाद के नगर निगमों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान दिए।
फरीदाबाद में ताजा कचरे के प्रभावी प्रबंधन के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद द्वारा विभिन्न स्थलों पर 890 टन प्रतिदिन (टी.पी.डी.) की क्षमता की विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मुझारी लैंडफिल साइट पर 4 एकड़ भूमि पर अगले 15 दिनों के भीतर नई अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधा का काम शुरू होने की संभावना है। इस साइट को 171.95 लाख रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है, जिसकी प्रसंस्करण क्षमता 259 टी.पी.डी. होगी। इसके अलावा, प्रतापगढ़ में 4 एकड़ भूमि पर 167.67 लाख रुपए की लागत से 250 टी.पी.डी. की क्षमता का एक अन्य अपशिष्ट प्रसंस्करण स्थल विकसित किया जा रहा है।

बैठक के दौरान, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने अधिकारियों को जी.पी.एस. युक्त वाहनों का उपयोग करके रिफ्यूज-डिराइव्ड फ्यूल (आर.डी.एफ.) का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य आर.डी.एफ. निपटान प्रक्रियाओं में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाना है। नगर निगम, गुरुग्राम के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि 30 सितंबर तक मुरथल में जेबीएम वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट (डब्ल्यूटीई) सुविधा में शेष 25,000 मीट्रिक टन आर.डी.एफ. का निपटान किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने अपशिष्ट निपटान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए गुरुग्राम में दो और लैंडफिल साइट्स की पहचान करने और एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसे अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बंधवाड़ी साइट पर दैनिक अपशिष्ट प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा, नगर निगम, गुरुग्राम के आयुक्त से प्रत्येक गतिविधि के लिए समय-सीमा तय करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नामित करने के भी निर्देश दिए।

गुरुग्राम के नगर आयुक्त श्री पी.सी.मीणा ने बताया कि एमसीजी ने ताजा अपशिष्ट निपटान के लिए बंधवाड़ी में 2.5 एकड़ भूमि विकसित की है और डंपिंग का कार्य 15 अप्रैल से शुरू हो गया है। उन्होंने मुख्य सचिव को आश्वासन दिलाया कि अतिरिक्त लैंडफिल साइट चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बैठक के दौरान पुराने कचरे के प्रसंस्करण के लिए एक रोडमैप भी प्रस्तुत किया।

बैठक में पर्यावरण, वन तथा वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव श्री प्रदीप कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।