Breaking

Showing posts with label National News. Show all posts
Showing posts with label National News. Show all posts

Monday, May 1, 2023

May 01, 2023

*कर्नाटक के रोड शो में मोदी पर मोबाइल फेंका:PM के पास गिरा; पुलिस बोली- महिला फूल फेंक रही थी, मोबाइल गलती से फिंका*

*कर्नाटक के रोड शो में मोदी पर मोबाइल फेंका:PM के पास गिरा; पुलिस बोली- महिला फूल फेंक रही थी, मोबाइल गलती से फेंका गया* 

कर्नाटक के मैसूरु में रोड शो के दौरान बीजेपी की महिला कार्यकर्ता ने पीएम मोदी पर मोबाइल फोन फेंक दिया। फोन पीएम मोदी से करीब पांच फीट दूर गिरा। मामले की जांच करने के बाद कर्नाटक पुलिस ने बताया कि महिला कार्यकर्ता पीएम पर फूल फेंक रही थी, उसने उत्साह में फूल के साथ गलती से अपना फोन भी पीएम की ओर फेंक दिया।


प्रधानमंत्री ने मोबाइल फोन को गाड़ी के बोनट पर गिरते हुए देखा और सुरक्षा में तैनात SPG के जवानों को इसकी जानकारी दी। महिला का कोई गलत इरादा नहीं था। इसीलिए SPG के जवानों ने उसको फोन वापस कर दिया। हम उस महिला के बारे में पता करने की कोशिश कर रहे हैं। ये जानकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने दी है।
बता दें कि पीएम मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 और 30 अप्रैल को पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। शनिवार को उन्होंने बीदर, विजयपुरा और बेलगावी में जनसभाएं कीं। इसके अलावा बेंगलुरु में रोड शो किया था। रविवार को उन्होंने कोलार से कैंपेन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने रामनगर जिले के चन्नापटना और बेलुर में रैली की।

शाम को पीएम मोदी ने मैसूरु में करीब 5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। 45 मिनट के इस रोड शो के दौरान सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग पीएम के स्वागत में मौजूद रहे। रोड शो में पीएम मोदी 2 मिनट तक सड़क पर चले।

*रोड शो के दौरान पीएम मोदी करीब 2 मिनट तक पैदल भी चले*
                                  रोड शो के दौरान पीएम मोदी करीब 2 मिनट तक पैदल भी चले।
कोलार, चन्नापटना और बेलुर की रैलियों में PM ने कांग्रेस और JDS के परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और JDS दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से एक हैं। दोनों परिवारवादी हैं और करप्शन को बढ़ावा देते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सांप वाले बयान पर उन्होंने कहा- वे मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए सांप भगवान शिव के गले की शोभा है और मेरे लिए कर्नाटक और देश की जनता भगवान शिव के समान है।

Sunday, April 30, 2023

April 30, 2023

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज:100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज* *100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। 30 मिनट के इस प्रोग्राम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को आया था। इसके बाद से हर महीने के आखिरी रविवार को इसका एक एपिसोड लाइव किया जाता रहा है।
IIM रोहतक की एक स्टडी के मुताबिक, 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार इसे सुन चुके हैं। 23 करोड़ लोग तो इसे हर महीने सुनते हैं। सरकार और पार्टी स्तर पर भी 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। आज के एपिसोड को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

100वें एपिसोड के लिए खास तैयारी...

रेल मंत्रालय ने मन की बात कार्यक्रम को खास बनाने के लिए देशभर के रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाया है। रेल यात्री इसे स्कैन पर आसानी से मन की बात कार्यक्रम को सुन सकेंगे। इसके अलावा देश के हर बड़े स्टेशनों के टीवी स्क्रीन पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। छोटे स्टेशनों पर भी रेडियो और मोबाइल के जरिए इसे सुनने की व्यवस्था की गई है।
देश के हर राज्य के राज भवनों में 'मन की बात' कार्यक्रम सुनवाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसमें राज्यपाल के अलावा उस शहर और राज्य के करीब 200 गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। इनमें उन लोगों को भी बुलाया जाएगा जिनका नाम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कभी न कभी लिया हो।
संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर पर भी 100वां एपिसोड लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। UN में भारत के मिशन ने ट्वीट किया है कि इस ऐतिहासिक पल के लिए तैयार हो जाइए। ये UN हेडक्वार्टर के ट्रस्टी काउंसिल चैंबर में लाइव होगा।
                              रेडियो प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने के लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया है। सभी सांसद और विधायक करीब 1 हजार लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे। इस दौरान हर वर्ग के लोगों को शामिल करने का निर्देश दिया गया है।
पार्टी ने इस प्रसारण के जरिए PM मोदी के संदेश को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने के लिए देशभर में 2,150 जगहों पर प्रसारण को सुनवाने का इंतजाम किया है। मदरसों और दरगाहों जैसी जगहों पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये 4 से 5 लाख अल्पसंख्यकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।  
                                बिल गेट्स ने भी PM मोदी को बधाई दी
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने भी मन की बात के लिए PM मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा- मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विकास जैसे कई मुद्दों को अहमियत दी है। इसकी वजह से आज कई समुदाय के लोग आगे आकर इन पर काम कर रहे हैं।

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है ब्रॉडकॉस्ट प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने बताया कि 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जा रहा है।

Friday, April 28, 2023

April 28, 2023

*बच्चों को परेशानी में डाल सकता है कार का ये फीचर, जरूर जान लें चाइल्ड सेफ्टी से जुड़े ये टिप्स*

*बच्चों को परेशानी में डाल सकता है कार का ये फीचर, जरूर जान लें चाइल्ड सेफ्टी से जुड़े ये टिप्स*
Child Lock :फीचर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कारों के लगभग सभी नए मॉडल में दिया जाता है।अगर आप कार में फैमली के साथ ट्रैवल कर रहे हैं और आपके साथ बच्चे भी हैं तो ये फीचर बहुत मददगार साबित होगा। 

*बच्चों को परेशानी में डाल सकता है कार का ये फीचर* जरूर जान लें चाइल्ड सेफ्टी से जुड़े ये टिप्स
बच्चों को परेशानी में डाल सकता है कार का ये फीचर, जरूर जान लें चाइल्ड सेफ्टी से जुड़े ये टिप्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज के समय में कार काफी एडवांस हो चुकी हैं। बेहतर डिजाइन, इंजन और डायमेंशन के साथ कारों में एडवांस फीचर्स भी ऑफर किए जाते हैं। इनमें से कुछ फीचर्स ग्राहक की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑफर किए जाते हैं तो वहीं कुछ फीचर्स को सेफ्टी के उद्देश्य से दिया जाता है।

*इनमें से ही एक Child Lock फीचर है* बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते कारों के लगभग सभी नए मॉडल में दिया जाता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि चाइल्ड लॉक एक मददगार फीचर है, लेकिन कई जगह पर ये नुकसान दायक भी हो सकता है। अपने इस लेख में हम इसके नफा-नुकसान के बारे में जानेंगे, साथ ही ये भी पता करेंगे कि कार में Child Lock उपयोग सही से कैसे किया जा सकता है।



Child Lock :का फायदा
अगर आप कार में फैमली के साथ ट्रैवल कर रहे हैं और आपके साथ बच्चे भी हैं तो ये फीचर बहुत मददगार साबित होता है। मान लीजिए आगे की सीट पर दो बडे़ लोग बैठे हैं पीछे आपने बच्चों बैठा रखा है तो ऐसे में खतरा रहता है कि बच्चे कहीं चलती गाड़ी में पीछे का दरवाजा न खोल दें। आप इस फीचर का उपयोग करके कार के दरवाजों को अंदर से बंद रख सकते हैं। जब आप कार रोकें तो बाहर से दरवाजा खोलकर बच्चों को निकालें।


*Child Lock* का नुकसान
ये फीचर जितना फायदेमंद है लापरवाही के चलते आपको ये उतनी ही मुश्किल में डाल सकता है। कई बार लोग कार में चाइल्ड लॉक लगाकर बच्चों को उसके अंदर ही छोड़ देते हैं। ऐसे में होता क्या है, आप तो चले जाते हैं लेकिन बच्चे फिर कार को अंदर से खोलने का प्रयास करते हैं। जब वो दरवाजा नहीं खोल पाते हैं तो डर जाते हैं और उन्हे परेशानी झेलनी पड़ती है।

*ये ध्यान रखने की जरूरत है*। कार का चाइल्ड लॉक केवल यात्रा करते समय उपयोग करना चाहिए। ये केवल यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा करने के लिए दिया गया है। इसके दुरुपयोग के चलते कई देशों में Child Lock पर को बैन करने की भी कवायद चल रही है
April 28, 2023

* सुप्रीम कोर्ट में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस बोली- 'FIR से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत*

*सुप्रीम कोर्ट में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस बोली- 'FIR से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत'*।
                           महिला पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाये हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.
                       Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस बोली- 'FIR से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत'
*जंतर- मंतर पर यौन उत्पीड़न के विरोध में धरना* 

 दिल्ली पुलिस ने बुधवार (26 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत है.

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ को दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि अगर सुप्रीम कोर्ट को लगता है कि सीधे प्राथमिकी दर्ज की जानी है तो ऐसा किया जा सकता है.



*जनरल तुषार मेहता ने क्या मांग की?*


तुषार मेहता ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि प्राथमिकी दर्ज किए जाने से पहले प्रारंभिक जांच किए जाने की जरूरत है. मेहता ने कहा कि ऐसी धारणा कायम न होने दें कि अदालत के कहने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. पीठ ने मेहता की दलीलों का संज्ञान लिया है. इसके साथ कहा कि दिल्ली पुलिस 28 अप्रैल को पहलवानों की याचिका पर सुनवाई के दौरान प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर अपने विचार रख सकती है.

आपको बता दें कि शीर्ष अदालत ने सात महिला पहलवानों की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस और अन्य को नोटिस जारी किया था. न्यायालय ने महिला पहलवानों द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा था कि इस पर उसे (न्यायालय) को विचार करने की जरूरत है.


*पहलवानों की मांग समिति की रिपोर्ट जारी हो*


पहलवानों ने दावा किया कि बृजभूषण शरण सिंह और उनके करीबी सहयोगियों की ओर से कई मौकों पर यौन, भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किए गए हैं. साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित कई दिग्गज पहलवानों ने इस तरह के कृत्य के खिलाफ अपनी आवाज उठाने की हिम्मत जुटाई है. आपको बता दें कि कई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न पर मांग की हैं कि जांच समिति की उस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए. 

 र
April 28, 2023

दक्षिण हरियाणा में भी होगा वंदे भारत ट्रेन का ठहराव, अब यात्रा हो जाएगी आसान

दक्षिण हरियाणा में भी होगा वंदे भारत ट्रेन का ठहराव, अब यात्रा हो जाएगी आसान
गुरुग्राम : देश में लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का काम किया जा रहा है। इस ट्रेन को देश की सबसे हाई स्पीड ट्रेन बताया जाता है। ये ट्रेन बहुत कम समय में आरामदायक सफर के साथ यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचा रही है। देश में एक के बाद एक वंदे भारत एक्सप्रेस को लांच किया जा रहा है। हाल ही में राजस्थान को भी नई वंदे भारत की सौगात मिली है।
खबर आ रही है कि रेवाड़ी को भी जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जानकारी दी है कि रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशन पर वंदे भारत के ठहराव और रेवाड़ी, गुरुग्राम और पटौदी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर उनकी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत हुई है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से
*रेवाड़ी में भी होगा वंदे भारत का ठहराव*

दरअसल दिल्ली कैंट से अजमेर के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का रेवाड़ी पर भी ठहराव होने की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के चलने से पहले ही यह मांग रेल मंत्रालय के सामने रखी गई थी जिसके बाद गुरुग्राम में वंदे भारत ट्रेन को ठहराव दे दिया गया लेकिन रेवाड़ी पर अब तक किसी भी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है।
इसी के साथ रेवाड़ी, गुरुग्राम और पटौदी रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण भी किया जाना है और इन सभी विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ बैठक की। इस दौरान ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेल मंत्री से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर भी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की अपील की।
*बढ़ाई जाएगी ट्रेन की स्पीड*

इस बैठक के दौरान ही केंद्रीय रेल मंत्री ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को बताया कि फिलहाल वंदे भारत ट्रेन की स्पीड बढ़ाने का काम किया जा रहा है। स्पीड कम होने के कारण ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचने में 4 से 5 घंटे का समय लग रहा है लेकिन आने वाले 2 से 3 महीनों में ट्रेन की स्पीड बढ़ाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर भी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग को भी पूरा कर दिया जाएगा।
April 28, 2023

*जंतर-मंतर पर रेसलर्स का धरना-सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:पहलवान बोले- क्रिकेटर्स चुप क्यों हैं? नीरज चोपड़ा ने कहा- इन्हें इंसाफ मिलना चाहिए*

*जंतर-मंतर पर रेसलर्स का धरना-सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई* पहलवान बोले- क्रिकेटर्स चुप क्यों हैं? नीरज चोपड़ा ने कहा- इन्हें इंसाफ मिलना चाहिए

*दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को पहलानों का समर्थन करने खाप नेता पहुंचे* उन्होंने कहा- इंसाफ के लिए लड़ रही बेटियों का साथ देने आए हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को पहलानों का समर्थन करने खाप नेता पहुंचे। उन्होंने कहा- इंसाफ के लिए लड़ रही बेटियों का साथ देने आए हैं।
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज छठा दिन है। पहलवानों के समर्थन में बड़े एथलीट्स और बॉलीवुड स्टार्स ने बयान दिए हैं।

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने कहा- सड़क पर इंसाफ मांग रहे एथलीट्स को देखकर कष्ट होता है, इन्हें न्याय मिलना चाहिए। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि इन्हें इंसाफ नहीं मिला तो देर हो जाएगी।
एक नाबालिग रेसलर समेत 7 महिला खिलाड़ियों ने 21 अप्रैल को बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दी थी, पर केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद रेसलर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।            *आज इस याचिका पर सुनवाई करेगी।*

पहलवानों ने जंतर-मंतर को ही अखाड़ा बना दिया...

जंतर-मंतर पर गुरुवार को रेसलिंग की प्रैक्टिस करती साक्षी मलिक (बाएं) और विनेश फोगाट 
जंतर-मंतर पर गुरुवार को रेसलिंग की प्रैक्टिस करती साक्षी मलिक (बाएं) और विनेश फोगाट।
*धरना दे रहे रेसलर्स ने गुरुवार सुबह अपना फिटनेस रूटीन फॉलो किया *
                                                                      धरना दे रहे रेसलर्स ने गुरुवार सुबह अपना फिटनेस रूटीन फॉलो किया।
जंतर-मंतर पर वर्कआउट के बाद नाश्ते की तैयारी करता एक रेसलर।     
जंतर-मंतर पर वर्कआउट के बाद नाश्ते की तैयारी करता एक रेसलर।
केरल की सांसद पीके श्रीमति ने साक्षी मलिक और दूसरे पहलवानों से मुलाकात की। 
केरल की सांसद पीके श्रीमति ने साक्षी मलिक और दूसरे पहलवानों से मुलाकात की।
सुप्रीम कोर्ट में खिलाड़ियों की दलील: सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्‍बल ने मंगलवार को CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली बेंच के सामने याचिका रखी। कहा- यौन शोषण के आरोप पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़‍िता उस वक्‍त 16 साल की थी, गोल्‍ड मेडल जीता है।

सुप्रीम कोर्ट का जवाब: CJI चंद्रचूड़ ने कहा था- पहलवानों के आरोप बेहद गंभीर हैं। इन लोगों ने देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हैं। इस मामले को हम देखेंगे।
*पहलवानों को समर्थन में 2 बयान*

1. नीरज चोपड़ा: यह देखकर कष्ट होता है कि हमारे एथलीट इंसाफ के लिए सड़क पर बैठे हैं। उन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है, कड़ी मेहनत की है। एक राष्ट्र के तौर पर हम हर किसी के सम्मान और ईमानदारी की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। यह संवेदनशील मसला है। हमें बिना पक्षपात किए और पारदर्शिता से इस मामले से निपटना चाहिए। इन लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए।

2. उर्मिला मतोंडकर: मैं इस देश की बेटी और आप और मेरे घर में बैठे हर बेटी और बहन की तरफ से बात कर रही हूं। हमारे देश की वह बेटियां जिन्होंने इस देश को मान सम्मान, कई मेडल दिलवाए हैं। वह बेटियां जंतर-मंतर पर बैठी हुई हैं। ऐसे देश में जहां पर महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया गया है। वे न्याय की भीख मांग रही हैं। क्या यह सही है? गृहमंत्री और खेल मंत्री गुहार सुनिए। जब आप उनके साथ नहीं खड़े होंगे तो इस फील्ड में ही नहीं बल्कि बाकी खेलों में भी बेटी बचाओ के नारे देने का क्या मतलब रह जाता ह*पहलवानों के धरने के खिलाफ 2 बयान*

1. भारतीय ओलिंपिक अध्यक्ष पीटी उषा: पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है।

2. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर: इस गेम के कुछ खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं, जो कि गलत है। मैं खुद पहलवानों की साढ़े 12 घंटे बात सुन चुका हूं। आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। किसी भी थाने में कोई भी FIR दर्ज करा सकता है। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। कोई समझौता नहीं करेंगे।

*धरने के खिलाफ बयानों पर पहलवानों का जवाब*

बजरंग पूनिया ने कहा, "खेल मंत्री 2-4 मिनट हमारे बीच बैठे थे। बाकी समय उनके अधिकारी ही मध्यस्ता करने में जुटे थे। पीटी उषा बताएं कि अगर हमारा धरना अनुशासनहीनता है, तो जब उनकी खुद की अकेडमी टूट रही थी तो मीडिया के सामने आकर क्यों रोईं थीं?"

हरियाणा कुश्ती संघ बोला- विनेश-साक्षी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ
हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा- विनेश और साक्षी के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। फोगाट परिवार कुश्ती संघ पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर पहलवानों को भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही कहा- बजरंग पूनिया सरकारी अधिकारी हैं। वे बिना अनुमति धरने पर नहीं बैठ सकते।
April 28, 2023

रेसलर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर धरने का छठा दिन, पहलवानों ने क्रिकेटरों और पीटी उषा-अनुराग ठाकुर पर उठाए सवाल

रेसलर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर धरने का छठा दिन, पहलवानों ने क्रिकेटरों और पीटी उषा-अनुराग ठाकुर पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के धरने का आज छठा दिन है। दिल्ली पुलिस को 21 अप्रैल को नाबालिग समेत 7 महिला खिलाड़ियों की शिकायत देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया था। जिसके बाद खिलाड़ियों ने न्याय के लिए मामले की याचिका सुप्रीम कोर्ट में डाली थी। जिसकी सुनवाई का दिन आज यानि शुक्रवार का तय हुआ था। आज सुप्रीम कोर्ट के अखाड़े में पहलवानों की याचिका पर सुनवाई होगी। खिलाड़ियों को न्याय की उम्मीद है।
*सुप्रीम कोर्ट ने कहा था आरोप बेहद गंभीर*

अदालत ने खिलाड़ियों की याचिका पर दिल्‍ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। मंगलवार को सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्‍बल ने यह मामला सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली बेंच के सामने मेंशन किया। सिब्‍बल ने कहा कि यौन शोषण के आरोप पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़‍िता उस वक्‍त 16 साल की थी, गोल्‍ड मेडल जीता है। इस पर सीजेआई ने कहा कि पहलवानों के आरोप बेहद गंभीर हैं।
उन्‍होंने देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हम नोटिस जारी करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख शुक्रवार की तय की थी। मंगलवार को अदालत के सामने सिब्‍बल ने कहा कि अगर पुलिस केस न दर्ज कर रही हो तो अब CrPC की धारा 166A में संशोधन के बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है। इस पर सीजेआई ने 'हम देखेंगे' कहा था।
*बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने किया समर्थन*

इस देश की बेटी और आप और मेरे घर में बैठे हर बेटी और बहन की तरफ से बात कर रही हूं। हमारे देश की वह बेटियां जिन्होंने इस देश को मान सम्मान, कई मेडल दिलवाए हैं। वह बेटियां जंतर-मंतर पर बैठी हुई हैं। रास्ते पर धरना लगाकर बैठी हुई है, ताकि उनके साथ न्याय हो।
वे न्याय की भीख मांग रही हैं। ऐसे देश में जहां पर महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया गया है। क्या यह सही है? लड़कियों के लिए इतनी मुश्किल होगी, यह बात बाहर समाज में कहना कि उनके साथ सेक्सुअल हरासमेंट हुई है। यह बहुत बड़ी बात होती है कि जब एक लड़की आवाज उठाती है। मैं पूछना चाहती हूं जब ये लड़कियां मेडल लेकर आती हैं, तो सभी मिनिस्टर उनके आगे पीछे भागते हैं ताकि उनके साथ फोटो खिंचवा सके।

अब वे सब कहां है? सबसे महत्व की बात में देश के गृहमंत्री और खेल मंत्री से निवेदन करना चाहती हूं कि कृपया इन लड़कियों को न्याय दीजिए। उनकी गुहार सुनिए, क्योंकि जब आप उनके साथ नहीं खड़े होंगे तो इस फील्ड में ही नहीं बल्कि बाकी खेलों में भी बेटी बचाओ के नारे देने का क्या मतलब रह जाता है? बेटियों की गुहार सुनिए और उन्हें न्याय दिलवाइए।
*विनेश ने क्रिकेटरों और टॉप खिलाड़ियों की चुप्पी पर उठाए सवाल*

विनेश ने भारतीय क्रिकेटरों और अन्य टॉप खिलाड़ियों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है, लेकिन एक भी क्रिकेटर ने कुछ नहीं बोला। विनेश ने 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारे देश में बड़े एथलीट नहीं हैं।
कई क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान अपना समर्थन दिखाया था। क्या हम इतने भी लायक नहीं हैं? उन्होंने कहा कि जब पहलवान जीतते हैं तो तमाम क्रिकेटर भी उन्हें बधाई देने आते हैं। उनके लिए ट्वीट करते हैं, लेकिन अब उन्हें क्या हो गया? फोगाट ने पूछा कि क्या यह खिलाड़ी सिस्टम से इतना डरते हैं या यहां भी कुछ गड़बड़ चल रही है?
*IOA अध्यक्ष पीटी उषा और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन को बताया अनुशासनहीनता*

गुरुवार को भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा का इस प्रकरण पर पहला बयान आया था। उन्होंने कहा- पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है। IOA ने पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा को WFI चलाने के लिए तीन सदस्यीय एडहॉक पैनल में शामिल किया है। तीसरा मेंबर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे।
इनका नाम अभी तय नहीं है। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस गेम के कुछ खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं। जोकि गलत है। मैं खुद पहलवानों की साढ़े 12 घंटे बात सुन चुका हूं। आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।
इन बयानों पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि उनसे इतने कड़े बयान की उम्मीद नहीं थी। बजरंग ने कहा कि खेल मंत्री 2-4 मिनट हमारे बीच बैठे थे। बाकी समय उनके अधिकारी ही मध्यस्ता करने में जुटे थे। पीटी उषा से पहलवानों ने जवाबी सवाल किया है। पूछा कि अगर हमारा धरना अनुशासनहीनता है, तो जब उनकी खुद की अकेडमी टूट रही थी तो मीडिया के सामने आकर क्यों रोईं थीं ?
*खेल मंत्री बोले- कोई भी किसी भी थाने में FIR करा सकता है*

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के साथ मैं 12 घंटे बैठा। उनकी बात सुनी, कमेटी बनाई, हम निष्पक्ष जांच चाहते थे। पहलवानों के कहने पर ही बबीता फोगाट को कमेटी में शामिल किया गया।
हर किसी को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। किसी भी थाने में कोई भी FIR दर्ज करा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। हमारे लिए खेल प्राथमिकता है, जिसके साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे।
*विनेश-साक्षी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ: राकेश*

हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा- विनेश और साक्षी के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। फोगाट परिवार कुश्ती संघ पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर पहलवानों को भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही कहा- बजरंग पूनिया सरकारी अधिकारी हैं। वे बिना अनुमति धरने पर नहीं बैठ सकते।