Breaking

Thursday, April 13, 2023

April 13, 2023

बैसाखी उत्सव वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल में बड़ी धूम-धाम से बनाया गया

बैसाखी उत्सव वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल में बड़ी धूम-धाम से बनाया गया 

जादू-शो आयोजित कर बच्चों का मनोरंजन किया 
जींद - स्थानीय वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल में बैसाखी के पर्व पर बच्चो ने गिद्दा व भांगड़ा पेश कर रंगारग नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाह-वाही लुटी। इस अवसर पर जिला प्रशासन की और से प्रसिद्ध जादूगर अमित सिंह ने जादू दिखाकर बच्चो का भरपूर मनोरंजन किया। विधार्थियों को प्राचार्य डॉ गणेश कौशिक जी द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया। प्रोग्राम की यह विशेषता रही की स्कूल में दाखिल नए विधार्थियों ने भी अनेक सांस्क्रतिक प्रोग्राम पेश कर विधालय में अपनी धमाकेदार एंटरी की।
विधालय के प्राचार्य डॉ गणेश कौशिक जी ने बच्चो द्वारा दिये है और वह गये कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा की जैसा की बैसाखी उल्लास एवं ख़ुशी का त्यौहार है विधार्थियों ने उत्कृष्ट सांस्क्रतिक प्रोग्राम कर बैसाखी पर्व को सार्थक बनाया है उन्होंने आगे कहा की बैसाखी पर्व भाईचारे,प्रेम एवं उल्लास,सामाजिक सौह्दी का सन्देश देता है बैसाखी पर हमें यह प्रण लेना चाहिये की हम जीवन में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम ऊँचा करेंगे। इस अवसर पर वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारियों समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।
April 13, 2023

राम रहीम की मां और पत्नी गए विदेश:7 अप्रैल को बेटा जसमीत ले गया; शाही परिवार में अब केवल हनीप्रीत ही शेष

राम रहीम की मां और पत्नी गए विदेश:7 अप्रैल को बेटा जसमीत ले गया; शाही परिवार में अब केवल हनीप्रीत ही शेष 
हिसार : डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख राम रहीम की मां नसीब कौर और उसकी पत्नी हरजीत कौर के विदेश जाने की चर्चाएं हैं। राम रहीम का बेटा जसमीत उन्हें 7 अप्रैल को विदेश लेकर चला गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वे स्थाई तौर पर ही विदेश चले गए या फिर कुछ दिनों के लिए। राम रहीम अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए कई बार पैरोल की अर्जी लगा चुका था।
अब राम रहीम के शाही परिवार में केवल हनीप्रीत ही सिरसा में रह गई है। शाही परिवार के सभी सदस्य अब विदेश में हैं। हनीप्रीत ही उसकी सल्तनत संभालेगी। हालांकि राम रहीम का परिवार यूरोप के किस शहर में है, इसका खुलासा नहीं हो पाया।
*राम रहीम की बेटी जब विदेश गई थी, तो पूरा परिवार रोया था*

राम रहीम के पोते की कुछ दिनों पहले परीक्षा थी। इसलिए जसमीत की पत्नी अपने बेटे को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए इंडिया आई थी। इसके कुछ दिनों बाद जसमीत भी आया। जसमीत 7 अप्रैल को दोबारा आया और अपनी दादी नसीब कौर व मां हरजीत कौर को वापस विदेश ले गया। हालांकि राम रहीम के परिवार के विदेश जाने पर डेरा प्रबंधन चुप्पी साधे हुए है।
*5 अप्रैल को मिली थी हनीप्रीत को धमकी*

हनीप्रीत को 5 अप्रैल को डेरा प्रेमी प्रदीप ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगते हुए धमकी दी थी। इसके बाद 6 अप्रैल को हनीप्रीत ने पुलिस में शिकायत दी तो पुलिस ने डेरा प्रेमी प्रदीप गोयल को पकड़ लिया। डेरे में इस घटनाक्रम के दौरान ही जसमीत अपने परिवार सहित मां और दादी को लेकर वापस विदेश चला गया।
*बेटियां और दामाद पहले ही जा चुका विदेश*

राम रहीम की दोनों बेटियां अमरप्रीत और चरणप्रीत पहले ही लंदन चली गई थीं। 18 मई को सबसे पहले एक बेटी, फिर 26 सितंबर 2022 को बेटा जसमीत भी परिवार के साथ लंदन चला गया। राम रहीम का पूरा परिवार विदेश जाकर बस गया है।
राम रहीम अपनी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत के सिर पर हाथ रखते हुए।

*परिवार ने जारी किया था पत्र*

विदेश जाने से पहले राम रहीम के परिवार ने एक पत्र भी अनुयायियों को जारी किया था। इसमें कहा गया था कि परमार्थ (डेरा सच्चा सौदा में जुटाया जाने वाला चंदा) के लिए उनके नाम पर पैसा इकट्‌ठा किया जा रहा है। परिवार ने पत्र में आग्रह किया था कि अगर कोई भी परिवार के नाम पर चंदा जुटा रहा हो तो इसकी जानकारी परिवार को दी जाए।

इसके बाद राम रहीम ने अपनी नौंवी चिट्‌टी में परिवार में किसी भी प्रकार के मतभेद न होने को लेकर संगत के समक्ष स्पष्टीकरण भी दिया था। उस चिट्‌टी में लिखा था कि बेटा जसमीत बच्चों की शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहता है, उसने हमसे आज्ञा मांगी है।
*डेरे की वाइस पैटर्न है हनीप्रीत*

हनीप्रीत अब डेरा प्रबंधन समिति की मौजूदा चेयरपर्सन बोर्ड ऑफ ट्रस्टी और ट्रस्ट का वाइस पैटर्न भी है। राम रहीम की मुख्य शिष्या हनीप्रीत है। साथ ही उसकी धर्म की बेटी भी बनी हुई है। राम रहीम ने अपने परिवार पहचान पत्र में हनीप्रीत को अपनी मुख्य शिष्या घोषित किया है।

PPP में परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है। PPP में राम रहीम ने अपनी सालाना आय 70 लाख और हनीप्रीत ने 20 लाख रुपए दिखाई है। ऐसे में हनीप्रीत ही राम रहीम के बाद डेरे की सबसे बड़ी दावेदार है।
*हनीप्रीत और राम रहीम सैर करते हुए।*

*पहली पैरोल पर कागजात में हुआ बदलाव*

राम रहीम जब फरवरी 2022 में पहली बार पैरोल पर आया था तो अपने आधार कार्ड से लेकर परिवार पहचान पत्र में पिता और परिवार के नाम कटवा दिए थे। पिता के नाम के आगे अपने गुरु सतनाम सिंह का नाम अंकित करवा दिया।

जबकि परिवार पहचान पत्र में अपनी पत्नी और मां के नाम न लिखवाकर केवल हनीप्रीत का ही मुख्य शिष्या के तौर पर नाम अंकित करवा दिया। डेरा सच्चा सौदा सिरसा का प्रमुख वही बनता है जो कि मौजूदा गुरु का मुख्य शिष्य है।

Sunday, April 9, 2023

April 09, 2023

3 हजार करोड़ की ठगी करने वाला बना 'गुरू':सवा 4 साल जेल में रहा, बाहर आते ही प्रवचन, सातवीं फेल, 9 राज्यों में 50 केस

3 हजार करोड़ की ठगी करने वाला बना 'गुरू':सवा 4 साल जेल में रहा, बाहर आते ही प्रवचन, सातवीं फेल, 9 राज्यों में 50 केस 
फ्यूचर मेकर कंपनी का सीएमडी राधेश्याम।

हिसार : देश में 3 हजार करोड़ का फ्रॉड करने वाला 7वीं फेल फ्यूचर मेकर कंपनी का चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) राधेश्याम अब 'गुरू' बन गया है।

 राधेश्याम 4 साल 3 महीने जेल में रहा। जनवरी 2022 में वह जेल से बाहर आया। इसके बाद वह अपने हिसार स्थित घर जाने के बजाय गायब हो गया। अब अचानक वह प्रवचन के नाम पर ज्ञान बांटते हुए नजर आने लगा है।
ओरोपी राधेश्याम खुद को भगवान श्रीकृष्ण का भक्त बता रहा है। उसने परमधाम नाम से अपनी संस्था बनाई है। इसी नाम से उसने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बनाया हुआ है। इस पर अपने प्रवचनों के 12 वीडियो अपलोड किए है। इनमें वह आजकल के दूसरे बाबाओं को कोस रहा है।

राधेश्याम कहता है कि बाबा अध्यात्म का ज्ञान नहीं दे रहे बल्कि व्यापार कर रहे हैं। यह सोचने वाली बात है। लोगों से करोड़ों ठगने वाला राधेश्याम कह रहा है कि परमात्मा ने जितना दिया है, उसी में आनंद लेना चाहिए।
*जानिए कौन है राधेश्याम और कैसे उसने 3 हजार करोड़ का फ्रॉड किया..*

प्रॉपर्टी के काम में पैसा कमाया: राधेश्याम हिसार के सीसवाल गांव का रहने वाला है। वह आदमपुर में प्रॉपर्टी का काम करता था। छोटे भाई के साथ मिलकर उसने मोटा पैसा कमाया। हालांकि जब प्रॉपर्टी का काम मंदा हुआ तो शातिर राधेश्याम ने फ्यूचर मेकर कंपनी खोली।
*नेटवर्किंग चेन वाली कंपनी बनाई:*

 राधेश्याम ने फ्यूचर मेकर कंपनी की स्कीम लॉन्च की। इसमें एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के साथ जुड़कर पूरी चैन बनानी होती थी। जॉइनिंग के लिए साढ़े 7 हजार रुपए देने पड़ते थे। कंपनी जॉइनिंग के बाद ढ़ाई हजार रुपए वापस लौटाने का लालच देती और बाकी बचे हुए पैसों के बराबर की राशि का इस्तेमाल कपड़े और दवाइयां खरीदने का लालच दिया जाता।

इसके साथ ही स्कीम के अनुसार, अगर एक व्यक्ति 7200 रुपए कंपनी में इन्वेस्ट करता है तो उसे दो साल में 60 हजार रुपए वापस मिलने का लालच दिया जाता। नए मेंबर्स जोड़ने पर पुराने मेंबर को कमीशन भी दिया जाता था।
*फ्यूचर मेकर कंपनी चलाते वक्त राधेश्याम लग्जरी लाइफ जीता था।*

*सेमिनार के जरिए जोड़े लोग :* 

राधेश्याम लोगों की जोड़ने की कला में माहिर था। वह सेमिनार के जरिए लोगों को जोड़ता। जहां उसकी बातों व ठाठ-बाठ देखकर युवा उसके जाल में फंसते चले गए। आलम यह था कि राधेश्याम ने एक साल में कंपनी में 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का दावा किया। उसकी पर्सनल सिक्योरिटी थी और वह जगुआर से चलता था। देश के बड़े शहरों में उसके सेमिनार होते थे।
*ऐसे फूटा राधेश्याम का भांडा*

तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर हिसार में चल रही मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी का पर्दाफाश किया। यह कंपनी पिछले 4-5 सालों से लोगों से करीब 1200 करोड़ रुपए की ठगी कर चुकी है। तेलंगाना पुलिस ने हरियाणा की एसटीएफ के साथ मिलकर आरोपियों को दबोचा।

इसी मामले के मास्टरमाइंड के तौर पर राधेश्याम और सुरेंद्र सिंह के तौर पर हुई। राधेश्याम फ्यूचर मेकर लाइफ केयर ग्लोबल मार्केटिंग का चेयरमैन और सुरेंद्र सिंह डायरेक्टर था। पुलिस ने कंपनी के 200 करोड़ रुपयों को सीज किया है।
*राधेश्याम की फ्यूचर मेकर कंपनी।*

*9 राज्यों में 50 एफआईआर*

2018 में राधेश्याम की फ्यूचर मेकर कंपनी में निवेश के नाम पर 3 हजार करोड़ का फ्रॉड उजागर हुआ। इस ठगी के केस में हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में करीब 50 केस दर्ज हुए। इन मामलों में पुलिस 21 आरोपियों को पकड़ चुकी है। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की है।
*राधेश्याम ने बताई 'गुरू' बनने की कहानी*

राधेश्याम कह रहा है कि उसने चार साल में गहरा चिंतन किया। जिसमें उसने ज्ञान अर्जित किया। उसने कहा कि भगवान ने रास्ता दिखाया कि आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान दें। चार साल में मैने भगवत गीता पर काम किया है। 8 से 10 ग्रंथ लिखे हैं और जल्द ही मेडिटेशन कैंप शुरू करने जा रहा हूं।
*लोग बोले- हमारा पैसा खाकर गुरू बन गया*

राधेश्याम के ज्ञान की बातों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं कि कई गरीब लोगों की बद्दुआ है, अब ज्ञान देने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऊपरवाला देख रहा है। इसी जन्म में भुगतना पड़ेगा तुझे। एक यूजर ईश्वर मेहता ने कहा कि लोगों का पैसा खा कर गुरु बनना ठीक नहीं है। पहले गरीब लोगों का पैसा लोटा दो।
April 09, 2023

हरियाणा के पूर्व CM की गाड़ी का एक्सीडेंट:हिसार में भूपेंद्र हुड्‌डा के काफिले के सामने आई नील गाय; एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे

हरियाणा के पूर्व CM की गाड़ी का एक्सीडेंट:हिसार में भूपेंद्र हुड्‌डा के काफिले के सामने आई नील गाय; एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे
हरियाणा के हिसार में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार के सामने अचानक नील गाय आ गई। जिससे उनकी गाड़ी आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग भी खुल गए, जिस कारण भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा बाल-बाल बच गए। हादसा गांव मतलौडा के पास हुआ। बाद में उन्हें दूसरी गाड़ी से आगे के लिए रवाना किया गया।
दरअसल भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता स्वीटी बूरा के हिसार स्थित घिराय में स्वागत समरोह में जा रहे थे। स्वीटी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 81 किलोभार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। स्वीटी मैडल जीतने के बाद पहली बार हिसार आ रही है और उसके पैतृक गांव घिराय में ग्रामीण स्वागत करेंगे।
*गाड़ी के एयरबैग खुल गए।* 

इसके अलावा कई हरियाणवी सिंगर भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। स्वीटी को हांसी फोरलेन से लेकर गांव घिराय तक स्वागत करते हुए लेकर आया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में बूरा खाप व आसपास की पंचायत के साथ सरपंच व अन्य लोग पहुंचेंगे।

*हादसे में टूटा पूर्व CM की गाड़ी का अगला हिस्सा*
*रोहतक में विवाहित है स्वीटी बूरा*

बॉक्सर स्वीटी बूरा भारतीय कबड्‌डी टीम के कैप्टन दीपक के साथ विवाहित है। दीपक मूल रूप से रोहतक के रहने वाले हैं। दोनों की शादी साल 2022 में हुई थी। शादी के बाद भी स्वीटी ने अपना खेल जारी रखा। स्वीटी का लक्ष्य ओलिंपिक जीतना है।

Saturday, April 8, 2023

April 08, 2023

भूपेन्द्र हुड्डा के बगल में छुरी, मुंह में राम - दिग्विजय

 भूपेन्द्र हुड्डा के बगल में छुरी, मुंह में राम - दिग्विजय

- जेजेपी प्रधान महासचिव ने दी दीपेन्द्र हुड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया
चंडीगढ़- जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने गठबंधन को लेकर गुरुग्राम में की गई प्रेस वार्ता के बाद दीपेंद्र हुड्डा के दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय चौटाला ने भूपेन्द्र हुड्डा और दीपेन्द्र हुड्डा के बयानों पर कहा कि पहले पिता-पुत्र अपने घर में एक राय बनायें कि हमसे बात हुई थी या नहीं हुई थी, उसके बाद हमसे सवाल करें। दिग्विजय ने कहा कि दोनों के अलग अलग बयानों से हुड्डा परिवार का झूठ पूरी तरह जनता के सामने आ गया है। 
दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा उठाए गए चुनाव के चार साल बाद सवाल उठाने के मुद्दे पर जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमने यह खुलासा अब इसलिए किया क्योंकि भूपेन्द्र हुड्डा व उनके पुत्र प्रदेश भर में घूम घूम कर जेजेपी पर बीजेपी के साथ गठबंधन करने को लेकर दुष्प्रचार कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि बात पहले और अब की नहीं है, हुड्डा परिवार ने हमसे सवाल पूछा तो हमने जवाब दिया और अगर दोबारा पूछेंगे तो फिर जवाब देंगे। दिग्विजय ने कहा कि राजनीति में कुछ मर्यादाएँ होती हैं, कुछ बातें न कही जाएँ तो अच्छी होती हैं लेकिन जब हुड्डा परिवार दुष्यंत चौटाला को निशाना बनाने के लिए झूठ का सरेआम सहारा ले रहा था तो उन्हें सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने लानी पड़ी।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा तो बगल में छुरी मुंह में राम-राम की नीति के तहत मीडिया में कुछ कहते हैं और निजी बातचीत में कुछ और कहते हैं। दिग्विजय ने कहा कि 2019 में चुनाव परिणाम के बाद भूपेन्द्र हुड्डा इस बात पर अड़े हुए थे कि पहले उन्हें समर्थन का ऐलान करो, फिर मुद्दों पर बात होगी। दिग्विजय ने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा का ऐसा करने का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ समय बर्बाद करके दुष्यंत चौटाला के साथ वैसा कुछ करने था जो हुड्डा ने 2009 में  कुलदीप बिश्नोई के साथ किया था। हुड्डा का ये प्रयास सफल नहीं हो सका और अब उसकी टीस हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करके निकल रहे हैं।
April 08, 2023

लालू यादव के बेटे मंत्री तेज प्रताप यादव को होटल ने रात को 1 बजे किया बाहर,जानिए पूरा मामला

लालू यादव के बेटे मंत्री तेज प्रताप यादव को होटल ने रात को 1 बजे किया बाहर,जानिए पूरा मामला
वाराणसी : बिहार सरकार के मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के साथ यूपी के वाराणसी में बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना सूचना दिए तेज प्रताप यादव के सामान होटल से निकाला गया। जिस कमरे में तेज प्रताप यादव ठहरे थे उसमें से उनका सामान निकालकर रिसेप्शन पर रख दिया गया।
जिस समय सामान निकाला गया तो उस समय तेज प्रताप होटल में मौजूद नहीं लेकिन उनके निजी सहायक और कुछ सुरक्षाकर्मी ठहरे हुए थे। होटल संचालक के खिलाफ तेज प्रताप के पीए ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि देर रात करीब एक बजे होटल प्रबंधक के बिहार के मंत्री को होटल से बाहर निकाल दिया। वाराणसी के सिगरा क्षेत्र के अरकेडिया होटल का मामला बताया जा रहा है।
संवाददाता ने बताया कि बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव निजी दौरे पर वाराणसी आए हुए हैं। तेज प्रताप के पीए ने पुलिस में लिखित शिकायत देकर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव कैंट रोडवेज क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। होटल के कमरा नंबर 206 में तेज प्रताप के निजी सहायक और सुरक्षाकर्मी ठहरे हुए थे लेकिन वह दर्शन-पूजन के लिए बाहर गए थे। वह गंगा में नौकायन कर होटल वापस लौटे तो उनका सामान होटल के काउंटर पर गया था। उसके सुरक्षाकर्मी और निजी सहायक से भी कमरा खाली करवा लिया गया था।
इस पर तेज प्रताप ने होटल प्रबंधन से नाराजगी जताई। तेज प्रताप रात में ही होटल छोड़कर बिहार के लिए रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि किसी भी राज्य के मंत्री या विधायक-सांसद को इस तरह से कोई भी होटल प्रबंधन बाहर नहीं निकाल सकता।
April 08, 2023

जींद में राजकीय स्कूल में किशोर से कुकर्म:2 युवक बहला-फुसला कर टॉयलेट में ले गए थे; घर आने पर बिगड़ी हालत

जींद में राजकीय स्कूल में किशोर से कुकर्म:2 युवक बहला-फुसला कर टॉयलेट में ले गए थे; घर आने पर बिगड़ी हालत
जींद : जींद जिले के अलेवा थाना के अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय किशोर के साथ राजकीय स्कूल के बाथरुम में 2 युवकों ने कुकर्म किया। अलेवा थाना पुलिस ने पीड़ित किशोर की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कुकर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलेवा थाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा शुक्रवार शाम को स्कूल में खेलने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान गांव के ही दो युवक उसे बहला-फुसलाकर स्कूल में बने बाथरुम में ले गए। वहां पर दोनों युवकों ने उससे बारी-बारी से कुकर्म किया।
*घर पर बिगड़ी तबीयत*

किशोर घर लौटा तो उसकी तबीय खराब हो गई। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो वारदात का पता चला। उसके बेटे ने दोनों युवकों की करतूत के बारे में उसे बताया। अलेवा थाना पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ कुकर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलेवा थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित स्कूल ग्राउंड में खेलने गया हुआ था। दो युवक उसे बाथरुम में ले गए जहां पर उसके साथ कुकर्म किया गया। फिलहाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Friday, April 7, 2023

April 07, 2023

नोटिस के बाद सिंधु जल संधि मामले में भारत की बात मानने को तैयार हुआ पाकिस्तान

नोटिस के बाद सिंधु जल संधि मामले में भारत की बात मानने को तैयार हुआ पाकिस्तान
नई दिल्ली : भारत सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि सीमा पार नदियों के प्रबंधन के लिए 1960 की सिंधु जल संधि में संशोधन की मांग करने वाले जनवरी में भेजे गए पत्र का पाकिस्तान ने जवाब दिया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार की दी गई है।

*विश्व बैंक की ओर से दिया गया था आदेश (The order was given by the World Bank)*

विश्व बैंक की ओर से भारत और पाकिस्तान को जम्मु-कश्मीर में किशनगंगा और रातले पनबिजली परियोजनाओं पर पाकिस्तान की आपत्तियों को दूर करने के लिए एक पारस्परिक रूप से सहमत तरीका खोजने के लिए कहा गया था।
इसके बावजूद, इस्लामाबाद ने भारत के साथ किसी भी तरह के मुद्दे पर चर्चा करने से इनकार कर दिया था। इसके कारण भारत को पाकिस्तान के लिए एक नोटिस तैयार करना पड़ा था।

*चर्चा के लिए तैयार हुआ पाकिस्तान (Pakistan ready for discussion)*

बुधवार को पाकिस्तान ने कहा कि वह सद्भावना से संधि लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हम अभी पत्र की जांच कर रहे हैं।"

पाक अधिकारियों ने कहा कि संधि के अनुच्छेद 12 के तहत, मौजूदा संधि तब तक जारी रहेगी जब तक कि विवाद के पक्ष, भारत और पाकिस्तान, द्विपक्षीय रूप से समझौते में बदलाव नहीं करते।
*जनवरी में भेजा था नोटिस (Notice was sent in January)*

भारत ने जनवरी में 1960 के सिंधु जल समझौते में संशोधन के लिए संधि के अनुच्छेद XII(3) के तहत पाकिस्तान को एक नोटिस जारी किया था। दरअसल, भारत चाहता था कि इस मुद्दे को किसी विशेषज्ञ के पास भेजा जाए, लेकिन पाकिस्तान इससे लगातार इनकार कर रहा था।
*1960 में हुआ था समझौता (There was an agreement in 1960)*

19 सितंबर, 1960 को भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के तहत सतलुज, व्यास और रावी नदियों का पानी भारत के हिस्से में आता है और सिंधु, झेलम और चेनाब नदी का पानी पाकिस्तान के हिस्से में आता है। आपको बताते चलें, इस समझौते के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के जल आयुक्त साल में दो बार मुलाकात करते हैं।
April 07, 2023

व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की:VIDEO वायरल करने की धमकी देकर 94 हजार रुपए हड़पे; केस दर्ज

व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की:VIDEO वायरल करने की धमकी देकर 94 हजार रुपए हड़पे; केस दर्ज
जींद : गांव उचाना खुर्द में एक व्यक्ति के पास व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल करके उसे रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर 94 हजार रुपए हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उचाना खुर्द निवासी सत्यवान ने बताया कि कई दिन पहले व्हाट्सएप पर एक वीडियो काल आई। जैसे ही उसने फोन को उठाया तो उस पर एक नग्न लड़की दिखाई दी। जब तक वह कुछ समझ पाता, इतनी देर में उसकी रिकार्डिंग कर ली और उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, लेकिन इसी दौरान उसने वीडियो काल को काट दिया।
3 अप्रैल को किसी अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने कहा कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से गौरव गहलोत बोल रहा है। उसने धमकी दी कि आपकी 3 अश्लील वीडियो बनी हुई है। इन वीडियो को डिलीट करवाने के लिए आरोपी ने एक नंबर दे दिया। जब डर के चलते उस नंबर पर फोन किया तो आरोपी ने अपनी पहचान अनिल शर्मा के नाम से बताई।
आरोपी ने कहा कि वीडियो को डिलीट करवाने के लिए रुपए देने पड़ेंगे, नहीं तो इनको वायरल कर देंगे। इसके बाद आरोपी ने गुरुग्राम के यश बैंक का खाता नंबर दिया। जहां पर उसने दो ट्रांजैक्शन के माध्यम से 94 हजार 500 रुपए खाते में डाल दिए। इसके बाद भी आरोपी रुपए डालने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इसके कारण वह परेशान हो गया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Thursday, April 6, 2023

April 06, 2023

जींद में सरपंचों का धरना समाप्त:कल से जंतर-मंतर पर 10 अप्रैल को प्रदर्शन के लिए डोर-टू-डोर मांगेंगे सहयोग

जींद में सरपंचों का धरना समाप्त:कल से जंतर-मंतर पर 10 अप्रैल को प्रदर्शन के लिए डोर-टू-डोर मांगेंगे सहयोग
जींद :  जींद में पिछले 2 माह से भी ज्यादा समय से मांगों को लेकर धरना दे रहे सरपंचों ने अब नई रणनीति बनाई है। बुधवार को सरपंचों ने BDPO कार्यालय के बाहर धरना समाप्त कर दिया। अब गुरुवार से सरपंच गांवों में प्रचार पर निकलेंगे और डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों से 10 अप्रैल को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए सहयोग मांगेंगे।
धरने के अंतिम दिन सरपंचों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरपंचों का दावा है कि 10 अप्रैल को जींद से हजारों की संख्या में ग्रामीणों को लेकर जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे।

जींद ब्लॉक प्रधान कंडेला की सरपंच नीलम देवी, अनूप कंडेला, मांडो खेड़ी सरपंच अनिल लाठर, पिंडारा सरपंच कुलदीप, आजाद निर्जन, ऋषिपाल हैबतपुर, किसान नेता पूनम कंडेला समेत काफी गांवों के सरपंच और पंच BDPO कार्यालय के बाहर धरने पर एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आगामी रणनीति को लेकर बातचीत करतीं प्रधान नीलम व किसान नेता पूनम कंडेला।

*सरपंच एसोसिएशन में इनको बनाया पदाधिकारी*

जींद ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन की प्रधान नीलम देवी को चुनने के बाद नरेश भुक्कल जुलानी को उप-प्रधान, अनिल लाठर को प्रेस प्रवक्ता, ऋषिपाल हैबतपुर को प्रभारी, दिनेश आसन को सहप्रभारी, दीपक रूपगढ़ को सह-प्रवक्ता, हिंतेद्र रामराय को सचिव, सुंदर रामगढ़ को महासचिव, रामनिवास ईंटल कलां को खजांची, रामप्रसाद अशरफगढ़ को मुख्य खजांची, आजाद सिंह निर्जन संचालक, जोगिंद्र ललित खेड़ा को सचिव, सुरेश बराह कलां को सहसचिव बनाया गया।
*आगामी विधानसभा चुनावों में परिणाम भुगतेगी भाजपा : पूनम*

सरपंचों के धरने पर पहुंची किसान नेता पूनम कंडेला ने कहा कि सीएम मनोहर लाल द्वारा सरपंचों के खिलाफ अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं, उन्हें चोर बताया जा रहा है, जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। आम जनता से लेकर किसान, युवा, कर्मचारी वर्ग, सरपंच और पंच सरकार के खिलाफ जा चुके हैं।

अगर सरपंचों की मांगों को पूरा नहीं किया तो सरकार को सत्ता से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

Wednesday, April 5, 2023

April 05, 2023

हरियाणा में 19% दलित वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर:2 बार के सांसद इंदौरा SC सेल के अध्यक्ष बने; हुड्‌डा के करीबी, दीपेंद्र की पसंद

हरियाणा में 19% दलित वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर:2 बार के सांसद इंदौरा SC सेल के अध्यक्ष बने; हुड्‌डा के करीबी, दीपेंद्र की पसंद
चण्डीगढ़ : हरियाणा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरे समीकरण तय करने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने सूबे के 19% दलित वोट को साधने के लिए बड़ा फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व MP और राज्य के बड़े दलित चेहरे डॉ सुशील इंदौरा को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी है। इंदौरा को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
*कौन है सुशील इंदौरा ?*

सुशील इंदौरा सिरसा लोकसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। वे यहां से दो बार सांसद और ऐलनाबाद से एक बार विधायक रह चुके हैं। इंदौरा पहले कभी पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला के राजनीतिक परिवार के करीबी हुआ करते थे, लेकिन अब वह पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं। इंदौरा कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पसंद हैं।
एक राजनीतिक कार्यक्रम में डॉ. सुशील इंदौरा का स्वागत करते कांग्रेस नेता। (फाइल फोटो)

*इसलिए कांग्रेस ने खेला दांव*

हरियाणा में फतेहाबाद और सिरसा में दलितों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा यह दलित वोट सभी राजनीतिक दलों के निर्णायक साबित होता रहा है। इंदौरा की नियुक्ति कर हरियाणा कांग्रेस ने यह बड़ा दांव खेला है।
*दलित नेताओं को अहम जिम्मेदारी*

कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर काफी एक्टिव है। संगठन नहीं होने के बाद भी पार्टी दलितों व पिछ़डों का भरोसा जीतने के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। यही कारण है कि यहां के और भी दलित नेताओं को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी पहले से दे रखी है। इनमें हरियाणा के पूर्व सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जबकि करनाल जिले के रहने वाले डा. रमेश सैनी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
*संगठन से पहले प्रकोष्ठ की घोषणा*

हरियाणा कांग्रेस में पिछले 8 सालों से पार्टी अपना संगठन खड़ा नहीं कर पाई है। इसकी वजह पार्टी में 4 गुटों का होना है। पहला गुट पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और किरण चौधरी का गुट पार्टी में सक्रिय है। पार्टी का संगठन भले ही अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी ने दलित व पिछड़ों का भरोसा जीतने के लिए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का गठन पहले कर लिया है।