Breaking

Saturday, May 2, 2020

कोरोना का नया पोजिटिव केस मिला, गोहाना आई एक महिला में हुई पुष्टि - सोनीपत में कोरोना वायरस के पोजिटिव केसों का आंकड़ा हुआ 27

(अरुण मलिक)सोनीपत, 02 मई।  शनिवार को सोनीपत में कोविड-19 कोरोना वायरस का एक नया पोजिटिव केस मिला है। गोहाना के वाल्मीकि मौहल्ले में रिश्तेदारी में आई एक महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस नये केस ने सोनीपत जिले में कोरोना वायरस के पोजिटिव मामलों का आंकड़ा 27 कर दिया है। उपायुक्त डा. अंंशज सिंह ने जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी।  
 उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने बताया कि रोहतक के पारा मौहल्ला की रहने वाली 32 वर्षीय महिला 4 अप्रैल को गोहाना के वाल्मीकि मौहल्ले में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। उसकी बेटी को खांसी के साथ सांस लेने में समस्या हुई तो उसे बीपीएस मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर कलां में दाखिल किया गया। खानपुर में महिला और उसकी बेटी दोनों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट शनिवार को आई, जिसमें बालिका की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। किंतु महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। महिला की केस हिस्ट्री में 10 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन सभी को सिविल अस्पताल में जांच व आईसोलेशन में रखने के लिए लाया गया है। 


 उपायुक्त डा. सिंह ने कहा कि सोनीपत में कोरोना वायरस के अब 27 पोजिटिव केस हो गये हैं, जिनमें से चार मरीजों ने रिकवरी कर ली है। पोजिटिव मामलों में दो जमात के पोजिटिव केस भी हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आज सांयकाल तक जिला में 2173 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1921 लोगों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी 252 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है। प्राप्त हुई रिपोर्टों में 27 की पोजिटिव रिपोर्ट आई है। शेष 1894 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 
 उपायुक्त ने कहा कि जमातियों का आंकड़ा पूर्व की भांति ही है। सोनीपत में आये कुल 224 जमातियों में से 214 के सैंपल लिए गए। इनमें दो लोगों की पोजिटिव रिपोर्ट आई है। शेष 212 व्यक्तियों की नेगेटिव रिपोर्ट आई। साथ ही उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह राई में बनाये गये फेसिलिटी क्वारंटाईन में 221 लोगों को रखा गया, जिनमें से 146 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां से 38 लोगों को विभिन्न आईसोलेशन वार्डों में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि 194 लोगों को आईसोलेशन वार्डों में दाखिल किया गया है। तीन लोगों को बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर के आईसीयू में रखा गया है।
जरुर पढ़े- नियम न मानने वाले हरियाणा के निजी स्कूलों के खिलाफ पोल-खोल अभियान -हरियाणा बुलेटिन न्यूज़

No comments:

Post a Comment