Breaking

Showing posts with label Poltical News. Show all posts
Showing posts with label Poltical News. Show all posts

Wednesday, July 13, 2022

July 13, 2022

जन सुराज की सोच के साथ अब तक 9 जिलों में जा चुके हैं प्रशांत किशोर, समाज के सभी वर्ग के लोगों का मिल रहा समर्थन

जन सुराज की सोच के साथ अब तक 9 जिलों में जा चुके हैं प्रशांत किशोर, समाज के सभी वर्ग के लोगों का मिल रहा समर्थन

बिहार : सालों तक चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके प्रशांत किशोर इन दिनों जेठ और आषाढ़ की तपतपाती धूप और उमस भरी गर्मी में बिहार के अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं। 5 मई को 'जन सुराज' अभियान की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर जन सुराज की सोच के साथ बिहार के लोगों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनकी योजना है कि 2 अक्तूबर से प्रस्तावित पदयात्रा से पहले हर उस व्यक्ति, संगठन और समूहों से मिलने का प्रयास किया जाए जो जन सुराज की सोच को समझना चाहते हैं और बिहार की बेहतरी के लिए कुछ करना चाहते हैं। 

*कौन लोग प्रशांत किशोर से कर रहे हैं मुलाकात?*

प्रशांत किशोर 29 मई को वैशाली पहुंचे और 5 दिनों तक जिले के अलग-अलग प्रखंड और गांव में जाकर हजारों लोगों से संवाद स्थापित किया। इसके बाद से उनका ये सिलसिला निरंतर जारी है। प्रशांत किशोर हर जिले में जिन समूहों से मिल रहे हैं उनमें समाज के अलग अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों की एक लंबी सूची है। प्रशांत किशोर समाजसेवियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश कर रहीं महिलाओं, युवाओं, पत्रकारों, पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े जनप्रतिनिधियों जैसे की जिला परिषद के सदस्य, मुखिया, ब्लॉक प्रमुख, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्य और समाज के अलग अलग वर्गों से आने वाले लोगों से मिल रहे हैं और उनसे जन सुराज पर संवाद कर रहे हैं। 

*क्या है 'जन सुराज'? क्या होता है प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में?*

प्रशांत किशोर के कार्यक्रम को अगर देखेंगे तो वो सामान्य तौर पर होने वाले किसी नेता के कार्यक्रम से बहुत अलग होता है। ये कार्यक्रम वहां के स्थानीय लोग आयोजित करते हैं और प्रशांत किशोर को बुलाते हैं। प्रशांत किशोर कार्यक्रम की शुरुआत आमतौर पर अपने परिचय से करते हैं और लोगों को जन सुराज की सोच के बारे में विस्तार से बताते हैं। जन सुराज की सोच के बारे में जानकारी देते हुए वे कहते हैं कि इस अभियान का उद्देश्य किसी दल के लिए कार्यकर्ता खोजना नहीं है, इसका उद्देश्य एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनना है और उसके लिए संस्थापक खोजना है। 

प्रशांत किशोर अपने संबोधन में 'सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास' के नारे पर जोर देते हुए कहते हैं कि यह अभियान सही लोगों को खोजने का है, इसीलिए समाज में घूम रहे हैं। समाज को मथने से ही सही लोगों का चुनाव संभव है। सही सोच का मतलब वो बताते हैं कि वैसे लोग जो बिहार की खुशहाली और बेहतरी में अपनी खुशहाली और बेहतरी देखते हों, जो सचमुच चाहते हों की बिहार भी विकास के सभी मापदंडों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो और बिहार के लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ सेवाओं के लिए पलायन नहीं करना पड़े, और इन सब के लिए सामूहिक प्रयास ही एकमात्र रास्ता है। 
प्रशांत किशोर कहते हैं, "अगर कोई व्यक्ति या दल ये समझता है कि वो अकेले बिहार में परिवर्तन ला सकता है तो ये गलत है, किसी भी बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत होती है और जब सही लोग सही सोच के साथ सामूहिक प्रयास करेंगे तभी बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल कराया जा सकता है।" प्रशांत किशोर के कार्यक्रमों की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि वो जितना समय अपने संबोधन में लगाते हैं उससे ज्यादा समय लोगों के सवालों का जवाब देते हैं। कार्यक्रम में शामिल कोई भी व्यक्ति प्रशांत किशोर से किसी भी तरह का सवाल पूछ सकता है और प्रशांत सभी के सवालों का जवाब देते हैं और सबको संतुष्ट करने का प्रयास करते हैं। 

*कैसी होती है प्रशांत किशोर की दिनचर्या?*

प्रशांत किशोर जिन जिलों में जा रहे हैं वहां सर्किट हाउस में ठहर रहे हैं। आमतौर पर उनके दिन की शुरुआत 8 बजे सुबह से हो जाती है। सर्किट हाउस में जिले के कई लोग प्रशांत किशोर से मिलने आए होते हैं, उनसे मुलाकात के बाद लगभग 10 बजे से वो संवाद कार्यक्रमों के लिए निकल जाते हैं और ये कार्यक्रम देर रात 10-11 बजे तक लगातार चलते हैं। कार्यक्रमों के बीच में ही दोपहर और रात का भोजन भी होता है। हर जिले में प्रशांत किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया के साथियों के साथ भी संवाद करते हैं और जन सुराज की सोच को उनके सामने रखते हैं।

*कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की क्या है राय?*

प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग बताते हैं कि प्रशांत किशोर ने बहुत कठिन काम का बीड़ा उठाया है, उनकी सोच साफ और स्पष्ट है, लेकिन वो कितना सफल होंगे ये इस बात पर निर्भर करता है कि वो बिहार में कितने समय तक रहते हैं। प्रशांत किशोर लोगों की इस शंका को जीवित रखने के लिए कहते हैं और बताते हैं कि जब तक आपको यकीन न हो जाए कि मैं यहीं रहूंगा और बिहार के लिए ही काम करूंगा तब तक आप हमारे साथ मत जुड़िए। साल दो साल में जब मैं यहां काम करूंगा तब आपको विश्वास हो जाएगा कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं और बिहार के लिए समर्पित तौर पर काम कर रहा हूं। किशोर कहते हैं कि मेरी कथनी नहीं, करनी पर भरोसा कीजिए। आमलोग ये भी मानते हैं कि बिहार ने जिन नेताओं पर भरोसा किया, जिनको जिताया उसके बाद भी बिहार आज देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल है। 

*9 जिलों में जा चुके हैं प्रशांत किशोर, सितंबर तक का ये है प्लान*

वैशाली से जन सुराज अभियान की शुरुआत करने के बाद प्रशांत किशोर अब तक 9 जिलों में जा चुके है। इनमें सीवान, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण और समस्तीपुर शामिल है। आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर का अन्य जिलों में भी जाने का कार्यक्रम है। प्रशांत किशोर बताते हैं कि सितंबर अंत तक वैसे सभी लोगों से मिलने का प्रयास करना है को जिन्होंने हमसे संपर्क किया है या जिनसे हमने संपर्क किया है। फिर उसके बाद पदयात्रा के समय सभी जिलों के एक लंबा समय बिताने का मौका मिलेगा तब हर उस सही व्यक्ति से मिलेंगे जो बिहार की बेहतरी के लिए कुछ अच्छा कर रहे हैं या करना चाहते हैं। 

इस पूरे अभियान का ही उद्देश्य है सभी सही लोगों को एक साथ एक मंच पर लाना। ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि प्रशांत किशोर का ये अभियान कितना सफल होता है लेकिन इतना तो कहा जा सकता है कि प्रशांत किशोर इस बार अधिक आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं और बिहार के लोग उनके इस अभियान को एक आशा की दृष्टि से देख रहे हैं।

Monday, July 11, 2022

July 11, 2022

महिलाओं के अधिकार के लिए राजनीतिक राह आधी आबादी के लिए समय की जरूरत - शीला भ्याण

महिलाओं के अधिकार के लिए राजनीतिक राह आधी आबादी के लिए समय की जरूरत - शीला भ्याण

चंडीगढ़ : राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जननायक जनता पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। शुरू से ही बड़ी संख्या में महिला वर्ग जेजेपी संगठन में सक्रियता के साथ अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इसी वजह से आज विधायक नैना सिंह चौटाला के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों में उठे मुद्दों से महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपो में 33 प्रतिशत का अधिकार मिलने जैसे कई बड़े कदम महिलाओं के हित में लिए गए है। जेजेपी महिला प्रकोष्ठ द्वारा अब प्रत्येक घर तक पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और उन्हें घर के चूल्हे चौके के साथ-साथ राजनीति की राह में कदम रखने, महिलाओं के हित में अपना रोल निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा क्योंकि यह समय की जरूरत है। यह बात जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने कही।
जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज समय की जरूरत है कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला वर्ग को आगे आना होगा। भ्याण ने कहा कि जेजेपी से जुड़ी महिला वर्कर्स एक अभियान के तहत घर-घर महिलाओं तक पहुंचेगी और उन्हें राजनीति के प्रति जागरूक करते हुए संगठन से जोड़ेगी क्योंकि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और संगठन को मजबूत करना उनकी जिम्मेदारी है। 
शीला भ्याण ने कहा कि विधायक नैना चौटाला के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दूरगामी सोच के चलते आज महिला सशक्तिकरण दिशा में पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है और इससे न केवल ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलेगी बल्कि महिलाएं भी ग्राम विकास में अपना अहम योगदान देगी। इसी तरह राशन डिपो में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने जैसे काम हो रहे है। शीला भ्याण ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा वादे अनुसार महिला वर्ग हितैषी कदमों को प्रत्येक महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें जेजेपी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ क्षेत्र में महिलाओं की समस्याओं को भी जानकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व विधायक नैना चौटाला के माध्यम से हल करवाया जाएगा। भ्याण ने कहा कि विधायक नैना चौटाला के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों को भी जुलाई माह के अंत से आगे बढ़ाया जाएगा।
July 11, 2022

भाजपा गठबंधन की सरकार में पुलिस और कानून का डर खत्म हो चुका है: अभय चौटाला

भाजपा गठबंधन की सरकार में पुलिस और कानून का डर खत्म हो चुका है: अभय चौटाला

चंडीगढ़ : इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने गैंगस्टरों द्वारा विधायकों को जान से मारने की धमकी देने और उनसे फिरौती मांगने पर कहा कि प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार में पुलिस और कानून का डर खत्म हो चुका है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि गैंगस्टर सरेआम फोन पर जनता द्वारा चुने गए नुमायंदों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे में आम जनता का क्या हाल होगा इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
भाजपा सरकार के मंत्री ब्यानवीर बने हुए हैं और विधायकों को मिली धमकी के इतने संवेदनशील मामले में गृहमंत्री द्वारा एसटीएफ से जांच करवाने का ब्यान सिर्फ ब्यान देने तक ही सीमित होकर रह गया है। इतने दिन बीत जाने पर भी आजतक धमकी देने वालों का सोर्स पता नहीं चल पाया है और न ही प्रदेश की पुलिस कोई ठोस नतीजे पर पहुच पाई है। प्रदेश के सभी विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सत्ताधारी पार्टी के पूर्व मंत्री के घर में हुई चोरी ने भी भाजपा गठबंधन सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। पूरा मामला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है इसलिए मामले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।
प्रदेश में हर रोज लूट, डकैती, हत्या और चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और प्रदेश की पुलिस सोई हुई है। महिलाओं और अनुसुचित जातियों के खिलाफ भी हर रोज अपराधों में बेतहाशा बढ़ौतरी हो रही है जो बेहद चिंता का विषय है। खेदड़ पावर प्लांट की राख के लिए प्रर्दशन कर रहे एक किसान की मौत ने भाजपा गठबंधन सरकार पर प्रश्र चिन्ह लगा दिया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मृतक किसान के परिवार को एक करोड़ रूपए मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

Sunday, July 10, 2022

July 10, 2022

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर चोरी:42 मिनट में कूड़ा बीनने वाली महिलाएं और लड़के ले गए 2 LED और 32 टूटियां

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर चोरी:42 मिनट में कूड़ा बीनने वाली महिलाएं और लड़के ले गए 2 LED और 32 टूटियां

हिसार : हरियाणा के हिसार में पीएलए मार्केट स्थित पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु के आवास में दो महिला व दो लड़कों ने चोरी की। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। आरोपी कूड़ा बीनने का काम करते हैं।


सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कूड़ा बीनने वाले युवक और महिलाएं कुछ समय गली में बैठे रहते हैं। इसके बाद जब गली में कोई आता जाता नहीं दिखाई देता तो घर में दाखिल होकर चोरी करते हैं। महिलाएं और युवक 2 बजकर 40 मिनट पर गली में आकर घर में प्रवेश करते हैं। कुछ बाहर ही गली में बैठ जाती हैं।
करीब 3 बजकर 22 मिनट तक उनका घर से आना जाना लगा रहता है। ऐसे में कुल 42 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम दिया या। वे एलईडी और सारा सामान कूड़ा इकट्‌ठा करने वाले थैले में ही डाल लेती हैं। पूर्व वित्त मंत्री आवास के पास एसपी का आवास भी है। वहां पर पुलिस की काफी चौकसी और पाबंदी होती है। इसके बावजूद आवास में सेंध लगा दी।

पुलिस को दी शिकायत में बंटी शर्मा ने बताया कि वह केयरटेकर है और आवास में ही रहता है। शुक्रवार को सुबह वह स्कूल में गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था। जब शाम को घर पर वापस आए तो देखा कि आवास में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। आवास के अंदर रखा सामान चेक किया तो वहां से 32 ईंच की 2 एलईडी, 32 टूटियां और दो बेड की चद्दर गायब मिलीं। उन्होंने बताया कि आवास अकसर खुला रहता था। ऐसा कभी नहीं हुआ।
*शुक्रवार दोपहर को हुई वारदात*

यह वारदात शुक्रवार दोपहर 2:20 बजे की है। मगर पुलिस को शाम 7:20 बजे शिकायत दी गई है। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। पुलिस ने केयरटेकर की शिकायत पर केस दर्ज किया। अब मामले की जांच जारी है।

Saturday, July 9, 2022

July 09, 2022

हरियाणा के 2 जिले NCR से हुए बाहर, CM खट्टर ने की घोषणा

हरियाणा के 2 जिले NCR से हुए बाहर, CM खट्टर ने की घोषणा

भिवानी :  बीतों दिनों से ही खबर सामने आ रही थी कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर से हरियाणा के जिले बाहर हो सकते हैं। हरियाणा सरकार की ओर से स्वंय अपने जिलों को एनसीआर से बाहर करने का प्रोपोजल दिया गया था। अब प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के दो जिले चरखी-दादरी और भिवानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बाहर होने जा रहे है।
बीते शुक्रवार के दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चरखी-दादरी में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान बताया कि चरखी-दादरी और भिवानी जिले को एनसीआर से बाहर कर दिया गया है। हरियाणा सरकार का कहना है कि एनसीआर के दायरे में आने की वजह से जिलों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो रहा है। इसी को देखते हुए कुछ ही दिन पहले हरियाणा सरकार की ओर से एनसीआर के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों की संख्या को घटाकर 9 करने का प्रस्ताव एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के सामने रखा गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही हरियाणा के कुछ और जिले एनसीआर से बाहर हो सकते हैं। 
*चरखी-दादरी को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात*

दादरी में रैली को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चरखी-दादरी के लिए करीब 1100 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका चरखी-दादरी से 32 साल पुराना नाता है और उनके दिल में इस पिछड़े क्षेत्र को विकसित करने की कसक थी, जिसे वह विधायक, सांसद तथा आम आदमी की मांग पर करीब 600 कार्य पूरी करने की घोषणा कर रहे हैं। मनोहर लाल ने रैली में करीब 745 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की, जिनमें मुख्य रूप से दादरी का रिंग रोड बाईपास, इमलोटा में बस स्टैंड, बाढड़ा में चालक प्रशिक्षण, दादरी से खैरड़ी रोड़ का निर्माण, झोझू-कादमा-सतनाली रोड़, दादरी शहर सीवरेज का सुधार इत्यादि शामिल हैं।

Friday, July 8, 2022

July 08, 2022

निहाल सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा करें मुख्यमंत्री : रणसिंह मान

निहाल सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा करें मुख्यमंत्री : रणसिंह मान

Chief Minister should announce the installation of Nihal Singh's statue: Ransingh Mann

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की नौकरी से संबंधित परिपत्र वापिस लेने की रखी मांग

दादरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 08 जुलाई को दादरी में होने वाले प्रोग्राम से आमजन को बड़ी उम्मीद हैं कि आयोजकों द्वारा रखी जाने वाली प्रमुख मांगो को माने जाने के साथ प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय या सिविल सचिवालय में से किसी एक में इलाके की प्रमुख हस्ती रहे स्वर्गीय निहाल सिंह तक्षक की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा करें। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने आज यहां मीडिया को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री निहाल सिंह तक्षक ना केवल इस क्षेत्र में आजादी की मशाल उठाने वाले अग्रणी नेता थे बल्कि वे जींद राज्य प्रतिनिधि सरकार में शिक्षा मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। उन्होंने बताया कि निहाल सिंह तक्षक 1947 में सबसे कम उम्र के भारतीय संविधान सभा के सदस्य भी रहे इससे पूर्व उन्होंने भिवानी व दादरी के ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों सकूल भी खोले। 
मान ने कहा कि जब बाढड़ा में प्रजामंडल के प्रमुख नेता रहे महाशय मंशाराम व राजा महताब सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है तो निहाल सिंह जैसी बड़ी शख्सियत की दादरी में प्रतिमा लगाने की मांग असंगत नहीं है। उनके अनुसार यदि मुख्यमंत्री निहाल सिंह तक्षक की प्रतिमा लगाने की घोषणा नहीं करते हैं या इस विषय पर चुप्पी साधते हैं तो यह माना जाएगा कि भाजपा का आजादी का  " अमृत महोत्सव "  केवल दिखावा है। उन्होंने कहा कि बेहतर यह होगा कि उनकी प्रतिमा के साथ लाइब्रेरी भी हो जिसमें भिवानी- दादरी के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ देश के लिए जान न्योछावर करने वाले सभी सेनानियों की जीवनीयों को संजोया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां उन्हें शान से याद कर सकें।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी 26 अप्रैल 2022 के परिपत्र को वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि यह परिपत्र स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अपमानित करने वाला है। उन्होंने कहा कि परिपत्र के अनुसार आगे से स्वतंत्रता सेनानियों के पोते- पोतियों व नातियों को सरकारी नौकरी के लिए आश्रितों में से केवल एक ही हकदार होगा वह भी जब तब किसी कोटे के लिए कोई पूर्व सैनिक उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं व सच यह है कि हरियाणा में पूर्व सैनिकों की भरमार है। ऐसे में यह स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के साथ सरासर धोखा है जो असहनीय है।
July 08, 2022

MSP पर कमेटी न बनाकर सरकार ने किसानों के साथ किया विश्वासघात - दीपेंद्र हुड्डा

MSP पर कमेटी न बनाकर सरकार ने किसानों के साथ किया विश्वासघात - दीपेंद्र हुड्डा

चंडीगढ़ :  सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि MSP पर कमेटी न बनाकर सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार का ध्येय चंद बड़े औद्योगिक घरानों का पोषण और किसान-मजदूर का शोषण बन गया है। उन्होंने 50 साल बाद देश में आये अनाज संकट के लिये भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज देश में एमएसपी व्यवस्था और पीडीएस प्रणाली में जो चुनौतीपूर्ण स्थितियां बनी हैं वो भाजपा सरकार के इसी ध्येय का नतीजा है। BJP सरकार की नीतियों से राष्ट्र-सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, किसान की आय सुरक्षा खतरे में दिख रही है। इस सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर राष्ट्र-सुरक्षा से, निजी निर्यातकों को गेहूं निर्यात की छूट दे खाद्य सुरक्षा से और MSP में छेड़छाड़ कर किसान की आय सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार ने किसान आंदोलन और देश के किसान के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने और एमएसपी कमेटी गठित करने, संयुक्त किसान मोर्चा से समझौते के मामले में तो सरकार ने धोखा दिया ही, किसान से विश्वासघात में जो थोड़ी बहुत कसर बाकी रह गयी थी वो नीति आयोग के सदस्य द्वारा दिये बयान ने पूरी कर दी। इस बयान ने किसान की पीठ पर पड़े घाव पर नमक फेंकने का काम किया है। देश का किसान सरकार के इस विश्वासघात से कराह रहा है। दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से मांग करी कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों के साथ हुए समझौते के मुताबिक तुरंत एमएसपी कमेटी का गठन हो और सरकार मौजूदा अनाज संकट के संबंध में खरीद, पीडीएस, गेंहू निर्यात पर श्वेत-पत्र जारी कर बताए कि किस-किस को मुनाफा पहुंचा। 10 मिलियन टन से ज्यादा गेहूं देश के बाहर क्यों गया? जब तक ये नहीं होगा हम किसानों के साथ हैं। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 18 जुलाई से 31 जुलाई तक पूरे देश में विश्वासघात सेमिनार किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का पूर्ण नैतिक समर्थन विश्वासघात सेमिनार के साथ ही किसान और किसान आंदोलन को रहेगा। 
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नीति आयोग के सदस्य द्वारा एमएसपी की कानूनी गारंटी देने पर बाजार बर्बाद होने से संबंधित बयान की निंदा करते हुए कहा कि इस बयान से स्पष्ट है कि सरकार एमएसपी व्यवस्था से पीछे हटने और निजी खरीद की तरफ आगे बढ़ने की ओर कदम बढ़ा रही है। जिससे देश के किसान और देश के गरीब आदमी का भविष्य निजी हाथों में चला जाये। किसान, किसानी और कृषि क्षेत्र को लेकर सरकार की क्या नीतियां आने जा रही हैं इसकी एक झलक नीति आयोग के बयान से ही स्पष्ट हो जाती है। सरकार उसी रास्ते पर चलना चाहती है जिस रास्ते से एमएसपी प्रणाली को तहस-नहस करने के लिये सरकार तीन कृषि कानून लेकर आयी थी। 

उन्होंने कहा कि आज देश में गेहूं के लाले पड़ गये हैं और सरकार को पीडीएस में दिये जाने वाले अनाज के लिये अपना अनुपात प्रतिशत बदलना पड़ रहा है। इस साल 10 प्रदेशों के गेहूं आवंटन में भारी कटौती की गयी है। सरकार कह रही है कि सेंट्रल पूल में गेहूं का स्टॉक 2008 के स्तर से भी नीचे चला गया है। यानी गेहूं का स्टॉक 15 साल में सबसे कम है लेकिन आबादी के अनुपात में देखें तो ये 50 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल 43.34 मिलियन टन गेहूं खरीद हुई थी। इस साल गेहूं खरीद के सरकारी लक्ष्य 50 मिलियन टन के मुकाबले सिर्फ 18.73 मिलियन टन हुई, जो 56 प्रतिशत कम है। यही कारण है कि प्रदेशों को गेहूं नहीं दिया जा रहा है। बल्कि सरकार पीडीएस के लिये अपना अनुपात प्रतिशत बदलकर गेंहू की बजाय चावल देने की बात कह रही है और गेहूं आवंटन न करने के पीछे पर्याप्त खरीद न होना बताकर इसका दोष मौसम पर थोप रही है। जबकि इसका मुख्य कारण सरकार की निर्यात नीति है। सरकार ने कुछ बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिये किसान और गरीब आदमी को सरकार ने चोट पहुंचायी है। 
इस संबंध में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमत करीब 3500 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गयी, जबकि देश में एमएसपी करीब 2000 प्रति कुंतल तक ही थी। इसका फायदा ट्रेडर्स ने उठाया और किसान से लेकर गेहूं स्टॉक किया और 10 मिलियन टन से ज्यादा गेहूं विदेशों में निर्यात कर दिया। सरकार बताए ट्रेडर्स को गेहूं का निर्यात क्यों करने दिया? इसका फायदा किसकी जेब में गया? दीपेंद्र हुड्डा ने यह भी कहा कि वो लगातार मांग करते रहे कि सरकार किसानों को गेहूं पर बोनस दे ताकि किसानों की जेब में पैसा जाए। लेकिन सरकार ने कोई बोनस नहीं दिया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि सरकार किसानों को बोनस देकर खरीद करती और पर्याप्त स्टॉक सेंट्रल पूल में पहुंचाती तो गरीब को भी अनाज मिलता और किसानों को भी कुछ लाभ होता। लेकिन सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं के बढ़े भाव से मुनाफाखोरी करने के लिये एक्सपोर्टर्स को निर्यात की खुली छूट दे दी।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के साथ समझौते की बात हो या 2022 में किसान की आमदनी दोगुनी होने की बात हो। सरकार उन सारे वायदों को न सिर्फ भूल गयी है बल्कि ऐसा लगता है कि इन सारे वायदों को सरकार ने उन्हीं जुमलों की लिस्ट में डाल दिया है जिसमें हर साल 2 करोड़ रोजगार और विदेशों से काला धन लाकर लोगों के खाते में 15-15 लाख देने का जुमला था। सांसद दीपेंद्र ने भाजपा को 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि 6 महीने पहले तक भाजपा किसान की आमदनी दोगुनी करने की बात उठाती रही, लेकिन 2022 शुरु हुए 6 महीने बीत गये और सातवां महीना चल रहा है। भाजपा के नेताओं ने दोगुनी आमदनी की बात करना ही छोड़ दिया। सरकार बताए कि किसान के लिये 2022 कब आयेगा ? उन्होंने आगे कहा 2016 से 2022 में किसान की आमदनी तो दोगुनी हुई नहीं, खर्चा जरूर दोगुना हो गया। डीजल, खाद के भाव करीब दोगुने हो गये। सरकार किसान के खर्चे आधे करे तभी तो उसकी आमदनी दोगुनी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार के समय धान 5000-6000 रुपया कुंतल बिका, उसका दोगुना 10000-12000 रुपया होता है; गेहूं 1600 रुपये कुंतल बिका, जिसका दोगुना 3200 रुपये कुंतल होता है; हमने जब सरकार छोड़ी तब गन्ना 311 रुपया कुंतल था, इसका दोगुना 622 रुपया कुंतल होता है। किसानों को दोगुना भाव मिलेगा तभी उनकी आमदनी दोगुनी होगी।

Thursday, July 7, 2022

July 07, 2022

भगवंत मान की दुल्हन बनीं गुरप्रीत कौर, अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में

भगवंत मान की दुल्हन बनीं गुरप्रीत कौर, अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में

चंडीगढ़ : भगवंत मान आज शादी के बंधन में बंध गये। डॉक्टर गुरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई है। यह मान की दूसरी शादी है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उनको आशीर्वाद देने पहुंचे। 

भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी आखिरकार संपन्न हो गई है। दोपहर 12 बजे करीब दोनों शादी के बंधन में बंध गये। दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं। शादी में सीमित मेहमानों को बुलाया गया था, शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था। 

बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। 
भगवंत मान की शादी हो गई है। शादी की रस्में (आनंद कारज) संपन्न हो चुका है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां पिता की रस्में निभाईं। अब वहां लंच हो रहा है। 

शादी से पहले मान का रास्ता सालियों ने रोक लिया था। फिर रिबन कटाई का नेग वाला पैसा भी लिया गया  बता दें कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सीएम की शादी पद पर रहते हुई है। 
सीएम भगवंत मान दूल्हा बनकर तैयार हो गये हैं। उनकी ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। 

*दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे परिवार के साथ*

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास पहुंच गये हैं। भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री पिता की भूमिका निभाएंगे और तमाम रस्में पूरी करेंगे। इस बीच भगवंत मान की यह फोटो राघव चड्ढा ने शेयर की है। 

अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ से होते हुए मोहाली पहुंच चुके हैं। वह यहां भगवंत मान की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। केजरीवाल ने कहा कि मान का आज नया सफर शुरू हो रहा है। उनको बधाई। 
राघव चड्ढा ने बताया है कि भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल पिता की रस्में अदा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल कुछ देर बाद चंडीगढ़ लैंड करेंगे। 3:30 बजे वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे। 
*'दिन शगना दा चढेया...', शादी के ठीक पहले भगवंत मान की दुल्हन ने ट्वीट की फोटो*

पंजाब सीएम की शादी में वैसे बेहद कम और खास लोगों को ही बुलाया गया है। लेकिन जिन लोगों को बुलाया गया है कि उनके लिए शाही दावत का इंतजाम है। शादी में क्या-क्या परोसा जाएगा उसका मेन्यू आ गया है। 

*Bhagwant Mann की शादी पर अकाली दल ने साधा निशाना*

अकाली दल के प्रवक्ता और सीनियर नेता दिलजीत चीमा ने कहा कि शादी में अकाली दल को नहीं बुलाया गया है। वह बोले कि दिल्ली मॉडल के बाद अब पंजाब सरकार इमरान खान मॉडल पर आ गई है। यहां चीमा ने मान की दूसरी शादी पर तंज कसा। 
डॉक्टर गुरप्रीत कौर का परिवार फिलहाल भले पंजाब में रहता हो, लेकिन उनका पुश्तैनी निवास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। गुरप्रीत कौर की बहन की शादी भी राजनीतिक परिवार में हुई है। उनकी शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे से हुई थी। वहीं उनके परिवार के बाकी कुछ लोग भी पॉलिटिक्स से जुड़े हैं। 


भगवंत मान आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंध जाएंगे। डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी के साथ ही पंजाब के सीएम मान हरियाणा के दामाद होंगे। क्योंकि गुरप्रीत कौर के परिवार का पुश्तैनी निवास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है. दोनों ही परिवार ने शादी को काफी सीक्रेट रखा। खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले पता चला।

Tuesday, July 5, 2022

July 05, 2022

जेजेपी ने दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में संगठन मजबूत पर दिया

जेजेपी ने दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में संगठन मजबूत पर दिया 

- वरिष्ठ नेताओं ने फील्ड से लेकर सोशल प्लेटफार्म तक जेजेपी की सक्रियता बढ़ाने के दिए मूल मंत्र

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। दो दिन चली मैराथन बैठकों में  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों को फील्ड से लेकर सोशल प्लेटफार्म तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के मूल मंत्र दिए। गुरुग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी द्वारा सभी जिला अध्यक्षों, जेजेपी प्रदेश व जिला प्रवक्ताओं, टीवी पैनलिस्टों, आईटी सेल के पदाधिकारियों तथा युवा जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
 
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने संवाद कार्यक्रम को जरूरी बताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जिला स्तर पर भी पार्टी द्वारा विचार गोष्ठी के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे हर माह पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और संगठन बारे अपडेट लेंगे। उन्होंने जिला अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने जिले के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक का आयोजन करें और संगठन विस्तार सहित तमाम विषयों पर रिपोर्ट तैयार करके पार्टी प्रदेश कार्यालय भेजें। डिप्टी सीएम ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी  प्रचार-प्रसार पर भी पूरा फोकस करें। उन्होंने कहा कि फील्ड पर घर-घर जाकर नए साथियों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवा कर उन्हें साथ जोड़ें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब सोशल मीडिया जमाना का है और सोशल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की नीतियों, सरकार के कार्यों के प्रचार-प्रसार को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आईटी प्रकोष्ठ के लिए एक एप्प तैयार हो चुकी है और जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने पार्टी प्रवक्ताओं, टीवी पैनलिस्टों को डिबेट में आत्मविश्वास, तथ्यों, भाषा के इस्तेमाल में गरिमा- शालीनता के साथ पार्टी का मजबूती से पक्ष रखने को कहा।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को जाना और गरीब किसान, कमेरे समेत तमाम वर्गों के हित में विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियां लागू की। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलते हुए पार्टी वर्कर्स भी जन सेवा में सदैव समर्पित रहे। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को अहम बताया और कहा कि विधायक नैना चौटाला ने हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम के जरिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वादे अनुसार पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत का आरक्षण, राशन डिपो में 33 प्रतिशत का अधिकार मिला है। 
 पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि युवा टीम द्वारा सभी 90 विधानसभाओं में ‘एक बूथ एक यूथ’ कार्यक्रम जारी है। हर बूथ पर पार्टी के युवा साथियों की मजबूत टीमें तैयार हो रही है जो कि आगामी 2024 के चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी। इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तर पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़ व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतीक सोम द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम के पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक सहित संगठन के रणनीति से जुड़े तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दोनों दिन पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने पदाधिकारियों को देश व प्रदेश की राजनीतिक इतिहास से अवगत करवाया।

Monday, July 4, 2022

July 04, 2022

सरकार जन-भावनाओं का संज्ञान ले, प्रभावित लोगों से बात कर माँगो का समाधान करे - दीपेन्द्र हुड्डा

सरकार जन-भावनाओं का संज्ञान ले, प्रभावित लोगों से बात कर माँगो का समाधान करे - दीपेन्द्र हुड्डा

गुरुग्राम :  सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज आईएमटी चौक, मानेसर में जमीन बचाओ किसान बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा कासन, सहरावन, कुकडौला गांव की 1810 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को रद्द करने के लिये चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुँच कर उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जन-भावनाओं का संज्ञान लेते हुए प्रभावित लोगों से बात कर जायज़ माँगो का समाधान करे।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बातचीत में साढ़ौरा विधायक रेनू बाला को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख की फिरौती माँगने की घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि ये हरियाणा की ध्वस्त कानून-व्यवस्था का प्रतीक है। जब विधायक ही इस सरकार में सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। उन्होंने सरकार से तुरंत पूरे मामले की गहराई से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही विधायक रेनू बाला की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। 
उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोगों ने अपनी सुरक्षा को ही कानून-व्यवस्था मान लिया है। जबकि, हत्या, रेप, चोरी, फिरौती, लूट, डकैती आम हरियाणवी की दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि भाजपा-जजपा राज में कानून-व्यवस्था का दिवाला निकल गया है। 

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हुड्डा सरकार के समय अपराधियों में क़ानून का खौफ था, आज लोग अपराध और अपराधियों से खौफजदा हैं। मुख्यमंत्री ने खुद ही लट्ठ उठाने और जेल जाने से न डरने की बात कहकर अपराधियों के अन्दर से सलाखों के पीछे जाने का डर निकाल दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जब जेल जाने का डर ही नहीं रहेगा तो क़ानून-व्यवस्था ठीक कैसे रहेगी।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बढ़़ते अपराध का कारण प्रदेश सरकार का कुशासन और बढ़ती बेरोजगारी है। पिछले कई वर्षों से हरियाणा बेरोजगारी के मामले में लगातार पूरे देश में टॉप पर बना हुआ है। हरियाणा में पिछले महीने के मुकाबले बेरोज़गारी दर 6 प्रतिशत बढ़कर 30.6 प्रतिशत पर पहुँच गई जो राष्ट्रीय औसत का करीब 4 गुना अधिक है। दिल्ली के तीन तरफ़ जो हरियाणा बसता हो, वहाँ देश में में सर्वाधिक ‘रोज़गार दर’ होना चाहिए न कि ‘बेरोज़गारी दर’। सामान्यतः देखा जाता है कि रोजगारशुदा व्यक्ति अपराध करने से डरता है। उसे इस बात का डर रहता है कि ऐसा करने से कहीं उसका रोज़गार न चला जाए।
July 04, 2022

अगर अभय चौटाला के आरोप सत्य तो अभय चौटाला ज्यादा बड़े गुनहगार - दिग्विजय चौटाला

अगर अभय चौटाला के आरोप सत्य तो अभय चौटाला ज्यादा बड़े गुनहगार - दिग्विजय चौटाला

राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय चौटाला के बयान पर जेजेपी प्रधान महासचिव ने दी तीखी प्रतिक्रिया और आरोप साबित करने की खुली चुनौती
अभय चौटाला के बयान से खिसकी राजनीतिक जमीन की बौखलाहट - दिग्विजय
चंडीगढ़ - राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय चौटाला द्वारा लगाए गए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला राज्यसभा चुनाव में जिस प्रत्याशी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रहे हैं, वो खुद उसी को वोट डालकर आए हैं। दिग्विजय ने कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के हों वो दूसरों पर पत्थर नहीं उछाला करते और एक बार को अगर अभय चौटाला के आरोपों को सही मान भी लिया जाए तो चुनाव में अभय चौटाला ने हॉर्स ट्रेडिंग करने वाले प्रत्याशी का ही साथ दिया है। दिग्विजय ने कहा कि गलत व्यक्ति जितना ही दोषी वह भी होता है जो गलत व्यक्ति का साथ देता है, ऐसे में अभय चौटाला को अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है और उनके लगाए आरोप उनकी खिसक चुकी राजनीतिक जमीन की बौखलाहट है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला की राजनीतिक अपरिपक्वता से पूरा प्रदेश परिचित है और प्रदेशवासी उनके बयानों को मनोरंजन के उद्देश्य से लेते हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी को अभय चौटाला जैसे व्यक्ति से ईमानदारी के सर्टिफिकेट की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का प्रदेश में एक विधायक हो, उसके विधायक को चर्चा में बने रहने के लिए इस प्रकार के बयान देना राजनीतिक मजबूरी है। उन्होंने कहा कि अगर अभय चौटाला के आरोप सही होते तो वह लोकतंत्र की हत्या के लिए ज्यादा बड़े गुनहगार हैं क्योंकि उन्होंने यह सब जानते हुए निर्दलीय प्रत्याशी को वोट डाली है। 
               दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला से कार्तिकेय शर्मा की जीत में जेजेपी की अग्रणी भूमिका भी बर्दाश्त नहीं हो रही, इसलिए ऐसी बयानबाजी कर अपनी भूमिका बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं और वह अभय चौटाला को अपने आरोपों को साबित करने की खुली चुनौती देते हैं।

Friday, July 1, 2022

July 01, 2022

राम रहीम ने बताया वजन घटाने का राज:वीडियो जारी कर बोला- जेल में प्रतिदिन 10 किलोमीटर सैर करता था; 600 भजन लिखे

राम रहीम ने बताया वजन घटाने का राज:वीडियो जारी कर बोला- जेल में प्रतिदिन 10 किलोमीटर सैर करता था; 600 भजन लिखे

हिसार : 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए राम रहीम ने अपना 9वां रिकॉर्डिड वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस वीडियो में राम रहीम जेल में रहते हुए अपने वजन कम करने और फिटनेस का राज बता रहा है।

हालांकि राम रहीम यह नहीं बता रहा कि उसने कितना वजन कम किया, परंतु यह जरूर कह रहा है कि जब 1990 में उसे गद्दी मिली, तब जितना वजन था, अब उसके आसपास वजन है। राम रहीम सुबह 3 बजे उठने और जेल में रहते हुए 600 भजन लिखने का दावा कर रहा है। साथ ही अपने भक्तों को डाइट प्लान भी बता रहा है।
राम रहीम ने कहा कि जेल में मेरा रुटीन वैसा ही है, जैसा पहले था। जेल में घूमकर, भागकर वजन कम किया। 1990 में जितना वजन था, अब उतना ही है। सुबह के समय 6, 7 किलोमीटर भागता हूं। पहले 12 से 15 किलोमीटर भागता था, परंतु पेट में परेशानी होने की वजह से कम कर दिया। उसके बाद 10 किलोमीटर तक कर दिया।

गेम खेलता हूं, योगा करता हूं, उससे यह वजन कम किया। पहले की तरह फिटनेस आ गई। शाह सतनाम के आशीर्वाद से शरीर फिट है। 3 बजे उठकर परम पिता से जुड़ता हूं। आपकी परेशानियों पर चर्चा करता रहता हूं। बैरक से बाहर आकर खेती बाड़ी करता हूं। अब भी वही शौक है।
*600 भजन लिखे*

राम रहीम ने दावा किया कि मैंने जेल में 600 से 700 भजन लिख दिए। जब भी मौका मिलता है, लिखता रहता हूं। हमारे पास समय बहुत है। भागते हुए भी सांस के साथ शाह सतनाम का नाम लेता हूं। यह बहुत दुखी करता है कि हम अपने 6 करोड़ बच्चों से बहुत दूर बैठे हैं, परंतु यह भी ध्यान में रहता है कि सतगुरु दाता हमेशा साथ है और रहेंगे।
*शाह सतनाम के जन्मदिन पर 25 किलोमीटर की दौड़*

राम रहीम ने बताया कि सुबह का खाना खाता हूं। दाल या सब्जी ज्यादा मात्रा में लेता हूं। कभी फ्रूट, टमाटर, खीरा मिलता है, वह ले लेता हूं। फैट वाली चीजें बहुत कम लेता हूं। आप भी पतला होना चाहते हैं तो जॉगिंग करें। शाह सतनाम जी के जन्मदिन वाले दिन 25 किलोमीटर दौड़ लगाई। हमने कदमों से जगह नाप रखी है। हमने अपना वजन कंट्रोल में किया है। मोटापा बहुत रोगों का कारण है। एक्सरसाइज करें, तेज चलें। 5 मिनट आराम से चलें। खाने से पहले सलाद लें और चबा-चबा कर खाएं। डाइट बैलेंस बनाएं। खाना छोड़कर वजन कम न करें।
*बागपत आश्रम से दे रहा प्रवचन*

सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण, रंजीत हत्याकांड, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड की सजा काट रहा डेरा प्रमुख पिछले 5 सालों में पहली बार पैरोल पर आकर प्रवचन कर रहा है। यह प्रवचन यूपी के बागपत आश्रम से किए जा रहे हैं, परंतु डेरा प्रमुख को अब देखने का क्रेज कम होता जा रहा है। प्रेमियों और अन्य लोगों ने उन्हें पहली बार 17 जून को देखा। इसमें डेरा प्रमुख की दाढ़ी काली दिखाई दे रही है। राम रहीम का वजन भी पहले से कम हुआ प्रतीत हो रहा है। डेरा प्रमुख 25 अगस्त 2017 को जेल गया था।

Thursday, June 30, 2022

June 30, 2022

उदयपुर हत्याकांड पर भड़कीं बबीता फौगाट:इंटरनेशनल पहलवान के 3 ट्वीट्र

उदयपुर हत्याकांड पर भड़कीं बबीता फौगाट:इंटरनेशनल पहलवान के 3 ट्वीट्र, कहा- यह आतंकी वारदात गहलोत-कांग्रेस के मुस्लिम प्रेम का परिणाम

हिसार : राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले टेलर कन्हैयालाल तेली की निर्मम हत्या से इंटरनेशनल महिला पहलवान और भाजपा नेता बबीता फौगाट भड़क उठी हैं। एक के बाद एक, तीन ट्वीट कर बबीता ने कहा कि उदयपुर में हुई घटना से उनका मन बहुत दुखी है।

बबीता ने लिखा कि वह कन्हैयालाल की हत्या का वीडियो देखकर स्तब्ध रह गईं। यह घटना एक आतंकी वारदात है, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के मुस्लिम प्रेम और तुष्टिकरण का परिणाम है। कल जो लिब्रांडू जमात जुबैर के समर्थन में अपनी छाती पीट रही थी, आज वह कहां है।
बबीता ने दूसरे ट्वीट में कहा कि और कितनी कुर्बानियां देनी होंगी। भाईचारा निभाने के लिए? तुम भाईचारा निभाते रहना और वह तुम्हें चारा बनाते रहेंगे। कुछ कहानियां ऐसी हैं, तुम सहते रहना, वह जुल्म करते रहेंगे। जागो हिंदुओं जागो, अब नहीं तो फिर कब जागोगे।
बबीता ने तीसरे ट्वीट में लिखा कि यह मेरा हिंदुस्तान है। यहां हिंदुओं की जान मायने रखती है।

बता दें कि इससे पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके कहा था कि 17 जून को सिर काटने की धमकी देने के बाद राजस्थान के उदयपर में सरे बाजार युवक का गला काटकर वीडियो बनाकर वायरल करना राजस्थान की कांग्रेस सरकार की पूर्ण असफलता है।

Wednesday, June 29, 2022

June 29, 2022

राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी बोले::प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में संलिप्त, भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर आप लड़ेगी निगम चुनाव

राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी बोले::प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में संलिप्त, भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर आप लड़ेगी निगम चुनाव

फरीदाबाद : आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त मंत्रियों और विधायकों के नाम सामने लाए।
निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारियों से लेकर स्थानीय विधायक और मंत्रियों तक निगम के भ्रष्टाचार में रंगे हुए हैं। टेंडर मंजूर होने से पहले ही 30 प्रतिशत पैसा अधिकारियों और स्थानीय विधायक की जेब में चला जाता है। यह कथित आरोप बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता लगाया। उन्होंने कहा निगम में भ्रष्टाचार के चर्चे पूरे शहर में हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त मंत्रियों और विधायकों के नाम सामने लाए।
उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी आने वाला निगम चुनाव भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी और उन पर कठोर कार्रवाई करने के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की मांग है कि निगम का पैसा जनता की सुविधाओं के लिए खर्च हो। साफ सफाई 24 घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था और शहर के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि हरियाणा भी भ्रष्टाचार मुक्त हो। उन्होंने मांग की अगर जल्द भ्रष्टाचारियों के नाम उजागर नहीं हुए तो आम आदमी पार्टी धरना और प्रदर्शन करेगी। आने वाले निगम चुनाव में जनता ऐसी भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा सीएम ईमानदारी का मुखौटा पहने हुए हैं। जबकि प्रदेश में उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार का धंधा चल रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि निगम के पैसे डकारने वाले मंत्री और विधायक पर सीएम कार्रवाई क्यों नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भी सीएम और सरकार के दबाव में काम कर रही है। गिरफ्तार इंजीनियर से भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और मंत्रियों के नाम क्यों नहीं पूछे जा रहे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि निगम का पैसा आम जनता के टैक्स का पैसा अधिकारी, मंत्री और विधायक अपनी जेब में भरने का काम कर रहे हैं। इनसे आने वाले निगम चुनाव में जनता पाई-पाई का हिसाब लेगी। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की है। आने वाला चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल, हॉस्पिटल और जनता के लिए 24 घंटे फ्री बिजली-पानी की सुविधा है। यह सब भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का नतीजा है। महिलाओं और श्रमिक वर्ग के लिए मुफ्त बस यात्रा है। इस मौके पर साउथ जोन के अध्यक्ष वीर सिंह सरपंच, साउथ जोन की महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता, जावेद खान, शिखा गर्ग, बृजेश नागर, जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना आदि मौजूद थे।
June 29, 2022

कैथल में चेयरमैन बनी जीन्द की बेटी सुरभि गर्ग को भी किया गया सम्मानित

कैथल में चेयरमैन बनी जीन्द की बेटी सुरभि गर्ग को भी किया गया सम्मानित

जीन्द : अग्रवाल समाज द्वारा आज जीन्द के उत्सव होटल में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जीन्द जिले से संबध रखने वाली नेहा जैन को आईएएस बनने पर विशेष अग्र सम्मान से सम्मानित किया गया वही जीन्द के तीनों नगर पार्षदों को भी सम्मानित किया गया। नगर परिषद कैथल की चेयरमैन बनी जीन्द की बेटी सुरभि गर्ग को भी इस समारोह में विशेष सम्मान समारोह से नवाजा गया।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जीन्द जिले के कापडो गांव से संबध रखने वाली नेहा जैन इस बार की आईएएस की परीक्षा में 152 वां रैक प्राप्त कर आईएएस बनी है। उनके आईएएस बनने पर पूरे जीन्द जिले को गर्व है। नेहा जैन ने पहले सीए की पढाई पूरी की फिर बैगलूरू में नौकरी शुरू की और उसके बाद आईएएस की परीक्षा की तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत का नतीजा रहा कि नेहा जैन को सफलता हाथ लगी। इस सफलता पर समस्त अग्रवाल समाज द्वारा नेहा जैन को विशेष अग्र सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नेहा जैन ने कहा कि आईएएस की परीक्षा कोई मुश्किल परीक्षा नही होती है जो भी बच्चे आईएएस बनना चाहते है तो उन्हे आईएएस की परीक्षा को एक लक्ष्य बनाना होगा। पुरी कोशिश करंेगे तो आईएएस जरूर बनंेगे। उन्होंने आहवान किया है कि जो भी बच्चे आईएएस की परीक्षा के लिए उनका मार्ग दर्शन चाहंेगे तो वे हर प्रकार का मार्ग दर्शन देने को तैयार रहंेगी। नेहा जैन ने स्नातक तक की पढाई कामर्स से की लेकिन आईएएस की  परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने समाज शास्त्र के विषय को चुना। नेहा जैन का मानना है कि विषय का चयन रूचि के अनुसार किया जाना चाहिए। विषय में रूचि है तो पढाई में मन लगता है और सफल होना आसान हो जाता है।
इस अवसर पर नवनिवार्चित नगर पार्षद जय भगवान सिंगला, सिया राम गोयल व संजय गोयल को भी समस्त अग्रवाल समाज द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन नगर पार्षदों ने कहा कि समाज ने उन्हे यह सम्मान दिया है उस सम्मान की वे लाज रखेगे। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि जो भी व्यक्ति वार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर उनके दरवाजे पर आयंेगे वे उन समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे।
नगर परिषद कैथल में चेयरमैन बनी जीन्द की बेटी सुरभि गर्ग को भी इस समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा गया। सुरभि गर्ग महाबीर गुप्ता की बेटी व स्वर्गीय मांगे राम की पोती है। सुरभि गर्ग की अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके पिता महाबीर गुप्ता ने प्राप्त किया। आज के इस सम्मान समारोह में जीन्द की लगभग सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल, श्रीचंद जैन, अनिल बंसल, अशोक गोयल, डा. अनिल जैन, महावीर गुप्ता, ईश्वर बंसल, राधेश्याम, सुरेश गर्ग, महाबीर कम्प्यूटर, सतीश जैन, अनिल बंसल, मनीष गर्ग, पवन बंसल, रामधन जैन, सावर गर्ग, गौरव सिंगला, रोशन गोयल, रमेश सिंगला, पीसी जैन, पुष्पा अग्रवाल, कुसुम तायल, बबीता गर्ग, रजनीश जैन, डीपी जैन, बलराज गर्ग, सुभाष घी चीनी वाले, सुरेश जिंदल, सुशील गुप्ता, प्रवीन जिंदल, प्रमोद बंसल, डा. बनीश गर्ग, धनराज गोयल, अनिल बंसल, सुशील सिंगला, तरसेम गोयल, ईश्वर गोयल, डा. सुरेश जैन, मुकेश जैन, भोला राम गुप्ता, महेन्द्र गर्ग, राजकुमार बंसल, शिवजी अग्रवाल, बबलू गोयल, सुरेश गर्ग, सुरेश मास्टर, पवन सिंगला, प्रहलाद राय गर्ग, पवन गर्ग, सुरेश जैन, सुरेश गोयल, सोनू जैन इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tuesday, June 28, 2022

June 28, 2022

मूसेवाला के गीत के बाद अब किसानों पर एक्शन:किसान आंदोलन के दौरान बने किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट भारत में बैन

मूसेवाला के गीत के बाद अब किसानों पर एक्शन:किसान आंदोलन के दौरान बने किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट भारत में बैन

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के SYL गीत के बाद किसान आंदोलन के वक्त बने ट्विटर अकाउंट पर एक्शन हुआ है। भारतीय कानूनों के तहत किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया गया है। यह दोनों कानून केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में बने थे। जिसके जरिए आंदोलन की अगुआई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा की बात डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखी जाती थी।

*किसान एकता मोर्चा का ट्विटर*

 अकाउंट भारत में बैन किया गया।
किसान एकता मोर्चा का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन किया गया।
किसान एकता मोर्चा के 5 लाख फॉलोअर
किसान एकता मोर्चा के ट्विटर अकाउंट पर करीब 5 लाख फॉलोअर थे। वहीं ट्रैक्टर टु ट्विटर के 55 हजार फॉलोअर थे। इन दोनों अकाउंट के जरिए किसान आंदोलन के वक्त किसानों को बदनाम करने वालों को खूब जवाब दिया गया। इसके अलावा किसानों को जागरूक भी किया जाता रहा। ट्रैक्टर टु ट्विटर के जरिए आंदोलन के वक्त हर रोज हैशटेग दिए जाते थे। जिसके जरिए डिजिटल भी कृषि कानूनों के विरोध को ट्रेंड कराया जाता था। हालांकि, यह अकाउंट विदेशों में चलते रहेंगे।

ट्रैक्टर टू ट्विटर अकाउंट भारत में बैन करने और उसके ट्विटर की तरफ से बताए कारण।
Action on farmers after Moosewala's song: Kisan Ekta Morcha and Tractor to Twitter account created during farmers' agitation Haryana Bulletin News
*कांग्रेस ने उठाए सवाल*

जालंधर से कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री परगट सिंह ने इस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज उठाने वाला ट्विटर अकाउंट केंद्र सरकार के कहने पर ट्विटर इंडिया ने बंद कर दिया। यह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह बोलने की आजादी के खिलाफ है।

*मूसेवाला के गीत पर इसलिए लगा बैन*

पंजाबी सिंगर मूसेवाला के गीत को यूट्यूब पर भारत में बैन लगा दिया गया। मूसेवाला ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को मिलाकर संयुक्त पंजाब की बात की थी। इसके अलावा सतलुज-यमुना लिंक नहर का पानी न देने, बंदी सिखों को रिहा करने के साथ SYL का काम करने वाले अफसरों को कत्ल करने वाले बलविंदर जटाणा को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था।