Breaking

Friday, July 1, 2022

July 01, 2022

राम रहीम ने बताया वजन घटाने का राज:वीडियो जारी कर बोला- जेल में प्रतिदिन 10 किलोमीटर सैर करता था; 600 भजन लिखे

राम रहीम ने बताया वजन घटाने का राज:वीडियो जारी कर बोला- जेल में प्रतिदिन 10 किलोमीटर सैर करता था; 600 भजन लिखे

हिसार : 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए राम रहीम ने अपना 9वां रिकॉर्डिड वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस वीडियो में राम रहीम जेल में रहते हुए अपने वजन कम करने और फिटनेस का राज बता रहा है।

हालांकि राम रहीम यह नहीं बता रहा कि उसने कितना वजन कम किया, परंतु यह जरूर कह रहा है कि जब 1990 में उसे गद्दी मिली, तब जितना वजन था, अब उसके आसपास वजन है। राम रहीम सुबह 3 बजे उठने और जेल में रहते हुए 600 भजन लिखने का दावा कर रहा है। साथ ही अपने भक्तों को डाइट प्लान भी बता रहा है।
राम रहीम ने कहा कि जेल में मेरा रुटीन वैसा ही है, जैसा पहले था। जेल में घूमकर, भागकर वजन कम किया। 1990 में जितना वजन था, अब उतना ही है। सुबह के समय 6, 7 किलोमीटर भागता हूं। पहले 12 से 15 किलोमीटर भागता था, परंतु पेट में परेशानी होने की वजह से कम कर दिया। उसके बाद 10 किलोमीटर तक कर दिया।

गेम खेलता हूं, योगा करता हूं, उससे यह वजन कम किया। पहले की तरह फिटनेस आ गई। शाह सतनाम के आशीर्वाद से शरीर फिट है। 3 बजे उठकर परम पिता से जुड़ता हूं। आपकी परेशानियों पर चर्चा करता रहता हूं। बैरक से बाहर आकर खेती बाड़ी करता हूं। अब भी वही शौक है।
*600 भजन लिखे*

राम रहीम ने दावा किया कि मैंने जेल में 600 से 700 भजन लिख दिए। जब भी मौका मिलता है, लिखता रहता हूं। हमारे पास समय बहुत है। भागते हुए भी सांस के साथ शाह सतनाम का नाम लेता हूं। यह बहुत दुखी करता है कि हम अपने 6 करोड़ बच्चों से बहुत दूर बैठे हैं, परंतु यह भी ध्यान में रहता है कि सतगुरु दाता हमेशा साथ है और रहेंगे।
*शाह सतनाम के जन्मदिन पर 25 किलोमीटर की दौड़*

राम रहीम ने बताया कि सुबह का खाना खाता हूं। दाल या सब्जी ज्यादा मात्रा में लेता हूं। कभी फ्रूट, टमाटर, खीरा मिलता है, वह ले लेता हूं। फैट वाली चीजें बहुत कम लेता हूं। आप भी पतला होना चाहते हैं तो जॉगिंग करें। शाह सतनाम जी के जन्मदिन वाले दिन 25 किलोमीटर दौड़ लगाई। हमने कदमों से जगह नाप रखी है। हमने अपना वजन कंट्रोल में किया है। मोटापा बहुत रोगों का कारण है। एक्सरसाइज करें, तेज चलें। 5 मिनट आराम से चलें। खाने से पहले सलाद लें और चबा-चबा कर खाएं। डाइट बैलेंस बनाएं। खाना छोड़कर वजन कम न करें।
*बागपत आश्रम से दे रहा प्रवचन*

सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण, रंजीत हत्याकांड, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड की सजा काट रहा डेरा प्रमुख पिछले 5 सालों में पहली बार पैरोल पर आकर प्रवचन कर रहा है। यह प्रवचन यूपी के बागपत आश्रम से किए जा रहे हैं, परंतु डेरा प्रमुख को अब देखने का क्रेज कम होता जा रहा है। प्रेमियों और अन्य लोगों ने उन्हें पहली बार 17 जून को देखा। इसमें डेरा प्रमुख की दाढ़ी काली दिखाई दे रही है। राम रहीम का वजन भी पहले से कम हुआ प्रतीत हो रहा है। डेरा प्रमुख 25 अगस्त 2017 को जेल गया था।
July 01, 2022

गोहाना में डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण:मां ने जन्मी तीसरी बेटी; अस्पताल से दूसरी किडनैप; नानी के पास बैठी थी टीना

गोहाना में डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण:मां ने जन्मी तीसरी बेटी; अस्पताल से दूसरी किडनैप; नानी के पास बैठी थी टीना

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना के नागरिक अस्पताल से गुरुवार शाम को डेढ़ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया। नानी के साथ खेल रही टीना को एक महिला खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई और इसके बाद बाहर खड़े युवक के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गई। बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। अस्पताल के CCTV में महिला बच्ची को ले जाते हुए साफ तौर पर कैद हुई है। फिलहाल देर रात तक बच्ची और महिला का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। अपहरण के कुछ घंटे पहले ही टीना की मां ने तीसरी बेटी को जन्म दिया था।
*अस्पताल से बच्ची को लेकर जाती महिला।*

नानी के साथ खेल रही थी

बताया गया है कि गोहाना में पानीपत चुंगी स्थित मिगलानी कॉलोनी में रहने वाली रेशमा डिलीवरी के लिए आई थी। उसकी देखभाल के लिए रिश्ते में मामी लगने वाली सीमा भी उसके साथ थी। गुरुवार को सरकारी अस्पताल में उसने तीसरी बेटी को जन्म दिया। इस बीच रेशमा की बेटी टीना (डेढ़ वर्ष) अस्पताल में अपनी नानी सीमा के साथ खेल रही थी। गुरुवार सायं 6 बजे के बाद अस्पताल में लाल कपड़े एक अन्य महिला पहुंची। उसने मुंह पर मास्क लगाया था। वह बातचीत के बहाने से सीमा के पास बैठी और इस बीच टीना के साथ खेलने लगी। उसने बताया कि उसके दो बेटे हैं, घर में बेटी नहीं है। कुछ देर बाद टीना रोने लगी तो महिला ने कहा कि उसे भूख लगी है, वह उसे कुछ खिलाने का सामान दिलाकर लाती है।
*बच्ची के अपहरण के बाद अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस।*

बाइक लिए खड़ा था युवक

आरोप है कि इसके बाद महिला बच्ची को उठाकर अस्पताल से बाहर आ गई। वहां पहले से ही एक युवक बाइक लिए खड़ा था। महिला बच्ची के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। पीछे पीछे बच्ची की नानी सीमा भी अस्पताल से बाहर आई, लेकिन इस बीच महिला बच्ची को लेकर लापता हो गई।
*बच्ची के अपहरण के बाद इस व्यक्ति के साथ बाइक पर फरार हुई महिला।*

अस्पताल से मुंह ढ़क कर निकली

बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली और अस्पताल में लगे CCTV की फुटेज देखी। इसके बाद अस्पताल के आसपास की दुकानों और उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी भी जांचे गए, जिस तरफ महिला बच्ची को लेकर फरार हुई थी। अस्पताल में लगे सीसीटीवी में महिला बिल्कुल साफ तौर से कैमरे में दिखाई दी है। हालांकि बच्ची को लेकर अस्पताल से बाहर जाते समय उसने अपना मुंह ढ़क लिया था।
*बच्ची के अपहरण को लेकर जानकारी देती नानी सीमा।*

दूसरे नंबर की बेटी थी टीना

अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती मिगलानी कॉलोनी की रेशमा ने गुरुवार को तीसरी बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद उसने ठीक से होश भी नहीं संभाला था कि उसकी डेढ़ साल की बेटी टीना का अपहरण हो गया। टीना दूसरे नंबर की बेटी थी। इसके बाद रेशमा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे मुश्किल से संभाला।
*बच्ची के अपहरण के बाद अस्पताल में सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस।*

पुलिस जांच में लगी

गोहाना के सिटी थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल से बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। एक महिला बच्ची को लेकर जाते हुए दिख रही है। पुलिस उसका सुराग लगाने में जुटी है। जल्द ही उस तक पहुंच जाएगी।

Thursday, June 30, 2022

June 30, 2022

उदयपुर हत्याकांड पर भड़कीं बबीता फौगाट:इंटरनेशनल पहलवान के 3 ट्वीट्र

उदयपुर हत्याकांड पर भड़कीं बबीता फौगाट:इंटरनेशनल पहलवान के 3 ट्वीट्र, कहा- यह आतंकी वारदात गहलोत-कांग्रेस के मुस्लिम प्रेम का परिणाम

हिसार : राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले टेलर कन्हैयालाल तेली की निर्मम हत्या से इंटरनेशनल महिला पहलवान और भाजपा नेता बबीता फौगाट भड़क उठी हैं। एक के बाद एक, तीन ट्वीट कर बबीता ने कहा कि उदयपुर में हुई घटना से उनका मन बहुत दुखी है।

बबीता ने लिखा कि वह कन्हैयालाल की हत्या का वीडियो देखकर स्तब्ध रह गईं। यह घटना एक आतंकी वारदात है, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के मुस्लिम प्रेम और तुष्टिकरण का परिणाम है। कल जो लिब्रांडू जमात जुबैर के समर्थन में अपनी छाती पीट रही थी, आज वह कहां है।
बबीता ने दूसरे ट्वीट में कहा कि और कितनी कुर्बानियां देनी होंगी। भाईचारा निभाने के लिए? तुम भाईचारा निभाते रहना और वह तुम्हें चारा बनाते रहेंगे। कुछ कहानियां ऐसी हैं, तुम सहते रहना, वह जुल्म करते रहेंगे। जागो हिंदुओं जागो, अब नहीं तो फिर कब जागोगे।
बबीता ने तीसरे ट्वीट में लिखा कि यह मेरा हिंदुस्तान है। यहां हिंदुओं की जान मायने रखती है।

बता दें कि इससे पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके कहा था कि 17 जून को सिर काटने की धमकी देने के बाद राजस्थान के उदयपर में सरे बाजार युवक का गला काटकर वीडियो बनाकर वायरल करना राजस्थान की कांग्रेस सरकार की पूर्ण असफलता है।

Wednesday, June 29, 2022

June 29, 2022

राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी बोले::प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में संलिप्त, भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर आप लड़ेगी निगम चुनाव

राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी बोले::प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में संलिप्त, भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर आप लड़ेगी निगम चुनाव

फरीदाबाद : आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त मंत्रियों और विधायकों के नाम सामने लाए।
निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारियों से लेकर स्थानीय विधायक और मंत्रियों तक निगम के भ्रष्टाचार में रंगे हुए हैं। टेंडर मंजूर होने से पहले ही 30 प्रतिशत पैसा अधिकारियों और स्थानीय विधायक की जेब में चला जाता है। यह कथित आरोप बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता लगाया। उन्होंने कहा निगम में भ्रष्टाचार के चर्चे पूरे शहर में हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त मंत्रियों और विधायकों के नाम सामने लाए।
उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी आने वाला निगम चुनाव भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी और उन पर कठोर कार्रवाई करने के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की मांग है कि निगम का पैसा जनता की सुविधाओं के लिए खर्च हो। साफ सफाई 24 घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था और शहर के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि हरियाणा भी भ्रष्टाचार मुक्त हो। उन्होंने मांग की अगर जल्द भ्रष्टाचारियों के नाम उजागर नहीं हुए तो आम आदमी पार्टी धरना और प्रदर्शन करेगी। आने वाले निगम चुनाव में जनता ऐसी भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा सीएम ईमानदारी का मुखौटा पहने हुए हैं। जबकि प्रदेश में उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार का धंधा चल रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि निगम के पैसे डकारने वाले मंत्री और विधायक पर सीएम कार्रवाई क्यों नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भी सीएम और सरकार के दबाव में काम कर रही है। गिरफ्तार इंजीनियर से भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और मंत्रियों के नाम क्यों नहीं पूछे जा रहे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि निगम का पैसा आम जनता के टैक्स का पैसा अधिकारी, मंत्री और विधायक अपनी जेब में भरने का काम कर रहे हैं। इनसे आने वाले निगम चुनाव में जनता पाई-पाई का हिसाब लेगी। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की है। आने वाला चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल, हॉस्पिटल और जनता के लिए 24 घंटे फ्री बिजली-पानी की सुविधा है। यह सब भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का नतीजा है। महिलाओं और श्रमिक वर्ग के लिए मुफ्त बस यात्रा है। इस मौके पर साउथ जोन के अध्यक्ष वीर सिंह सरपंच, साउथ जोन की महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता, जावेद खान, शिखा गर्ग, बृजेश नागर, जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना आदि मौजूद थे।
June 29, 2022

समर वैकेशन के बाद पहली जुलाई से खुलेंगे स्कूल, टाइमिंग सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक

हरियाणा में स्कूलों का समय बदला:समर वैकेशन के बाद पहली जुलाई से खुलेंगे स्कूल, टाइमिंग सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक

चंडीगढ़ : हरियाणा में समर वैकेशन के बाद पहली जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। परंतु हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब 1 जुलाई से स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। यही समय विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए होगा। जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक था। परंतु अब समय में बदलाव कर दिया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।
*1 जुलाई से शुरू होंगे स्कूल*

प्रदेश में अभी ग्रीष्मअवकाश चल रहे हैं। जो कि 30 जून को खत्म होंगे। स्कूल 1 जुलाई से शुरू होंगे। प्रदेश में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। हालांकि पहले अध्यापकों के लिए 12 बजे तक ही समय रहता था। अब उन्हें भी ढाई बजे ही जाना होगा।
June 29, 2022

कल से शुरू होंगे गुप्त नवरात्र, जानिए पूजन विधि और महत्व

कल से शुरू होंगे गुप्त नवरात्र, जानिए पूजन विधि और महत्व

 कुरुक्षेत्र : मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इनकी आराधना के लिए वर्ष में दो बार विशाल नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इसमें मां जगजननी भगवती दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की उपासना की जाती है। इस नवरात्र को चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है लेकिन साल में दो बार नवरात्र ऐसे भी आते हैं जब मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। गुरुवार 30 जून को, पुनर्वसु नक्षत्र, सर्वार्थ योग और ध्रुव योग से आषाढ़ गुप्त नवरात्र शुरू होंगे और इसका समापन नवमी तिथि शुक्रवार 8 जुलाई चित्रा नक्षत्र और शिव योग में होगा। दस महाविद्या की विशेष पूजा अर्चना  श्रीदुर्गा देवी मन्दिर पिपली के अध्यक्ष व कॉस्मिक एस्ट्रो पिपली के डायरेक्टर ज्योतिष व वास्तु विशेषज्ञ डॉ.सुरेश मिश्रा ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि के समय साधक मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, मां बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं। गुप्त नवरात्रि विशेषकर तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना, महाकाल आदि से जुड़े भक्त जनों के लिए विशेष महत्त्व रखती है। इस समय मां दुर्गा के साधक कठोर नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं। इसीलिए गुप्त नवरात्र में विशेष पूजा किसी सात्त्विक विद्वान ब्राह्मण के मार्गदर्शन में ही करनी चाहिए। ब्राह्मण अर्थात ब्रह्म को जानने वाला और जिसको कीलक, निष्कीलन और शापोद्धार विधान किसी सद्गुरु द्वारा प्राप्त हो। माघ नवरात्री उत्तरी भारत में अधिक प्रसिद्ध है और आषाढ़ नवरात्रि मुख्य रूप से दक्षिणी भारत में लोकप्रिय है। गुप्त नवरात्रि में विशेष नियम का ध्यान रखें नौ दिनों तक ब्रह्मचर्य नियम का जरूर पालन करें। तामसिक भोजन का त्याग करें। किसी का बुरा मत सोचो और वाद विवाद से बचें। निर्जला अथवा फलाहार उपवास रखें। मां दुर्गा की पूजा, उपासना, जप और आरती आदि करें। लहसुन-प्याज का उपयोग न करें। अपने माता-पिता की सेवा और कंजकों का आदर सत्कार करें। गौ सेवा और जीव जन्तुओं और पक्षियों की सेवा करें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी का संयम रखें। सभी का मंगल हो और विश्व का कल्याण हो यह मंगल प्रार्थना भी करें।
June 29, 2022

कैथल में चेयरमैन बनी जीन्द की बेटी सुरभि गर्ग को भी किया गया सम्मानित

कैथल में चेयरमैन बनी जीन्द की बेटी सुरभि गर्ग को भी किया गया सम्मानित

जीन्द : अग्रवाल समाज द्वारा आज जीन्द के उत्सव होटल में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जीन्द जिले से संबध रखने वाली नेहा जैन को आईएएस बनने पर विशेष अग्र सम्मान से सम्मानित किया गया वही जीन्द के तीनों नगर पार्षदों को भी सम्मानित किया गया। नगर परिषद कैथल की चेयरमैन बनी जीन्द की बेटी सुरभि गर्ग को भी इस समारोह में विशेष सम्मान समारोह से नवाजा गया।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जीन्द जिले के कापडो गांव से संबध रखने वाली नेहा जैन इस बार की आईएएस की परीक्षा में 152 वां रैक प्राप्त कर आईएएस बनी है। उनके आईएएस बनने पर पूरे जीन्द जिले को गर्व है। नेहा जैन ने पहले सीए की पढाई पूरी की फिर बैगलूरू में नौकरी शुरू की और उसके बाद आईएएस की परीक्षा की तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत का नतीजा रहा कि नेहा जैन को सफलता हाथ लगी। इस सफलता पर समस्त अग्रवाल समाज द्वारा नेहा जैन को विशेष अग्र सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नेहा जैन ने कहा कि आईएएस की परीक्षा कोई मुश्किल परीक्षा नही होती है जो भी बच्चे आईएएस बनना चाहते है तो उन्हे आईएएस की परीक्षा को एक लक्ष्य बनाना होगा। पुरी कोशिश करंेगे तो आईएएस जरूर बनंेगे। उन्होंने आहवान किया है कि जो भी बच्चे आईएएस की परीक्षा के लिए उनका मार्ग दर्शन चाहंेगे तो वे हर प्रकार का मार्ग दर्शन देने को तैयार रहंेगी। नेहा जैन ने स्नातक तक की पढाई कामर्स से की लेकिन आईएएस की  परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने समाज शास्त्र के विषय को चुना। नेहा जैन का मानना है कि विषय का चयन रूचि के अनुसार किया जाना चाहिए। विषय में रूचि है तो पढाई में मन लगता है और सफल होना आसान हो जाता है।
इस अवसर पर नवनिवार्चित नगर पार्षद जय भगवान सिंगला, सिया राम गोयल व संजय गोयल को भी समस्त अग्रवाल समाज द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन नगर पार्षदों ने कहा कि समाज ने उन्हे यह सम्मान दिया है उस सम्मान की वे लाज रखेगे। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि जो भी व्यक्ति वार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर उनके दरवाजे पर आयंेगे वे उन समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे।
नगर परिषद कैथल में चेयरमैन बनी जीन्द की बेटी सुरभि गर्ग को भी इस समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा गया। सुरभि गर्ग महाबीर गुप्ता की बेटी व स्वर्गीय मांगे राम की पोती है। सुरभि गर्ग की अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके पिता महाबीर गुप्ता ने प्राप्त किया। आज के इस सम्मान समारोह में जीन्द की लगभग सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल, श्रीचंद जैन, अनिल बंसल, अशोक गोयल, डा. अनिल जैन, महावीर गुप्ता, ईश्वर बंसल, राधेश्याम, सुरेश गर्ग, महाबीर कम्प्यूटर, सतीश जैन, अनिल बंसल, मनीष गर्ग, पवन बंसल, रामधन जैन, सावर गर्ग, गौरव सिंगला, रोशन गोयल, रमेश सिंगला, पीसी जैन, पुष्पा अग्रवाल, कुसुम तायल, बबीता गर्ग, रजनीश जैन, डीपी जैन, बलराज गर्ग, सुभाष घी चीनी वाले, सुरेश जिंदल, सुशील गुप्ता, प्रवीन जिंदल, प्रमोद बंसल, डा. बनीश गर्ग, धनराज गोयल, अनिल बंसल, सुशील सिंगला, तरसेम गोयल, ईश्वर गोयल, डा. सुरेश जैन, मुकेश जैन, भोला राम गुप्ता, महेन्द्र गर्ग, राजकुमार बंसल, शिवजी अग्रवाल, बबलू गोयल, सुरेश गर्ग, सुरेश मास्टर, पवन सिंगला, प्रहलाद राय गर्ग, पवन गर्ग, सुरेश जैन, सुरेश गोयल, सोनू जैन इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
June 29, 2022

हरियाणा में 3 जुलाई तक बारिश के आसार:मॉनसूनी हवाएं आगे बढ़ने से बदला मौसम, 30 को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में 3 जुलाई तक बारिश के आसार:मॉनसूनी हवाएं आगे बढ़ने से बदला मौसम, 30 को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हिसार : भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हरियाणा में मॉनसून किसी भी समय पहुंच सकता है। बुधवार रात से प्रदेश में मौसम करवट बदल लेगा। उसके बाद 3 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग ने 30 जून को हरियाणा के 11 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली हवाएं चलने और तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है। इन 11 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत शामिल है। राज्य के बाकी 11 जिलों में अंधड़ और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

इस बीच राज्य के कई जिलों में मंगलवार रात से ही मौसम बदलना शुरू हो गया। पूरे राज्य में अगले 24 घंटे के अंदर मॉनसून का असर दिखाई देगा। एक जुलाई को 9 जिलो में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इन 9 जिलों में हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद शामिल है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ तेज बरसात हो सकती है।
हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 22 जून के बाद से लगातार पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मौसम खुश्क और गर्म रहा। इसकी वजह से दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान वातावरण में आद्रता की मात्रा भी अधिक दर्ज की गई।
*साइक्लोनिक सरकुलेशन से हवा बदली*

अब राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हवाएं बदलकर पश्चिमी से पूर्वी हो गई हैं। इसकी वजह से वातावरण में नमी अधिक होने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आगे बढ़ने की संभावना है। इसके चलते हरियाणा में 29 जून की रात से बारिश शुरू हो जाने की पूरी संभावना है।
*2 जुलाई तक तेज बारिश*

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 30 जून से 2 जुलाई के बीच हवाओं के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
*कई जिलों में बूंदाबांदी, बादल छाए*

हरियाणा के कई जिलों में मंगलवार रात से ही मौसम बदल गया। रेवाड़ी में 30 मिनट तक तेज बारिश तो आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हुई। अंबाला और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहे। मौसम बदलने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Tuesday, June 28, 2022

June 28, 2022

राकेश टिकैत ने युवक की आत्महत्या को अग्निपथ योजना से जोड़ा, यूजर्स बोले- अब आप ही हमारे तारनतार...

राकेश टिकैत ने युवक की आत्महत्या को अग्निपथ योजना से जोड़ा, यूजर्स बोले- अब आप ही हमारे तारनतार...

नई दिल्ली : भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने फतेहपुर (Fatehpur) में एक युवक की आत्महत्या (Suicide) को अग्निपथ योजना से जोड़ दिया है। राकेश टिकैत ने इस आत्महत्या के पीछे की वजह को मोदी सरकार (Modi Government) की संवादहीनता को जिम्मेदार ठहराया है। खास बात है कि फतेहपुर पुलिस (Fatehpur Police) ने भी राकेश टिकैत की ट्वीट पर रिप्लाई किया है और स्थिति स्पष्ट की है कि इस आत्महत्या का तालुक्क अग्निपथ योजना से नहीं है। यही नहीं, यूजर्स भी लगातार रिप्लाई कर राकेश टिकैत पर निशाना साध रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सरकार की योजनाओं को लागू करने से पहले संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन में 750 किसानों ने अपनी जान गवाई और अब अग्निपथ योजना का संवाद ना होने की वजह से पहले रोहतक में सचिन और अब फतेहपुर में विकास ने अपनी जान दे दी। ये बेहद दुःखद खबर है।' पुलिस ने किया रिप्लाई फतेहपुर पुलिस ने इस घटना के बाद पक्ष सामने रखा था। इसके बावजूद राकेश टिकैत ने इस आत्महत्या को सीधे अग्निपथ योजना से जोड़ दिया। राकेश टिकैत का ट्वीट वायरल हुआ तो फतेहपुर पुलिस ने रिप्लाई करते हुए दोबार से स्पष्ट किया गया कि इस युवक की आत्महत्या का अग्निपथ योजना से कोई संबंध नहीं है। फतेहपुर पुलिस ने थाना कल्यानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरदौलपुर में घटित घटना के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी बिंदकी द्वारा दी गई बाइट को भी शेयर किया है। थाना कल्यानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरदौलपुर में घटित घटना के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी बिंदकी द्वारा दी गयी बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/vktRMR0y1o — FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) June 25, 2022 यूजर्स भी भड़के ट्विटर यूजर्स को जब इस आत्महत्या की सच्चाई पता चली तो उन्होंने राकेश टिकैत पर निशाने साधने शुरू कर दिए। आलोक नामक यूजर ने लिखा, 'किसानों को उनके घर वालों ने जिन्दा भेजा था, आपके बुलावे पे। उनकी मौत के जिम्मेदार आप है। अब उनके घर के भरण पोषण की जिम्मेदारी आपकी है। भागिये मत जवाबदेही से। नेतागीरी सिर्फ उकसाने का नाम नही, जवाबदेही भी होनी चाहिये।' गौरव सिंह ने लिखा, 'अब तो आप ही हम सबका तारनहार बन सकते हो।' सरकार पर भी साधा निशाना बता दें कि ज्यादातर यूजर्स ऐसे भी हैं, जो सरकार पर भी प्रहार कर रहे हैं। इन यूजर्स का कहना है कि चाहे अग्निपथ योजना को लेकर आत्महत्या नहीं की, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजह तो नौकरी न मिलना ही था। राकेश धानीवाला ने लिखा, 'समय बदला है, सरकारें बदली हैं, नियम भी बदले हैं, तो लोगों को भी बदलने की जरूरत है ! आत्म हत्या किसी भी समस्या का अंतिम समाधान नहीं है। युवाओं को समझना होगा!!' इसी प्रकार अन्य यूजर्स ने भी लिखा कि युवाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी बेरोजगारी होती है। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।
June 28, 2022

मूसेवाला के गीत के बाद अब किसानों पर एक्शन:किसान आंदोलन के दौरान बने किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट भारत में बैन

मूसेवाला के गीत के बाद अब किसानों पर एक्शन:किसान आंदोलन के दौरान बने किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट भारत में बैन

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के SYL गीत के बाद किसान आंदोलन के वक्त बने ट्विटर अकाउंट पर एक्शन हुआ है। भारतीय कानूनों के तहत किसान एकता मोर्चा और ट्रैक्टर टु ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया गया है। यह दोनों कानून केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में बने थे। जिसके जरिए आंदोलन की अगुआई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा की बात डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखी जाती थी।

*किसान एकता मोर्चा का ट्विटर*

 अकाउंट भारत में बैन किया गया।
किसान एकता मोर्चा का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन किया गया।
किसान एकता मोर्चा के 5 लाख फॉलोअर
किसान एकता मोर्चा के ट्विटर अकाउंट पर करीब 5 लाख फॉलोअर थे। वहीं ट्रैक्टर टु ट्विटर के 55 हजार फॉलोअर थे। इन दोनों अकाउंट के जरिए किसान आंदोलन के वक्त किसानों को बदनाम करने वालों को खूब जवाब दिया गया। इसके अलावा किसानों को जागरूक भी किया जाता रहा। ट्रैक्टर टु ट्विटर के जरिए आंदोलन के वक्त हर रोज हैशटेग दिए जाते थे। जिसके जरिए डिजिटल भी कृषि कानूनों के विरोध को ट्रेंड कराया जाता था। हालांकि, यह अकाउंट विदेशों में चलते रहेंगे।

ट्रैक्टर टू ट्विटर अकाउंट भारत में बैन करने और उसके ट्विटर की तरफ से बताए कारण।
Action on farmers after Moosewala's song: Kisan Ekta Morcha and Tractor to Twitter account created during farmers' agitation Haryana Bulletin News
*कांग्रेस ने उठाए सवाल*

जालंधर से कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री परगट सिंह ने इस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज उठाने वाला ट्विटर अकाउंट केंद्र सरकार के कहने पर ट्विटर इंडिया ने बंद कर दिया। यह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह बोलने की आजादी के खिलाफ है।

*मूसेवाला के गीत पर इसलिए लगा बैन*

पंजाबी सिंगर मूसेवाला के गीत को यूट्यूब पर भारत में बैन लगा दिया गया। मूसेवाला ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को मिलाकर संयुक्त पंजाब की बात की थी। इसके अलावा सतलुज-यमुना लिंक नहर का पानी न देने, बंदी सिखों को रिहा करने के साथ SYL का काम करने वाले अफसरों को कत्ल करने वाले बलविंदर जटाणा को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था।
June 28, 2022

लॉरेंस की मुश्किलें बढ़ी:अब अमृतसर पुलिस की कस्टडी में रहेगा गैंगस्टर, राणा कंदोवालिया हत्याकांड में ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया

लॉरेंस की मुश्किलें बढ़ी:अब अमृतसर पुलिस की कस्टडी में रहेगा गैंगस्टर, राणा कंदोवालिया हत्याकांड में ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस अब अमृतसर पुलिस की कस्टडी में रहेगा। अमृतसर के राणा कंदोवालिया हत्याकांड में मानसा कोर्ट ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। उसे अमृतसर कोर्ट में पेश कर वहां पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

लॉरेंस फिलहाल पंजाब पुलिस की कस्टडी में ही रहेगा। पंजाब में उसके खिलाफ जितने भी केस दर्ज हैं। सभी में लॉरेंस को पुलिस रिमांड पर लेकर गिरफ्तार करेगी।

*मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस 12 दिन मानसा पुलिस की कस्टडी में रहा।*

 जहां मूसेवाला हत्याकांड की SIT के अलावा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, CID और मानसा पुलिस ने उससे पूछताछ की। लॉरेंस को पंजाब पुलिस तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। उसके कहने पर ही मूसेवाला की हत्या की गई। जिसकी साजिश जेल में बंद गैंगस्टर्स के साथ मिलकर लॉरेंस ने ही रची।
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का मास्टरमाइंड पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस को बताया है।
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का मास्टरमाइंड पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस को बताया है।

*लॉरेंस की साजिश, गोल्डी, अनमोल और सचिन ने अंजाम दी*

लॉरेंस से पूछताछ में पता चला कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने कनाडा बैठे साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़, भाई अनमोल और भांजे सचिन को टास्क सौंपा। जिसके बाद इन गैंगस्टर्स ने शार्प शूटर्स का इंतजाम किया। जिसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

*गैंगस्टर के पिता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट:बोले- लॉरेंस के पक्ष में कोई वकील पेश नहीं हो रहा; SC ने HC जाने को कहा*

*अगस्त से साजिश रच रहा था लॉरेंस*

पंजाब पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि गैंगस्टर लॉरेंस पिछले साल अगस्त से मूसेवाला के कत्ल की साजिश रच रहा था। लॉरेंस मूसेवाला से अपने कॉलेज फ्रैंड विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेना चाहता था। इसके लिए लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर इस साल जनवरी में भी मूसेवाला को मारने आए। हालांकि उस वक्त मूसेवाला के साथ 10 कमांडो थे। जिनके पास AK 47 देख शार्प शूटर्स वापस लौट गए।

*पूरी चालाकी से रची गई थी साजिश*

मूसेवाला की हत्या की साजिश पूरी चालाकी से रची गई। इसके लिए 2-2 के बैच में 6 शार्प शूटर्स हायर किए गए। जो एक-दूसरे के ग्रुप को नहीं जानते थे। इसके बाद फैन बनाकर अपने गुर्गे संदीप केकड़ा और निक्कू से मूसेवाला की रेकी कराई गई। जिसके बाद 29 मई को मूसेवाला बिना सिक्योरिटी और बुलेट प्रूफ व्हीकल की जगह थार से बाहर निकले तो शार्प शूटर्स ने मानसा के जवाहरके में मूसेवाला की हत्या कर दी।
June 28, 2022

थाने में गूंजी किलकारी : गर्भवती को ट्रेन में हुई प्रसव पीड़ा, पुलिस कर्मचारियों ने RPF थाने में करवाई नॉर्मल डिलीवरी

थाने में गूंजी किलकारी : गर्भवती को ट्रेन में हुई प्रसव पीड़ा, पुलिस कर्मचारियों ने RPF थाने में करवाई नॉर्मल डिलीवरी

सोनीपत : पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से अमृतसर जा रही एक गर्भवती महिला को यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। कंट्रोल रूम से इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को दी गई। जब तक ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, वहां पर आरपीएफ ( रेलवे सुरक्षा बल ) का महिला स्टाफ पहुंच गया। एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण महिला पुलिस कर्मी गर्भवती महिला को आरपीएफ थाना में लेकर गई और महिला की सामान्य डिलीवरी कराई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। बाद में आरपीएफ ने अपनी गाड़ी से जच्चा-बच्चा को नागरिक अस्पताल सोनीपत के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती करवाया। आरपीएफ के अनुसार दिल्ली की तरफ से पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर बाद 1:29 मिनट पर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। कृष्णा कालोनी, जिला वलसाढ, गुजरात की रेणू पत्नी मुकेश ट्रेन की बोगी बी-तीन में सीट नंबर 55 पर यात्रा कर रही थी। रेणू सूरत से अमृतसर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन सोनीपत के नजदीक पहुंची तो रेणू को प्रसव पीड़ा तेजी हो गई। उसके साथ तीन साल का बेटा था। बोगी में सवार यात्रियों ने महिला को संभाला। वहीं, इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से स्टेशन पर पहुंचाई, ताकि महिला को रेलवे स्टेशन पर उतारकर बेहतर उपचार मिल सके। सूचना के बाद स्टेशन पर एएसआई जगबीर सिंह, महिला कांस्टेबल सुमन यादव, मनीषा, कांस्टेबल नवीन कुमार स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने महिला को संभाला। 
 *समय पर न एंबुलेंस पहुंची, न ही स्वास्थ्यकर्मी* 

सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्थ सेंटर बनाया गया है। हेल्थ सेंटर बनाने के पीछे लक्ष्य भी रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करानी है। सेंटर पर महिला डाक्टर नहीं है। लंबे समय से रेलवे कर्मचारियों द्वारा महिला डाक्टर की नियुक्ति करने की मांग कर रह हैं। सोमवार को जैसे ही कंट्रोल रूम से महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली तो हेल्थ सेंटर से भी सुविधा नहीं मिली। एंबुलेंस तक समय पर स्टेशन पर नहीं पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्वजनों को दी जानकारी गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद स्वजन की जच्चा-बच्चा के सकुशल होने की सूचना दी गई। आरपीएफ में कार्यरत एएसआइ जसबीर सिंह और हेड कांस्टेबल धीरज तोमर के अनुसार जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। कंट्रोल रूप से सूचना मिलते ही एंबुलेंस बुलाने के लिए काल की थी, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। वहीं, महिला ने बताया कि गुजरात में पति के साथ रहती है और अमृतसर अपने घर जा रही थी। उन्होंने सहायता करने पर रेलवे कर्मचारियों का धन्यवाद भी किया।
June 28, 2022

हरियाणा में 2000 अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा वैध, कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया फैसला : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा में 2000 अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा वैध, कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया फैसला :  मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा राज्य में नगर पालिका क्षेत्र के बाहर बुनियादी ढांचे की कमी वाले क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं और नागरिक सुविधाओं के प्रावधान तथा अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की नीति को मंजूरी दी गई। यह नीति नगरपालिका सीमा से बाहर के क्षेत्र में लागू होगी और इससे लगभग 2,000 अनधिकृत कॉलोनियों को लाभ होगा। इन कॉलोनियों में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण नोडल एजेंसी होगा। नीति की अधिसूचना से 6 महीने की अवधि के भीतर अनधिकृत कॉलोनियों के डेवलपर्स/आरडब्ल्यूएएस से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे, जिसकी जांच उपायुक्त की अध्यक्षता वाली एक स्थानीय समिति द्वारा की जाएगी। बिल्ड अप एरिया के लिए 5 प्रतिशत और खुले क्षेत्रों के लिए 10 प्रतिशत की दर से विकास शुल्क प्राप्त करने के बाद कालोनियों को नियमित किया जाएगा और नागरिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जहां कॉलोनी 50 प्रतिशत से कम विकसित की गई है, उनमें सामुदायिक स्थलों, पार्कों, खुली जगहों और सार्वजनिक उपयोगिता का प्रावधान डेवलपर्स द्वारा किया जाना होगा। इस नीति से अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

Monday, June 27, 2022

June 27, 2022

गर्भपात कानून पर यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रियंका नाराज, सोशल मीडिया पर लिख दी यह बात

गर्भपात कानून पर यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रियंका नाराज, सोशल मीडिया पर लिख दी यह बात

नई दिल्ली : अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने पांच दशक पुराने रो बनाम वेड फैसले को पलट दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अमेरिका में महिलाओं को गर्भपात कराने का कानूनी दर्जा खत्म हो गया है। उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद कई हॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त की है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरीज शेयर की हैं। पहली स्टोरी में उन्होंने एक कार्टून पोस्ट किया है। वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा का एक नोट शेयर किया है।

प्रियंका की कार्टून वाली स्टोरी में एक तरफ गन बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ बेबी बंप। गन की तस्वीर की तरफ लिखा हुआ है कि आप इसे रखने के लिए स्वतंत्र हैं। वहीं बेबी बंप की तस्वीर पर लिखा हुआ है कि आपको जबरदस्ती इसको रखना है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने मिशेल ओबामा का एक नोट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है कि यह फैसला आने के बाद उनका दिल टूट गया है।
*कई सेलेब्स दे चुके हैं रिएक्शन*

प्रियंका से पहले इस फैसले पर कई हॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रिया आ चुकी है। एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट ने इस फैसले पर रिएक्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मुझे काफी डर लग रहा है। कई दशक तक महिलाओं ने अपने शरीर के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। अब भी हम यहीं पर हैं। इस फैसले ने हमसे वह अधिकार भी छीन लिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। आगामी साई-फाई ड्रामा सीरीज का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन द्वारा किया जा रहा है और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं। बता दें कि प्रियंका बॉलीवुड से ज्यादा इन दिनों हॉलीवुड में सक्रिय हैं। हालांकि वह जल्द ही हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं।'



June 27, 2022

ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने से पहले सरकारी स्कूलों में पहुंच जाएंगी नई पुस्तकें

ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने से पहले सरकारी स्कूलों में पहुंच जाएंगी नई पुस्तकें

New books will reach government schools before the end of summer vacation
जींद : गर्मियों की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक स्कूलों में किताबें नहीं पहंची हैं। शिक्षा अधिकारियों की मानें तो जून माह के अंत तक स्कूलों में किताबें पहुंच जाएंगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पत्र जारी कर स्कूल शाम पांच बजे तक खुला रखने के आदेश जारी किए हैं। राजकीय स्कूलों में किताबों की आपूर्ति करने के लिए परियोजना परिषद ने योजना बनाई है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने से पहले हरियाणा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नई पुस्तकें पहुंचने की संभावना है। जैसे ही विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचने शुरू होंगे तो किताबें भी बंटनी शुरू हो जाएगी। जो पुस्तकें मार्च और अप्रैल में स्कूलों में पहुंच जानी चाहिए थी वह जून के अंतिम सप्ताह में आ रही हैं। अभी भी पुस्तकें आने व स्कूलों में बांटने में करीब एक सप्ताह से ज्यादा का समय लग जाएगा।  शिक्षा अधिकारियों के अनुसार ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने से पहले हरियाणा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नई पुस्तकें पहुंचने की संभावना है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार अभी कई दिन शेड्यूल बनाने और जारी करने में लग जाएंगे। इसके बाद स्कूलों में पुस्तकें प्रकाशकों के माध्यम से भेजी जाएंगी। हालांकि शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूल प्रभारियों ने पुस्तकें नहीं पहुंचने पर अपने स्तर पर पढ़ाई पूरी करवाने का प्रयास किया था। अधिकतर स्कूलों में पुरानी बची हुई कुछ पुस्तकें व कक्षा पास कर चुके छात्रों से पुस्तकें लेकर कक्षा में आने वाले नए छात्रों में बांटी गई थी, लेकिन सभी छात्रों को पुस्तकें नहीं बांटी जा सकी थीं। अब स्कूल खुलने पर जुलाई में पुस्तकें बांटी जाएंगी।  
*पुरानी पुस्तकों से काम चला रहे थे शिक्षक*

 शिक्षकों की मानें तो सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को मुफ्त पुस्तकें दी जाती हैं। स्कूलों में पुस्तकें नहीं होने का मुद्दा शिक्षक भी कई बार उठा चुके थेए लेकिन विभाग, प्रकाशक या अन्य कारण से पुस्तकें देरी से पहुंच रही है। अब देरी से पुस्तकें आई हैं तो और मेहनत से ज्यादा पढ़ाई करवाई जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पिछली कमी को पूरा किया जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार जैन ने बताया कि स्कूलों में एक सप्ताह के अंदर पुस्तकें पहुंचाने की संभावना है। प्रकाशक अपने रूट के अनुसार शेड्यूल बनाकर भेजेंगे। उसके बाद सभी संबंधित खंडों के अनुसार स्कूलों में अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल शाम पांच बजे तक खुले रखे जाएं क्योंकि किस स्कूल में किताबों की सप्लाई किस समय होगी इसका अंदाजा नहीं है। इसको लेकर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए।
June 27, 2022

अग्निपथ योजना के विरोध में यूथ कांग्रेस ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

अग्निपथ योजना के विरोध में यूथ कांग्रेस ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

सिरसा : सेना में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार द्वारा नई भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से सुभाष चौक पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वेदप्रकाश भाट ने किया। वेद भाट ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ है और देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान है। वेद भाट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी विचार-विमर्श के पहले नोटबंदी की, जिससे आम वर्ग दो वक्त की रोटी का मोहताज हो गया। उसके बाद युवाओं के लिए अग्निपथ जैसी योजना लाकर केंद्र सरकार ने युवाओं के तन से कपड़े उतारने की पूरी-पूरी योजना बना डाली है। वेद भाट ने कहा कि हर वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात करने वाले प्रधानमंत्री स्थाई रोजगार देने की बजाय सरकारी विभागों को ही बेचने पर आमादा हैं। कुछ विभागों का तो निजीकरण हो चुका है और कुछ का होने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना से युवा वर्ग इधर गिरे तो कुंआ और उधर गिरे तो खाई वाली स्थिति में आ जाएगा। इतना ही नहीं यह योजना देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी झूठी वाहवाही करवाने की बजाय देश व जनता के हित को देखते हुए नीतियां व कानून बनाए। उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवानी, मुरली मनोहर जोशी तथा भाजपा के वयोवृद्ध नेताओं से मशविरा जरूर करना चाहिए। वेद भाट ने अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेकर पुरानी नीति के अनुसार सेना भर्ती करने की मांग की है, ताकि देश की युवा शक्ति सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सके और सेना को और अधिक मजबूती मिल सके। इस मौके पर कमल कांटीवाल ने कहा कि यह योजना सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। सरकार निजीकरण की बजाय स्थाई नौकरी की व्यवस्था करे, ताकि युवा अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर सके।

Sunday, June 26, 2022

June 26, 2022

Sara Ali Khan ने लिया Salman Khan से पंगा, भरी भीड़ में दबंग एक्टर को बुलाया अंकल, भाईजान ने फिल्म से किया बाहर

Sara Ali Khan ने लिया Salman Khan से पंगा, भरी भीड़ में दबंग एक्टर को बुलाया अंकल, भाईजान ने फिल्म से किया बाहर

नई दिल्ली : सारा अली खान अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनका ये अंदाज कहीं उनपर भारी ना पड़ जाए। दरअसल हाल ही में हुए एक इवेंट में सारा अली खान के मुंह से सलमान खान के लिए एक ऐसी बात निकल गई जिसे सुन सलमान ही नहीं इवेंट में बैठे सभी लोग हैरान रह जाते हैं। जी हां, हाल ही में हुए आईफा अवॉर्ड्स में सारा प्यार प्यार में भाईजान को अंकल बुला देती हैं जिसके बाद तो उनका मुंह देखने लायक होता है। 
सारा के बारे में बताएं तो सारा अली खान सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उनका अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आता है, आखिरी बार उन्हें अतरंगी रे फिल्म में देखा गया था। वहीं अब वे विक्की कौशल के साथ अपने अलगे प्रोजेक्ट में बिजी चल रही हैं। 
सोशल मीडिया पर सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की सारा बातों ही बातों में सलमान खान को अंकल कह देती हैं जिसके बाद सलमान खान का मुंह उतर जाता है, सलमान इशारों ही इशारों में कहते हैं की आपकी पिक्चर तो गई। जिसके बाद सारा कहती हैं की मेरी पिक्चर क्यों गई। इसके बाद सारा कहती हैं की आपने ही तो कहा था की अंकल बुलाओ। इसे सुनने के बाद तो इवेंट में आए सभी सितारें अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। 
सारा के बारे में बताएं तो सारा अली खान सोशल मीडिया पर खास एक्टिव कहती हैं। उनका अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आता है आखिरी बार उन्हें अतरंगी रे फिल्म में देखा गया था। वहीं अब वे विक्की कौशल के साथ अपने अलगे प्रोजेक्ट में बिजी चल रही हैं। 
June 26, 2022

टिकरी बॉर्डर पर बंगाली युवती से रेप का मामला : एसटीएफ ने मोस्ट वांटेड अनूप को किया गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

टिकरी बॉर्डर पर बंगाली युवती से रेप का मामला : एसटीएफ ने मोस्ट वांटेड अनूप को किया गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

नई दिल्ली : हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने फरार चल रहे मोस्ट वांटेड व 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को जिला झज्जर से काबू करने में सफलता हासिल की है। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव चैनत, हांसी निवासी अनूप के रूप में हुई है। एसटीएफ हिसार यूनिट द्वारा यह कार्रवाई की गई है। किसान आंदोलन के दौरान टिकरी बॉर्डर पर हुए एक रेप के मामले में अनूप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। साथ ही इसके अन्य साथियों पर भी आरोप लगे थे। पुलिस को तभी से आरोपी की तलाश थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला झज्जर में 25000 रुपये का इनाम घोषित था। बता दें कि बंगाल से आंदोलन में शामिल होने के लिए आई युवती से दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया था। युवती की मौत हो गई थी। इसके बाद ही इस घटना पता चला। मरने से पहले युवती ने शिकायत दी थी मगर इसे अनसुना कर दिया गया था। युवती की मौत के बाद पिता टिकरी बार्डर पहुंचा था और पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले में एक ऑडियो भी थी जिसमें युवती ने अपने पिता को कहा था कि उसके साथ यहां गलत हुआ है। इसके बाद आरोपितों को पकड़ जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्‍होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। आरोपित अनिल मलिक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 139 पेज का आरोपपत्र दाखिल किया था। इस मामले में आरोपित दोनों महिला वालंटियरों को निर्दाेष करार दिया जा चुका है। पुलिस ने जगदीश बराड़ को छोड़कर बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर इनाम भी घोषित कर रखा है।